OPPO Reno 14 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Tue, 11 Nov 2025 09:50:09 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 OPPO ने सस्ते किए Reno 14 और Reno 14 Pro स्मार्टफोन, Reno 15 series से पहले हुआ प्राइस कट https://www.91mobiles.com/hindi/2000-rs-price-on-phone-oppo-reno-14-and-reno-14-pro-before-oppo-reno-15-series-launch/ https://www.91mobiles.com/hindi/2000-rs-price-on-phone-oppo-reno-14-and-reno-14-pro-before-oppo-reno-15-series-launch/#respond Tue, 11 Nov 2025 09:50:09 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=185469 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

ओपो ने जुलाई महीने में ‘रेनो 14’ सीरीज इंडिया में लॉन्च की थी। इसके तहत OPPO Reno 14 और OPPO Reno 14 Pro 5G लाए गए थे। अब 17 नवंबर को OPPO Reno 15 series चीन में लॉन्च हो रही है जो बाद में इंडियन मार्केट में भी एंट्री लेगी। नई रेनो 15 सीरीज के […]

The post OPPO ने सस्ते किए Reno 14 और Reno 14 Pro स्मार्टफोन, Reno 15 series से पहले हुआ प्राइस कट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

ओपो ने जुलाई महीने में ‘रेनो 14’ सीरीज इंडिया में लॉन्च की थी। इसके तहत OPPO Reno 14 और OPPO Reno 14 Pro 5G लाए गए थे। अब 17 नवंबर को OPPO Reno 15 series चीन में लॉन्च हो रही है जो बाद में इंडियन मार्केट में भी एंट्री लेगी। नई रेनो 15 सीरीज के आने से पहले कंपनी ने ओपो रेनो 14 सीरीज की कीमत में 2 हजार रुपये की कटौती कर दी है। अब सभी ओपो रेनो 14 और रेनो 14 प्रो स्मार्टफोन मॉडल सस्ते रेट पर खरीदें जा सकते हैं।

OPPO Reno 14 प्राइस

ओपो रेनो 14 इंडिया में 37,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुआ था जिसमें 8जीबी रैम के साथ 256जीबी स्टोरेज दी गई है। 2,000 रुपये के प्राइस कट के बाद अब इसे 35,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। यह 12जीबी रैम वाला ओपो मोबाइल 256जीबी मेमोरी और 512जीबी स्टोरेज पर भी खरीदा जा सकता है। इनका प्राइस अब क्रमश: 37,999 रुपये और 40,999 रुपये हो गया है।

OPPO Reno14 लॉन्च प्राइस ​प्राइस कट न्यू प्राइस
8GB RAM + 256GB Storage 37,999 2,000 35,999
12GB RAM + 256GB Storage 39,999 2,000 37,999
12GB RAM + 512GB Storage 42,999 2,000 40,999

OPPO Reno 14 Pro प्राइस

ओपो रेनो14 प्रो 12जीबी रैम वाला 5जी फोन है। इसके 256जीबी स्टोरेज वेरिएंट का लॉन्च प्राइस 49,999 रुपये और 512जीबी स्टोरेज वेरिएंट का लॉन्च प्राइस 54,999 रुपये है। यह ओपो मोबाइल 2,000 रुपये सस्ता हो गया है। प्राइस ड्रॉप के बाद रेनो 14 प्रो को 47,999 रुपये और 52,999 रुपये में परचेज किया जा सकता है। ओपो रेनो 14 सीरीज के दोनों स्मार्टफोन ऑनलाइन शॉपिंग साइट और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स दोनों पर सस्ते रेट में सेल के लिए उपलब्ध हैं।

OPPO Reno 14Pro लॉन्च प्राइस ​प्राइस कट न्यू प्राइस
12GB RAM + 256GB Storage 49,999 2,000 47,999
12GB RAM + 512GB Storage 54,999 2,000 52,999

OPPO Reno 14 स्पेसिफिकेशन्स

ओपो रेनो 14 5जी फोन 6.59-इंच की फ्लैट FHD+ AMOLED स्क्रीन सपोर्ट करता है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट और 1200निट्स पीक ब्राइटनेस मिलती है। यह डिवाइस IP68+IP69 रेटिंग्स के साथ आता है जो इसे पानी व धूल इत्यादि से बचाती है। प्रोसेसिंग के लिए इसमें MediaTek Dimensity 8350 चिपसेट दिया गया है। यह मोबाइल LPDDR5X RAM + UFS 3.1 स्टोरेज टेक्नोलॉजी पर काम करता है।

पावर बैकअप के लिए इसमें 6000mAh बैटरी दी गई है जिसके साथ 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। यह मोबाइल ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसमें 50MP Sony OIS प्राइमरी सेंसर OIS, 8MP अल्ट्रा-वाइड सेंसर और 50MP JN5 पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस दिया गया है। वहीं OPPO Reno 14 50MP सेल्फी कैमरा सपोर्ट करता है।

OPPO Reno 14 Pro स्पेसिफिकेशन्स

ओपो रेनो 14 प्रो 5जी फोन 6.83-इंच की 1.5के डिस्प्ले सपोर्ट करता है। यह एलटीपीएस फ्लैक्सिबल ओएलईडी पैनल पर बनी स्क्रीन है जिसपर 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 1200निट्स ब्राइटनेस और 3840हर्ट्ज़ पीडब्ल्यूएम डिमिंग सहित इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और कोर्निंग गोरिल्ला Glass 7i की लेयर मिलती है। यह मोबाइल 3.25GHz तक की क्लॉक स्पीड वाले मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8450 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर रन करता है।

Reno 14 Pro

OPPO Reno 14 Pro 5G फोन 80वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ 6,200एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है। फोटोग्राफी के लिए इसके ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में 50 मेगापिक्सल मेन OIS सेंसर, 50 मेगापिक्सल Ultra-wide एंगल लेंस और 50 मेगापिक्सल Telephoto सेंसर दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ओपो रेनो 14 प्रो में 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मिलता है।

The post OPPO ने सस्ते किए Reno 14 और Reno 14 Pro स्मार्टफोन, Reno 15 series से पहले हुआ प्राइस कट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/2000-rs-price-on-phone-oppo-reno-14-and-reno-14-pro-before-oppo-reno-15-series-launch/feed/ 0
GlowShift कलर-चेंजिंग डिजाइन के साथ OPPO Reno14 5G Diwali Edition भारत में लॉन्च, देखें फीचर्स और कीमत https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno14-5g-diwali-edition-glowshift-color-changing-design-launched-features-price/ https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno14-5g-diwali-edition-glowshift-color-changing-design-launched-features-price/#respond Thu, 25 Sep 2025 08:51:27 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=183211 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

OPPO ने Reno14 सीरीज में त्योहारी सीजन के मौके पर Reno14 5G Diwali Edition लॉन्च किया है। यह खास कलर्स और डिजाइन तकनीक के साथ आता है। इसमें आपको गोल्डन मंडला-स्टाइल आर्टवर्क और बॉटम लेफ्ट कॉर्नर पर गोल्डन मोर की खूबसूरत डिजाइन देखने को मिलेगी। खास बात यह है कि ब्रांड ने इंडिया में पहली […]

The post GlowShift कलर-चेंजिंग डिजाइन के साथ OPPO Reno14 5G Diwali Edition भारत में लॉन्च, देखें फीचर्स और कीमत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

OPPO ने Reno14 सीरीज में त्योहारी सीजन के मौके पर Reno14 5G Diwali Edition लॉन्च किया है। यह खास कलर्स और डिजाइन तकनीक के साथ आता है। इसमें आपको गोल्डन मंडला-स्टाइल आर्टवर्क और बॉटम लेफ्ट कॉर्नर पर गोल्डन मोर की खूबसूरत डिजाइन देखने को मिलेगी। खास बात यह है कि ब्रांड ने इंडिया में पहली बार Heat-sensitive GlowShift कलर-चेंजिंग तकनीक का उपयोग किया है। जिससे बैक पैनल अपना रंग आकर्षक रूप से बदलेगा। आइए, आगे OPPO Reno14 5G Diwali Edition के बारे में विस्तार से जानते हैं।

बता दें कि GlowShift टेक्नोलॉजी पहली बार भारत में पेश की जा रही है यह बैक पैनल को बॉडी-टेम्परेचर पर बदलने की क्षमता प्रदान करती है। यानी नीचे 28℃ से कम तापमान पर बैक ब्लैक कलर डार्क रहता है, जबकि 29–34℃ के बीच यह परिवर्तित मोड़ पर होता है और 35℃ से ऊपर यह पूर्ण रूप से गोल्ड हो जाता है। यह प्रभाव छह जटिल प्रक्रियाओं, तीन सुपरइंपोज्ड लेयर्स और नौ-लेयर लैमिनेशन तकनीक की मदद से किया गया है। यह कम से कम 10,000 साइकिल ट्रिगर होने तक टिकाऊ रहने के लिए बनाया गया है।

OPPO Reno14 5G Diwali Edition launched price specs

Oppo Reno14 5G Diwali Edition केवल एक ही वैरियंट 8GB+256GB में आया है। ओप्पो ने इस नए रंग विकल्प का नाम दिवाली गोल्ड रखा है। जिसका प्राइस 39,999 रुपये है, लेकिन फेस्टिव सीजन के दौरान यह विशेष रूप से 36,999 रुपये में उपलब्ध कराया जा रहा है। इसे OPPO e-store, Flipkart, Amazon और प्रमुख रिटेल आउटलेट्स से खरीदा जा सकता है।

ऑफर्स की बात करें तो ग्राहक ग्राहक 3,000 रुपये तक का 10% तत्काल डिस्काउंट और 6 महीने तक नो-कॉस्ट EMI विकल्प का लाभ ले सकते हैं। इसके अलावा ग्राहकों के लिए स्पेशल प्रमोशन भी रखा गया है जिसमें 10 मेगा विजेताओं को 10 लाख कैश, हर दिन एक विजेता को 1 लाख कैश और कुछ चुने हुए OPPO प्रोडक्ट्स (Find X8, Reno14, OPPO F31 Pro, OPPO Enco Buds3 Pro), 3 महीने की एक्स्टेंडेड वारंटी और 5,000 रिवॉर्ड पॉइंट्स जैसे इनाम जीतने का मौका मिल सकता है।

स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो यह पूर्व में आए रेनो 14 जैसे ही हैं। इसमें आपको 6.59-इंच AMOLED स्क्रीन मिलेगी। जो 1256 × 2760 पिक्सल रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट से लैस है।

Oppo Reno 14 5G में पावरफुल MediaTek Dimensity 8350 प्रोसेसर और ARM G615 MC6 GPU मौजूद है। यह फोन Android 15 आधारित ColorOS 15 पर रन करता है। इसके लिए 8GB तक LPDDR5X RAM के साथ 256GB UFS 3.1 इंटरनल स्टोरेज विकल्प मिलेगा।

फोटोग्राफी के लिए Oppo Reno 14 5G में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। जिसमें 50MP प्राइमरी कैमरा, 8MP अल्ट्रा-वाइड सेंसर और 50MP टेलीफोटो लेंस शामिल हैं। वहीं, फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50MP कैमरा है। पावर बैकअप के लिए फोन में 6000mAh बैटरी दी गई है जो 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट से लैस है।

भारतीय बाजार में Oppo Reno 14 5G Diwali Edition का मुकाबला Samsung Galaxy A56Vivo V60 और iQOO Neo 10 जैसे मिड-रेंज स्मार्टफोंस से होने की उम्मीद है। हालांकि ओप्पो का स्पेशल एडिशन और फेस्टिव थीम अनोखे फोन लेने के शौकीनों को ज्यादा पसंद आ सकता है। इसलिए यह केवल त्योहार के मौके पर लिमिटेड एडिशन और प्रीमियम डिजाइन लेने की इच्छा रखने वालों के लिए ही अच्छा साबित हो सकता है।

यदि आप भी फेस्टिव सीजन में ऐसा स्मार्टफोन लेना चाहते हैं तो Oppo Reno 14 5G Diwali Edition खरीद सकते हैं। वहीं, ऐसी ही और खबरों के लिए 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।

The post GlowShift कलर-चेंजिंग डिजाइन के साथ OPPO Reno14 5G Diwali Edition भारत में लॉन्च, देखें फीचर्स और कीमत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno14-5g-diwali-edition-glowshift-color-changing-design-launched-features-price/feed/ 0
OPPO Reno 14 या Vivo V50 जानें कौन है बेहतर, दोनों में है 12GB RAM, 50MP Selfie कैमरा 6000mAh बैटरी https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno-14-vs-vivo-v50-price-and-specifications-phone-comparison-in-hindi/ https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno-14-vs-vivo-v50-price-and-specifications-phone-comparison-in-hindi/#respond Wed, 16 Jul 2025 10:20:41 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=178371 ओपो रेनो 14 को चुना जाना चाहिए या फिर वीवो वी50 को खरीदना चाहिए?

The post OPPO Reno 14 या Vivo V50 जानें कौन है बेहतर, दोनों में है 12GB RAM, 50MP Selfie कैमरा 6000mAh बैटरी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

OPPO Reno 14 5G फोन भारतीय बाजार में एंट्री ले चुका है और इसकी तुलना इसी साल लॉन्च हुए Vivo V50 5G फोन से की जा रही है। ये दोनों 50MP Selfie Camera फोन हैं जिनमें 6,000एमएच बैटरी दी गई है। एक जैसे प्राइस सेगमेंट में ओपो रेनो 14 को चुना जाना चाहिए या फिर वीवो वी50 को खरीदना चाहिए? इसी सवाल का जवाब हमने छोटे से स्पेसिफिकेशन्स कंपैरिजन के जरिये जानने की कोशिश की है जिसे आप आगे पढ़ सकते हैं।

प्राइस कंपैरिजन

OPPO Reno 14 Vivo V50
8GB RAM + 256GB Storage ₹37,999 8GB RAM + 128GB Storage ₹34,999
12GB RAM + 256GB Storage ₹39,999 8GB RAM + 256GB Storage ₹36,999
12GB RAM + 512GB Storage ₹42,999 12GB RAM + 512GB Storage ₹40,999

ओपो रेनो 14 की कीमत 37,999 रुपये और वीवो वी50 की कीमत 34,999 रुपये से शुरू होती है। इन दोनों फोन के टॉप वेरिएंट में समानता है ​जो 12जीबी रैम के साथ 512जीबी सपोर्ट करता है। इसका रेट रेनो 14 के लिए 42,999 रुपये और वीवो वी50 के लिए 40,999 रुपये रखा गया है। यहां प्राइस के मामले में ओपो मोबाइल वीवो फोन की तुलना में हल्का महंगा महसूस होता है। लेकिन क्या यह दाम वाजिब है, यह आप आगे स्पेसिफिकेशन्स के कंपैरिजन से समझ सकेंगे।

स्पेसिफिकेशन्स कंपैरिजन

स्पेसिफिकेशन्स OPPO Reno 14 Vivo V50
डिस्प्ले 6.59″ 120Hz Flat AMOLED 6.77″ 120Hz Quad Curved AMOLED
प्रोसेसर MediaTek Dimensity 8350 Qualcomm Snapdragon 7 Gen 3
रैम 12GB LPDDR5X RAM 12GB LPDDR4X RAM
मेमोरी 512GB UFS 3.1 Storage 512GB UFS 2.2 Storage
बैक कैमरा 50MP OIS + 50MP Telephoto + 8MP Ultra-wide 50MP OIS + 50MP wide-angle
फ्रंट कैमरा 50MP Selfie Camera 50MP Selfie Camera
बैटरी 6,000mAh Battery 6,000mAh Battery
चार्जिंग 80W SUPERVOOC 90W FlashCharge

डिस्प्ले

ओपो रेनो 14 5जी फोन 2760 x 1256 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.59-इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले पर लाया गया है। यह फ्लैट स्क्रीन है जो एमोलड पैनल पर बनी है। इस फोन डिस्प्ले पर 120Hz रिफ्रेश रेट और 1200nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट करता है। यह ओपो मोबाइल अंडर-डिस्प्ले फिंगर​प्रिंट सेंसर तकनीक से लैस है और इसकी सुरक्षा के लिए कोर्निंग गोरिल्ला Glass 7i की लेयर चढ़ाई गई है।

वीवो वी50 5जी फोन 2392 × 1080 ​पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.77-इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च किया गया है। यह अल्ट्रा स्लीम क्वॉड कर्व्ड स्क्रीन है जो एमोलेड पैनल पर बनाई गई है। फोन डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ ही 4500nits ब्राइटनेस और 387PPI आउटपुट प्रदान करती है। इसमें इन-डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक मिलती है और फोन को Diamond Shield Glass से प्रोटेक्ट किया गया है।

परफॉर्मेंस

OPPO Reno 14 एंड्रॉयड 15 आधारित ColorOS 15 पर चलता है। प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन में मीडियाटेक का 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना डाइमेंसिटी 8350 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। इस मोबाइल चिपसेट में 2.2GHz क्लॉक स्पीड वाला Cortex-A510 कोर, 3.2GHz स्पीड वाला Cortex-A715 कोर और 3.35GHz क्लॉक स्पीड वाला Cortex-A715 कोर शामिल है।

Vivo V50 5जी फोन एंड्रॉयड 15 आधारित Funtouch OS 15 के साथ मिलकर काम करता है। कंपनी का कहना है कि यह मोबाइल 60 महीने का स्मूथ एक्सपीरियंस प्रदान करने में सक्षम है। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इस 5जी मोबाइल में 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना क्वालकॉम का स्नेपड्रैगन 7 जेन 3 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है जो 2.63GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है।

मेमोरी

ओपो रेनो 14 5जी और वीवो वी50 5जी दोनों स्मार्टफोन मार्केट में 8जीबी रैम और 12जीबी पर लाए गए हैं। ओपो मोबाइल जहां 256जीबी और 512जीबी स्टोरेज ऑप्शन्स में सेल के ​लिए उपलब्ध है वहीं वीवो फोन को 256जीबी और 512जीबी स्टोरेज के साथ ही 128जीबी मेमोरी पर भी खरीदा जा सकता है।

ओपो रेनो 14 को कंपनी ने LPDDR5X RAM और UFS 3.1 Storage तकनीक के साथ पेश किया है। वहीं वीवो वी50 स्मार्टफोन LPDDR4X RAM और UFS 2.2 Storage टेक्नोलॉजी पर काम करता है। ओपो मोबाइल में मौजूद रैम टेक्नोलॉजी वीवो फोन की तुलना में ज्यादा फास्ट ऐप लोडिंग और स्मूथ मल्टी टास्किंग की सुविधा देती है। वहीं साथ ही रेनो 14 की स्टोरेज टेक्नोलॉजी भी वीवो वी50 के अपेक्षा तेज फाइल ट्रांसफर करती है।

कैमरा

OPPO Reno 14 ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल OIS सेंसर दिया गया है जिसके साथ 3.5x ऑप्टिकल जूम वाला 50 मेगापिक्सल पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस और 116° FOV वाला 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस मौजूद है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह ओपो मोबाइल 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

Vivo V50 स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। वहीं इसके बैक पैनल पर एफ/1.88 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल OIS मेन सेंसर दिया गया है जिसके साथ एफ/2.0 अपर्चर तथा 119° फिल्ड ऑफ व्यू की क्षमता वाला 50 मेगापिक्सल wide-angle लेंस मिलता है। फोन के फ्रंट पैनल पर एफ/2.0 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर मौजूद है जो Auto Focus तकनीक से लैस है तथा 92° वाइड एंगल सपोर्ट करता है।

बैटरी

पावर बैकअप के मामले में भी ये दोनों स्मार्टफोंस तकरीबन एक जैसे ही हैं। ओपो रेनो 14 और वीवो वी50 दोनों में ही तगड़ी 6,000एमएएच बैटरी दी गई है। वहीं इस बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए रेनो 14 जहां 80वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक सपोर्ट करता है वहीं वीवो वी50 में 90वॉट फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी मिलती है।

कौन कहां आगे, कहां पीछे

सबसे पहले प्राइस की ही बात करें तो ओपो रेनो 14 5जी फोन वीवो वी50 की तुलना में तकरीबन 2 हजार रुपये महंगा है। लेकिन वहीं जब फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात आती है तो ओपो मोबाइल का प्रोसेसर वीवो की तुलना में अधिक फास्ट और ताकतवर है। यानी रेनो 14 में यूजर्स को वीवो वी50 से बेहतर परफॉर्मेंस प्राप्त होगी। वहीं नए रेनो फोन में दी गई रैम व मेमोरी तकनीक भी इसे वीवो स्मार्टफोन के बेहतर साबित करती है।

स्क्रीन की बात करें तो यहां वीवो वी50 एक तरफा बाजी मारता है। बेशक ओपो रेनो 14 कॉम्पैक्ट डिस्प्ले वाला फोन है लेकिन वी50 की कर्व्ड स्क्रीन अधिक आर्कषक लगती है और साथ ही इसपर मिलने वाली 4500nits ब्राइटनेस इसे यूज में आसान और बेहतर बनाती है। यानी लुक के मामले में वीवो फोन वी50 नए ओप्पो मोबाइल रेनो 14 से आगे निकलता है।

फोटोग्राफी के लिहाज से भी नया ओप्पो रेनो 14 5जी फोन वीवो वी50 से ज्यादा सही है। इसमें तीन बैक कैमरा मिलते हैं जिनमें टेलीफोटो लेंस भी शामिल है। वीवो वी50 में इस सेंसर की कमी है। दोनों ही 50एमपी सेल्फी कैमरा वाले फोन है लेकिन ओवरॉल कैमरा सेगमेंट ओपो रेनो 14 का ही बेहतर माना जाएगा। वहीं दोेनों फोन के बैटरी या चार्जिंग सेगमेंट में बहुत ज्यादा अंतर नहीं है।

The post OPPO Reno 14 या Vivo V50 जानें कौन है बेहतर, दोनों में है 12GB RAM, 50MP Selfie कैमरा 6000mAh बैटरी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno-14-vs-vivo-v50-price-and-specifications-phone-comparison-in-hindi/feed/ 0
6000mAh बैटरी, 6.59 इंच स्क्रीन, IP68 और IP69 रेटिंग्स के साथ OPPO Reno 14 भारत में लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno-14-launched-in-india-price-specifications/ https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno-14-launched-in-india-price-specifications/#respond Thu, 03 Jul 2025 07:26:39 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=177314 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

OPPO ने अपनी प्रीमियम Reno सीरीज को भारत में लॉन्च कर दिया है। इसमें OPPO Reno 14 और Oppo Reno 14 Pro स्मार्टफोन पेश हुए हैं। अगर आप प्रो मॉडल की जानकारी चाहते हैं तो यहां क्लिक करें। जबकि हम इस पोस्ट में बेस वैरियंट Oppo Reno 14 5G की डिटेल्स बता रहे हैं। जो […]

The post 6000mAh बैटरी, 6.59 इंच स्क्रीन, IP68 और IP69 रेटिंग्स के साथ OPPO Reno 14 भारत में लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

OPPO ने अपनी प्रीमियम Reno सीरीज को भारत में लॉन्च कर दिया है। इसमें OPPO Reno 14 और Oppo Reno 14 Pro स्मार्टफोन पेश हुए हैं। अगर आप प्रो मॉडल की जानकारी चाहते हैं तो यहां क्लिक करें। जबकि हम इस पोस्ट में बेस वैरियंट Oppo Reno 14 5G की डिटेल्स बता रहे हैं। जो पावरफुल कैमरा सेटअप, 6000mAh बैटरी, लेटेस्ट Dimensity 8350 चिपसेट, 12GB रैम और कई फीचर्स के साथ आया है। आइए, आगे आपको पूरी जानकारी देते हैं।

Oppo Reno 14 कीमत और उपलब्धता

ओप्पो रेनौ 14 स्मार्टफोन को तीन स्टोरेज वैरियंट में इंडियन मार्केट में एंट्री दी गई है। डिवाइस के 8जीबी रैम +256GB स्टोरेज की कीमत 37,999 रुपये है। मिड मॉडल 12GB रैम +256 GB स्टोरेज 3,9999 रुपये का है। वहीं, बड़ा मॉडल 12GB रैम + 512GB स्टोरेज 42,999 रुपये में मिलेगा। डिवाइस की सेल ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफार्म Flipkart और अन्य रिटेल आउटलेट्स पर आने वाले 8 जुलाई से शुरू होगी। वहीं, कलर्स के मामले में यह फोन Forest Green और Pearl White में आता है।

Oppo Reno 14 स्पेसिफिकेशंस

डिस्प्ले

OPPO Reno 14 में 6.59-इंच की फ्लैट AMOLED स्क्रीन दी गई है। इस पर FHD+ (2760 x 1256 पिक्सल) रिजॉल्यूशन का सपोर्ट मिलता है। यह डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट और 1200 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है, जिससे स्क्रॉलिंग और विजुअल एक्सपीरियंस स्मूथ और ब्राइट हो जाता है।

डिजाइन और बिल्ट

फोन का डिजाइन प्रीमियम फील के साथ आता है। इसमें मेटल फ्रेम और वेलवेट टेक्स्चर ग्लास बैक दिया गया है, जो हाथ में पकड़ने पर शानदार फील देगा। इसके साथ ही यह डिवाइस IP68 और IP69 रेटिंग्स के साथ आता है, जिसका मतलब है कि यह फोन धूल, पानी और तेज पानी के प्रेशर से भी सुरक्षित रहेगा।

प्रोसेसर और परफॉर्मेंस

OPPO Reno 14 5G फोन में MediaTek का नया Dimensity 8350 चिपसेट दिया गया है, जिसे पावरफुल परफॉर्मेंस के लिए लगाया गया है। यह चिपसेट 1.4 मिलियन से ज्यादा AnTuTu स्कोर हासिल कर चुका है, जो इसे हाई-एंड गेमिंग और मल्टीटास्किंग प्रदान करने वाला बनाता है।

रैम और स्टोरेज

यह स्मार्टफोन LPDDR5X टाइप RAM और UFS 3.1 स्टोरेज टेक्नोलॉजी के साथ आता है। इसमें 12GB तक RAM और 512GB तक का शानदार स्पेस मिल जाएगा। यह फास्ट डेटा रीड/राइट स्पीड और स्मूद परफॉर्मेंस के लिए बढ़िया है।

बैटरी और चार्जिंग

फोन में 6000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो लंबे समय तक बैकअप देगी। यह बैटरी 80W फास्ट वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है, जिससे फोन को कुछ ही मिनटों में चार्ज किया जा सकता है। इसके साथ ही फोन में “Nano Ice Crystal” हीट सिंक टेक्नोलॉजी दी गई है, जो सामान्य ग्रेफाइट की तुलना में 3 गुना अधिक हीट कंडक्टिविटी प्रदान करती है और फोन को ओवरहीटिंग करने से बचाती है।

कैमरा सेटअप

Reno 14 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50MP का Sony प्राइमरी सेंसर OIS (ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन) के साथ आता है। इसके साथ 8MP का अल्ट्रा-वाइड सेंसर और 50MP का JN5 पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस भी है, जो 3.5x ऑप्टिकल जूम को सपोर्ट करता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50MP का कैमरा मौजूद है।

ऑपरेटिंग सिस्टम

Oppo Reno 14 स्मार्टफोन Android 15 पर आधारित ColorOS 15 पर चलता है। ColorOS का नया वर्जन यूजर्स को क्लीन, स्मूद और कस्टमाइजेबल इंटरफेस देगा।

OPPO Reno 14 स्मार्टफोन में कई AI-पावर्ड फोटो एडिटिंग टूल्स दिए गए हैं, जिनमें Object Eraser, Recompose, Best Face, Perfect Shot, Reflection Remover और अन्य शामिल हैं। ये टूल्स यूजर्स को तस्वीरों को बेहतर और प्रोफेशनल अंदाज में एडिट करने की सुविधा देते हैं। प्रोडक्टिविटी के लिहाज से भी यह डिवाइस शानदार फीचर्स के साथ आता है। इसमें AI Summary जैसे फीचर दिए गए हैं, जो लंबे टेक्स्ट को संक्षेप में बदल सकते हैं, जबकि AI Writer यूजर्स को कंटेंट लिखने में मदद करता है। इसके अलावा, यह स्मार्टफोन Google Gemini सपोर्ट करता है, जो एक AI वॉइस असिस्टेंट है और यूजर्स को टास्क्स को अधिक कुशलता से पूरा करने में मदद करता है। फोन में AI Mind Space भी दिया गया है, जो यूजर्स को सेव की गई सामग्री जैसे लेख, फोटो, चैट्स और मीटिंग्स को व्यवस्थित रखने की सुविधा देता है। कनेक्टिविटी के मामले में, Reno 14 में AI LinkBoost 3.0 टेक्नोलॉजी दी गई है, जो नेटवर्क परफॉर्मेंस को रियल-टाइम में मॉनिटर करती है और जरूरत पड़ने पर तेज और अधिक स्थिर कनेक्शन पर स्विच कर सकती है, जिससे बेहतर नेटवर्क अनुभव मिलता है।

विकल्प

रेनो 14 के विकल्प के रूप में देखें तो इसका पूर्व मॉडल Reno13 भी अच्छा ऑप्शन है। क्योंकि यह भी इसी चिपसेट के साथ लॉन्च हुआ है। साथ ही कैमरा फीचर्स भी बेहतरीन मिलते हैं। इसके अलावा Motorola Edge 60 Pro जो कुछ समय पहले ही लॉन्च हुआ है यह भी एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। इसमें भी तगड़ा कैमरा और 6.7 इंच डिस्प्ले है। कैमरा फीचर्स भी अच्छे दिए गए हैं। इसके अलावा लेटेस्ट vivo T4 Ultra भी ऑप्शन है। इसमें MediaTek Dimensity 9300 Plus चिप, 6.67 इंच स्क्रीन और फोटोग्राफी के लिए कैमरा भी टक्कर का है।


OPPO Reno14 Price
Rs. 33,999
Go To Store
See All Prices

The post 6000mAh बैटरी, 6.59 इंच स्क्रीन, IP68 और IP69 रेटिंग्स के साथ OPPO Reno 14 भारत में लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno-14-launched-in-india-price-specifications/feed/ 0
200MP कैमरा वाला OPPO मोबाइल! रेनो14 इंडिया लॉन्च से पहले Reno15 और Reno15 Pro की डिटेल्स आई सामने https://www.91mobiles.com/hindi/200mp-camera-oppo-mobile-reno15-and-reno-15-pro-details-leaked/ https://www.91mobiles.com/hindi/200mp-camera-oppo-mobile-reno15-and-reno-15-pro-details-leaked/#respond Mon, 30 Jun 2025 09:51:55 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=176980 लीक में आने वाले ओपो मोबाइल्स की स्क्रीन और कैमरा की जानकारी दी गई है।

The post 200MP कैमरा वाला OPPO मोबाइल! रेनो14 इंडिया लॉन्च से पहले Reno15 और Reno15 Pro की डिटेल्स आई सामने first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

ओपो रेनो14 सीरीज 3 जुलाई को इंडिया में एंट्री लेगी जिसमें OPPO Reno 14 5G और OPPO Reno 14 Pro 5G फोन लॉन्च होंगे। इस सीरीज के भारतीय बाजार में आने से पहले ही कंपनी की नेक्स्ट ‘रेनो15 सीरीज’ की जानकारी भी इंटरनेट पर सामने आ गई है। लीक में OPPO Reno 15 5G और OPPO Reno 15 Pro 5G फोन से जुड़ी अहम डिटेल्स शेयर की गई है जिन्हें आप आगे पढ़ सकते हैं।

OPPO Reno15 series

यह सुनने और पढ़ने में वाकई अजीब है कि ओपो रेनो 14 के इंडिया में लॉन्च होने से पहले ही रेनो 15 सीरीज के लीक सामने आने लगे हैं। फेमस टिपस्टर ​डिजीटल चैट स्टेशन ने इस अपकमिंग ओपो सीरीज की जानकारी इंटरनेट पर शेयर की है। लीक में सीरीज में शामिल होने वाले OPPO Reno 15 और Reno 15 Pro की कई अहम स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा किया गया है। वहीं साथ ही चीनी लीक में दावा किया गया है कि कंपनी इन अपकमिंग मोबाइल फोन पर काम शुरू कर चुकी है।

ओपो रेनो 15 सीरीज लीक

डिस्प्ले

लीक में आने वाले ओपो मोबाइल्स की स्क्रीन और कैमरा की जानकारी दी गई है। पहले डिस्प्ले का जिक्र करें तो डीसीएस के मुतबिक OPPO Reno 15 5G एक कॉम्पैक्ट फोन होगा जिसे 6.3-इंच की छोटी स्क्रीन पर लॉन्च किया जा सकता है। इसे ‘छोटी’ इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि मौजूदा Reno 14 स्मार्टफोन 6.59-इंच डिस्प्ले सपोर्ट करता है। वहीं सीरीज के Reno 15 Pro स्मार्टफोन को 6.78-इंच डिस्प्ले पर लॉन्च किया जा सकता है। 3 जुलाई को लॉन्च होने वाले रेनो 14 प्रो में 6.83-इंच डिस्प्ले दी गई है।

बैटरी

OPPO Reno15 series को लेकर बताया गया है कि कंपनी इसमें बेहद तगड़ी कैमरा अपग्रेड देने वाली है। मौजूदा ओपो रेनो14 और रेनो14 प्रो जहां 50 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर के साथ आए हैं। वहीं अपकमिंग ओपो रेनो15 और रेनो15 प्रो 200MP Camera पर लॉन्च हो सकते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं, आने वाले दोनों रेनो फोन में periscope telephoto लेंस भी दिए जाने की बात लीक में कही गई है।

OPPO Reno14 Series इंडिया लॉन्च

ओपो रेनो 14 सीरीज 3 जुलाई को भारत में लॉन्च होगी। सीरीज के तहत ओपो रेनो 14 और रेनो 14 प्रो 5जी भारतीय बाजार में उतारे जाएंगे। 3 जुलाई की दोपहर 12 बजे कंपनी बड़े ईवेंट का आयोजन करेगी जिसे इंटरनेट पर लाइव प्रसारित किया जाएगा। ब्रांड की आधिकारिक वेबसाइट और सभी ओपो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर यह लॉन्च ईवेंट लाइव देखा जा सकेगा। वहीं शॉपिग साइट फ्लिपकार्ट पर भी ओपो रेनो14 सीरीज लॉन्च लाइव स्ट्रीम होगा।

OPPO Reno 14 Pro स्पेसिफिकेशन्स (चाइना)

  • 6.83″ FHD+ AMOLED Display
  • Mediatek Dimensity 8450
  • 50MP+50MP+50MP Back Camera
  • 50MP Selfie Camera
  • 6,200mAh Battery
  • 80W Super Flash Charge

प्रोसेसर : OPPO Reno 14 Pro चीन में एंड्रॉयड 15 आधारित ColorOS 15 पर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इसमें 3.25GHz क्लॉक स्पीड पर रन करने वाला मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8450 ऑक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। उम्मीद कर सकते हैं कि इंडिया में यह स्मार्टफोन इसी चिपसेट के साथ आएगा।

डिस्प्ले : ओपो रेनो 14 प्रो 5जी फोन में 2800 × 1272 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.83-इंच की फुलएचडी+ एमोलेड डिस्प्ले दी गई है। इसपर 120Hz रिफ्रेश रेट और 1200nits पीक ब्राइटनेस मिलती है। यह ओपो मोबाइल अंडर-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है और इसे Crystal Shield Glass से प्रोटेक्ट किया गया है।

कैमरा : फोटोग्राफी के लिए इसके बैक पैनल पर एफ/1.8 अपर्चर वाला 50MP wide-angle OIS सेंसर, 116° एफओवी वाला 50MP ultra-wide-angle लेंस और 80mm फोकल लेंथ वाला 50MP telephoto लेंस लगा है। यह मोबाइल 50 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा सपोर्ट करता है।

बैटरी : पावर बैकअप के लिए ओपो रेनो 14 प्रो 5जी स्मार्टफोन में 6,200एमएएच बैटरी दी गई है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए मोबाइल फोन को 80वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया गया है।

OPPO Reno14 Price
Rs. 33,999
Go To Store
See All Prices

The post 200MP कैमरा वाला OPPO मोबाइल! रेनो14 इंडिया लॉन्च से पहले Reno15 और Reno15 Pro की डिटेल्स आई सामने first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/200mp-camera-oppo-mobile-reno15-and-reno-15-pro-details-leaked/feed/ 0
इस सप्ताह लॉन्च होंगे ये नए फोन, आएंगे लेटेस्ट और शानदार Nothing, OPPO और Tecno स्मार्टफोन https://www.91mobiles.com/hindi/phone-launch-in-india-in-july-this-week-nothing-phone-3-oppo-reno-14-reno-14-pro-tecno-pova-7-pova-7-pro/ https://www.91mobiles.com/hindi/phone-launch-in-india-in-july-this-week-nothing-phone-3-oppo-reno-14-reno-14-pro-tecno-pova-7-pova-7-pro/#respond Sun, 29 Jun 2025 05:41:35 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=176912 इस हफ्ते इंडिया में लॉन्च होने वाले मोबाइल फोन की डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

The post इस सप्ताह लॉन्च होंगे ये नए फोन, आएंगे लेटेस्ट और शानदार Nothing, OPPO और Tecno स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

साल 2025 आधा बीत चुका है और इसी के साथ जुलाई का महीना भी शुरू हो गया है। वो कहते हैं ना, ‘इंटरवल के बाद मूवी और भी मजेदार हो जाती है’। मोबाइल मार्केट के साथ भी कुछ ऐसा ही होगा। यह महीना कई पावरफुल फ्लैगशिप फोंस का गवाह बनने वाला है जिसकी जानकारी यहां क्लिक कर पढ़ सकते हैं।। इस महीने के पहले सप्ताह में ही Nothing, OPPO और Tecno जैसे ब्रांड अपने नए स्मार्टफोन लेकर आ रहे हैं। इस हफ्ते इंडिया में लॉन्च होने वाले मोबाइल फोन की डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

Nothing Phone (3)

लॉन्च डेट – 1 जुलाई

जुलाई की शुरुआत नथिंग ब्रांड के प्रीमियम स्मार्टफोन नथिंग फोन (3) से होगी। सुनने में आ रहा है कि इस मोबाइल की कीमत 50 हजार रुपये तक रखी जा सकती है। ब्रांड की पहचान ट्रांसपेरेंट लुक इस बार भी देखने को मिलेगा। चर्चा है कि इस बार नए नथिंग फोन में Glyph Matrix डॉट-मैट्रिक्स डिस्प्ले दिया जा सकता है। प्रोसेसिंग के लिए फोन में Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट दिया जा सकता है। वहीं स्मार्टफोन में 6.7-इंच की FHD+ OLED स्क्रीन मिल सकती है। फोटोग्राफी के लिए 50MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और पावर बैकअप के लिए 100W वायर्ड और 15W वायरलेस चार्जिंग तकनीक वाली 5,150mAh बैटरी दी जा सकती है।

OPPO Reno 14

लॉन्च डेट – 3 जुलाई

ग्लोबल मार्केट के बाद अब रेनो14 सीरीज इंडियन में एंट्री ले रही है। यह स्मार्टफोन Mediatek Dimensity 8350 प्रोसेसर पर रन करता है। इस 5जी फोन में 6.59-इंच की FHD+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है जो Crystal Shield Glass से प्रोटेक्टेड है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP + 50MP + 8MP बैक कैमरा दिया गया है और फ्रंट पर 50MP Selfie कैमरा मौजूद है। वहीं पावर बैकअप के लिए OPPO Reno 14 में 80W फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 6,000mAh दी गई है।

OPPO Reno 14 Pro

लॉन्च डेट – 3 जुलाई

ओपो रेनो 14 प्रो 3 जुलाई को इंडिया लॉन्च होगा। यह मोबाइल Mediatek Dimensity 8450 चिपसेट के साथ एंट्री ले सकता है जिसमें 12GB RAM मिलेगी। फोटोग्राफी के लिए इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप लगा है और तीनों ही सेंसर 50 मेगापिक्सल के हैं। इसी तरह फ्रंट पर भी 50 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर दिया गया है। यह ओपो मोबाइल 6.83-इंच की FHD+ AMOLED डिस्प्ले सपोर्ट करता है। पावर बैकअप के लिए इसमें 80W फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस तगड़ी 6,200mAh Battery दी गई है।

oppo-reno-14-reno-14-pro-design-configurations-confirmed

Tecno Pova 7 Pro

लॉन्च डेट – 4 जुलाई

टेक्नो पोवा 7 प्रो 4 जुलाई को भारत में लॉन्च होगा। इस मोबाइल फोन को MediaTek Dimensity 7300 या 7300X चिपसेट पर लाया जा सकता है जिसमें 8GB RAM मिलने की उम्मीद है। फोटोग्राफी के लिए इस स्मार्टफोन में 108MP Camera दिया जा सकता है। वहीं पावर बैकअप के लिए इस 5जी फोन में तगड़ी 6,000mAh Battery दी जा सकती है। लीक की मानें तो इस स्मार्टफोन को 144Hz रिफ्रेश रेट वाली 1.5K AMOLED ​डिस्प्ले पर लॉन्च किया जाएगा।

Tecno Pova 7 5G series india launch date 4 july confirmed

Tecno Pova 7

लॉन्च डेट – 4 जुलाई

टेक्नो पोवा 7 5जी फोन MediaTek Helio G100 Ultimate प्रोसेसर के साथ भारतीय बाजार में एंट्री ले सकता है। इसे 4 जुलाई को पेश किया जाएगा जो 8जीबी रैम पर सेल के लिए उपलब्ध हो सकता है। इस फोन में भी 108MP Camera मिलने की उम्मीद है। वहीं सेल्फी के लिए इस स्मार्टफोन में 8MP Front दिया जा सकता है। यह बड़ी बैटरी वाला फोन होगा जिसे तगड़ी 7,000mAh Battery बैटरी के साथ लाया जा सकता है। वहीं इसे चार्ज करने के लिए मोबाइल में 45W Flash Charge तकनीक मिल सकती है।

The post इस सप्ताह लॉन्च होंगे ये नए फोन, आएंगे लेटेस्ट और शानदार Nothing, OPPO और Tecno स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/phone-launch-in-india-in-july-this-week-nothing-phone-3-oppo-reno-14-reno-14-pro-tecno-pova-7-pova-7-pro/feed/ 0
3 जुलाई को लॉन्च होंगे OPPO Reno 14 और OPPO Reno 14 Pro 5G फोन, देखें कैसी है स्पेसिफिकेशन्स https://www.91mobiles.com/hindi/3-july-oppo-reno-14-launch-date-in-india-confirmed-with-reno-14-pro/ https://www.91mobiles.com/hindi/3-july-oppo-reno-14-launch-date-in-india-confirmed-with-reno-14-pro/#respond Thu, 26 Jun 2025 09:27:58 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=176738 ओपो ने घोषणा कर दी है कि कंपनी आने वाली 3 जुलाई को भारत में रेनो 14 सीरीज लॉन्च करेगी।

The post 3 जुलाई को लॉन्च होंगे OPPO Reno 14 और OPPO Reno 14 Pro 5G फोन, देखें कैसी है स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

ओपो ने जब से बताया है कि वह भारत में अपनी नई ‘रेनो सीरीज’ लेकर आ रही है, तब से ही मोबाइल यूजर इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं आज कंपनी ने फोन लॉन्च डेट से भी पर्दा उठा दिया है। कंपनी की ओर से अनाउंस कर दिया गया है कि ओपो रेनो14 सीरीज 3 जुलाई को इंडिया में लॉन्च होगी। इस सीरीज के तहत OPPO Reno 14 5G और OPPO Reno 14 Pro 5G फोन लाए जा सकते हैं।

OPPO Reno14 Series इंडिया लॉन्च डिटेल

ओपो ने घोषणा कर दी है कि कंपनी आने वाली 3 जुलाई को भारत में रेनो 14 सीरीज लॉन्च करेगी। इस दिन दोपहर के 12 बजे अपकमिंग ओपो मोबाइल पर से पर्दा उठाया जाएगा। इस सीरीज के तहत ओपो रेनो 14 और रेनो 14 प्रो 5जी फोन लाए जा सकते हैं। ब्रांड की आधिकारिक वेबसाइट और सभी ओपो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर यह लॉन्च ईवेंट लाइव देखा जा सकेगा। वहीं शॉपिग साइट फ्लिपकार्ट पर भी ओपो लॉन्च लाइव स्ट्रीम किया जा सकेगा।

OPPO Reno 14 series प्राइस (अनुमानित)

लीक्स और अनुमान के आधार पर माना जा रहा है कि ओपो रेनो 14 सीरीज के बेस मॉडल OPPO Reno 14 की शुरूआती कीमत 40 हजार रुपये तक रखी जा सकती है और ऑफर्स इत्यादि के साथ इसे 39,999 रुपये में सेल के लिए उपलब्ध कराया जा सकता है।

OPPO Reno 14 Pro 5G फोन का शुरुआती प्राइस रेनो 14 से तकरीबन 10 हजार रुपये ज्यादा रखा जा सकता है और इसकी शुरुआती कीमत 50 हजार के करीब रहने की उम्मीद है। वहीं बैंक डिस्काउंट व ऑफर्स के साथ इसे 49,999 रुपये में बेचा जा सकता है। बहरहाल पुख्ता कीमत के लिए 3 जुलाई का इंतजार करना होगा।

OPPO Reno 14 स्पेसिफिकेशन्स (चाइना)

  • 6.59″ FHD+ AMOLED Display
  • Mediatek Dimensity 8350
  • 50MP+50MP+8MP Back Camera
  • 50MP Selfie Camera
  • 6,000mAh Battery
  • 80W Super Flash Charge

डिस्प्ले : चाइना में इस स्मार्टफोन को 2760 × 1256 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.59-इंच की फुलएचडी+ एमोलेड डिस्प्ले पर पेश किया गया है। यह 120Hz रिफ्रेश रेट और 1200nits पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। इस ओपो मोबाइल में भी अंडर-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और Crystal Shield Glass मौजूद है।

परफॉर्मेंस : OPPO Reno 14 5G फोन को मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8450 ऑक्टाकोर प्रोसेसर पर पेश किया गया है जो 3.35GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन कर सकता है। यह ओपो मोबाइल एंड्रॉयड 15 आधारित ColorOS 15 पर काम करता है।

कैमरा : फोटोग्राफी के लिए ओपो रेनो14 5जी फोन ​​के ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में एफ/1.8 अपर्चर वाला 50MP wide-angle OIS सेंसर, 50MP telephoto लेंस और 8MP ultra-wide-angle मौजूद है। वहीं फ्रंट पैनल पर 50 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा दिया गया है।

बैटरी : OPPO Reno 14 स्मार्टफोन में पावर बैकअप के लिए 6,000एमएएच बैटरी दी गई है। वहीं इसे चार्ज करने के लिए 80वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक का सपोर्ट दिया गया है।

OPPO Reno 14 Pro स्पेसिफिकेशन्स (चाइना)

  • 6.83″ FHD+ AMOLED Display
  • Mediatek Dimensity 8450
  • 50MP+50MP+50MP Back Camera
  • 50MP Selfie Camera
  • 6,200mAh Battery
  • 80W Super Flash Charge

डिस्प्ले : ओपो रेनो 14 प्रो 5जी फोन में 2800 × 1272 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.83-इंच की फुलएचडी+ एमोलेड डिस्प्ले दी गई है। इसपर 120Hz रिफ्रेश रेट और 1200nits पीक ब्राइटनेस मिलती है। यह ओपो मोबाइल अंडर-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है और इसे Crystal Shield Glass से प्रोटेक्ट किया गया है।

प्रोसेसर : OPPO Reno 14 Pro चीन में एंड्रॉयड 15 आधारित ColorOS 15 पर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इसमें 3.25GHz क्लॉक स्पीड पर रन करने वाला मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8450 ऑक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। उम्मीद कर सकते हैं कि इंडिया में यह स्मार्टफोन इसी चिपसेट के साथ आएगा।

कैमरा : फोटोग्राफी के लिए इसके बैक पैनल पर एफ/1.8 अपर्चर वाला 50MP wide-angle OIS सेंसर, 116° एफओवी वाला 50MP ultra-wide-angle लेंस और 80mm फोकल लेंथ वाला 50MP telephoto लेंस लगा है। यह मोबाइल 50 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा सपोर्ट करता है।

बैटरी : पावर बैकअप के लिए ओपो रेनो 14 प्रो 5जी स्मार्टफोन में 6,200एमएएच बैटरी दी गई है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए मोबाइल फोन को 80वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया गया है।

OPPO Reno14 Price
Rs. 33,999
Go To Store
See All Prices

The post 3 जुलाई को लॉन्च होंगे OPPO Reno 14 और OPPO Reno 14 Pro 5G फोन, देखें कैसी है स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/3-july-oppo-reno-14-launch-date-in-india-confirmed-with-reno-14-pro/feed/ 0
OPPO Reno 14 और Reno 14 Pro इंडिया लॉन्च टाइमलाइन आया सामने, जानें कैसे मिल सकते हैं फीचर्स https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno-14-pro-india-launch-timeline-leaked/ https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno-14-pro-india-launch-timeline-leaked/#respond Wed, 18 Jun 2025 11:17:50 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=176090 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

OPPO Reno 14 सीरीज ने मई में चीन में डेब्यू किया था और कुछ दिन पहले OPPO ने इसकी ग्लोबल लॉन्च की पुष्टि की है। वहीं भारत में कंपनी ने अब तक केवल एक स्मार्टफोन सीरीज की “बोल्ड कमबैक” को टीज किया है, जिसे Reno 14 लाइनअप का हिस्सा माना जा रहा है। इसी बीच […]

The post OPPO Reno 14 और Reno 14 Pro इंडिया लॉन्च टाइमलाइन आया सामने, जानें कैसे मिल सकते हैं फीचर्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • Reno 14 सीरीज के भारत में जुलाई के पहले हफ्ते में लॉन्च होने की संभावना है।
  • Reno 14 और Reno 14 Pro को जल्द ही ग्लोबली लॉन्च किए जाने की पुष्टि हो चुकी है।
  • चीन में ये फोन CNY 2,799 (लगभग ₹33,600) की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध हैं।

OPPO Reno 14 सीरीज ने मई में चीन में डेब्यू किया था और कुछ दिन पहले OPPO ने इसकी ग्लोबल लॉन्च की पुष्टि की है। वहीं भारत में कंपनी ने अब तक केवल एक स्मार्टफोन सीरीज की “बोल्ड कमबैक” को टीज किया है, जिसे Reno 14 लाइनअप का हिस्सा माना जा रहा है। इसी बीच टिप्स्टर योगेश ब्रार का कहना है कि Reno 14 और Reno 14 Pro भारत में जुलाई में लॉन्च होंगे। अगर आप एक नया मिड-रेंज स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो यहां Reno 13 सीरीज के सक्सेसर से जुड़ी जानकारी दी गई है:

OPPO Reno 14 सीरीज लॉन्च टाइमलाइन (लीक)

  • लीक के अनुसार, Reno 14 सीरीज भारत में जुलाई के पहले हफ्ते में लॉन्च होगी।
  • ग्लोबल लॉन्च भी इसी महीने के अंत या अगले महीने की शुरुआत में होने की उम्मीद है।
  • भारत में Reno 13 सीरीज को लॉन्च हुए अभी लगभग पांच महीने ही हुए हैं। Reno 13 5G की शुरुआती कीमत ₹37,999 थी, जबकि Reno 13 Pro का बेस वैरियंट करीब ₹49,999 में लॉन्च हुआ था।
  • अगर चीन की बात करें तो Reno 14 की कीमत CNY 2,799 (लगभग ₹33,600) से शुरू होती है और Reno 14 Pro की कीमत CNY 3,499 (लगभग ₹42,000) से शुरू होती है।

अगर Reno 14 सीरीज को भारत में भी चीन वाले वेरिएंट्स जैसे ही स्पेसिफिकेशंस के साथ लॉन्च किया जाता है, जैसा कि पिछली सीरीज में देखा गया था, तो यहां जानिए आप फोंस से क्या उम्मीद कर सकते हैं:

OPPO Reno 14, Reno 14 Pro स्पेसिफिकेशंस (चीन)

  • डिस्प्ले: Reno 14 में 6.59-इंच की FHD+ स्क्रीन दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और OPPO Crystal Shield Glass प्रोटेक्शन के साथ आती है। वहीं Reno 14 Pro में 6.83-इंच का FHD+ डिस्प्ले मिलता है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,200 निट्स की पीक ब्राइटनेस मौजूद है।
  • प्रोसेसर: Reno 14 में वही MediaTek Dimensity 8350 SoC है जो Reno 13 5G में था। यह चिपसेट अधिकतम 3.35GHz की क्लॉक स्पीड तक जाता है। दूसरी ओर Reno 14 Pro में Dimensity 8450 SoC मिलता है, जिसकी क्लॉक स्पीड 3.25GHz तक है और इसमें बेहतर इंस्ट्रक्शन सेट के साथ नया NPU है, जो AI टास्क्स को और भी बेहतर बनाता है।
  • कैमरा: Reno 14 में 50MP OIS मेन कैमरा, 50MP टेलीफोटो लेंस और 8MP अल्ट्रावाइड शूटर दिया गया है। सेल्फी के लिए इसमें 50MP फ्रंट कैमरा मौजूद है। Reno 14 Pro में भी 50MP OIS मेन सेंसर है लेकिन इसमें 50MP अल्ट्रावाइड और 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस मिलता है, जो 3.5× ऑप्टिकल जूम सपोर्ट करता है। दोनों फोन में अपने पुराने वेरिएंट्स की तुलना में बेहतर कैमरा अपग्रेड मिलता है।
  • बैटरी: Reno 14 में 6,000mAh की बैटरी दी गई है जो 80W Super Flash चार्जिंग सपोर्ट करती है। वहीं Reno 14 Pro में बैटरी क्षमता को बढ़ाकर 6,200mAh कर दिया गया है।
  • मेमोरी: दोनों मॉडल्स में 16GB तक की LPDDR5X रैम और 1TB तक की UFS 3.1 स्टोरेज मिलता है।

क्या आपको रेनो 14 सीरीज का इंतजार करना चाहिए

अगर आप एक मिड-रेंज फोन की तलाश में हैं जिसमें Reno 13 सीरीज की तुलना में बेहतर कैमरा और बैटरी अपग्रेड्स के साथ दमदार ओवरऑल स्पेसिफिकेशंस मिलें, तो आप Reno 14 सीरीज का इंतजार कर सकते हैं।

The post OPPO Reno 14 और Reno 14 Pro इंडिया लॉन्च टाइमलाइन आया सामने, जानें कैसे मिल सकते हैं फीचर्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno-14-pro-india-launch-timeline-leaked/feed/ 0
OPPO Reno 14F 5G फोन भी होगा लॉन्च! रेनो 14 सीरीज के तीसरे मॉडल की अहम डिटेल्स आई सामने https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno-14f-5g-to-launch-soon-spotted-on-nbtc-and-imda-certifications/ https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno-14f-5g-to-launch-soon-spotted-on-nbtc-and-imda-certifications/#respond Wed, 04 Jun 2025 07:02:16 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=175066 यह मोबाइल सर्टिफिकेशन्स साइट पर स्पॉट हुआ है जिसकी डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

The post OPPO Reno 14F 5G फोन भी होगा लॉन्च! रेनो 14 सीरीज के तीसरे मॉडल की अहम डिटेल्स आई सामने first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • OPPO Reno 14F 5G सीरीज का तीसरा फोन होगा।
  • 91मोबाइल्स ने इसे दो सर्टिफिकेशन्स पर स्पॉट किया है।
  • ​ओपो अभी तक अपना कोई भी ‘रेनो एफ’ मॉडल भारत में नहीं लाई है।

ओपो बता चुकी है कि वह बेहद जल्द भारत में अपनी नई ‘रेनो 14 सीरीज’ लाने वाली है। फिलहाल डेट तो सामने नहीं आई है लेकिन तकरीबन कंफर्म माना जा सकता है कि सीरीज के तहत OPPO Reno 14 5G और OPPO Reno 14 Pro 5G फोन जून के अंत या जुलाई की शुरुआत में इंडिया में लॉन्च हो जाएंगे। वहीं आज की ताजा खबर में सीरीज का एक और नया मॉडल OPPO Reno 14F भी सामने आ गया है। यह मोबाइल सर्टिफिकेशन्स साइट पर स्पॉट हुआ है जिसकी डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

OPPO Reno 14F सर्टिफिकेशन डिटेल

  • यह पहली बार है जब ओपो रेनो 14एफ स्मार्टफोन को एक साथ दो सर्टिफिकेशन्स पर स्पॉट किया गया है।
  • इस ओपो मोबाइल को NBTC और IMDA पर लिस्ट किया गया है और दोनों पर फोन CPH2743 मॉडल नंबर के साथ सर्टिफाइड हुआ है।
  • नेशनल ब्रॉडकास्टिंग एंड टेलीक्यूनिकेशन कमीशन (एनबीटीसी) थाईलैंड की रेगुलेटरी बॉडी है जो वहां डिवाइसेज को अप्रूवल देती है।
  • इंफोकॉम मीडिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (आईएमडीए) सिंगापुर का सर्टिफिकेशन है जो वहां के इक्विपमेंट्स के लिए अनिवार्य है।
  • NBTC पर मॉडल नंबर के साथ ही फोन के मार्केटिंग नेम की भी पुष्टि हो गई है जो OPPO Reno14 F 5G है।
  • IMDA लिस्टिंग से पता चला है कि यह मोबाइल 5G और LTE दोनों सेलु​लर नेटवर्क पर काम करेगा। वहीं साथ ही फोन में eSIM सपोर्ट भी मिलेगा।
  • कनेक्टिविटी के ओपो रेनो 14एफ 5जी फोन में ब्लूटूथ और वाईफाई के साथ ही NFC सपोर्ट दिए जाने की भी पुष्टि हुई है।

उपरोक्त सर्टिफिकेशन्स में बेशक OPPO Reno 14F 5G फोन के अधिक फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स सामने नहीं आए हैं लेकिन इस लिस्टिंग ने यह जरूर साफ कर दिया है कि अब रेनो 14 सीरीज का तीसरा स्मार्टफोन भी जल्द मार्केट में एंट्री ले सकता है। उम्मीद कर सकते हैं कि अगले महीने तक कंपनी स्वयं रेनो 14एफ को टीज़ करना शुरू कर देगी। बताते चलें कि ओपो ने अभी तक इंडिया में अपनी किसी भी रेनो सीरीज के तहत ‘एफ’ मॉडल पेश नहीं किया है। अपने देश में केवल बेस मॉडल और प्रो मॉडल ही लाए गए हैं।

OPPO Reno 14 स्पेसिफिकेशन

  • 6.59″ FHD+ AMOLED Display
  • Mediatek Dimensity 8350
  • 50MP+50MP+8MP Back Camera
  • 50MP Selfie Camera
  • 6,000mAh Battery
  • 80W Super Flash Charge

डिस्प्ले

ओपो रेनो 14 5जी फोन की बात करें तो चाइना में इस स्मार्टफोन को 2760 × 1256 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.59-इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले पर पेश किया गया है। यह भी एमोलेड पैनल पर बनी फ्लैट पंच-होल स्क्रीन है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सेंपलिंग रेट और और 1200nits पीक ब्राइटनेस प्राप्त होती है। इस ओपो मोबाइल में भी अंडर-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और Crystal Shield Glass से प्रोटेक्शन मिलती है।

परफॉर्मेंस

OPPO Reno 14 5G फोन को मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8450 ऑक्टाकोर प्रोसेसर पर पेश किया गया है। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मोबाइल चिपसेट है जो 3.35GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन कर सकता है। यह ओपो मोबाइल एंड्रॉयड 15 आधारित ColorOS 15 पर काम करता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए ओपो रेनो 14 5जी फोन में Mali-G615-MC6 जीपीयू दिया गया है।

कैमरा

फोटोग्राफी के लिए ओपो रेनो 14 5जी फोन ​​भी ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एफ/1.8 अपर्चर वाला 50MP wide-angle OIS सेंसर दिया गया है जो 50MP telephoto लेंस और 8MP ultra-wide-angle के साथ मिलकर काम करता है। वहीं इस फोन के फ्रंट पैनल पर भी 50 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा दिया गया है। यह ओपो मोबाइल भी 3.5x ऑप्टिकल ज़ूम और 120x डिजिटल ज़ूम सपोर्ट करता है।

बैटरी

OPPO Reno 14 स्मार्टफोन में पावर बैकअप के लिए 6,000एमएएच बैटरी दी गई है। इस फोन की बैटरी ‘प्रो’ मॉडल से हल्की ही कम है लेकिन, इसकी चार्जिंग क्षमता प्रो जैसी है। यह मोबाइल फोन भी 80वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक सपोर्ट करता है।

OPPO Reno 14 Pro स्पेसिफिकेशन

  • 6.83″ FHD+ AMOLED Display
  • Mediatek Dimensity 8450
  • 50MP+50MP+50MP Back Camera
  • 50MP Selfie Camera
  • 6,200mAh Battery
  • 80W Super Flash Charge

डिस्प्ले

ओपो रेनो 14 प्रो 5जी फोन में 2800 × 1272 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.83-इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले दी गई है। यह पंच-होल स्टाइल वाली फ्लैट स्क्रीन है जो एमोलेड पैनल पर बनी है। इस फोन डिस्प्ले पर 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सेंपलिंग रेट और और 1200nits पीक ब्राइटनेस मिलती है। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए रेनो14 प्रो को Crystal Shield Glass से प्रोटेक्ट किया गया है। यह ओपो मोबाइल अंडर-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक भी सपोर्ट करता है।

प्रोसेसर

OPPO Reno 14 Pro चीन में एंड्रॉयड 15 पर आया है जो ColorOS 15 के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस मोबाइल फोन में मीडियाटेक का 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना डाइमेंसिटी 8450 ऑक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है जो 3.25GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। उम्मीद कर सकते हैं कि इंडिया में यह स्मार्टफोन इसी चिपसेट के साथ आएगा। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस ओपो मोबाइल में Mali-G720 MC7 जीपीयू मिलता है।

कैमरा

ओपो रेनो 14 प्रो के बैक पैनल पर एफ/1.8 अपर्चर वाला 50MP wide-angle OIS सेंसर + 50MP ultra-wide-angle लेंस है + 50MP telephoto लेंस दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह ओपो 5जी फोन में 50 मेगापिक्सल का ही फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

बैटरी

पावर बैकअप के लिए ओपो रेनो 14 प्रो 5जी स्मार्टफोन को तगड़ी 6,200एमएएच बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा गया है। यह ऑप्टिमाइज़्ड बैटरी है जो इसकी लाइफ को बनाए रखते हुए लंबा बैकअप देने में सक्षम है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए मोबाइल फोन में 80वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है। आशा कर सकते हैं कि इंडिया में लॉन्च होने वाला ओपो मोबाइल भी इसी बैटरी व चार्जिंग क्षमता के साथ लाया जाएगा।

The post OPPO Reno 14F 5G फोन भी होगा लॉन्च! रेनो 14 सीरीज के तीसरे मॉडल की अहम डिटेल्स आई सामने first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno-14f-5g-to-launch-soon-spotted-on-nbtc-and-imda-certifications/feed/ 0
12000 रुपये सस्ता हुआ OPPO Reno 12 5G फोन का रेट! Reno 14 series आने से पहले बड़ी कटौती https://www.91mobiles.com/hindi/12000-rs-discount-on-oppo-reno-12-5g-phone-before-reno-14-launch-in-india/ https://www.91mobiles.com/hindi/12000-rs-discount-on-oppo-reno-12-5g-phone-before-reno-14-launch-in-india/#respond Mon, 02 Jun 2025 09:56:38 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=174890 ओपो मोबाइल्स पर इस स्कीम का फायदा फिलहाल सिर्फ ऑफलाइन मार्केट में ही उठाया जा सकता है।

The post 12000 रुपये सस्ता हुआ OPPO Reno 12 5G फोन का रेट! Reno 14 series आने से पहले बड़ी कटौती first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • 32,999 रुपये में लॉन्च हुआ फोन सिर्फ 20,999 रुपये में खरीद सकते हैं।
  • यह ऑफर सीमित समय के लिए लाया गया है जो 15 जून तक चलेगा।
  • 12,000 रुपये की छूट का फायदा ऑफलाइन मार्केट में मिलेगा।

ओपो अनाउंस कर चुकी है कि वह जल्द ही भारतीय बाजार में अपनी नई OPPO Reno 14 series लेकर आने वाली है। ब्रांड की ओर से हालांकि अभी रेनो 14 इंडिया लॉन्च डेट अनाउंस नहीं की गई है लेकिन, इस मोबाइल के आने से पहले कंपनी ने पिछले साल लॉन्च हुए OPPO Reno 12 5G फोन की कीमत में बड़ी कटौती कर दी है। यह 5जी ओपो मोबाइल रेनो 14 अपने लॉन्च प्राइस से 12,000 रुपये सस्ते रेट पर सेल के लिए उपलब्ध हो गया है।

OPPO Reno 12 5G प्राइस

लॉन्च प्राइस – 32,999 रुपये
सेलिंग प्राइस – 20,999 रुपये
डिस्काउंट – 12,000 रुपये

  • ओपो रेनो 12 5जी फोन के 8GB RAM + 256GB Storage वेरिएंट को पूरे 12 हजार रुपये की छूट के साथ खरीदा जा सकता है।
  • यह ओपो मोबाइल 12 जुलाई, 2024 को इंडिया में 32,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था।
  • अब 1 जून, 2025 से इस 5जी फोन को 20,999 रुपये की कीमत पर सेल के लिए लिस्ट कर दिया गया है।
  • यानी OPPO Reno 12 5G फोन को लॉन्च प्राइस से 12 हजार रुपये कम रेट पर खरीदा जा सकता है।
  • फिलहाल कंपनी ने इस कीमत को सीमित समय के लिए ही घटाया है जो 1 जून से प्रभावी रूप में आ चुकी है।
  • यह लिमिटेड प्राइस कट ऑफर आने वाली 15 जून तक चलेगा और इस दौरान ओपो रेनो 12 सस्ते रेट पर बिकेगा।
  • ओपो मोबाइल्स पर इस स्कीम का फायदा फिलहाल सिर्फ ऑफलाइन मार्केट में ही उठाया जा सकता है।
  • रिटेल स्टोर्स और मोबाइल शॉप पर OPPO Reno 12 5G फोन 12 हजार के डिस्काउंट के साथ सेल के लिए उपलब्ध कराया गया है।
  • वहीं ऑनलाइन वेबसाइट्स की बात करें तो यह फोन अमेजन पर ₹23,900 और फ्लिपकार्ट पर ₹32,999 में सेल के लिए लिस्ट है।
  • इसी तरह क्रोमा यह ओपो मोबाइल ₹23,994 में और विजयसेल्स पर ₹29,199 रुपये की कीमत के साथ बिक्री के लिए लिस्ट है।

OPPO Reno 12 5G स्पेसिफिकेशन्स

  • 6.7″ 120Hz AMOLED Display
  • Dimensity 7300-Energy CPU
  • 50MP Rear Camera
  • 32MP Front Camera
  • 5,000mAh Battery
  • 80W SuperVOOC

डिस्प्ले

ओपो रेनो 12 5जी फोन 2412 x 1080 पिक्सल रिजॉल्यूशन 6.7-इंच की क्वॉड कर्व इनफाइनाइट व्यू डिस्प्ले सपोर्ट करता है। यह एमोलेड पैनल पर बनी स्क्रीन है जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 1200निट्स पीक ब्राइटनेस और एचडीआर 10 प्लस सपोर्ट करता है। यह मोबाइल इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक से लैस है और स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए इसपर गोरिल्ला ग्लास 7i की लेयर चढाई गई है।

परफॉर्मेंस

यह ओपो मोबाइल एंड्राइड आधारित ColorOS पर काम करता है जो 3 जेनरेशन ओएस अपग्रेड और 4 साल की सिक्योरिटी अपडेट के साथ लाया गया है। प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 एनर्जी ऑक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है जो 2.5GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस फोन में Mail-G615 जीपीयू मौजूद है।

Oppo Reno 12 and 12 Pro launched globally know price and specifications

मेमोरी

भारतीय बाजार में ओपो रेनो 12 5जी फोन 8जीबी रैम के साथ सेल के लिए उपलब्ध है। इस स्मार्टफोन में 8जीबी एक्सपेंडेबल रैम टेक्नोलॉजी भी मौजूद है जो मोबाइल की फिजिकल रैम के साथ जुड़कर इसे 16GB RAM (8जीबी+8जीबी) की ताकत प्रदान करती है। वहीं फोन में 256जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ 1टीबी माइक्रोएसडी कार्ड का सपोर्ट भी प्राप्त होता है।

कैमरा

फोटोग्राफी के लिए OPPO Reno 12 5G फोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस 50 मेगापिक्सल मेन कैमरा दिया गया है। यह Sony LYT600 लेंस है जो OIS तकनीक के साथ काम करता है। इसके साथ ही रियर पैनल पर 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल मैक्रो सेंसर भी मिलता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के​ लिए ओपो रेनो 12 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

बैटरी

पावर बैकअप के लिए ओपो 5जी फोन रेनो 12 में 5,000एमएएच बैटरी दी गई है। बताते चलें कि 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में यह फोन 12 घंटे, 18 मिनट का PC mark battery बेंचमार्क स्कोर प्राप्त कर चुका है। इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के ​लिए यह स्मार्टफोन 80वॉट सुपरवूक चार्जिंग टेक्नोलॉजी से लैस किया गया है। हमारे टेस्ट में यह फोन सिर्फ 40 मिनट में ही 20% से 100% फुल चार्ज हो चुका है।

OPPO Reno 12 5G खरीदें या नहीं

अगर आप यह सोच रहें कि रेनो 12 एक साल पुराना हो चुका है और अब थोड़े ही दिनों में OPPO Reno 14 आ जाएगा, तो आप सही हैं। यकिनन Reno 12 5G अब दो जेनरेशन पुराना मॉडल हो जाएगा लेकिन, 20999 रुपये के जिस रेट पर यह बिक रहा है, उस प्राइस पर रेनो 12 खुद को बेस्ट साबित करने की काबिलियत रखता है।

ओपो रेनो 14 तकरीबन 40 हजार रुपये की रेंज में लाया जाएगा जो मौजूद रेनो 12 से दोगुणा होगा। OPPO Reno 12 5G फोन का कैमरा अभी आउटडेटिड नहीं कहा जाएगा। इसके लेंस बेहतरीन फोटोग्राफी में माहिर हैं। इसी तरह इस ओपो मोबाइल की बैटरी और चार्जिंग स्पीड भी 20 हजार के बेजट में बेस्ट कही जा सकती है।

फोन की क्वॉड कर्व्ड स्क्रीन प्रीमियम और फ्लैगशिप लेवल वाली है जो किसी ओर ब्रांड के 20 हजार रुपये वाले फोन में आपको नहीं मिलेगी। कुल मिलाकर अगर आप ‘लेटेस्ट’ के नाम पर अधिक पैसा खर्च करने वाले यूजर नहीं है जो इस वक्त 12 हजार रुपये के डिस्काउंट पर ​बिक रहा OPPO Reno 12 आपके काम आ सकता है।

The post 12000 रुपये सस्ता हुआ OPPO Reno 12 5G फोन का रेट! Reno 14 series आने से पहले बड़ी कटौती first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/12000-rs-discount-on-oppo-reno-12-5g-phone-before-reno-14-launch-in-india/feed/ 0