Oppo Reno 3 Pro 5G | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Mon, 02 Mar 2020 07:49:13 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 64 MP कैमरा, 8 GB रैम और 256 GB मैमोरी के साथ हुआ लॉन्च, जानें क्या है कीमत https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno-3-pro-64mp-8gb-ram-256gb-storage-price-sale/ https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno-3-pro-64mp-8gb-ram-256gb-storage-price-sale/#respond Mon, 02 Mar 2020 07:49:13 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=41321 फोन में डुअल पंच होल फ्रंट डिजाइन दिया गया है।

The post 64 MP कैमरा, 8 GB रैम और 256 GB मैमोरी के साथ हुआ लॉन्च, जानें क्या है कीमत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Oppo Reno 3 Pro को आज भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया गया है। इस फोन पहले चीन में लॉन्च किया जा चुका है। लेकिन, स्पेसिफिकेशन्स और लुक के मामले में भारत में लॉन्च हुआ रेनो 3 प्रो काफी अलग है। लॉन्च से पहले ही कपंनी ने फोन के काफी फीचर्स से पर्दा उठा दिया था। वहीं, फोन की कीमत औक बाकि के फीचर्स की जानकारी सामने आ गई है।

डिजाइन

सबसे पहले OPPO Reno 3 Pro की लुक और डिजाइन की बात करें तो यह स्मार्टफोन डुअल पंच-होल डिसप्ले पर लॉन्च हुआ है। गौरतलब है कि चीन में यह फोन सिंगल पंच-होल पर लॉन्च हुआ था। यह फोन बेजल लेस डिजाईन पर बना होगा जिसके तीन किनारें तो पूरी तरह बॉडी पार्ट से मिले होंगे वहीं नीचे की ओर हल्का सा बॉडी पार्ट दिया जाएगा। फोन डिसप्ले के उपरी बाईं ओर दो होल बने हुए हैं और इन्हीं फोन के दो सेल्फी कैमरे फिट है।

इसके अलावा OPPO Reno 3 Pro के रियर पैनल की बात करें तो यहां क्वॉड रियर कैमरा दिया गया है जो उपरी दाईं ओर वर्टिकल शेप में स्थित है। इस कैमरा सेटअप में चार कैमरा सेंसर दिए हैं, जिसके साथ में फ्लैश लाईट मौजूद है। इस कैमरा सेटअप में ही कैमरा सेंसर डिटेल भी लिखी हुई है। रेनो 3 प्रो के बैक पैनल पर नीचे की ओर OPPO की ब्रांडिंग लगी हुई है। फोन के दाएं पैनल पर वाल्यूम रॉकर के साथ ही पावर बटन दिया गया है। वहीं OPPO Reno 3 Pro के नीचले पैनल पर बीच में यूएसबी पोर्ट मौजूद है जिसके दाईं ओर स्पीकर और बाईं ओर 3.5एमएम जैक दिया गया है।
reno-3-pro
कीमत और सेल डिटेल

OPPO Reno 3 Pro के 8जीबी रैम और 128जीबी इंटरनल स्टोरेज को कंपनी ने 29,990 रुपए और 8जीबी रैम व 256जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 32,990 रुपए में लॉन्च किया है। ओपो रेनो 3 प्रो के8जीबी रैम और 128जीबी इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट की सेल 6 मार्च से फ्लिपकार्ट और अमेज़न इंडिया के साथ ही ऑफलाईन रिटेल स्टोर्स पर की जाएगी।

इसके अलावा फोन को खरीदने पर कंपनी की ओर से एचडीएफसी और आईसीआईसीआई कार्ड धारकों के साथ ही आरबीएल क्रेडिट कार्ड व यस बैंक क्रेडिट कार्ड यूजर्स को 10 प्रतिशत का कैशबैक दिया जाएगा।

स्पेसिफिकेशन्स

अगर बात करें रेनो 3 प्रो की स्पेसिफिकेशन्स की तो इसमें 6.4 इंच की फुलएचडी+ एमोलेड डिसप्ले डुअल पंच होल के साथ दी गई है। इसके अलावा फोन में 8GB रैम के साथ ही 128GB और 256GB की स्टोरेज दी गई है। साथ ही फोन में मीडियाटेक P95 चिपसेट दिया गया है। इसके अलावा ओपो रेनो 3 प्रो डुअल सिम फोन 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है।

दमदार कैमरा

फोन पिछले हिस्से पर क्वाड रियर कैमरा सेटअप में प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल और 13 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस होगा। इसके अलावा रियर पर 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम लेंस दिया गया है। ओप्पो रेनो 3 प्रो को ‘अल्ट्रा नाइट सेल्फी मोड’ के साथ भी लिस्ट किया गया है। इसके अलावा फ्रंट पर 44 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही यह फोन 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर सपोर्ट करेगा जो एक डेफ्थ सेंसर है।

बैटरी और कनेक्टिविटी ऑप्शन

सिक्योरिटी के लिए इस फोन में इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर गया है। वहीं स्मार्टफोन 30W VOOC फ्लैश चार्ज 4.0 तकनीक सपोर्ट करता है और फोन में 4,025एमएएच से बड़ी बैटरी देखने को मिल रही है। ओप्पो रेनो 3 प्रो फोन ऑरोरा ब्लू, मिडनाइट ब्लैक और स्काई व्हाइट रंगों के विकल्प में पेश किया गया है।

The post 64 MP कैमरा, 8 GB रैम और 256 GB मैमोरी के साथ हुआ लॉन्च, जानें क्या है कीमत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno-3-pro-64mp-8gb-ram-256gb-storage-price-sale/feed/ 0
OPPO Reno 3 और OPPO Reno 3 Pro ने बाजार में दी दस्तक, देखें इन पावरफुल स्मार्टफोंस की कीमत https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno-3-pro-5g-officially-launched-price-specifications-sale/ https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno-3-pro-5g-officially-launched-price-specifications-sale/#respond Thu, 26 Dec 2019 08:54:52 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=39238 आइये नज़र डालते हैं OPPO Reno 3 और Reno 3 Pro स्मार्टफोन पर

The post OPPO Reno 3 और OPPO Reno 3 Pro ने बाजार में दी दस्तक, देखें इन पावरफुल स्मार्टफोंस की कीमत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

लंबे इंतजार के बाद आज OPPO की ‘रेनो सीरीज़’ के नए स्मार्टफोंस ने टेक मार्केट में दस्तक दे दी है। पिछले दिनों OPPO की आधिकारिक चीनी वेबसाइट पर ऑफिशियल होने के बाद आज OPPO Reno 3 और Reno 3 Pro स्मार्टफोन ने बाजार में एंट्री ले ली है।  OPPO ने आज चीन में ईवेंट का आयोजन कर इन दोनों स्मार्टफोंस को बिक्री के लिए मार्केट में पेश कर दिया है। Reno 3 सीरीज़ के ये दोनों ही डिवाईस OPPO के 5G स्मार्टफोन हैं जो शानदार लुक के साथ ही पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स से लैस किए गए हैं। आइये नज़र डालते हैं OPPO Reno 3 और Reno 3 Pro स्मार्टफोन पर

OPPO Reno 3 Pro

रेनो 3 प्रो की बात पहले करें तो इस स्मार्टफोन को पंच-होल डिजाईन पर लॉन्च किया गया हैं। इस फोन में फुलव्यू बेजल लेस कर्व्ड स्क्रीन दी गई है जो दाईं और बाईं ओर से बैक पैनल की तरफ मुड़ी हुई है। वहीं पंच-होल डिसप्ले के उपरी बाईं कोने पर स्थित है। Oppo Reno 3 Pro का स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 92:1 का है तथा यह स्मार्टफोन 6.5 इंच की फुलएचडी+ एमोलेड डिसप्ले सपोर्ट करता है। इस फोन की स्क्रीन 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है।

Oppo Reno 3 Pro 5g officially launched price specifications sale

Oppo Reno 3 Pro की अन्य स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह स्मार्टफोन एंडरॉयड 10 आधारित कलर ओएस 7 पर लॉन्च हुआ है जो 2.4 गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ क्वॉलकॉम के स्नैपड्रैगन 765जी चिपसेट पर रन करता है। फोटाग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो यह फोन क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर फ्लैश लाईट के साथ 48 मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स586 प्राइमरी सेंसर दिया गया है। यह भी पढ़ें : Samsung Fold को टक्कर देने आ रहा OnePlus का फोल्डेबल स्मार्टफोन

इसके साथ ही रियर कैमरा सेटअप में 13 मेगापिक्सल को टेलीफोटो लेंस, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का ब्लैक एंड व्हाईट सेंसर मौजूद है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Oppo Reno 3 Pro 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। सिक्योरिटी के लिए जहां यह फोन इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर सपोर्ट करता है वहीं पावर बैकअप के लिए इस स्मार्टफोन में VOOC 4.0 तकनीक से लैस 4,025 एमएएच की बैटरी दी गई है।

OPPO Reno 3

Oppo Reno 3 को कंपनी ने वॉटरड्रॉप नॉच के साथ पेश किया है। कंपनी ने इस फोन को 6.4 इंच की फुलएचडी+ एमोलेड डिसप्ले से लैस किया है जो इन डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक सपोर्ट करता है। Oppo Reno 3 एंडरॉयड 10 ओएस के साथ मीडियाटेक के डामेनसिटी 1000एल चिपसेट पर रन करता है। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Oppo Reno 3 भी क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर फ्लैश लाईट के साथ 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। जिसके साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल के मैक्रो तथा मोनो लेंस दिए गए हैं। सेल्फी के लिए इस फोन में भी 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। Oppo Reno 3 पावर बैकअप के लिए VOOC 4.0 और 30वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 4,025 एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है।

Oppo Reno 3 Pro 5g officially launched price specifications sale

वेरिएंट्स व कीमत

Oppo Reno 3 Pro ने दो वेरिएंट्स में दस्तक दी है। फोन के एक वेरिएंट में 8 जीबी रैम + 128 जीबी मैमोरी तथा दूसरे वेरिएंट में 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज दी गई है। फोन के 8 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत 3999 युआन (तकरीबन 40,500 रुपये) और 12 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत 4499 युआन (तकरीबन 45,600 रुपये) है।

इसी तरह Oppo Reno 3 का बेस वेरिएंट 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज और दूसरा वेरिएंट 12 जीबी रैम मैमोरी के साथ 128 जीबी की इंटरनल मैमोरी सपोर्ट करता है। फोन के 8 जीबी रैम वेरिएंट को 3399 युआन (तकरीबन 35,500 रुपये) तथा 12 जीबी रैम वेरिएंट को 3699 युआन (तकरीबन 37,500 रुपये) में लॉन्च किया गया है। फोन को Sunrise impression, Moon night black, Blue starry night और Misty white कलर में खरीदा जा सकेगा।

The post OPPO Reno 3 और OPPO Reno 3 Pro ने बाजार में दी दस्तक, देखें इन पावरफुल स्मार्टफोंस की कीमत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno-3-pro-5g-officially-launched-price-specifications-sale/feed/ 0
OPPO ने पेश किए बेहद शानदार स्मार्टफोन Reno 3 और Reno 3 Pro, 26 दिसंबर को लेंगे मार्केट में एंट्री https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno-3-pro-5g-series-company-official-website-design-display-specs-4025mah-battery-ultra-steady-camera-revealed/ https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno-3-pro-5g-series-company-official-website-design-display-specs-4025mah-battery-ultra-steady-camera-revealed/#respond Thu, 19 Dec 2019 12:03:18 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=39036 OPPO ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर Reno 3 और Reno 3 Pro का प्रोडक्ट पेज बना दिया है।

The post OPPO ने पेश किए बेहद शानदार स्मार्टफोन Reno 3 और Reno 3 Pro, 26 दिसंबर को लेंगे मार्केट में एंट्री first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

पिछले कई दिनों से OPPO की ‘रेनो सीरीज़’ को लेकर लगातार लीक्स सामने आ रहे हैं। यह सीरीज़ आने वाली 26 दिसंबर को टेक मंच पर दस्तक देने वाली है और इसमें OPPO Reno 3 और Reno 3 Pro स्मार्टफोन शामिल रहेंगे। ये दोनों ही डिवाईस OPPO के 5G स्मार्टफोन होंगे। विभिन्न लीक्स में इन दोनों स्मार्टफोंस की स्पेसिफिकेशन्स और फोटोज़ से लेकर कीमत भी सामने आ चुकी है। वहीं अब लॉन्च से पहले ही OPPO ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर Reno 3 और Reno 3 Pro स्मार्टफोन को लिस्ट कर दिया है।

OPPO ने अपनी आधिकारिक चीनी वेबसाइट पर ‘रेनो 3‘ सीरीज़ का प्रोडक्ट पेज बना दिया है। इस प्रोडक्ट पेज पर Reno 3 और Reno 3 Pro दोनों स्मार्टफोन लिस्ट किए गए हैं। इस लिस्टिंग में दोनों स्मार्टफोंन की वास्तविक फोटोज़ मौजूद है। सीरीज़ के प्रोडक्ट पेज पर एक ओर जहां OPPO ने Reno 3 और Reno 3 Pro स्मार्टफोन की कई अहम स्पेसिफिकेशन्स शेयर कर दी है वहीं लॉन्च से पहले ही Reno 3 Pro के रैम व स्टोरेज वेरिएंट्स का भी खुलासा हो गया है।

Oppo Reno 3 Pro

रेनो 3 प्रो की बात पहले करें तो यह स्मार्टफोन सीरीज़ का बड़ा फोन होगा जिसे पंच-होल डिजाईन पर लॉन्च किया जाएगा। फोटो में दिखाया गया है कि यह पंच-होल डिसप्ले के उपरी बाईं कोने पर स्थित होगा। इस फोन में फुलव्यू बेजल लेस कर्व्ड स्क्रीन दी गई है जो दाईं और बाईं ओर से बैक पैनल की तरफ मुड़ी हुई है। फोन के बैक पैनल पर क्वॉड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें फ्लैश लाईट भी मौजूद है। इस कैमरा सेटअप में ‘Ultra Steady’ लिखा हुआ है।

OPPO Reno 3 pro 5g series company official website design display specs 4025mah battery Ultra Steady camera revealed

कंपनी की वेबसाइट पर Oppo Reno 3 Pro दो वेरिएंट्स में लिस्ट हुआ है। फोन के एक वेरिएंट में 8 जीबी रैम + 128 जीबी मैमोरी तथा दूसरे वेरिएंट में 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज दी गई है। ओपो ने खुलासा किया है कि Reno 3 Pro स्मार्टफोन को क्वॉलकॉम के स्नैपड्रैगन 765जी चिपसेट पर लॉन्च किया जाएगा। वहीं इस स्मार्टफोन में VOOC 4.0 तकनीक से लैस 4,025 एमएएच की बैटरी दी जाएगी। वेबसाइट पर Oppo Reno 3 Pro को Sunrise impression, Moon night black, Blue starry night और Misty white कलर में लिस्ट किया गया है। यह भी पढ़ें : Realme ला रहा है 108 मेगापिक्सल कैमरे वाला स्मार्टफोन, कंपनी सीईओ ने दी जानकारी

अन्य स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो लीक के अनुसार Oppo Reno 3 Pro का आस्पेक्ट रेशियो 20:9 का हो सकता है तथा फोन में 6.5 इंच की फुलएचडी+ एमोलेड डिसप्ले देखने को मिल सकती है। वहीं टेना लिस्टिंग के अनुसार इस फोन में एंडरॉयड 10 के साथ 2.4 गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाला ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया जाएगा। फोटोग्राफी के लिए Oppo Reno 3 Pro 5G के रियर पैनल पर 48 मेगापिक्सल + 13 मेगापिक्सल + 8 मेगापिक्सल + 2 मेगापिक्सल कैमरा सेटअप और सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।

Oppo Reno 3

OPPO Reno 3 स्मार्टफोन वॉटरड्रॉप नॉच सपोर्ट करेगा तथा इस फोन में कर्व्ड डिसप्ले नहीं दी जाएगी। वेबसाइट से पता चला है कि यह स्मार्टफोन भी 4,025 एमएएच की बैटरी से लैस होगा। वहीं लीक के अनुसार Oppo Reno 3 में 6.5 इंच की ओएलईडी डिसप्ले दी जा सकती है जो 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगी। लीक के अनुसार OPPO Reno 3 स्मार्टफोन में 12 जीबी की अधिकतम रैम मैमोरी देखने को मिल सकता है। वहीं साथ ही फोन में 30वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली बैटरी दिए जाने की बात भी लीक में सामने आ चुकी है।

OPPO Reno 3 pro 5g series company official website design display specs 4025mah battery Ultra Steady camera revealed

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Oppo Reno 3 5G को क्वॉड रियर कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च किया जा सकता है। लीक के मुताबिक फोन में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर देखने को मिलेगा। इसके साथ ही Reno3 5G में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा, 13 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा सेंसर भी दिया जा सकता है।

The post OPPO ने पेश किए बेहद शानदार स्मार्टफोन Reno 3 और Reno 3 Pro, 26 दिसंबर को लेंगे मार्केट में एंट्री first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno-3-pro-5g-series-company-official-website-design-display-specs-4025mah-battery-ultra-steady-camera-revealed/feed/ 0
OPPO Reno 3 की रियल ईमेज आई सामने, डिजाईन और वेरिएंट का खुलासा https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno-3-real-images-leaked-waterdrop-notch-8gb-ram-launch-date-26-december/ https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno-3-real-images-leaked-waterdrop-notch-8gb-ram-launch-date-26-december/#respond Wed, 18 Dec 2019 06:20:59 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=38965 लॉन्च से पहले ही OPPO Reno 3 की रियल ईमेज भी इंटरनेट पर वायरल हो गई है।

The post OPPO Reno 3 की रियल ईमेज आई सामने, डिजाईन और वेरिएंट का खुलासा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

कल ही OPPO से जुड़ा एक अहम लीक सामने आया था जिसके ब्रांड की ‘रेनो सीरीज़’ के आगामी स्मार्टफोन OPPO Reno 3 5G और Reno 3 Pro 5G के बाजार में आने से पहले ही इस स्मार्टफोंस के वेरिएंट्स और कीमत का खुलासा किया गया था। ये दोनों स्मार्टफोन आने वाली 26 दिसंबर को अंर्तराष्ट्रीय मंच पर लॉन्च होंगे। विभिन्न लीक्स में इन दोनों स्मार्टफोंस की कई स्पेसिफिकेशन्स भी सामने आ चुकी है। वहीं अब लॉन्च से पहले ही OPPO Reno 3 की रियल ईमेज भी इंटरनेट पर वायरल हो गई है।

OPPO Reno 3 की फोटो सामने आने से इस बात की पुष्टि हो गई है कि यह स्मार्टफोन शार्कफ़िन या पॉप-अप कैमरे के साथ लॉन्च नहीं होगा बल्कि OPPO Reno 3 को कंपनी द्वारा वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले पर ही पेश किया जाएगा। सामने आई फोटोज़ में फोन का मैन्यु भी ओपन दिखाया गया है जिससे फोटो में मौजूद OPPO Reno 3 की रैम व स्टोरेज की जानकारी भी हाथ लगी है। फोटो से पता चला है कि OPPO Reno 3 को 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज पर लॉन्च किया जाएगा तथा प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में 2.2 गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड के साथ मीडियाटेक एमटी6885 चिपसेट देखने को मिलेगा।

Oppo Reno 3 5G

OPPO Reno 3 5G की ताजा फोटो से यह तो साफ हो गया है कि यह स्मार्टफोन वॉटरड्रॉप नॉच सपोर्ट करेगा। वहीं स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो लीक के अनुसार फोन में 6.5 इंच की ओएलईडी डिसप्ले दी जा सकती है जो 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगी। लीक के अनुसार OPPO Reno 3 स्मार्टफोन में 12 जीबी की अधिकतम रैम मैमोरी देखने को मिल सकता है। वहीं साथ ही फोन में 30वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली बैटरी दिए जाने की बात भी लीक में सामने आ चुकी है।

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Oppo Reno 3 5G को क्वॉड रियर कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च किया जा सकता है। लीक के मुताबिक फोन में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर देखने को मिलेगा। इसके साथ ही Reno3 5G में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा, 13 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा सेंसर भी दिया जा सकता है।

Oppo Reno 3 Pro 5G

यह स्मार्टफोन सीरीज़ का बड़ा फोन होगा जिसे पंच-होल डिजाईन पर लॉन्च किया जाएगा। लीक के अनुसार इस फोन का आस्पेक्ट रेशियो 20:9 का हो सकता है तथा फोन में 6.5 इंच की फुलएचडी+ एमोलेड डिसप्ले देखने को मिल सकती है। वहीं टेना लिस्टिंग में यह भी पता लगा चुका है कि Reno 3 Pro में एंडरॉयड 10 के साथ 2.4 गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाला ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया जाएगा जो क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 765जी चिपसेट पर रन करेगा।

OPPO Reno 3 real images leaked waterdrop notch 8gb ram launch date 26 december

फोटोग्राफी के लिए Oppo Reno 3 Pro 5G में भी रियर पर चार कैमरे हो सकते हैं, जिसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर, 13 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर होगा। टेना लिस्टिंग में 8 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल के कैमरा सेंसर का भी जिक्र किया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी हो सकता है। डिवाइस में सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर हो सकता है। वहीं पावर बैकअप के लिए 4,025एमएएच की बैटरी देखने को मिल सकती है।

यह हो सकती है कीमत

सीरीज़ के मार्केट प्राइज़ की बात करें तो एक लीक के अनुसार OPPO Reno 3 5G के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 3199 युआन यानि तकरीबन 32,400 रुपये में लॉन्च किया जाएगा। वहीं फोन के 12 जीबी रैम + 128 जीबी मैमोरी वेरिएंट को कंपनी द्वारा 3599 युआन यानि करीब 36,400 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया जाएगा। वहीं लीक में बताया गया है कि OPPO Reno 3 Pro 5G भी दो वेरिएंट्स में लॉन्च होगा जिसमें 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 3699 युआन ( करीब 37,500 रुपये ) और 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 4199 युआन ( लगभग 42,500 रुपये ) हो सकती है।

The post OPPO Reno 3 की रियल ईमेज आई सामने, डिजाईन और वेरिएंट का खुलासा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno-3-real-images-leaked-waterdrop-notch-8gb-ram-launch-date-26-december/feed/ 0
लॉन्च से पहले ही देखें OPPO Reno 3 की कीमत, 12 जीबी रैम पर होगा लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno-3-pro-5g-price-leaked-ahead-of-26-december-launch-know-specifications/ https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno-3-pro-5g-price-leaked-ahead-of-26-december-launch-know-specifications/#respond Tue, 17 Dec 2019 07:25:38 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=38921 सीरीज़ के अगले स्मार्टफोन OPPO Reno 3 5G और Reno 3 Pro 5G नाम के साथ बाजार में एंट्री लेंगे।

The post लॉन्च से पहले ही देखें OPPO Reno 3 की कीमत, 12 जीबी रैम पर होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

OPPO आधिकारिक तौर पर इस बात की घोषणा कर चुकी है कि कंपनी आने वाली 26 दिसंबर को अंर्तराष्ट्रीय मंच पर अपनी ‘रेनो सीरीज़’ का विस्तार करने वाली है और कंपनी के अगले स्मार्टफोन OPPO Reno 3 सीरीज़ के होंगे। ये स्मार्टफोंस क्वॉलकॉम के नए और मीडबजट में 5G सपोर्ट प्रदान करने वाले स्नैपड्रैगन 765G चिपसेट से लैस होंगे। बताया जा रहा है कि सीरीज़ के अगले स्मार्टफोन OPPO Reno 3 5G और Reno 3 Pro 5G नाम के साथ बाजार में एंट्री लेंगे। इन दोनों ही स्मार्टफोंस को लेकर कई लीक्स सामने आ चुके हैं। लेकिन अब फोन लॉन्च से पहले OPPO Reno 3 सीरीज़ की कीमत का भी खुलासा हो गया है।

लीक के अनुसार OPPO Reno 3 5G के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 3199 युआन यानि तकरीबन 32,400 रुपये में लॉन्च किया जाएगा। वहीं फोन के 12 जीबी रैम + 128 जीबी मैमोरी वेरिएंट को कंपनी द्वारा 3599 युआन यानि करीब 36,400 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया जाएगा। वहीं लीक में बताया गया है कि OPPO Reno 3 Pro 5G भी दो वेरिएंट्स में लॉन्च होगा जिसमें 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 3699 युआन ( करीब 37,500 रुपये ) और 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 4199 युआन ( लगभग 42,500 रुपये ) होगी।

Oppo Reno 3 5G

OPPO Reno 3 5G की इस स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी की बात करें तो यह स्मार्टफोन 6.5 इंच की ओएलईडी डिसप्ले सपोर्ट के साथ आएगा। वहीं, इसमें दी गई स्क्रीन 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगी। साथ ही फोन में 30वॉट फास्ट चार्जिंग वाली बैटरी दिए जाने की बात सामने आ चुकी है। लीक के अनुसार OPPO Reno 3 में 12 जीबी की अधिकतम रैम मैमोरी दी जाएगी तथा यह स्मार्टफोन क्वॉलकॉम के नए चिपसेट स्नैपड्रैगन 765G पर रन करेगा।

Oppo Reno 3 Pro 5G price leaked ahead of 26 december launch know specifications

इसके अलावा फोटोग्राफी के लिए Oppo Reno 3 5G को क्वॉड रियर कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च किया जा सकता है। लीक के मुताबिक फोन में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर देखने को मिलेगा। इसके साथ ही Reno3 5G में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा, 13 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा सेंसर भी दिया जा सकता है।

Oppo Reno 3 Pro 5G

अगर बात करें Oppo Reno 3 Pro 5जी में 6.5 इंच का फुल-एचडी+ (1080×2400 पिक्सल) एमोलेड डिसप्ले हो सकता है। इसके अलावा फोन के डिसप्ले में एस्पेक्ट रेशियो 20:9 हो सकता है। वहीं, टेना पर सामने आई तस्वीरों के अनुसार डिवाइस में होल-पंच डिज़ाइन और घुमावदार किनारे होंगे। टेना लिस्टिंग से भी यह भी पता लगा है कि अपकमिंग Oppo फोन में 2.4 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी प्रोसेसर दिया जा सकता है। वहीं, डिवाइस में 4025एमएएच की बैटरी होगी।

Oppo Reno 3 Pro 5G price leaked ahead of 26 december launch know specifications

फोटोग्राफी के लिए Oppo Reno 3 Pro 5G में भी रियर पर चार कैमरे हो सकते हैं, जिसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर, 13 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर होगा। टेना लिस्टिंग में 8 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल के कैमरा सेंसर का भी जिक्र किया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी हो सकता है। डिवाइस में सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर हो सकता है। वहीं, इस फोन में भी एंडरॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम देखने को मिल सकता है।

ध्यान रहें कि जब तक कंपनी की ओर Oppo Reno 3 सीरीज़ से ऑफिशियली पर्दा नहीं उठाया जाता है, तब तक सामने आए फोन वेरिएंट्स और उनकी कीमत को पुख्ता नहीं कहा जा सकता है।

The post लॉन्च से पहले ही देखें OPPO Reno 3 की कीमत, 12 जीबी रैम पर होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno-3-pro-5g-price-leaked-ahead-of-26-december-launch-know-specifications/feed/ 0
क्वाड कैमरा और 12 जीबी रैम वाले OPPO Reno 3 5G व Reno 3 Pro 5G 26 दिसंबर को होंगे लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno3-5g-and-reno3-pro-5g-with-quad-rear-cameras-to-be-announced-on-december-26/ https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno3-5g-and-reno3-pro-5g-with-quad-rear-cameras-to-be-announced-on-december-26/#respond Wed, 11 Dec 2019 04:59:34 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=38742 दोनों ही फोन 5G कनेक्टिविटी के साथ पेश किए जाएंगे।

The post क्वाड कैमरा और 12 जीबी रैम वाले OPPO Reno 3 5G व Reno 3 Pro 5G 26 दिसंबर को होंगे लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Oppo Reno 3 सीरीज को लेकर काफी समय से जानकारी व लीक सामने आ रहे हैं। हाल ही में Reno 3 Pro 5G स्मार्टफोन के कुछ रेंडर (ग्राफिक्स से बनी तस्वीर) भी सामने आई थीं जिससे फोन के डिज़ाइन और प्रमुख स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी मिली थी। वहीं, अब इस सीरीज को कंपनी ऑफिशियल तौर पर 26 दिसंबर को पेश किया जाएगा। इस बात की जानकारी खुद कंपनी ने दी है।

दरअसल, Oppo ने चीन की सर्टिफिकेशन साइट वीबो पर एक वीडियो टीजर जारी किया है, जिसमें Oppo Reno 3 5G की लॉन्च डेट 26 दिसंबर बताई गई है। हालांकि, इस वीडियो में डेट और समय के अलावा और किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी गई है।
reno-3-5g
Oppo Reno 3 Pro 5जी की स्पेसिफिकेशन्स

अगर बात करें Oppo Reno 3 Pro 5जी में 6.5 इंच का फुल-एचडी+ (1080×2400 पिक्सल) एमोलेड डिसप्ले हो सकता है। इसके अलावा फोन के डिसप्ले में एस्पेक्ट रेशियो 20:9 हो सकता है। वहीं, टेना पर सामने आई तस्वीरों के अनुसार डिवाइस में होल-पंच डिज़ाइन और घुमावदार किनारे होंगे।

टेना लिस्टिंग से भी यह भी पता लगा है कि अपकमिंग Oppo फोन में 2.4 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी प्रोसेसर दिया जा सकता है। वहीं, डिवाइस में 4025एमएएच की बैटरी होगी।
reno-3-pro
इतना ही नहीं लीक के अनुसार Reno 3 Pro में 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज दी जा सकती है। फिलहाल यह साफ नहीं है कि इस फोन के कितने रैम और स्टोरेज वेरिएंट आएंगे। फोटोग्राफी के लिए फोन में रियर पर चार कैमरे हो सकते हैं, जिसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर, 13 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर होगा।

टेना लिस्टिंग में 8 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल के कैमरा सेंसर का भी जिक्र किया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी हो सकता है। डिवाइस में सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर हो सकता है। वहीं, इस फोन में Android 10 ऑपरेटिंग सिस्टम हो सकता है।
OPPO PCPM00 reno 3 listed on tenaa specs leaked launch soon
Oppo Reno 3 5G की स्पेसिफिकेशन्स

OPPO Reno 3 5G की इस स्पेसि​फिकेशन्स की जानकारी की बात करें तो यह स्मार्टफोन 6.5 इंच की ओएलईडी डिसप्ले सपोर्ट के साथ आएगा। वहीं, इसमें दी गई स्क्रीन 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगी। साथ ही फोन में 30वॉट फास्ट चार्जिंग वाली बैटरी दिए जाने की बात सामने आ चुकी है।
लीक के अनुसार OPPO Reno 3 में 12 जीबी की रैम मैमोरी दी जाएगी तथा यह स्मार्टफोन क्वॉलकॉम के नए चिपसेट स्नैपड्रैगन 765G पर रन करेगा।

इसके अलावा फोटोग्राफी के लिए फोन में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर देखने को मिलेगा। तथा इसके साथ ही Reno 3 में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा, 13 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा सेंसर भी दिया जा सकता है।

सोर्स

The post क्वाड कैमरा और 12 जीबी रैम वाले OPPO Reno 3 5G व Reno 3 Pro 5G 26 दिसंबर को होंगे लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno3-5g-and-reno3-pro-5g-with-quad-rear-cameras-to-be-announced-on-december-26/feed/ 0