The post दुनिया का पहला 20x Digital Zoom और क्वॉड रियर कैमरे वाला स्मार्टफोन Oppo Reno 2 इंडिया में हुआ लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
OPPO ने आज भारतीय बाजार में अपनी रेनो डिवाईसेज़ को बढ़ाते हुए Oppo Reno 2 सीरीज़ को लॉन्च कर दिया है। कंपनी की ओर से इस सीरीज़ में एक साथ तीन स्मार्टफोन लॉन्च किए गए हैं जिनमें Oppo Reno 2, Reno 2Z और Reno 2F शामिल है। ये तीनों ही स्मार्टफोन पूरी दुनिया में सबसे पहले भारत में ही लॉन्च किए गए हैं। Oppo Reno 2 भारत में लॉन्च होने वाला पहला ऐसा स्मार्टफोन है जो 20x digital zoom सपोर्ट करता है। कपंनी की ओर से इस फोन को 36,990 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है जो 20 सितंबर से सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा।
डिजाईन
Oppo Reno 2 को कपंनी ने सीरीज़ के पहले स्मार्टफोन की ही तरह फुल व्यू बेजल लेस डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है जो शार्क फिन पॉप-अप सेल्फी कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के फ्रंट पैनल पर कोई भी नॉच नहीं दी गई है तथा सेल्फी की कमांड देने पर यह तिकोने आकार का पॉप-अप सेल्फी कैमरा फोन बॉडी से बाहर आकर फोटो क्लिक करता है। Oppo Reno 2 ग्लॉस बॉडी पर बना है जो कोर्निंग ग्लास से प्रोटेक्टेड है। फोन के बैक पैनल पर क्वॉड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जो वर्टिकल शेप में मौजूद है। वॉल्यूम रॉकर व पावर बटन जहां फोन के साईड पैनल पर दिए गए हैं वहीं Oppo Reno 2 के नीचले पैनल पर यूएसबी टाईप-सी पोर्ट के साथ ही 3.5एमएम जैक भी दिया गया है।

कैमरा डिटेल
Oppo Reno 2 को कंपनी की ओर से क्वॉड रियर कैमरे के साथ लॉन्च किया गया है। फोन के बैक पैनल पर 48-मेगापिक्सल का Sony IMX586 प्राइमरी सेंसर दिया गया है जो EIS Anti Shake तकनीक के साथ काम करेगा। इसके साथ ही यह स्मार्टफोन 13-मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस, 8-मेगापिक्सल का 119-डिग्री अल्ट्रावाइड लेंस और 2-मेगापिक्सल का मोनो लेंस सपोर्ट करता है। Oppo Reno 2 20x Digital Zoom और 5x hybrid zoom के साथ काम बेहतरीन फोटो कैप्चर करने में सक्षम है। वहीं सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए यह स्मार्टफोन 16-मेगापिक्सल का एआई फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।
Oppo Reno 2 में अल्ट्रा डार्क मोड दिया गया है जो कम रोशनी व रात में भी बेहतरीन पिक्चर क्लिक करने में सक्षम है। इसके साथ ही Oppo Reno 2 का कैमरा ‘एक्शन लेवल’ तकनीक के साथ काम करता है जिसके चलते अल्ट्रा स्टेडी शॉट्स भी बिना डिफोकस हुए कैप्चर किए जा सकेगे। यानि वीडियो बनाते समय यदि हाथ या कैमरा हिल भी रहा है तो भी वीडियो स्टेबल ही कैप्चर होगी।
स्पेसिफिकेशन्स
Oppo Reno 2 को कंपनी द्वारा 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 2400 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.55-इंच की फुलएचडी+ डायनामिक एमोलेड डिसप्ले सपोर्ट करता है। डिसप्ले की सुरक्षा के लिए जहां फ्रंट पैनल पर कोर्निंग गोरिल्ला 6 को यूज़ किया गया है वहीं Oppo Reno 2 के बैक पैनल पर गोरिल्ला ग्लास 5 मौजूद है। इस फोन का स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 93.1 प्रतिशत का है। Oppo Reno 2 इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर 3.0 तकनीक से लैस है जिसमें स्क्रीन पर टच करते हुए फोन अनलॉक हो जाएगा।
यह भी पढ़ें : OPPO Reno 2Z और Reno 2F हुए इंडिया में लॉन्च, जानें इनमें क्या है अलग और क्या है खास
अन्य स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Oppo Reno 2 को एंडरॉयड 9.0 पाई आधारित कलरओएस 6.1 पर पेश किया गया है जो आक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 730G चिपसेट पर रन करता है। इंडिया में इस स्मार्टफोन को 8जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च किया गया है जो 256जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। Oppo Reno 2 में LPDDR 4x रैम और UFS2.1 टेक्नोलॉजी सपोर्ट है।

Oppo Reno 2 डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। फोन में ब्लूटूथ 5.0 और एनएफसी के साथ ही 3.5एमएम जैक भी दिया गया है। वहीं पावर बैकअप के लिए इस फोन में VOOC Flash Charge 3.0 तकनीक से लैस 4,000एमएएच की बैटरी दी गई है जो यूएसबी टाईप सी केबल के जरिये सुपर फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी। इंडियन यूजर Oppo Reno 2 कोओशियन ब्लू और ल्यूमिनस ब्लैक कलर में खरीद पाएंगे।
The post दुनिया का पहला 20x Digital Zoom और क्वॉड रियर कैमरे वाला स्मार्टफोन Oppo Reno 2 इंडिया में हुआ लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post Oppo Reno A सीरीज़ भी होगी इंडिया में लॉन्च, 6जीबी रैम से लैस होगा पहला फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
OPPO आने वाली 28 अगस्त को इंडियन मार्केट में अपनी Reno 2 सीरीज़ पेश करने जा रही है। इस Reno 2 सीरीज़ के तहत Oppo Reno 2, Reno 2Z और Reno 2F स्मार्टफोन लॉन्च किए जाएंगे। Oppo लॉन्च से पहले स्वयं ही Oppo Reno 2 स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा कर चुकी है। वहीं कल ही हमनें इस सीरीज़ के Reno 2F स्मार्टफोन की कीमत व चिपसेट का खुलासा भी किया था। Oppo Reno से जुड़ी एक और खबर आज सामने आ रही है जिसमें ब्रांड के नई स्मार्टफोन सीरीज़ ‘Reno A’ का खुलासा किया गया है।
Oppo Reno A सीरीज़ से जुड़ी यह जानकारी एमएसपी वेबसाइट द्वारा दी गई है। इस वेबसाइट ने अपनी रिपोर्ट में Oppo Reno A का खुलासा करते हुए इस सीरीज़ में लॉन्च होने वाले फोन की फोटो शेयर की है। आपको बता दें कि कंपनी की ओर से Reno A स्मार्टफोन सीरीज़ को लेकर अभी तक कोई जानकारी नहीं दी गई है वहीं दूसरी ओर वेबसाइट द्वारा शेयर की गई फोटो Oppo A5s स्मार्टफोन जैसी प्रतीत हो रही है। ऐसे में Oppo Reno A सीरीज़ और इस सीरीज़ के स्मार्टफोन की डिटेल अभी पुख्ता नहीं कही जा सकती है।

ऐसा होगा डिजाईन
Oppo Reno A नाम से शेयर की गई फोटो की बात करें तो इस फोन को बेजल लेस वॉटरड्रॉप नॉच पर बना दिखाया गया है। फोन के फ्रंट पैनल पर उपर की ओर ‘यू’ शेप की छोटी सी नॉच दी गई है। फोन के तीन किनारें जहां बेजल लेस है वहीं नीचे की ओर हल्का सा बॉडी पार्ट दिया गया है। फोटो में Oppo Reno A में डुअल रियर कैमरा सपोर्ट दिखाया गया है जो बैक पैनल पर उपरी बाईं ओर हारिजॉन्टल शेप में मौजूद है। वहीं फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर है या नहीं यह जानकारी अभी साफ नहीं हो पाई है।
लीक हुई स्पेसिफिकेशन्स
स्पेसिफिकेशन की बात करें तो लीक के अनुसार Oppo Reno A का डायमेंशन 158.4×75.4×7.8एमएम का हो सकता है तथा फोन में 6.5-इंच की फुलएचडी+ एमोलेड डिसप्ले देखने को मिल सकती है है। रिपोर्ट के मुताबिक Oppo Reno A सीरीज़ के इस फोन को क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 710 चिपसेट पर लॉन्च किया जा सकता है। इस फोन में 6जीबी की रैम मैमोरी के साथ 64जीबी स्टोरेज और 128जीबी स्टोरेज देखने को मिल सकती है।

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Oppo Reno A के बैक पैनल पर एफ/1.8 अपर्चर वाला 16-मेगापिक्सल का प्राइमरी और 2-मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर दिया जा सकता है। वहीं सेल्फी के लिए इस फोन में 25-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। Oppo Reno A सीरीज़ के इस फोन में 3,600एमएएच की बैटरी बताई गई है। लीक के अनुसार Oppo Reno A को कंपनी ब्लू और ब्लैक कलर में उतार सकती है। लीक में बताया गया है कि Oppo दिवाली के आसपास अपनी Reno A सीरीज़ को पेश कर सकती है।
The post Oppo Reno A सीरीज़ भी होगी इंडिया में लॉन्च, 6जीबी रैम से लैस होगा पहला फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post Exclusive : स्नैपड्रैगन 710 चिपसेट पर लॉन्च होगा क्वॉड कैमरे वाला Oppo Reno 2F, कीमत होगी 20,000रुपये से कम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
OPPO इंडिया में Reno 2 सीरीज़ पेश करने जा रही है। आने वाली 28 अगस्त को कंपनी भारत में ईवेंट का आयोजन करेगी और इसी ईवेंट के मंच से Reno 2 सीरीज़ इंडियन मार्केट में कदम रखेगी। खबर सामने आई थी कि रेनो 2 सीरीज़ में Oppo Reno 2, Reno 2Z और Reno 2F स्मार्टफोन शामिल रहेंगे। Oppo लॉन्च से पहले स्वयं ही Oppo Reno 2 स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा कर चुकी है। वहीं आज हमें इस सीरीज़ के Reno 2F स्मार्टफोन की कीमत व चिपसेट से जुड़ी अहम जानकारी प्राप्त हुई है।
91मोबाइल्स को इंडस्ट्री से जुड़े सूत्रों ने बताया है कि Oppo Reno 2 सीरीज़ के तहत लॉन्च होने वाले Reno 2F स्मार्टफोन को कंपनी की ओर से मीड रेंज में ही उतारा जाएगा और इस स्मार्टफोन की कीमत 20,000 रुपये से कम ही होगी। इस स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 700 सीरीज़ का स्नैपड्रैगन 710 चिपसेट दिया जाएगा। रेनो सीरीज़ का यह मॉडल भी क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करेगा जिसमें 48-मेगापिक्सल का Samsung ISOCELL Bright GM1 सेंसर देखने को मिल सकता है। आपको बता दें कि Oppo Reno 2F के साथ कंपनी अपनी ‘एफ सीरीज़’ को रिप्लेस करेगी।
See More, See Clear, and push beyond boundaries with #OPPOReno2 #Quadcam with #20xZoom!
Zoom in 20x more with us and get closer to the launch on 28.08.2019. Add #20xZoom to your Twitter username if you are waiting for #OPPOReno2! pic.twitter.com/E7NXnjqRyf
— OPPO India (@oppomobileindia) August 22, 2019
Oppo Reno 2
कंपनी ने बताया है कि Oppo Reno 2 को लेकर बता दिया है कि यह स्मार्टफोन 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया जाएगा जिसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 93.1 प्रतिशत का होगा। ओपो रेनो 2 में फुलस्क्रीन बॉर्डर लेस 6.55-इंच की एमोलेड डिसप्ले दी जाएगी। कंपनी ने डिसप्ले रेज्ल्यूशन की जानकारी तो नहीं दी है लेकिन यह साफ बता दिया है कि Oppo Reno 2 इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर 3.0 तकनीक से लैस होगा। यह भी पढ़ें : Realme अगले हफ्ते ला सकता है नया स्मार्टफोन, कंपनी ने किया टीज
कंपनी ने बताया है कि Oppo Reno 2 को कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 6 से प्रोटेक्ट किया जाएगा वहीं फोन का बैक पैनल 3डी कर्व्ड ग्लास पर बना होगा तथा कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 से प्रोटेक्ट किया जाएगा। Oppo के अनुसार रेनो सीरीज़ का यह आगामी डिवाईस 8जीबी रैम मैमोरी पर पेश किया जाएगा जो 256जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करेगा। वहीं कंपनी ने खुलासा कर दिया है कि Oppo Reno 2 में आक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 730G चिपसेट दिया जाएगा।

Oppo Reno 2 स्मार्टफोन क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करेगा। इसमें 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर होगा। यह फोन 5x hybrid zoom के साथ ही 20x digital zoom तकनीक से लैस होगा और अल्ट्रा डार्क मोड के साथ ही ‘एक्शन लेवल’ तकनीक पर काम करेगा। Oppo Reno 2 में VOOC Flash Charge 3.0 तकनीक से लैस 4,000एमएएच की बैटरी दी जाएगी जो यूएसबी टाईप सी केबल के जरिये सुपर फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी। कंपनी ने बताया है कि इंडियन मार्केट में यह स्मार्टफोन ओशियन ब्लू और ल्यूमिनस ब्लैक कलर वेरिएंट में लॉन्च किया जाएगा। यह भी पढ़ें : Nokia 7.2 सितंबर महीने में होगा लॉन्च, फोन की पहली रियल तस्वीर आई सामने
बहरहाल Oppo Reno 2, Reno 2Z और Reno 2F की कीमत और सीरीज़ के रेनो 2ज़ेड और रेनो 2एफ स्मार्टफोन की पुख्ता स्पेसिफिकेशन्स के लिए 28 अगस्त का इंतजार किया जा रहा है।
The post Exclusive : स्नैपड्रैगन 710 चिपसेट पर लॉन्च होगा क्वॉड कैमरे वाला Oppo Reno 2F, कीमत होगी 20,000रुपये से कम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post Oppo ने शेयर की Reno 2 की स्पेसिफिकेशन्स, 8जीबी रैम व 4000एमएएच बैटरी के साथ है 48एमपी क्वॉड रियर कैमरा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
OPPO आने वाली 28 अगस्त को इंडिया में Reno 2 सीरीज़ पेश करने जा रही है। Reno 2 सीरीज़ में कंपनी क्वॉड रियर कैमरे वाला स्मार्टफोन लॉन्च करेगी जो 20X Zoom सपोर्ट करेगा। पिछले हफ्ते खबर सामने आई थी कि Oppo Reno 2 सीरीज़ में तीन फोन शामिल होंगे जो Oppo Reno 2, Reno 2Z और Reno ZF नाम के साथ भारतीय बाजार में दस्तक देगे। इन तीनों स्मार्टफोंस की स्पेसिफिकेशन्स भी लीक में सामने आ चुकी है। वहीं आज फोन लॉन्च से पहले ही Oppo India ने स्वयं ही Oppo Reno 2 की स्पेसिफिकेशन्स से पर्दा उठाते हुए इन्हें ऑफिशियल कर दिया है।
Oppo Reno 2
Oppo India ने प्रैस विज्ञप्ति भेजते हुए Reno 2 स्मार्टफोन की कई अहम स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी दे दी है। कंपनी ने बताया है कि Oppo Reno 2 स्मार्टफोन 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया जाएगा जिसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 93.1 प्रतिशत का होगा। ओपो रेनो 2 में फुलस्क्रीन बॉर्डर लेस 6.55-इंच की एमोलेड डिसप्ले दी जाएगी। कंपनी ने डिसप्ले रेज्ल्यूशन की जानकारी तो नहीं दी है लेकिन यह साफ बता दिया है कि Oppo Reno 2 इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर 3.0 तकनीक से लैस होगा।
See More, See Clear with the #OPPOReno2 and witness its incredible #Quadcam with #20xZoom. Coming first to India on 28.08.2019
Know more: https://t.co/k2Q7W98FD9 pic.twitter.com/AREcyQ08ng
— OPPO India (@oppomobileindia) August 19, 2019
कंपनी ने बताया है कि Oppo Reno 2 को कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 6 से प्रोटेक्ट किया जाएगा वहीं फोन का बैक पैनल 3डी कर्व्ड ग्लास पर बना होगा तथा कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 से प्रोटेक्ट किया जाएगा। Oppo के अनुसार रेनो सीरीज़ का यह आगामी डिवाईस 8जीबी रैम मैमोरी पर पेश किया जाएगा जो 256जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करेगा। वहीं कंपनी ने खुलासा कर दिया है कि Oppo Reno 2 में आक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 730G चिपसेट दिया जाएगा। यह भी पढ़ें : Vivo इंडिया में 6 नए स्मार्टफोन करेगी लॉन्च, U series का भी होगा आगाज़
Oppo के अनुसार Reno 2 में VOOC Flash Charge 3.0 तकनीक से लैस 4,000एमएएच की बैटरी दी जाएगी जो यूएसबी टाईप सी केबल के जरिये सुपर फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी। कंपनी ने बताया है कि इंडियन मार्केट में यह स्मार्टफोन ओशियन ब्लू और ल्यूमिनस ब्लैक कलर वेरिएंट में लॉन्च किया जाएगा।

कैमरे की पावर
Oppo ने पिछले हफ्ते फोन लॉन्च का मीडिया इन्वाईट भेजते हुए यह भी बताया था कि Oppo Reno 2 स्मार्टफोन क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करेगा। फोन के बैक पैनल पर 4 रियर कैमरा सेंसर्स दिए जाएंगे। इस कैमरा सेटअप में प्राइमरी कैमरा सेंसर 48-मेगापिक्सल का होगा। Reno 2 स्मार्टफोन का रियर कैमरा 5x hybrid zoom के साथ ही 20x digital zoom तकनीक से लैस कर बाजार में उतारा जाएगा। कंपनी ने बताया है कि इस स्मार्टफोन में अल्ट्रा डार्क मोड दिया जाएगा जो कम रोशनी व रात में भी बेहतरीन पिक्चर क्लिक कर सकेगा। इसके साथ ही Oppo Reno 2 का कैमरा ‘एक्शन लेवल’ तकनीक के साथ काम करेगा जिसके चलते अल्ट्रा स्टेडी शॉट्स भी बिना डिफोकस हुए कैप्चर किए जा सकेगे।
Oppo Reno 2 की कीमत क्या होगा तथा सीरीज़ में लॉन्च होने वाले Reno 2Z और Reno ZF की पुख्ता स्पेसिफिकेशन्स के लिए 28 अगस्त का इंतजार किया जा रहा है।
The post Oppo ने शेयर की Reno 2 की स्पेसिफिकेशन्स, 8जीबी रैम व 4000एमएएच बैटरी के साथ है 48एमपी क्वॉड रियर कैमरा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post 6.5-इंच डिसप्ले और 8GB रैम के साथ आएगा Oppo Reno 2, सामने आई फोन की फोटो first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Oppo अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन Reno 2 को 20X ज़ूम सपोर्ट के साथ भारत में 28 अगस्त को लॉन्च करने वाली है। वहीं, लॉन्च से पहले ओप्पो रेनो 2 को की चीन की सर्टिफिकेशन्स साइट टेना पर लिस्ट कर दिया गया है। कंपनी के इस अपकमिंग स्मार्टफोन को टेना पर मॉडल नंबर PCKM00 और PCKT00 के साथ अलग-अलग लिस्टिंग में देखा गया है।
उम्मीद की जा रही है कि यह दोनों ओप्पो रेनो 2 के वेरिएंट हो सकते हैं। दोनों ही लिस्टिंग में हैंडसेट के समान स्पेसिफिकेशन का जिक्र है जैसे कि फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप और ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है। Oppo का यह फोन इस साल लॉन्च हुए Oppo Reno 10X Zoom का अपग्रेड वर्जन होगा। इसे भी पढ़ें: OPPO Reno 2 के साथ 28 अगस्त को लॉन्च होंगे Reno 2Z और Reno ZF, तीनों फोन में होगा 48-एमपी क्वॉड रियर कैमरा
लिस्टिंग में फोन की तस्वीर और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी मिली है। तस्वीर के अनुसार फोन Oppo Reno 10X जूम जैसे डिजाइन के साथ ही पेश किया जाएगा। वहीं, अगर बात करें स्पेसिफिकेशन्स की तो इसमें 6.5-इंच का फुल-एचडी+ (1080×2400 पिक्सल) एमोलेड डिसप्ले होगा, जिसका एस्पेक्ट रेशियो 20:9 है।

इसके अलावा लिस्टिंग से पता चला है कि ओप्पो फोन में 2.2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 8 जीबी रैम दी जाेगी। दूसरी ओर एक लिस्टिंग में 128 जीबी और 256 जीबी स्टोरेज की बात कही गई है तो वहीं दूसरी लिस्टिंग सिर्फ 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के बारे में कहा जा रहा है। टीना लिस्टिंग से इस बात की पुष्टि हो गई है कि फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर होगा।
फोटोग्राफी के लिए ओप्पो के इस फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। इसके साथ ही इसमें 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 13-मेगापिक्सल का सेकंडरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का तीसरा सेंसर और 2 मेगापिक्सल का चौथा सेंसर है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इसे भी पढ़ें: Oppo F11 Pro और Oppo F11 के दाम हुए बेहद कम, Vivo V15 को मिलेगी कड़ी टक्कर
फोन में जान फूंकने के लिए 3,915 एमएएच की बैटरी शामिल है। फोन की लंबाई-चौड़ाई 160×74.3×9.5 मिलीमीटर और वजन 189 ग्राम है और यह ब्लैक, पिंक और ग्रीन कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा।
The post 6.5-इंच डिसप्ले और 8GB रैम के साथ आएगा Oppo Reno 2, सामने आई फोन की फोटो first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post 48-एमपी क्वॉड रियर कैमरे के साथ 28 अगस्त को लॉन्च होगा Oppo Reno 2, 20X digital zoom की पावर से होगा लैस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
91मोबाइल्स ने कल ही बता दिया था कि Oppo इंडिया में अपनी Reno सीरीज़ बढ़ा रही है और इस सीरीज़ के तहत आने वाले आगामी स्मार्टफोन को आने वाली 28 अगस्त को इंडिया में लॉन्च कर दिया जाएगा। अपनी रिपोर्ट में हमनें दावा किया था कि Oppo Reno 2 Series में कंपनी क्वॉड रियर कैमरे वाला स्मार्टफोन लॉन्च करेगी जो 20X Zoom सपोर्ट करेगा। वहीं Oppo ने भी हमारी खबर पर पुख्ता की मुहर लगाते हुए स्वयं ही Oppo Reno 2 Series के तहत लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन की कैमरा स्पेसिफिकेशन्स से पर्दा उठा दिया है।
Oppo ने मीडिया इन्वाईट भेजते हुए एक ओर जहां Reno 2 Series के इंडिया लॉन्च की जानकारी दी है वहीं साथ ही इस सीरीज़ के खासियत और लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन की कैमरा स्पेसिफिकेशन्स का भी खुलासा किया है। Oppo ने आधिकारिक तौर पर बता दिया है कि 28 अगस्त को Reno 2 Series पहली बार दुनिया के सामने लाई जाएगी जो सबसे पहले इंडिया में लॉन्च होगी और इस सीरीज़ के तहत लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन में 4 रियर कैमरा सेंसर्स दिए जाएंगे।

कैमरे की पावर
Oppo ने बताया है कि Reno 2 Series में लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन में क्वॉड रियर कैमरा दिया जाएगा। इस कैमरा सेटअप में प्राइमरी कैमरा सेंसर 48-मेगापिक्सल का होगा। Reno 2 स्मार्टफोन का रियर कैमरा 5x hybrid zoom के साथ ही 20x digital zoom तकनीक से लैस कर बाजार में उतारा जाएगा। कंपनी ने बताया है कि इस स्मार्टफोन में अल्ट्रा डार्क मोड दिया जाएगा जो कम रोशनी व रात में भी बेहतरीन पिक्चर क्लिक कर सकेगा। इसके साथ ही Oppo Reno 2 का कैमरा ‘एक्शन लेवल’ तकनीक के साथ काम करेगा जिसके चलते अल्ट्रा स्टेडी शॉट्स भी बिना डिफोकस हुए कैप्चर किए जा सकेगे।
स्पेसिफिकेशन्स
Oppo की ओर से कैमरा डिटेल के अलावा Reno 2 Series के आगामी स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स से पर्दा नहीं उठाया गया है। लेकिन सामने आए लीक्स की मानें तो सीरीज़ के तहत लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन में 2,400 x 1,080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.43-इंच की एमोलेड डिसप्ले दी जाएगी। एमोलेड होने के चलते यह माना जा सकता है कि Oppo Reno 2 इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी सपोर्ट करेगा।
कंपनी की ओर से जहां यह बता दिया गया है कि Oppo Reno 2 के बैक पैनल पर 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया जाएगा। वहीं लीक्स के अनुसार रियर कैमरा सेटअप में 8-मेगापिक्सल का सेकेंडरी अल्ट्रा वाइड लेंस, 13-मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस और 2-मेगापिक्सल का मोनोक्रोम सेंसर देखने को मिल सकता है। लीक की मानें तो यह फोन क्वालकॉम की स्नैपड्रैगन 700 सीरीज़ के चिपसेट पर लॉन्च किया जा सकता है। इस फोन में 4065एमएएच की बैटरी देखने को मिल सकती है जो VOOC फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस होगी।
Oppo Reno 2 Series के तहत कितने स्मार्टफोन लॉन्च किए जाएंगे और इनकी कीमत क्या होगी इस बारे में अभी कुछ भी पुख्ता नहीं कहा जा सकता है। लेकिन आपको बता दें कि Reno 2 Series के साथ ही Oppo टेक जगत में अपना पहला क्वॉड रियर कैमरे वाला स्मार्टफोन लाने जा रही है। इससे पहले अभी तक Oppo के किसी भी फोन में चार रियर कैमरे नहीं देखे गए हैं। बहरहाल फोन की पुख्ता स्पेसिफिकेशन्स के लिए 28 अगस्त का इंतजार किया जा रहा है।
The post 48-एमपी क्वॉड रियर कैमरे के साथ 28 अगस्त को लॉन्च होगा Oppo Reno 2, 20X digital zoom की पावर से होगा लैस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post 28 अगस्त को लॉन्च होगा दुनिया का पहला 20X Zoom सपोर्ट और Quad Camera वाला Oppo Reno2 फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
91मोबाइल्स ने एक दिन पहले ही अपनी एक्सक्लूसिव खबर के जरिये टेक प्रेमियों को यह जानकारी दी थी कि Oppo कंपनी इंडिया में Reno सीरीज़ का तीसरा स्मार्टफोन लाने जा रही है और यह स्मार्टफोन इसी महीने भारत में लॉन्च होगा। वहीं आज खबर पर पुख्ता की मुहर लगाते हुए इस आगामी डिवाईस की लॉन्च डेट से भी पर्दा उठा दिया गया है। इंडस्ट्री सूत्रों से हमें इस नए Reno फोन की लॉन्च डेट की जानकारी मिल गई है। Oppo इंडिया में अपनी Reno सीरीज़ को बढ़ा रही है और यह स्मार्टफोन आने वाली 28 अगस्त को भारत में लॉन्च कर दिया जाएगा।
हमें मिली जानकारी के अनुसार आने वाली 28 अगस्त को Oppo इंडिया में एक बड़े ईवेंट का आयोजन करने जा रही है और इसी ईवेंट के मंच से Reno सीरीज़ का आगामी फोन देश में लॉन्च किया जाएगा। गौरतलब है कि हमें मिले इन्वाईट में Reno2 Series लिखा गया है। ऐसे में यह मानना भी गलत नहीं होगा कि इस दिन कंपनी एक से अधिक स्मार्टफोन बाजार में उतार सकती है। आपको बता दें कि Oppo Reno2 Series पूरी दुनिया में सबसे पहले इंडिया में ही लॉन्च की जाएगी।

क्वॉड कैमरे के साथ होगा लॉन्च
Oppo Reno सीरीज़ के इस नए स्मार्टफोन में क्वॉड रियर कैमरा सेटअप देखने को मिलेगा। फोन के बैक पैनल पर चार कैमरा सेंसर होंगे। इस फोन का फोटोग्राफी सेग्मेंट बेहद ही दमदार होगा जिसमें चार में से एक कैमरा सेंसर 20X Zoom सपोर्ट वाला होगा। आपको बता दें कि टेक बाजार में अभी तक कोई भी ऐसा स्मार्टफोन लॉन्च नहीं हुआ है जो क्वॉड कैमरे के साथ 20एक्स ज़ूम भी सपोर्ट करता हो।
20X Zoom सपोर्ट वाले क्वॉड रियर कैमरे से लैस यह स्मार्टफोन पूरी दुनिया में सबसे पहले इंडिया में ही लॉन्च किया जा रहा है। याद दिला दें कि इससे पहले रेनो सीरीज़ में कंपनी Oppo Reno 10X Zoom एडिशन पेश कर चुकी है जो एफ/1.7 अपर्चर वाले 48-मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर के साथ, एफ/2.2 अपर्चर वाला 8-मेगापिक्सल को सेकेंडरी और 13-मेगापिक्सल का थर्ड स्नैपर सपोर्ट करता है। वहीं बता दें कि इस नए फोन में भी कंपनी अपने अनूठे डिजाईन का यूज़ करेगी और Oppo Reno2 में शार्क फ़िन सेल्फी कैमरा देखने को मिलेगा।

डिजाईन
Oppo Reno में फुल व्यू डिसप्ले दी गई है और सेल्फी कैमरे की जगह एक अलग डिजाइन का पॉप-अप कैमरे दिया है। इस नए कैमरे को ‘शार्क फिन पॉप-अप’ नाम दिया गया है। अभी तक ये पॉप-अप कैमरे चौकोर आकार में दिए जाते थे जो फोन बॉडी से उपर उठकर बाहर निकलते थे। लेकिन ओपो रेनो का पॉप-अप कैमरा भी काफी अलग है। यह पॉप-अप कैमरा तिकोने आकार में होगा तथा उपरी पैनल पर लंबी स्लाइड पर दिया जाएगा। सेल्फी के कमांड देने पर यह एक साइड से उपर उठेगा और इसी साइड पर कैमरा सेंसर लगा होगा।
The post 28 अगस्त को लॉन्च होगा दुनिया का पहला 20X Zoom सपोर्ट और Quad Camera वाला Oppo Reno2 फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post Oppo ला रही है दुनिया का पहला 20X Zoom सपोर्ट वाला Quad Camera Reno फोन, इसी महीने होगा इंडिया में लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
OPPO ने भारत में नई पारी की शुरूआत करते हुए मई महीने में Reno Series को पेश किया था। बेहद ही अनूठे डिजाईन और पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स से लैस इस सीरीज़ के तहत OPPO Reno स्टैंडर्ड मॉडल और Reno 10x Zoom एडिशन लॉन्च किए गए थे जिन्हें स्मार्टफोन यूजर्स द्वारा काफी पसंद किया गया है। पिछले दिनों न्यूज एजेंसी के माध्यम से खबर सामने आई थी कि Oppo Reno सीरीज़ के तहत एक और नया फोन लॉन्च करने की योजना बना रही है। वहीं आज हम इस नए फोन से जुड़ी बेहद ही अहम और एक्सक्लूसिव जानकारी आपके सामने लेकर आए हैं।
91मोबाइल्स को इंडस्ट्री सूत्रों से जानकारी मिली है कि Oppo कंपनी इंडिया में Reno सीरीज़ का तीसरा स्मार्टफोन लाने जा रही है। यह स्मार्टफोन कंपनी द्वारा इसी महीने यानि अगस्त में ही लॉन्च कर दिया जाएगा। अभी तक Oppo Reno सीरीज़ के इस नए फोन का नाम तो कंफर्म नहीं हो पाया है लेकिन यह जरूर पुख्ता है कि इस नए स्मार्टफोन के साथ Oppo Reno सीरीज़ में क्वॉड रियर कैमरे वाला स्मार्टफोन जुड़ेगा।
4 रियर कैमरे
Oppo Reno सीरीज़ के इस नए स्मार्टफोन में क्वॉड रियर कैमरा सेटअप देखने को मिलेगा। फोन के बैक पैनल पर चार कैमरा सेंसर होंगे। इस फोन का फोटोग्राफी सेग्मेंट बेहद ही दमदार होगा जिसमें चार में से एक कैमरा सेंसर 20X Zoom सपोर्ट वाला होगा। आपको बता दें कि टेक बाजार में अभी तक कोई भी ऐसा स्मार्टफोन लॉन्च नहीं हुआ है जो क्वॉड कैमरे के साथ 20एक्स ज़ूम भी सपोर्ट करता हो।
20X Zoom सपोर्ट वाले क्वॉड रियर कैमरे से लैस यह स्मार्टफोन पूरी दुनिया में सबसे पहले इंडिया में ही लॉन्च किया जाएगा। याद दिला दें कि इससे पहले रेनो सीरीज़ में कंपनी Oppo Reno 10X Zoom एडिशन पेश कर चुकी है जो एफ/1.7 अपर्चर वाले 48-मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर के साथ, एफ/2.2 अपर्चर वाला 8-मेगापिक्सल को सेकेंडरी और 13-मेगापिक्सल का थर्ड स्नैपर सपोर्ट करता है। बहरहाल यह फोन भी शार्क फ़िन सेल्फी कैमरे से लैस होगा या नहीं यह भी जल्द ही साफ कर दिया जाएगा।
Oppo Reno 10X Zoom
फोन में फुल व्यू डिसप्ले दी गई है और सेल्फी कैमरे की जगह एक अलग डिजाइन का पॉप-अप कैमरे दिया है। इस नए कैमरे को ‘शार्क फिन पॉप-अप’ नाम दिया गया है। अभी तक ये पॉप-अप कैमरे चौकोर आकार में दिए जाते थे जो फोन बॉडी से उपर उठकर बाहर निकलते थे। लेकिन ओपो रेनो का पॉप-अप कैमरा भी काफी अलग है। यह पॉप-अप कैमरा तिकोने आकार में होगा तथा उपरी पैनल पर लंबी स्लाइड पर दिया जाएगा। सेल्फी के कमांड देने पर यह एक साइड से उपर उठेगा और इसी साइड पर कैमरा सेंसर लगा होगा।
स्पेसिफिकेशन
ओपो रेनो 10एक्स ज़ूम एडिशन की बात करें तो इसमें 6.6-इंच एमलोड डिसप्ले दिया गया है, जिसका रिजोल्यूशन 2,340 x 1,080 पिक्सल और कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 6 टॉप पर दिया गया है। सेल्फी के लिए फोन में 16-मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। एंडरॉयड पाई आधारित यह फोन कलरओएस 6 पर कार्य करता है और इसे क्वालकॉम के सबसे पावरफुल चिपसेट स्नैपड्रैगन 855 पर पेश किया गया है।

पावर बैकअप के लिए यह फोन वीओओसी 3.0 फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 4,065एमएएच की बैटरी दी गई है। वहीं, कननेक्टिविटी ऑप्शन के लिए फोन में 4जी एलटीई, डुअल सिम स्लॉट, डुअल बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और ए-जीपीएस है। यह भी पढ़ें : Vivo ला रही है 4,880एमएएच बैटरी और ट्रिपल रियर कैमरे वाला फोन, वेबसाइट पर हुआ लिस्ट
Oppo Reno 10X Zoom एडिशन के 6जीबी रैम व 128जीबी मैमोरी वेरिएंट को 39,990 रुपये और 8जीबी रैम व 256जीबी स्टोरेज वेरिएंट को इंडिया में 49,990 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था। वहीं सीरीज़ के आगामी क्चॉड कैमरे वाले Oppo Reno 20X Zoom एडिशन की कीमत क्या होगा और किस तारीख को यह फोन इंडिया में लॉन्च होगा यह जानकारी भी जल्द ही आपको दे दी जाएगी।
The post Oppo ला रही है दुनिया का पहला 20X Zoom सपोर्ट वाला Quad Camera Reno फोन, इसी महीने होगा इंडिया में लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>