OPPO Reno 16 Pro | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Mon, 22 Jun 2026 04:54:08 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 Oppo Reno 16 सीरीज की ग्लोबल लॉन्च डेट कंफर्म, स्टोरेज वैरियंट और कलर ऑप्शंस आए सामने https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno-16-series-global-launch-date-storage-variants-colors-revealed/ https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno-16-series-global-launch-date-storage-variants-colors-revealed/#respond Thu, 18 Jun 2026 11:16:27 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=198447 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Oppo अपनी नई Reno 16 सीरीज को ग्लोबल बाजारों में लॉन्च करने वाली है। कंपनी ने इंडोनेशिया और मलेशिया में इस सीरीज की लॉन्च डेट कंफर्म कर दी है। लेटेस्ट अपडेट के अनुसार Oppo Reno 16 लाइनअप को इंडोनेशिया में 3 जुलाई को पेश किया जाएगा। जबकि मलेशिया में इसकी एंट्री 8 जुलाई को होगी। […]

The post Oppo Reno 16 सीरीज की ग्लोबल लॉन्च डेट कंफर्म, स्टोरेज वैरियंट और कलर ऑप्शंस आए सामने first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Oppo अपनी नई Reno 16 सीरीज को ग्लोबल बाजारों में लॉन्च करने वाली है। कंपनी ने इंडोनेशिया और मलेशिया में इस सीरीज की लॉन्च डेट कंफर्म कर दी है। लेटेस्ट अपडेट के अनुसार Oppo Reno 16 लाइनअप को इंडोनेशिया में 3 जुलाई को पेश किया जाएगा। जबकि मलेशिया में इसकी एंट्री 8 जुलाई को होगी। वहीं, फोंस की एंट्री से पहले दोनों देशों की आधिकारिक लिस्टिंग्स के जरिए Reno 16 सीरीज के स्टोरेज वेरिएंट्स, कलर्स और कुछ अहम फीचर्स सामने आ गए हैं। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

Oppo Reno 16 सीरीज डिटेल्स

Oppo Malaysia की आधिकारिक वेबसाइट पर Reno 16 सीरीज के लिए प्री-ऑर्डर शुरू हो चुके हैं। माइक्रोसाइट में यह भी सामने आया है कि कंपनी लॉन्च इवेंट में Reno 16 सीरीज के अलावा कुछ अन्य डिवाइस भी पेश करेगी। इनमें Oppo Bubble नाम का एक एक्सेसरी डिस्प्ले शामिल है। जिसे Reno 16 सीरीज के बैक पैनल से अटैच किया जा सकेगा। इसके अलावा Enco Air 5 और Enco Air 5s ईयरबड्स भी लॉन्च किए जाएंगे।

Oppo Indonesia ने भी Reno 16 सीरीज के लिए प्री-ऑर्डर शुरू कर दिए हैं और कंपनी ने तीनों स्मार्टफोंस यानी Oppo Reno 16, Oppo Reno 16 Pro और Oppo Reno 16F के लिए अलग-अलग लैंडिंग पेज लाइव कर दिए हैं।

Oppo Reno 16 सीरीज कलर्स और स्टोरेज

Reno 16 सीरीज में सबसे कम कीमत में आने वाला मॉडल Oppo Reno 16F दो स्टोरेज वेरिएंट्स में उपलब्ध होगा। यह 8GB RAM + 128GB स्टोरेज और 8GB RAM + 256GB स्टोरेज में आएगा। कलर ऑप्शंस की बात करें तो इसे Dream Purple, Pop White और Twilight Violet रंगों में पेश किया जाएगा।

Oppo Reno 16 को Pop White और Twilight Violet कलर ऑप्शन में लॉन्च किया जाएगा। यह फोन 8GB RAM + 256GB और 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट्स में उपलब्ध होगा। वहीं, Oppo Reno 16 Pro को फिलहाल केवल 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वैरियंट में लिस्ट किया गया है। यह स्मार्टफोन Pop White और Starlight Black कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकेगा।

Oppo Reno 16 सीरीज स्पेसिफिकेशंस संभावित

Oppo ने अभी तक Reno 16 सीरीज के अन्य फीचर्स की पुष्टि नहीं की है, लेकिन हाल ही में Geekbench लिस्टिंग्स के जरिए इनके प्रोसेसर की जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट्स के अनुसार Oppo Reno 16F में MediaTek Dimensity 7300 चिपसेट दिया जा सकता है। वहीं, Reno 16 में Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है। टॉप मॉडल Reno 16 Pro की बात करें तो इसमें MediaTek Dimensity 8500 या Dimensity 8550 चिपसेट लगाया जा सकता है।

यदि आप ओप्पो की रेनो 16 सीरीज लेना चाहते हैं तो अगले महीने तक रुक सकते हैं। हम आपको आगे भी इसमें आने वाले फोंस के बारे में अपडेट मिलने पर जानकारी देंगे। 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।

The post Oppo Reno 16 सीरीज की ग्लोबल लॉन्च डेट कंफर्म, स्टोरेज वैरियंट और कलर ऑप्शंस आए सामने first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno-16-series-global-launch-date-storage-variants-colors-revealed/feed/ 0
200MP कैमरा वाले OPPO 5G फोन 2 जुलाई को आ सकते हैं भारत, Reno 16 series इंडिया लॉन्च डेट हुई लीक https://www.91mobiles.com/hindi/2-june-oppo-reno-16-launch-date-in-india-leaked/ https://www.91mobiles.com/hindi/2-june-oppo-reno-16-launch-date-in-india-leaked/#respond Wed, 17 Jun 2026 05:56:29 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=198365 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

OPPO Reno 16 series चीन में लॉन्च हो चुकी है जो बेहद जल्द भारतीय बाजार में दस्तक देने वाली है। कंपनी की ओर से हालांकि अभी रेनो 16 सीरीज इंडिया लॉन्च से जुड़ी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है लेकिन ताजा लीक में एक तारीख सामने आई है। कहा जा रहा है कि नए […]

The post 200MP कैमरा वाले OPPO 5G फोन 2 जुलाई को आ सकते हैं भारत, Reno 16 series इंडिया लॉन्च डेट हुई लीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

OPPO Reno 16 series चीन में लॉन्च हो चुकी है जो बेहद जल्द भारतीय बाजार में दस्तक देने वाली है। कंपनी की ओर से हालांकि अभी रेनो 16 सीरीज इंडिया लॉन्च से जुड़ी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है लेकिन ताजा लीक में एक तारीख सामने आई है। कहा जा रहा है कि नए ओपो रेनो फोन 2 जुलाई को इंडिया में लॉन्च हो सकते हैं। फिलहाल सीरीज में शामिल होने वाले स्मार्टफोन मॉडल्स का खुलासा नहीं हुआ है।

OPPO Reno 16 इंडिया लॉन्च डेट (लीक)

ओपो रेनो 16 सीरीज 2 जुलाई को इंडिया में लॉन्च हो सकती है। टिपस्टर अभिषेक यादव ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स के जरिये इस तारीख की जानकारी दी है। कंपनी की ओर से हालांकि अभी Reno 16 इंडिया लॉन्च डेट अनाउंस नहीं की गई है लेकिन, उम्मीद कर सकते हैं कि जल्द ही कोई आधिकारिक घोषणा होगी। चीन में इस सीरीज में OPPO Reno 16 और OPPO Reno 16 Pro लॉन्च हुए थे, ये दोनों ओपो 5जी फोन भारतीय बाजार में उतारे जा सकते हैं।

OPPO Reno 16 Pro स्पेसिफिकेशन्स

ओपो रेनो 16 प्रो को इंडियन मार्केट में MediaTek Dimensity 8550 चिपसेट पर लॉन्च किया जा सकता है। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 3.4गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। चीन में यह फोन Dimensity 9500s प्रोसेसर पर पेश हुआ था। उम्मीद कर सकते हैं कि इसके टॉप वेरिएंट में 12GB RAM + 512GB Storage दी जा सकती है।

लीक्स के अनुसार पावर बैकअप के लिए ओपो रेनो 16 प्रो को 6700mAh बैटरी से लैस कर ग्लोबल मार्केट में उतारा जा सकता है। वहीं साथ ही इसमें 80W फास्ट चार्जिंग तकनीक दी जा सकती है। चीन में यह 7000mAh बैटरी पर आया था। लीक की मानें तो इस फोन में 6.32-इंच 1.5K flat OLED स्क्रीन मिलेगी जिसपर 144हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट का सपोर्ट दिया जाएगा।

ओपो रेनो 16 प्रो 200MP Camera वाला फोन है। इसके ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में एलइडी फ्लैश से लैस 200 मेगापिक्सल Samsung ISOCELL HP5 सेंसर के साथ 50 मेगापिक्सल Periscope Telephoto लेंस और 50 मेगापिक्सल Ultra-Wide एंगल लेंस दिया गया है। वहीं फ्रंट पैनल पर 50 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर लगाया है। यही कैमरा मॉड्यूल इंडियन मॉडल में भी देखने को मिल सकता है।

OPPO Reno 16 स्पेसिफिकेशन्स

ओपो रेनो 16 5जी फोन की बात करें तो चीन में तो यह MediaTek Dimensity 8550 SUPER प्रोसेसर पर लॉन्च हुआ था लेकिन इंडियन मार्केट में Qualcomm प्रोसेसर पर लाया जा सकता है। फोन में Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट दिए जाने की बात लीक में सामने आई है।

फोटोग्राफी के लिए इसके ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर के साथ 50 मेगापिक्सल Ultra-Wide एंगल लेंस और 50 मेगापिक्सल Telephoto लेंस दिया जा सकता है। वहीं फोन के फ्रंट पैनल पर 50 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर मिल सकता है।

OPPO Reno 16 5G फोन चीन में 6700mAh battery पर लॉन्च हुआ है। प्राप्त जानकारी अनुसार पावर बैकअप के लिए रेनो 16 को 6000mAh बैटरी पर लॉन्च किया जा सकता है जिसके साथ 80W फास्ट चार्जिंग मिल सकती है। डिस्प्ले की बात करें तो इसे 6.32-इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले पर लॉन्च किया जा सकता है। बहरहाल रेनो 16 सीरीज की कंफर्म इंडियन स्पेक्स के लिए ब्रांड अनाउंसमेंट का इंतजार किया जा रहा है।

The post 200MP कैमरा वाले OPPO 5G फोन 2 जुलाई को आ सकते हैं भारत, Reno 16 series इंडिया लॉन्च डेट हुई लीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/2-june-oppo-reno-16-launch-date-in-india-leaked/feed/ 0
Oppo Reno 16 सीरीज लॉन्च से पहले रिटेलर वेबसाइट पर हुई लिस्ट, सामने आई कीमत और मॉडल्स की जानकारी https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno-16-series-listed-on-european-retailer-website-specs/ https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno-16-series-listed-on-european-retailer-website-specs/#respond Fri, 12 Jun 2026 03:30:03 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=198082 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Oppo अपनी नई Reno 16 सीरीज को जल्द ग्लोबल बाजार में लॉन्च कर सकता है। बता दें कि इसके तहत Oppo Reno 16 और Oppo Reno 16 Pro चीन में पहले ही आ चुके हैं। वहीं, ग्लोबली आने से पहले यह श्रृंखला यूरोप की एक रिटेलर वेबसाइट पर दिखाई दी है। इस लिस्टिंग में Reno […]

The post Oppo Reno 16 सीरीज लॉन्च से पहले रिटेलर वेबसाइट पर हुई लिस्ट, सामने आई कीमत और मॉडल्स की जानकारी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Oppo अपनी नई Reno 16 सीरीज को जल्द ग्लोबल बाजार में लॉन्च कर सकता है। बता दें कि इसके तहत Oppo Reno 16 और Oppo Reno 16 Pro चीन में पहले ही आ चुके हैं। वहीं, ग्लोबली आने से पहले यह श्रृंखला यूरोप की एक रिटेलर वेबसाइट पर दिखाई दी है। इस लिस्टिंग में Reno 16 सीरीज के अन्य मॉडल, कलर्स और संभावित कीमत की जानकारी सामने आई है। आइए, आगे आपको पूरी डिटेल देते हैं।

रिटेलर वेबसाइट पर दिखे Oppo Reno 16 मॉडल्स

Oppo Reno 16 सीरीज को इटली की रिटेलर वेबसाइट Epto पर देखा गया है। हालांकि ज्यादातर मॉडल्स के साथ “कमिंग सून” लिखा हुआ है, लेकिन लिस्टिंग में कीमत और स्टोरेज विकल्प की जानकारी मिल गई है।

लीक के मुताबिक वेबसाइट पर Oppo Reno 16 5G, Oppo Reno 16 FS 5G और Oppo Reno 16 Pro 5G को लिस्ट किया गया है। इसमें से कुछ मॉडल्स Black और White कलर विकल्प में नजर आए हैं।

लिस्टिंग के अनुसार Oppo Reno 16 5G Bundle मॉडल की कीमत €890.91 यानी लगभग 88,200 रुपये बताई गई है। वहीं, Reno 16 FS 5G की कीमत €791.90 करीब 78,400 रुपये और Reno 16 Pro 5G की कीमत €1,087.90 लगभग 1,07,700 रुपये देखी जा सकती है।

रिटेलर वेबसाइट पर मौजूद तस्वीरों से लगता है कि कुछ मॉडल्स के साथ बॉक्स में charging adapter और protective case भी दिए जा सकते हैं। हालांकि वेबसाइट पर स्मार्टफोन के ज़्यादा फीचर्स की जानकारी नहीं है।

Oppo Reno 16 5G फीचर्स

हाल ही में Oppo Reno 16 का ग्लोबल मॉडल Geekbench डेटाबेस पर भी देखा गया था। यह मॉडल CPH2865 नंबर के साथ सामने आया था। बेंचमार्क जानकारी के अनुसार फोन में Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर दिया जा सकता है।

लिस्टिंग में यह भी बताया गया था कि फोन 12GB RAM और Android 16 के साथ आ सकता है। Geekbench टेस्ट में डिवाइस ने single-core में 1,240 अंक और multi-core में 3,994 अंक हासिल किए थे।

लीक रिपोर्ट्स के अनुसार Oppo Reno 16 के ग्लोबल वर्जन में 6.32 इंच की AMOLED स्क्रीन मिल सकती है। कैमरा के मामले में 50MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। पावर बैकअप के लिए 6,000mAh बैटरी दी जा सकती है।

oppo-reno-16-series-colors-storage-features--before-launch

Oppo Reno 16 Pro में कॉम्पैक्ट AMOLED डिस्प्ले, ट्रिपल रियर कैमरा और बड़ी बैटरी मिलने की उम्मीद है। वहीं, फिलहाल कंपनी की तरफ से लॉन्च को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। हमें उम्मीद है कि जल्द ही ऐलान किया जा सकता है। आप 91मोबाइल्स पर इन फोंस के अपडेट लागतार ले सकते हैं।

The post Oppo Reno 16 सीरीज लॉन्च से पहले रिटेलर वेबसाइट पर हुई लिस्ट, सामने आई कीमत और मॉडल्स की जानकारी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno-16-series-listed-on-european-retailer-website-specs/feed/ 0
12GB RAM वाले 5G फोन OPPO Reno 16 का ग्लोबल मॉडल गीकबेंच पर लिस्ट, Snapdragon प्रोसेसर आया सामने https://www.91mobiles.com/hindi/12-gb-ram-5g-phone-oppo-reno-16-global-model-listed-on-geekbench-with-specs/ https://www.91mobiles.com/hindi/12-gb-ram-5g-phone-oppo-reno-16-global-model-listed-on-geekbench-with-specs/#respond Tue, 09 Jun 2026 11:17:26 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=197900 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

ओपो ने पिछले महीने ही चाइना में अपनी रेनो 16 सीरीज को पेश किया है। इस सीरीज के तहत दो मोबाइल फोन OPPO Reno 16 और OPPO Reno 16 Pro लॉन्च हुए हैं। दोनों ही 200MP Camera वाले फोन हैं जो भारतीय बाजार में एंट्री लेने की तैयारी कर रहे हैं। इन्हीं में से एक […]

The post 12GB RAM वाले 5G फोन OPPO Reno 16 का ग्लोबल मॉडल गीकबेंच पर लिस्ट, Snapdragon प्रोसेसर आया सामने first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

ओपो ने पिछले महीने ही चाइना में अपनी रेनो 16 सीरीज को पेश किया है। इस सीरीज के तहत दो मोबाइल फोन OPPO Reno 16 और OPPO Reno 16 Pro लॉन्च हुए हैं। दोनों ही 200MP Camera वाले फोन हैं जो भारतीय बाजार में एंट्री लेने की तैयारी कर रहे हैं। इन्हीं में से एक ओपो रेनो 16 5जी फोन के ग्लोबल मॉडल को अब गीकबेंच पर लिस्ट कर दिया गया है। इस सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म अपकमिंग ओपो फोन से जुड़ी कई अहम डिटेल्स सामने आ गई है।

OPPO Reno 16 गीकबेंच डिटेल्स

ओपो रेनो 16 5जी फोन को गीकबेंच पर CPH2865 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। यह स्मार्टफोन के ग्लोबल वर्जन है जो चीन के बाहर अन्य बाजारों में लाया जाएगा। इंडिया में भी इसी मॉडल को लॉन्च किया जा सकता है। सबसे पहले बेंचमार्क स्कोर की बात करें तो फोन को सिंगल-कोर में जहां 1240 स्कोर प्राप्त हुआ है वहीं, इस ओपो 5जी फोन ने 3994 मल्टी-कोर बेंचमार्क स्कोर हासिल किया है।

OPPO Reno 16 5G फोन के ग्लोबल मॉडल की गीकबेंच लिस्टिंग आज 9 जून को ही सामने आई है। बेंचमार्क प्लेटफॉर्म पर इस फोन को एंड्रॉयड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम से लैस ​दिखाया गया है। इसके साथ कलरओएस 16 दिया जा सकता है। वहीं गीकबेंच पर यह ओपो मोबाइल 12GB RAM के साथ लिस्ट हुआ है। उम्मीद कर सकते हैं कि भारतीय बाजार में फोन को 8GB RAM पर भी लाया जा सकता है।

ओपो रेनो 16 के ग्लोबल मॉडल में Qualcomm का Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट दिए जाने की जानकारी गीकबेंच पर सामने आई है। यह 4नैनोमीटर आर्किटेक्चर पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जिसकी बेस फ्रिक्वेंसी गीकबेंच पर 1.84GHz बताई गई है और इसी टॉप क्लॉक स्पीड 2.80GHz है। गीकबेंच से प्राप्त जानकारी अनुसार ग्लोबल मार्केट में लॉन्च होने इस ओपो के फोन में Adreno 722 जीपीयू दिया जाएगा।

OPPO Reno 16 स्पेसिफिकेशन्स

ओपो रेनो 16 5जी फोन के चाइना मॉडल की बात करें तो इसमें 2640 × 1216 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.32-इंच की 1.5K स्क्रीन दी गई है। यह फ्लैट सर्फेस वाली AMOLED डिस्प्ले है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट, 460PPI, 3840Hz PWM डिमिंग और 3600nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मौजूद है। यह नया ओप्पो मोबाइल इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर टेक्नोलॉजी से लैस है स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए एसजीएस सर्टिफाइड ग्लास लेयर चढ़ाई गई है।

फोटोग्राफी के लिए OPPO Reno 16 5G फोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 200 मेगापिक्सल मेन OIS सेंसर दिया गया है जो एफ/2.0 अपर्चर व 116 डिग्री एफओवी वाले 50 मेगापिक्सल Ultra-Wide एंगल लेंस और 3.5x optical व 120x digital zoom वाले 50 मेगापिक्सल Telephoto लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं ओपो रेनो 16 में 50 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा दिया गया है।

पावर बैकअप के लिए OPPO Reno 16 5G फोन में तगड़ी 6700mAh battery दी गई है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए 80W SuperVOOC चार्जिंग मौजूद है। चाइना में इस ओप्पो मोबाइल को IP66, IP68, IP69, IP69K रेटिंग के साथ लाया गया है। वहीं कनेक्टिविटी के​ लिए Wi-Fi 6, Bluetooth 5 और NFC जैसे विकल्प मौजूद हैं। इंडिया में यह ओपो 5जी फोन किन स्पेसिफिकेशन्स के साथ आएगा, इसके लिए थोड़ा और इंतजार करना होगा।

The post 12GB RAM वाले 5G फोन OPPO Reno 16 का ग्लोबल मॉडल गीकबेंच पर लिस्ट, Snapdragon प्रोसेसर आया सामने first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/12-gb-ram-5g-phone-oppo-reno-16-global-model-listed-on-geekbench-with-specs/feed/ 0
200MP कैमरा वाले OPPO Reno 16 Pro की ग्लोबल स्पेसिफिकेशन्स लीक https://www.91mobiles.com/hindi/200-mp-camera-phone-oppo-reno-16-pro-india-specifications-leaked/ https://www.91mobiles.com/hindi/200-mp-camera-phone-oppo-reno-16-pro-india-specifications-leaked/#respond Tue, 02 Jun 2026 04:45:59 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=197464 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

ओपो रेनो 16 सीरीज चीन में लॉन्च हो चुकी है जिसमें OPPO Reno 16 और OPPO Reno 16 Pro लाए गए हैं। चर्चा है कि ये दोनों मोबाइल जुलाई में भारतीय बाजार में उतारे जा सकते हैं। फिलहाल Reno 16 series इंडिया लॉन्च से जुड़ी कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन, 91मोबाइल्स को […]

The post 200MP कैमरा वाले OPPO Reno 16 Pro की ग्लोबल स्पेसिफिकेशन्स लीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

ओपो रेनो 16 सीरीज चीन में लॉन्च हो चुकी है जिसमें OPPO Reno 16 और OPPO Reno 16 Pro लाए गए हैं। चर्चा है कि ये दोनों मोबाइल जुलाई में भारतीय बाजार में उतारे जा सकते हैं। फिलहाल Reno 16 series इंडिया लॉन्च से जुड़ी कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन, 91मोबाइल्स को मिली जानकारी के अनुसार ग्लोबल मार्केट में एंट्री लेने वाले इन ओपो मोबाइल्स की स्पेसिफिकेशन्स चाइना मॉडल से अलग रखी जा सकती है।

OPPO Reno 16 Pro का प्रोसेसर

प्राप्त जानकारी अनुसार OPPO Reno 16 Pro 5G फोन को ग्लोबल मंच पर MediaTek Dimensity 8550 चिपसेट पर लॉन्च किया जा सकता है। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 3.4गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। बताते चलें कि चाइना में यह फोन Dimensity 9500s प्रोसेसर पर पेश किया गया था।

 

OPPO Reno 16 Pro की बैटरी

रिपोर्ट के अनुसार प्रोसेसर की ही तरह ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किए जाने वाले ओपो रेनो 16 प्रो की बैटरी भी चाइना मॉडल से अलग होगी। चीन में यह जहां स्मार्टफोन 7000mAh बैटरी के साथ पेश किया गया था वहीं ग्लोबल मॉडल में 6700mAh बैटरी दी जा सकती है। फोन को 80W फास्ट चार्जिंग तकनीक पर लाया जा सकता है।

 

OPPO Reno 16 Pro की स्क्रीन

रिपोर्ट के अनुसार ग्लोबल मार्केट में OPPO Reno 16 Pro को 6.32-इंच की छोटी स्क्रीन पर लॉन्च किया जाएगा। यह 1.5K रेजोल्यूशन वाली flat OLED डिस्प्ले बताई जा रही है जिसपर मोबाइल यूजर्स को 144हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलेगा।

चीन में लॉन्च हो चुके रेनो 16 प्रो की बात करें तो इसमें 2772 × 1272 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.78-इंच की 1.5K स्क्रीन दी गई है। यह पंच-होल स्टाइल वाली फ्लैट स्क्रीन है जो LTPO AMOLED पैनल पर बनी है। इस फोन डिस्प्ले पर 120Hz अडेप्टिव रिफ्रेश रेट, 2160Hz PWM डिमिंग, 3600nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट प्राप्त होता है। वहीं मोबाइल को कंपनी ने इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर टेक्नोलॉजी से लैस कर बाजार में उतारा है।

OPPO Reno 16 Pro कैमरा

ओपो रेनो 16 प्रो 200MP Camera फोन है। इसके ट्रिपल रियर कैमरा मॉड्यूल में एलइडी फ्लैश से लैस 200 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया गया है। यह 1/1.56-इंच वाला Samsung ISOCELL HP5 सेंसर है जो ऑप्टिकल ईमेज स्टेबलाइज़ेशन (OIS) तकनीक के साथ मिलकर काम करता है।

फोन के बैक पैनल पर 3.5x ऑप्टिकल ज़ूम और 120x डिजिटल जूम की क्षमता वाला 50 मेगापिक्सल Periscope Telephoto लेंस दिया गया है जिसके साथ 50 मेगापिक्सल Ultra-Wide एंगल लेंस भी मिलता है। इस ओपो 5जी फोन से 60fps 4K video recording की जा सकती है। वहीं मोबाइल के फ्रंट पैनल पर वाइड फ्रेम वाला 50 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर लगाया है जो शानदार ग्रुप सेल्फी कैप्चर कर सकता है।

बताते चलें कि चाइना में ओपो रेनो 16 प्रो 5जी स्मार्टफोन को ±4° Wide-angle सुपर इमेज स्टेबलाइजेशन के साथ पेश किया है। आमतौर पर फोन का OIS सेंसर ±1 या फिर ±1.5​ डिग्री तक टिल्ट यानी मूव कर सकता है। लेकिन इस नए ओपो 5जी फोन के ओआईएस लेंस में ज्यादा मूवमेंट मिलेगी जिसके चलते वीडियोग्राफी के दौरान तेज झटके लगने या भागने पर भी बिना हिले स्थिर और क्लियर रिकॉर्डिंग की जा सकेगी। यानी Reno 16 Pro किसी प्रोफेशनल​ गिम्बल की तरह स्टेबल वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है।

The post 200MP कैमरा वाले OPPO Reno 16 Pro की ग्लोबल स्पेसिफिकेशन्स लीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/200-mp-camera-phone-oppo-reno-16-pro-india-specifications-leaked/feed/ 0
OPPO Reno 16 की ग्लोबल स्पेसिफिकेशन्स, देखें इस अपकमिंग 5G फोन में क्या मिलेगा https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno-16-specification-in-india-leaked/ https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno-16-specification-in-india-leaked/#respond Tue, 02 Jun 2026 03:58:36 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=197460 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

ओपो रेनो 16 कुछ ही दिनों पहले चीन में लॉन्च हुआ है। यह मोबाइल 200MP Camera और MediaTek प्रोसेसर के साथ लाया गया है। चर्चा है कि यह ओपो मोबाइल जुलाई में इंडिया में लॉन्च होगा। वहीं अब 91मोबाइल्स को खबर मिली है कि ग्लोबल मार्केट में लॉन्च होने वाले ओपो रेनो 16 की स्पेसिफिकेशन्स […]

The post OPPO Reno 16 की ग्लोबल स्पेसिफिकेशन्स, देखें इस अपकमिंग 5G फोन में क्या मिलेगा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

ओपो रेनो 16 कुछ ही दिनों पहले चीन में लॉन्च हुआ है। यह मोबाइल 200MP Camera और MediaTek प्रोसेसर के साथ लाया गया है। चर्चा है कि यह ओपो मोबाइल जुलाई में इंडिया में लॉन्च होगा। वहीं अब 91मोबाइल्स को खबर मिली है कि ग्लोबल मार्केट में लॉन्च होने वाले ओपो रेनो 16 की स्पेसिफिकेशन्स चाइना मॉडल से अलग होगी। फोन के प्रोसेसर और कैमरा सहित अन्य स्पेक्स में भी बदलाव किया जाएगा जिनकी डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

OPPO Reno 16 5G ग्लोबल स्पेसिफिकेशन्स

सामने आई जानकारी के अनुसार ग्लोबल मार्केट में ओपो रेनो 16 5जी फोन को Qualcomm प्रोसेसर पर लाया जाएगा। चीन में यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 8550 SUPER प्रोसेसर पर लॉन्च हुआ था जो 3.4गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं इंडियन मॉडल को Snapdragon 7 Gen 4 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर लॉन्च किया जा सकता है जो 2.8गीगाहर्ट्ज़ की टॉप क्लॉक स्पीड पर रन करता है।

उम्मीद कर सकते हैं कि ग्लोबल यूजर्स को इसमें 120fps पर गेम प्ले मिल जाएगा। ग्लोबल मार्केट में इसे एंड्रॉयड 16 पर लाया जाएगा जो ColorOS 16 के साथ मिलकर काम करेगा। वहीं फोन में UFS 3.1 Storage मिल सकती है।

खबर के अनुसार इस ओपो 5जी फोन के ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया जाएगा जिसके साथ 50 मेगापिक्सल Ultra-Wide एंगल लेंस और 50 मेगापिक्सल Telephoto लेंस मिलेगा जो 3.5x optical zoom सपोर्ट करेगा। वहीं फोन के फ्रंट पैनल पर 50 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर दिया जाएगा।

अगर चाइना मॉडल की बात करें तो इसके ट्रिपल रियर कैमरा मॉड्यूल में 200 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया गया है जो एफ/1.8 अपर्चर पर काम करता है। फोन के अन्य दोनों सेंसर समान रखे जा सकते हैं जिसमें एफ/2.0 अपर्चर व 116 डिग्री एफओवी वाला अल्ट्रा वाइड भी शामिल हो सकता है।

OPPO Reno 16 5G फोन चीन में 6700mAh battery पर लॉन्च हुआ है। प्राप्त जानकारी अनुसार पावर बैकअप के लिए रेनो 16 को 6000mAh battery से लैस कर ग्लोबल मार्केट में उतारा जा सकता है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए 80W SuperVOOC चार्जिंग के साथ ही Bypass चार्जिंग जैसे तकनीक भी देखने को मिल सकती है।

ओपो रेनो 16 कॉम्पैक्ट 5जी फोन के रूप में आएगा जिसमें 2640 × 1216 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.32-इंच की 1.5K डिस्प्ले लगी है। यह फ्लैट सर्फेस वाली AMOLED स्क्रीन है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट, 460PPI, 3840Hz PWM डिमिंग और 3600nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मौजूद है। वहीं साथ ही इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर टेक्नोलॉजी भी मिलती है।

OPPO Reno 16 5G प्राइस

ओपो रेनो 16 स्मार्टफोन चीन में 12GB RAM और 16GB RAM पर लॉन्च हुआ है। इसके 12GB RAM + 256GB storage वाले बेस वेरिएंट की कीमत 3499 युआन यानी तकनीक 49 हजार रुपये से शुरू होती है। इंडिया में भी OPPO Reno 16 का रेट 45 हजार से 50 हजार के बीच रखा जा सकता है।

The post OPPO Reno 16 की ग्लोबल स्पेसिफिकेशन्स, देखें इस अपकमिंग 5G फोन में क्या मिलेगा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno-16-specification-in-india-leaked/feed/ 0
OPPO Reno 16 5G फोन लॉन्च, देखें 200MP कैमरा वाले फोन का प्राइस, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स https://www.91mobiles.com/hindi/5g-phone-oppo-reno-16-launched-with-200mp-camera-16gb-ram-6700mah-battery-and-oppo-ai/ https://www.91mobiles.com/hindi/5g-phone-oppo-reno-16-launched-with-200mp-camera-16gb-ram-6700mah-battery-and-oppo-ai/#respond Mon, 25 May 2026 11:36:16 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=196971 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

ओपो रेनो 16 सीरीज लॉन्च हो गई है। इस सीरीज के तहत कंपनी ने एक साथ दो नए मोबाइल फोन OPPO Reno 16 और OPPO Reno 16 Pro पेश किए हैं। दोनों की कैमरा के माहिर मोबाइल हैं जिनमें 200MP Camera लगाया गया है। सीरीज के प्रो मॉडल की डिटेल्स यहां क्लिक कर पढ़ सकते […]

The post OPPO Reno 16 5G फोन लॉन्च, देखें 200MP कैमरा वाले फोन का प्राइस, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

ओपो रेनो 16 सीरीज लॉन्च हो गई है। इस सीरीज के तहत कंपनी ने एक साथ दो नए मोबाइल फोन OPPO Reno 16 और OPPO Reno 16 Pro पेश किए हैं। दोनों की कैमरा के माहिर मोबाइल हैं जिनमें 200MP Camera लगाया गया है। सीरीज के प्रो मॉडल की डिटेल्स यहां क्लिक कर पढ़ सकते हैं और ओपो रेनो 16 5जी फोन की कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी आगे दी गई है।

OPPO Reno 16 5G स्पेसिफिकेशन्स

ओपो रेनो 16 छोटी स्क्रीन वाला कॉम्पैक्ट 5जी फोन है। इसे 2640 × 1216 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.32-इंच की 1.5K स्क्रीन पर लॉन्च किया गया है। यह फ्लैट सर्फेस वाली AMOLED डिस्प्ले है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट, 460PPI, 3840Hz PWM डिमिंग और 3600nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मौजूद है। यह नया ओप्पो मोबाइल इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर टेक्नोलॉजी से लैस है स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए एसजीएस सर्टिफाइड ग्लास लेयर चढ़ाई गई है।

OPPO Reno 16 5G फोन एंड्रॉयड 16 पर लाया गया है जो ColorOS 16 के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इसमें MediaTek Dimensity 8550 SUPER ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मोबाइल सीपीयू है जो 3.4गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस फोन में ARM G720 MC8 जीपीयू दिया गया है। कंपनी का दावा है कि इस ओपो मोबाइल में 120fps पर गेम खेले जा सकते हैं।

ओपो रेनो 16 5जी फोन को ट्रिपल रियर कैमरा पर लॉन्च किया गया है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 200 मेगापिक्सल मेन OIS सेंसर दिया गया है जो एफ/2.0 अपर्चर व 116 डिग्री एफओवी वाले 50 मेगापिक्सल Ultra-Wide एंगल लेंस और 3.5x optical व 120x digital zoom वाले 50 मेगापिक्सल Telephoto लेंस के साथ मिलकर काम करता है। ओपो रेनो 16 50MP Selfie कैमरा सपोर्ट करता है।

पावर बैकअप के लिए OPPO Reno 16 5G फोन में तगड़ी 6700mAh battery दी गई है। देखा जाए तो छोटी स्क्रीन वाले फोन में इतनी बड़ी बैटरी देने के लिए ओपो की तारीफ तो बनती है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने क लिए इसमें 80W SuperVOOC चार्जिंग दी गई है। स्मार्टफोन में Bypass चार्जिंग तकनीक भी दी गई है जो हैवी प्रोसेसिंग के दौरान फोन चार्ज करने पर करंट सीधे मदरबोर्ड को ट्रांसफर कर देती है। इससे बैटरी पर लोड नहीं पड़ता है।

यह ओपो 5जी फोन LPDDR5X RAM पर लाया गया है जो मल्टीटास्किंग को स्मूथ बनाने में मदद करता है। वहीं स्मार्टफोन में OPPO AI फीचर्स भी दिए गए हैं। कनेक्टिविटी के​ लिए इसमे Wi-Fi 6 Bluetooth 5 और NFC के विकल्प भी मौजूद हैं। इस ओप्पो मोबाइल को IP66, IP68, IP69, IP69K रेटिंग के साथ लाया गया है जो मिट्टी, कीचड़ और पानी में फोन गिरने पर भी इसे सुरक्षित रखेगा।

OPPO Reno 16 5G प्राइस

ओपो रेनो 16 स्मार्टफोन 12GB RAM और 16GB RAM के साथ चीन में लॉन्च हुआ है जिसे 256GB, 512GB और 1TB स्टोरेज पर लाया गया है। इस ओपो 5जी फोन की कीमत 3499 युआन से शुरू होती है जो इंडियन करंसी अनुसार 49 हजार रुपये के करीब है। इसमें 12GB RAM + 256GB storage मिलती है। वहीं टॉप वेरिएंट का प्राइस 4899 युआन यानी 69 हजार रुपये के करीब है जिसमें 16GB RAM + 1TB Memory लगी है। चाइना में इसे Galaxy Purple, Heartbeat और Moonlight Is Dark नाम के कलर्स में लॉन्च किया गया है।

The post OPPO Reno 16 5G फोन लॉन्च, देखें 200MP कैमरा वाले फोन का प्राइस, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/5g-phone-oppo-reno-16-launched-with-200mp-camera-16gb-ram-6700mah-battery-and-oppo-ai/feed/ 0
200MP कैमरा, 16GB RAM और 7000mAh बैटरी के साथ OPPO का 5G फोन Reno 16 Pro चाइना में लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/200-mp-camera-phone-oppo-reno-16-pro-launched-in-china-know-price-features-and-specifications/ https://www.91mobiles.com/hindi/200-mp-camera-phone-oppo-reno-16-pro-launched-in-china-know-price-features-and-specifications/#respond Mon, 25 May 2026 10:52:12 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=196954 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

ओपो ने आज अपने नए रेनो फोन पेश कर दिए हैं। कंपनी की ओर से चाइना में बड़े ईवेंट का आयोजन किया गया और इसी के मंच से ‘रेनो 16 सीरीज’ को टेक मंच पर उतारा गया है। सीरीज के तहत OPPO Reno 16 और OPPO Reno 16 Pro 5G फोन लॉन्च किए गए हैं। […]

The post 200MP कैमरा, 16GB RAM और 7000mAh बैटरी के साथ OPPO का 5G फोन Reno 16 Pro चाइना में लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

ओपो ने आज अपने नए रेनो फोन पेश कर दिए हैं। कंपनी की ओर से चाइना में बड़े ईवेंट का आयोजन किया गया और इसी के मंच से ‘रेनो 16 सीरीज’ को टेक मंच पर उतारा गया है। सीरीज के तहत OPPO Reno 16 और OPPO Reno 16 Pro 5G फोन लॉन्च किए गए हैं। अपने कैमरा के लिए फेमस ओपो रेनो सीरीज का नया प्रो मॉडल भी 200MP Camera, 7000mAh Battery, 16GB RAM और MediaTek Dimensity 9500s प्रोसेसर के साथ लाया गया है जिसकी डिटेल आप आगे पढ़ सकते हैं।

OPPO Reno 16 Pro कैमरा

ओपो रेनो 16 प्रो को कंपनी ने ट्रिपल रियर कैमरा के साथ लॉन्च किया गया है। इस मोबाइल के बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस 200 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया गया है। यह 1/1.56-इंच वाला Samsung ISOCELL HP5 सेंसर है जो ऑप्टिकल ईमेज स्टेबलाइज़ेशन (OIS) तकनीक के साथ मिलकर काम करता है। इस नए ओपो फोन से 60fps 4K video recording की जा सकती है।

मेन 200MP camera के साथ ही रेनो 16 प्रो के रियर कैमरा मॉड्यूल में 3.5x ऑप्टिकल ज़ूम और 120x डिजिटल जूम की क्षमता वाला 50 मेगापिक्सल Periscope Telephoto लेंस और 50 मेगापिक्सल Ultra-Wide एंगल लेंस लगाया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Reno 16 Pro 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट है जो ग्रुप सेल्फी के लिए वाइड फ्रेम प्रदान करता है।

ओपो रेनो 16 प्रो को कंपनी ने ±4° Wide-angle सुपर इमेज स्टेबलाइजेशन के साथ पेश किया है। आमतौर पर फोन का OIS सेंसर ±1 या ±1.5​ डिग्री तक ही टिल्ट कर सकता है। लेकिन इस ओपो मोबाइल का ओआईएस लेंस वीडियोग्राफी के दौरान तेज झटके लगने पर भी स्टेबल और क्लियर रिकॉर्डिंग कर सकता है। यानी भागते हुए भी वीडियो बनाएंगे तो वह प्रोफेशनल​ गिम्बल की तरह बिल्कुल स्थिर रिकॉर्ड होगी।

OPPO Reno 16 Pro स्पेसिफिकेशन्स

ओपो रेनो 16 प्रो 5जी फोन एंड्रॉयड 16 पर लॉन्च हुआ है जो ColorOS 16 के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इसमें MediaTek Dimensity 9500s चिपसेट दिया गया है। यह 3नैनोमीटर आर्किटेक्चर पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 2.4गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 3.73गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। हैवी प्रोसेसिंग और गेमिंग के दौरान फोन परफॉर्मेंस स्मूथ बनाए रखने के लिए इस नए ओपो फोन में Tidal Engine लगाया गया है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इसमें Immortalis G925 जीपीयू मौजूद है।

OPPO Reno 16 Pro 5G फोन 2772 × 1272 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.78-इंच की 1.5K स्क्रीन पर लॉन्च हुआ है। यह पंच-होल स्टाइल वाली फ्लैट स्क्रीन है जो LTPO AMOLED पैनल पर बनी है। इस फोन डिस्प्ले पर 120Hz अडेप्टिव रिफ्रेश रेट, 2160Hz PWM डिमिंग, 3600nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट प्राप्त होता है। वहीं मोबाइल को कंपनी ने इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर टेक्नोलॉजी से लैस कर बाजार में उतारा है।

पावर बैकअप के लिए ओपो रेनो 16 प्रो 5जी फोन को तगड़ी 7000एमएएच बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा गया है। कंपनी इसे 6 साल की बैटरी हेल्थ के साथ लेकर आई है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 100W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग तकनीक का सपोर्ट दिया गया है। इस नए ओप्पो 5जी फोन को कंपनी ने 60W wireless चार्जिंग टेक्नोलॉजी से भी लैस किया है।

OPPO Reno 16 Pro मैटल फ्रेम पर बना है जो इसे मजबूती प्रदान करता है। मोबाइल के फ्रंट और बैक दोनों पैनल पर ग्लास प्रोटेक्शन दी गई है। यह ओपो का नया फोन IP69K रेटिंग के साथ पेश किया गया है जो इसे डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन प्रदान करने के साथ ही गर्म लिक्विड से भी बचाता है। बताते चलें कि इस ओपो मोबाइल के साइड फ्रेम पर Ai Key दी गई है जो कई तरह के टॉस्ट सिंगल टच में ही कर देती है।

OPPO Reno 16 Pro प्राइस

ओपो रेनो 16 प्रो 5जी फोन चीन में 12GB RAM और 16GB RAM पर लॉन्च हुआ है जो 256GB, 512GB और 1TB स्टोरेज पर सेल के लिए उपलब्ध होगा। कीमत की बात करें तो Reno 16 Pro का स्टार्टिंग प्राइस 4499 युआन यानी 63 हजार रुपये है जिसमें 12जीबी रैम के साथ 256जीबी स्टोरेज मिलती है। वहीं टॉप वेरिएंट में 16जीबी रैम + 1टीबी मेमोरी दी गई है जिसका रेट 5299 युआन यानी 74 हजार रुपये के करीब है। चाइना में ओपो रेनो 16 प्रो White, Purple और Black कलर शेड्स में बिकेगा।

The post 200MP कैमरा, 16GB RAM और 7000mAh बैटरी के साथ OPPO का 5G फोन Reno 16 Pro चाइना में लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/200-mp-camera-phone-oppo-reno-16-pro-launched-in-china-know-price-features-and-specifications/feed/ 0
OPPO Reno 16 सीरीज जुलाई में हो सकती है भारत में लॉन्च, 200MP कैमरा और बड़ी बैटरी की डिटेल्स लीक https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno-16-series-india-launch-timeline-leak-specs/ https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno-16-series-india-launch-timeline-leak-specs/#respond Thu, 21 May 2026 08:26:32 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=196752 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

OPPO अपनी नई रेनो सीरीज में OPPO Reno 16 और OPPO Reno 16 Pro स्मार्टफोन 25 मई को चीन में लॉन्च करने वाला है। वहीं, अब 91mobiles की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि OPPO Reno 16 सीरीज भारत में जुलाई में लॉन्च हो सकती है। माना जा रहा है कि कंपनी चीन में […]

The post OPPO Reno 16 सीरीज जुलाई में हो सकती है भारत में लॉन्च, 200MP कैमरा और बड़ी बैटरी की डिटेल्स लीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

OPPO अपनी नई रेनो सीरीज में OPPO Reno 16 और OPPO Reno 16 Pro स्मार्टफोन 25 मई को चीन में लॉन्च करने वाला है। वहीं, अब 91mobiles की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि OPPO Reno 16 सीरीज भारत में जुलाई में लॉन्च हो सकती है। माना जा रहा है कि कंपनी चीन में लॉन्च के करीब एक महीने बाद इसे भारतीय बाजार में लाएगी। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

लीक के मुताबिक इस बार OPPO भारत में Reno 16 सीरीज के चार मॉडल लॉन्च कर सकता है। इनमें Oppo Reno 16, Oppo Reno 16 Pro, Oppo Reno 16 Pro Mini और Oppo Reno 16c शामिल हो सकते हैं। हालांकि कंपनी ने अभी तक इन सभी मॉडलों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। ब्रांड ने पिछले साल भी Reno 15 सीरीज में कई मॉडल पेश किए थे और इस बार भी वही पैटर्न अपनाया जा सकता है।

लीक्स के अनुसार OPPO Reno 16 में 6.32 इंच का फ्लैट OLED LTPS डिस्प्ले मिल सकता है। जो 1.5K रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट कर सकता है। वहीं, Reno 16 Pro में बड़ा 6.78 इंच OLED LTPO पैनल दिए जाने की उम्मीद है। कंपनी इस बार डिस्प्ले क्वालिटी और प्रीमियम डिजाइन पर खास फोकस कर सकती है।

परफॉरमेंस की बात करें तो OPPO Reno 16 को MediaTek Dimensity 8550 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया जा सकता है, जबकि Reno 16 Pro में ज्यादा पावरफुल MediaTek Dimensity 9500s चिपसेट मिलने की उम्मीद है। इसी बीच Oppo Reno 16 को Geekbench पर भी देखा गया है। जहां इसका मॉडल नंबर PMM110 सामने आया है। लिस्टिंग के मुताबिक फोन में MediaTek Dimensity 8500 या उसका मॉडिफाइड वर्जन दिया जा सकता है। इसके साथ 12GB RAM और Android 16 का सपोर्ट मिल सकता है।

कैमरा सेगमेंट में OPPO इस बार अपग्रेड दे सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार Reno 16 और Reno 16 Pro दोनों में 200MP Samsung HP5 प्राइमरी कैमरा मिल सकता है। इसके अलावा 50MP अल्ट्रा-वाइड सेंसर और 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया जा सकता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50MP फ्रंट कैमरा मिलने की उम्मीद है।

बैटरी के मामले में यह सीरीज दमदार साबित हो सकती है। Reno 16 में 6,700mAh बैटरी दी जा सकती है। जबकि Reno 16 Pro में 7,000mAh की बड़ी बैटरी मिलने की संभावना है। ये दोनों फोन 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट कर सकते हैं, जबकि Pro मॉडल में 50W वायरलेस चार्जिंग भी दी जा सकती है। इसके अलावा दावा किया गया है कि OPPO Reno 16 सीरीज IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आ सकती है, जिससे फोन पानी और धूल से बेहतर सुरक्षा प्रदान कर सकते हैं।

यदि यह लीक जानकारियां सही साबित होती हैं, तो OPPO Reno 16 सीरीज भारतीय बाजार में संभावित तौर पर Vivo, Xiaomi और Samsung जैसे स्मार्टफोंस को टक्कर दे सकती है। साथ ही ग्राहकों के लिए रेनो सीरीज का लेटेस्ट विकल्प बन सकती है। यदि आप कुछ महीनों में फोन लेने की सोच रहे हैं तो इसका इंतजार किया जा सकता है। आगे के अपडेट के लिए 91मोबाइल्स विजिट करते रहें।

The post OPPO Reno 16 सीरीज जुलाई में हो सकती है भारत में लॉन्च, 200MP कैमरा और बड़ी बैटरी की डिटेल्स लीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno-16-series-india-launch-timeline-leak-specs/feed/ 0
Oppo Reno 16 सीरीज के लॉन्च से पहले सामने आए कलर्स, स्टोरेज और फीचर्स, जानें क्या होगा खास https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno-16-series-colors-storage-features-before-launch/ https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno-16-series-colors-storage-features-before-launch/#respond Tue, 19 May 2026 13:10:05 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=196559 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

OPPO आने वाले 25 मई को चीन में अपनी नई Oppo Reno 16 सीरीज लॉन्च कर रहा है। वहीं, लॉन्च से पहले कंपनी ने Reno 16 और Reno 16 Pro को Oppo Shop पर प्री-बुकिंग के लिए लिस्ट कर दिया है। लिस्टिंग्स के जरिए दोनों स्मार्टफोंस की आधिकारिक तस्वीरें, कलर ऑप्शंस और स्टोरेज वेरिएंट्स सामने […]

The post Oppo Reno 16 सीरीज के लॉन्च से पहले सामने आए कलर्स, स्टोरेज और फीचर्स, जानें क्या होगा खास first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

OPPO आने वाले 25 मई को चीन में अपनी नई Oppo Reno 16 सीरीज लॉन्च कर रहा है। वहीं, लॉन्च से पहले कंपनी ने Reno 16 और Reno 16 Pro को Oppo Shop पर प्री-बुकिंग के लिए लिस्ट कर दिया है। लिस्टिंग्स के जरिए दोनों स्मार्टफोंस की आधिकारिक तस्वीरें, कलर ऑप्शंस और स्टोरेज वेरिएंट्स सामने आ गए हैं। आइए, आगे इनकी डिटेल्स जानते हैं।

यदि बात करें Oppo Reno 16 की तो इसे Heartbeat Star, Galaxy Purple और Midnight Black रंगों में पेश किया जाएगा। यह फोन 12GB + 256GB, 12GB + 512GB, 16GB + 256GB, 16GB + 512GB और 16GB + 1TB जैसे कई स्टोरेज विकल्पों में उपलब्ध होगा।

Oppo Reno 16 Pro को Heartbeat Star, Dream Blue और Midnight Black रंगों में लॉन्च किया जाएगा। यह मॉडल 12GB + 256GB, 12GB + 512GB और 16GB + 512GB विकल्पों में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

रिपोर्ट्स के अनुसार दोनों फोंस अलग-अलग स्क्रीन साइज के साथ आ सकते हैं। कहा जा रहा है कि Reno 16 में 6.32 इंच का कॉम्पैक्ट OLED डिस्प्ले मिल सकता है। इस पर 1.5K रिजॉल्यूशन सपोर्ट दिया जा सकता है। वहीं, Reno 16 Pro में 6.78 इंच का बड़ा OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। जिसमें LTPO तकनीक का सपोर्ट भी मिल सकता है। दोनों फोंस में प्रीमियम मेटल फ्रेम देखने को मिल सकता है।

परफॉरमेंस की बात करें तो Reno 16 Pro में MediaTek Dimensity 9500s प्रोसेसर दिए जाने की बात सामने आई है। इसके साथ 7000mAh बैटरी मिल सकती है। वहीं, Reno 16 में Dimensity 8550 चिपसेट और 6700mAh बैटरी मिलने की उम्मीद है। दोनों स्मार्टफोंस में 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जा सकता है, जबकि Pro मॉडल में 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलने की बात कही जा रही है।

कैमरा सेक्शन में भी OPPO बड़े अपग्रेड दे सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक Reno 16 सीरीज में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है, जिसमें 200MP Samsung HP5 प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। इसके अलावा 50MP अल्ट्रावाइड कैमरा और 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस लगाया जा सकता है।

फिलहाल कंपनी ने Reno 16 सीरीज के फुल स्पेसिफिकेशंस रिवील नहीं किए हैं, लेकिन लगातार सामने आ रही जानकारियों से लगता है कि OPPO इस बार डिजाइन, कैमरा और बैटरी में बदलाव करने वाला है। यदि आप चीन में हैं तो यह लेटेस्ट विकल्प चुने जा सकते हैं। आप इसके लिए रुक सकते हैं। हम आपको लॉन्च के दिन 25 मई को फुल अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।

The post Oppo Reno 16 सीरीज के लॉन्च से पहले सामने आए कलर्स, स्टोरेज और फीचर्स, जानें क्या होगा खास first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno-16-series-colors-storage-features-before-launch/feed/ 0