Oppo Reno 2Z | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Sat, 04 Mar 2023 11:39:31 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 Oppo Reno 2Z की कीमत में हुई 2000 रुपए की कटौती, जानें क्या है नया प्राइस https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno-2z-price-cut-offline-new-price-rs-22990-amzon-india/ https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno-2z-price-cut-offline-new-price-rs-22990-amzon-india/#respond Mon, 17 Feb 2020 07:55:07 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=40890 फोन के बैक पैनल पर ट्रिपल रियर कैमरा है।

The post Oppo Reno 2Z की कीमत में हुई 2000 रुपए की कटौती, जानें क्या है नया प्राइस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Oppo Reno 2Z से पहले कंपनी Reno 2F की कीमत में कटौती की थी। वहीं, अब कंपनी ने Reno 2Z की कीमत में 3000 रुपए कम कर दिए गए हैं। यह कटौती ऑफलाइन स्टोर्स पर की गई है। 91मोबाइल्स को इस कटौती की जानकारी रिटेल सोर्स द्वारा मिली है। वहीं, अमेजन इंडिया पर फोन अभी भी पुरानी कीमत में सेल किया जा रहा है।

नई कीमत

ओप्पो रेनो 2Z की कीमत में पहली बार कटौती नहीं की गई है। इस फोन को कंपनी ने पिछले साल 29,990 रुपए में लॉन्च किया था। इसके बाद फोन की कीमत में दो बार कमी की जा चुकी है। इस बार कंपनी ने 3,000 रुपए की कटौती की है। इस डिवाइस को कटौती के बाद 22,990 रुपए में खरीदा जा सकता है। वहीं, पहले फोन 25,990 रुपए में लॉन्च किया जा रहा था। लेकिन, ऑनलाइन अब भी डिवाइस पुरानी कीमत में सेल किया जा रहा है। इसे भी पढ़ें: देखें OPPO Reno 3 Pro की पहली झलक, इंडियन रिटेल स्टोर पर हुआ स्पॉट

OPPO Reno 2Z की स्पेसिफिकेशन्स

अगर बात करें Oppo Reno 2Z की स्पेसिफिकेशन्स की तो इसमें 2340 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.53-इंच की फुलएचडी+ एमोलेड डिसप्ले है। इसके अलावा Oppo Reno 2Z को कंपनी की ओर से एंडरॉयड 9 पाई पर लॉन्च किया गया है जो कलरओएस 6.1 आधारित है। प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक पी90 चिपसेट दिया गया है। Oppo Reno 2Z इंडिया में 8जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च हुआ है जो 256जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। कंपनी की ओर से इस स्मार्टफोन को भी क्वॉड रियर कैमरे पर लॉन्च किया गया है जो 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी Sony IMX586 सेंसर सपोर्ट करता है।

Oppo Reno 2Z के बैक पैनल पर 8-मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस, 2-मेगापिक्सल का मोनो लेंस और 2-मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर मौजूद है। इसी तरह सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए यह स्मार्टफोन 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। Oppo Reno 2Z डुअल सिम व 4जी वोएलटीई के साथ ही ब्लूटूथ 5.0 व 3.5एमएम जैक सपोर्ट करता है। वहीं पावर बैकअप के लिए इस फोन में VOOC Flash Charge 3.0 तकनीक से लैस 4,000एमएएच की बैटरी दी गई है।

The post Oppo Reno 2Z की कीमत में हुई 2000 रुपए की कटौती, जानें क्या है नया प्राइस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno-2z-price-cut-offline-new-price-rs-22990-amzon-india/feed/ 0
OPPO Reno सीरीज़ और OPPO A सीरीज़ के हिट स्मार्टफोंस पर मिल रही है भारी छूट, बिना डाउन पेमेंट और ज़ीरो ब्याज पर खरीदने का मौका https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-care-triple-zero-scheme-benifite-discount-on-reno-2z-2f-a5-a9-2020-india-sale-price/ https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-care-triple-zero-scheme-benifite-discount-on-reno-2z-2f-a5-a9-2020-india-sale-price/#respond Wed, 04 Dec 2019 07:51:11 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=38497 स्मार्टफोंस को ज़ीरो प्रोसेसिंग फीस, ज़ीरो डाउन पेमेंट और ज़ीरो इंटरस्ट के साथ खरीदने का मौका मिल रहा है।

The post OPPO Reno सीरीज़ और OPPO A सीरीज़ के हिट स्मार्टफोंस पर मिल रही है भारी छूट, बिना डाउन पेमेंट और ज़ीरो ब्याज पर खरीदने का मौका first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

OPPO ने हाल ही में इंडियन मार्केट में अपना नया ऑपरेटिंग सिस्टम Color OS 7 लॉन्च किया है। कई आर्कषक फीचर्स से लैस यह ओएस देश में मौजूद तकरबीन 25 स्मार्टफोंस पर जारी होगा और नए लॉन्च होने वाले OPPO स्मार्टफोंस में पहले ही लैस होकर आएगा। वहीं अब अपने फैन्स व यूजर्स के लिए इस चीनी ब्रांड ने OPPO Care स्कीम की घोषणा की है। इस खास तरह की स्कीम में कंपनी द्वारा OPPO Reno सीरीज़ और OPPO A सीरीज़ के हिट स्मार्टफोंस जहां डिस्काउंट के साथ बेचे जाएंगे वहीं साथ ही OPPO अपने यूजर्स को शून्य इंटरस्ट और ज़ीरो डाउन पेमेंट के साथ फोन खरीदने का मौका भी दे रही है।

OPPO Care में सस्ते मिलने वाले स्मार्टफोंस में सबसे पहले OPPO Reno 2Z की बात पहले करें तो यह डिवाईस इंडियन में 29,990 रुपये की कीमत पर लॉन्च हुआ था। कुछ समय पहले OPPO की ओर से Reno 2Z का दाम 2,000 रुपये घटाया गया था, जिसके बाद इस फोन की कीमत 27,990 रुपये हो गई थी। वहीं अब स्कीम के तहत फिर से इस स्मार्टफोन की कीमत में सीधे 2,000 रुपये की कटौती की है। नए प्राइज कट के बाद OPPO Reno 2Z को सिर्फ 25,990 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकेगा।

OPPO Care Triple Zero Scheme benifite discount on Reno 2Z 2f a5 A9 2020 india sale price

Oppo Reno 2F की बात करें तो कंपनी द्वारा इस शानदार डिवाईस की कीमत भी 2,000 रुपये कम कर दी गई है। Oppo Reno 2F इंडियन मार्केट में 25,990 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था। वहीं अब ऑफर के तहत इस स्मार्टफोन 23,990 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकेगा। इसी तरह OPPO A सीरीज़ के Oppo A5 2020 और Oppo A9 2020 स्मार्टफोन का दाम भी कंपनी द्वारा कम कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें : फोन यूज़ करते वक्त लगा करंट, 28 वर्षीय युवक की बिस्तर पर ही हुई मौत

Oppo A5 2020 की बात पहले करें तो यह फोन इंडिया में दो वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ था, जिनमें 3जीबी रैम + 64जीबी स्टोरेज और 4जीबी रैम + 64जीबी मैमोरी शामिल थी। कंपनी ने फोन के 3 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत कम की है। Oppo A5 2020 का यह वेरिएंट 12,490 रुपये की कीमत पर लॉन्च हुआ था लेकिन अब 500 रुपये कम होने के बाद इसे 11,990 रुपये में खरीदा जा सकेगा।

OPPO Care Triple Zero Scheme benifite discount on Reno 2Z 2f a5 A9 2020 india sale price

OPPO A9 2020 के 8जीबी रैम + 128जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत कंपनी द्वारा 1,500 रुपये कम की गई है। यह स्मार्टफोन वेरिएंट कंपनी द्वारा 19,990 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था। लेकिन अब प्राइज कट के बाद OPPO A9 2020 के 8 जीबी रैम वेरिएंट को 18,490 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकेगा। OPPO Care के तहत ‘Triple Zero Scheme’ में कंपनी इन स्मार्टफोंस को ज़ीरो प्रोसेसिंग फीस, ज़ीरो डाउन पेमेंट और ज़ीरो इंटरस्ट के साथ खरीदने का मौका दे रही है। इस स्कीम का लाभ 6 दिसंबर तक ऑनलाईन व ऑफलाईन दोनों प्लेटफॉर्म पर उठाया जा सकेगा।

The post OPPO Reno सीरीज़ और OPPO A सीरीज़ के हिट स्मार्टफोंस पर मिल रही है भारी छूट, बिना डाउन पेमेंट और ज़ीरो ब्याज पर खरीदने का मौका first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-care-triple-zero-scheme-benifite-discount-on-reno-2z-2f-a5-a9-2020-india-sale-price/feed/ 0
OPPO A9 2020 और OPPO Reno 2Z के दाम हुए कम, 2,000 रुपये तक गिरी कीमत https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno-2z-a9-2020-price-cut-india-rs-2000-specs-sale/ https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno-2z-a9-2020-price-cut-india-rs-2000-specs-sale/#respond Mon, 02 Dec 2019 07:38:04 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=38403 कंपनी की ओर से स्मार्टफोन का दाम 2,000 रुपये तक कम किया गया है।

The post OPPO A9 2020 और OPPO Reno 2Z के दाम हुए कम, 2,000 रुपये तक गिरी कीमत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

इं​डियन स्मार्टफोन मार्केट में अपने फैन्स को तोहफा देते हुए टेक कंपनी OPPO ने दो नए स्मार्टफोंस की कीमत में कटौती की है। 91मोबाइल्स को इस कीमत कटौती की जानकारी रिटेल जगत से जुड़े सूत्रों के हवाले से मिली है। प्राप्त जानकारी के अनुसार OPPO की ओर से भारतीय बाजार में मौजूद OPPO A9 2020 और OPPO Reno 2Z स्मार्टफोन की कीमत कम की गई है। कंपनी की ओर से स्मार्टफोन का दाम 2,000 रुपये तक कम किया गया है।

OPPO Reno 2Z की बात पहले करें तो यह स्मार्टफोन इंडियन में 29,990 रुपये की कीमत पर लॉन्च हुआ था। कुछ समय पहले OPPO की ओर से Reno 2Z का दाम 2,000 रुपये घटाया गया था, जिसके बाद इस फोन की कीमत 27,990 रुपये हो गई थी। वहीं अब फिर से ओपो ने इस स्मार्टफोन की कीमत में सीधे 2,000 रुपये की कटौती की है। नए प्राइज कट के बाद OPPO Reno 2Z का नया मूल्य घटकर 25,990 रुपये हो गया है।

best Budget Gaming smartPhone available in india to play pubg call of duty under rs 15000

OPPO A9 2020 की बात करें तो स्मार्टफोन का 8GB + 128GB वेरिएंट 19,990 रुपये की कीमत पर लॉन्च हुआ था। लेकिन अब ओपो ने इस फोन का दाम सीधे 1,500 रुपये कम कर दिया है। प्राइज कट के बाद OPPO A9 2020 की कीमत घटकर 18,490 रुपये हो गई है। OPPO के ये दोनों स्मार्टफोन आफलाईन रिटेल स्टोर्स के साथ ही शॉपिंग साइट अमेज़न इंडिया पर भी नई कीमतों के साथ सेल के लिए उपलब्ध हो गए हैं।

Oppo Reno 3 Pro

Oppo ने हाल ही में कन्फर्म किया था कि Reno 3 सीरीज को डुअल-मोड 5G सपोर्ट के साथ पेश किया जाएगा। हाल ही में सामने आई फोटो से पता चला था कि फोन 7.7mm स्लीक होगा और कम कीमत में सबसे पतला व डुअल मोड 5G सपोर्ट वाला डिवाइस होगा। Oppo Reno 3 Pro 5G की फोटो को Shen ने ट्विटर पर शेयर किया है, जिसमें फोन को नीचे का आधार हिस्सा दिखाई दिया है। ट्विट में बताया गया है कि फोन ग्लास बॉडी के साथ आएगा।

OPPO Reno 2Z A9 2020 price cut india rs 2000 specs sale

अगर बात करें Oppo Reno 3 की तो इसमें मेटल एलॉय फ्रेम होगा। वहीं, Oppo ब्रांड के इस अपकमिंग फोन में 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ 6.5 इंच फुल-एचडी+ (1080×2400 पिक्सल) एमोलेड डिसप्ले और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 6 प्रोटेक्शन के लिए दिया जाएगा। फोन के पिछले हिस्से में भी गोरिल्ला ग्लास का इस्तेमाल किया जाएगा। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए Oppo Reno 3 में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 735 प्रोसेसर के साथ 8 जीबी रैम, 4,500 एमएएच की बैटरी के साथ वूक 4.0 फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जा सकता है।

यह भी पढ़ें : Exclusive: Vivo U20 8GB वेरिएंट होगा 12 दिसंबर को लॉन्च, कीमत होगी 18,990 रुपए

कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन के पिछले हिस्से में चार रियर कैमरे दिए जा सकते हैं। प्राइमरी कैमरा सेंसर 60 मेगापिक्सल का, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा, 13 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा सेंसर हो सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।

The post OPPO A9 2020 और OPPO Reno 2Z के दाम हुए कम, 2,000 रुपये तक गिरी कीमत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno-2z-a9-2020-price-cut-india-rs-2000-specs-sale/feed/ 0
Oppo Reno 2 सीरीज़ और Oppo A9 2020 की खरीद पर 4 स्क्रीन गार्ड और 4 बैक कवर मिल रहे हैं बिल्कुल फ्री https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-offer-benefits-4-screen-guard-back-cover-reno-2-series-a9-2020-smartphone-purchase-india-price-sale/ https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-offer-benefits-4-screen-guard-back-cover-reno-2-series-a9-2020-smartphone-purchase-india-price-sale/#respond Fri, 08 Nov 2019 13:23:32 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=37671 इस ऑफर का फायदा 8 दिसंबर 2020 तक उठाया जा सकेगा।

The post Oppo Reno 2 सीरीज़ और Oppo A9 2020 की खरीद पर 4 स्क्रीन गार्ड और 4 बैक कवर मिल रहे हैं बिल्कुल फ्री first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

OPPO ने इंडियन स्मार्टफोन मार्केट में हर बजट के स्मार्टफोन उतार रखे हैं। पिछले दिनों कंपनी ने भारत में RENO 2 सीरीज़ पेश की थी, जिसके तहत Oppo Reno 2, Reno 2Z और Reno 2F लॉन्च हुए थे। ये तीनों ही स्मार्टफोन भारतीय यूजर्स द्वारा काफी पसंद किए गए हैं। रेनो सीरीज़ के ये स्मार्टफोन खरीदने वाले यूजर्स को OPPO की ओर से बड़ा तोहफा दिया गया है। OPPO ने घोषणा की है कि RENO 2 सीरीज़ के किसी स्मार्टफोन की खरीद पर कंपनी की ओर से 4 स्क्रीन गार्ड और 4 बैक कवर मुफ्त दिए जाएंगे। सिर्फ इतना ही नहीं रेनो 2 सीरीज़ के अलावा यदि OPPO A9 2020 स्मार्टफोंस खरीदे जाते हैं, तो भी यूजर्स को यह फायदा बिल्कुल मुफ्त में मिलेगा।

OPPO के इस शानदार ऑफर का लाभ Oppo Reno 2, Reno 2Z और Reno 2F के साथ ही Oppo A9 2020 स्मार्टफोन पर मिलेगा। ऑफर की बात करें तो यह उन ग्राहकों पर ही लागू होगा जो कल यानि 9 नवंबर से लेकर 9 दिसंबर के बीच उपरोक्त कोई भी स्मार्टफोन खरीदते हैं। एक बार फोन खरीदने पर यूजर्स को एक्सक्लूसिव बेनिफिट मिलेगा, जिसके तहत वह एक साल तक अपने OPPO स्मार्टफोन की चार बार स्क्रीनगार्ड बदलवा सकते हैं तथा 4 बार ही फोन का नया बैक कवर पा सकते हैं। ये दोनों चीजे यूजर्स को बिल्कुल मुफ्त मिलेगी। इस ऑफर का फायदा 8 दिसंबर 2020 तक उठाया जा सकेगा।

OPPO OFFER BENEFITS 4 SCREEN GUARD BACK COVER RENO 2 SERIES A9 2020 smartphone purchase india price sale

Oppo Reno 2 सीरीज़

इस सीरीज़ के सबसे प्रसिद्ध स्मार्टफोन Oppo Reno 2 की बात करें तो यह डिवाईस 8जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च किया गया है जो 256जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। बाजार में इस फोन की कीमत 36,990 रुपये है। वहीं Oppo Reno 2F इंडिया में 8जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च हुआ है जो 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। इस फोन की कीमत 25,990 रुपये है। सीरीज़ के तीसरे स्मार्टफोन Oppo Reno 2Z ने 29,990 रुपये की कीमत पर बाजार में एंट्री ली है और यह डिवाईस भी 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की स्टोरेज सपोर्ट करता है।

Oppo A9 2020

Oppo A9 2020 के 4जीबी रैम + 128जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट को 15,990 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है। वहीं फोन के दूसरे वेरिएंट की बात करें तो Oppo A9 2020 का 8जीबी रैम + 128जीबी स्टोरेज वेरिएंट 19,990 रुपये की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध है। Oppo A9 2020 को मरीन ग्रीन और स्पेस पर्पल कलर में खरीदा जा सकता है।

The post Oppo Reno 2 सीरीज़ और Oppo A9 2020 की खरीद पर 4 स्क्रीन गार्ड और 4 बैक कवर मिल रहे हैं बिल्कुल फ्री first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-offer-benefits-4-screen-guard-back-cover-reno-2-series-a9-2020-smartphone-purchase-india-price-sale/feed/ 0
Oppo Reno 2Z और Reno 2F क कीमत में हुई 2,000 रुपए की कटौती, जानें क्या है नया प्राइस https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno-2z-and-reno-2f-price-cut-2000-rs-know-new-price/ https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno-2z-and-reno-2f-price-cut-2000-rs-know-new-price/#comments Thu, 07 Nov 2019 04:01:56 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=37567 दोनों फोन्स की कीमत में कटौती पहली बार हुई है।

The post Oppo Reno 2Z और Reno 2F क कीमत में हुई 2,000 रुपए की कटौती, जानें क्या है नया प्राइस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Oppo ने काफी लंबे इंतजार के बाद इस साल अगस्त में अपनी Oppo Reno 2 सीरीज़ को पेश किया था। इस सीरीज में Oppo Reno 2Z और Reno 2F स्मार्टफोन के साथ ही Reno 2 को पेश किया गया था। वहीं, अब कंपनी ने इस सीरीज में आने वाले Oppo Reno 2Z और Reno 2F फोन्स की कीमत में कटौती कर दी है।
कंपनी ने Oppo Reno 2Z और Reno 2F की कीमत में 2,000 रुपए की कटौती की है। 91मोबाइल्स को फोनन्स की कीमत में कटौती की जानकारी ऑफलाइन रिटेलर्स द्वारा प्राप्त हुई है। यह दोनों ही फोन कम कीमत के साथ ऑफलाइन खरीदे जा सकते हैं।

नई कीमत

Oppo Reno 2Z को कंपनी ने 29,990 रुपए में लॉन्च किया था। लेकिन, अब कटौती के बाद इस फोन को 27,990 रुपए में खरीदा जा सकता है। वहीं, Oppo Reno 2F को 25,990 रुपए की जगह 23,990 रुपए में खरीदा जा सकता है। इसे भी पढ़ें: 4000एमएएच बैटरी वाला OPPO A1k हुआ और भी सस्ता, सिर्फ 7,490 रुपये में मिलेगा यह शानदार फोन

reno-2

OPPO Reno 2Z

अगर बात करें Oppo Reno 2Z की स्पेसिफिकेशन्स की तो इसमें 2340 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.53-इंच की फुलएचडी+ एमोलेड डिसप्ले है। इसके अलावा Oppo Reno 2Z को कंपनी की ओर से एंडरॉयड 9 पाई पर लॉन्च किया गया है जो कलरओएस 6.1 आधारित है। प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक पी90 चिपसेट दिया गया है। Oppo Reno 2Z इंडिया में 8जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च हुआ है जो 256जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। कंपनी की ओर से इस स्मार्टफोन को भी क्वॉड रियर कैमरे पर लॉन्च किया गया है जो 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी Sony IMX586 सेंसर सपोर्ट करता है।

oppo-price-cut

Oppo Reno 2Z के बैक पैनल पर 8-मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस, 2-मेगापिक्सल का मोनो लेंस और 2-मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर मौजूद है। इसी तरह सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए यह स्मार्टफोन 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। Oppo Reno 2Z डुअल सिम व 4जी वोएलटीई के साथ ही ब्लूटूथ 5.0 व 3.5एमएम जैक सपोर्ट करता है। वहीं पावर बैकअप के लिए इस फोन में VOOC Flash Charge 3.0 तकनीक से लैस 4,000एमएएच की बैटरी दी गई है। इसे भी पढ़ें: Exclusive : आ रहा है OPPO Reno S, इसमें होगा 64 MP कैमरा, स्नैपड्रैगन 855+ चिपसेट और 65W SuperVOOC 2.0 तकनीक

OPPO Reno 2F

Oppo Reno 2F में 6.53-इंच की फुलएचडी+ एमोलेड डिसप्ले दी गई है। फोन की सुरक्षा के लिए इसके फ्रंट व बैक दोनों पैनल्स को कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 से प्रोटेक्ट किया गया है। Oppo Reno 2F इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है जिसमें स्क्रीन पर क्लिक करते ही फोन अनलॉक हो जाता है।

Oppo Reno 2F को कंपनी की ओर से एंडरॉयड 9 पाई पर लॉन्च किया गया है जो कलरओएस 6.1 आधारित है। प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक पी70 चिपसेट दिया गया है। Oppo Reno 2F इंडिया में 8जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च हुआ है जो 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। कंपनी की ओर से इस स्मार्टफोन को भी क्वॉड रियर कैमरे पर लॉन्च किया गया है जिसमें प्राइमरी सेंसर 48-मेगापिक्सल का Samsung GM1 सेंसर है।

Oppo Reno 2F के बैक पैनल पर 8-मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस, 2-मेगापिक्सल का मोनो लेंस और 2-मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर मौजूद है। इसी तरह सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए यह स्मार्टफोन 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। Oppo Reno 2F डुअल सिम व 4जी वोएलटीई के साथ ही ब्लूटूथ 4.2 व 3.5एमएम जैक सपोर्ट करता है। वहीं पावर बैकअप के लिए इस फोन में VOOC Flash Charge 3.0 तकनीक से लैस 4,000एमएएच की बैटरी दी गई है।

The post Oppo Reno 2Z और Reno 2F क कीमत में हुई 2,000 रुपए की कटौती, जानें क्या है नया प्राइस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno-2z-and-reno-2f-price-cut-2000-rs-know-new-price/feed/ 2
Oppo Reno 2F हुआ इंडिया में लॉन्च, जानें फुल डिटेल https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno-2f-india-price-sale-offer-specifications-features/ https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno-2f-india-price-sale-offer-specifications-features/#respond Fri, 27 Sep 2019 10:49:14 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=36357 Oppo Reno 2F स्मार्टफोन 4 अक्टूबर से देश में सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा।

The post Oppo Reno 2F हुआ इंडिया में लॉन्च, जानें फुल डिटेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

OPPO ने पिछले महीने ही टेक मंच पर अपनी Oppo Reno 2 सीरीज़ को पेश करते हुए एक साथ तीन स्मार्टफोन लॉन्च किए थे। कंपनी की ओर से Oppo Reno 2, Oppo Reno 2Z और Oppo Reno 2F स्मार्टफोन बाजार में उतारे गए थे। क्वॉड रियर कैमरे से लैस ये स्मार्टफोंस सबसे पहले भारतीय बाजार में ही आए थे। कंपनी ने लॉन्च के वक्त Oppo Reno 2 और Oppo Reno 2Z की कीमत से तो पर्दा उठा दिया था लेकिन इसी सीरीज़ के तीसरे फोन Oppo Reno 2F की कीमत का खुलासा नहीं किया था। लेकिन आज Oppo ने रेनो सीरीज़ के Reno 2F स्मार्टफोन को भी आधिकारिक तौर पर बाजार में उतार दिया है।

कीमत व सेल

कंपनी की ओर से Oppo Reno 2F को 25,990 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है। यह स्मार्टफोन कल यानि 28 सितंबर से शॉपिंग साइट अमेज़न पर प्री-बुकिंग के लिए हो जाएगा जो 3 अक्टूबर से चलेगी। प्री-बुकिंग के बाद Oppo Reno 2F स्मार्टफोन 4 अक्टूबर से देश में सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा। इस स्मार्टफोन को ई-कॉमर्स साइट अमेज़न इंडिया के साथ ही ऑफलाईन रिटेल स्टोर्स पर भी खरीदा जा सकेगा।

oppo-reno-2f-india-price-sale-offer-specifications-features

स्पेसिफिकेशन्स

Oppo Reno 2F को कंपनी की ओर से 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 2340 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.53-इंच की फुलएचडी+ एमोलेड डिसप्ले सपोर्ट करता है। फोन की सुरक्षा के लिए इसके फ्रंट व बैक दोनों पैनल्स को कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 से प्रोटेक्ट किया गया है। Oppo Reno 2F इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है जिसमें स्क्रीन पर क्लिक करते ही फोन अनलॉक हो जाता है।

Oppo Reno 2F को कंपनी की ओर से एंडरॉयड 9 पाई पर लॉन्च किया गया है जो कलरओएस 6.1 आधारित है। प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक पी70 चिपसेट दिया गया है। Oppo Reno 2F इंडिया में 8जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च हुआ है जो 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। कंपनी की ओर से इस स्मार्टफोन को भी क्वॉड रियर कैमरे पर लॉन्च किया गया है जिसमें प्राइमरी सेंसर 48-मेगापिक्सल का Samsung GM1 सेंसर है।

oppo-reno-2f-india-price-sale-offer-specifications-features

Oppo Reno 2F के बैक पैनल पर 8-मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस, 2-मेगापिक्सल का मोनो लेंस और 2-मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर मौजूद है। इसी तरह सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए यह स्मार्टफोन 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। Oppo Reno 2F डुअल सिम व 4जी वोएलटीई के साथ ही ब्लूटूथ 4.2 व 3.5एमएम जैक सपोर्ट करता है। वहीं पावर बैकअप के लिए इस फोन में VOOC Flash Charge 3.0 तकनीक से लैस 4,000एमएएच की बैटरी दी गई है।

The post Oppo Reno 2F हुआ इंडिया में लॉन्च, जानें फुल डिटेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno-2f-india-price-sale-offer-specifications-features/feed/ 0
Exclusive : लॉन्च से पहले देखें कैसा होगा 12 जीबी रैम और क्वॉड रियर कैमरे वाला OPPO Reno Ace https://www.91mobiles.com/hindi/exclusive-oppo-reno-ace-render-image-leaked-design-display-48mp-quad-rear-camera-revealed/ https://www.91mobiles.com/hindi/exclusive-oppo-reno-ace-render-image-leaked-design-display-48mp-quad-rear-camera-revealed/#respond Tue, 24 Sep 2019 10:01:01 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=36204 91मोबाइल्स को OPPO Reno Ace की एक्सक्लूसिव रेंडर ईमेज भी मिल गई है।

The post Exclusive : लॉन्च से पहले देखें कैसा होगा 12 जीबी रैम और क्वॉड रियर कैमरे वाला OPPO Reno Ace first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

OPPO बता चुकी है कि कंपनी अगले महीने की 10 तारीख को टेक मंच पर अपनी ‘रेनो सीरीज़’ को बढ़ाते हुए सीरीज़ का नया स्मार्टफोन Reno Ace लॉन्च करेगी। कंपनी की ओर से यह खुलासा किया जा चुका है कि OPPO Reno Ace 65W SuperVOOC 2.0 तकनीक से लैस होगा इस एडवांस चार्जिंग टेक्नोलॉजी के साथ लॉन्च होने वाला दुनिया का पहला स्मार्टफोन होगा। कल ही OPPO Reno Ace की कुछ स्पेसिफिकेशन्स कंपनी द्वारा शेयर की गई थी, वहीं आज 91मोबाइल्स को OPPO Reno Ace की एक्सक्लूसिव रेंडर ईमेज भी मिल गई है।

91मोबाइल्स को OPPO Reno Ace के लॉन्च होने से पहले ही इसकी फोटोज़ प्राप्त हो गई है। सूत्रों द्वारा प्राप्त इन फोटोज़ में फोन के फ्रंट और बैक पैनल को दिखाया गया है जिससे फोन की लुक और डिजाईन का खुलासा हो गया है। फोटो से पता चला है कि OPPO Reno Ace को बेजल लेस नॉच डिसप्ले पर पेश किया जाएगा। डिसप्ले दोनों साईड किनारों पर जहां बेजल लेस होगी वहीं नीचे की ओर बेहद मामलू सा चिन पार्ट दिया जाएगा। वहीं डिसप्ले के उपरी ओर ‘वी’ शेप की नॉच दी जाएगी।

OPPO Reno Ace

OPPO Reno Ace को क्वॉड रियर कैमरे के साथ लॉन्च किया जाएगा। यह कैमरा सेटअप बैक पैनल पर बीच में वर्टिकल शेप में दिया जाएगा। चारों कैमरा सेंसर एक ही कतार में होंगे तथा सबसे उपर मौजूद सेंसर के ​नीचे 48MP लिखा गया है। कैमरा सेटअप के दाईं ओर एलईडी फ्लैश दी गई है। फोन में रियर फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं दिया गया है यानि यह डिवाईस इन डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर सपोर्ट करेगा। OPPO Reno Ace के बैक पैनल पर नीचे की ओर OPPO की ब्रांडिंग के साथ ही ‘Designed for reno’ लिखा गया है। इसी तरह दाएं पैनल पर पावर बटन और बाएं पैनल पर वाल्यूम रॉकर देखने को मिलेगा।

OPPO Reno Ace

कंपनी की ओर शेयर की गई टीज़र ईमेज से पता चला है कि यह स्मार्टफोन वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले पर लॉन्च किया जाएगा तथा OPPO Reno Ace की डिसप्ले 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगी। OPPO अपने आगामी स्मार्टफोन में एमोलेड डिसप्ले देगी जो इन-डिसप्ले फिेगरप्रिंट तकनीक से लैस होगी। OPPO Reno Ace को इस टीज़र ईमेज में क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 855 प्लस चिपसेट से लैस बताया गया है। Reno Ace 48 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर के साथ क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करेगा। आपको बता दें कि OPPO Reno Ace दुनिया का पहला स्मार्टफोन होगा जो 65W SuperVOOC तकनीक सपोर्ट करेगा।

स्पेसिफिकेशन्स

OPPO Reno Ace की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो टेना लिस्टिंग के अनुसार यह डिवाईस 6.5 इंच की फुलएचडी+ एमोले​ड डिसप्ले पर पेश किया जाएगा। इस फोन में 2.96गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाला आक्टाकोर प्रोसेसर देखने को मिल सकता है। टेना के अनुसार OPPO इस स्मार्टफोन को 12 जीबी की पावरफुल रैम मैमोरी पर लॉन्च कर सकती है जो 256 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करेगा।

exclusive OPPO Reno Ace render image leaked design display 48mp quad rear camera revealed

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो यह तो पुख्ता हो चुका है कि OPPO Reno Ace 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा सपोर्ट करेगा। वहीं टेना के अनुसार इस फोन में अन्य ​तीन कैमरे 13 मेगापिक्सल, 8 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल के होंगे। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Reno Ace में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देखने को मिल सकता है। ओपो रेनो ऐस 65W SuperVOOC 2.0 तकनीक से लैस होगा तथा इस फोन में 4000एमएएच की बैटरी देखने को मिल सकती है।

The post Exclusive : लॉन्च से पहले देखें कैसा होगा 12 जीबी रैम और क्वॉड रियर कैमरे वाला OPPO Reno Ace first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/exclusive-oppo-reno-ace-render-image-leaked-design-display-48mp-quad-rear-camera-revealed/feed/ 0
OPPO Reno 2Z और Reno 2F हुए इंडिया में लॉन्च, जानें इनमें क्या है अलग और क्या है खास https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno-2-2z-2f-officially-launch-india-price-features-specifications/ https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno-2-2z-2f-officially-launch-india-price-features-specifications/#respond Wed, 28 Aug 2019 11:07:25 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=34960 ये दोनों फोन पावरफुल रैम, दमदार बैटरी और शानदार क्वॉड रियर कैमरे के साथ इंडिया में लॉन्च हुए हैं।

The post OPPO Reno 2Z और Reno 2F हुए इंडिया में लॉन्च, जानें इनमें क्या है अलग और क्या है खास first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Oppo ने आज लंबे इंतजार के बाद टेक मंच पर अपनी Oppo Reno 2 सीरीज़ को पेश कर दिया है। इस सीरीज़ के शुरूआत इंडिया से हुई है और कंपनी ने भारत में एक साथ तीन नए रेनो फोन लॉन्च किए हैं। कंपनी की ओर से Oppo Reno 2 के साथ ही Oppo Reno 2Z और Reno 2F स्मार्टफोन भी बाजार में उतारे गए हैं। ये दोनों ही स्मार्टफोन पावरफुल रैम, दमदार बैटरी और शानदार क्वॉड रियर कैमरे के साथ इंडिया में लॉन्च हुए हैं। आईये नज़र डालते हैं इन दोनों स्मार्टफोंस की डिटेल्स पर :

OPPO Reno 2Z

Oppo Reno 2Z को कंपनी की ओर से 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 2340 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.53-इंच की फुलएचडी+ एमोले​ड डिसप्ले सपोर्ट करता है। फोन की सुरक्षा के लिए इसके फ्रंट व बैक दोनों पैनल्स को कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 से प्रोटेक्ट किया गया है। Oppo Reno 2Z इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है जिसमें स्क्रीन पर क्लिक करते ही फोन अनलॉक हो जाता है।

Oppo Reno 2 2z 2f officially launch india price features specifications

Oppo Reno 2Z को कंपनी की ओर से एंडरॉयड 9 पाई पर लॉन्च किया गया है जो कलरओएस 6.1 आधारित है। प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक पी90 चिपसेट दिया गया है। Oppo Reno 2Z इंडिया में 8जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च हुआ है जो 256जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। कंपनी की ओर से इस स्मार्टफोन को भी क्वॉड रियर कैमरे पर लॉन्च किया गया है जो 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी Sony IMX586 सेंसर सपोर्ट करता है।

यह भी पढ़ें : दुनिया का पहला 20x Digital Zoom और क्वॉड रियर कैमरे वाला स्मार्टफोन Oppo Reno 2 इंडिया में हुआ लॉन्च

Oppo Reno 2Z के बैक पैनल पर 8-मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस, 2-मेगापिक्सल का मोनो लेंस और 2-मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर मौजूद है। इसी तरह सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए यह स्मार्टफोन 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। Oppo Reno 2Z डुअल सिम व 4जी वोएलटीई के साथ ही ब्लूटूथ 5.0 व 3.5एमएम जैक सपोर्ट करता है। वहीं पावर बैकअप के लिए इस फोन में VOOC Flash Charge 3.0 तकनीक से लैस 4,000एमएएच की बैटरी दी गई है।

OPPO Reno 2F

Oppo Reno 2F को कंपनी की ओर से 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 2340 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.53-इंच की फुलएचडी+ एमोले​ड डिसप्ले सपोर्ट करता है। फोन की सुरक्षा के लिए इसके फ्रंट व बैक दोनों पैनल्स को कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 से प्रोटेक्ट किया गया है। Oppo Reno 2F इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है जिसमें स्क्रीन पर क्लिक करते ही फोन अनलॉक हो जाता है।

Oppo Reno 2F को कंपनी की ओर से एंडरॉयड 9 पाई पर लॉन्च किया गया है जो कलरओएस 6.1 आधारित है। प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक पी70 चिपसेट दिया गया है। Oppo Reno 2F इंडिया में 8जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च हुआ है जो 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। कंपनी की ओर से इस स्मार्टफोन को भी क्वॉड रियर कैमरे पर लॉन्च किया गया है जिसमें प्राइमरी सेंसर 48-मेगापिक्सल का Samsung GM1 सेंसर है।

Oppo Reno 2 2z 2f officially launch india price features specifications

Oppo Reno 2F के बैक पैनल पर 8-मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस, 2-मेगापिक्सल का मोनो लेंस और 2-मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर मौजूद है। इसी तरह सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए यह स्मार्टफोन 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। Oppo Reno 2F डुअल सिम व 4जी वोएलटीई के साथ ही ब्लूटूथ 4.2 व 3.5एमएम जैक सपोर्ट करता है। वहीं पावर बैकअप के लिए इस फोन में VOOC Flash Charge 3.0 तकनीक से लैस 4,000एमएएच की बैटरी दी गई है।

कीमत व कलर

Oppo Reno 2Z ने 29,990 रुपये की कीमत पर बाजार में एंट्री ली है और इस स्मार्टफोन को 6 सितंबर से स्काई व्हाईट, ल्यूमिनस ब्लैक व पोलर लाईट कलर में खरीदा जा सकेगा। Oppo की ओर से Oppo Reno 2F को स्काई व्हाईट और लेक ग्रीन कलर में लॉन्च किया गया है। कंपनी ने अभी इस फोन की कीमत से पर्दा नहीं उठाया है तथा Reno 2F नवंबर महीने में सेल के लिए उपलब्ध होगा

The post OPPO Reno 2Z और Reno 2F हुए इंडिया में लॉन्च, जानें इनमें क्या है अलग और क्या है खास first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno-2-2z-2f-officially-launch-india-price-features-specifications/feed/ 0
दुनिया का पहला 20x Digital Zoom और क्वॉड रियर कैमरे वाला स्मार्टफोन Oppo Reno 2 इंडिया में हुआ लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno-2-2z-2f-launched-in-india-20x-digital-zoom-quad-rear-camera-specifications-price-sale-offer/ https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno-2-2z-2f-launched-in-india-20x-digital-zoom-quad-rear-camera-specifications-price-sale-offer/#respond Wed, 28 Aug 2019 10:43:19 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=34957 यह स्मार्टफोन पूरी दुनिया में सबसे पहले भारत में ही लॉन्च किया गया है।

The post दुनिया का पहला 20x Digital Zoom और क्वॉड रियर कैमरे वाला स्मार्टफोन Oppo Reno 2 इंडिया में हुआ लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

OPPO ने आज भारतीय बाजार में अपनी रेनो डिवाईसेज़ को बढ़ाते हुए Oppo Reno 2 सीरीज़ को लॉन्च कर दिया है। कंपनी की ओर से इस सीरीज़ में एक साथ तीन स्मार्टफोन लॉन्च किए गए हैं जिनमें Oppo Reno 2, Reno 2Z और Reno 2F शामिल है। ये तीनों ही स्मार्टफोन पूरी दुनिया में सबसे पहले भारत में ही लॉन्च किए गए हैं। Oppo Reno 2 भारत में लॉन्च होने वाला पहला ऐसा स्मार्टफोन है जो 20x digital zoom सपोर्ट करता है। कपंनी की ओर से इस फोन को 36,990 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है जो 20 सितंबर से सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा।

डिजाईन

Oppo Reno 2 को कपंनी ने सीरीज़ के पहले स्मार्टफोन की ही तरह फुल व्यू बेजल लेस डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है जो शार्क फिन पॉप-अप सेल्फी कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के फ्रंट पैनल पर कोई भी नॉच नहीं दी गई है तथा सेल्फी की कमांड देने पर यह तिकोने आकार का पॉप-अप सेल्फी कैमरा फोन बॉडी से बाहर आकर फोटो क्लिक करता है। Oppo Reno 2 ग्लॉस बॉडी पर बना है जो कोर्निंग ग्लास से प्रोटेक्टेड है। फोन के बैक पैनल पर क्वॉड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जो वर्टिकल शेप में मौजूद है। वॉल्यूम रॉकर व पावर बटन जहां फोन के साईड पैनल पर दिए गए हैं वहीं Oppo Reno 2 के नीचले पैनल पर यूएसबी टाईप-सी पोर्ट के साथ ही 3.5एमएम जैक भी दिया गया है।

oppo reno 2 2z 2f launched in india 20x digital zoom quad rear camera specifications price sale offer

कैमरा डिटेल

Oppo Reno 2 को कंपनी की ओर से क्वॉड रियर कैमरे के साथ लॉन्च किया गया है। फोन के बैक पैनल पर 48-मेगापिक्सल का Sony IMX586 प्राइमरी सेंसर दिया गया है जो EIS Anti Shake तकनीक के साथ काम करेगा। इसके साथ ही यह स्मार्टफोन 13-मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस, 8-मेगापिक्सल का 119-डिग्री अल्ट्रावाइड लेंस और 2-मेगापिक्सल का मोनो लेंस सपोर्ट करता है। Oppo Reno 2 20x Digital Zoom और 5x hybrid zoom के साथ काम बेहतरीन फोटो कैप्चर करने में सक्षम है। वहीं सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए यह स्मार्टफोन 16-मेगापिक्सल का एआई फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

Oppo Reno 2 में अल्ट्रा डार्क मोड दिया गया है जो कम रोशनी व रात में भी बेहतरीन पिक्चर क्लिक करने में सक्षम है। इसके साथ ही Oppo Reno 2 का कैमरा ‘एक्शन लेवल’ तकनीक के साथ काम करता है जिसके चलते अल्ट्रा स्टेडी शॉट्स भी बिना ​डिफोकस हुए कैप्चर किए जा सकेगे। यानि वीडियो बनाते समय यदि हाथ या कैमरा हिल भी रहा है तो भी वीडियो स्टेबल ही कैप्चर होगी।

स्पेसिफिकेशन्स

Oppo Reno 2 को कंपनी द्वारा 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 2400 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.55-इंच की फुलएचडी+ डायनामिक एमोले​ड डिसप्ले सपोर्ट करता है। डिसप्ले की सुरक्षा के लिए जहां फ्रंट पैनल पर कोर्निंग गोरिल्ला 6 को यूज़ किया गया है वहीं Oppo Reno 2 के बैक पैनल पर गोरिल्ला ग्लास 5 मौजूद है। इस फोन का स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 93.1 प्रतिशत का है। Oppo Reno 2 इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर 3.0 तकनीक से लैस है ​जिसमें स्क्रीन पर टच करते हुए फोन अनलॉक हो जाएगा।

यह भी पढ़ें : OPPO Reno 2Z और Reno 2F हुए इंडिया में लॉन्च, जानें इनमें क्या है अलग और क्या है खास

अन्य स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Oppo Reno 2 को एंडरॉयड 9.0 पाई आधारित कलरओएस 6.1 पर पेश किया गया है जो आक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 730G चिपसेट पर रन करता है। इंडिया में इस स्मार्टफोन को 8जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च किया गया है जो 256जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। Oppo Reno 2 में LPDDR 4x रैम और UFS2.1 टेक्नोलॉजी सपोर्ट है।

oppo reno 2 2z 2f launched in india 20x digital zoom quad rear camera specifications price sale offer

Oppo Reno 2 डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। फोन में ब्लूटूथ 5.0 और एनएफसी के साथ ही 3.5एमएम जैक भी दिया गया है। वहीं पावर बैकअप के लिए इस फोन में VOOC Flash Charge 3.0 तकनीक से लैस 4,000एमएएच की बैटरी दी गई है जो यूएसबी टाईप सी केबल के जरिये सुपर फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी। इंडियन यूजर Oppo Reno 2 कोओशियन ब्लू और ल्यूमिनस ब्लैक कलर में खरीद पाएंगे।

The post दुनिया का पहला 20x Digital Zoom और क्वॉड रियर कैमरे वाला स्मार्टफोन Oppo Reno 2 इंडिया में हुआ लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno-2-2z-2f-launched-in-india-20x-digital-zoom-quad-rear-camera-specifications-price-sale-offer/feed/ 0
Oppo Reno 2 आज होगा इंडिया में लॉन्च, यहां देख सकते हैं लाइव स्ट्रीम https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno-2-series-india-launch-today-all-you-need-to-know-watch-live-stream/ https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno-2-series-india-launch-today-all-you-need-to-know-watch-live-stream/#respond Wed, 28 Aug 2019 03:43:03 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=34917 Oppo Reno 2 सीरीज में तीन फोन पेश किए जा सकते हैं।

The post Oppo Reno 2 आज होगा इंडिया में लॉन्च, यहां देख सकते हैं लाइव स्ट्रीम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

चीन की स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी Oppo Reno 2 सीरीज को आज भारत में लॉन्च किया जाएगा। इस सीरीज को सबसे पहले इंडिया में लॉन्च किए जाने के बाद कंपनी 10 सितंबर को चीन में इन्हें पेश करेगी। वहीं, Oppo Reno 2 के लॉन्च से पहले कंपनी की ओर से कई बार ऑफिशियली टीज किया गया है और कंपनी ने इसके कई स्पेसिफिकेशंस भी कन्फर्म कर दिए हैं।

ऐसे देखें लाइव स्ट्रीम

Oppo Reno 2 का लॉन्च इवेंट दोपहर 3 बजे दिल्ली में होगा और इसे कंपनी अपने यूट्यूब चैनल पर लाइव स्ट्रीम करेगी। इवेंट में इस सीरीज के दो और स्मार्टफोन्स को लॉन्च किए जाने की जानकारी है। इन दोनों फोन्स को कंपनी Oppo Reno 2Z और Oppo Reno 2F के नाम से पेश कर सकती है। कहा जा रहा है कि Reno 2Z में पॉप-अप कैमरा सेटअप हो सकता है। वहीं, कंपनी लॉन्च इवेंट ही में इन डिवाइसेज की कीमत से पर्दा उठाएगी।
exclusive Oppo Reno 2F snapdragon 710 chipset price under 20000 india launch date 28 august
OPPO 2F की स्पेसिफिकेशन्स

अगर बात करें OPPO Reno 2F की स्पेसिफिकेशन्स की तो यह फोन नई Reno 2 सीरीज के अंदर आने वाला सबसे अफोर्डेबल फोन होगा। इस फोन में 6.53-इंच एमोलेड स्क्रीन के साथ इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, 19:9 आस्पेक्ट रेश्यो, फुल एचडी+ (1,080 x 2,340 पिक्सल) रेज्योल्यूशन और गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन होगा। इसके अलावा फोन में दिया जाने वाला डिसप्ले Eye प्रोटेक्शन मोड के साथ आएगा। वहीं, स्मार्टफोन MediaTek Helio P70 प्रोसेसर के साथ 8जीबी रैम और 128जीबी इंटरनल स्टोरेज से लैस होगा।

फोटोग्राफी के लिए OPPO Reno 2F में क्वार्ड-कैमार सेटअप होगा, जिसमें 48-मेगापिक्सल सैमसाग ब्राइट जीएम1 सेंसर इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबलाइजेशन के साथ दिया जाएगा। इसके अलावा फोन में 8-मेगापिक्सल का 119-डिग्री अल्ट्रा वाइड-एंगल लेंस और दो 2-मेगापिक्सल सेंसर होंगे। यह सेंसर एक्सक्लूसिव डिजाइन फिल्टर्स सपोर्ट के साथ आएंगे। इसके अलावा कैमरा 10x डिजिटल जूम से लैस होगा। वहीं, सेल्फी के लिए फोन में पॉप-अप मॉड्यूल कैमरा होगा।

OPPO Reno 2 की नई डिटेल्स

वहीं, Reno 2 की नई डिटेल्स सामने आई हैं। स्मार्टफोन में मौजूज कैमरा 2x हाइब्रिड जूम, मार्को शॉट, वीडियो जूम और दो नए डिजाइन फिलटर्स होंगे। इससे पहले ऑफिशियल जानकारी सामने आ चुकी है कि Reno 2 बेहतरीन इनोवेशन और शानदार यूजर एक्सपीरियंस होगा। Oppo Reno 2 स्मार्टफोन 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया जाएगा जिसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 93.1 प्रतिशत का होगा। ओपो रेनो 2 में फुलस्क्रीन बॉर्डर लेस 6.55-इंच की एमोलेड डिसप्ले दी जाएगी। कंपनी ने डिसप्ले रेज्ल्यूशन की जानकारी तो नहीं दी है लेकिन यह साफ बता दिया है कि Oppo Reno 2 इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर 3.0 तकनीक से लैस होगा।
exclusive OPPO Reno 2Z real image design look leak camera specification details before launch india
कंपनी बता चुकी है कि Oppo Reno 2 को कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 6 से प्रोटेक्ट किया जाएगा वहीं फोन का बैक पैनल 3डी कर्व्ड ग्लास पर बना होगा तथा कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 से प्रोटेक्ट किया जाएगा। Oppo के अनुसार रेनो सीरीज़ का यह आगामी डिवाईस 8जीबी रैम मैमोरी पर पेश किया जाएगा जो 256जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करेगा। वहीं कंपनी ने खुलासा कर दिया है कि Oppo Reno 2 में आक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 730G चिपसेट दिया जाएगा। इसे भी पढ़ें: Exclusive : लॉन्च से पहले ही देखें Oppo Reno 2Z की रियल फोटो और जानें कैमरा स्पेसिफिकेशन्स
OPPO Reno 2Z के नए फीचर्स

आखिर में इस सीरीज के अंदर OPPO Reno 2Z को पेश किया जाएगा। हमारे सोर्स के अनुसार इस फोन में 10x डिजिटल जूम, इलेक्ट्रॉनिक कैमरा स्टेबलाइजेशन, अल्ट्रा डार्क मोड, मीडियो ब्लर और दो एक्सक्लूसिव डिजाइन फिल्टर्स होंगे। इसके साथ ही डिसप्ले रिजोल्यूशन 1,080 x 2,340 पिक्सल और आस्पेक्ट रेश्यो 19.5:9 होगा। वहीं, स्मार्टफोन ऑक्टा-कोर Helio P90 प्रोसेसर के साथ 2.2GHz पर आधारित होगा फोन का वजन 195 ग्राम होगा।

लीक की बात करें तो Oppo Reno 2Z को 6.53-इंच की फुलएचडी+ एमोलेड डिसप्ले पर पेश किया जा सकता है जो कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 से प्रोटेक्टेड होगी। यह मॉडल भी इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस होगा। लीक के अनुसार Oppo Reno 2Z को 8जीबी रैम व 256जीबी मैमोरी पर लॉन्च किया जाएगा जो मीडियाटेक के हेलीयो पी90 चिपसेट पर रन करेगा। लीक के मुताबिक यह फोन VOOC 3.0 फ्लैश चार्जिंग सपोर्ट वाली 4,000एमएएच की बैटरी सपोर्ट करेगा और Oppo Reno 2Z में 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देखने को मिलेगा।

The post Oppo Reno 2 आज होगा इंडिया में लॉन्च, यहां देख सकते हैं लाइव स्ट्रीम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno-2-series-india-launch-today-all-you-need-to-know-watch-live-stream/feed/ 0