Oppo R13 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Tue, 13 Feb 2018 11:43:53 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 670 चिपसेट से लैस विश्व का पहला फोन होगा ओपो आर13 https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-r13-and-r13-plus-will-support-qualcomm-snapdragon-670-chipset-in-hindi/ Tue, 13 Feb 2018 11:43:53 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=16887 क्वालकॉम का यह चिपसेट हाई मीड ​रेंज वाले स्मार्टफोन्स के लिए पेश होगा।

The post क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 670 चिपसेट से लैस विश्व का पहला फोन होगा ओपो आर13 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

सेल्फी सेंट्रिक स्मार्टफोन्स के लिए पहचानी जाने वाली टेक कंपनी ओपो अपने स्मार्टफोन्स को कैमरे से आगे बढ़कर पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स से भी लैस कर रही है। पिछले दिनोंं ओपो के आगामी स्मार्टफोन आर13 की फोटो इंटरनेट पर लीक हुई थी, जिसमें इस फोन को आईफोन 10 जैसे रियर कैमरा से लैस बताया गया था। वहीं अब इस फोन को लेकर एक और जानकारी सामनें आई है जिससे पता चला है कि यह फोन क्वालकॉम के नए चिपसेट स्नैपड्रैगन 670 से लैस होगा।

चीनी 3सी सर्टिफिकेशन साइट पर ओपो के दो फोन आर13 और आर13 प्लस को लिस्ट किया गया है। इस लिस्टिंग में ओपो के दोनों ही फोन मॉडल क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 670 चिपसेट से लैस दिखाए गए हैं। गौरतलब है कि ये ओपो आर सीरीज़ के ये आगामी फोन ऐसे पहले स्मार्टफोन होंगे जो क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 670 चिपसेट पर पेश किए जाएंगे। इस वेबसाइट पर इन स्मार्टफोन्स को पीएएटी00 और पीएएएम00 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है।

oppo-r13

इस लिस्टिंग से यह जानकारी भी मिली है कि ये दोनों ही फोन मॉडल 20डब्ल्यू वीओओसी चार्जिंग फीचर से लैस होंगे, जो इन्हें फास्ट चार्जिंग सपोर्ट उपलब्ध कराएगी। लिस्टिंग में हालांकि किन्ही अन्य फीचर्स की जानकारी नहीं मिली है, लेकिन माना जा रहा है कि क्वालकॉम इस चिपसेट को हाई मीड ​रेंज वाले स्मार्टफोन्स के लिए पेश करेगी तथा यह चिपसेट एड्रेनो 615 जीपीयू से लैस होगा।

पहली झलक ओपो ए71 की: स्टाइलिश है इसका लुक

ओपो आर13 व आर13 प्लस की बात करें तो लीक्स के अनुसार यह फोन एप्पल आईफोन 10 जैसी लुक पर पेश किया जाएगा। फोन पूरी तरह से बेज़ल लेस होगा तथा उपरी हिस्से पर नोच दी जाएगी। वहीं फोन के बैक पैनल आईफोन 10 जैसा ही डुअल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है।

शाओमी मी7 की वीडियो हुई लीक, नहीं देखा होगा इससे शानदार डिजाईन

यह फोन कलर ओएस 4.0 आधारित एंडरॉयड 8.1 ओरियो पर पेश किया जा स​कता है। तथा फोन में 4जीबी रैम के साथ 64जीबी की इंटरनल मैमोरी दी जा सकती है। लीक्स के अनुसार इस फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं दिया जाएगा तथा यह आइरिश स्कैनर से लैस हो सकता है। वहीं दूसरी ओर इस फोन में इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट स्कैनर दिए जाने की भी बात कही जा रही है।

The post क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 670 चिपसेट से लैस विश्व का पहला फोन होगा ओपो आर13 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
एप्पल आईफोन 10 जैसी लुक पर लॉन्च होगा ओपो आर13 https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-r13-leaked-with-fullview-display-like-apple-iphone-x-in-hindi/ Tue, 12 Dec 2017 12:09:13 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=14700 ओपो के इस फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर स्क्रीन के नीचे दिया जा सकता है

The post एप्पल आईफोन 10 जैसी लुक पर लॉन्च होगा ओपो आर13 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

नवंबर माह में टेक कंपनी ओपो ने अपना डुअल रियर कैमरे वाला स्मार्टफोन आर11एस और आर11एस प्लस लॉन्च किया था। वहीं अब एक लीक के माध्यम से जानकारी सामनें आई है कि ओपो अपनी इस सीरीज़ को आगे बढ़ाते हुए इसमें एक और डिवाईस जोड़ने जा रही है। इस लीक में ओपो के नए स्मार्टफोन आर13 की फोटोज़ को शेयर किया गया है, जिसमें फोन के डिजाईन की जानकारी मिली है। इन फोटोज़ में ओपो आर13 को एप्पल आईफोन 10 जैसी लुक वाला फोन दिखाया गया है।

आईटीहोम ने अपनी खबर में ओपो आर13 की फोटोज़ को शेयर किया गया है। ईमेज़ को देखें तो ओपो का यह फोन एप्पल आईफोन 10 जैसी लुक पर पेश किया जाएगा। फोन के बैक पैनल आईफोन 10 जैसा ही डुअल रियर कैमरा सेटअप दिखाया गया है। इसी तरह फ्रंट पैनल से यह फोन पूरी तरह से बेज़ल लेस दिखाया गया है। फोन के फ्रंट पैनल पर फुल डिसप्ले दी है तथा कोई भी फिजिकल बटन नहीं दिया गया है।

oppo-r13

गौरतलब है कि फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं दिखाया गया है तथा फ्रंट पैनल पर भी कोई सेंसर नहीं है। ऐसे में कहा जा रहा है कि ओपो के इस फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर स्क्रीन के नीचे दिया जा सकता है या फिर यह फोन आईरिश स्कैनर से लैस होगा।

बेज़ल लेस डिसप्ले के साथ लॉन्च होगा नोकिया 6 (2018)

वहीं ओपो आर13 के स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो लीक के अनुसार यह फोन कलर ओएस 4.0 आधारित एंडरॉयड 8.1 ओरियो पर पेश किया जाएगा। इस फोन में 4जीबी रैम के साथ 64जीबी की इंटरनल मैमोरी दी जा सकती है जिसके साथ यह फोन आॅक्टा-कोर मीडियाटेक प्रोसेसर पर रन करेगा। बहरहाल ओपो आर13 को लेकर मिली इस जानकारी को कंपनी की स्टेटमेंट आने तक पुख्ता नहीं कहा जा सकता।

The post एप्पल आईफोन 10 जैसी लुक पर लॉन्च होगा ओपो आर13 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>