Oppo Reno 12 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Wed, 04 Dec 2024 08:01:26 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 OnePlus Nord 4 vs OPPO Reno 12 कैमरा कंपैरिजन, देखें कौन रहता है आगे https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-nord-4-vs-oppo-reno-12-camera-comparison-details-in-hindi/ https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-nord-4-vs-oppo-reno-12-camera-comparison-details-in-hindi/#respond Mon, 21 Oct 2024 09:03:26 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=157213 वनप्लस नॉर्ड 4 (OnePlus Nord 4 (review)) 30,000 रुपये की आस-पास की रेंज में लोकप्रिय स्मार्टफोन है। इसमें Snapdragon 7+ Gen 3 प्रोसेसर, 5500mAh की बड़ी बैटरी के साथ 100W फास्ट चार्जिंग है। हाल ही में हमने  OPPO Reno 12 (review) के साथ फोन के परफॉर्मेंस और बैटरी की तुलना की, क्योंकि ये दोनों फोन समान […]

The post OnePlus Nord 4 vs OPPO Reno 12 कैमरा कंपैरिजन, देखें कौन रहता है आगे first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

वनप्लस नॉर्ड 4 (OnePlus Nord 4 (review)) 30,000 रुपये की आस-पास की रेंज में लोकप्रिय स्मार्टफोन है। इसमें Snapdragon 7+ Gen 3 प्रोसेसर, 5500mAh की बड़ी बैटरी के साथ 100W फास्ट चार्जिंग है। हाल ही में हमने  OPPO Reno 12 (review) के साथ फोन के परफॉर्मेंस और बैटरी की तुलना की, क्योंकि ये दोनों फोन समान प्राइस रेंज में आते हैं। आज हम दोनों फोन के बीच कैमरा कंपैरिजन कर रहे हैं ताकि यह पता चल सके कि कौन-सा स्मार्टफोन बेहतर तस्वीरें लेता है।

OnePlus Nord 4 vs OPPO Reno 12 : प्राइस

वनप्लस नॉर्ड 4 ओप्पो रेनो 12 
8GB+128GB: 29,999 रुपये
8GB+256GB: 32,999 रुपये 8GB+256GB: 32,999 रुपये
12GB+256GB: 35,999 रुपये

डेलाइट में तस्वीरें

दोनों फोन अपने 50MP प्राइमरी कैमरे का उपयोग करते हुए दिन की रोशनी में खूबसूरत तस्वीरें खींचते हैं। दोनों तस्वीरों में कलर साइंस में अंतर है। OnePlus Nord 4 अधिक बैलेंस्ड कलर प्रस्तुत करता है, वहीं OPPO Reno 12 में अधिक वॉर्म कलर प्रोफाइल है। डायनामिक रेंज भी काफी समान है।

Before image
OnePlus Nord 4
After image
OPPO Reno 12

डिटेल का लेवल दोनों फोन के लिए समान है, हालांकि OnePlus Nord 4 में थोड़ी बेहतर क्लैरिटी है। खासकर जब जूम इन किया जाता है तो इमारत की लोहे से घिरी खिड़कियों के चारों ओर स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है। पहले राउंड का रिजल्ट टाई है, क्योंकि दोनों की तस्वीरें काफी अच्छी हैं।

विजेता: टाई

अल्ट्रावाइड

स्टैंडर्ड दिन के उजाले में दोनों फोन की अल्ट्रावाइड शॉट्स की तस्वीरों के कलर में स्थिरता है, जो कि सराहनीय है। दोनों 8MP वाइड-एंगल लेंस का उपयोग करते हैं और डिटेल समान लेवल के मिलते हैं। हालांकि जूम इन करने पर OPPO Reno 12 में ग्रेन दिखता है, जबकि OnePlus Nord 4 क्लैरिटी को बनाए रखते हुए इस समस्या से बचता है। इसके अलावा, बाद में क्लिक की गई इमेज तुलना में थोड़ी सॉफ्ट लगती हैं। इसके बावजूद क्लैरिटी के मामले में OnePlus Nord 4 अभी भी आगे है और इसकी ओवरऑल इमेज बेहतर दिखती है।

Before image
OnePlus Nord 4
After image
OPPO Reno 12

विजेता: OnePlus Nord 4

पोर्ट्रेट 

दोनों फोन इसके लिए अपने प्राइमरी कैमरों का उपयोग करते हैं और सॉफ्टवेयर प्रोसेसिंग के माध्यम से पोर्ट्रेट शॉट्स बनाते हैं और आप निश्चित रूप से उनमें अंतर देख सकते हैं। दोनों अच्छी तरह से एज डिटेक्शन को संभालते हैं और सब्जेक्ट को बैकग्राउंड से अलग करते हैं। OnePlus Nord 4 का बोकेह इफेक्ट OPPO Reno 12 की तुलना में अधिक बेहतर है। स्किन टोन के मामले में Nord 4 अधिक बैलेस्ड रिजल्ट देता है, जबकि Reno 12 में हल्का लालिमा जुड़ता है। OnePlus Nord 4 भी अधिक फेसियल डिटेल को कैप्चर करता है, वहीं OPPO Reno 12 उन्हें सॉफ्ट करता है।

Before image
OnePlus Nord 4
After image
OPPO Reno 12

विजेता: OnePlus Nord 4

सेल्फी

सेल्फी के लिए OPPO Reno 12 में 32MP का हाई रिजॉल्यूशन लेंस है, जबकि OnePlus Nord 4 में 16MP का कैमरा है। एक बार फिर दोनों फोन ह्यूमन सब्जेक्ट्स को कैप्चर करने में एक महत्वपूर्ण अंतर दिखाते हैं। OPPO Reno 12 स्किन टोन को ब्राइट करता है, लेकिन इससे कुछ बारीक डिटेल खो जाते हैं, जबकि OnePlus Nord 4 अधिक नेचुलर स्किन टोन प्रदान करता है, हालांकि इसकी इमेज थोड़ी सॉफ्ट दिखाई देती है।

Before image
OnePlus Nord 4
After image
OPPO Reno 12

Nord 4 स्किन टेक्स्चर को OPPO Reno 12 की तुलना में बेहतर तरीके से कैप्चर करता है। अंत में OnePlus Nord 4 की इमेज में व्हाइट बैलेंस बेहतर होता है, जबकि Reno 12 की तस्वीरें एक-दूसरे के सामने तुलना करने पर अधिक धुंधली दिखाई देती हैं।

विजेटा: OnePlus Nord 4

लो-लाइट (night mode off)

दोनों फोन के लो-लाइट परफॉर्मेंस के लिए हमने सबसे पहले नाइट मोड बंद करके तस्वीरें लीं। नाइट मोड के बिना भी, OnePlus Nord 4 लंबी एक्सपोजर का उपयोग करता है, जो इमेज क्वालिटी में सुधार करता है। Nord 4 अधिक डिटेल कैप्चर करता है और OPPO Reno 12 की तुलना में बेहतर क्लैरिटी प्रदान करता है। Nord 4 द्वारा क्लिक की गई इमेज में साइन पर लिखे टेक्स्ट अधिक पठनीय है और यह कलर को अधिक सटीकता से संभालता है। हालांकि OPPO Reno 12 लेंस फ्लेयर को कंट्रोल करने में Nord 4 की तुलना में बेहतर काम करता है।

Before image
OnePlus Nord 4
After image
OPPO Reno 12

विजेता: OnePlus Nord 4

लो-लाइट (night mode on)

नाइट मोड को ऑन करने पर OPPO Reno 12 में सुधार दिखाई देता है। इसके डिटेल अधिक शार्प होते हैं, कलर अधिक रियल लगते हैं और टेक्स्ट पढ़ना आसान होता है। दूसरी ओर, OnePlus Nord 4 की नाइट मोड की तस्वीरें अपनी नॉन-नाइट मोड इमेज के समान लगती हैं, जिसमें कोई महत्वपूर्ण सुधार नहीं होता है। फिर भी Nord 4 में हल्का फायदा है, क्योंकि यह ओवरऑल क्लैरिटी में बेहतर प्रदर्शन करता है।

Before image
OnePlus Nord 4
After image
OPPO Reno 12

विजेता: OnePlus Nord 4

निष्कर्ष

OnePlus Nord 4 कैमरा तुलना में OPPO Reno 12 के मुकाबले विजेता के रूप में उभरता है। यह लगभग सभी कंडीशन में आगे रहता है जैसे कि पोर्ट्रेट शॉट्स, लो-लाइट इमेज, सेल्फी, अल्ट्रा-वाइड इमेज आदि। यदि आप 30,000 रुपये के आसपास की रेंज में एक कैमरा फोन की तलाश कर रहे हैं, तो इन दोनों डिवाइस के बीच OnePlus Nord 4 बेहतर विकल्प है।

The post OnePlus Nord 4 vs OPPO Reno 12 कैमरा कंपैरिजन, देखें कौन रहता है आगे first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-nord-4-vs-oppo-reno-12-camera-comparison-details-in-hindi/feed/ 0
Vivo V40 vs OPPO Reno 12 परफॉर्मेंस कंपैरिजन: जानें किसकी प्रोसेसिंग पावर में है दम https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-v40-vs-oppo-reno-12-performance-comparison/ https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-v40-vs-oppo-reno-12-performance-comparison/#respond Wed, 07 Aug 2024 07:40:34 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=149292 Vivo V40 5G इंडिया में लॉन्च हो गया है जिसकी कीमत 39,999 रुपये से शुरू होती है। यह स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 7 Gen 3 चिपसेट के साथ आया है जिसे इस सेग्मेंट में मौजूद MediaTek Dimensity 7300 Energy चिपसेट से लैस OPPO Reno 12 से टक्कर मिलेगी। ये दोनों ही मोबाइल अपने कैमरा से लिए […]

The post Vivo V40 vs OPPO Reno 12 परफॉर्मेंस कंपैरिजन: जानें किसकी प्रोसेसिंग पावर में है दम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Vivo V40 5G इंडिया में लॉन्च हो गया है जिसकी कीमत 39,999 रुपये से शुरू होती है। यह स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 7 Gen 3 चिपसेट के साथ आया है जिसे इस सेग्मेंट में मौजूद MediaTek Dimensity 7300 Energy चिपसेट से लैस OPPO Reno 12 से टक्कर मिलेगी। ये दोनों ही मोबाइल अपने कैमरा से लिए प्रसिद्ध हो रहे हैं तथा हमने इनकी परफॉर्मेंस को भी परखने की कोशिश की है। वीवो वी40 और ओपो रेनो 12 में कौन सा फोन प्रोसेसिंग के मामले में आगे निकलता है इसका कंपैरिजन आप आगे पढ़ सकते हैं।

Vivo V40 vs OPPO Reno 12 परफॉर्मेंस कंपैरिजन

सीपीयू और जीपीयू

प्रोसेसिंग पावर Vivo V40 OPPO Reno 12
प्रोसेसर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेन 3 मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300-एनर्जी
क्लॉक स्पीड 1 x 2.63GHz Kryo Prime Cortex-A715
3 x 2.4GHz Kryo Gold Cortex-A715
4 x 1.8GHz Cortex-A510
4 x 2.5GHz ARM Cortex-A78
4 x 2.0GHz ARM Cortex-A55
जीपीयू एड्रेनो 720 जीपीयू माली-जी615 जीपीयू
मेमोरी 8जीबी रैम + 128जीबी स्टोरेज 8जीबी रैम + 256जीबी स्टोरेज

Geekbench परफॉर्मेंस

किसी भी मोबाइल फोन की CPU परफॉर्मेंस को जॉंचने के लिए उनमें गीकबेंच बेंचमार्क रन किया जाता है। जिसका जितना ज्यादा स्कोर, मतलब वह उतना ही ज्यादा पावरफुल। वीवो वी40 और ओपो रेनो 11 के गीकबेंच स्कोर में बहुत ज्यादा अंतर तो नहीं देखने का मिला है लेकिन कुछ प्वाइंट्स से ही सही वीवो स्मार्टफोन आगे निकलता है।

Vivo V40 ने गीकबेंच सिंगल-कोर टेस्ट में 1164 स्कोर हासिल किया है। वहीं ओपो रेनो 12 का यह सिंगल-कोर बेंचमार्क स्कोर 1051 रहा। इसी तरह वीवो वी40 का मल्टी-कोर बेंचमार्क स्कोर 3216 आया है जबकि OPPO Reno 12 ने मल्टी-कोर गीकबेंच टेस्ट में 3006 स्कोर पाया था।

गौरतलब है कि ओपो रेनो 12 में मौजूद मीडियाटेक प्रोसेसर 2.5GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करता है वहीं वीवो वी40 में दिया गया क्वालकॉम प्रोसेसर 2.63GHz तक की क्लॉक स्पीड पर काम की क्षमता रखता है।

विजेता : Vivo V40

AnTuTu परफॉर्मेंस

एनटूटू बेंचमार्क भी मोबाइल फोन की परफॉर्मेंस परखता है। इसमें सीपीयू के साथ ही मेमोरी, जीपीयू और यूएक्स भी शामिल रहते हैं। Vivo V40 और OPPO Reno 12 में यह बेंचमार्क रन किया गया तो यहां भी वीवो स्मार्टफोन ने ओपो मोबाइल को पीछे छोड़ दिया।

AnTuTu Score Vivo V40 OPPO Reno 12
सीपीयू स्कोर 264927 156132
जीपीयू स्कोर 258921 148869
मेमोरी स्कोर 124900 171984
यूएक्स स्कोर 161905 135200
ओवरॉल एनटूटू स्कोर 810653 612185

एनटूटू बेंचमार्क रिजल्ट की बात करें तो वीवो वी40 5जी फोन ने यहां 8,10,653 स्कोर हासिल किया है। वहीं ओपो रेनो 12 ने 6,12,185 एनटूटू स्कोर पाया है। उपर लगी टेबल में आप देख सकते हैं कि CPU, GPU और UX में जहां वीवो वी40 आगे है वहीं Memory में ओपो रेनो 12 ने आश्चर्यजनक बढ़त बनाई है।

बता दें कि एनटूटू मेमोरी स्कोर दर्शाता है कि कोई फोन कितनी तेजी से और कितनी ज्यादा मेमोरी प्रोसेसर कर सकता है। Vivo V40 और OPPO Reno 12 दोनों ही स्मार्टफोन LPDDR4X RAM सपोर्ट करते हैं तथा वीवो वी40 में जहां UFS2.2 ROM मिलती है वहीं ओपो रेनो 12 UFS3.1 ROM सपोर्ट करता है।

विजेता : Vivo V40

Throttling टेस्ट

हैवी प्रोसेसिंग और गेमिंग के दौरान फोन सीपीयू बेहद तेजी से काम करता है। आम बोलचाल की भाषा में कहें तो जब फोन प्रोसेसर पर काम का बोझ बेहद ज्यादा पड़ रहा हो तो उस स्थिति में वह अपनी कितनी क्षमता से काम करता है, इसे ही थ्रॉटलिंग टेस्ट करते हैं। 91मोबाइल्स इस परफॉर्मेंस को चेक करने के लिए Burnout benchmark app का इस्तेमाल करती है।

बर्नआउट बेंचमार्क करने पर Vivo V40 5G फोन का परफॉर्मेंस आउटपुट 68.8% रहा। वहीं OPPO Reno 12 ने 62.7% सीपीयू क्षमता के साथ काम किया। यानी वीवो वी40 के प्रोसेसर ने बेहतर सतुंलन दिखाते हुए दबाव की स्थिति में भी अच्छी परफॉर्मेंस दी है।

विजेता: Vivo V40

Gaming टेस्ट

मोबाइल गेमिंग में वीवो वी40 और ओपो रेनो 12 कैसा परफॉर्म कर सकते हैं? यह जानने के लिए हमने इन दोनों स्मार्टफोंस में BGMI और COD (Call of Duty:Mobile) को रन किया। ये दोनों गेम आधा घंटा यानी 30-30 मिनट तक खेले गए जिसके बाद हमने फोन हीट तथा बैटरी ड्रॉप को चेक किया।

Vivo V40 में सीओडी गेम खेलने के दौरान औसत फ्रेम रेट 49.6FPS रही। इस दौरान फोन का तापमान सिर्फ 2.9 डिग्री बढ़ा तथा बैटरी में 5% की गिरावट दर्ज हुई है। OPPO Reno 12 में जब यह गेम खेला गया था तब फोन का औसत फ्रेट रेट 41FPS था। इसका टेंपरेचर 12.3 डिग्री बढ़ा तथा बैटरी 6 प्रतिशत घटी।

बीजीएमआई गेम को आधा घंटा खेलने के बाद वीवो वी40 5.3 डिग्री हीट हुआ तथा ओपो रेनो 12 का तापमान 6.4 डिग्री बढ़ा। वहीं इस दौरान वीवो स्मार्टफोन की बैटरी 6 प्रतिशत घटी तथा ओपो मोबाइल की बैटरी में 8 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई है। BGMI में इन दोनों फोंस का औसत फ्रेम रेट क्रमश: 38.58FPS और 38FPS रहा।

विजेता: Vivo V40

किसकी परफॉर्मेंस दमदार?

Vivo V40 और OPPO Reno 12 पर किए गए सभी बेंचमार्क व परफॉर्मेंस टेस्ट ने एक तरफ़ा परिणाम दिया है। सभी टेस्ट में ओपो रेनो 12 को पछाड़ते हुए वीवो वी40 5जी फोन आगे निकला है। ओपो रेनो 12 32,999 रुपये में बिक रहा है तथा वीवो वी40 39,999 रुपये में लॉन्च हुआ है। दोनों स्मार्टफोन की कीमत में 7 हजार रुपये का अंतर है। प्राइस डिफरेंस बड़ा है, ऐसे में परफॉर्मेंस का अंतर भी उचित ठहराया जा सकता है।

The post Vivo V40 vs OPPO Reno 12 परफॉर्मेंस कंपैरिजन: जानें किसकी प्रोसेसिंग पावर में है दम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-v40-vs-oppo-reno-12-performance-comparison/feed/ 0
OPPO Reno 12 और Reno 12 Pro में क्या है समानता और क्या है अंतर, जानें यहां https://www.91mobiles.com/hindi/what-is-the-difference-between-oppo-reno-12-and-reno-12-pro-smartphone/ https://www.91mobiles.com/hindi/what-is-the-difference-between-oppo-reno-12-and-reno-12-pro-smartphone/#respond Sat, 13 Jul 2024 03:33:33 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=146638 ओपो रेनो12 5जी सीरीज भारतीय बाजार में एंट्री ले चुकी है। इसके तहत दो प्रीमियम स्मार्टफोन OPPO Reno 12 5G और OPPO Reno 12 Pro 5G इंडिया में लॉन्च हुए हैं। OPPO AI की ताकत वाले ये मोबाइल फोन स्टाइलिश लुक, एडवांस फीचर्स और पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स से लैस हैं। ओपो रेनो12 और रेनो12 प्रो में […]

The post OPPO Reno 12 और Reno 12 Pro में क्या है समानता और क्या है अंतर, जानें यहां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

ओपो रेनो12 5जी सीरीज भारतीय बाजार में एंट्री ले चुकी है। इसके तहत दो प्रीमियम स्मार्टफोन OPPO Reno 12 5G और OPPO Reno 12 Pro 5G इंडिया में लॉन्च हुए हैं। OPPO AI की ताकत वाले ये मोबाइल फोन स्टाइलिश लुक, एडवांस फीचर्स और पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स से लैस हैं। ओपो रेनो12 और रेनो12 प्रो में क्या समानता है और क्या अंतर है इसकी जानकारी आप आगे पढ़ सकते हैं।

OPPO Reno 12 प्राइस

  • 8GB RAM + 256GB Storage = 32,999 रुपये

ओपो रेनो 12 5जी फोन की कीमत 32,999 रुपये है। यह मोबाइल 8जीबी रैम पर लॉन्च किया गया है जिसके साथ 256जीबी स्टोरेज मिलती है। रेनो12 को Astro Silver, Sunset Peach और Matte Brown कलर में परचेज किया जा सकेगा।

OPPO Reno 12 Pro प्राइस

  • 12GB RAM + 256GB Storage = 36,999 रुपये
  • 12GB RAM + 512GB Storage = 40,999 रुपये

ओपो रेनो 12 प्रो 5जी फोन 12जीबी रैम पर लॉन्च हुआ है जिसके 256जीबी स्टोरेज वेरिएंट का रेट 36,999 रुपये है तथा 512जीबी स्टोरेज मॉडल का प्राइस 40,999 रुपये है। इस ओपो मोबाइल को Sunset Gold और Space Brown कलर में खरीदा जा सकेगा।

OPPO Reno 12 इमेज

OPPO Reno 12 Pro इमेज

OPPO Reno 12 स्पेसिफिकेशन्स OPPO Reno 12 Pro
3D Flexible AMOLED with two curved edges स्क्रीन Flexible AMOLED with four curved sides
Corning Gorilla Glass 7i डिस्प्ले प्रोटेक्शन Corning Gorilla Glass Victus 2
MediaTek Dimensity 7300-Energy प्रोसेसर MediaTek Dimensity 7300-Energy
8GB RAM + 256GB Storage मैमोरी 12GB RAM + 512GB Storage
8GB Expandable RAM वचुर्अल रैम 12GB Expandable RAM
50MP OIS Main
+
8MP Ultra-wide angle
+
2MP Macro
बैक कैमरा 50MP OIS Main
+
50MP Telephoto
+
8MP Ultra-wide angle
32MP Selfie फ्रंट कैमरा 50MP Selfie
5000mAh Battery बैटरी 5000mAh Battery
80W SUPERVOOC चार्जिंग 80W SUPERVOOC

स्क्रीन

समानता

  • दोनों रेनो डिवाइस 2412 × 1080​ पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.7 इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले सपोर्ट करते हैं।
  • Reno12 और Reno12 Pro दोनों में 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 1200निट्स पिक ब्राइटनेस मिलती है।
  • इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर ओपो रेनो 12 तथा रेनो 12 प्रो दोनों ही फोंस में मौजूद है।
  • अंतर

  • ओपो रेनो 12 में 93.2% का स्क्रीन रेश्यो मिलता है जबकि रेनो 12 प्रो 93.5% स्क्रीन रेश्यो मौजूद है।
  • Reno12 ने डुअल कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले पैनल मौजूद है तथा Reno12 Pro क्वॉड कर्व्ड एमोलेड पर बना है।
  • रेनो 12 की स्क्रीन कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7आई से प्रोटेक्ट है वहीं रेनो 12प्रो में कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 ​की लेयर मौजूद है।
  • कैमरा

    समानता

  • ओपो रेनो 12 और रेनो 12 प्रो के रियर कैमरा सेटअप में 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया गया है।
  • दोनों मोबाइल फोंस का कैमरा ओआईएस, वीडियो स्टेबलाइज़ेशन तथा 4के वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है।
  • रेनो12 और रेनो12 प्रो के बैक पैनल पर एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस भी मिलता है।
  • अंतर

  • Reno 12 के रियर कैमरा सेटअप का थर्ड लेंस 2 मेगापिक्सल मैक्रो सेंसर है जबकि Reno 12 Pro में इसकी जगह 50 मेगापिक्सल टेलीफोटो लेंस दिया गया है।
  • सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ओपो रेनो 12 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है लेकिन रेनो 12 प्रो में 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मौजूद है।
  • मैमोरी

    समानता

  • OPPO Reno12 तथा Reno12 Pro दोनों फोन के बेस मॉडल 256जीबी स्टोरेज सपोर्ट करते हैं।
  • इन दोनों ही ओपो मोबाइल्स में 1टीबी का माइक्रोएसडी कार्ड लगाया जा सकता है।
  • दोनों स्मार्टफोन LPDDR4X RAM + UFS 3.1 Storage तकनीक पर काम करते हैं।
  • अंतर

  • Reno12 5G फोन में 8जीबी रैम मिलती है जबकि Reno12 Pro 5G 12जीबी रैम की ताकत से लैस है।
  • ओपो रेनो 12 8जीबी वचुर्अल रैम सपोर्ट करता है तथा रेनो 12 प्रो स्मार्टफोन में 12जीबी वचुर्अल रैम दी गई है।
  • OPPO Reno 12 को सिर्फ 256जीबी स्टोरेज पर खरीदा जा सकती है लेकिन Reno 12 Pro 512जीबी स्टोरेज पर भी मिलेगा।
  • ऑपरेटिंग सिस्टम

    ओपो रेनो 12 और रेनो 12 प्रो दोनों स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 पर लॉन्च किए गए हैं जो ColorOS 14.1 के साथ मिलकर काम करते हैं। इन मोबाइल फोंस को 3 साल की ओएस अपग्रेड के साथ पेश किया है जो इन्हें Android 17 रेडी बनाती है। वहीं साथ ही स्मार्टफोंस में 4 साल की सिक्योरिटी अपडेट भी मिलेगी।

    प्रोसेसर

    OPPO Reno12 और Reno12 Pro दोनों स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 7300-Energy ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर लॉन्च किए गए हैं। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मोबाइल चिपसेट है जो 2.5GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं ग्राफिक्स के ​लिए ये ओपो मोबाइल्स Arm Mali-G615 जीपीयू सपोर्ट करते हैं।

    बैटरी

    ओपो रेनो 12 और रेनो 12 प्रो स्मार्टफोन पावर बैकअप के लिए 5,000mAh battery सपोर्ट करते हैं। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के​ लिए कंपनी ने अपने नए दोनों मोबाइल्स को 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस कर बाजार में उतारा है।

    The post OPPO Reno 12 और Reno 12 Pro में क्या है समानता और क्या है अंतर, जानें यहां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

    ]]>
    https://www.91mobiles.com/hindi/what-is-the-difference-between-oppo-reno-12-and-reno-12-pro-smartphone/feed/ 0
    OPPO Reno 12 सीरीज के खास फीचर लॉन्च से पहले लीक, जून में लॉन्च होने की संभावना https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno-12-series-chipset-display-tipped-before-launch/ https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno-12-series-chipset-display-tipped-before-launch/#respond Mon, 22 Apr 2024 06:16:04 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=138178 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

    ओप्पो रेनो 12 सीरीज (OPPO Reno 12 series) को जल्द ही लॉन्च करने की तैयारी चल रही है। इस सीरीज के तहत दो मॉडल लॉन्च हो सकते हैं, जिनमें रेनो 12 और रेनो 12 प्रो शामिल हो सकता है। हालांकि फरवरी महीने में ओप्पो रेनो 12 प्रो के कुछ खास स्पेसिफिकेशंस ऑनलाइन लीक हो गए […]

    The post OPPO Reno 12 सीरीज के खास फीचर लॉन्च से पहले लीक, जून में लॉन्च होने की संभावना first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

    ]]>
    Highlights

    • OPPO Reno 12 सीरीज जून में चीन हो सकता है लॉन्च
    • मीडियाटेक डाइमेंसिटी प्रोसेसर के साथ आ सकती है यह सीरीज
    • फोन में 50MP टेलीफोटो के साथ 80वॉट चार्जर दिया जा सकता है

    ओप्पो रेनो 12 सीरीज (OPPO Reno 12 series) को जल्द ही लॉन्च करने की तैयारी चल रही है। इस सीरीज के तहत दो मॉडल लॉन्च हो सकते हैं, जिनमें रेनो 12 और रेनो 12 प्रो शामिल हो सकता है। हालांकि फरवरी महीने में ओप्पो रेनो 12 प्रो के कुछ खास स्पेसिफिकेशंस ऑनलाइन लीक हो गए थे। अब वीबो पर एक नया लीक सामने आया है, जिसमें ओप्पो रेनो सीरीज के कुछ और स्पेसिफिकेशंस की जानकारी सामने आई है।

    ओप्पो रेनो 12 सीरीज के हार्डवेयर लीक डिटेल

    • टिपस्टर के मुताबिक, ओप्पो रेनो 12 सीरीज मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8300 और डाइमेंसिटी 9200 प्लस चिपसेट के साथ आएगा।
    • इसकी तुलना रेनो 11 और रेनो 11 प्रो से करें, तो इसमें कंपनी ने डाइमेंसिटी 8200 और स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 चिपसेट के साथ आया था।OPPO-Reno-12-series
    • लीक के मुताबिक, रेनो 12 में FHD+ डिस्प्ले होगा, जबकि इसके प्रो वैरियंट में 1.5K पैनल हो सकता है।
    • दोनों फोन के बैक पर ग्लाल पैनल होगा, जबकि इसका फ्रेम प्लास्टिक का हो सकता है।
    • उम्मीद है कि फोन 2x ऑप्टिकल जूम के साथ 50MP टेलीफोटो कैमरा के साथ आएंगे।
    • ओप्पो रेनो 12 सीरीज को 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ पेश किया जा सकता है।

    इस लीक में इसके अलावा, कोई अन्य डिटेल सामने नहीं आई है। पहले की रिपोर्ट की बात करें, तो ओप्पो रेनो 12 प्रो में 6.7-इंच 1.5K डिस्प्ले हो सकता है। इस फोन को मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9200+ चिपसेट के साथ पेयर किया जा सकता है। फोन में 50MP टेलीफोटो सेंसर के अलावा 50MP का प्राइमरी कैमरा और 8MP का तीसरा कैमरा हो सकता है। वहीं सेल्फी के लिए इसमें 50MP का फ्रंट कैमरा हो सकता है। रेनो 12 प्रो में 5,000mAh की बैटरी होने की खबर है।

    ओप्पो रेनो 11 सीरीज को चीन में पिछले साल जून महीने में लॉन्च किया गया था। उम्मीद है कि OPPO Reno 12 सीरीज को इस साल भी जून महीने में चीन में लॉन्च किया जा सकता है।



    The post OPPO Reno 12 सीरीज के खास फीचर लॉन्च से पहले लीक, जून में लॉन्च होने की संभावना first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

    ]]>
    https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno-12-series-chipset-display-tipped-before-launch/feed/ 0
    OPPO Reno 12 series की अगले महीने हो सकती है एंट्री, लॉन्च टाइमलाइन हुई लीक https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno-12-series-launch-in-may-timeline-leak/ https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno-12-series-launch-in-may-timeline-leak/#respond Fri, 12 Apr 2024 05:24:17 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=137074 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

    OPPO Reno 11 और Reno 11 Pro जनवरी 2024 में इंडिया में लॉन्च हुए थे जिसकी कीमत क्रमश: 27,999 रुपये तथा 39,999 रुपये से शुरू होती है। कैमरे के लिए प्रसिद्ध हुए इस मोबाइल फोंस के बाद अब कंपनी ‘रेनो 12 सीरीज’ को लाने की तैयारी में है। एक नए लीक में OPPO Reno 12 […]

    The post OPPO Reno 12 series की अगले महीने हो सकती है एंट्री, लॉन्च टाइमलाइन हुई लीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

    ]]>

    OPPO Reno 11 और Reno 11 Pro जनवरी 2024 में इंडिया में लॉन्च हुए थे जिसकी कीमत क्रमश: 27,999 रुपये तथा 39,999 रुपये से शुरू होती है। कैमरे के लिए प्रसिद्ध हुए इस मोबाइल फोंस के बाद अब कंपनी ‘रेनो 12 सीरीज’ को लाने की तैयारी में है। एक नए लीक में OPPO Reno 12 series की लॉन्च टाइमलाइन भी सामने आ गई है जिसकी डिटेल आगे दी गई है।

    OPPO Reno 12 series लॉन्च टाइमलाइन

    ओपो रेनो 12 सीरीज के जुड़ा यह लीक चाइना से सामने आया है। चीनी माइक्रोब्लागिंग साइट वेईबो पर स्मार्ट पिकाचू नाम के एक टिपस्टर ने लिखा है कि ओपो अपनी नई रेनो सीरीज को मई 2024 में चीन में लॉन्च कर सकती है। फिलहाल कोई तय लॉन्च डेट तो सामने नहीं आई है लेकिन लीक में दावा किया गया है कि अगले महीने ही OPPO Reno 12 और OPPO Reno 12 Pro चाइना में लॉन्च हो सकती है।

    OPPO Reno 12 series स्पेसिफिकेशन्स (लीक)

    • 6.7″ 1.5K 120Hz Display
    • MediaTek Dimensity 9200
    • 50MP Selfie Camera
    • 50MP Dual Rear Camera
    • 80W Fast Charging (Reno 12 Pro)
    • 67W Fast Charging (Reno 12)
    • 5,000mAh Battery

    स्क्रीन : ओपो रेनो 12 सीरीज को 6.7 इंच की बड़ी स्क्रीन पर लॉन्च किया जा सकता है। लीक के अनुसार यह पंच-होल स्टाइल वाली डिस्प्ले होगी जो 1.5के ​रेजोल्यूशन सपोर्ट करेगी तथा 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करेगी।

    प्रोसेसर : लीक की मानें तो Reno 12 स्मार्टफोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9200 आक्टाकोर प्रोसेसर पर लॉन्च होगा। उम्मीद है कि यही चिपसेट सीरीज के प्रो मॉडल में भी देखने को मिल सकता है।

    कैमरा : सेल्फी खींचने तथा रील्स बनाने के लिए रेनो 12 तथा 12प्रो में 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। वहीं बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है।

    बैटरी : लीक के अनुसार Reno 12 Pro 80वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगा। वहीं Reno 12 में 67वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक मिल सकती है। पावर बैकअप के लिए इन दोनों फोन में 5,000एमएए बैटरी दी जा सकती है।

    The post OPPO Reno 12 series की अगले महीने हो सकती है एंट्री, लॉन्च टाइमलाइन हुई लीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

    ]]>
    https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno-12-series-launch-in-may-timeline-leak/feed/ 0