Oppo Reno 13 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Mon, 10 Nov 2025 12:15:01 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 अब तक का सबसे बड़ा डिस्काउंट! 14,000 रुपये सस्ता हुआ OPPO Reno13 5G, जानें ऑफर https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno13-5g-14000-rs-discount-offer-details-amazon/ https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno13-5g-14000-rs-discount-offer-details-amazon/#respond Mon, 10 Nov 2025 12:08:30 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=185399 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Oppo ने इस साल की शुरुआत में भारत में अपना मिड-रेंज स्मार्टफोन OPPO Reno 13 5G लॉन्च किया था। यह पेश होने के समय से अब तक चर्चा में रहा है। वहीं, अब कंपनी ने इस डिवाइस पर भारी डिस्काउंट की घोषणा की है। जिससे यूजर्स के लिए इसे खरीदना और भी किफायती बन जाएगा। […]

The post अब तक का सबसे बड़ा डिस्काउंट! 14,000 रुपये सस्ता हुआ OPPO Reno13 5G, जानें ऑफर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Oppo ने इस साल की शुरुआत में भारत में अपना मिड-रेंज स्मार्टफोन OPPO Reno 13 5G लॉन्च किया था। यह पेश होने के समय से अब तक चर्चा में रहा है। वहीं, अब कंपनी ने इस डिवाइस पर भारी डिस्काउंट की घोषणा की है। जिससे यूजर्स के लिए इसे खरीदना और भी किफायती बन जाएगा। बता दें कि ओप्पो के इस शानदार 5G फोन पर कुल 14,000 रुपये की छूट मिल रही है। आइए, आगे इसकी नई कीमत, ऑफर्स, सेलिंग प्लेटफार्म और स्पेसिफिकेशंस विस्तार से जानते हैं।

OPPO Reno 13 5G के 8GB + 128GB मॉडल को लॉन्च के वक्त 37,999 में पेश किया गया था। जिसे अब अमेजन पर सिर्फ 23,999 में खरीदा जा सकता है। यानी इस बेस वैरियंट पर 14,000 की छूट दी जा रही है। वहीं, इसका 8GB + 256GB मॉडल जो पहले 39,999 में आता था। इसे ग्राहक सिर्फ 31,999 रुपये में ले पाएंगे। यानी इस पर 8,000 की छूट मिल रही है।

ग्राहकों को बैंक ऑफर और नो-कॉस्ट EMI के विकल्प भी दिए जा रहे हैं। अमेजन पर फोन खरीदते समय पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज करने पर यूजर्स को 30,200 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस भी मिल सकता है। हालांकि यह आपके पुराने फोन की कंडीशन पर निर्भर होगा की आपको कितना रेट मिलेगा।

लिंक पर क्लिक करें और अमेजन से खरीदें

नोट: यह ऑफर सीमित समय के लिए है। यानी इसमें अमेजन कभी भी बदलाव कर सकता है।

डिस्प्ले की बात करें तो OPPO Reno 13 5G में 6.59-इंच फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इस पर 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट और 1200निट्स ब्राइटनेस मिल जाती है। इस स्क्रीन पर Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन और 3840Hz PWM डिमिंग सपोर्ट है।

परफॉरमेंस के लिए OPPO Reno 13 5G स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 8350 चिपसेट से लैस है। यह Android 15 आधारित ColorOS 15.0 पर रन करता है। फोन में MediaTek NPU 780 AI प्रोसेसर भी मौजूद है, जो बेहतर AI अनुभव और पावर एफिशिएंसी दे सकता है।

फोटोग्राफी के लिए OPPO Reno13 5G में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। जिसमें 50MP Sony IMX890 सेंसर (OIS सपोर्ट के साथ), 8MP अल्ट्रा-वाइड लेंस और 2MP मोनोक्रोम सेंसर लगा है। वहीं, सेल्फी के लिए आपको 50MP फ्रंट कैमरा मिलेगा। इस कैमरा से 4K/60fps वीडियो रिकॉर्डिंग और अंडरवॉटर फोटोग्राफी की जा सकती है।

बैटरी की बात करें तो इसमें 5600mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। जो 80W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी दावा करती है कि इसकी बैटरी 5 साल की ड्यूरेबिलिटी के साथ आती है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, IP69 रेटिंग, Wi-Fi 6, Bluetooth 5.4, और स्टीरियो स्पीकर्स जैसे कई फीचर्स भी हैं।

भारतीय बाजार में OPPO Reno 13 5G का मुकाबला OnePlus Nord 4, iQOO Neo 10R और Realme 14 Pro जैसे स्मार्टफोंस से हो सकता है। इन सभी में समान रेंज के प्रीमियम कैमरा फीचर्स और परफॉरमेंस मिल जाते हैं। हालांकि OPPO का Reno 13 5G थोड़ा आगे रह सकता है। यह फोन उन यूजर्स के लिए है जो प्रीमियम कैमरा, डिजाइन और परफॉरमेंस चाहते हैं।

अगर आप भी ऊपर बताए गए फीचर्स वाला महंगा मोबाइल सस्ते में लेना चाहते हैं तो OPPO Reno 13 5G बढ़िया ऑप्शन है। आप इसे ले सकते हैं। उम्मीद करते हैं ये डील आपके काम आएगी। ऐसी ही और खबरों के लिए 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।


OPPO Reno13 Price
Rs. 41,998
Go To Store
See All Prices

The post अब तक का सबसे बड़ा डिस्काउंट! 14,000 रुपये सस्ता हुआ OPPO Reno13 5G, जानें ऑफर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno13-5g-14000-rs-discount-offer-details-amazon/feed/ 0
नए कलर और मेमोरी ऑप्शन में लॉन्च हुआ OPPO Reno 13, जानें प्राइस और खूबियां https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno-13-new-colour-memory-option-launched-in-india-price-availability/ https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno-13-new-colour-memory-option-launched-in-india-price-availability/#respond Wed, 12 Mar 2025 04:32:27 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=169040 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

OPPO Reno 13 और Reno 13 Pro को इस साल जनवरी में भारत में लॉन्च किया गया था जो Reno 12 के सक्सेसर के रूप में आए थे। वहीं, अब कुछ महीनों बाद श्रृंखला के Reno 13 को एक नया Sky Blue रंग विकल्प और 12GB RAM + 512GB स्टोरेज वैरियंट मिला है। नए रंग […]

The post नए कलर और मेमोरी ऑप्शन में लॉन्च हुआ OPPO Reno 13, जानें प्राइस और खूबियां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • OPPO Reno 13 का Sky Blue कलर Flipkart, OPPO e-store और रिटेल आउटलेट्स के माध्यम से उपलब्ध होगा।
  • हैंडसेट को एक नया 12GB + 512GB मेमोरी वैरियंट भी मिला है।
  • यह मौजूदा 8GB/128GB और 8GB/256GB मॉडल्स के साथ शामिल होगा।

OPPO Reno 13 और Reno 13 Pro को इस साल जनवरी में भारत में लॉन्च किया गया था जो Reno 12 के सक्सेसर के रूप में आए थे। वहीं, अब कुछ महीनों बाद श्रृंखला के Reno 13 को एक नया Sky Blue रंग विकल्प और 12GB RAM + 512GB स्टोरेज वैरियंट मिला है। नए रंग और RAM/स्टोरेज विकल्प के अलावा, फोन के बाकी हार्डवेयर में कोई बदलाव नहीं किया गया है। आइए, इसकी डिटेल्स जानते हैं।

OPPO Reno 13 12GB + 512GB वैरियंट की भारत में कीमत, सेल

  • OPPO Reno 13 को भारत में नया Sky Blue रंग मिल गया है। यह मौजूदा Luminous Blue और Ivory White रंगों के साथ जोड़ा जाएगा।
  • Reno 13 Sky Blue रंग नए 12GB + 512GB स्टोरेज विकल्प और मौजूदा 8GB + 256GB मॉडल में उपलब्ध होगा।
  • OPPO Reno 13 12GB + 512GB मॉडल Sky Blue रंग में 43,999 रुपये में उपलब्ध है। वहीं, 8GB + 256GB Sky Blue विकल्प की कीमत 39,999 रुपये है, जो अन्य दो रंगों के समान है।
  • नया रंग और मेमोरी विकल्प 20 मार्च से Flipkart, OPPO e-store और रिटेल आउटलेट्स के माध्यम से खरीदने के लिए उपलब्ध होगा।
  • OPPO Reno 13 का 8GB/128GB स्टोरेज मॉडल भी उपलब्ध है, जिसकी कीमत 37,999 रुपये है।

Reno-13-Sky-Blue

OPPO Reno 13 के स्पेसिफिकेशंस

  • डिस्प्ले: OPPO Reno 13 में 6.59-इंच का 1.5K माइक्रो-कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट, Corning Gorilla Glass 7i और 1200 निट्स पीक ब्राइटनेस दी गई है।
  • कैमरा: इस हैंडसेट में 50MP Sony LYT600 OIS प्राइमरी कैमरा, 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2MP मोनोक्रोम लेंस मिलता है। सेल्फी के लिए 50MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
  • प्रोसेसर: फोन को MediaTek Dimensity 8350 चिपसेट और Mali-G615 GPU के साथ पावर दी गई है।
  • ऑपरेटिंग सिस्टम: यह Android 15-आधारित ColorOS 15 कस्टम स्किन पर काम करता है।
  • बैटरी: OPPO Reno 13 में 5,600mAh की बैटरी है, जो 80W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
  • अन्य फीचर्स: फोन में इन-डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर और IP66/68/69 रेटिंग (डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस के लिए) दी गई है।
  • कनेक्टिविटी: 5G, 4G VoLTE, Wi-Fi 6, Bluetooth 5.4, GPS, और USB Type-C पोर्ट का सपोर्ट मिलता है।

विकल्प

मॉडल कीमत
Realme GT 6 40,999 रुपये
OnePlus 13R 42,999 रुपये
Samsung Galaxy A36 32,999 रुपये


OPPO Reno13 Price
Rs. 41,998
Go To Store
See All Prices

The post नए कलर और मेमोरी ऑप्शन में लॉन्च हुआ OPPO Reno 13, जानें प्राइस और खूबियां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno-13-new-colour-memory-option-launched-in-india-price-availability/feed/ 0
50MP Selfie कैमरा, 3D Curved ​स्क्रीन और 12GB RAM के साथ OPPO Reno 13 Pro इंडिया में हुआ लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/50mp-selfie-camera-phone-launched-oppo-reno-13-pro-price-in-india-and-specifications/ https://www.91mobiles.com/hindi/50mp-selfie-camera-phone-launched-oppo-reno-13-pro-price-in-india-and-specifications/#respond Thu, 09 Jan 2025 12:22:36 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=163942 कंपनी की ओर से दो नए फोन OPPO Reno 13 5G और OPPO Reno 13 Pro इंडिया में लॉन्च किए गए हैं।

The post 50MP Selfie कैमरा, 3D Curved ​स्क्रीन और 12GB RAM के साथ OPPO Reno 13 Pro इंडिया में हुआ लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

ओपो ने आज भारतीय बाजार में अपनी नई ‘रेनो 13’ सीरीज पेश कर दी है। कंपनी की ओर से दो नए फोन OPPO Reno 13 5G और OPPO Reno 13 Pro इंडिया में लॉन्च किए गए हैं। दोनों ही ओपो मोबाइल स्टालिश लुक, शानदार डिस्प्ले, पावरफुल प्रोसेसर और कमाल के कैमरा से लैस है। सीरीज के रेनो 13 5जी फोन की डिटेल्स यहां क्लिक कर पढ़ी जा सकती है तथा रेनो 13 प्रो का प्राइस, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स आप आगे देख सकते हैं।

OPPO Reno 13 Pro का प्राइस

  • 12GB RAM + 256GB Storage – ₹49,999
  • 12GB RAM + 512GB Storage – ₹54,999

ओपो रेनो 13 प्रो 5जी फोन 12जीबी रैम के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ है जो 256जीबी और 512जीबी स्टोरेज पर सेल के लिए उपलब्ध होगा। इन दोनों वेरिएंट्स की कीमत क्रमश: 49,999 रुपये और 54,999 रुपये है। Reno 13 Pro की सेल 11 जनवरी से शुरू होगी तथा इस फोन को (ग्रेफाइट ग्रे) Graphite Grey और (मिस्ट लैवेंडर) Mist Lavender कलर में खरीदा जा सकेगा।

OPPO Reno 13 Pro का कैमरा

ओपो रेनो 13 प्रो 5जी फोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। मेन सेंसर की बात करें तो यह 50 मेगापिक्सल का है जिसके लिए सोनी आईएमएक्स890 सेंसर का इस्तेमाल किया गया है। यह एफ/1.8 अपर्चर और 84° FOV (फिल्ड ऑफ व्यू) पर काम करता है। इस कैमरा सेंसर में OIS और ऑटोफोकस तकनीक भी शामिल है।

रेनो 13 प्रो का दूसरा रियर कैमरा भी 50 मेगापिक्सल का है। यह Telephoto लेंस है जिसमें सैमसंग का ISOCELL JN5 इमेज सेंसर लगाया गया है। इसका सेंसर साइज 1/2.75″ है जो एफ/2.8 अपर्चर और 30° FOV (फिल्ड ऑफ व्यू) पर काम करता है। यह कैमरा 3.5× optical और 120× digital ज़ूम की क्षमता से लैस है तथा OIS और AF सपोर्ट करता है।

OPPO Reno 13 Pro 5G के रियर कैमरा सेटअप में एफ/2.2 अपर्चर वाला 8MP Ultra-wide एंगल OV08D लेंस दिया गया है जो 115° फिल्ड ऑफ व्यू की क्षमता से लैस है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए रेनो 13 प्रो 5जी में एफ/2.0 अपर्चर वाला 50MP Front कैमरा मिलता है। इस फोन के फ्रंट कैमरा से 4K/60fps वीडियो रिकॉर्ड की जा सकती है।

ओपो ने अपने फोन को Underwater photography के लिए बेस्ट बताया है। पानी के अंदर भी इस फोन के कैमरा से फोटो खींची जा सकती है तथा अंडर वॉटर वीडियो कैप्चर की जा सकती है।

कैमरा सैंपल :

OPPO Reno 13 Pro का प्रोसेसर

ओपो रेनो 13 प्रो 5जी फोन एंड्रॉयड 15 पर लॉन्च हुआ है जो ColorOS 15 के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस ओपो मोबाइल में मीडियाटेक का 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना Dimensity 8350 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है जो 3.35GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है।

91मोबाइल्स की टेस्टिंग के दौरान Reno 13 Pro ने 11,46,605 AnTuTu Score अचीव किया है जो इस रेंज के Redmi Note 14 Pro+ और Vivo V40 से अधिक है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस स्मार्टफोन में Mali-G615 MC6 GPU मौजूद है। फोन की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस क्षमता को बढ़ाने के लिए इसमें APU 780 AI प्रोसेसर भी लगाया गया है।

OPPO Reno 13 Pro की डिस्प्ले

ओपो रेनो 13 प्रो स्मार्टफोन में 1272 × 2800 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.83-इंच की 1.5K ​डिस्प्ले दी गई है। यह 4 साइड micro-curved ओएलईडी स्क्रीन है जो पंच-होल स्टाइल पर बनी है। रेनो 13 प्रो की डिस्प्ले पर 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सेंपलिंग रेट, 3840Hz PWM डिमिंग, 1200nits ब्राइटनेस प्राप्त होती है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक मौजूद है तथा इसे कोर्निंग Gorilla Glass 7i से प्रोटेक्ट किया गया है।

OPPO Reno 13 Pro की बैटरी

पावर बैकअप के लिए ओपो रेनो 13 प्रो स्मार्टफोन में 5,800mAh बैटरी दी गई है जो कंपनी के दावेनुसार 5 साल की ड्यूबेलिटी के साथ आती है। वहीं इस तगड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए Reno 13 Pro में 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी दी गई है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग के दौरान इस फोन को 20% से 100% फुल चार्ज होने में 40 मिनट का समय लगा तथा PC mark battery स्कोर 14 घंटे व 3 मिनट का आया।

OPPO Reno 13 Pro के फीचर्स

यह ओपो मोबाइल AI HyperBoost टेक्नोलॉजी से लैस है जो कंपनी के दावेनुसार लगातार 8 घंटे तक बिना रूकावट स्मूथ और लैग​फ्री गेमिंग एक्सपीरियंस प्रदान कर सकती है।

इस फोन में X1 network चिप लगाई है जो AI LinkBoost के साथ मिलकर वीक सिग्नल वाले एरिया में भी मोबाइल नेटवर्क को मजबूत बनाती है।

रेनो 13 प्रो 5जी फोन IP68 और IP69 रेटिंग के साथ लाया गया है। कंपनी के दावेनुसार यह फोन 1.5 मीटर गहरे पानी में 30 मिनट तक रह सकता है।

OPPO Reno13 Price
Rs. 41,998
Go To Store
See All Prices

The post 50MP Selfie कैमरा, 3D Curved ​स्क्रीन और 12GB RAM के साथ OPPO Reno 13 Pro इंडिया में हुआ लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/50mp-selfie-camera-phone-launched-oppo-reno-13-pro-price-in-india-and-specifications/feed/ 0
इंडिया में लॉन्च हो रहे हैं चार नए फोन OPPO Reno 13, Reno13 Pro, POCO X7 और X7 Pro, यहां देखें लाइव https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno-13-oppo-reno-13-pro-and-poco-x7-poco-x7-pro-launch-in-india-live-streaming/ https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno-13-oppo-reno-13-pro-and-poco-x7-poco-x7-pro-launch-in-india-live-streaming/#respond Wed, 08 Jan 2025 10:46:52 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=163859 ये चारों मोबाइल मिड बजट सेग्मेंट में आएंगे जो स्टा​इलिश लुक और पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स से लैस होंगे।

The post इंडिया में लॉन्च हो रहे हैं चार नए फोन OPPO Reno 13, Reno13 Pro, POCO X7 और X7 Pro, यहां देखें लाइव first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

9 जनवरी 2025 का दिन इंडियन मोबाइल मार्केट के लिए खास साबित होने वाला है। एक ही दिन में चार नए स्मार्टफोन भारत में लॉन्च होंगे जिनमें OPPO Reno 13 और OPPO Reno 13 Pro तथा POCO X7 और POCO X7 Pro शामिल हैं। ये चारों मोबाइल मिड बजट सेग्मेंट में आएंगे जो स्टा​इलिश लुक और पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स से लैस होंगे। अगर आप भी इन स्मार्टफोन में रूचि रखते हैं तो अपने फोन पर इनका लॉन्च लाइव देख सकते हैं।

OPPO Reno13 Series लॉन्च लाइव लिंक :

ओपो रेनो 13 सीरीज का लॉन्च ईवेंट शाम 5 बजे शुरू होगा जिसे ऊपर दिए गए लिंक के साथ ही कंपनी वेबसाइट सहित सभी ओपो इंडिया सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाइव देखा जा सकेगा।

POCO X7 Series लॉन्च लाइव लिंक :

पोको एक्स7 13 सीरीज का लॉन्च ईवेंट शाम 5 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा। पोको फोन लॉन्च को उपरोक्त लिंक के साथ ही कंपनी वेबसाइट तथा पोको इंडिया सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाइव देख सकते हैं।

OPPO Reno 13

प्राइस – 29,999 रुपये (अनुमानित)

ओपो रेनो 13 सीरीज 9 जनवरी को इंडिया में लॉन्च होगी। Reno 13 5G फोन में मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 8350 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया जा सकता है जिसके साथ 12GB RAM मिलेगी। यह फोन पहले चीन में 6.59-इंच की 1.5के अल्ट्रा हाई डेफिनेशन एमोलेड ​डिस्प्ले पर लॉन्च हो चुका है जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट मिलती है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल Sony OIS ​बैक कैमरा और 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मौजूद है। वहीं पावर बैकअप के लिए 80वॉट फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी के साथ 5,600एमएएच बैटरी दी गई है।

OPPO-Reno-13-series

OPPO Reno 13 Pro

प्राइस – 39,999 रुपये (अनुमानित)

9 जनवरी को ओपो रेनो 13 प्रो भारत में पेश होगा। यह मोबाइल भी MediaTek Dimensity 8350 प्रोसेसर और 16GB RAM के साथ इंडियन मार्केट में एंट्री ले सकता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP Triple Rear और 50MP Selfie Camera दिया जा सकता है। वहीं पावर बैकअप के 80W Flash चार्ज तथा 50W Wireless चार्जिंग तकनीक से लैस 5,800mAh Battery दी जा सकती है। इस फोन में 6.83″ 1.5K 120Hz AMOLED स्क्रीन मिलेगी।

POCO X7 5G

प्राइस – 19,999 रुपये (अनुमानित)

पोको एक्स7 5जी फोन 9 जनवरी को इंडिया में लॉन्च होगा। कंफर्म तो नहीं है लेकिन यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 7300 Ultra चिपसेट पर लॉन्च किया जा सकता है जिसके साथ 12GB RAM दी जा सकती है। यह मोबाइल 5,110mAh बैटरी के साथ बाजार में एंट्री ले सकता है जिसके साथ 45W फास्ट चार्जिंग तकनीक मिलने की उम्मीद है। फोन में 1.5K डिस्प्ले तथा फोटोग्राफी के लिए 50MP रियर और 32MP सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है।

poco-x7-and-X7-pro-specifications-design-leaked

POCO X7 Pro

प्राइस – 27,999 रुपये (अनुमानित)

पोको एक्स7 प्रो स्मार्टफोन भारत में 9 जनवरी को लॉन्च होगा। यह मोबाइल चीन में लॉन्च हुए Redmi Turbo 4 का रिब्रांडिड वर्जन हो सकता है। POCO X7 Pro MediaTek Dimensity 8400 Ultra पर काम करने वाला इंडिया का मोबाइल बन सकता है। इसमें 6,000mAh Battery तथा 90W फास्ट चार्जिंग दी जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए 50 मेगापिक्सल बैक तथा 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मिल सकता है। फोन को 6.67″ 1.5K OLED स्क्रीन पर लाए जाने की उम्मीद है।

The post इंडिया में लॉन्च हो रहे हैं चार नए फोन OPPO Reno 13, Reno13 Pro, POCO X7 और X7 Pro, यहां देखें लाइव first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno-13-oppo-reno-13-pro-and-poco-x7-poco-x7-pro-launch-in-india-live-streaming/feed/ 0
32MP Selfie कैमरा के साथ OPPO Reno 13F 5G और 4G फोन हुए ग्लोबली लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno-13f-5g-and-4g-smartphone-launched-globally/ https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno-13f-5g-and-4g-smartphone-launched-globally/#respond Tue, 07 Jan 2025 12:33:56 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=163633 यह ओपो मोबाइल 5G और 4G दोनों मॉडल्स में आया है जिनके फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

The post 32MP Selfie कैमरा के साथ OPPO Reno 13F 5G और 4G फोन हुए ग्लोबली लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

OPPO Reno 13 और Reno 13 Pro 9 जनवरी को इंडिया में लॉन्च होंगे। लेकिन इन स्मार्टफोंस के भारतीय बाजार में आने से पहले ही कंपनी ने इस सीरीज के तहत एक और नया फोन OPPO Reno 13F भी ग्लोबली पेश कर दिया है। यह ओपो मोबाइल 5G और 4G दोनों मॉडल्स में आया है जिनके फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

OPPO Reno 13F स्पेसिफिकेशन्स

  • 6.67″ 120Hz AMOLED स्क्रीन
  • Qualcomm Snapdragon 6 Gen 1 (5G)
  • MediaTek Helio G100 (4G)
  • 50MP OIS ट्रिपल रियर कैमरा
  • 32MP सेल्फी कैमरा
  • 5,800mAh Battery
  • 45W SUPERVOOC चार्जिंग

परफॉर्मेंस

सबसे पहले प्रोसेसिंग पावर की बात करें तो ओपो रेनो 13एफ 5जी फोन क्वालकॉम के स्नेपड्रैगन 6 जेन 1 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर लॉन्च हुआ है जो 2.8GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। ग्राफिक्स के लिए इसमें Adreno 710 GPU मौजूद है।

वहीं ओपो रेनो 13एफ 4जी फोन की बात करें तो इसे मीडियाटेक के हीलियो जी100 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस कर बाजार में उतारा गया है जो 2.2GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करता है। ग्राफिक्स के लिए इस ओपो मोबाइल में ARM G57 GPU दिया गया है। ये दोनों ओपो मोबाइल एंड्रॉयड 15 आधारित ColorOS 15.0 पर काम करते हैं।

स्क्रीन

ओपो रेनो 13एफ 5जी और 4जी दोनों मॉडल्स में 1080 x 2400 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.67-इंच की FHD+ डिस्प्ले पर लॉन्च हुए हैं। दोनों फोंस की स्क्रीन Rigid AMOLED पैनल पर बनी है जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 180Hz टच सेंपलिंग रेट सहित 1200nits हाई ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। ये दोनों ओपो मोबाइल इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक से लैस हैं।

कैमरा

फोटोग्राफी के लिए ओपो रेनो 13एफ स्मार्टफोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन लेंस दिया गया है जो OIS सपोर्ट करता है। इसके साथ ही रियर कैमरा सेटअप में एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल Ultra-wide एंगल लेंस और एफ/2.4 अपर्चर वाला 2MP Macro लेंस मिलता है। इसी तरह सेल्फी खींचने और वीडियो कॉलिंग करने के लिए इस ओपो मोबाइल में 32MP Front कैमरा दिया गया है जो एफ/2.4 अपर्चर पर काम करता है।

बैटरी

पावर बैकअप के लिए ओपो रेनो 13एफ 5जी और रेनो 13एफ 4जी दोनों स्मार्टफोंस को 5,800एमएएच बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा गया है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए ये दोनों मोबाइल फोन मॉडल 45वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक सपोर्ट करते हैं।

अन्य फीचर्स

कनेक्टिविटी के लिए इस ओपो मोबाइल में WiFi 5 और Bluetooth 5.3 के साथ NFC सपोर्ट भी मिलता है। ओपो ने रेनो 13एफ स्मार्टफोन को IP69 रेटिंग के साथ पेश किया है जिसे लेकर दावा किया गय है कि यह 30 मिनट तक 2 मीटर गहरे पानी में पड़ रहने पर भी सुरक्षित रहेगा।

OPPO Reno13 Price
Rs. 41,998
Go To Store
See All Prices

The post 32MP Selfie कैमरा के साथ OPPO Reno 13F 5G और 4G फोन हुए ग्लोबली लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno-13f-5g-and-4g-smartphone-launched-globally/feed/ 0
OPPO Reno 13 और Reno 13 Pro की कीमत लॉन्च से पहले लीक, जानें डिटेल्स https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno-13-and-reno-13-pro-price-in-india-leaked-before-launch/ https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno-13-and-reno-13-pro-price-in-india-leaked-before-launch/#respond Mon, 06 Jan 2025 07:32:10 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=163548 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

ओप्पो रेनो 13 सीरीज भारत में 9 जनवरी को लॉन्च होने के लिए तैयार है। इसमें OPPO Reno 13 और Oppo Reno 13 Pro फोंस नवंबर में चीन में पहली बार पेश किए गए थे वहीं, अब यह भारत में आने वाले हैं। इनकी माइक्रोसाइट फ्लिपकार्ट पर लाइव है। जबकि लॉन्च से पहले ओप्पो रेनो […]

The post OPPO Reno 13 और Reno 13 Pro की कीमत लॉन्च से पहले लीक, जानें डिटेल्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • ओप्पो रेनो 13 की शुरुआती कीमत 37,999 रुपये और प्रो की कीमत 49,999 रुपये से शुरू हो सकती है।
  • पिछले साल रेनो 12 सीरीज की कीमत 32,999 रुपये से शुरू हुई थी।
  • ओप्पो रेनो 13 सीरीज भारत में फ्लिपकार्ट के जरिए उपलब्ध होगी।

ओप्पो रेनो 13 सीरीज भारत में 9 जनवरी को लॉन्च होने के लिए तैयार है। इसमें OPPO Reno 13 और Oppo Reno 13 Pro फोंस नवंबर में चीन में पहली बार पेश किए गए थे वहीं, अब यह भारत में आने वाले हैं। इनकी माइक्रोसाइट फ्लिपकार्ट पर लाइव है। जबकि लॉन्च से पहले ओप्पो रेनो 13 लाइनअप की कीमत से जुड़ी जानकारी सामने आई है। जिसकी डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

ओप्पो रेनो 13 सीरीज की कीमत (लीक)

  • भारत में ओप्पो रेनो 13 और रेनो 13 प्रो की कीमत एक्स प्लेटफार्म पर लीक हो गई हैं, जिसे ‘एएन लीक्स’ ने शेयर किया है।
  • लीक के अनुसार ओप्पो रेनो 13 की कीमत 8GB+128GB के लिए 37,999 रुपये और 8GB+256GB स्टोरेज के लिए 39,999 रुपये होगी।
  • ओप्पो रेनो 13 प्रो की कीमत 12GB+256GB के लिए 49,999 रुपये और 12GB+512GB वर्जन के लिए 54,999 रुपये होने की उम्मीद है।

Reno-13-series

  • अगर लीक हुई कीमत वाकई सही हैं, तो रेनो 13 सीरीज रेनो 12 लाइनअप से ज्यादा महंगी होगी। यह संभवतः अपग्रेड और सुधार के कारण हो सकता है।
  • तुलना के लिए रेनो 12 को 8GB+256GB के लिए 32,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। जबकि रेनो 12 प्रो की कीमत 12GB+256GB के लिए 36,999 रुपये और 12GB+512GB मॉडल के लिए 40,999 रुपये थी।

ओप्पो रेनो 13 सीरीज की खूबियां

ओप्पो रेनो 13 और रेनो 13 प्रो फ्लिपकार्ट के अलावा ओप्पो ई-स्टोर पर भी उपलब्ध होंगे। लिस्टिंग से पुष्टि होती है कि फोन में गोल किनारों के साथ एक बॉक्सी चेसिस, सेल्फी के लिए पंच-होल कटआउट और नैरो बेजेल्स होंगे। रियर पैनल पर रियर कैमरा और एलईडी फ्लैश रखने के लिए एक चौकोर मॉड्यूल है। माइक्रोसाइट से ओप्पो रेनो 13 सीरीज के स्पेसिफिकेशन का पता चलता है।

  • प्रोसेसर: ओप्पो रेनो 13 सीरीज में MediaTek Dimensity 8350 चिपसेट होने की पुष्टि की गई है, जबकि रेनो 12 लाइनअप में Dimensity 7300-Energy चिप है।
  • डिस्प्ले: फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट, 1.07 बिलियन कलर्स और HDR10+ सर्टिफिकेशन के साथ FHD+ OLED डिस्प्ले होगा।
  • OS: रेनो 13 मॉडल्स ColorOS 15 कस्टम स्किन के साथ आएंगे।
  • बैटरी: वेनिला रेनो 13 में 5,600mAh की बैटरी होने की पुष्टि की गई है, जबकि प्रो मॉडल में 5,800mAh साइज की बैटरी मिलेगी। इसमें 80W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट होगा। यह रेनो 12 सीरीज की 5000mAh क्षमता से बड़ा अपग्रेड है।
  • कैमरे: ओप्पो रेनो 13 प्रो में 50MP 3.5x पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा होगा। फ्रंट में 50MP का सेल्फी कैमरा मिलेगा।
  • अन्य: बेहतर नेटवर्क सपोर्ट और डुअल स्टीरियो स्पीकर और O-Haptics के लिए नया OPPO SignalBoost X1 चिपसेट होगा। दोनों फोन को पानी और धूल से सुरक्षा के लिए IP68+IP69 रेटिंग मिलेगी। फोन में AI लाइवफोटो, AI अनब्लर, AI हाइपरबूस्ट और AI रिफ्लेक्शन रिमूवर जैसे कुछ AI फीचर्स दिए जाएंगे। रेनो 13 सीरीज में टिकाऊपन के लिए सेगमेंट का पहला एयरोस्पेस-ग्रेड एल्यूमीनियम फ्रेम होने का दावा किया गया है।
  • रंग: ओप्पो रेनो 13 ल्यूमिनस ब्लू और आइवरी वाइट रंगों में उपलब्ध होगा। जबकि रेनो 13 प्रो ग्रेफाइट ग्रे और मिस्ट लैवेंडर रंगों में आएगा।


OPPO Reno13 Price
Rs. 41,998
Go To Store
See All Prices

The post OPPO Reno 13 और Reno 13 Pro की कीमत लॉन्च से पहले लीक, जानें डिटेल्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno-13-and-reno-13-pro-price-in-india-leaked-before-launch/feed/ 0
OPPO Reno 13 और Reno 13 Pro इंडिया लॉन्च डेट हुई अनाउंस, इस दिन भारत में लॉन्च होंगे ये स्टाइलिश कैमरा फोन https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno-13-and-oppo-reno-13-pro-launch-date-in-india-9-january-2025-confirmed/ https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno-13-and-oppo-reno-13-pro-launch-date-in-india-9-january-2025-confirmed/#respond Fri, 03 Jan 2025 07:44:58 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=163461 OPPO Reno 13 और Reno 13 Pro 9 जनवरी को भारतीय बाजार में पेश हो जाएंगे

The post OPPO Reno 13 और Reno 13 Pro इंडिया लॉन्च डेट हुई अनाउंस, इस दिन भारत में लॉन्च होंगे ये स्टाइलिश कैमरा फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

ओपो ने जब से अनाउंस किया है कि वह भारत में अपनी नई ‘रेनो 13’ सीरीज को लाने वाली है तब से ही मोबाइल यूजर्स इनका इंतजार कर रहे हैं। वहीं आज कंपनी ने अपने फैंस को तोहफा देते हुए सीरीज लॉन्च डेट भी अनाउंस कर दी है। ब्रांड की ओर से बता दिया गया है कि OPPO Reno 13 और Reno 13 Pro 9 जनवरी को इंडिया में लॉन्च होंगे।

OPPO Reno 13 Series इंडिया लॉन्च डेट

ओपो रेनो 13 सीरीज भारत में 9 जनवरी 2025 को लॉन्च होगी। कंपनी की ओर से बता दिया गया है कि OPPO Reno 13 और Reno 13 Pro 9 जनवरी को भारतीय बाजार में पेश हो जाएंगे और इनकी कीमत तथा सेल डेट से पर्दा उठा दिया जाएगा। कंपनी वेबसाइट पर दोनों स्मार्टफोंस का प्रोडक्ट पेज लाइव कर दिया गया है जहां फोन डिटेल्स देखी जा सकती है।

OPPO Reno 13 Pro स्पेसिफिकेशन्स

  • 6.83″ 1.5K 120Hz AMOLED Screen
  • MediaTek Dimensity 8350
  • 16GB RAM + 1TB Storage
  • 50MP Triple Rear Camera
  • 50MP Selfie Camera
  • 5,800mAh Battery
  • 80W Super Flash Charge
  • 50W Wireless Charging

प्राइस : चाइना में रेनो 13 प्रो को 12जीबी रैम और 16जीबी रैम पर लॉन्च किया गया है जो 256जीबी, 512जीबी और 1टीबी स्टोरेज सपोर्ट करता है। इंडियन करंसी अनुसार Reno 13 Pro की कीमत तकरीबन 39,500 रुपये से शुरू होकर 52,350 रुपये तक जाती है।

डिस्प्ले : ओपो रेनो 13 प्रो में 6.83-इंच की 1.5के ​डिस्प्ले पर दी गई है। यह कर्व्ड ओएलईडी स्क्रीन है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट, 3840Hz PWM डिमिंग, 1200nits ब्राइटनेस और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर जैसे फीचर्स मिलते हैं।

परफॉर्मेंस : यह मोबाइल एंड्रॉयड 15 आधारित ColorOS 15.0 पर काम करता है तथा प्रोसेसिंग के लिए फोन के चाइना मॉडल में 3.35GHz क्लॉक स्पीड वाला मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8350 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है।

बैक कैमरा : यह ओपो मोबाइल ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल आईएमएक्स890 मेन सेंसर, एफ/2.8 अपर्चर और 50 मेगापिक्सल 3.5एक्स पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस और एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस मौजूद है।

फ्रंट कैमरा : OPPO Reno 13 Pro फोन 50 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा सपोर्ट करता है। यह सैमसंग जेएन5 सेंसर है जो एफ/2.0 अपर्चर पर काम करता है। इससे 4K/60fps वीडियो रिकॉर्ड की जा सकती है।

बैटरी : पावर बैकअप के लिए ओपो रेनो 13 प्रो में 5,800एमएएच बैटरी दी गई है। वहीं इस तगड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए 80वॉट वायर्ड फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी तथा 50वॉट वायरलेस फास्ट चार्जिंग तकनीक मिलती है।

OPPO Reno 13 स्पेसिफिकेशन्स

  • 6.59″ 1.5K UHD AMOLED Screen
  • MediaTek Dimensity 8350
  • 16GB RAM + 1TB Storage
  • 50MP Back Camera
  • 50MP Front Camera
  • 5,600mAh Battery
  • 80W Super Flash Charge

प्राइस : रेनो 13 5जी फोन चीन में 12GB RAM और 16GB RAM के साथ कुल 5 वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ है। फोन की कीमत भारतीय करंसी अनुसार तकरीबन 31,400 रुपये से शुरू होगा 44,190 रुपये तक जाती है।

डिस्प्ले : ओपो रेनो 13 5जी फोन में 2760 x 1256 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.59-इंच की 1.5के अल्ट्रा हाई डेफिनेशन ​डिस्प्ले दी गई है। यह पंच-होल स्टाइल वाली स्क्रीन है जो ऐमोलेड पैनल पर बनी है। इस डिस्प्ले पर 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सेंपलिंग रेट, 1200nits ब्राइटनेस और 3840Hz PWM डिमिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं।

परफॉर्मेंस : OPPO Reno 13 5G फोन एंड्रॉयड 15 पर लॉन्च हुआ है जो ColorOS 15.0 के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन में मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 8350 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है जिसमें 3.35GHz तक की क्लॉक स्पीड वाले Arm Cortex-A715 और Cortex-A510 कोर शामिल हैं। इस मोबाइल चिपसेट में MediaTek NPU 780 AI भी मौजूद है।

कैमरा : फोटोग्राफी के लिए इसके बैक पैनल एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल Sony OIS मेन सेंसर मौजूद है जो एफ/2.2 अपर्चर वाले 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस स्मार्टफोन में एफ/2.0 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है।

बैटरी : पावर बैकअप के लिए ओपो रेनो 13 5जी फोन 5,600एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है। इस तगड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए इस ओपो मोबाइल में 80वॉट फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी दी गई है।

उम्मीद कर सकते हैं कि Reno 13 और Reno 13 Pro 5G फोन चीन में जिन फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स के साथ लॉन्च हुआ है, इंडिया में भी उन्हीं डिटेल्स के साथ आएगा।

OPPO Reno13 Price
Rs. 41,998
Go To Store
See All Prices

The post OPPO Reno 13 और Reno 13 Pro इंडिया लॉन्च डेट हुई अनाउंस, इस दिन भारत में लॉन्च होंगे ये स्टाइलिश कैमरा फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno-13-and-oppo-reno-13-pro-launch-date-in-india-9-january-2025-confirmed/feed/ 0
OPPO Reno 13 Pro आ रहा है इंडिया, मिलेगा बढिया वाला 50MP Selfie Camera https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno-13-pro-smartphone-listed-on-bis-india-launch-soon/ https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno-13-pro-smartphone-listed-on-bis-india-launch-soon/#respond Thu, 28 Nov 2024 09:52:30 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=160606 BIS लिस्टिंग में OPPO Reno 13 series इंडिया लॉन्च कंफर्म हो गया है।

The post OPPO Reno 13 Pro आ रहा है इंडिया, मिलेगा बढिया वाला 50MP Selfie Camera first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

OPPO Reno 13 और OPPO Reno 13 Pro स्मार्टफोन चीन में लॉन्च हो चुके हैं और अब भारत में इनका इंतजार किया जा रहा है। फिलहाल कंपनी ने नई रेनो 13 सीरीज इंडिया लॉन्च को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है लेकिन आज रेनो 13 प्रो मॉडल भारतीय सर्टिफिकेशन्स साइट BIS (Bureau of Indian Standards) पर लिस्ट हो गया है। इस सर्टिफिकेशन ने साफ कर दिया है कि बेहद जल्द OPPO Reno 13 Pro इंडिया में लॉन्च होने वाला है।

OPPO Reno 13 Pro BIS लिस्टिंग

ओपो रेनो 13 प्रो को बीआईएस यानी भारतीय मानक ब्यूरो पर CPH2697 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। गौरतलब है कि इस साइट पर उन मोबाइल फोंस को सर्टिफाइड किया जाता है जो भारत सरकार द्वारा तय किए गए स्टैंडर्ड्स को पास करते हैं तथा भारतीय बाजार में लॉन्च किए जाने वाले हैं। BIS पर OPPO Reno 13 Pro के प्राइस, फीचर्स या स्पेसिफिकेशन्स से जुड़ी डिटेल्स तो सामने नहीं आई है लेकिन OPPO Reno 13 series इंडिया लॉन्च कंफर्म हो गया है।

OPPO Reno 13 Pro प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स (चीन)

  • 6.83″ 1.5K 120Hz AMOLED Screen
  • MediaTek Dimensity 8350
  • 16GB RAM + 1TB Storage
  • 50MP Triple Rear Camera
  • 50MP Selfie Camera
  • 5,800mAh Battery
  • 80W Super Flash Charge
  • 50W Wireless Charging

प्राइस : चाइना में इसे 12जीबी रैम और 16जीबी रैम पर लॉन्च किया गया है जो 256जीबी, 512जीबी और 1टीबी स्टोरेज सपोर्ट करता है। इंडियन करंसी अनुसार Reno 13 Pro की कीमत तकरीबन 39,500 रुपये से शुरू होकर 52,350 रुपये तक जाती है।

डिस्प्ले : ओपो रेनो 13 प्रो में 6.83-इंच की 1.5के ​डिस्प्ले पर दी गई है। यह कर्व्ड ओएलईडी स्क्रीन है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट, 3840Hz PWM डिमिंग, 1200nits ब्राइटनेस और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर जैसे फीचर्स मिलते हैं।

परफॉर्मेंस : यह मोबाइल एंड्रॉयड 15 आधारित ColorOS 15.0 पर काम करता है तथा प्रोसेसिंग के लिए 3.35GHz क्लॉक स्पीड वाला मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8350 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर सपोर्ट करता है।

बैक कैमरा : यह ओपो मोबाइल ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल आईएमएक्स890 मेन सेंसर, एफ/2.8 अपर्चर और 50 मेगापिक्सल 3.5एक्स पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस और एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस मौजूद है।

फ्रंट कैमरा : OPPO Reno 13 Pro 5G फोन 50 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा सपोर्ट करता है। यह सैमसंग जेएन5 सेंसर है जो एफ/2.0 अपर्चर पर काम करता है। इससे 4K/60fps वीडियो रिकॉर्ड की जा सकती है।

बैटरी : पावर बैकअप के लिए ओपो रेनो 13 प्रो में 5,800एमएएच बैटरी दी गई है। वहीं इस तगड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए 80वॉट वायर्ड फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी तथा 50वॉट वायरलेस फास्ट चार्जिंग तकनीक मिलती है।

अन्य फीचर्स : Reno 13 Pro IP69 रेटिंग वाला फोन है। इस ओपो मोबाइल में infrared sensor, Wi-Fi 6, Bluetooth 5.4 और स्टीरियो स्पीकर्स जैसे ऑप्शन्स भी मिले हैं।

OPPO Reno13 Price
Rs. 41,998
Go To Store
See All Prices

The post OPPO Reno 13 Pro आ रहा है इंडिया, मिलेगा बढिया वाला 50MP Selfie Camera first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno-13-pro-smartphone-listed-on-bis-india-launch-soon/feed/ 0
Oppo Reno 13 की पहली इमेज हुई लीक, इंडिया लॉन्च टाइमलाइन भी आया सामने https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno-13-first-image-and-india-launch-timeline-leaked/ https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno-13-first-image-and-india-launch-timeline-leaked/#respond Wed, 13 Nov 2024 06:11:33 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=159338 ओप्पो की Reno 13 सीरीज को लेकर लगातार लीक सामने आ रहे हैं। चीनी टिपस्टर ने इसका पहला इमेज शेयर किया है। इसके साथ ही इंडियन टिपस्टर ने भारतीय लॉन्च टाइमलाइन बताया है।

The post Oppo Reno 13 की पहली इमेज हुई लीक, इंडिया लॉन्च टाइमलाइन भी आया सामने first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

ओप्पो की रेनो 13 सीरीज को लेकर लगातार लीक सामने आ रहे हैं। पूर्व में आई जानकारी के अनुसार इसमें आने वाले Oppo Reno 13 और Oppo Reno 13 Pro इसी महीने चीन में लॉन्च होने की उम्मीद है। वहीं, अब चीनी टिपस्टर ने इसका पहला इमेज शेयर किया है। इसके साथ ही इंडियन टिपस्टर ने भारतीय लॉन्च टाइमलाइन बताया है। आइए, आगे इस लाइनअप के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Oppo Reno 13 इमेज (लीक)

  • ओप्पो रेनो 13 स्मार्टफोन के रियर पैनल की तस्वीर को आगामी रेनो 13 सीरीज की पहली झलक माना जा सकता है।
  • लीक इमेज से संकेत मिलता है कि आगामी रेनो 13 सीरीज में एक नया कैमरा मॉड्यूल डिजाइन होगा।
  • टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने तस्वीर को शेयर किया है और इसे रियल डिजाइन बताया है।
  • रेनो 13 डिवाइस को Apple के iPhone स्मार्टफोन के पास रखा गया है। यानी इसमें एप्पल डिवाइस जैसा कैमरा मॉड्यूल मिल सकता है।
  • आगामी रेनो 13 फोन में रियर पैनल पर कैमरा मॉड्यूल ग्लास डिजाइन वाला लग रहा है। जिसमें कैमरा सेंसर और रिंग एलईडी फ्लैशलाइट के लिए तीन प्रोजेक्टेड सर्कुलर इंटरनल यूनिट हैं।
  • कलर ऑप्शन की बात करें तो रेनो 13 डिवाइस का ब्लू कलर वैरियंट दिखाया गया है।

Oppo Reno 13 भारतीय लॉन्च टाइमलाइन (संभावित)

  • टिपस्टर सुधांशु के माध्यम से हमें पता चला है कि ओप्पो रेनो 13 और ओप्पो रेनो 13 प्रो को भारत में जनवरी 2025 में लॉन्च किया जाएगा।
  • भारतीय लॉन्च टाइमलाइन से लगता है कि ओप्पो रेनो 13 सीरीज को चीन में रिलीज होने के लगभग दो महीने बाद भारत में लॉन्च मिलेगा।

Oppo Reno 13 सीरीज के स्पेसिफिकेशंस (संभावित)

  • डिस्प्ले: रिपोर्ट्स के अनुसार रेनो 13 और रेनो 13 प्रो में क्रमशः 6.59-इंच और 6.83-इंच का माइक्रो-क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले मिल सकता है। इस पर 1.5K रिजॉल्यूशन , 120Hz रिफ्रेश रेट और ऑप्टिकल इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है।
  • चिपसेट: रेनो 13 प्रो में आगामी Dimensity 8350 प्रोसेसर मिलने की बात सामने आई है। जबकि रेनो 13 के चिपसेट के बारे में कोई जानकारी नहीं है।
  • कैमरा: रेनो 13 और 13 प्रो में 50-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा लगाया जा सकता है। फिलहाल बेस मॉडल के रियर कैमरा लेंस के बारे में जानकारी नहीं है। जबकि ​​प्रो में OIS सपोर्ट वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड और 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो या पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस दिया जा सकता है।
  • बैटरी और चार्जिंग: संभावना है कि रेनो 13 में 5,600mAh की बैटरी हो सकती है। जबकि प्रो मॉडल में 5,900mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है। वहीं, दोनों डिवाइस में फास्ट वायर्ड और वायरलेस चार्जिंग मिल सकती है।
  • ओएस: रेनो 13 सीरीज एंड्रॉयड 15 और कलरओएस 15 पर काम कर सकती है।
  • अन्य: दोनों डिवाइस में धूल और पानी से बचाव के लिए IP68/69 रेटिंग दी जा सकती है।

The post Oppo Reno 13 की पहली इमेज हुई लीक, इंडिया लॉन्च टाइमलाइन भी आया सामने first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno-13-first-image-and-india-launch-timeline-leaked/feed/ 0
Oppo Reno 13 और Reno 13 Pro जल्द होंगे ग्लोबली पेश, जानें IMDA लिस्टिंग डिटेल्स https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno-13-and-oppo-reno-13-pro-smartphones-spotted-on-imda-certification/ https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno-13-and-oppo-reno-13-pro-smartphones-spotted-on-imda-certification/#respond Tue, 12 Nov 2024 10:32:25 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=159288 ओप्पो की रेनो सीरीज चीन सहित ग्लोबल मार्केट में काफी पसंद की जाती है। इसे लेकर कुछ दिन पहले लीक में सामने आया था कि रेनो 12 सीरीज का अपग्रेड रेनो 13 इसी महीने नवंबर में आ सकता है। इसके तहत Oppo Reno 13 और Oppo Reno 13 Pro मॉडल्स आ सकते हैं।

The post Oppo Reno 13 और Reno 13 Pro जल्द होंगे ग्लोबली पेश, जानें IMDA लिस्टिंग डिटेल्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

ओप्पो की रेनो सीरीज चीन सहित ग्लोबल मार्केट में काफी पसंद की जाती है। इसे लेकर कुछ दिन पहले लीक में सामने आया था कि रेनो 12 सीरीज का अपग्रेड रेनो 13 इसी महीने नवंबर में आ सकता है। इसके तहत Oppo Reno 13 और Oppo Reno 13 Pro मॉडल्स आ सकते हैं। यह सबसे पहले होम मार्केट में दस्तक देंगे। वहीं, अब इनका ग्लोबल लॉन्च भी दूर नहीं है क्योकि दोनों फोंस IMDA सर्टिफिकेशन में स्पॉट हुए हैं। आइए, लेटेस्ट लिस्टिंग डिटेल्स जानते हैं।

Oppo Reno 13 और Reno 13 Pro आईएमडीए लिस्टिंग

  • जैसा कि आप नीचे दिए गए इमेज में देख सकते हैं रेनो 13 और रेनो 13 प्रो सिंगापुर के IMDA सर्टिफिकेशन प्लेटफार्म पर स्पॉट हुए हैं।
  • बेस मॉडल का मॉडल नंबर CPH2689 है जबकि प्रो वैरियंट का मॉडल नंबर CPH2697 सामने आया है।
  • यह मॉडल नंबर पहले यूरोप के EEC और इंडोनेशिया के TKDN के डेटाबेस में देखे गए थे। हालांकि IMDA सर्टिफिकेशन के जरिए ही फोंस के नाम की पुष्टि हुई है।
  • IMDA लिस्टिंग से दोनों डिवाइस के कनेक्टिविटी फीचर के बारे में जानकारी मिली है। इससे यह भी पता चलता है कि प्रो मॉडल eSIM सपोर्ट के साथ आएगा।

Oppo Reno 13 कैमरा डिटेल्स

रेनो 13 कैमरा FV-5 के डेटाबेस में भी सामने आया है इसके अनुसार इसमें बैक पैनल पर 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसमें 26.6mm फोकल लेंथ और f/1.8 अपर्चर है। लिस्टिंग से यह भी पता चलता है कि रेनो 13 में 22.2mm फोकल लेंथ और f/2.0 अपर्चर वाला 50-मेगापिक्सल का फ्रंट-फेसिंग कैमरा होगा।

Oppo Reno 13 Pro के स्पेसिफिकेशंस (संभावित)

  • डिस्प्ले: पूर्व लीक के अनुसार कथित रेनो 13 प्रो में 6.83 इंच का क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले मिल सकता है। हालांकि, इसी टिपस्टर के ओल्ड लीक में 6.78 इंच की स्क्रीन मिलने की बात सामने आई थी।
  • प्रोसेसर: रेनो 13 प्रो को MediaTek Dimensity 8350 चिपसेट के साथ लाया जा सकता है। यह इस प्रोसेसर के साथ आने वाला पहला फोन माना जा रहा है।
  • मेमोरी: रेनो 13 प्रो में 16GB रैम और 1TB स्टोरेज वाला टॉप-एंड मॉडल आने की संभावना है।
  • कैमरा: रेनो 13 प्रो मॉडल में रियर पर 50MP का प्राइमरी कैमरा, 50MP का 3x टेलीफोटो लेंस और 8MP का अल्ट्रा-वाइड-एंगल सेंसर लगाया जा सकता है। वहीं, सेल्फी के लिए फ्रंट में 50MP का लेंस हो सकता है।
  • बैटरी: रेनो 13 प्रो में 80W फास्ट वायर्ड चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग के साथ 5,900mAh की बैटरी दी जा सकती है।
  • अन्य: डिवाइस में पानी और धूल से बचाव वाली IP68/IP69 रेटिंग दी जा सकती है।

The post Oppo Reno 13 और Reno 13 Pro जल्द होंगे ग्लोबली पेश, जानें IMDA लिस्टिंग डिटेल्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno-13-and-oppo-reno-13-pro-smartphones-spotted-on-imda-certification/feed/ 0