Oppo Reno 4 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Tue, 29 Sep 2020 06:15:52 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 स्लीक डिजाइन वाला OPPO Reno4 F होगा 12 अक्टूबर को लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno4-f-coming-on-october-12-with-4000mah-battery/ https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno4-f-coming-on-october-12-with-4000mah-battery/#respond Tue, 29 Sep 2020 06:15:52 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=49341 फोन में 4000एमएएच की बैटरी होगी।

The post स्लीक डिजाइन वाला OPPO Reno4 F होगा 12 अक्टूबर को लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी ओपो ने नई Reno 5 सीरीज पर भी काम करना शुरू कर दिया है। हाल ही में चीन के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Weibo पर एक टिप्स्टर ने इसकी जानकारी दी थी। लेकिन, सामने आई जानकारी के अनुसार ऐसा लग रहा है कि अभी भी कंपनी ने अपने रेनो 4 सीरीज के फोन्स को लॉन्च करना बंद नहीं करने वाली है। दरअसल, ओपो इंडोनेशिया ने एक नए टीजर पोस्टर और वीडियो के माध्यम से नए फोन के लॉन्च को टीज किया है जो कि Reno4 F होगा। इस फोन का लॉन्च 12 अक्टूबर को किया जाएगा।

लुक के मामले में यह फोन इंडिया में पेश किए गए Oppo F17 Pro की तरह ही होगा। हालांकि, फीचर्स के मामले में फोन कुछ अलग हो सकता है। पोस्टर के माध्यम से जानकारी सामने आई है कि ओपो रेनो 4एफ “ultra sleek” और “ultra light” डिजाइन के साथ 12 अक्टूबर 2020 को पेश किया जाएगा। इंडोनेशिया के ओपो स्टोर पर बताया गया है कि फोन में 4GB का रैम और 128GB का स्टोरेज होगा। इसके अलावा इस फोन के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। इसे भी पढ़ें: OPPO A33 लॉन्च, इस सस्ते फोन में है 5000एमएएच बैटरी, 90हर्ट्ज़ डिसप्ले और क्वॉड रियर कैमरा

reno4-f

दूसरी ओर इंडियन टिप्सटर Sudhanshu Ambhore ने ट्विट कर फोन के कुछ और डिटेल्स से पर्दा उठाया है। ट्विट में दिखाई गई तस्वीर को देखकर लग रहा है कि फोन OPPO F17 Pro के डिजाइन पर पेश किया जाएगा। फोन की फ्रंट स्क्रीन पर डबल-पंच होल टॉप-लेफ्ट कॉर्नर सेल्फी कैमरा होगा। इसेक अलावा इमेज से पता लगा है कि OPPO Reno4 F को ब्लैक और वाइट कलर में टू-टोन फिनिश के साथ पेश किया जाएगा। इसे भी पढ़ें: सिर्फ 777 रुपए देकर खरीदें Oppo के ये स्मार्टफोन, जानें कैसे

पोस्टर के अनुसार फोन में सुपर-ऐमोलेड डिसप्ले, 4000mAh बैटरी 18 वॉट फास्ट चार्जिंग, 8GB रैम, और 128GB की स्टोरेज दी गई है। कैमरा फीचर्स के तौर फोन में एआई कलर पोर्टेट मोड, एआई ब्यूटि मोड, अल्ट्रा क्लियर 108MP मोड और फ्रंट में 4K वीडियो रिकार्डिंग कैमरा, नाइट सेल्फी मोड और नाइट फ्लेयर पोर्टेट मोड होगा।

Oppo F17 Pro की स्पेसिफिकेशन्स

Oppo F17 Pro में 6.43-इंच फुल-HD+ सुपर एमोलेड डिसप्ले दिया गया है। इसमें ऑक्‍टा-कोर मीडियाटेक हेलियो P95 SoC प्रोसेसर और 8 जीबी रैम है। वहीं, फोन रियर में क्वाड कैमरा सेटअप है। इस सेटअप में 48 मेगापिक्‍सल का प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्‍सल का सेकेंडरी सेंसर, 2 मेगापिक्‍सल का मोनोक्रोम सेंसर और 2 मेगापिक्‍सल का पोर्टेट सेंसर शामिल हैं। सेल्‍फी और विडियो कॉलिंग के लिए फोन के फ्रंट में दो कैमरे हैं। वहीं, इनमें 16 मेगापिक्‍सल का प्राइमरी सेंसर और 2 मेगापिक्‍सल का डेप्‍थ सेंसर शामिल हैं। ओपो एफ17 प्रो में 30 वाट VOOC फ्लैश चार्ज 4.0 फास्‍ट चार्जिंग टेक्‍नोलॉजी के साथ 4,000mAh बैटरी दी गई है।

The post स्लीक डिजाइन वाला OPPO Reno4 F होगा 12 अक्टूबर को लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno4-f-coming-on-october-12-with-4000mah-battery/feed/ 0
लॉन्च से पहले ही सामने आई Oppo Reno 4 की स्पेसिफिकेशन्स, 5 जून को होगी बाजार में एंट्री https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-pdnm00-reno-4-listed-on-geekbench-specs-leaked-12-gb-ram-qualcomm-chipset-5-june-launch-date/ https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-pdnm00-reno-4-listed-on-geekbench-specs-leaked-12-gb-ram-qualcomm-chipset-5-june-launch-date/#respond Tue, 02 Jun 2020 05:52:51 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=44795 लॉन्च से पहले ही Oppo Reno 4 की कई अहम डिटेल्स का खुलासा हो गया है।

The post लॉन्च से पहले ही सामने आई Oppo Reno 4 की स्पेसिफिकेशन्स, 5 जून को होगी बाजार में एंट्री first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

OPPO बता चुकी है कि कंपनी आने वाली 5 जून को अंर्तराष्ट्रीय टेक बाजार में अपनी रेनो 4 सीरीज़ को पेश करने जा रही है। इस सीरीज़ के तहत Oppo Reno 4 और Oppo Reno 4 Pro स्मार्टफोंस को लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी ने अभी इस सीरीज़ के सभी स्पेसिफिकेशन्स से पर्दा नहीं उठाया है लेकिन लॉन्च से पहले ही रेनो 4 सीरीज़ का एक डिवाईस बेंचमार्किंग साइट पर स्पॉट हुआ है। इस लिस्टिंग में लॉन्च से पहले ही Oppo Reno 4 की कई अहम डिटेल्स का खुलासा हो गया है।

चीनी बेंचमार्किंग साइट गीकबेंच पर इस आगामी ओपो फोन को OPPO PDNM00 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। यह मॉडल नंबर ओपो रेनो 4 स्मार्टफोन का बताया गया है। फोन की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यहां फोन को एंडरॉयड के लेटेस्ट ओएस एंडरॉयड 10 से लैस बताया गया है। जिसके साथ फोन में 1.80गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाला आक्टा-कोर प्रोसेसर दिए जाने की बात कही गई है।

OPPO PDNM00 reno 4 listed on geekbench specs leaked 12 gb ram qualcomm chipset 5  june launch date

गीकबेंच पर ओपो रेनो फोन 12 जीबी रैम के साथ लिस्ट किया गया है। वहीं फोन के मदरबोर्ड की जगह ‘Lito’ अंकित है। बता दें कि यह कोडनेम क्वॉलकॉम के स्नैपड्रैगन 765जी चिपसेट का है। वहीं बेंचमार्किंग स्कोर की बात करें तो सिंगल-कोर में जहां Oppo Reno 4 को 610 स्कोर दिया गया है वहीं मल्टी-कोर में फोन को 1777 स्कोर प्राप्त हुआ है।

Oppo Reno 4 Pro

फोन की अन्य स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो अभी तक सामने आए लीक्स के अनुसार Oppo Reno 4 को 2400 × 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.4 इंच की 2.5डी एमोलेड पंचहोल डिसप्ले पर लॉन्च किया जाएगा। लीक के अनुसार यह फोन 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज तथा 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज पर लॉन्च होगा। ओपो रेनो 4 में 65W SuperVOOC 2.0 फास्ट चार्जिंग तकनीक वाली 4,000एमएएच की बैटरी दी जा सकती है।

OPPO PDNM00 reno 4 listed on geekbench specs leaked 12 gb ram qualcomm chipset 5  june launch date

फोटोग्राफी के लिए Oppo Reno 4 में क्वॉड रियर कैमरा देखने को मिलेगा। इस सेटअप में 48 मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर के साथ 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का चौथा सेंसर दिया जा सकता है। इसके साथ ही सेल्फी के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल सेकेंडरी सेंसर देखने को मिल सकता है।

Oppo Reno 4

इसके अलावा Oppo Reno 4 Pro में 6.5-इंच फुल-एचडी+ (1080×2400 पिक्सल) कर्व्ड डिसप्ले होगा। वहीं, Pro मॉडल में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा। इसमें 48 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा OIS के साथ और 12 मेगापिक्सल लो-लाइट वीडियो कैमरा और 13 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा होगा। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल कैमरा देखने को मिल सकता है। बहरहाल दोनों फोंस की पुख्ता स्पेसिफिकेशन्स के लिए 5 जून का इंतजार किया जा रहा है।

The post लॉन्च से पहले ही सामने आई Oppo Reno 4 की स्पेसिफिकेशन्स, 5 जून को होगी बाजार में एंट्री first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-pdnm00-reno-4-listed-on-geekbench-specs-leaked-12-gb-ram-qualcomm-chipset-5-june-launch-date/feed/ 0