The post OPPO Reno5 Pro+ 5G वेबसाइट पर लिस्ट, 24 दिसंबर को लॉन्च होगा यह पावरफुल फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
OPPO ने हाल ही में अपनी तकनीक का प्रदर्शन करते हुए लेटेस्ट ‘रेनो 5 सीरीज़’ को टेक मंच पर पेश किया है। इस सीरीज़ की शुरूआत ओपो की होम मार्केट चीन से हुई है जहां OPPO Reno 5 और OPPO Reno 5 Pro स्मार्टफोन लॉन्च किए गए हैं। इन दोनों डिवाईसेज़ को लाने के साथ ही कंपनी ने यह घोषणा भी की थी कि सीरीज़ में एक और नए फोन को जोड़ा जाएगा जो OPPO Reno 5 Pro+ नाम के साथ 24 दिसंबर को लॉन्च होगा। वहीं अब यह फोन बाजार में आने से पहले गीकबेंच पर लिस्ट हो गया है।
OPPO Reno 5 Pro+ को चीनी बेंचमार्किंग साइट गीकबेंच पर सर्टिफाइड कर दिया गया है। गीकबेंच की यह लिस्टिंग कल यानि 14 दिसंबर की है जहां फोन को OPPO PDRM00 मॉडल नंबर के साथ सर्टिफाइड किया गया है। इस लिस्टिंग में फोन की कई अहम स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा हो गया है जिसमें एंडरॉयड ओएस से लेकर रैम और प्रोसेसर तक शामिल है। OPPO Reno 5 Pro+ को यहां सिंगल-कोर में 886 और मल्टी-कोर में 3036 स्कोर दिया गया है।

गीकबेंच पर सामने आया है कि ओपो रेनो 5 प्रो प्लस सीरीज़ के अन्य फोंस की ही तरह लेटेस्ट एंडरॉयड 11 पर लॉन्च किया जाएगा। यहां फोन में दिए गए प्रोसेसर का कोडनेम ‘Kona’ लिखा गया है जो क्वॉलकॉम के पावरफुल स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट को दर्शाता है। लिस्टिंग में OPPO Reno 5 Pro+ का 8 जीबी रैम वेरिएंट सामने आया है लेकिन यह भी पुख्ता है कि फोन एक से अधिक वेरिएंट्स में लॉन्च होगा। ओपो पहले ही बता चुकी है कि यह फोन black और gradient blue कलर में लॉन्च होगा। यह भी पढ़ें : Vivo X60 5G सीरीज़ 29 दिसंबर को होगी लॉन्च, Samsung चिपसेट के साथ करेगी काम
OPPO Reno5 Pro 5G
ओपो रेनो 5 प्रो की बात करें तो कंपनी की ओर से इस स्मार्टफोन को 2400 × 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.55 इंच की फुलएचडी+ स्क्रीन पर लाॅन्च किया गया है। यह फोन भी ओएलईडी डिसप्ले पैनल पर बना है जो 23डी ग्लास से प्रोटेक्टेड है। फोन की स्क्रीन 90हर्ट्ज रिफ्रेश रेट पर काम करती है। यह फोन कलरओएस 11 आधारित एंडराॅयड 11 ओएस पर लाॅन्च किया गया है जो आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक के डायमनसिटी 1000+ चिपसेट पर रन करता है। ग्राफिक्स के लिए इस फोन में माली जी77 एमसी9 जीपीयू दिया गया है। पावर बैकअप के लिए यह स्मार्टफोन 4,350एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है और यह भी 65वाॅट सुपर फ्लैश चार्ज SuperVOOC 2.0 फास्ट चार्जिंग तकनीक पर काम करती है।

OPPO Reno5 5G
ओपो रेनो 5 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह फोन 2400 × 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.43 इंच की फुलएचडी+ स्क्रीन पर लाॅन्च किया है। यह एक ओएलईडी डिसप्ले है जो 2.5डी ग्लास से प्रोटेक्टेड है। इस ओपो फोन की स्क्रीन 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर रन करती है। यह फोन कलरओएस 11 आधारित लेटेस्ट एंडराॅयड 11 ओएस पर लाॅन्च हुआ है जो 7एनएम तकनीक पर बने क्वाॅलकाॅम स्नैपड्रैगन 765जी चिपसेट पर रन करता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस फोन में एड्रेनो 620 जीपीयू दिया गया है। पावर बैकअप के लिए यह फोन 4,300एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है जो 65वाॅट सुपर फ्लैश चार्ज SuperVOOC 2.0 फास्ट चार्जिंग तकनीक पर काम करती है।
The post OPPO Reno5 Pro+ 5G वेबसाइट पर लिस्ट, 24 दिसंबर को लॉन्च होगा यह पावरफुल फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post 10 दिसंबर को लॉन्च हो रही है OPPO Reno 5 सीरीज़, ये तीन पावरफुल स्मार्टफोन हो सकते है लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
OPPO अपनी ‘रेनो सीरीज़’ की नेक्स्ट जेनरेशन के लिए लंबे समय से टेक जगत की सुर्खियों में बना हुआ है। चर्चा है कि इस सीरीज़ के तहत OPPO Reno 5, OPPO Reno 5 Plus और OPPO Reno 5 Pro Plus जैसे स्मार्टफोंस लॉन्च किए जाएंगे। ओपो ने हालांकि अभी तक अपनी रेनो 5 सीरीज़ से जुड़ी जानकारी नहीं दी है, लेकिन आज सीरीज़ की लॉन्च डेट से पर्दा उठाते हुए कंपनी ने घोषणा कर दी है कि OPPO Reno 5 सीरीज़ आने वाली 10 दिसंबर को टेक मंच पर पेश कर दी जाएगी।
ओपो ने माइक्रोब्लागिंग साइट वेईबो पर टीज़र वीडियो शेयर करते हुए Reno 5 सीरीज़ के लॉन्च की जानकारी दी है। गौरतलब है कि 10 दिसंबर को यह सीरीज़ ओपो की होम मार्केट यानि चीन में लॉन्च किया जाएगी जो बाद में इंटरनेशनल मार्केट के अन्य देशों में कदम रखेगी। कंपनी ने सीरीज़ में लॉन्च होने वाले मोबाइल फोंस के नाम को अभी भी गुप्त ही रखा है, लिहाजा रेनो 5 सीरीज़ के सभी स्मार्टफोंस और उनकी स्पेसिफिकेशन्स तथा कीमत के लिए 10 दिसंबर का इंतजार करना होगा।

Oppo Reno 5 सीरीज़
लीक्स की बात करें तो Oppo Reno 5 Pro स्मार्टफोन को लेकर कहा गया है कि इसे 6.55 इंच की एफएचडी प्लस डिसप्ले पर लॉन्च किया जाएगा, जिसका रिजॉल्यूशन 1,080 x 2,340 पिक्सल होगा। लीक के अनुसार यह फोन 12 जीबी रैम और 8 जीबी रैम के दो वेरिएंट्स में लॉन्च होगा तथा प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में मीडियाटेक का डायमनसिटी 1000+ चिपसेट देखने को मिल सकता है। यह भी पढ़ें : Vivo V20 Pro 5G स्मार्टफोन इंडिया में लॉन्च, इसकी कीमत है कम और फीचर्स, स्पेसिफिकेशन्स दमदार
फोटोग्राफी के लिए इस फोन में क्वॉड रियर कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है। इस सेटअप में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिए जाने की बात कही गई है, जिसके साथ 8 मेगापिक्सल + 2 मेगापिक्सल + 2 मेगापिक्सल के सेंसर दिए जा सकता है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। इस फोन में 4,250एमएएच की बैटरी दी जा सकती है जो फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी।

ओपो की आने वाली रेनो 5 सीरीज़ को लेकर कहा जा रहा है कि इसके तहत लॉन्च होने वाले Oppo Reno 5 को क्वॉलकॉम के स्नैपड्रैगन 765जी चिपसेट पर लॉन्च किया जा सकता है तथा Oppo Reno 5 Pro+ में क्वॉलकॉम का ही स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट देखने को मिल सकता है। इन दोनों स्मार्टफोंस में भी 8 जीबी रैम और 12 जीबी रैम के वेरिएंट देखने को मिल सकते हैं।
The post 10 दिसंबर को लॉन्च हो रही है OPPO Reno 5 सीरीज़, ये तीन पावरफुल स्मार्टफोन हो सकते है लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>