Oppo Reno 2 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Sat, 04 Mar 2023 11:39:31 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 OPPO Reno सीरीज़ और OPPO A सीरीज़ के हिट स्मार्टफोंस पर मिल रही है भारी छूट, बिना डाउन पेमेंट और ज़ीरो ब्याज पर खरीदने का मौका https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-care-triple-zero-scheme-benifite-discount-on-reno-2z-2f-a5-a9-2020-india-sale-price/ https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-care-triple-zero-scheme-benifite-discount-on-reno-2z-2f-a5-a9-2020-india-sale-price/#respond Wed, 04 Dec 2019 07:51:11 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=38497 स्मार्टफोंस को ज़ीरो प्रोसेसिंग फीस, ज़ीरो डाउन पेमेंट और ज़ीरो इंटरस्ट के साथ खरीदने का मौका मिल रहा है।

The post OPPO Reno सीरीज़ और OPPO A सीरीज़ के हिट स्मार्टफोंस पर मिल रही है भारी छूट, बिना डाउन पेमेंट और ज़ीरो ब्याज पर खरीदने का मौका first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

OPPO ने हाल ही में इंडियन मार्केट में अपना नया ऑपरेटिंग सिस्टम Color OS 7 लॉन्च किया है। कई आर्कषक फीचर्स से लैस यह ओएस देश में मौजूद तकरबीन 25 स्मार्टफोंस पर जारी होगा और नए लॉन्च होने वाले OPPO स्मार्टफोंस में पहले ही लैस होकर आएगा। वहीं अब अपने फैन्स व यूजर्स के लिए इस चीनी ब्रांड ने OPPO Care स्कीम की घोषणा की है। इस खास तरह की स्कीम में कंपनी द्वारा OPPO Reno सीरीज़ और OPPO A सीरीज़ के हिट स्मार्टफोंस जहां डिस्काउंट के साथ बेचे जाएंगे वहीं साथ ही OPPO अपने यूजर्स को शून्य इंटरस्ट और ज़ीरो डाउन पेमेंट के साथ फोन खरीदने का मौका भी दे रही है।

OPPO Care में सस्ते मिलने वाले स्मार्टफोंस में सबसे पहले OPPO Reno 2Z की बात पहले करें तो यह डिवाईस इंडियन में 29,990 रुपये की कीमत पर लॉन्च हुआ था। कुछ समय पहले OPPO की ओर से Reno 2Z का दाम 2,000 रुपये घटाया गया था, जिसके बाद इस फोन की कीमत 27,990 रुपये हो गई थी। वहीं अब स्कीम के तहत फिर से इस स्मार्टफोन की कीमत में सीधे 2,000 रुपये की कटौती की है। नए प्राइज कट के बाद OPPO Reno 2Z को सिर्फ 25,990 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकेगा।

OPPO Care Triple Zero Scheme benifite discount on Reno 2Z 2f a5 A9 2020 india sale price

Oppo Reno 2F की बात करें तो कंपनी द्वारा इस शानदार डिवाईस की कीमत भी 2,000 रुपये कम कर दी गई है। Oppo Reno 2F इंडियन मार्केट में 25,990 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था। वहीं अब ऑफर के तहत इस स्मार्टफोन 23,990 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकेगा। इसी तरह OPPO A सीरीज़ के Oppo A5 2020 और Oppo A9 2020 स्मार्टफोन का दाम भी कंपनी द्वारा कम कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें : फोन यूज़ करते वक्त लगा करंट, 28 वर्षीय युवक की बिस्तर पर ही हुई मौत

Oppo A5 2020 की बात पहले करें तो यह फोन इंडिया में दो वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ था, जिनमें 3जीबी रैम + 64जीबी स्टोरेज और 4जीबी रैम + 64जीबी मैमोरी शामिल थी। कंपनी ने फोन के 3 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत कम की है। Oppo A5 2020 का यह वेरिएंट 12,490 रुपये की कीमत पर लॉन्च हुआ था लेकिन अब 500 रुपये कम होने के बाद इसे 11,990 रुपये में खरीदा जा सकेगा।

OPPO Care Triple Zero Scheme benifite discount on Reno 2Z 2f a5 A9 2020 india sale price

OPPO A9 2020 के 8जीबी रैम + 128जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत कंपनी द्वारा 1,500 रुपये कम की गई है। यह स्मार्टफोन वेरिएंट कंपनी द्वारा 19,990 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था। लेकिन अब प्राइज कट के बाद OPPO A9 2020 के 8 जीबी रैम वेरिएंट को 18,490 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकेगा। OPPO Care के तहत ‘Triple Zero Scheme’ में कंपनी इन स्मार्टफोंस को ज़ीरो प्रोसेसिंग फीस, ज़ीरो डाउन पेमेंट और ज़ीरो इंटरस्ट के साथ खरीदने का मौका दे रही है। इस स्कीम का लाभ 6 दिसंबर तक ऑनलाईन व ऑफलाईन दोनों प्लेटफॉर्म पर उठाया जा सकेगा।

The post OPPO Reno सीरीज़ और OPPO A सीरीज़ के हिट स्मार्टफोंस पर मिल रही है भारी छूट, बिना डाउन पेमेंट और ज़ीरो ब्याज पर खरीदने का मौका first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-care-triple-zero-scheme-benifite-discount-on-reno-2z-2f-a5-a9-2020-india-sale-price/feed/ 0
Oppo Reno 2 सीरीज़ और Oppo A9 2020 की खरीद पर 4 स्क्रीन गार्ड और 4 बैक कवर मिल रहे हैं बिल्कुल फ्री https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-offer-benefits-4-screen-guard-back-cover-reno-2-series-a9-2020-smartphone-purchase-india-price-sale/ https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-offer-benefits-4-screen-guard-back-cover-reno-2-series-a9-2020-smartphone-purchase-india-price-sale/#respond Fri, 08 Nov 2019 13:23:32 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=37671 इस ऑफर का फायदा 8 दिसंबर 2020 तक उठाया जा सकेगा।

The post Oppo Reno 2 सीरीज़ और Oppo A9 2020 की खरीद पर 4 स्क्रीन गार्ड और 4 बैक कवर मिल रहे हैं बिल्कुल फ्री first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

OPPO ने इंडियन स्मार्टफोन मार्केट में हर बजट के स्मार्टफोन उतार रखे हैं। पिछले दिनों कंपनी ने भारत में RENO 2 सीरीज़ पेश की थी, जिसके तहत Oppo Reno 2, Reno 2Z और Reno 2F लॉन्च हुए थे। ये तीनों ही स्मार्टफोन भारतीय यूजर्स द्वारा काफी पसंद किए गए हैं। रेनो सीरीज़ के ये स्मार्टफोन खरीदने वाले यूजर्स को OPPO की ओर से बड़ा तोहफा दिया गया है। OPPO ने घोषणा की है कि RENO 2 सीरीज़ के किसी स्मार्टफोन की खरीद पर कंपनी की ओर से 4 स्क्रीन गार्ड और 4 बैक कवर मुफ्त दिए जाएंगे। सिर्फ इतना ही नहीं रेनो 2 सीरीज़ के अलावा यदि OPPO A9 2020 स्मार्टफोंस खरीदे जाते हैं, तो भी यूजर्स को यह फायदा बिल्कुल मुफ्त में मिलेगा।

OPPO के इस शानदार ऑफर का लाभ Oppo Reno 2, Reno 2Z और Reno 2F के साथ ही Oppo A9 2020 स्मार्टफोन पर मिलेगा। ऑफर की बात करें तो यह उन ग्राहकों पर ही लागू होगा जो कल यानि 9 नवंबर से लेकर 9 दिसंबर के बीच उपरोक्त कोई भी स्मार्टफोन खरीदते हैं। एक बार फोन खरीदने पर यूजर्स को एक्सक्लूसिव बेनिफिट मिलेगा, जिसके तहत वह एक साल तक अपने OPPO स्मार्टफोन की चार बार स्क्रीनगार्ड बदलवा सकते हैं तथा 4 बार ही फोन का नया बैक कवर पा सकते हैं। ये दोनों चीजे यूजर्स को बिल्कुल मुफ्त मिलेगी। इस ऑफर का फायदा 8 दिसंबर 2020 तक उठाया जा सकेगा।

OPPO OFFER BENEFITS 4 SCREEN GUARD BACK COVER RENO 2 SERIES A9 2020 smartphone purchase india price sale

Oppo Reno 2 सीरीज़

इस सीरीज़ के सबसे प्रसिद्ध स्मार्टफोन Oppo Reno 2 की बात करें तो यह डिवाईस 8जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च किया गया है जो 256जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। बाजार में इस फोन की कीमत 36,990 रुपये है। वहीं Oppo Reno 2F इंडिया में 8जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च हुआ है जो 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। इस फोन की कीमत 25,990 रुपये है। सीरीज़ के तीसरे स्मार्टफोन Oppo Reno 2Z ने 29,990 रुपये की कीमत पर बाजार में एंट्री ली है और यह डिवाईस भी 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की स्टोरेज सपोर्ट करता है।

Oppo A9 2020

Oppo A9 2020 के 4जीबी रैम + 128जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट को 15,990 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है। वहीं फोन के दूसरे वेरिएंट की बात करें तो Oppo A9 2020 का 8जीबी रैम + 128जीबी स्टोरेज वेरिएंट 19,990 रुपये की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध है। Oppo A9 2020 को मरीन ग्रीन और स्पेस पर्पल कलर में खरीदा जा सकता है।

The post Oppo Reno 2 सीरीज़ और Oppo A9 2020 की खरीद पर 4 स्क्रीन गार्ड और 4 बैक कवर मिल रहे हैं बिल्कुल फ्री first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-offer-benefits-4-screen-guard-back-cover-reno-2-series-a9-2020-smartphone-purchase-india-price-sale/feed/ 0
Oppo Reno 2Z और Reno 2F क कीमत में हुई 2,000 रुपए की कटौती, जानें क्या है नया प्राइस https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno-2z-and-reno-2f-price-cut-2000-rs-know-new-price/ https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno-2z-and-reno-2f-price-cut-2000-rs-know-new-price/#comments Thu, 07 Nov 2019 04:01:56 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=37567 दोनों फोन्स की कीमत में कटौती पहली बार हुई है।

The post Oppo Reno 2Z और Reno 2F क कीमत में हुई 2,000 रुपए की कटौती, जानें क्या है नया प्राइस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Oppo ने काफी लंबे इंतजार के बाद इस साल अगस्त में अपनी Oppo Reno 2 सीरीज़ को पेश किया था। इस सीरीज में Oppo Reno 2Z और Reno 2F स्मार्टफोन के साथ ही Reno 2 को पेश किया गया था। वहीं, अब कंपनी ने इस सीरीज में आने वाले Oppo Reno 2Z और Reno 2F फोन्स की कीमत में कटौती कर दी है।
कंपनी ने Oppo Reno 2Z और Reno 2F की कीमत में 2,000 रुपए की कटौती की है। 91मोबाइल्स को फोनन्स की कीमत में कटौती की जानकारी ऑफलाइन रिटेलर्स द्वारा प्राप्त हुई है। यह दोनों ही फोन कम कीमत के साथ ऑफलाइन खरीदे जा सकते हैं।

नई कीमत

Oppo Reno 2Z को कंपनी ने 29,990 रुपए में लॉन्च किया था। लेकिन, अब कटौती के बाद इस फोन को 27,990 रुपए में खरीदा जा सकता है। वहीं, Oppo Reno 2F को 25,990 रुपए की जगह 23,990 रुपए में खरीदा जा सकता है। इसे भी पढ़ें: 4000एमएएच बैटरी वाला OPPO A1k हुआ और भी सस्ता, सिर्फ 7,490 रुपये में मिलेगा यह शानदार फोन

reno-2

OPPO Reno 2Z

अगर बात करें Oppo Reno 2Z की स्पेसिफिकेशन्स की तो इसमें 2340 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.53-इंच की फुलएचडी+ एमोलेड डिसप्ले है। इसके अलावा Oppo Reno 2Z को कंपनी की ओर से एंडरॉयड 9 पाई पर लॉन्च किया गया है जो कलरओएस 6.1 आधारित है। प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक पी90 चिपसेट दिया गया है। Oppo Reno 2Z इंडिया में 8जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च हुआ है जो 256जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। कंपनी की ओर से इस स्मार्टफोन को भी क्वॉड रियर कैमरे पर लॉन्च किया गया है जो 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी Sony IMX586 सेंसर सपोर्ट करता है।

oppo-price-cut

Oppo Reno 2Z के बैक पैनल पर 8-मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस, 2-मेगापिक्सल का मोनो लेंस और 2-मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर मौजूद है। इसी तरह सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए यह स्मार्टफोन 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। Oppo Reno 2Z डुअल सिम व 4जी वोएलटीई के साथ ही ब्लूटूथ 5.0 व 3.5एमएम जैक सपोर्ट करता है। वहीं पावर बैकअप के लिए इस फोन में VOOC Flash Charge 3.0 तकनीक से लैस 4,000एमएएच की बैटरी दी गई है। इसे भी पढ़ें: Exclusive : आ रहा है OPPO Reno S, इसमें होगा 64 MP कैमरा, स्नैपड्रैगन 855+ चिपसेट और 65W SuperVOOC 2.0 तकनीक

OPPO Reno 2F

Oppo Reno 2F में 6.53-इंच की फुलएचडी+ एमोलेड डिसप्ले दी गई है। फोन की सुरक्षा के लिए इसके फ्रंट व बैक दोनों पैनल्स को कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 से प्रोटेक्ट किया गया है। Oppo Reno 2F इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है जिसमें स्क्रीन पर क्लिक करते ही फोन अनलॉक हो जाता है।

Oppo Reno 2F को कंपनी की ओर से एंडरॉयड 9 पाई पर लॉन्च किया गया है जो कलरओएस 6.1 आधारित है। प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक पी70 चिपसेट दिया गया है। Oppo Reno 2F इंडिया में 8जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च हुआ है जो 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। कंपनी की ओर से इस स्मार्टफोन को भी क्वॉड रियर कैमरे पर लॉन्च किया गया है जिसमें प्राइमरी सेंसर 48-मेगापिक्सल का Samsung GM1 सेंसर है।

Oppo Reno 2F के बैक पैनल पर 8-मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस, 2-मेगापिक्सल का मोनो लेंस और 2-मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर मौजूद है। इसी तरह सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए यह स्मार्टफोन 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। Oppo Reno 2F डुअल सिम व 4जी वोएलटीई के साथ ही ब्लूटूथ 4.2 व 3.5एमएम जैक सपोर्ट करता है। वहीं पावर बैकअप के लिए इस फोन में VOOC Flash Charge 3.0 तकनीक से लैस 4,000एमएएच की बैटरी दी गई है।

The post Oppo Reno 2Z और Reno 2F क कीमत में हुई 2,000 रुपए की कटौती, जानें क्या है नया प्राइस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno-2z-and-reno-2f-price-cut-2000-rs-know-new-price/feed/ 2
Exclusive : आ रहा है OPPO Reno S, इसमें होगा 64 MP कैमरा, स्नैपड्रैगन 855+ चिपसेट और 65W SuperVOOC 2.0 तकनीक https://www.91mobiles.com/hindi/exclusive-oppo-reno-s-india-launch-in-december-with-64mp-camera-snapdragon-855-plus-chipset-65w-supervooc/ https://www.91mobiles.com/hindi/exclusive-oppo-reno-s-india-launch-in-december-with-64mp-camera-snapdragon-855-plus-chipset-65w-supervooc/#comments Thu, 24 Oct 2019 11:15:48 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=37201 OPPO Reno S भारत में 40,000 रुपये से अधिक के बजट में लॉन्च किया जाएगा।

The post Exclusive : आ रहा है OPPO Reno S, इसमें होगा 64 MP कैमरा, स्नैपड्रैगन 855+ चिपसेट और 65W SuperVOOC 2.0 तकनीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

OPPO ने पिछले महीने ही में भारतीय बाजार में अपनी ‘रेनो सीरीज़’ को बढ़ाते हुए तीन नए स्मार्टफोन लॉन्च किए थे, जिनमें Oppo Reno 2, Reno 2Z और Reno 2F शामिल थे। ये तीनों ही स्मार्टफोन पूरी दुनिया में सबसे पहले भारत में ही लॉन्च किए गए थे। इनमें Oppo Reno 2 विश्व का पहला ऐसा स्मार्टफोन था जो क्वॉड रियर कैमरे के साथ 20x digital zoom और 5x hybrid zoom सपोर्ट करता है। Reno 2 सीरीज़ के साथ टेक बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करने वाली OPPO अब इस सीरीज़ का विस्तार करने जा रही है। OPPO जल्द ही भारत में एक और नया फोन OPPO Reno S लॉन्च करने वाली है।

91मोबाइल्स को OPPO Reno S से जुड़ी एक्सक्लूसिव जानकारी मिली है कि कंपनी ‘रेनो 2 सीरीज़’ के नए स्मार्टफोन पर काम कर रही है और इस स्मार्टफोन को OPPO Reno S नाम के साथ बाजार में उतारा जाएगा। OPPO Reno S का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है और यह फोन इसी साल बाजार में दस्तक दे देगा। कंपनी की ओर से साल के अंतिम महीने यानि दिसंबर के पहले सप्ताह में ही OPPO Reno S को इंडिया में लॉन्च किया जाएगा तथा यह फोन फ्लैगशिप सेग्मेंट में ही एंट्री लेगा।

OPPO Reno S

ओपो रेनो सीरीज़ के इस आगामी स्मार्टफोन की बात करें तो 91मोबाइल्स को मिली एक्सक्सूसिव जानकारी के अनुसार OPPO Reno S इंडिया में लॉन्च होने वाला पहला OPPO फोन होगा जिसमें 64 मेगापिक्सल का रियर कैमरा सेंसर दिया जाएगा। OPPO Reno S के साथ यह कंपनी Realme, Redmi और Samsung की लीग में शामिल हो जाएगी। OPPO Reno S क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करेगा। यानि 64 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा सेंसर के साथ ही इस फोन में कुल चार रियर कैमरा सेंसर देखने को मिलेंगे।

Exclusive OPPO Reno S india launch in december with 64mp camera snapdragon 855 plus chipset 65W SuperVOOC

OPPO Reno S हाईएंड स्पेसिफिकेशन्स से लैस होगा जो फ्लैगशिप सेग्मेंट में एंट्री लेगा। इस फोन में क्वालकॉम का सबसे पावरफुल चिपसेट स्नैपड्रैगन 855 प्लस दिया जाएगा। वहीं ओपो रेनो एस को कंपनी अपनी लेटेस्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी 65W SuperVOOC 2.0 से लैस कर बाजार में उतारेगी। फोन की कीमत की बात करें तो OPPO Reno S एक फ्लैगशिप फोन होगा और इसे भारत में 40,000 रुपये से अधिक के बजट में लॉन्च किया जाएगा।

Oppo Reno 2 सीरीज़

भारत में पहले से मौजूद Oppo Reno 2 की बात करें तो यह स्मार्टफोन 8जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च किया गया है जो 256जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। बाजार में इस फोन की कीमत 36,990 रुपये है। वहीं Oppo Reno 2F इंडिया में 8जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च हुआ है जो 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। इस फोन की कीमत 25,990 रुपये है। सीरीज़ के तीसरे स्मार्टफोन Oppo Reno 2Z ने 29,990 रुपये की कीमत पर बाजार में एंट्री ली है और यह डिवाईस भी 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की स्टोरेज सपोर्ट करता है।

The post Exclusive : आ रहा है OPPO Reno S, इसमें होगा 64 MP कैमरा, स्नैपड्रैगन 855+ चिपसेट और 65W SuperVOOC 2.0 तकनीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/exclusive-oppo-reno-s-india-launch-in-december-with-64mp-camera-snapdragon-855-plus-chipset-65w-supervooc/feed/ 1
Oppo Reno 2F हुआ इंडिया में लॉन्च, जानें फुल डिटेल https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno-2f-india-price-sale-offer-specifications-features/ https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno-2f-india-price-sale-offer-specifications-features/#respond Fri, 27 Sep 2019 10:49:14 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=36357 Oppo Reno 2F स्मार्टफोन 4 अक्टूबर से देश में सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा।

The post Oppo Reno 2F हुआ इंडिया में लॉन्च, जानें फुल डिटेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

OPPO ने पिछले महीने ही टेक मंच पर अपनी Oppo Reno 2 सीरीज़ को पेश करते हुए एक साथ तीन स्मार्टफोन लॉन्च किए थे। कंपनी की ओर से Oppo Reno 2, Oppo Reno 2Z और Oppo Reno 2F स्मार्टफोन बाजार में उतारे गए थे। क्वॉड रियर कैमरे से लैस ये स्मार्टफोंस सबसे पहले भारतीय बाजार में ही आए थे। कंपनी ने लॉन्च के वक्त Oppo Reno 2 और Oppo Reno 2Z की कीमत से तो पर्दा उठा दिया था लेकिन इसी सीरीज़ के तीसरे फोन Oppo Reno 2F की कीमत का खुलासा नहीं किया था। लेकिन आज Oppo ने रेनो सीरीज़ के Reno 2F स्मार्टफोन को भी आधिकारिक तौर पर बाजार में उतार दिया है।

कीमत व सेल

कंपनी की ओर से Oppo Reno 2F को 25,990 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है। यह स्मार्टफोन कल यानि 28 सितंबर से शॉपिंग साइट अमेज़न पर प्री-बुकिंग के लिए हो जाएगा जो 3 अक्टूबर से चलेगी। प्री-बुकिंग के बाद Oppo Reno 2F स्मार्टफोन 4 अक्टूबर से देश में सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा। इस स्मार्टफोन को ई-कॉमर्स साइट अमेज़न इंडिया के साथ ही ऑफलाईन रिटेल स्टोर्स पर भी खरीदा जा सकेगा।

oppo-reno-2f-india-price-sale-offer-specifications-features

स्पेसिफिकेशन्स

Oppo Reno 2F को कंपनी की ओर से 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 2340 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.53-इंच की फुलएचडी+ एमोलेड डिसप्ले सपोर्ट करता है। फोन की सुरक्षा के लिए इसके फ्रंट व बैक दोनों पैनल्स को कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 से प्रोटेक्ट किया गया है। Oppo Reno 2F इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है जिसमें स्क्रीन पर क्लिक करते ही फोन अनलॉक हो जाता है।

Oppo Reno 2F को कंपनी की ओर से एंडरॉयड 9 पाई पर लॉन्च किया गया है जो कलरओएस 6.1 आधारित है। प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक पी70 चिपसेट दिया गया है। Oppo Reno 2F इंडिया में 8जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च हुआ है जो 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। कंपनी की ओर से इस स्मार्टफोन को भी क्वॉड रियर कैमरे पर लॉन्च किया गया है जिसमें प्राइमरी सेंसर 48-मेगापिक्सल का Samsung GM1 सेंसर है।

oppo-reno-2f-india-price-sale-offer-specifications-features

Oppo Reno 2F के बैक पैनल पर 8-मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस, 2-मेगापिक्सल का मोनो लेंस और 2-मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर मौजूद है। इसी तरह सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए यह स्मार्टफोन 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। Oppo Reno 2F डुअल सिम व 4जी वोएलटीई के साथ ही ब्लूटूथ 4.2 व 3.5एमएम जैक सपोर्ट करता है। वहीं पावर बैकअप के लिए इस फोन में VOOC Flash Charge 3.0 तकनीक से लैस 4,000एमएएच की बैटरी दी गई है।

The post Oppo Reno 2F हुआ इंडिया में लॉन्च, जानें फुल डिटेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno-2f-india-price-sale-offer-specifications-features/feed/ 0
Exclusive : लॉन्च से पहले देखें कैसा होगा 12 जीबी रैम और क्वॉड रियर कैमरे वाला OPPO Reno Ace https://www.91mobiles.com/hindi/exclusive-oppo-reno-ace-render-image-leaked-design-display-48mp-quad-rear-camera-revealed/ https://www.91mobiles.com/hindi/exclusive-oppo-reno-ace-render-image-leaked-design-display-48mp-quad-rear-camera-revealed/#respond Tue, 24 Sep 2019 10:01:01 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=36204 91मोबाइल्स को OPPO Reno Ace की एक्सक्लूसिव रेंडर ईमेज भी मिल गई है।

The post Exclusive : लॉन्च से पहले देखें कैसा होगा 12 जीबी रैम और क्वॉड रियर कैमरे वाला OPPO Reno Ace first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

OPPO बता चुकी है कि कंपनी अगले महीने की 10 तारीख को टेक मंच पर अपनी ‘रेनो सीरीज़’ को बढ़ाते हुए सीरीज़ का नया स्मार्टफोन Reno Ace लॉन्च करेगी। कंपनी की ओर से यह खुलासा किया जा चुका है कि OPPO Reno Ace 65W SuperVOOC 2.0 तकनीक से लैस होगा इस एडवांस चार्जिंग टेक्नोलॉजी के साथ लॉन्च होने वाला दुनिया का पहला स्मार्टफोन होगा। कल ही OPPO Reno Ace की कुछ स्पेसिफिकेशन्स कंपनी द्वारा शेयर की गई थी, वहीं आज 91मोबाइल्स को OPPO Reno Ace की एक्सक्लूसिव रेंडर ईमेज भी मिल गई है।

91मोबाइल्स को OPPO Reno Ace के लॉन्च होने से पहले ही इसकी फोटोज़ प्राप्त हो गई है। सूत्रों द्वारा प्राप्त इन फोटोज़ में फोन के फ्रंट और बैक पैनल को दिखाया गया है जिससे फोन की लुक और डिजाईन का खुलासा हो गया है। फोटो से पता चला है कि OPPO Reno Ace को बेजल लेस नॉच डिसप्ले पर पेश किया जाएगा। डिसप्ले दोनों साईड किनारों पर जहां बेजल लेस होगी वहीं नीचे की ओर बेहद मामलू सा चिन पार्ट दिया जाएगा। वहीं डिसप्ले के उपरी ओर ‘वी’ शेप की नॉच दी जाएगी।

OPPO Reno Ace

OPPO Reno Ace को क्वॉड रियर कैमरे के साथ लॉन्च किया जाएगा। यह कैमरा सेटअप बैक पैनल पर बीच में वर्टिकल शेप में दिया जाएगा। चारों कैमरा सेंसर एक ही कतार में होंगे तथा सबसे उपर मौजूद सेंसर के ​नीचे 48MP लिखा गया है। कैमरा सेटअप के दाईं ओर एलईडी फ्लैश दी गई है। फोन में रियर फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं दिया गया है यानि यह डिवाईस इन डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर सपोर्ट करेगा। OPPO Reno Ace के बैक पैनल पर नीचे की ओर OPPO की ब्रांडिंग के साथ ही ‘Designed for reno’ लिखा गया है। इसी तरह दाएं पैनल पर पावर बटन और बाएं पैनल पर वाल्यूम रॉकर देखने को मिलेगा।

OPPO Reno Ace

कंपनी की ओर शेयर की गई टीज़र ईमेज से पता चला है कि यह स्मार्टफोन वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले पर लॉन्च किया जाएगा तथा OPPO Reno Ace की डिसप्ले 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगी। OPPO अपने आगामी स्मार्टफोन में एमोलेड डिसप्ले देगी जो इन-डिसप्ले फिेगरप्रिंट तकनीक से लैस होगी। OPPO Reno Ace को इस टीज़र ईमेज में क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 855 प्लस चिपसेट से लैस बताया गया है। Reno Ace 48 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर के साथ क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करेगा। आपको बता दें कि OPPO Reno Ace दुनिया का पहला स्मार्टफोन होगा जो 65W SuperVOOC तकनीक सपोर्ट करेगा।

स्पेसिफिकेशन्स

OPPO Reno Ace की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो टेना लिस्टिंग के अनुसार यह डिवाईस 6.5 इंच की फुलएचडी+ एमोले​ड डिसप्ले पर पेश किया जाएगा। इस फोन में 2.96गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाला आक्टाकोर प्रोसेसर देखने को मिल सकता है। टेना के अनुसार OPPO इस स्मार्टफोन को 12 जीबी की पावरफुल रैम मैमोरी पर लॉन्च कर सकती है जो 256 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करेगा।

exclusive OPPO Reno Ace render image leaked design display 48mp quad rear camera revealed

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो यह तो पुख्ता हो चुका है कि OPPO Reno Ace 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा सपोर्ट करेगा। वहीं टेना के अनुसार इस फोन में अन्य ​तीन कैमरे 13 मेगापिक्सल, 8 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल के होंगे। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Reno Ace में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देखने को मिल सकता है। ओपो रेनो ऐस 65W SuperVOOC 2.0 तकनीक से लैस होगा तथा इस फोन में 4000एमएएच की बैटरी देखने को मिल सकती है।

The post Exclusive : लॉन्च से पहले देखें कैसा होगा 12 जीबी रैम और क्वॉड रियर कैमरे वाला OPPO Reno Ace first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/exclusive-oppo-reno-ace-render-image-leaked-design-display-48mp-quad-rear-camera-revealed/feed/ 0
स्नैपड्रैगन 855 प्लस चिपसेट के साथ लॉन्च होगा OPPO Reno Ace, कंपनी ने किया यह अहम खुलासा https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno-ace-snapdragon-855-plus-specs-leaked-quad-rear-camera/ https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno-ace-snapdragon-855-plus-specs-leaked-quad-rear-camera/#respond Mon, 23 Sep 2019 14:15:33 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=36154 OPPO Reno Ace 10 अक्टूबर को टेक मंच पर दस्तक देगा।

The post स्नैपड्रैगन 855 प्लस चिपसेट के साथ लॉन्च होगा OPPO Reno Ace, कंपनी ने किया यह अहम खुलासा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

OPPO ने इसी महीने अपनी चार्जिंग तकनीक का प्रदर्शन करते हुए एक साथ तीन नई टेक्नोलॉजी को पेश किया है। कंपनी की ओर से 65W SuperVOOC 2.0 तकनीक, 30W Wireless VOOC Flash Charge तकनीक और VOOC Flash Charge 4.0 तकनीक को टेक मंच पर लाया गया है। नई टेक्नोलॉजी को लाने के साथ ही कंपनी ने यह भी बता दिया था कि VOOC 4.0 तकनीक को ओपो के सीरीज़ के आगामी स्मार्टफोन OPPO K5 के साथ बाजार में उतारा जाएगा तथा 65W SuperVOOC 2.0 को सबसे पहले Reno Ace स्मार्टफोन के साथ पेश किया जाएगा। OPPO Reno Ace 10 अक्टूबर को टेक मंच पर दस्तक देगा। लेकिन आज फोन लॉन्च से पहले ही इस डिवाईस की स्पेसिफिकेशन्स इंटरनेट पर वायरल हो गई है।

OPPO Reno Ace की स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी स्वयं OPPO द्वारा सार्वजनिक की गई है। कंपनी ने चीनी माइक्रोब्लागिंग साइट वेईबो पर Reno Ace की टीज़र पोस्टर शेयर किया है जिसमें फोन की अहम स्पेसिफिकेशन्स लिखी हुई है। इस टीज़र ईमेज में फोन की स्पेसिफिकेशन्स की नहीं बल्कि फोटो को भी दिखाया गया है जिससे OPPO Reno Ace की लुक और डिजाईन की जानकारी मिली है।

OPPO Reno Ace snapdragon 855 plus specs leaked quad rear camera

OPPO Reno Ace

कंपनी द्वारा शेयर की गई टीज़र ईमेज से पता चला है कि यह स्मार्टफोन वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले पर लॉन्च किया जाएगा तथा OPPO Reno Ace की डिसप्ले 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगी। OPPO अपने आगामी स्मार्टफोन में एमोलेड डिसप्ले देगी जो इन डिसप्ले फिेगरप्रिंट तकनीक से लैस होगी। यानि फोन की स्क्रीन पर टच करते ही OPPO Reno Ace अनलॉक हो जाएगा।

OPPO Reno Ace को इस टीज़र ईमेज में क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 855 प्लस चिपसेट से लैस बताया गया है। गौरतलब है कि स्नैपड्रैगन 855 प्लस क्वालकॉम का सबसे पावरफुल और ​लेटेस्ट चिपसेट है जो हाईएंड स्पेसिफिकेशन्स वाले फ्लैगशिप फोंस में आता है। वहीं साथ ही Reno Ace 48 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर के साथ क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करेगा। आपको बता दें कि OPPO Reno Ace दुनिया का पहला स्मार्टफोन होगा जो 65W SuperVOOC तकनीक सपोर्ट करेगा।

OPPO K5

टेना की लिस्टिंग के मुताबिक OPPO K5 को कंपनी द्वारा 2,340 x 1,080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.4 इंच की फुलएचडी+ एमोलेड डिसप्ले पर लॉन्च किया जाएगा। टेना पर इस फोन का डायमेंशन 158.7 x 75.2 x 8.6एमएम और वज़न 182 ग्राम बताया गया है। टेना लिस्टिंग से पता चला है कि यह स्मार्टफोन एंडरॉयड 9.0 पाई आधारित कलर ओएस पर पेश किया जाएगा और क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 730जी चिपसेट पर रन करेगा।

OPPO K5 specifications leaked 64 mp quad rear camera 8 gb ram tenaa

OPPO K5 को टेना पर 8 जीबी रैम मैमोरी से लैस बताया गया है तथा फोन में 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दिए जाने की बात कही गई है। हालांकि उम्मीद है कि यह स्मार्टफोन एक से ज्यादा वेरिएंट में दस्तक देगा। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो OPPO K5 को क्वॉड रियर कैमरे से लैस बताया गया है। टेना के अनुसार इस स्मार्टफोन में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया जाएगा।

इसी तरह फोन में 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाईड एंगल लेंस, 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस देखने को मिल सकता है। वहीं सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए OPPO K5 में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिए जाने की बात कही गई है। OPPO K5 में VOOC 4.0 तकनीक से लैस 4,000एमएएच की बैटरी देखने को मिलेगी।

The post स्नैपड्रैगन 855 प्लस चिपसेट के साथ लॉन्च होगा OPPO Reno Ace, कंपनी ने किया यह अहम खुलासा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno-ace-snapdragon-855-plus-specs-leaked-quad-rear-camera/feed/ 0
Oppo Reno 2 रिव्यू : शार्प फोटो और स्टाईलिश लुक वाला प्रीमियम डिवाईस https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno-2-review-in-hindi-camera-gaming-processor-look/ https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno-2-review-in-hindi-camera-gaming-processor-look/#respond Fri, 20 Sep 2019 12:32:54 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=36060 10 दिन तक Oppo Reno 2 का यूज़ कर हमने भी इस फोन की खूबियों और खामियों को जाना है।

The post Oppo Reno 2 रिव्यू : शार्प फोटो और स्टाईलिश लुक वाला प्रीमियम डिवाईस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

इसी साल ओपो ने अपने फ्लैगशिप रेनो सीरीज़ की शुरुआत की थी जिसके तहत सबसे पहले शार्कफिन डिजाइन वाला पॉप-अप कैमरा फोन लॉन्च किया था। अब कंपनी ने इस सीरीज का विस्तार किया है और एक साथ तीन नए फोन लॉन्च किए हैं। कंपनी ने Oppo Reno 2, Reno 2Z और Reno 2F लॉन्च किए हैं। इन तीनों स्मार्टफोंस में Oppo Reno 2 सबसे बड़ा डिवाईस है जो हाईएंड स्पेसिफिकेशन्स के साथ फ्लैगशिप सेग्मेंट में लॉन्च हुआ है। Oppo Reno 2 भारत में लॉन्च होने वाला पहला ऐसा स्मार्टफोन है जो 20x digital zoom के साथ क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करता है। कपंनी की ओर से इस फोन को 36,990 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है जो 20 सितंबर से सेल के लिए उपलब्ध हो गया। Oppo Reno 2 को ऑनलाईन व ऑफलाईन दोनों प्लेटफॉर्म से खरीदा जा सकेगा। इस रेंज में लॉन्च हुए Oppo Reno 2 की सीधी टक्कर OnePlus 7 से है। ऐसे में क्या हाई प्राइज़ पर लॉन्च हुए Oppo Reno 2 को इस कीमत पर बेस्ट स्मार्टफोन कहा जा सकता है ? 10 दिन तक Oppo Reno 2 का यूज़ कर हमने भी इस फोन की खूबियों और खामियों को जाना है और पेश किया है फोन का रिव्यू।

लुक व डिजाईन

किसी भी स्मार्टफोन को पसंद या नापसंद करने की शुरूआत सबसे पहले उसकी लुक से होती है और Oppo Reno 2 यहां पूरी तरह से पास हो जाता है। इसकी लुक इतनी शानदार है कि पहली ही झलक में पंसद किया जा सकता है। लुक और डिजाइन बेहद प्रीमियम है जो इसे फ्लैगशिप डिवाइस साबित करने के लिए काफी है।

OPPO Reno 2 को Luminous Black और Ocean Blue कलर में लॉन्च किया गया है, हमें Luminous Black कलर वेरिएंट यूज़ करने को मिला जो बेहद ही शानदार है। फोन का बैक पैनल बेहद ही शाइनी है जो रोशनी पड़ने पर ब्लू शेड में ग्लो करता है। हां, यूज़ के दौरान यहां उंगलियों के निशान पड़ते हैं लेकिन इन्हें आसानी से हथेली से ही साफ किया जा सकता है। बैक पैनल मौजूद कैमरा सेटअप ग्लास लेयर के नीचे दिया गया है जो इसे एलिगेंट लुक प्रदान करता है।

Oppo Reno 2 review in hindi camera gaming processor look

कपंनी ने इसे फुल व्यू बेज़ल लेस डिसप्ले पर लॉन्च किया है जो शार्क फिन पॉप-अप सेल्फी कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के फ्रंट पैनल पर कोई भी नॉच नहीं दी गई है तथा सेल्फी की कमांड देने पर यह तिकोने आकार का पॉप-अप सेल्फी कैमरा फोन बॉडी से बाहर आकर फोटो क्लिक करता है।

ग्लास बॉडी में हमेशा स्क्रैच लगने की शिकायत होती है। ऐसे में फोन के फ्रंट और बैक पैनल में कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास का प्रोटेक्शन दिया गया है। बैक पैनल पर क्वॉड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जो वर्टिकल शेप में मौजूद है। वॉल्यूम रॉकर व पावर बटन जहां फोन के साईड पैनल पर दिए गए हैं वहीं Oppo Reno 2 के नीचले पैनल पर यूएसबी टाईप-सी पोर्ट के साथ ही 3.5एमएम जैक भी दिया गया है।

डिसप्ले

Oppo Reno 2 को कंपनी द्वारा 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 2400 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन 6.5-इंच की फुलएचडी+ डायनामिक एमोलेड डिसप्ले सपोर्ट करता है। इसका डिसप्ले 401ppi सपोर्ट कैरता है जिसमें 16 मिलियन का कलर रिफ्लेक्शन, 1400000:1 कॉन्ट्रास्ट रेशियो के साथ उपलब्ध है। वहीं इसमें आपको 430nits की ब्राइटनेस मिलती है। इन फीचर्स के चलते गेमिंग और वीडियो देखने के दौरान बेहद ही क्लियर और हाई क्वालिटी का व्यूअर एक्सपीरियंस मिलता है। वहीं फुल स्क्रीन पर यदि आप कोई वीडियो क्लिप देख रहे हैं तो यह शानदार फील देता है।

Oppo Reno 2 review in hindi camera gaming processor look

फोन का स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 93.1 प्रतिशत का है और बेज़ल बेहद ही हल्के हैं। इस फोन को इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर 3.0 तकनीक से लैस किया गया है जिसमें स्क्रीन पर टच करने पर डिवाईस बेहद तेजी से अनलॉक होता है। डिसप्ले की सुरक्षा के लिए फ्रंट पैनल पर कोर्निंग गोरिल्ला 6 को यूज़ किया गया है। इनडोर और आउटडोर दोनों जगह Oppo Reno 2 की डिसप्ले ब्राइटनेस अच्छी रही है। हां, निजी तौर पर डिसप्ले थोड़ी बड़ी जरूर लगी है। एक हाथ से फोन चलाने वाले यूजर्स को थोड़ा अतिरिक्त सावधानी बरतनी होगी, क्योंकि यह फोन स्मूथ पैनल के चलते फिसलता भी है।

कैमरा

Oppo Reno 2 की सबसे बड़ी यूएसपी फोन का कैमरा सेग्मेंट है। यह इंडिया में लॉन्च हुआ पहला स्मार्टफोन है जो क्वॉड रियर कैमरे के साथ 20x Digital Zoom और 5x hybrid zoom सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एफ/1.7 अपर्चर वाला 48 MP का Sony IMX586 प्राइमरी सेंसर दिया गया है जो EIS Anti Shake तकनीक के साथ काम करता है। इसका फायदा यह है कि यदि फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के वक्त हाथ हिलता भी है तो यह थोड़ा अडजस्ट कर लेगा और फोटो व वीडियो ब्लर नहीं होगा।

इसके साथ ही फोन में 8 MP 116-डिग्री अल्ट्रावाइड लेंस + एफ/2.4 अपर्चर वाला 13 MP टेलीफोटो लेंस + 1.75um लार्ज पिक्सल सपोर्ट वाला 2 MP मोनो लेंस मौजूद है। Oppo Reno 2 सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए 16-मेगापिक्सल का एआई फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

कैमरे की सबसे बड़ी ताकत यानि 20x Digital Zoom की बात करें तो यह मैक्सिम ज़ूम के साथ फोटो को कैप्चर तो कर लेता है लेकिन फोटो की क्वॉलिटी ज्यादा अच्छी नहीं रहती है। यहां आपको बता दें कि यह रिजल्ट उम्मीद के अनुरूप ही रहा है और 20x ज़ूम वाली फोटो में आब्जेक्ट डिटेल औसतन ठीक कैप्चर हुई है। हालांकि जूम का उपयोग यदि आप ट्राइपॉड के साथ करें तो ज्यादा बेहतर है। हाथ में हमेशा हिलने का डर रहता है। वहीं 5x और 10x ज़ूम पर क्लिक हुई फोटो क्वॉलिटी भी शानदार तो नहीं लेकिन ठीक कही जाएगी।

Oppo Reno 2 के कैमरे की अन्य क्वॉलिटी Ultra Steady Video फीचर भी बेहतरीन रहा है। हमने चलती कार में वीडियो शूट की जो काफी हद तक स्टेबल रही है। बता दें कि Oppo Reno 2 का यह फीचर कैमरा हिलने पर भी स्थिर वीडियो बनाता है लेकिन इसी स्थिति में कोई लिखा हुआ मैटर जैसे बोर्ड या होर्डिंग सामने आते हैं तो टेक्स्ट कंटेंट ब्लर जरूर हो जाता है। वहीं फोन का Ultra Dark Mode रात में भी शानदार फोटो कैप्चर करता है।

फोन का पोर्टरेट मोड अच्छा है जो आब्जेक्ट और बैक ग्राउंड को अच्छे से कैप्चर करता है। इसके साथ ही कलर और ब्राइटनेस को भी सेंसर अच्छे से मैनेज करता है। फोन में ‘एक्सपर्ट’ मोड दिया गया है जो आउटडोर में लाईटिंग कंडिशन को बेहतर बनाता है।

वहीं सेल्फी कैमरे की बात करें तो यहां ‘बोके’ मोड भी मिलेगा जो काफी स्मूथली काम करता है। गौरतलब है कि Oppo Reno 2 से खींची फोटोज़ हमें शानदार लगी है और अच्छी बात यह है कि फोटो को ब्राइट करने के लिए Oppo Reno 2 फोन फोटो की असलियत से कोई समझौता नहीं करता है और आपको आर्टिफिशियल लुक नहीं देता है। खास बात यह भी है कि Oppo Reno 2 का सेल्फी कैमरा फ्री फॉल डिटेक्शन तकनीक सपोर्ट करता है।

परफॉर्मेंस

Oppo Reno 2 को एंडरॉयड 9.0 पाई आधारित ColorOS 6.1 OS पर पेश किया गया है जो ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 730G चिपसेट पर रन करता है। इंडिया में यह स्मार्टफोन को 8जीबी रैम मैमोरी के साथ 256जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। इस फोन में LPDDR 4x रैम और UFS2.1 टेक्नोलॉजी मौजूद है। वहीं ग्राफिक्स के लिए Oppo Reno 2 एड्रेनो 618 जीपीयू सपोर्ट करता है। यूज़ के दौरान फोन यूजर इंटरफेस काफी स्मूथ लगा। हालांकि कई लोगों को कलर ओएस बहुत पसंद नहीं है लेकिन मुझे यह काफी यूजर फ्रैंडली लगा।

Oppo Reno 2 review in hindi camera gaming processor look

परफॉर्मेंस की बात करें तो Oppo Reno 2 में हमने PUBG और Asphalt 9 जैसे गेम्स खेले और यह एक्सपीरियंस काफी मजेदार रहा। यह फोन GameBoost 2.0 तकनीक से लैस है और वाकई में गेमिंग के दौरान कहीं भी लैग या हैंग जैसी समस्या देखने को नहीं मिली। फोन की परफॉर्मेंस जहां काफी स्मूथ रही है वहीं गेम खेलने के दौरान ग्राफिक्स भी बेहद शानदार निखरकर आए हैं। गेम खेलने के दौरान हाई क्वॉलिटी विजुअल एक्सपीरियंस मिला है और Asphalt 9 जैसे रेसिंग गेम में यह कहीं भी धीमा नहीं पड़ा है। हालांकि गेमिंग में तो नहीं लेकिन फोन का कैमरा ओपन करने पर एक दो बार यह फोन हैंग हुआ है जिसमें फोन ब्लैकआउट हुआ है। जहां तक मेरी जानकारी है यह कलर ओएस की समस्या है। ऐप क्रैश की शिकायत पहले भी इस ओएस के साथ रहे हैं।

बैटरी

पावर बैकअप के लिए इस फोन में 4,000एमएएच की दमदार बैटरी दी गई है। बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए ओपो ने इस फोन को VOOC Flash Charge 3.0 तकनीक से लैस किया है जो यूएसबी टाईप सी केबल के जरिये सुपर फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है। Oppo ने फोन लॉन्च करते वक्त दावा किया था कि यह फोन 30 मिनट में 51 प्रतिशत तक चार्ज हो जाता है। जब हमने फोन को चार्ज पर लगाया तो आधे घंटे में फोन की बैटरी 12 प्रतिशत से बढकर 67 प्रतिशत यानि 45 प्रतिशत चार्ज हो गई थी। इस दौरान फोन में डाटा, वाई-फाई और लोकेशन सर्विस ऑन थी, तो इसे अच्छी चार्जिंग स्पीड ही मानी जाएगी। वहीं Oppo Reno 2 को एक बार फुल चार्ज करने पर यह आराम से एक पूरा दिन निकाल देता है। फोन को फुल चार्ज करने के बाद हमनें इसका रेग्युलर यूज़ किया जिसमें व्हाट्सऐप, वॉयस कॉल, इंटरनेट सर्फिंग, तकरीबन 2 घंटे म्यूज़िक और इतनी देर ही नेटफ्लिक्स पर वेबसीरीज़ देखी। फोन की बैटरी अच्छा बैकअप देती है।

निष्कर्ष

भारतीय बाजार में Oppo Reno 2 की कीमत 36,990 रुपये है। कंपनी ने लुक के साथ समझौता नहीं किया है और फीचर्स भी अच्छे हैं। इसका यूएसपी कैमरा है और वह भी आपको निराश नहीं करता है। फ्रंट कैमरा हो या रियर दोनों से खींची फोटो बेहतरीन रही है। गेमिंग के शौकिन्स यूजर्स को भी यह फोन अच्छा अनुभव प्रदान करने में सक्षम है। फोन की परफॉर्मेंस शानदार रही है हां एक दो बार क्रैश हुआ लेकिन यह सॉफ्टवेयर अपडेट में ठीक हो जाएगा। कुल मिलाकर कहें तो Oppo Reno 2 को युवा लोग बेहद पंसद करेंगे और यह स्टाईल सिंबल भी बनने की क्षमता रखता है। परंतु इसके सामने दो बड़ी चुनौती खड़ी है। एक OnePlus 7 और दूसरा खुद Oppo Reno। एक कम पैसे में तो एक थोड़ी ज्यादा कीमत में। वनप्लस 7 जहां क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट के साथ 32,999 रुपये के बजट में उपलब्ध वहीं ओपो रेनो को 39,999 रुपये में लिया जा सकता है। इस फोन में भी क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर है और कैमरा काफी दमदार है। बावजूद इसके यदि आप फीचर के साथ स्टाइल को पसंद करते हैं तो बेशक Oppo Reno 2 अच्छा सौदा है।

The post Oppo Reno 2 रिव्यू : शार्प फोटो और स्टाईलिश लुक वाला प्रीमियम डिवाईस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno-2-review-in-hindi-camera-gaming-processor-look/feed/ 0
OPPO Reno 2Z और Reno 2F हुए इंडिया में लॉन्च, जानें इनमें क्या है अलग और क्या है खास https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno-2-2z-2f-officially-launch-india-price-features-specifications/ https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno-2-2z-2f-officially-launch-india-price-features-specifications/#respond Wed, 28 Aug 2019 11:07:25 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=34960 ये दोनों फोन पावरफुल रैम, दमदार बैटरी और शानदार क्वॉड रियर कैमरे के साथ इंडिया में लॉन्च हुए हैं।

The post OPPO Reno 2Z और Reno 2F हुए इंडिया में लॉन्च, जानें इनमें क्या है अलग और क्या है खास first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Oppo ने आज लंबे इंतजार के बाद टेक मंच पर अपनी Oppo Reno 2 सीरीज़ को पेश कर दिया है। इस सीरीज़ के शुरूआत इंडिया से हुई है और कंपनी ने भारत में एक साथ तीन नए रेनो फोन लॉन्च किए हैं। कंपनी की ओर से Oppo Reno 2 के साथ ही Oppo Reno 2Z और Reno 2F स्मार्टफोन भी बाजार में उतारे गए हैं। ये दोनों ही स्मार्टफोन पावरफुल रैम, दमदार बैटरी और शानदार क्वॉड रियर कैमरे के साथ इंडिया में लॉन्च हुए हैं। आईये नज़र डालते हैं इन दोनों स्मार्टफोंस की डिटेल्स पर :

OPPO Reno 2Z

Oppo Reno 2Z को कंपनी की ओर से 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 2340 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.53-इंच की फुलएचडी+ एमोले​ड डिसप्ले सपोर्ट करता है। फोन की सुरक्षा के लिए इसके फ्रंट व बैक दोनों पैनल्स को कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 से प्रोटेक्ट किया गया है। Oppo Reno 2Z इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है जिसमें स्क्रीन पर क्लिक करते ही फोन अनलॉक हो जाता है।

Oppo Reno 2 2z 2f officially launch india price features specifications

Oppo Reno 2Z को कंपनी की ओर से एंडरॉयड 9 पाई पर लॉन्च किया गया है जो कलरओएस 6.1 आधारित है। प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक पी90 चिपसेट दिया गया है। Oppo Reno 2Z इंडिया में 8जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च हुआ है जो 256जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। कंपनी की ओर से इस स्मार्टफोन को भी क्वॉड रियर कैमरे पर लॉन्च किया गया है जो 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी Sony IMX586 सेंसर सपोर्ट करता है।

यह भी पढ़ें : दुनिया का पहला 20x Digital Zoom और क्वॉड रियर कैमरे वाला स्मार्टफोन Oppo Reno 2 इंडिया में हुआ लॉन्च

Oppo Reno 2Z के बैक पैनल पर 8-मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस, 2-मेगापिक्सल का मोनो लेंस और 2-मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर मौजूद है। इसी तरह सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए यह स्मार्टफोन 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। Oppo Reno 2Z डुअल सिम व 4जी वोएलटीई के साथ ही ब्लूटूथ 5.0 व 3.5एमएम जैक सपोर्ट करता है। वहीं पावर बैकअप के लिए इस फोन में VOOC Flash Charge 3.0 तकनीक से लैस 4,000एमएएच की बैटरी दी गई है।

OPPO Reno 2F

Oppo Reno 2F को कंपनी की ओर से 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 2340 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.53-इंच की फुलएचडी+ एमोले​ड डिसप्ले सपोर्ट करता है। फोन की सुरक्षा के लिए इसके फ्रंट व बैक दोनों पैनल्स को कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 से प्रोटेक्ट किया गया है। Oppo Reno 2F इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है जिसमें स्क्रीन पर क्लिक करते ही फोन अनलॉक हो जाता है।

Oppo Reno 2F को कंपनी की ओर से एंडरॉयड 9 पाई पर लॉन्च किया गया है जो कलरओएस 6.1 आधारित है। प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक पी70 चिपसेट दिया गया है। Oppo Reno 2F इंडिया में 8जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च हुआ है जो 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। कंपनी की ओर से इस स्मार्टफोन को भी क्वॉड रियर कैमरे पर लॉन्च किया गया है जिसमें प्राइमरी सेंसर 48-मेगापिक्सल का Samsung GM1 सेंसर है।

Oppo Reno 2 2z 2f officially launch india price features specifications

Oppo Reno 2F के बैक पैनल पर 8-मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस, 2-मेगापिक्सल का मोनो लेंस और 2-मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर मौजूद है। इसी तरह सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए यह स्मार्टफोन 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। Oppo Reno 2F डुअल सिम व 4जी वोएलटीई के साथ ही ब्लूटूथ 4.2 व 3.5एमएम जैक सपोर्ट करता है। वहीं पावर बैकअप के लिए इस फोन में VOOC Flash Charge 3.0 तकनीक से लैस 4,000एमएएच की बैटरी दी गई है।

कीमत व कलर

Oppo Reno 2Z ने 29,990 रुपये की कीमत पर बाजार में एंट्री ली है और इस स्मार्टफोन को 6 सितंबर से स्काई व्हाईट, ल्यूमिनस ब्लैक व पोलर लाईट कलर में खरीदा जा सकेगा। Oppo की ओर से Oppo Reno 2F को स्काई व्हाईट और लेक ग्रीन कलर में लॉन्च किया गया है। कंपनी ने अभी इस फोन की कीमत से पर्दा नहीं उठाया है तथा Reno 2F नवंबर महीने में सेल के लिए उपलब्ध होगा

The post OPPO Reno 2Z और Reno 2F हुए इंडिया में लॉन्च, जानें इनमें क्या है अलग और क्या है खास first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno-2-2z-2f-officially-launch-india-price-features-specifications/feed/ 0
दुनिया का पहला 20x Digital Zoom और क्वॉड रियर कैमरे वाला स्मार्टफोन Oppo Reno 2 इंडिया में हुआ लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno-2-2z-2f-launched-in-india-20x-digital-zoom-quad-rear-camera-specifications-price-sale-offer/ https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno-2-2z-2f-launched-in-india-20x-digital-zoom-quad-rear-camera-specifications-price-sale-offer/#respond Wed, 28 Aug 2019 10:43:19 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=34957 यह स्मार्टफोन पूरी दुनिया में सबसे पहले भारत में ही लॉन्च किया गया है।

The post दुनिया का पहला 20x Digital Zoom और क्वॉड रियर कैमरे वाला स्मार्टफोन Oppo Reno 2 इंडिया में हुआ लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

OPPO ने आज भारतीय बाजार में अपनी रेनो डिवाईसेज़ को बढ़ाते हुए Oppo Reno 2 सीरीज़ को लॉन्च कर दिया है। कंपनी की ओर से इस सीरीज़ में एक साथ तीन स्मार्टफोन लॉन्च किए गए हैं जिनमें Oppo Reno 2, Reno 2Z और Reno 2F शामिल है। ये तीनों ही स्मार्टफोन पूरी दुनिया में सबसे पहले भारत में ही लॉन्च किए गए हैं। Oppo Reno 2 भारत में लॉन्च होने वाला पहला ऐसा स्मार्टफोन है जो 20x digital zoom सपोर्ट करता है। कपंनी की ओर से इस फोन को 36,990 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है जो 20 सितंबर से सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा।

डिजाईन

Oppo Reno 2 को कपंनी ने सीरीज़ के पहले स्मार्टफोन की ही तरह फुल व्यू बेजल लेस डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है जो शार्क फिन पॉप-अप सेल्फी कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के फ्रंट पैनल पर कोई भी नॉच नहीं दी गई है तथा सेल्फी की कमांड देने पर यह तिकोने आकार का पॉप-अप सेल्फी कैमरा फोन बॉडी से बाहर आकर फोटो क्लिक करता है। Oppo Reno 2 ग्लॉस बॉडी पर बना है जो कोर्निंग ग्लास से प्रोटेक्टेड है। फोन के बैक पैनल पर क्वॉड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जो वर्टिकल शेप में मौजूद है। वॉल्यूम रॉकर व पावर बटन जहां फोन के साईड पैनल पर दिए गए हैं वहीं Oppo Reno 2 के नीचले पैनल पर यूएसबी टाईप-सी पोर्ट के साथ ही 3.5एमएम जैक भी दिया गया है।

oppo reno 2 2z 2f launched in india 20x digital zoom quad rear camera specifications price sale offer

कैमरा डिटेल

Oppo Reno 2 को कंपनी की ओर से क्वॉड रियर कैमरे के साथ लॉन्च किया गया है। फोन के बैक पैनल पर 48-मेगापिक्सल का Sony IMX586 प्राइमरी सेंसर दिया गया है जो EIS Anti Shake तकनीक के साथ काम करेगा। इसके साथ ही यह स्मार्टफोन 13-मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस, 8-मेगापिक्सल का 119-डिग्री अल्ट्रावाइड लेंस और 2-मेगापिक्सल का मोनो लेंस सपोर्ट करता है। Oppo Reno 2 20x Digital Zoom और 5x hybrid zoom के साथ काम बेहतरीन फोटो कैप्चर करने में सक्षम है। वहीं सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए यह स्मार्टफोन 16-मेगापिक्सल का एआई फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

Oppo Reno 2 में अल्ट्रा डार्क मोड दिया गया है जो कम रोशनी व रात में भी बेहतरीन पिक्चर क्लिक करने में सक्षम है। इसके साथ ही Oppo Reno 2 का कैमरा ‘एक्शन लेवल’ तकनीक के साथ काम करता है जिसके चलते अल्ट्रा स्टेडी शॉट्स भी बिना ​डिफोकस हुए कैप्चर किए जा सकेगे। यानि वीडियो बनाते समय यदि हाथ या कैमरा हिल भी रहा है तो भी वीडियो स्टेबल ही कैप्चर होगी।

स्पेसिफिकेशन्स

Oppo Reno 2 को कंपनी द्वारा 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 2400 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.55-इंच की फुलएचडी+ डायनामिक एमोले​ड डिसप्ले सपोर्ट करता है। डिसप्ले की सुरक्षा के लिए जहां फ्रंट पैनल पर कोर्निंग गोरिल्ला 6 को यूज़ किया गया है वहीं Oppo Reno 2 के बैक पैनल पर गोरिल्ला ग्लास 5 मौजूद है। इस फोन का स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 93.1 प्रतिशत का है। Oppo Reno 2 इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर 3.0 तकनीक से लैस है ​जिसमें स्क्रीन पर टच करते हुए फोन अनलॉक हो जाएगा।

यह भी पढ़ें : OPPO Reno 2Z और Reno 2F हुए इंडिया में लॉन्च, जानें इनमें क्या है अलग और क्या है खास

अन्य स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Oppo Reno 2 को एंडरॉयड 9.0 पाई आधारित कलरओएस 6.1 पर पेश किया गया है जो आक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 730G चिपसेट पर रन करता है। इंडिया में इस स्मार्टफोन को 8जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च किया गया है जो 256जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। Oppo Reno 2 में LPDDR 4x रैम और UFS2.1 टेक्नोलॉजी सपोर्ट है।

oppo reno 2 2z 2f launched in india 20x digital zoom quad rear camera specifications price sale offer

Oppo Reno 2 डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। फोन में ब्लूटूथ 5.0 और एनएफसी के साथ ही 3.5एमएम जैक भी दिया गया है। वहीं पावर बैकअप के लिए इस फोन में VOOC Flash Charge 3.0 तकनीक से लैस 4,000एमएएच की बैटरी दी गई है जो यूएसबी टाईप सी केबल के जरिये सुपर फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी। इंडियन यूजर Oppo Reno 2 कोओशियन ब्लू और ल्यूमिनस ब्लैक कलर में खरीद पाएंगे।

The post दुनिया का पहला 20x Digital Zoom और क्वॉड रियर कैमरे वाला स्मार्टफोन Oppo Reno 2 इंडिया में हुआ लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno-2-2z-2f-launched-in-india-20x-digital-zoom-quad-rear-camera-specifications-price-sale-offer/feed/ 0