OPPO Reno 10 Pro 5G | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Mon, 10 Jul 2023 12:01:36 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 OnePlus Nord 3 5G vs OPPO Reno 10 Pro 5G, देखें कौन-सा स्मार्टफोन किस चीज में है बेस्ट https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-nord-3-5g-vs-oppo-reno-10-pro-5g-price-specifications-comparison/ https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-nord-3-5g-vs-oppo-reno-10-pro-5g-price-specifications-comparison/#respond Mon, 10 Jul 2023 12:01:36 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=110258 अगर आप 35 हजार से 40 हजार की रेंज में कोई नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो मार्केट में ताजा लॉन्च हुए OPPO Reno 10 Pro 5G और OnePlus Nord 3 5G फोन आपके के लिए बेहतरीन विकल्प बन सकते हैं। इन दोनों स्मार्टफोन की सेल अभी इंडिया में शुरू नहीं हुई […]

The post OnePlus Nord 3 5G vs OPPO Reno 10 Pro 5G, देखें कौन-सा स्मार्टफोन किस चीज में है बेस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

अगर आप 35 हजार से 40 हजार की रेंज में कोई नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो मार्केट में ताजा लॉन्च हुए OPPO Reno 10 Pro 5G और OnePlus Nord 3 5G फोन आपके के लिए बेहतरीन विकल्प बन सकते हैं। इन दोनों स्मार्टफोन की सेल अभी इंडिया में शुरू नहीं हुई है ऐसे में आप समय रहते अपने लिए परफेक्ट ऑप्शन चुन सकते हैं। ओपो रेनो 10 प्रो 5जी और वनप्लस नोर्ड 3 5जी फोन यूजर्स के लिए क्या-क्या फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स पेश करते हैं इसका संक्षिप्त कंपैरिजन आप आगे पढ़ सकते हैं और जान सकते हैं कि कौन-सा स्मार्टफोन किस चीन में बेस्ट है।

OPPO Reno 10 Pro 5G वर्सेस OnePlus Nord 3 5G

डिजाईन

ओपो रेनो 10 प्रो 5जी 3डी कर्व्ड डिजाईन पर बनाया गया है जिसका पैनल काफी ग्लॉसी है और ग्लास से प्रोटेक्टेड है। इस फोन की थिकनेस सिर्फ 7.89एमएम और वज़न 185ग्राम है। इसे Silvery Grey और Glossy Purple कलर में खरीदा जा सकेगा। वनप्लस नोर्ड 3 5जी फ्लैट डिजाईन पर बनाया गया है जिसे 2.8डी सिल्क ग्लास से कवर किया गया है। इस फोन का मोटाई 8.15एमएम की है तथा इसका वज़न 193.5ग्राम है। यह फोन Tempest Gray और Misty Green कलर में सेल के लिए उपलब्ध होगा। लुक के मामले में Reno 10 Pro 5G फोन का अट्रैक्शन OnePlus Nord 3 5G से ज्यादा है।

डिस्प्ले

OnePlus Nord 3 5G फोन में 2772 x 1240 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.74 इंच की फुलएचडी+ पंच-होल डिस्प्ले दी गई है। यह सुपर फ्लूड एमोलेड स्क्रीन है जिसपर 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 1450निट्स ब्राइटनेस और 450पीपीआई जैसे फीचर्स मिलते हैं।

OPPO Reno 10 Pro 5G 2412 × 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.74 इंच की फुलएचडी+ पंच-होल डिस्प्ले पर लॉन्च हुआ है। यह 3डी एमोलेड स्क्रीन है जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 950निट्स ब्राइटनेस और 394पीपीई सपोर्ट करती है।

प्रोसेसर

OPPO Reno 10 Pro 5G एंड्रॉयड 13 आधारित कलरओएस 13 पर लॉन्च हुआ है। प्रोसेसिंग के लिए इसमें 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 778 आक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है जो 2.4गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड पर रन करता है। ग्राफिक्स के लिए इसें एड्रेनो 642एल जीपीयू मौजूद है।

OnePlus Nord 3 5G में एंड्रॉयड 13 आधारित आक्सिजन ओएस 13.1 दिया गया है। यह फोन 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मीडियाटेक ​डिमेनसिटी 9000 आक्टाकोर प्रोसेसर सपोर्ट करता है जो 3.05गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड पर रन करता है। ग्राफिक्स के लिए इसमें एआरएम माली जी710 जीपीयू दिया गया है।

मैमोरी

ओपो रेनो 10 प्रो 5जी फोन में LPDDR4x 12GB RAM और UFS 2.2 Storage दी गई है। यह फोन 12जीबी रैम + 256जीबी स्टोरेज के सिंगल मैमोरी वेरिएंट में लॉन्च हुआ है। ओपो मोबाइल को कंपनी ने 8GB RAM Expansion तकनीक से लैस किया है जो फिजिकल रैम के साथ जुड़कर उसे 12जीबी से बढ़ाकर 20जीबी कर सकती है।

वनप्लस नोर्ड 3 5जी फोन को LPDDR5X RAM और UFS 3.1 Storage तकनीक पर काम करता है। इसके बेस वेरिएंट में 8जीबी रैम + 128जीबी स्टोरेज दी गई है तथा बड़ा वेरिएंट 16जीबी रैम + 256जीबी स्टोरेज सपोर्ट करता है। यह फोन RAM-Vita रैम मैनेटमेंट फीचर से लैस है जो प्रोसेसिंग को आसान बनाने का काम करता है।

बैक कैमरा

वनप्लस नोर्ड 3 5जी फोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर ​एलईडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल सोनी आईएमएक्स890 सेंसर दिया गया है जो ओआईएस सपोर्ट करता है। इसके साथ ही कैमरा सेटअप में एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल मोनो सेंसर भी मौजूद है।

ओपो रेनो 10 प्रो 5जी ट्रिपल रियर कैमरा के साथ लॉन्च हुआ है। इसमें एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर दिया गया है जो ओआईएस तकनीक के साथ काम करता है। इसके साथ ही बैक पैनल पर एफ/2.0 अपर्चर वाला 32 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस और एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस भी मौजूद है।

फ्रंट कैमरा

नया ओपो रेनो 10 प्रो 5जी फोन 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरे के साथ लॉन्च हुआ है जो एफ/2.4 अपर्चर पर काम करता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए वनप्लस नोर्ड 3 5जी फोन में एफ/2.4 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

बैटरी

पावर बैकअप के लिए वनप्लस नोर्ड 3 5जी फोन में 5,000एमएएच बैटरी दी गई है। यह डुअल-सेल बैटरी है जिसमें प्रत्येक सेल को 2,500एमएएच की पावर प्राप्त है। ओपो रेनो 10 प्रो 5जी फोन की बात करें तो यह मोबाइल फोन 4,600एमएएच बैटरी के साथ मार्केट में उतारा गया है।

चार्जिंग

चार्जिंग तकनीक के मामले में ओपो और वनप्लस दोनों स्मार्टफोन एक समान ‘वॉट’ सपोर्ट करते हैं। नोर्ड 3 5जी में जहां 80W SUPERVOOC चार्जिंग टेक्नोलॉजी दी गई है वहीं रेनो 10 प्रो 5जी फोन 80W SUPERVOOCTM 2.0 से लैस कर मार्केट में लाया गया है।

कनेक्टिविटी

ओपो मोबाइल और वनप्लस स्मार्टफोन दोनों में ब्लूटूथ, वाईफाई व जीपीएस जैसे बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ एनएफसी भी दिया गया है। 5G Bands की बात करें तो वनप्लस नोर्ड 3 5जी फोन 9 5जी बैंड्स सपोर्ट करता है ​जब्कि ओपो रेनो 10 प्रो 5जी मोबाइल में 14 5जी बैंड्स मिलते हैं। यह अंतर काफी बड़ा है।

कीमत का कंपैरिजन

OPPO Reno 10 Pro 5G प्राइस

  • 12GB RAM + 256GB Storage = ₹39,999

OnePlus Nord 3 5G प्राइस

  • 8GB RAM + 128GB Storage = ₹33,999
  • 16GB RAM + 256GB Storage = ₹37,999

ओपो रेनो 10 प्रो 5जी फोन सिंगल मैमोरी वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ है तथा वनप्लस नोर्ड 3 5जी के दो मैमोरी वेरिएंट्स मार्केट में आए हैं। ये दोनों फोन इस सप्ताह अपनी पहली सेल के लिए उपलब्ध होंगे। कीमत में मामले में ओपो मोबाइल वनप्लस स्मार्टफोन से महंगा है। Reno 10 Pro 5G लुक, स्टाईल और कैमरे के मामले में काफी आगे निकलता है लेकिन जब बात प्रोसेसिंग की आती है तो यहां OnePlus Nord 3 5G उपर चला जाता है। यहां पैसा और फैसला दोनों आपका है कि किसे खरीदना चाहेंगे। हॉं, उपर दिया गया स्पेसिफिकेशन्स का कंपैरिजन आपके फैसले में मदद जरूर कर सकता है।

The post OnePlus Nord 3 5G vs OPPO Reno 10 Pro 5G, देखें कौन-सा स्मार्टफोन किस चीज में है बेस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-nord-3-5g-vs-oppo-reno-10-pro-5g-price-specifications-comparison/feed/ 0
100W चार्जिंग और 20GB RAM की ताकत वाला OPPO Reno 10 Pro+ 5G इंडिया में लॉन्च हुआ, देखें क्या है दाम https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno-10-pro-plus-5g-price-in-india-specifications-sale-offer/ https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno-10-pro-plus-5g-price-in-india-specifications-sale-offer/#respond Mon, 10 Jul 2023 07:08:46 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=110118 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

ओपो ने आज भारतीय बाजार में अपनी लेटेस्ट ‘रेनो10’ सीरीज़ को पेश कर दिया है। इसके तहत तीन 5जी फोन OPPO Reno 10, Reno 10 Pro और OPPO Reno 10 Pro+ लॉन्च किए गए हैं। तीनो ओपो मोबाइल्स अटरेक्टिव लुक और पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स से लैस हैं जिनमें से सबसे बड़े व ताकतवर मॉडल रेनो 10 […]

The post 100W चार्जिंग और 20GB RAM की ताकत वाला OPPO Reno 10 Pro+ 5G इंडिया में लॉन्च हुआ, देखें क्या है दाम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • ओपो रेनो 10 प्रो+ में 14 5G Bands दिए गए हैं।
  • यह 32MP Selfie Camera सपोर्ट करता है।
  • रैम एक्सपेंशन से इसे 20GB RAM की ताकत मिलती है।

ओपो ने आज भारतीय बाजार में अपनी लेटेस्ट ‘रेनो10’ सीरीज़ को पेश कर दिया है। इसके तहत तीन 5जी फोन OPPO Reno 10, Reno 10 Pro और OPPO Reno 10 Pro+ लॉन्च किए गए हैं। तीनो ओपो मोबाइल्स अटरेक्टिव लुक और पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स से लैस हैं जिनमें से सबसे बड़े व ताकतवर मॉडल रेनो 10 प्रो+ के प्राइस, फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स की डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

OPPO Reno 10 Pro+ 5G प्राइस

ओपो रेनो 10 प्रो प्लस 5जी फोन इंडिया में सिंगल मैमोरी वेरिएंट में लॉन्च हुआ है। इसमें 12जीबी रैम के साथ 256जीबी इंटरनल स्टोरेज दी गई है। Reno 10 Pro+ 5G प्राइस 54,999 रुपये है जो Glossy Purple और Silvery Grey कलर में सेल के लिए उपलब्ध होगा।

OPPO Reno 10 Pro+ 5G स्पेसिफिकेशन्स

  • 6.74″ 120Hz AMOLED Screen
  • Qualcomm Snapdragon 8+ Gen 1
  • 20GB RAM (12GB RAM+8GB RAM)
  • 50MP+64MP+8MP Rear Camera
  • 32MP Selfie Camera
  • 4,700mAh dual-cells battery
  • 100W SUPERVOOC Flash Charge

स्क्रीन : फोन में 2772 × 1240 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.74 इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले दी गई है। यह 3डी एमोलेड पैनल पर बनी है जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट तथा 240हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग रेट पर काम करती है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलता है जिसे ग्लास प्रोटेक्शन प्राप्त है।

प्रोसेसर : यह ओपो मोबाइल एंड्रॉयड 13 आधारित कलरओएस 13 पर लॉन्च हुआ है। इसमें 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 आक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है जो 1.8गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 3गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करता है। ग्राफिक्स के लिए इसमें एड्रेनो 730 जीपीयू मौजूद है।

रैम मैमोरी : ओपो रेनो 10 प्रो+ 5जी में 12जीबी रैम और 256जीबी मैमोरी दी गई है जो LPDDR5 RAM और UFS3.1 Storage तकनीक पर काम करती है। यह फोन 8जीबी रैम एक्सपेंशन तकनीक से लैस है जो फिजिकल रैम के साथ मिलकर Reno10 Pro+ 5G को 20जीबी रैम की पावर प्रदान करती है।

रियर कैमरा : फोन के बैक पैनल पर एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जो एफ/2.5 अपर्चर वाले 64 मेगापिक्सल टेलीफोटो लेंस और एफ/2.2 अपर्चर वाले 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस के साथ मिलकर काम करता है। फोन का रियर कैमरा ओआईएस तकनीक से लैस है तथा इसमें 3× optical zoom से लेकर 120× digital zoom मिलता है।

फ्रंट कैमरा : OPPO Reno 10 Pro+ 5G फोन सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। यह 5पी लेंस है जो एफ/2.4 अपर्चर तथा 90° एफओवी के साथ काम करता है।

बैटरी : पावर बैकअप के लिए ओपो रेनो 10 प्रो प्लस 5जी फोन में 4,700एमएएच डुअल-सेल बैटरी दी गई है जो ओपो बैटरी हेल्थ इंजन ऑप्टिमाइज्ड है। कंपनी का दावा है कि फोन बैटरी 4 साल की ड्यूरेबिलिटी के साथ आती है।

चार्जिंग : नए ओपो रेनो फोन को 100वॉट सुपरवूक फ्लैश चार्ज से लैस किया गया है। कंपनी के मुताबिक यह चार्जिंग तकनीक फोन बैटरी को सिर्फ 27 मिनट में ही 0 से 100% तक फुल चार्ज करने की क्षमता रखती है।

अन्य फीचर्स : ओपो रेनो 10 प्रो+ में 14 5G Bands दिए गए हैं। इसमें ब्लूटूथ व वाईफाई जैसे फीचर्स के साथ ही NFC और IR Remote Control जैसे विकल्प भी मिल जाते हैं। म्यूज़िक के शौकिन्स के लिए इसमें Dual Track Stereo Speakers और Dirac audio tuner भी दिया गया है।

The post 100W चार्जिंग और 20GB RAM की ताकत वाला OPPO Reno 10 Pro+ 5G इंडिया में लॉन्च हुआ, देखें क्या है दाम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno-10-pro-plus-5g-price-in-india-specifications-sale-offer/feed/ 0
32MP Selfie कैमरे वाला OPPO Reno 10 5G फोन इंडिया में हुआ लॉन्च, देखें कैसा है स्टाइल और स्पेसिफिकेशन्स https://www.91mobiles.com/hindi/32-mp-selfie-camera-phone-oppo-reno-10-5g-launched-in-india-check-price-specifications/ https://www.91mobiles.com/hindi/32-mp-selfie-camera-phone-oppo-reno-10-5g-launched-in-india-check-price-specifications/#respond Mon, 10 Jul 2023 07:04:47 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=110130 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

रेनो 10 सीरीज़ की शुरूआत करते हुए आज चाइनीज ब्रांड ओपो ने इंडिया में तीन नए स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। इन मोबाइल्स ने OPPO Reno 10 5G, OPPO Reno 10 Pro 5G और OPPO Reno 10 Pro+ 5G नाम के साथ भारतीय बाजार में एंट्री ली है। रेनो 10 प्रो की डिटेल्स (यहां) और रेनो10 […]

The post 32MP Selfie कैमरे वाला OPPO Reno 10 5G फोन इंडिया में हुआ लॉन्च, देखें कैसा है स्टाइल और स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • ओपो रेनो 10 5जी सीरीज़ का बेस मॉडल है।
  • यह MediaTek Dimensity 7050 पर चलता है।
  • इसमें 64MP Rear और 32MP Selfie कैमरा मिलता है।

रेनो 10 सीरीज़ की शुरूआत करते हुए आज चाइनीज ब्रांड ओपो ने इंडिया में तीन नए स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। इन मोबाइल्स ने OPPO Reno 10 5G, OPPO Reno 10 Pro 5G और OPPO Reno 10 Pro+ 5G नाम के साथ भारतीय बाजार में एंट्री ली है। रेनो 10 प्रो की डिटेल्स (यहां) और रेनो10 प्रो+ ​की ​जानकारी (यहां) क्लिक कर पढ़ सकते हैं। बेस मॉडल रेनो 10 5जी प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स की डिटेल्स आगे दी गई है।

OPPO Reno 10 5G स्पेसिफिकेशन्स

  • 6.7″ 120Hz AMOLED Display
  • MediaTek Dimensity 7050
  • 32MP Selfie Camera
  • 64MP+32MP+8MP Rear Camera
  • 67W 5,000mAh Battery

स्क्रीन : ओपो रेनो 10 5जी 2412×1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.7 इंच की फुलएचडी+ पंच-होल डिस्प्ले सपोर्ट करता है। यह स्क्रीन 3डी एमोलेड पैनल पर बनी है जिसमें 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 240हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग रेट, 950निट्स ब्राइटनेस और 394पीपीआई जैसे फीचर्स मिलते हैं।

प्रोसेसर : यह फोन एंड्रॉयड 13 आधारित कलरओएस 13 पर लॉन्च हुआ है जो मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7050 आक्टाकोर प्रोसेसर पर रन करता है। ग्राफिक्स के लिए यह माली-जी68 जीपीयू सपोर्ट करता है।

कैमरा : OPPO Reno 10 5G ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है जिसमें एफ/1.7 अपर्चर वाले 64 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर के साथ 32 मेगापिक्सल टेलीफोटो लेंस और 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस दिया गया है। फोन के फ्रंट पैनल पर 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा मौजूद है।

बैटरी : पावर बैकअप के लिए ओपो रेनो 10 5जी फोन में 5,000एमएएच बैटरी दी गई है। यह फोन 67W SUPERVOOC 2.0 तकनीक से लैस है जो मिनटों में ही फोन की बैटरी को फुल चार्ज कर सकता है।

OPPO Reno 10 5G प्राइस व सेल

कंपनी की ओर से ओपो रेनो 10 5जी फोन की कीमत अभी अनाउंस नहीं की गई है। फोन प्राइस आने वाली 20 जुलाई की शाम 7 बजे घोषित होगा जिसका खुलासा शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर किया जाएगा। यह ओपो मोबाइल Silvery Grey और Ice Blue कलर में सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।

The post 32MP Selfie कैमरे वाला OPPO Reno 10 5G फोन इंडिया में हुआ लॉन्च, देखें कैसा है स्टाइल और स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/32-mp-selfie-camera-phone-oppo-reno-10-5g-launched-in-india-check-price-specifications/feed/ 0