Oppo Reno 4F | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Thu, 15 Oct 2020 09:23:38 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 6 कैमरे और स्लीक डिजाइन के साथ आया धांसू Oppo Reno 4F स्मार्टफोन, Xiaomi को देगा चुनौती https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno-4f-launched-with-mediatek-helio-p95-soc-dual-selfie-cameras-know-price-specifications/ https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno-4f-launched-with-mediatek-helio-p95-soc-dual-selfie-cameras-know-price-specifications/#respond Thu, 15 Oct 2020 09:23:38 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=50049 फोन में 4,000mAh की बैटरी है।

The post 6 कैमरे और स्लीक डिजाइन के साथ आया धांसू Oppo Reno 4F स्मार्टफोन, Xiaomi को देगा चुनौती first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Oppo ने अपनी Reno सीरीज को आगे बढ़ाते एक नया स्मार्टफोन लॉन्च किया है। Reno 4F नाम के इस फोन को ओप्पो द्वारा इंडोनेशिया की मार्केट में लॉन्च किया गया है। देखने में फोन हूबहू Oppo F17 Pro की तरह ही लगता है। लेकिन, फीचर्स के मामल में इस फोन में थोड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। ओप्पो एफ17 प्रो फोन को ओप्पो ने सितंबर की शुरुआत में भारत में लॉन्च किया गया था। वहीं, अगर बात करें ओप्पो रेनो 4एफ की तो इसमें सिंगल रैम और स्टोरेज कॉन्फिगरेशन मिलता है।

डिसप्ले और डिज़ाइन

फोन में आपको फ्रंट में डुअल सेल्फी कैमरे और पीछे क्वाड रियर कैमरा सेटअप मिलता है। सेल्फी कैमरा होल-पंच कटआउट में सेट है। वहीं, फोन में बॉटम पर थोड़ा मोटी चिन है और ऊपर किनारों पर एक समान बेज़ल्स हैं। फोन का डायमेंशन 160.14×73.77×7.48 एमएम और वज़न 164 ग्राम है। इसके अलावा फोन में 6.43-इंच का फुल-एचडी+ (1,080×2,400 पिक्सल) एमोलेड डिसप्ले दिया गया है, जिसमें 180Hz टच सैंपलिंग रेट और 90.67 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो है। वहीं, स्क्रीन 409 पीपीआई पिक्सल डेंसिटी के साथ आती है।

oppo-reno-4f

धांसू कैमरा

फोटोग्राफी के लिए Oppo Reno 4F में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें अपर्चर एफ/1.7 के साथ 48-मेगापिक्सल का सैमसंग GM1ST प्राइमरी सेंसर, एफ/2.2 अपर्चर के साथ 8-मेगापिक्सल का सेंसर और एफ/2.4 अपर्चर के साथ दो 2-मेगापिक्सल मोनो कैमरा सेंसर है। वहीं, सेल्फी के लिए फ्रंट में एफ/2.4 लेंस के साथ 16-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और एफ/2.4 लेंस के साथ 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। इसे भी पढ़ें: 5,000एमएएच बैटरी और ट्रिपल रियर कैमरे के साथ आया OPPO A53s, 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट करता है सपोर्ट

हार्डवेयर

Oppo Reno 4F में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी95 चिपसेट मिलता दिया गया है जो IMG 9XM-HP8 जीपीयू से लैस। इसके अलावा इसमें 8 जीबी एलपीडीडीआर4एक्स रैम और 128 जीबी की यूएफएस 2.1 स्टोरेज मिलती है।

top 10 smartphone with 48 mp rear camera price

बैटरी और कनेक्टिविटी

कनेक्टिविटी विकल्पों में डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.1, 3.5 एमएम हेडफोन जैक, जीपीएस / ए-जीपीएस, ग्लोनास और चार्जिंग के लिए एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल है। फोन में 4,000mAh की बैटरी है, जो 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसे भी पढ़ें: Vivo V20 बनाम Oppo F17 Pro: जानें धांसू कैमरा और फीचर्स में कौन है आगे

कीमत

ओप्पो रेनो 4एफ को सिर्फ 8 जीबी + 128 जीबी वेरिएंट में पेश किया गया है और इसकी कीमत IDR 4,299,000 (लगभग 21,400 रुपए) है। वहीं, फोन को दो कलर ऑप्शन – मैट ब्लैक और मैटेलिक व्हाइट। में पेश किया गया है। हालांकि, इस फोन को इंडिया या दूसरी मार्केट में लॉन्च किए जाने को लेकर कोई जानकारी अभी नहीं दी है।

The post 6 कैमरे और स्लीक डिजाइन के साथ आया धांसू Oppo Reno 4F स्मार्टफोन, Xiaomi को देगा चुनौती first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno-4f-launched-with-mediatek-helio-p95-soc-dual-selfie-cameras-know-price-specifications/feed/ 0