OPPO Reno 11 Pro | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Fri, 12 Jan 2024 14:52:24 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 OPPO Reno 11 Pro vs Vivo V29 Pro : कौन है बेस्ट कैमरा फोन? यहां जानें कंपैरिजन https://www.91mobiles.com/hindi/best-camera-phone-comparison-oppo-reno-11-pro-vs-vivo-v29-pro/ https://www.91mobiles.com/hindi/best-camera-phone-comparison-oppo-reno-11-pro-vs-vivo-v29-pro/#respond Sat, 13 Jan 2024 05:30:49 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=127764 ओपो ने आज भारतीय बाजार में अपनी नई ‘रेनो’ सीरीज़ को पेश करते हुए OPPO Reno 11 Pro स्मार्टफोन लॉन्च किया है। स्टाइलिश लुक और शानदार स्पेसिफिकेशन्स वाले इस फोन ने अपने कैमरा के दम पर अभी से लोगों को ध्यान खींचना शुरू कर दिया है। Phone Photography के शौकिन लोगों के सामने ओपो रेनो […]

The post OPPO Reno 11 Pro vs Vivo V29 Pro : कौन है बेस्ट कैमरा फोन? यहां जानें कंपैरिजन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

ओपो ने आज भारतीय बाजार में अपनी नई ‘रेनो’ सीरीज़ को पेश करते हुए OPPO Reno 11 Pro स्मार्टफोन लॉन्च किया है। स्टाइलिश लुक और शानदार स्पेसिफिकेशन्स वाले इस फोन ने अपने कैमरा के दम पर अभी से लोगों को ध्यान खींचना शुरू कर दिया है। Phone Photography के शौकिन लोगों के सामने ओपो रेनो 11 प्रो नया विकल्प तो बनकर आया है लेकिन इस सेग्मेंट में पहले से मौजूद Vivo V29 Pro से इसे सीधी टक्कर मिल रही है! 40 हजार के बजट में जाकर कौन-सा कैमरा फोन लेना बेहतर साबित होगा, यही जानने के लिए हमने ओपो रेनो 11 प्रो तथा वीवो वी29 प्रो के प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स का कंपैरिजन किया है जिसे आप आगे पढ़ सकते हैं।

कैमरा कंपैरिजन

Camera Vivo V29 Pro OPPO Reno 11 Pro
Rear Camera Main camera: 50MP f/1.8 OIS
Telephoto: 32MP f/2.0
Ultra-wide-angle: 8MP f/2.2
Main camera: 50MP f/1.8 OIS
Telephoto: 32MP f/2.0
Ultra-wide-angle: 8MP f/2.2
Front Camera 50MP AF Selfie Camera f/2.0 32MP AF Selfie Camera f/2.4

OPPO Reno 11 Pro का कैमरा

फोटोग्राफी के लिए यह फोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस दिया गया है जो एफ/2.0 अपर्चर वाले 32 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस तथा एफ/2.2 अपर्चर वाले 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस के साथ मिलकर काम करता है। फोन में मौजूद HyperTone imaging engine फोटोग्राफी के शार्प और कलरफुल बनाने में मदद करता है। OPPO Reno 11 Pro में 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा दिया गया है जो एफ/2.4 अपर्चर पर काम करता है। यह सोनी आइएमएक्स709 सेंसर है जो ओपन लूप फोकस मोटर तथा ऑटो फोकस जैसे फीचर्स सपोर्ट करता है। इस कैमरे से 4के वीडियो रिकॉर्डिंग भी 30एमपीएस पर की जा सकती है।

Vivo V29 Pro का कैमरा

Vivo V29 Pro में फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है जो ऑरा लाइट के साथ मिलकर काम करता है। इसके बैक पैनल पर एफ/1.88 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर मौजूद है जो ओआईएस फीचर से लैस है। रियर सेटअप में एफ/1.98 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल पोर्टरेट लेंस तथा एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल वाइड एंगल लेंस भी दिया गया है। बता दें कि वी29 प्रो ब्रांड की ‘वी’ सीरीज़ का पहला फोन बनकर आया था जिसमें Sony IMX766 + 2x pro portrait lens + Sony IMX663 लेंस दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए वीवो वी29 प्रो में एफ/2.0 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह कैमरा सेंसर Eye AF (ऑटो फोकस) तकनीक पर काम करता है।

स्पेसिफिकेशन्स का कंपैरिजन

स्पेसिफिकेशन्स Vivo V29 Pro OPPO Reno 11 Pro
स्क्रीन 6.78″ 120Hz 3D Curved AMOLED 6.7″ 120Hz 3D Curved AMOLED
प्रोसेसर MediaTek Dimensity 8200 MediaTek Dimensity 8200
ओएस Funtouch OS 13 ColorOS 14
मेमोरी LPDDR4X RAM + UFS 3.1 Storage LPDDR5X RAM + UFS 3.1 Storage
बैटरी 4,600mAh Battery 4,600mAh Battery
चार्जिंग 80W Fast Charging 80W SUPERVOOC
5जी बैंड 8 5G Band 13 5G Band

स्क्रीन

OPPO Reno 11 Pro स्मार्टफोन 2412 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.7 इंच की फुलएचडी+ पंच-होल डिस्प्ले सपोर्ट करता है। यह कर्व्ड एमोलेड स्क्रीन है जिसपर 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 240हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग रेट और 950निट्स ब्राइटनेस जैसे फीचर्स मिलते हैं। Reno 11 Pro इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर सपोर्ट करता है।

Vivo V29 Pro में 2800 × 1260 पिक्सल रेजल्यूशन वाली 6.78-इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले दी गई है जो पंच-होल स्टाइल वाली है। यह स्क्रीन 3डी एमोलेड पैनल पर बनी है जो दोनों साईड्स से कर्व्ड है। इसपर 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 1000हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग रेट मिलती है। वहीं साथ ही यह स्क्रीन 2160हर्ट्ज़ ​पीडब्ल्यूएम डिमिंग, 1300निट्स ब्राइटनेस और 452पीपीआई सहित इन​-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर टेक्नोलॉजी भी सपोर्ट करती है।

परफॉर्मेंस

प्रोसेसिंग के लिए OPPO Reno 11 Pro 5जी फोन में 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8200 चिपसेट दिया गया है। यह कोर्टेक्स आक्टाकोर प्रोसेसर 3.1गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन कर सकता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस ओपो मोबाइल में माली-जी610 जीपीयू मौजूद है।

Vivo V29 Pro ने मीडियाटेक ​डाइमेंसिटी 8200 आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ मार्केट में एंट्री ली है। गौरतलब है कि चिपसेट 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना है तथा 3.1गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड पर रन करता है। वीवो की मानें तो यह 64बिट प्रोसेसर 926,856 AnTuTu स्कोर हासिल करने में कामयाब हुआ है।

मेमोरी

ओपो रेनो 11 प्रो 5जी फोन इंडिया में 12GB LPDDR5X RAM पर लॉन्च किया गया है। इसके साथ ही फोन में 12GB RAM Expansion टेक्नोलॉजी भी मौजूद है जो फिजिकल रैम में वर्चुअल रैम जोड़कर इसे 24जीबी रैम की ताकत प्रदान करती है। यह मोबाइल फोन UFS 3.1 256GB Storage सपोर्ट करता है।

वीवो वी29 प्रो में भी 12जीबी रैम मिलती है लेकिन यह LPDDR4X RAM है। इसी तरह यह वीवो स्मार्टफोन 256GB UFS 3.1 Storage सपोर्ट करता है। यह मोबाइल 8GB Extended RAM तकनीक से लैस है जो फोन की फिजिकल 12जीबी रैम के साथ मिलकर इसे 20जीबी तक बढ़ा सकती है।

ऑपरेटिंग सिस्टम

Vivo V29 Pro स्मार्टफोन जहां एंड्रॉयड 13 आधारित फनटच ओएस 13 पर काम करता है। वहीं OPPO Reno 11 Pro में एंड्रॉयड 14 आधारित कलरओएस 14 पर लॉन्च हुआ है। ये दोनों ही ब्रांड्स के पर्सनलाइज्ड ओएस है। ये यूजर इंटरफेस कई तरह के थीम्स प्रदान करते हैं जो फोन वॉलपेपर, ऐप आइकन, टेक्स्ट तथा ट्रांजिशन इत्यादि को आर्कषक तरीके से पेश करते हैं। इनके साथ ही प्राइवेसी तथा उपयोगिता का भी ध्यान रखा जाता है।

बैटरी व चार्जिंग

पावर बैकअप के लिए OPPO Reno 11 Pro स्मार्टफोन 4,600एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए ओपो मोबाइल में 80वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक भी दी गई है। कंपनी का दावा है कि सिर्फ 5 मिनट चार्जिंग पर लगाने से ही यह स्मार्टफोन 24 प्रतिशत तक चार्ज हो सकता है तथा 28 मिनट में यह 0 से 100% चार्ज हो सकता है।

Vivo V29 Pro को 4,600एमएएच बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा गया है। कंपनी का कहना है कि यह बैटरी एक बार फुल चार्ज होन के बाद एक पूरा दिन आराम से निकाल सकती है। वहीं वीवो का दावा है कि यह बैटरी अन्य ब्रांड्स द्वारा यूज़ की जा रही तकनीक की तुलना में दोगुना अधिक समय तक फिट रह सकती है। यह फोन 80W FlashCharge टेक्नोलॉजी से लैस है जिसे लेकर कहा गया थ कि यह 18 मिनट में ही फोन को 1 प्रतिशत से लेकर 50 प्रतिशत तक चार्ज कर सकती है।

5जी सपोर्ट

ओपो रेनो 11 प्रो स्मार्टफोन 13 5G Bands सपोर्ट करता हैं। इनमें n1, n3, n5, n7, n8, n20, n28, n38, n40, n41, n66, n77 और n78 शामिल हैं। ये सभी 5जी बैंड्स Reliance Jio और Airtel द्वारा दी जा रही 5जी सर्विस पर बखूबी काम करते हैं।

Vivo V29 Pro को 8 5जी बैंड्स के साथ लॉन्च किया गया है जिनमें n1, n3, n5, n8, n28A, n40, n77 और n78 5G Bands शामिल है।

कीमत का कंपैरिजन

Vivo V29 Pro OPPO Reno 11 Pro
12GB RAM + 256GB Storage ₹42,999 12GB RAM + 256GB Storage ₹39,999

OPPO Reno 11 Pro प्राइस

ओपो रेनो 11 प्रो इंडियन मार्केट में सिंगल मैमोरी वेरिएंट में ही लाया गया था। यह स्मार्टफोन 12जीबी रैम के साथ 256जीबी स्टोरेज सपोर्ट करता है जिसका रेट 39,999 रुपये है। यह ओपो मोबाइल 18 जनवरी से सेल के लिए उपलब्ध हो रहा है तथा 2,999 रुपये एक्स्ट्रा देने पर इसके साथ OPPO Enco Air2 Pro भी पाया जा सकता है।

Vivo V29 Pro प्राइस

उपर आप देख सकते हैं कि 12जीबी रैम और 256जीबी स्टोरेज वाले वी29 प्रो को खरीदने के लिए 42,999 रुपये चुकाने होंगे। वहीं अगर ओपो रेनो 11 प्रो जितना ही प्राइस खर्च करना है कि 39,999 रुपये में इस फोन का 8जीबी रैम + 256जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिल जाएगा। यानी OPPO Reno 11 Pro 12GB की कीमत में Vivo V29 Pro 8GB मिलेगा।

The post OPPO Reno 11 Pro vs Vivo V29 Pro : कौन है बेस्ट कैमरा फोन? यहां जानें कंपैरिजन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/best-camera-phone-comparison-oppo-reno-11-pro-vs-vivo-v29-pro/feed/ 0
OPPO Reno 11 सीरीज दिसंबर में हो सकती है लॉन्च, डिजाइन और स्पेसिफिकेशंस आए सामने https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno-11-series-launch-timeline-december-design-leaked/ https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno-11-series-launch-timeline-december-design-leaked/#respond Tue, 14 Nov 2023 08:55:41 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=122621 ओप्पो की बहुचर्चित रेनो 11 सीरीज (OPPO Reno 11 Series) जल्द टेक मार्केट में एंट्री ले सकती है। बताया जा रहा है कि आने वाले दिसंबर के महीने में इस श्रृंखला में OPPO Reno 11, OPPO Reno 11 Pro और OPPO Reno 11 Pro + जैसे तीन मोबाइल्स पेश किए जा सकते हैं।

The post OPPO Reno 11 सीरीज दिसंबर में हो सकती है लॉन्च, डिजाइन और स्पेसिफिकेशंस आए सामने first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • रेनो 11 सीरीज दिसंबर में पेश की जा सकती है।
  • इसमें तीन मॉडल आने की उम्मीद की जा रही है।
  • फोन का डिजाइन भी रेंडर्स में सामने आया है।

ओप्पो की बहुचर्चित रेनो 11 सीरीज (OPPO Reno 11 Series) जल्द टेक मार्केट में एंट्री ले सकती है। बताया जा रहा है कि आने वाले दिसंबर के महीने में इस श्रृंखला में OPPO Reno 11, OPPO Reno 11 Pro और OPPO Reno 11 Pro + जैसे तीन मोबाइल्स पेश किए जा सकते हैं। इसके साथ ही कंपनी नया टैबलेट OPPO Pad Air 2 भी लेकर आ सकती है। बता दें कि इससे पहले 23 नवंबर की लॉन्च डेट लीक में सामने आई थी। वहीं, ताजा रिपोर्ट कुछ और बयां कर रही है। आइए, आगे आपको इसकी पूरी डिटेल देते हैं।

OPPO Reno 11 सीरीज लॉन्च टाइमलाइन (लीक)

  • OPPO Reno 11 सीरीज और OPPO Pad Air 2 को लेकर टिपस्टर द्वारा जानकारी सामने आई है। बताया गया है कि दोनों डिवाइस दिसंबर में पेश हो सकते हैं।
  • बता दें कि इससे पहले 23 नवंबर का लॉन्च फिक्स किया गया था लेकिन डिस्प्ले इश्यू के चलते इसे दिसंबर में शिफ्ट किया जा रहा है।
  • हालांकि आगे देखना होगा कि कंपनी की ओर से आधिकारिक ऐलान कब किया जाता है।

OPPO Reno 11 series launch timeline (leaked)

OPPO Reno 11 सीरीज डिजाइन (लीक)

  • माइक्रो ब्लॉग्गिंग साइट वीबो पर OPPO Reno 11 सीरीज के लीक रेंडर्स अनोखे पैटर्न के साथ नजर आए हैं। इसमें स्टेडियम के आकार का कैमरा मॉड्यूल दिया गया है लेकिन सेंसर पहले की सीरीज से अलग हैं।
  • उम्मीद है कि फोन में F/1.8 अपर्चर के साथ 26mm लेंस और F/2.2 अपर्चर के साथ 16mm लेंस वाले दो कैमरा सेंसर हो सकते हैं। जिसमे एक प्राइमरी और दूसरा अल्ट्रावाइड हो सकता है। नीचे वाली रिंग में एक गोलाकार लेंस है जिसका उपयोग ज़ूम के लिए किया जा सकता है।

OPPO Reno 11 सीरीज स्पेसिफिकेशंस (लीक)

  • डिस्प्ले: टिपस्टर के अनुसार रेनो 11 प्रो में पंच होल कटआउट, 1.5K रिजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 2160Hz PWM डिमिंग रेट के साथ घुमावदार OLED डिस्प्ले मिल सकता है। अगर रेनो 11 की बात करें तो इसमें भी पंच-होल कर्व्ड स्क्रीन मिलने की बात सामने आई है लेकिन अन्य डिटेल नहीं मिली है।
  • प्रोसेसर: वेनिला रेनो 11 में Dimensity 8200 चिपसेट हो सकता है जबकि प्रो में स्नैपड्रैगन 8+ Gen 1 प्रोसेसर लगाया जा सकता है
  • स्टोरेज: स्टोरेज के मामले में यह डिवाइस LPDDR5X रैम + UFS 3.1 इंटरनल स्टोरेज से लैस हो सकते हैं।
  • कैमरा: टिपस्टर ने बताया है कि रेनो 11 में LYT600 प्राइमरी कैमरा, IMX355 अल्ट्रावाइड सेंसर और एक IMX709 2X टेलीफोटो लेंस मिल सकता है। जबकि प्रो मॉडल में IMX890 प्राइमरी कैमरा, IMX355 अल्ट्रावाइड लेंस और IMX709 2X टेलीफोटो ज़ूम कैमरा लेंस दिया जा सकता है।
  • बैटरी: रेनो 11 में 4,800mAh की बैटरी और 67W चार्जिंग सपोर्ट हो सकता है जबकि रेनो 11 प्रो में 80W चार्जिंग के साथ 4,700mAh की बैटरी दी जा सकती है।

The post OPPO Reno 11 सीरीज दिसंबर में हो सकती है लॉन्च, डिजाइन और स्पेसिफिकेशंस आए सामने first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno-11-series-launch-timeline-december-design-leaked/feed/ 0