OPPO Reno 3 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Tue, 17 Mar 2020 04:44:27 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 44MP सेल्फी कैमरे और 8GB रैम के साथ आया OPPO Reno 3, जानें क्या है कीमत https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno-3-4g-global-variant-8gb-ram-44mp-selfie-camera-price-specifications-features/ https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno-3-4g-global-variant-8gb-ram-44mp-selfie-camera-price-specifications-features/#respond Tue, 17 Mar 2020 04:44:27 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=41793 फोन इंडिया में कब लॉन्च होगा इसकी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।

The post 44MP सेल्फी कैमरे और 8GB रैम के साथ आया OPPO Reno 3, जानें क्या है कीमत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

OPPO ने इस महीने की शुरूआत में इंडिया में अपनी ‘रेनो सीरीज़’ को बढ़ाते हुए OPPO Reno 3 Pro लॉन्च किया था जिसमें डुअल पंच-होल डिसप्ले दिया गया था। वहीं, कंपनी ने अब रेनो 3 स्मार्टफोन अंर्तराष्ट्रीय बाजार में उतार दिया है जो कि 4G वेरिएंट में आता है। इससे पहले कंपनी चीन में इस डिवाइस के 5जी वेरिएंट को पेश कर चुकी है।

कीमत

रेनो 3 को सिंगल वर्जन 128GB स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। Oppo Reno 3 4G वेरिएंट को CNY 3,399 (लगभग 35,900 रुपए) में पेश किया गया है। फोन फिलहाल ओप्पो श्रीलंका की वेबसाइट पर लिस्ट है। डिवाइस Auroral Blue और Midnight Black कलर ऑप्शन में आया है। हालांकि, अभी इस डिवाइस के इंडिया में लॉन्च होने की जानकारी सामने नहीं आई है। इसे भी पढ़ें: Realme के बाद OPPO ने भी की Smart TV लॉन्च करने की घोषणा, Xiaomi-OnePlus को देगा टक्कर

स्पेसिफिकेशन्स

OPPO Reno 3 को कंपनी की ओर से वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले पर लॉन्च गया है। डिवासइ को 20:9 आस्पेक्ट रेशियो और 1080 x 2340 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.4 इंच की फुलएचडी+ एमोलेड डिसप्ले दी गई है। इसके अलावा यह फोन एंडरॉयड 10 आधारित होगा जो कलरओएस 7 पर काम करता है।

रेनो 3 को फोन का ग्लोबल मॉडल मीडियाटेक के हीलियो पी90 चिपसेट पर लॉन्च किया गया है। वहीं फोन में 8 जीबी की रैम और 128जीबी मैमोरी दी गई है। फोटोग्राफी की बात करें तो OPPO Reno 3 को चीन में 32 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरे पर लॉन्च किया गया था। लेकिन, ग्लोबली इसे 44 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट के साथ पेश किया गया है। साथ ही रेनो 3 में क्वॉड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसे भी पढ़ें: 48MP कैमरा और 8GB रैम वाले Oppo F15 की कीमत हुई कम, जानें क्या है नया प्राइस

OPPO Reno 3 के बैक पैनल पर 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है, जिसके साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड लेंस, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल का ही मोनो सेंसर देखने को मिलेगा। वहीं पावर बैकअप के लिए इस फोन में 30W VOOC 4.0 फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 4025एमएएच की बैटरी दी गई है।
कनेक्टिविटी ऑप्शन के लिए फोन में में 4 जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ वी 05, जीपीएस / ए-जीपीएस, यूएसबी शामिल हैं। इसके अलावा, यह 160.2×73.3×7.9 मिमी साइज और इसका वजन 170 ग्राम है।

The post 44MP सेल्फी कैमरे और 8GB रैम के साथ आया OPPO Reno 3, जानें क्या है कीमत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno-3-4g-global-variant-8gb-ram-44mp-selfie-camera-price-specifications-features/feed/ 0
16 मार्च को ग्लोबली लॉन्च होगा 44एमपी सेल्फी कैमरे वाला OPPO Reno 3 https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno-3-global-launch-on-16-march-44mp-selfie-camera-specs-leaked-price/ https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno-3-global-launch-on-16-march-44mp-selfie-camera-specs-leaked-price/#respond Thu, 12 Mar 2020 06:35:45 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=41594 कंपनी आने वाली 16 मार्च को रेनो 3 स्मार्टफोन अंर्तराष्ट्रीय बाजार में उतार देगी।

The post 16 मार्च को ग्लोबली लॉन्च होगा 44एमपी सेल्फी कैमरे वाला OPPO Reno 3 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

OPPO ने इस महीने की शुरूआत में इंडिया में अपनी ‘रेनो सीरीज़’ को बढ़ाते हुए OPPO Reno 3 Pro लॉन्च किया था जिसने डुअल पंच-होल डिसप्ले के साथ एंट्री ली थी। भारत में सीरीज़ का सिर्फ प्रो मॉडल ही आया था। वहीं अब खबर आ रही है कि ओपो ग्लोबल मंच पर OPPO Reno 3 स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है। इस स्मार्टफोन को वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले पर ही लॉन्च किया जाएगा तथा कंपनी आने वाली 16 मार्च को रेनो 3 स्मार्टफोन अंर्तराष्ट्रीय बाजार में उतार देगी।

OPPO Reno 3 के लॉन्च की जानकारी कंपनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिये दी है। कंपनी ने पोस्ट किया है कि ओपो आने वाली 16 मार्च को रेनो सीरीज़ के नए डिवाईस OPPO Reno 3 को ग्लोबली लॉन्च कर देगी। 16 मार्च को आॅफिशियल होने के बाद रेनो 3 स्मार्टफोन अलग अलग तारीखों पर विभिन्न बाजारों में सेल के लिए उपलब्ध होगा। आपको बता दें कि OPPO Reno 3 अभी तक सिर्फ चीनी बाजार में ही लॉन्च हुआ है और अंर्तराष्ट्रीय बाजार में आने वाले रेनो 3 फोन में चीनी मॉडल की तुलना में स्पेसिफिकेशन्स भी अलग रखी जाएगी।

ओपो रेनो 3

OPPO Reno 3 को कंपनी की ओर से वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले पर लॉन्च किया जाएगा। फोन को लेकर कहा जा रहा है कि रेनो 3 का ग्लोबल मॉडल 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया जाएगा तथा फोन में 1080 x 2340 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.4 इंच की फुलएचडी+ एमोलेड डिसप्ले देखने को मिलेगी। यह फोन एंडरॉयड 10 आधारित होगा जो कलरओएस 7 पर काम करेगा।

OPPO Reno 3 global launch on 16 march 44mp selfie camera specs leaked price

रेनो 3 को लेकर कहा जा रहा है कि फोन का ग्लोबल मॉडल मीडियाटेक के हीलियो पी90 चिपसेट पर लॉन्च किया जा सकता है। वहीं फोन में 8 जीबी की रैम मैमोरी देखने को मिल सकती है। OPPO Reno 3 को चीन में 32 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरे पर लॉन्च किया गया था। वहीं चर्चा है कि इस फोन का ग्लोबल मॉडल 44 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करेगा। इसके साथ ही रेनो 3 में क्वॉड रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें : डुअल पंच-होल के साथ सामने आया Vivo V19, इसी महीने हो सकता है इंडिया में लॉन्च

OPPO Reno 3 के बैक पैनल पर 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया जा सकता है। जिसके साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड लेंस, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल का ही मोनो सेंसर देखने को मिल सकता है। वहीं पावर बैकअप के लिए इस फोन में 30W VOOC 4.0 फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 4025एमएएच की बैटरी दी जा सकती है। टीज़र में ओपो रेनो 3 का Aurora Blue कलर सामने आ चुका है वहीं फोन की पुख्ता स्पेसिफिकेशन्स के लिए 16 मार्च का इंतजार किया जा रहा है।

OPPO Reno 3 Pro

इंडिया में लॉन्च हो चुके ओपो रेनो 3 प्रो की बात करें तो इस फोन को भारतीय बाजार में दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। फोन के बेस वेरिएंट में 8 जीबी रैम मैमोरी दी गई है जिसके साथ 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज मौजूद है। वहीं रेनो 3 प्रो का दूसरा वेरिएंट 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता हैं। OPPO Reno 3 Pro के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को जहां 29,990 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है वहीं फोन के 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 32,990 रुपये की कीमत पर बाजार में उतारा गया है।

The post 16 मार्च को ग्लोबली लॉन्च होगा 44एमपी सेल्फी कैमरे वाला OPPO Reno 3 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno-3-global-launch-on-16-march-44mp-selfie-camera-specs-leaked-price/feed/ 0
Exclusive: 44MP फ्रंट कैमरा और Helio P90 SoC के साथ आएगा OPPO Reno 3 का ग्लोबल वेरिएंट https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno-3-global-variant-44mp-front-camera-8gb-ram-4025mah-battery-launch-soon/ https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno-3-global-variant-44mp-front-camera-8gb-ram-4025mah-battery-launch-soon/#respond Wed, 11 Mar 2020 07:50:51 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=41571 Oppo Reno 3 ग्लोबल मॉडल जल्द होगा लॉन्च।

The post Exclusive: 44MP फ्रंट कैमरा और Helio P90 SoC के साथ आएगा OPPO Reno 3 का ग्लोबल वेरिएंट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

OPPO Reno 3 ग्लोबल वेरिएंट को कंपनी द्वारा जल्द ही चीन से बाहर लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी अपनी घरेलू मार्केट चीन में Reno 3 और Reno 3 Pro को लॉन्च कर चुकी है। वहीं, हाल ही में कंपनी ने इसके रेनो 3 प्रो को इंडिा में लॉन्च किया था। अब 91mobiles को टिपस्टर ईशान अग्रवाल द्वारा Reno 3 के ग्लोबल वेरिएंट की स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी मिली है।

OPPO Reno 3 की स्पेसिफिकेशन्स

OPPO Reno 3 ग्लोबल मॉडल में नॉच के साथ 6.4-इंच फुल-एचडी+ डिसप्ले दिया जाएगा। इसके अलावा स्मार्टफोन को मीडियाटेक हीलियो पी90 चिपसेटे के साथ आएगा जो कि 5G कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है। वहीं, डिवाइस में क्वाड रियर कैमरा सेटअप होगा, जिसमें 48MP प्राइमरी सेंसर के साथ f/1.8, 13MP टेलीफोटो सेंसर के साथ f/2.4, 8MP अल्ट्रा-वाइड f/2.4, और 2MP मोनो सेंसर के साथ f/2.4 होगा। इसके अलावा फोन के बैक में डुअल-एलईडी फ्लैश के साथ 4K वीडियो रिकॉर्डिंग और हाइब्रिड जूम होगा। इसे भी पढ़ें: 48MP कैमरा और 8GB रैम वाले Oppo F15 की कीमत हुई कम, जानें क्या है नया प्राइस
oppo-reno-3-global-variant
इसके अलावा OPPO Reno 3 के फ्रंट में 32MP से लेकर 44MP का सेंसर होगा। वहीं, Reno 3 Pro को इंडिया में 44एमपी कैमरा सेंसर के साथ पेश किया गया था जो कि दुनिया का पहला फोन है, जिसमें 44-मेगापिक्सल का कैमरा के साथ आता है। हालांकि,l vanilla Reno 3 में सिंगल 44MP सेल्फी कैमरा होगा। इसे भी पढ़ें: Realme के बाद OPPO ने भी की Smart TV लॉन्च करने की घोषणा, Xiaomi-OnePlus को देगा टक्कर

इसके अलावा Oppo Reno 3 में पावर बैकअप के लिए 4,025mAh की बैटरी होगा। इसके अलावा फोन में एंडरॉयड 10-बेस्ड कलरओएस 7, 8GB रैम और 128GB की इंटरनल सटोरेज होगी। इसके अलावा स्मार्टफोन में एमोलेड डिसप्ले इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आएगा। वहीं, रेनो 3 के ग्लोबल वेरिएंट को तीन कलर ऑप्शन Sky White, Midnight Black और Aurora Blue में पेश किया जाएगा। इसके अलावा फोन 160.2 x 73.3 x 8mm साइज और वजन 170 ग्राम होगा।

कीमत

OPPO Reno 3 के ग्लोबल वेरिएंट की कीमत लॉन्च के समय ऑफिशियल तौर पर सामने आएगी। वहीं, फोन को ऑफिशियल तौर पर कब लॉन्च किया जाएगा इस बारे में अब तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है। इसके अलावा OPPO Reno 3 Pro को कंपनी ने हाल ही में 29,990 रुपए में लॉन्च किया गया था।

The post Exclusive: 44MP फ्रंट कैमरा और Helio P90 SoC के साथ आएगा OPPO Reno 3 का ग्लोबल वेरिएंट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno-3-global-variant-44mp-front-camera-8gb-ram-4025mah-battery-launch-soon/feed/ 0
Exclusive : OPPO Reno 3 Pro का पोस्टर आया सामने, 44एमपी डुअल सेल्फी कैमरे के साथ जल्द होगा इंडिया में लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno-3-pro-with-44mp-dual-punch-hole-selfie-camera-to-launch-in-india-soon-promotional-poster/ https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno-3-pro-with-44mp-dual-punch-hole-selfie-camera-to-launch-in-india-soon-promotional-poster/#respond Mon, 10 Feb 2020 07:43:36 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=40631 OPPO Reno 3 Pro में 6 कैमरा सेंसर देखने को मिलेंगे।

The post Exclusive : OPPO Reno 3 Pro का पोस्टर आया सामने, 44एमपी डुअल सेल्फी कैमरे के साथ जल्द होगा इंडिया में लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

91मोबाइल्स ने पिछले महीने ही एक्सक्लूसिव जानकारी दी थी कि टेक कंपनी ओपो भारत में अपनी ‘रेनो सीरीज़’ के तहत जल्द ही OPPO Reno 3 Pro स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। हमने अपनी रिपोर्ट में बताया था कि ओपो रेनो 3 प्रो को कंपनी की ओर से डुअल पंच-होल डिसप्ले पर लॉन्च किया जाएगा और फोन में 44 मेगापिक्सल का डुअल सेल्फी कैमरा देखने को मिलेगा। वहीं आज हमारी खबर पर पुख्ता की मुहर लगाते हुए OPPO Reno 3 Pro का प्रोमोशनल बैनर भी सामने आ गया है। फोन के बैनर से न सिर्फ डुअल सेल्फी कैमरा डिटेल का खुलासा हुआ है बल्कि साथ ही ओपो रेनो 3 प्रो के लुक और डिजाईन की भी जानकारी साफ हो गई है।

OPPO Reno 3 Pro का प्रोमोशनल बैनर कंपनी की ओर से बना दिया गया है जो आने वाले दिनों में देश के रिटेल स्टोर्स पर लगेगा। और इसी बैनर की फोटो 91मोबाइल्स को एक्सक्लूसिवली प्राप्त हुई है। इस बैनर में रेनो 3 प्रो के फ्रंट और बैक दोनों पैनल्स को दिखाया गया है। फोन की फोटो लगाने के साथ ही इस बैनर पर Reno 3 Pro लिखा गया है। बैनल से साफ हो गया है कि यह फोन डुअल सेल्फी कैमरा सपोर्ट करेगा जिसमें प्राइमरी सेंसर 44 मेगापिक्सल का होगा। इस बैनर पर कंपनी ने ‘Clear in Every Shot’ टैशलाईन का यूज़ भी किया है।

OPPO Reno 3 Pro with 44mp dual punch hole selfie camera to launch in india soon promotional poster

ऐसा होगा डिजाईन

OPPO Reno 3 Pro की लुक और डिजाईन की बात करें तो बैनर पर लगी फोन की फोटो से पता चला है कि यह डिवाईस नॉच लेस डिसप्ले पर लॉन्च किया जाएगा, जिसमें तीन किनारें जहां पूरी तरह से बेजल लेस होंगे वहीं नीचे की ओर हल्का सा बॉडी पार्ट मौजूद होगा। डिसप्ले के उपरी बाईं ओर डुअल पंच होल दिया गया है जिसमें दो सेल्फी कैमरा सेंसर फिट होंगे। इसी तरह OPPO Reno 3 Pro के बैक पैनल पर उपरी दाईं ओर क्वॉड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जो वर्टिकल शेप में है। फोन के बैक पैनल से फिंगरप्रिंट सेंसर नदारद है जो इन डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर की ओर ईशारा करता है।

OPPO Reno 3 Pro

ओपो रेनो 3 प्रो के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह स्मार्टफोन 44 मेगापिक्सल का डुअल सेल्फी कैमरे के साथ इंडिया में लॉन्च होगा। बता दें कि OPPO Reno 3 Pro चीनी बाजार में पहले ही लॉन्च हो चुका है लेकिन इंडिया आने वाला मॉडल चीन में लॉन्च हुए मॉडल से अलग होगा। वहीं ओपो इंडिया के वरिष्ठ अधिकारी तसलीम आरिफ इस बात का खुलासा भी कर चुके हैं कि भारत में ओपो रेनो 3 प्रो स्मार्टफोन 4जी कनेक्टिविटी पर ही लॉन्च किया जाएगा।

चीन में लॉन्च हुए मॉडल की बात करें तो वहां यह स्मार्टफोन 6.5 इंच की फुलएचडी+ एमोलेड डिसप्ले सपोर्ट करता है जो 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। ओपो रेनो 3 प्रो को चीन में एंडरॉयड 10 आधारित कलर ओएस 7 पर लॉन्च किया गया है जो 2.4 गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ क्वॉलकॉम के स्नैपड्रैगन 765जी चिपसेट पर रन करता है।

OPPO Reno 3 Pro with 44mp dual punch hole selfie camera to launch in india soon promotional poster

फोटाग्राफी के लिए फोन के बैक पैनल पर फ्लैश लाईट के साथ 48 मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स586 प्राइमरी सेंसर दिया गया है। जिसके साथ 13 मेगापिक्सल को टेलीफोटो लेंस, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का ब्लैक एंड व्हाईट सेंसर मौजूद है। चीन वाला Oppo Reno 3 Pro 32 मेगापिक्सल का सिंगल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। सिक्योरिटी के लिए जहां यह फोन इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर सपोर्ट करता है वहीं पावर बैकअप के लिए इस स्मार्टफोन में VOOC 4.0 तकनीक से लैस 4,025 एमएएच की बैटरी दी गई है।

The post Exclusive : OPPO Reno 3 Pro का पोस्टर आया सामने, 44एमपी डुअल सेल्फी कैमरे के साथ जल्द होगा इंडिया में लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno-3-pro-with-44mp-dual-punch-hole-selfie-camera-to-launch-in-india-soon-promotional-poster/feed/ 0
OPPO Reno 3 और OPPO Reno 3 Pro ने बाजार में दी दस्तक, देखें इन पावरफुल स्मार्टफोंस की कीमत https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno-3-pro-5g-officially-launched-price-specifications-sale/ https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno-3-pro-5g-officially-launched-price-specifications-sale/#respond Thu, 26 Dec 2019 08:54:52 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=39238 आइये नज़र डालते हैं OPPO Reno 3 और Reno 3 Pro स्मार्टफोन पर

The post OPPO Reno 3 और OPPO Reno 3 Pro ने बाजार में दी दस्तक, देखें इन पावरफुल स्मार्टफोंस की कीमत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

लंबे इंतजार के बाद आज OPPO की ‘रेनो सीरीज़’ के नए स्मार्टफोंस ने टेक मार्केट में दस्तक दे दी है। पिछले दिनों OPPO की आधिकारिक चीनी वेबसाइट पर ऑफिशियल होने के बाद आज OPPO Reno 3 और Reno 3 Pro स्मार्टफोन ने बाजार में एंट्री ले ली है।  OPPO ने आज चीन में ईवेंट का आयोजन कर इन दोनों स्मार्टफोंस को बिक्री के लिए मार्केट में पेश कर दिया है। Reno 3 सीरीज़ के ये दोनों ही डिवाईस OPPO के 5G स्मार्टफोन हैं जो शानदार लुक के साथ ही पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स से लैस किए गए हैं। आइये नज़र डालते हैं OPPO Reno 3 और Reno 3 Pro स्मार्टफोन पर

OPPO Reno 3 Pro

रेनो 3 प्रो की बात पहले करें तो इस स्मार्टफोन को पंच-होल डिजाईन पर लॉन्च किया गया हैं। इस फोन में फुलव्यू बेजल लेस कर्व्ड स्क्रीन दी गई है जो दाईं और बाईं ओर से बैक पैनल की तरफ मुड़ी हुई है। वहीं पंच-होल डिसप्ले के उपरी बाईं कोने पर स्थित है। Oppo Reno 3 Pro का स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 92:1 का है तथा यह स्मार्टफोन 6.5 इंच की फुलएचडी+ एमोलेड डिसप्ले सपोर्ट करता है। इस फोन की स्क्रीन 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है।

Oppo Reno 3 Pro 5g officially launched price specifications sale

Oppo Reno 3 Pro की अन्य स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह स्मार्टफोन एंडरॉयड 10 आधारित कलर ओएस 7 पर लॉन्च हुआ है जो 2.4 गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ क्वॉलकॉम के स्नैपड्रैगन 765जी चिपसेट पर रन करता है। फोटाग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो यह फोन क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर फ्लैश लाईट के साथ 48 मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स586 प्राइमरी सेंसर दिया गया है। यह भी पढ़ें : Samsung Fold को टक्कर देने आ रहा OnePlus का फोल्डेबल स्मार्टफोन

इसके साथ ही रियर कैमरा सेटअप में 13 मेगापिक्सल को टेलीफोटो लेंस, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का ब्लैक एंड व्हाईट सेंसर मौजूद है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Oppo Reno 3 Pro 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। सिक्योरिटी के लिए जहां यह फोन इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर सपोर्ट करता है वहीं पावर बैकअप के लिए इस स्मार्टफोन में VOOC 4.0 तकनीक से लैस 4,025 एमएएच की बैटरी दी गई है।

OPPO Reno 3

Oppo Reno 3 को कंपनी ने वॉटरड्रॉप नॉच के साथ पेश किया है। कंपनी ने इस फोन को 6.4 इंच की फुलएचडी+ एमोलेड डिसप्ले से लैस किया है जो इन डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक सपोर्ट करता है। Oppo Reno 3 एंडरॉयड 10 ओएस के साथ मीडियाटेक के डामेनसिटी 1000एल चिपसेट पर रन करता है। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Oppo Reno 3 भी क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर फ्लैश लाईट के साथ 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। जिसके साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल के मैक्रो तथा मोनो लेंस दिए गए हैं। सेल्फी के लिए इस फोन में भी 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। Oppo Reno 3 पावर बैकअप के लिए VOOC 4.0 और 30वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 4,025 एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है।

Oppo Reno 3 Pro 5g officially launched price specifications sale

वेरिएंट्स व कीमत

Oppo Reno 3 Pro ने दो वेरिएंट्स में दस्तक दी है। फोन के एक वेरिएंट में 8 जीबी रैम + 128 जीबी मैमोरी तथा दूसरे वेरिएंट में 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज दी गई है। फोन के 8 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत 3999 युआन (तकरीबन 40,500 रुपये) और 12 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत 4499 युआन (तकरीबन 45,600 रुपये) है।

इसी तरह Oppo Reno 3 का बेस वेरिएंट 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज और दूसरा वेरिएंट 12 जीबी रैम मैमोरी के साथ 128 जीबी की इंटरनल मैमोरी सपोर्ट करता है। फोन के 8 जीबी रैम वेरिएंट को 3399 युआन (तकरीबन 35,500 रुपये) तथा 12 जीबी रैम वेरिएंट को 3699 युआन (तकरीबन 37,500 रुपये) में लॉन्च किया गया है। फोन को Sunrise impression, Moon night black, Blue starry night और Misty white कलर में खरीदा जा सकेगा।

The post OPPO Reno 3 और OPPO Reno 3 Pro ने बाजार में दी दस्तक, देखें इन पावरफुल स्मार्टफोंस की कीमत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno-3-pro-5g-officially-launched-price-specifications-sale/feed/ 0
OPPO ने पेश किए बेहद शानदार स्मार्टफोन Reno 3 और Reno 3 Pro, 26 दिसंबर को लेंगे मार्केट में एंट्री https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno-3-pro-5g-series-company-official-website-design-display-specs-4025mah-battery-ultra-steady-camera-revealed/ https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno-3-pro-5g-series-company-official-website-design-display-specs-4025mah-battery-ultra-steady-camera-revealed/#respond Thu, 19 Dec 2019 12:03:18 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=39036 OPPO ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर Reno 3 और Reno 3 Pro का प्रोडक्ट पेज बना दिया है।

The post OPPO ने पेश किए बेहद शानदार स्मार्टफोन Reno 3 और Reno 3 Pro, 26 दिसंबर को लेंगे मार्केट में एंट्री first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

पिछले कई दिनों से OPPO की ‘रेनो सीरीज़’ को लेकर लगातार लीक्स सामने आ रहे हैं। यह सीरीज़ आने वाली 26 दिसंबर को टेक मंच पर दस्तक देने वाली है और इसमें OPPO Reno 3 और Reno 3 Pro स्मार्टफोन शामिल रहेंगे। ये दोनों ही डिवाईस OPPO के 5G स्मार्टफोन होंगे। विभिन्न लीक्स में इन दोनों स्मार्टफोंस की स्पेसिफिकेशन्स और फोटोज़ से लेकर कीमत भी सामने आ चुकी है। वहीं अब लॉन्च से पहले ही OPPO ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर Reno 3 और Reno 3 Pro स्मार्टफोन को लिस्ट कर दिया है।

OPPO ने अपनी आधिकारिक चीनी वेबसाइट पर ‘रेनो 3‘ सीरीज़ का प्रोडक्ट पेज बना दिया है। इस प्रोडक्ट पेज पर Reno 3 और Reno 3 Pro दोनों स्मार्टफोन लिस्ट किए गए हैं। इस लिस्टिंग में दोनों स्मार्टफोंन की वास्तविक फोटोज़ मौजूद है। सीरीज़ के प्रोडक्ट पेज पर एक ओर जहां OPPO ने Reno 3 और Reno 3 Pro स्मार्टफोन की कई अहम स्पेसिफिकेशन्स शेयर कर दी है वहीं लॉन्च से पहले ही Reno 3 Pro के रैम व स्टोरेज वेरिएंट्स का भी खुलासा हो गया है।

Oppo Reno 3 Pro

रेनो 3 प्रो की बात पहले करें तो यह स्मार्टफोन सीरीज़ का बड़ा फोन होगा जिसे पंच-होल डिजाईन पर लॉन्च किया जाएगा। फोटो में दिखाया गया है कि यह पंच-होल डिसप्ले के उपरी बाईं कोने पर स्थित होगा। इस फोन में फुलव्यू बेजल लेस कर्व्ड स्क्रीन दी गई है जो दाईं और बाईं ओर से बैक पैनल की तरफ मुड़ी हुई है। फोन के बैक पैनल पर क्वॉड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें फ्लैश लाईट भी मौजूद है। इस कैमरा सेटअप में ‘Ultra Steady’ लिखा हुआ है।

OPPO Reno 3 pro 5g series company official website design display specs 4025mah battery Ultra Steady camera revealed

कंपनी की वेबसाइट पर Oppo Reno 3 Pro दो वेरिएंट्स में लिस्ट हुआ है। फोन के एक वेरिएंट में 8 जीबी रैम + 128 जीबी मैमोरी तथा दूसरे वेरिएंट में 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज दी गई है। ओपो ने खुलासा किया है कि Reno 3 Pro स्मार्टफोन को क्वॉलकॉम के स्नैपड्रैगन 765जी चिपसेट पर लॉन्च किया जाएगा। वहीं इस स्मार्टफोन में VOOC 4.0 तकनीक से लैस 4,025 एमएएच की बैटरी दी जाएगी। वेबसाइट पर Oppo Reno 3 Pro को Sunrise impression, Moon night black, Blue starry night और Misty white कलर में लिस्ट किया गया है। यह भी पढ़ें : Realme ला रहा है 108 मेगापिक्सल कैमरे वाला स्मार्टफोन, कंपनी सीईओ ने दी जानकारी

अन्य स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो लीक के अनुसार Oppo Reno 3 Pro का आस्पेक्ट रेशियो 20:9 का हो सकता है तथा फोन में 6.5 इंच की फुलएचडी+ एमोलेड डिसप्ले देखने को मिल सकती है। वहीं टेना लिस्टिंग के अनुसार इस फोन में एंडरॉयड 10 के साथ 2.4 गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाला ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया जाएगा। फोटोग्राफी के लिए Oppo Reno 3 Pro 5G के रियर पैनल पर 48 मेगापिक्सल + 13 मेगापिक्सल + 8 मेगापिक्सल + 2 मेगापिक्सल कैमरा सेटअप और सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।

Oppo Reno 3

OPPO Reno 3 स्मार्टफोन वॉटरड्रॉप नॉच सपोर्ट करेगा तथा इस फोन में कर्व्ड डिसप्ले नहीं दी जाएगी। वेबसाइट से पता चला है कि यह स्मार्टफोन भी 4,025 एमएएच की बैटरी से लैस होगा। वहीं लीक के अनुसार Oppo Reno 3 में 6.5 इंच की ओएलईडी डिसप्ले दी जा सकती है जो 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगी। लीक के अनुसार OPPO Reno 3 स्मार्टफोन में 12 जीबी की अधिकतम रैम मैमोरी देखने को मिल सकता है। वहीं साथ ही फोन में 30वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली बैटरी दिए जाने की बात भी लीक में सामने आ चुकी है।

OPPO Reno 3 pro 5g series company official website design display specs 4025mah battery Ultra Steady camera revealed

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Oppo Reno 3 5G को क्वॉड रियर कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च किया जा सकता है। लीक के मुताबिक फोन में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर देखने को मिलेगा। इसके साथ ही Reno3 5G में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा, 13 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा सेंसर भी दिया जा सकता है।

The post OPPO ने पेश किए बेहद शानदार स्मार्टफोन Reno 3 और Reno 3 Pro, 26 दिसंबर को लेंगे मार्केट में एंट्री first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno-3-pro-5g-series-company-official-website-design-display-specs-4025mah-battery-ultra-steady-camera-revealed/feed/ 0
8 जीबी रैम के साथ वेबसाइट पर लिस्ट हुआ Oppo A91, इसी महीने हो सकता है लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-a91-model-number-oppo-pcpm00-listed-on-geekbench-8gb-ram-specs-leaked/ https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-a91-model-number-oppo-pcpm00-listed-on-geekbench-8gb-ram-specs-leaked/#respond Thu, 19 Dec 2019 06:30:11 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=39000 Oppo A91 की स्पेसिफिकेशन्स भी सामने आ गई है।

The post 8 जीबी रैम के साथ वेबसाइट पर लिस्ट हुआ Oppo A91, इसी महीने हो सकता है लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

OPPO कंपनी आने वाली 26 दिसंबर को अंर्तराष्ट्रीय मंच अपनी ‘रेनो सीरीज़’ को बढ़ाते हुए नए डिवाईस लॉन्च करेगी। इस सीरीज़ के तहत OPPO Reno 3 5G और Reno 3 Pro 5G स्मार्टफोन दस्तक देंगे। हाल ही में खबर आई थी कि Reno 3 सीरीज़ के साथ ही Oppo कंपनी ‘ए सीरीज़’ के दो नए स्मार्टफोन Oppo A8 2020 और Oppo A91 भी लाएगी। इस खबर के साथ Oppo A8 की स्पेसिफिकेशन्स भी इंटरनेट पर वायरल हुई थी। वहीं आज इस सीरीज़ के दूसरे स्मार्टफोन Oppo A91 की स्पेसिफिकेशन्स भी सामने आ गई है। Oppo A91 को बेंचमार्किंग साइट पर लिस्ट कर दिया गया है।

Oppo A91 की चीनी बेंचमार्किंग साइट गीकबेंच पर देखा गया है जहां से इस फोन की स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी मिली है। Oppo A91 को गीकबेंच पर Oppo PCPM00 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। गीकबेंच की यह लिस्टिंग आज यानि 19 दिसंबर की ही है। गीकबेंच की इस लिस्टिंग में Oppo A91 में दिए जाने वाले एंडरॉयड ओएस के साथ ही फोन के प्रोसेसर और रैम मैमोरी की जानकारी मिली है।

Oppo A91

गीकबेंच के अनुसार Oppo A91 को एंडरॉयड 9 पाई पर पेश किया जाएगा जो लॉन्च के बाद एंडरॉयड 10 पर अपडेट हो सकता है। गीकबेंच के अनुसार इस स्मार्टफोन में 1.99 गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाला आक्टाकोर प्रोसेसर दिया जाएगा जो 2.1गीगाहर्ट्ज़ 4 कोर्टेक्स-ए73 कोर + 2.0गीगाहर्ट्ज़ 4 कोर्टेक्स ए-53 वाला होगा। बेचमार्किंग साइट की मानें तो Oppo A91 स्मार्टफोन मीडियाटेक के हेलीयो पी70 चिपसेट पर रन करेगा। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस फोन में माली जी72 जीपीयू देखने को मिल सकता है।

Oppo A91 model number Oppo PCPM00 listed on geekbench 8gb ram specs leaked

Oppo A91 को गीकबेंच पर 8 जीबी की रैम मैमोरी से लैस बताया गया है। हालांकि इस बात को भी नहीं नकारा जा सकता है कि यह डिवाईस एक से ज्यादा वेरिएंट्स में दस्तक दे सकता है। लगे हाथ आपको बता दें कि एक पोस्टर लीक में यह जानकारी मिली थी कि Oppo A91 में 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी जाएगा।  बेंचमार्क स्कोर की बात करें तो Oppo A91 को सिंगल-कोर में जहां 1479 स्कोर दिया गया है वहीं मल्टी-कोर में इस फोन को 5733 स्कोर प्राप्त हुआ है।

पोस्टर लीक की ही बात करें तो इसमें Oppo A91 को क्वॉड रियर कैमरा सेटअप से लैस बताया गया था जिसमें प्राइमरी कैमरा सेंसर 48 मेगापिक्सल को हो सकता है। वहीं इस फोन में VOOC 3.0 फास्ट चार्जिंग दिए जाने की बात भी इस लीक में सामने आई थी।

Oppo A91 model number Oppo PCPM00 listed on geekbench 8gb ram specs leaked

Oppo A8 2020

लीक के मुताबिक Oppo A8 को 6.5 इंच की डिसप्ले पर लॉन्च किया जा सकता है। वहीं टेना पर Oppo A8 स्मार्टफोन में 2.3गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाला आक्टाकोर प्रोसेसर दिए जाने की बात कही गई है। टेना पर इस स्मार्टफोन को 4 जीबी रैम मैमोरी से लैस बताया गया है जिसके साथ ही फोन में 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज देखने को मिल सकती है। गौरतलब है कि 4जीबी रैम के साथ 128जीबी मैमोरी आमतौर पर स्मार्टफोंस में देखने को नहीं मिलती है।

Oppo A8 2020 might launch this month with a91 reno 3 series specs images leaked

वहीं फोटोग्राफी के लिए Oppo A8 2020 में 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा सेंसर दिए जाने की बात टेना पर कही गई है। इस प्राइमरी सेंसर के साथ ही अन्य दो सेंसर 8 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल के होंगे। वहीं सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देखने को मिल सकता है। टेना के मुताबिक Oppo A8 2020 एंडरॉयड 9 पाई पर ही रन होगा। वहीं लीक के मुताबिक इस फोन में 4250एमएएच की बैटरी देखने को मिल सकती है। यह भी पढ़ें : 7 शानदार फोल्डेबल फोन जो 2020 में होंगे लॉन्च

उम्मीद की जा रही है कि दिसंबर खत्म होने तक ओपो इस फोन के पर्दा उठाते हुए Oppo A8 और Oppo A91 स्मार्टफोन से पर्दा उठा देगी।

The post 8 जीबी रैम के साथ वेबसाइट पर लिस्ट हुआ Oppo A91, इसी महीने हो सकता है लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-a91-model-number-oppo-pcpm00-listed-on-geekbench-8gb-ram-specs-leaked/feed/ 0
OPPO Reno 3 की रियल ईमेज आई सामने, डिजाईन और वेरिएंट का खुलासा https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno-3-real-images-leaked-waterdrop-notch-8gb-ram-launch-date-26-december/ https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno-3-real-images-leaked-waterdrop-notch-8gb-ram-launch-date-26-december/#respond Wed, 18 Dec 2019 06:20:59 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=38965 लॉन्च से पहले ही OPPO Reno 3 की रियल ईमेज भी इंटरनेट पर वायरल हो गई है।

The post OPPO Reno 3 की रियल ईमेज आई सामने, डिजाईन और वेरिएंट का खुलासा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

कल ही OPPO से जुड़ा एक अहम लीक सामने आया था जिसके ब्रांड की ‘रेनो सीरीज़’ के आगामी स्मार्टफोन OPPO Reno 3 5G और Reno 3 Pro 5G के बाजार में आने से पहले ही इस स्मार्टफोंस के वेरिएंट्स और कीमत का खुलासा किया गया था। ये दोनों स्मार्टफोन आने वाली 26 दिसंबर को अंर्तराष्ट्रीय मंच पर लॉन्च होंगे। विभिन्न लीक्स में इन दोनों स्मार्टफोंस की कई स्पेसिफिकेशन्स भी सामने आ चुकी है। वहीं अब लॉन्च से पहले ही OPPO Reno 3 की रियल ईमेज भी इंटरनेट पर वायरल हो गई है।

OPPO Reno 3 की फोटो सामने आने से इस बात की पुष्टि हो गई है कि यह स्मार्टफोन शार्कफ़िन या पॉप-अप कैमरे के साथ लॉन्च नहीं होगा बल्कि OPPO Reno 3 को कंपनी द्वारा वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले पर ही पेश किया जाएगा। सामने आई फोटोज़ में फोन का मैन्यु भी ओपन दिखाया गया है जिससे फोटो में मौजूद OPPO Reno 3 की रैम व स्टोरेज की जानकारी भी हाथ लगी है। फोटो से पता चला है कि OPPO Reno 3 को 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज पर लॉन्च किया जाएगा तथा प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में 2.2 गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड के साथ मीडियाटेक एमटी6885 चिपसेट देखने को मिलेगा।

Oppo Reno 3 5G

OPPO Reno 3 5G की ताजा फोटो से यह तो साफ हो गया है कि यह स्मार्टफोन वॉटरड्रॉप नॉच सपोर्ट करेगा। वहीं स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो लीक के अनुसार फोन में 6.5 इंच की ओएलईडी डिसप्ले दी जा सकती है जो 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगी। लीक के अनुसार OPPO Reno 3 स्मार्टफोन में 12 जीबी की अधिकतम रैम मैमोरी देखने को मिल सकता है। वहीं साथ ही फोन में 30वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली बैटरी दिए जाने की बात भी लीक में सामने आ चुकी है।

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Oppo Reno 3 5G को क्वॉड रियर कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च किया जा सकता है। लीक के मुताबिक फोन में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर देखने को मिलेगा। इसके साथ ही Reno3 5G में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा, 13 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा सेंसर भी दिया जा सकता है।

Oppo Reno 3 Pro 5G

यह स्मार्टफोन सीरीज़ का बड़ा फोन होगा जिसे पंच-होल डिजाईन पर लॉन्च किया जाएगा। लीक के अनुसार इस फोन का आस्पेक्ट रेशियो 20:9 का हो सकता है तथा फोन में 6.5 इंच की फुलएचडी+ एमोलेड डिसप्ले देखने को मिल सकती है। वहीं टेना लिस्टिंग में यह भी पता लगा चुका है कि Reno 3 Pro में एंडरॉयड 10 के साथ 2.4 गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाला ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया जाएगा जो क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 765जी चिपसेट पर रन करेगा।

OPPO Reno 3 real images leaked waterdrop notch 8gb ram launch date 26 december

फोटोग्राफी के लिए Oppo Reno 3 Pro 5G में भी रियर पर चार कैमरे हो सकते हैं, जिसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर, 13 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर होगा। टेना लिस्टिंग में 8 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल के कैमरा सेंसर का भी जिक्र किया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी हो सकता है। डिवाइस में सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर हो सकता है। वहीं पावर बैकअप के लिए 4,025एमएएच की बैटरी देखने को मिल सकती है।

यह हो सकती है कीमत

सीरीज़ के मार्केट प्राइज़ की बात करें तो एक लीक के अनुसार OPPO Reno 3 5G के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 3199 युआन यानि तकरीबन 32,400 रुपये में लॉन्च किया जाएगा। वहीं फोन के 12 जीबी रैम + 128 जीबी मैमोरी वेरिएंट को कंपनी द्वारा 3599 युआन यानि करीब 36,400 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया जाएगा। वहीं लीक में बताया गया है कि OPPO Reno 3 Pro 5G भी दो वेरिएंट्स में लॉन्च होगा जिसमें 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 3699 युआन ( करीब 37,500 रुपये ) और 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 4199 युआन ( लगभग 42,500 रुपये ) हो सकती है।

The post OPPO Reno 3 की रियल ईमेज आई सामने, डिजाईन और वेरिएंट का खुलासा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno-3-real-images-leaked-waterdrop-notch-8gb-ram-launch-date-26-december/feed/ 0
लॉन्च से पहले ही देखें OPPO Reno 3 की कीमत, 12 जीबी रैम पर होगा लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno-3-pro-5g-price-leaked-ahead-of-26-december-launch-know-specifications/ https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno-3-pro-5g-price-leaked-ahead-of-26-december-launch-know-specifications/#respond Tue, 17 Dec 2019 07:25:38 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=38921 सीरीज़ के अगले स्मार्टफोन OPPO Reno 3 5G और Reno 3 Pro 5G नाम के साथ बाजार में एंट्री लेंगे।

The post लॉन्च से पहले ही देखें OPPO Reno 3 की कीमत, 12 जीबी रैम पर होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

OPPO आधिकारिक तौर पर इस बात की घोषणा कर चुकी है कि कंपनी आने वाली 26 दिसंबर को अंर्तराष्ट्रीय मंच पर अपनी ‘रेनो सीरीज़’ का विस्तार करने वाली है और कंपनी के अगले स्मार्टफोन OPPO Reno 3 सीरीज़ के होंगे। ये स्मार्टफोंस क्वॉलकॉम के नए और मीडबजट में 5G सपोर्ट प्रदान करने वाले स्नैपड्रैगन 765G चिपसेट से लैस होंगे। बताया जा रहा है कि सीरीज़ के अगले स्मार्टफोन OPPO Reno 3 5G और Reno 3 Pro 5G नाम के साथ बाजार में एंट्री लेंगे। इन दोनों ही स्मार्टफोंस को लेकर कई लीक्स सामने आ चुके हैं। लेकिन अब फोन लॉन्च से पहले OPPO Reno 3 सीरीज़ की कीमत का भी खुलासा हो गया है।

लीक के अनुसार OPPO Reno 3 5G के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 3199 युआन यानि तकरीबन 32,400 रुपये में लॉन्च किया जाएगा। वहीं फोन के 12 जीबी रैम + 128 जीबी मैमोरी वेरिएंट को कंपनी द्वारा 3599 युआन यानि करीब 36,400 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया जाएगा। वहीं लीक में बताया गया है कि OPPO Reno 3 Pro 5G भी दो वेरिएंट्स में लॉन्च होगा जिसमें 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 3699 युआन ( करीब 37,500 रुपये ) और 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 4199 युआन ( लगभग 42,500 रुपये ) होगी।

Oppo Reno 3 5G

OPPO Reno 3 5G की इस स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी की बात करें तो यह स्मार्टफोन 6.5 इंच की ओएलईडी डिसप्ले सपोर्ट के साथ आएगा। वहीं, इसमें दी गई स्क्रीन 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगी। साथ ही फोन में 30वॉट फास्ट चार्जिंग वाली बैटरी दिए जाने की बात सामने आ चुकी है। लीक के अनुसार OPPO Reno 3 में 12 जीबी की अधिकतम रैम मैमोरी दी जाएगी तथा यह स्मार्टफोन क्वॉलकॉम के नए चिपसेट स्नैपड्रैगन 765G पर रन करेगा।

Oppo Reno 3 Pro 5G price leaked ahead of 26 december launch know specifications

इसके अलावा फोटोग्राफी के लिए Oppo Reno 3 5G को क्वॉड रियर कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च किया जा सकता है। लीक के मुताबिक फोन में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर देखने को मिलेगा। इसके साथ ही Reno3 5G में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा, 13 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा सेंसर भी दिया जा सकता है।

Oppo Reno 3 Pro 5G

अगर बात करें Oppo Reno 3 Pro 5जी में 6.5 इंच का फुल-एचडी+ (1080×2400 पिक्सल) एमोलेड डिसप्ले हो सकता है। इसके अलावा फोन के डिसप्ले में एस्पेक्ट रेशियो 20:9 हो सकता है। वहीं, टेना पर सामने आई तस्वीरों के अनुसार डिवाइस में होल-पंच डिज़ाइन और घुमावदार किनारे होंगे। टेना लिस्टिंग से भी यह भी पता लगा है कि अपकमिंग Oppo फोन में 2.4 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी प्रोसेसर दिया जा सकता है। वहीं, डिवाइस में 4025एमएएच की बैटरी होगी।

Oppo Reno 3 Pro 5G price leaked ahead of 26 december launch know specifications

फोटोग्राफी के लिए Oppo Reno 3 Pro 5G में भी रियर पर चार कैमरे हो सकते हैं, जिसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर, 13 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर होगा। टेना लिस्टिंग में 8 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल के कैमरा सेंसर का भी जिक्र किया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी हो सकता है। डिवाइस में सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर हो सकता है। वहीं, इस फोन में भी एंडरॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम देखने को मिल सकता है।

ध्यान रहें कि जब तक कंपनी की ओर Oppo Reno 3 सीरीज़ से ऑफिशियली पर्दा नहीं उठाया जाता है, तब तक सामने आए फोन वेरिएंट्स और उनकी कीमत को पुख्ता नहीं कहा जा सकता है।

The post लॉन्च से पहले ही देखें OPPO Reno 3 की कीमत, 12 जीबी रैम पर होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno-3-pro-5g-price-leaked-ahead-of-26-december-launch-know-specifications/feed/ 0
Oppo A8 भी होगा इस महीने लॉन्च, सर्टिफिकेशन्स साइट पर हुआ लिस्ट, फोटो और स्पेसिफिकेशन्स आई सामने https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-a8-2020-might-launch-this-month-with-a91-reno-3-series-specs-images-leaked/ https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-a8-2020-might-launch-this-month-with-a91-reno-3-series-specs-images-leaked/#respond Mon, 16 Dec 2019 05:40:25 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=38873 Oppo A8 इसी महीने यानि दिसंबर 2019 के अंत तक मार्केट में उतार दिया जाएगा।

The post Oppo A8 भी होगा इस महीने लॉन्च, सर्टिफिकेशन्स साइट पर हुआ लिस्ट, फोटो और स्पेसिफिकेशन्स आई सामने first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

OPPO घोषणा कर चुकी है कि कंपनी आने वाली 26 दिसंबर को चीन में Reno 3 सीरीज़ को लॉन्च करने जा रही है। इस सीरीज़ के साथ ही Oppo अपने डुअल-मोड 5G स्मार्टफोंस की शुरूआत भी कर देगी। विभिन्न लीक्स में Oppo Reno 3 सीरीज़ की स्पेसिफिकेशन्स सामने आ चुकी है। इस स्मार्टफोन सीरीज़ के साथ यह खबरें भी सामने आती रही हैं कि रेनो 3 सीरीज़ के साथ ही Oppo अपनी ‘ए सीरीज़’ का भी विस्तार करेगी। और अब चीनी सर्टिफिकेशन्स साइट टेना ने इन खबरों को और भी पुख्ता कर दिया है। टेना पर Oppo A8 2020 स्मार्टफोन को लिस्ट कर दिया गया है जहां फोन की फोटो के साथ ही इसकी स्पेसिफिकेशन्स भी सामने आ गई है।

Oppo A8 2020 को चीनी सर्टिफिकेशन्स साइट टेना पर लिस्ट किया गया है। इस लिस्टिंग से एक ओर जहां यह साफ हो गया है कि यह स्मार्टफोन बेहद जल्द टेक मंच पर कदम रखेगा वहीं दूसरी ओर टेना पर फोन की फोटो और इसकी स्पेसिफिकेशन्स का भी खुलासा हो गया है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहना है Oppo A8 2020 स्मार्टफोन इसी महीने यानि दिसंबर 2019 के अंत तक मार्केट में उतार दिया जाएगा।

Oppo A8 2020 might launch this month with a91 reno 3 series specs images leaked

Oppo A8 2020

सबसे पहले फोन की लुक की बात करें तो टेना पर लगी फोटो में इसे वॉटरड्रॉप नॉच पर बना दिखाया गया है। बेज़ल लेस डिसप्ले के नीचे थोड़ा चौड़ा बॉडी पार्ट मौजूद है। Oppo A8 2020 के बैक पैनल पर ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जो बाईं ओर वर्टिकल शेप में स्थित है। इस सेटअप में तीन कैमरा सेंसर्स के साथ एक फ्लैश लाईट दी गई है। रियर कैमरा सेटअप के दाईं ओर लेंस डिटेल भी लिखी हुआ है। फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर लगा हुआ है तथा नीचे की ओर Oppo की ब्रांडिंग है। फोन के दाएं पैनल पर पावर बटन और बाएं पैनल पर वाल्यूम रॉकर दिया गया है। यह भी पढ़ें : क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ आएगा Realme X50 5G, लीक हुए रेंडर

अब स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो लीक के मुताबिक Oppo A8 2020 को 6.5 इंच की डिसप्ले पर लॉन्च किया जा सकता है। वहीं टेना पर Oppo A8 स्मार्टफोन में 2.3गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाला आक्टाकोर प्रोसेसर दिए जाने की बात कही गई है। टेना पर इस स्मार्टफोन को 4 जीबी रैम मैमोरी से लैस बताया गया है​ जिसके साथ ही फोन में 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज देखने को मिल सकती है। गौरतलब है कि 4जीबी रैम के साथ 128जीबी मैमोरी आमतौर पर स्मार्टफोंस में देखने को नहीं मिलती है।

Oppo A8 2020 might launch this month with a91 reno 3 series specs images leaked

वहीं फोटोग्राफी के लिए Oppo A8 2020 में 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा सेंसर दिए जाने की बात टेना पर कही गई है। इस प्राइमरी सेंसर के साथ ही अन्य दो सेंसर 8 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल के होंगे। वहीं सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देखने को मिल सकता है। टेना के मुताबिक Oppo A8 2020 एंडरॉयड 9 पाई पर ही रन होगा। वहीं लीक के मुताबिक इस फोन में 4250एमएएच की बैटरी देखने को मिल सकती है। यह भी पढ़ें : 7 शानदार फोल्डेबल फोन जो 2020 में होंगे लॉन्च

Oppo A8 2020 को लेकर कंपनी ने अभी आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं दी है। लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि दिसंबर खत्म होने तक ओपो इस फोन के पर्दा उठाते हुए Oppo A8 को टेक मंच पर पेश कर देगी। चर्चा है कि इस स्मार्टफोन के साथ ही Oppo A91 भी लॉन्च किया जा सकता है।

The post Oppo A8 भी होगा इस महीने लॉन्च, सर्टिफिकेशन्स साइट पर हुआ लिस्ट, फोटो और स्पेसिफिकेशन्स आई सामने first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-a8-2020-might-launch-this-month-with-a91-reno-3-series-specs-images-leaked/feed/ 0