OPPO Reno 6 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Sat, 13 Nov 2021 08:33:18 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 Oppo Reno6 Lite स्मार्टफोन का डिजाइन हुआ लीक, 48MP ट्रिपल रियर कैमरा और पंच होल डिस्प्ले के साथ होगा लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno6-lite-will-launch-with-48mp-camera-and-design-also-leaked/ https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno6-lite-will-launch-with-48mp-camera-and-design-also-leaked/#respond Sat, 13 Nov 2021 08:33:18 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=70295 Oppo Reno6 Lite स्मार्टफोन में 48MP का प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा।

The post Oppo Reno6 Lite स्मार्टफोन का डिजाइन हुआ लीक, 48MP ट्रिपल रियर कैमरा और पंच होल डिस्प्ले के साथ होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Oppo ने इस साल की शुरुआत में Reno 6 series को लॉन्च किया था। कंपनी ने इस सीरीज को दो प्रीमिमय स्मार्टफोन Reno 6 और Reno 6 Pro को लॉन्च किया था। इसके साथ ही ओप्पो को लेकर इन दिनों रूमर्स है कि कंपनी Reno7 series के लॉन्च की प्लानिंग कर रही है। हालांकि, Oppo अभी भी Reno6 series के एक और स्मार्टफोन को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। ओप्पो के बारे में खबर है कि कंपनी रेनो 6 सीरीज का “Lite” स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। अपकमिंग Reno6 Lite स्मार्टफोन के डिजाइन सामने आए हैं। यहां हम आपको Oppo Reno6 Lite स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स, डिजाइन रेंडर और दूसरी डिटेल के बारे में बता रहे हैं।

Oppo Reno6 Lite का डिजाइन

Oppo Reno6 Lite स्मार्टफोन की लॉन्च डेट का फिलहाल ऐलान नहीं हुआ है। लॉन्च से पहले इस स्मार्टफोन के डिजाइन के रेंडर सामने आए हैं। ओप्पो के अपकमिंग स्मार्टफोन के रेंडर टिपस्टर Evan Blass उर्फ EvLeaks ने शेयर किए हैं। डिजाइन की बात करें तो फोन का फ्रंट और रियर लुक शानदार है। इसके साथ ही ओप्पो के इस फोन के बैक में रेक्टेंगुलर कैमरा मॉड्यूल दिया है, जिसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसके साथ ही फोन के रियर पैनल में Oppo का लोगो दिया है।

Oppo Reno6 Lite के स्पेसिफिकेशन्स

अपकमिंग Oppo Reno6 Lite स्मार्टफोन का फ़्रंट डिज़ाइन की बात करें तो इसमें फ़्लैट डिस्प्ले दिया जाएगा। इसके साथ अंक चिन बैजल दिया जाएगा। इसके साथ ही फ़ोन में सेल्फ़ी कैमरा के लिए पंच होल कटआउट दिया गया है। ओप्पो के इस फ़ोन की डिस्प्ले का साइज़ पता नहीं है। हालांकि, यह कहा जा रहा है फ़ोन में Full HD+ AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। कैमरा स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो फोन में 48MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। इसके साथ ही फोन में 2MP के दो कैमरा सेंसर डेप्थ और मैक्रो दिए जा सकते हैं। यह भी पढ़ें : MediaTek-Jio ने लॉन्च किया 12.5 लाख रुपये इनाम वाला BGMI टूर्नामेंट, Gaming Masters के दूसरे सीज़न के लिए ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

अपकमिंग Reno6 Lite स्मार्टफोन के लेफ़्ट फ़्रेम में वॉल्यूम बटन दिए गए हैं। इसके साथ ही राइट साइड में पावर बटन दिया जाएगा। इसके साथ ही लीक रिपोर्ट्स की माने तो ओप्पो का यह फ़ोन Qualcomm Snapdragon SoC के साथ मार्केट में पेश किया जाएगा। इसके साथ ही ओप्पो के इस फोन में 6GB RAM और 5GB की वर्चुल रैम के साथ पेश किया जाएगा। ओप्पो के इस फोन में 128GB की रैम दी जाएगी। फोन में 5000mAh की बैटरी और 33W फ़ास्ट चार्जिंग दी जाएगी। यह भी पढ़ें : भारत में लॉन्च हुई 240Km/h की टॉप स्पीड वाली इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स कार, सिंगल चार्ज में मिलेगी 484KM की रेंज

लेटेस्ट वीडियो : कैसा है JioPhone Next?

The post Oppo Reno6 Lite स्मार्टफोन का डिजाइन हुआ लीक, 48MP ट्रिपल रियर कैमरा और पंच होल डिस्प्ले के साथ होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno6-lite-will-launch-with-48mp-camera-and-design-also-leaked/feed/ 0
44MP Selfie और 64MP क्वॉड रियर कैमरे के साथ Snapdragon 720G चिपसेट वाला OPPO Reno6 4G हुआ लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno-6-4g-with-snapdragon-720g-and-44mp-selfie-camera-launched-price-specs-sale-offer/ https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno-6-4g-with-snapdragon-720g-and-44mp-selfie-camera-launched-price-specs-sale-offer/#respond Tue, 27 Jul 2021 12:37:14 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=63623 OPPO Reno6 4G फोन Snapdragon 720G SoC सपोर्ट करता है।

The post 44MP Selfie और 64MP क्वॉड रियर कैमरे के साथ Snapdragon 720G चिपसेट वाला OPPO Reno6 4G हुआ लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

OPPO ने इसी महीने भारतीय बाजार में अपनी ‘रेनो 6’ सीरीज़ को पेश करते हुए दो नए स्मार्टफोन Oppo Reno 6 और Oppo Reno 6 Pro लॉन्च किए हैं। 5G कनेक्टिविटी से लैस यह सीरीज़ 90Hz AMOLED स्क्रीन, 64MP quad camera और 50W flash charging सपोर्ट करती है। भारत में ओपो रेनो 6 स्मार्टफोन को Mediatek Dimensity 900 चिपसेट पर लॉन्च किया गया था, लेकिन अब ओपो ने इस फोन का 4G मॉडल पेश करते हुए नया Oppo Reno 6 भी टेक मार्केट में उतार दिया है। यह नया रेनो 6 फोन Qualcomm Snapdragon 720G चिपसेट पर लॉन्च हुआ है जो शानदार स्पेसिफिकेशन्स से लैस है।

OPPO Reno6 4G की कीमत

इस नए ओपो फोन रेनो 6 4जी को कंपनी की ओर से फिलहाल इंडोनेशिया में लॉन्च किया गया है। इंडोनेशियन मार्केट में यह फोन सिंगल वेरिएंट में लॉन्च हुआ है जो 8GB RAM मैमोरी के साथ 128GB की इंटरनल स्टोेरेज सपोर्ट करता है। वहां के बाजार में OPPO Reno6 4G को 5,199,000 Indonesian Rupiah में लॉन्च किया गया है जो भारतीय करंसी अनुसार 26,500 रुपये के करीब है। इंडोनेशियन मार्केट में यह फोन Stellar Black और Aurora कलर में पेश किया गया है जो आने वाले दिनों में इंडिया समेत अन्य मार्केट्स में भी एंट्री ले सकता है।

OPPO Reno6 4G की स्पेसिफिकेशन्स

ओपो रेनो 6 4जी मॉडल का भी कंपनी की ओर से 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 6.43 इंच की फुलएचडी+ पंच-होल डिसप्ले सपोर्ट करता है। इस फोन की स्क्रीन एमोलेड पैनल पर बनी है जो 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट तथा 180हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग रेट पर काम करती है। कंपनी की ओर से यह फोन एंडरॉयड 11 पर पेश किया गया है जो कलरओएस 11.1 के साथ मिलकर काम करता है। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 720जी चिपसेट दिया गया है।

OPPO Reno 6 4G with Snapdragon 720G and 44mp selfie camera Launched price specs sale offer

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो OPPO Reno6 4G क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करता है जिसमें फोन के बैक पैनल पर एफ/1.7 अपर्चर वाला 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही यह फोन 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल का ही मोनो सेंसर सपोर्ट करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 44 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। बता दें कि इंडिया में लॉन्च हुए OPPO Reno 6 में 32MP सेल्फी कैमरा दिया गया था।

OPPO Reno 6 4G with Snapdragon 720G and 44mp selfie camera Launched price specs sale offer

OPPO Reno6 4G में डुअल सिम सपोर्ट दिया गया है जो वोएलटीई के साथ काम करता है। 3.5एमएम जैक और एनएफसी सपोर्ट के साथ ही सिक्योरिटी के लिए जहां फोन में इन डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं पावर बैकअप के लिए यह फोन 4,310एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है जो 50वॉट फ्लैश चार्जिंग सपोर्ट करती है। ओपो ने अपने इस फोन को अभी सिर्फ इंडोनेशिया में ही लॉन्च किया है लेकिन यह फोन भारतीय बाजार में लॉन्च होगा या नहीं इस बारे में अभी कुछ भी कहना मुश्किल है।

The post 44MP Selfie और 64MP क्वॉड रियर कैमरे के साथ Snapdragon 720G चिपसेट वाला OPPO Reno6 4G हुआ लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno-6-4g-with-snapdragon-720g-and-44mp-selfie-camera-launched-price-specs-sale-offer/feed/ 0
32MP Selfie और 64MP Rear कैमरे के साथ 13GB RAM वाला OPPO Reno6 Z लॉन्च, देखें क्या है प्राइस https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno6-z-5g-phone-with-32mp-selfie-64mp-rear-camera-13gb-ram-dimensity-800u/ https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno6-z-5g-phone-with-32mp-selfie-64mp-rear-camera-13gb-ram-dimensity-800u/#respond Tue, 20 Jul 2021 09:52:34 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=63088 OPPO Reno 6Z 5G फोन 8GB RAM + 5GB RAM के साथ 13GB RAM मैमोरी सपोर्ट करता है।

The post 32MP Selfie और 64MP Rear कैमरे के साथ 13GB RAM वाला OPPO Reno6 Z लॉन्च, देखें क्या है प्राइस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

OPPO ने पिछले हफ्ते ही भारतीय बाजार में अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाते हुए ‘रेनो 6’ सीरीज़ को पेश किया था। कंपनी की ओर से इस सीरीज़ के तहत दो नए मोबाइल फोन Oppo Reno 6 और Oppo Reno 6 Pro लॉन्च किए गए थे जो, 64MP Rear और 32MP Selfie कैमरा के साथ ही Dimensity चिपसेट तथा AMOLED डिसप्ले सपोर्ट करते हैं। कंपनी ने दो दिन पहले ही थाईलैंड में इस सीरीज़ के ओपो रेनो6 ज़ेड स्मार्टफोन का प्रोडक्ट पेज लाईव किया था वहीं आज ओपो ने वियतनाम में इस नए ओपो फोन की फुल स्पेसिफिकेशन्स और कीमत पर से पर्दा उठाते हुए OPPO Reno6 Z 5G को ऑफिशियल कर दिया है।

OPPO Reno6 Z का प्राइस

सबसे पहले कीमत की बात करें तो ओपो रेनो6 ज़ेड को वियतनाम में एक ही वेरिएंट में लॉन्च किया गया है जो 8 जीबी रैम मैमोरी सपोर्ट करता है। इस फोन में 5 जीबी की एक्सटेंडेड रैम भी दी गई है जिसके बाद फोन की रैम मैमोरी 13GB RAM (8GB RAM + 5GB RAM) हो जाती है। यह फोन 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है तथा इस वेरिएंट का दाम VND 9,490,000 यानी भारतीय करंसी अनुसार 30,500 रुपये के करीब है। वियतनाम में यह फोन कल यानी 21 जुलाई से Aurora और Stellar Black कलर में खरीदा जा सकेगा।

OPPO Reno6 Z की स्पेसिफिकेशन्स

ओपो रेनो6 ज़ेड 5जी के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इस फोन को 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 6.4 इंच की फुलएचडी+ एमोलेड डिसप्ले सपोर्ट करता है। फोन की स्क्रीन 60हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है तथा 800निट्स ब्राइटनेस व 409पीपीआई सपोर्ट करती है। OPPO Reno 6Z 5G फोन को एंडरॉयड 11 आधारित कलरओएस 11.1 पर लॉन्च किया गया है जो मीडियाटेक के Dimensity 800U चिपसेट पर रन करता है। यह भी पढ़ें : 16GB RAM और Snapdragon 888+ चिपसेट के साथ ताकत का प्रदर्शन करेगी iQOO 8 सीरीज़, साथ में मिलेगी 2K डिसप्ले और 120W चार्जिंग

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो OPPO Reno 6Z 5G फोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है जिसमें एलईडी फ्लैश के साथ 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही फोन के बैक पैनल पर 8 मेगापिक्सल का सुपरवाइड सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस मौजूद है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह फोन 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। ओपो रेनो 6ज़ेड में पावर बैकअप के लिए 4,310एमएएच की बैटरी दी गई है जो 30वॉट VOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।

OPPO Reno6 Z 5g phone with 32MP Selfie 64MP Rear camera 13GB RAM Dimensity 800U

Oppo Reno 6 और Oppo Reno 6 Pro का इंडियन प्राइस

इंडियन मार्केट में मौजूद ओपो रेनो 6 और ओपो रेनो 6 प्रो की बात करें तो OPPO Reno 6 को कंपनी ने 8GB रैम + 128GB स्टोरेज को साथ लॉन्च किया है जिसका प्राइस 29,990 रुपये है। वहीं दूसरी ओा OPPO Reno 6 Pro को 12GB रैम + 256GB स्टोरेज के साथ मार्केट में उतारा गया है जिसका दाम 39,990 रुपये है। बता दें कि OPPO Reno 6 Pro की सेल जहां आज 20 जुलाई से शुरू हो चुकी है वहीं OPPO Reno 6 की बिक्री 29 जुलाई से शुरू होगी।

The post 32MP Selfie और 64MP Rear कैमरे के साथ 13GB RAM वाला OPPO Reno6 Z लॉन्च, देखें क्या है प्राइस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno6-z-5g-phone-with-32mp-selfie-64mp-rear-camera-13gb-ram-dimensity-800u/feed/ 0
OPPO Reno 6Z स्मार्टफोन Dimensity 800U चिपसेट, 64MP ट्रिपल रियर कैमरा के साथ लॉन्च, जानें खूबियां https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno-6z-launched-check-price-and-specifications/ https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno-6z-launched-check-price-and-specifications/#respond Mon, 19 Jul 2021 05:18:02 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=62972 OPPO Reno 6Z स्मार्टफोन को कंपनी ने लॉन्च कर दिया है। इससे पहले कंपनी ने सबसे पहले चीन में Reno 6 सीरीज़ के तीन स्मार्टफ़ोन OPPO Reno 6, OPPO Reno 6 Pro और OPPO Reno 6 Pro Plus को लॉन्च किया था।

The post OPPO Reno 6Z स्मार्टफोन Dimensity 800U चिपसेट, 64MP ट्रिपल रियर कैमरा के साथ लॉन्च, जानें खूबियां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

OPPO ने अपनी Reno 6 सीरीज़ का नया स्मार्टफ़ोन OPPO Reno 6Z को लॉन्च कर दिया है। ओप्पो ने कुछ दिन पहले ही भारत में OPPO Reno 6 और OPPO Reno 6 Pro को लॉन्च किया है। इससे पहले कंपनी ने सबसे पहले चीन में Reno 6 सीरीज़ के तीन स्मार्टफ़ोन OPPO Reno 6, OPPO Reno 6 Pro और OPPO Reno 6 Pro Plus को लॉन्च किया था। अब कंपनी इस सीरीज़ का चौथा स्मार्टफ़ोन OPPO Reno 6Z को लेकर आई है। OPPO Reno 6Z स्मार्टफ़ोन पिछले साल लॉन्च किए कंपनी के Reno 5Z का सक्सेसर है। Oppo Reno 6Z स्मार्टफोन में AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें कैमरा के लिए पंच होल डिस्प्ले दिया गया है। स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो 90.8 प्रतिशत है। ओप्पो के इस मिड रेंज स्मार्टफोन को 64 मेगापिक्सल ट्रिपल रियर कैमरा के साथ पेश किया गया है। यहां हम आपको Oppo Reno 6Z स्मार्टफ़ोन की स्पेसिफिकेशन्स, फ़ीचर्स और क़ीमत के बारे में जानकारी दे रहे हैं।

OPPO Reno 6Z स्पेसिफिकेशन्स और फीचर

OPPO Reno 6Z स्मार्टफोन में 6.4 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इस डिस्प्ले का रेजलूशन Full HD+, आस्पेक्ट रेश्यो 20:9, रिफ्रेश रेट 60Hz और पिक्सल डेनसिटी 409ppi और मैक्सिमम ब्राइटनेस 800 निट्स है। इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाएगा। इस फोन में पंच होल डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसकी मदद से 1080p वीडियो और 30 फ्रेम पर सेकेंड वीडियो स्टेबलाइजेशन सपोर्ट करता है।

Oppo Reno 6z

OPPO Reno 6Z स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। Reno 6Z स्मार्टफोन में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया है। इस फोन में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा सेंसर, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है। कैमरा फीचर की बात करें तो रियर कैमरा 4K वीडियो शूट करते हैं। लेटेस्ट Reno 6Z स्मार्टफोन Android 11 पर आधारित ColorOS 11.1 पर रन करता है। यह भी पढ़ें : ZTE Axon 30 स्मार्टफोन नए अंडर डिस्प्ले कैमरा के साथ 27 जुलाई को होगा लॉन्च, ये होंगी स्पेसिफिकेशन्स

OPPO Reno 6Z स्मार्टफोन में मीडियाटेक का Dimensity 800U चिपसेट के साथ 8GB की RAM के साथ पेश किया है। इसके साथ ही इस फोन में 5GB तक रैम एक्सपेंड कर सकते हैं। इस फोन में 128GB की स्टोरेज दी गई है। OPPO Reno 6Z स्मार्टफोन 4,310mAh बैटरी के साथ 30W VOOC 4.0 चार्जिंग दिया गया है। ओप्पो के इस फोन में डुअल सिम सपोर्ट, 5G, Wi-Fi 6, Bluetooth 5.1, GPS, USB-C, और 3.5mm ऑडियो जैक दिया गया है। यह भी पढ़ें : OnePlus Nord 2 स्मार्टफोन की लॉन्चिंग से पहले डिजाइन हुआ रिवील, जानें खास बातें

OPPO Reno 6Z कीमत

OPPO Reno 6Z स्मार्टफोन की कीमत का फिलहाल ऐलान नहीं किया गया है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन को सबसे पहले थाइलैंड में पेश किया है। OPPO Reno 6Z स्मार्टफोन की कीमत को लेकर जानकारी 21 जून को रिवील की जा सकती है। इस स्मार्टफोन को दो कलर स्टेलर ब्लैक और औरोरा में पेश किया जा सकता है।

लेटेस्ट वीडियो : कितना दमदार है Oppo Reno 6 Pro

The post OPPO Reno 6Z स्मार्टफोन Dimensity 800U चिपसेट, 64MP ट्रिपल रियर कैमरा के साथ लॉन्च, जानें खूबियां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno-6z-launched-check-price-and-specifications/feed/ 0
OPPO का सस्ता 4GB RAM वाला स्मार्टफोन OPPO A16 वेबसाइट पर हुआ लिस्ट, लो बजट में होगा लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-a16-launch-soon-specs-design-leaked-bluetooth-sig/ https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-a16-launch-soon-specs-design-leaked-bluetooth-sig/#respond Thu, 15 Jul 2021 07:00:52 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=62771 OPPO A16 स्मार्टफोन जुलाई के अंत या अगस्त की शुरूआत में बाजार में एंट्री ले लेगा।

The post OPPO का सस्ता 4GB RAM वाला स्मार्टफोन OPPO A16 वेबसाइट पर हुआ लिस्ट, लो बजट में होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

OPPO A16 स्मार्टफोन तकरीबन दो महीनों से टेक बाजार के लीक्स में छाया हुआ है। यह फोन बेंचमार्किंग साइट गीकबेंच पर सर्टिफाइड हो चुका है तथा टिपस्टर द्वारा इस फोन की फोटो भी शेयर की जा चुकी है। ओपो ए16 की कई अहम स्पेसिफिकेशन्स, लुक और डिजाईन सभी इंटरनेट पर लीक के माध्यम से सामने आ चुका है लेकिन OPPO ने अभी तक यह जानकारी नहीं दी है कि ‘ए सीरीज़’ का यह नया मोबाइल फोन कब तक मार्केट में उतारा जाएगा। इसी कड़ी में आज OPPO A16 Bluetooth SIG पर भी लिस्ट हो गया है जिसके इस ओपो फोन का लॉन्च एक स्टेप और करीब ला दिया है।

OPPO A16 को सर्टिफिकेशन्स साइट ब्लूटूथ एसआईजी पर लिस्ट किया गया है जहां फोन का CPH2269 और CPH2275 मॉडल नंबर सामने आया है। इस सर्टिफिकेशन में फोन की स्पेसिफिकेशन्स तो शेयर नहीं की गई है लेकिन ब्लूटूथ एसआईजी पर लिस्टिंग के बाद यह उम्मीद और भी प्रबल हो गई है कि ओपो जल्द ही इस स्मार्टफोन को बाजार में उतार देगी। यह मोबाइल Bluetooth v5.1 सपोर्ट करेगा तथा आशा कर सकते हैं कि ओपो ए16 स्मार्टफोन जुलाई के अंत या अगस्त की शुरूआत में बाजार में एंट्री ले लेगा।

OPPO A16 launch soon Specs design leaked Bluetooth SIG

OPPO A16 की स्पेसिफिकेशन्स

ओपो ए16 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो लीक के मुताबिक यह स्मार्टफोन एंडरॉयड 11 आधारित कलरओएस 11.1 पर पेश किया जाएगा जो 2.30गीगाहर्ट्ज़ बेस फ्रिक्वेंसी वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक के हीलियो जी25 चिपसेट पर रन करेगा। OPPO A16 को कंपनी की ओर से 3 जीबी रैम और 4 जीबी रैम के दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया जा सकता है।

OPPO A16 launch soon Specs design leaked Bluetooth SIG

OPPO A16 में पावर बैकअप के लिए 5,000एमएएच की बैटरी दिए जाने की बात सामने आई है जो 10वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस होगी। लीक के अनुसार यह मोबाइल फोन Black, White, Beige और Blue कलर में लॉन्च किया जाएगा। वहीं फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिलेगा जिसके सेंसर्स की पुष्टि अभी हो नहीं पाई है। यह भी पढ़ें : Nokia ने ठोका OPPO पर केस, भारत समेत चार देशों में हुआ मुकदमा दर्ज, चीनी ब्रांड की बढ़ी मुसीबत

OPPO Reno 6 और OPPO Reno 6 Pro का इंडियन प्राइस

इंडिया में कल ही लॉन्च हुई ओपो रेनो 6 सीरीज़ की बात करें तो कंपनी ने Oppo Reno 6 और Oppo Reno 6 Pro स्मार्टफ़ोन को एक-एक वेरिएंट में पेश किया है। OPPO Reno 6 को कंपनी ने 8GB रैम + 128GB स्टोरेज को साथ 29,990 रुपये की कीमत में पेश किया है। इसके साथ ही OPPO Reno 6 Pro को 12GB रैम + 256GB स्टोरेज के साथ 39,990 रुपये की कीमत में पेश किया है।

OPPO Reno 6 Pro की सेल 20 जुलाई से शुरू होगी तो वहीं OPPO Reno 6 की सेल 29 जुलाई से शुरू होगी। ये स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट और कंपनी के शोरूम और पार्टनर स्टोर से खरीदे जा सकते हैं।

The post OPPO का सस्ता 4GB RAM वाला स्मार्टफोन OPPO A16 वेबसाइट पर हुआ लिस्ट, लो बजट में होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-a16-launch-soon-specs-design-leaked-bluetooth-sig/feed/ 0
Oppo Reno 6 और Reno 6 Pro दमदार खूबियों के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno-6-and-oppo-reno-6-pro-launch-in-india-check-price-and-specifications/ https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno-6-and-oppo-reno-6-pro-launch-in-india-check-price-and-specifications/#respond Wed, 14 Jul 2021 09:38:47 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=62716 Oppo Reno 6 और Oppo Reno 6 Pro दोनों स्मार्टफ़ोन दमदार स्पेसिफिकेशन्स और शानदार डिज़ाइन के साथ पेश किए हैं। हम यहां आपको Oppo Reno 6 और Oppo Reno 6 Pro स्मार्टफ़ोन के बारे में डिटेल में जानकारी दे रहे हैं।

The post Oppo Reno 6 और Reno 6 Pro दमदार खूबियों के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Oppo ने आख़िरकार भारत में अपनी प्रीमियम स्मार्टफ़ोन सीरीज़ Oppo Reno 6 की एंट्री कर दी है। इस सीरीज़ के दो स्मार्टफ़ोन Oppo Reno 6 और Oppo Reno 6 Pro को भारत में लॉन्च किया गया है। हालांकि कंपनी इससे पहले चीन में इन स्मार्टफोन्स को लॉन्च कर चुकी है। Oppo Reno 6 और Oppo Reno 6 Pro दोनों स्मार्टफ़ोन दमदार स्पेसिफिकेशन्स और शानदार डिज़ाइन के साथ पेश किए हैं। कैमरा हो या परफ़ॉर्मेंस दोनों स्मार्टफ़ोन को लेकर कंपनी का दावा है कि ये आपको निराश नहीं करेंगे। हम यहां आपको Oppo Reno 6 और Oppo Reno 6 Pro स्मार्टफ़ोन के बारे में डिटेल में जानकारी दे रहे हैं।

Oppo Reno 6 भारत में हुआ लॉन्च

Oppo का यह स्मार्टफ़ोन Reno 6 सीरीज़ में कंपनी के प्रीमियम मिड रेंज का स्टेंडर्ड स्मार्टफ़ोन है। Oppo Reno 6 स्मार्टफोन को कंपनी ने मीडियाटेक के डायमनसिटी 900 चिपसेट के साथ पेश किया है। ओप्पो के इस फ़ोन में 6.43 इंच का एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है। इसके साथ ही ओप्पो रेनो 6 स्मार्टफ़ोन में कंपनी ने 64 मेगापिक्सल ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया है। इसके साथ ही इसमें कंपनी ने दमदार 4300mAh की बैटरी दी है। फ़ोन के बारे में डिटेल जानकारी इस प्रकार है।

Oppo Reno 6 कैसा है डिज़ाइन और लुक

Oppo Reno 6 के डिज़ाइन की बात करें तो इस फ़ोन का लुक एकदम प्रीमियम लगता है। Oppo Reno 6 में दिया गया कटिंग साइज़ ऐज डिज़ाइन आपको कुछ कुछ iPhone 12 लाइनअप की याद दिलाता है। इसके साथ ही बैक पैनल में रेक्टेंगुलर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें तीन कैमरा सेंसर के साथ LED फ़्लैश मिलता है। इसके साथ ही बैक पैनल में ओप्पो की ब्रांडिंग मिलती है। फ़्रंट की बात करें तो यहां सेल्फ़ी कैमरा के लिए पंच होल कटआउट वाली डिस्प्ले मिलती है। फ़ोन के बाएं ओर वॉल्यूम रॉकर और दाएं ओर पावर बटन मिलता है। इसके साथ ही बॉटम में सिम ट्रे, स्पीकर ग्रिल, चार्जिंग के लिए यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिया गया है।

Oppo Reno 6Z launch on 21 july with Dimensity 800U Soc 64MP Camera

Oppo Reno 6 स्पेसिफिकेशन्स की खास बातें

Oppo Reno 6 स्मार्टफ़ोन में कंपनी ने 6.4 इंच का 2.5D हाइ सेंसिटिवी डिस्प्ले पैनल दिया है। इस डिस्प्ले का रिफ़्रेश रेट 90Hz है। इसके साथ ही कंपनी का कहना है कि इस फ़ोन का मिड फ्रेम एल्यूमिनियम एलॉय से बना हुआ है। दमदार परफ़ॉर्मेंस के लिए OPPO Reno 6 स्मार्टफोन को कंपनी ने MediaTek Dimensity 900 चिपसेट के साथ पेश किया गया है। यह चिपसेट 5G कनेक्टिविटी के साथ आता है। ओप्पो का यह स्मार्टफ़ोन 8GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ पेश किया गया है।

Oppo Reno 6 Reno 6 Pro Reno 6 Pro 5G Phone launched price specs

Oppo Reno 6 कैसा है कैमरा

फोटोग्राफी की बात करें तो OPPO Reno 6 स्मार्टफोन में कंपनी ने 32 मेगापिक्सल का लेंस दिया है। इसके साथ ही फोन के बैक में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। ओप्पो के इस फोन का प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का है। इस फोन के बैक पैनल में में दिए अन्य कैमरा सेंसर की बात करें तो ये 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा सेंसर है। इसके साथ ही कैमरा फीचर की बात करें तो यह फोन AI रेडिएंस वीडियो, सुपर वीडियो एंटी शेक, मोबाइल टाइम लैप्स वीडियो, मल्टी सीन वीडियो, AI आईडी फोटो, Soloop इंस्टेंट रिकॉर्डिंग और दूसरे फीचर दिए गए हैं।

Oppo Reno 6 Reno 6 Pro Reno 6 Pro 5G Phone launched price specs

Oppo Reno 6 बैटरी और अन्य

Oppo Reno 6 स्मार्टफोन में 4300mAh की बैटरी दी गई है। यह बैटरी 65W सुपर फ्लैश चार्ज टेक्नोलॉजी सपोर्ट के साथ आती है। इसके साथ ही ओप्पो का यह स्मार्टफोन Android 11 पर आधारित लेटेस्ट ColorOS 11.3 OS पर रन करता है। इसके साथ ही फोन में हीट की दिक्कत न हो इसलिए इस फोन में कंपनी ने VC लिक्विड कूलिंग टेक्नोलॉजी दी है।

Oppo Reno 6 Pro की भी हुई ग्रेंड एंट्री

भारत में लॉन्च लेटेस्ट Oppo Reno 6 सीरीज़ का सबसे प्रीमियम स्मार्टफ़ोन Oppo Reno 6 Pro होगा। हालांकि कंपनी ने होम मार्केट चीन में Oppo Reno 6 Pro Plus स्मार्टफ़ोन को भी लॉन्च किया है। Oppo Reno 6 Pro स्मार्टफ़ोन को मीडियाटेक के डायनमसिटी 1200 चिपसेट के साथ पेश किया गया है। इसके साथ ही ओप्पो के इस स्मार्टफ़ोन में कंपनी ने क्वाड रियर कैमरा सेटअप भी दिया है।

Oppo Reno 6 Pro

Oppo Reno 6 Pro शानदार है डिजाइन

Oppo Reno 6 Pro डिज़ाइन की बात करें तो इसमें कंपनी ने कटिंग साइड ऐज नहीं बल्कि कर्व एज डिज़ाइन का यूज किया है। इस फ़ोन का डिज़ाइन पहली ही लुक में आपको प्रीमियम एक्सपीरियंस ऑफ़र करता है। फ़ोन के डिज़ाइन को लेकर कंपनी का दावा है कि इसका स्लिम और स्लीक बनावट घंटों फ़ोन के इस्तेमाल के दौरान हाथों में कंफ़रटेबल रहता है। इस फ़ोन की मोटाई महज़ 7.6mm है। फ़ोन के बैक में रेक्टेंगुलर कैमरा मॉड्यूल दिया है, जिसमें तीन चार कैमरा सेंसर और एक LED फ़्लैश दिया गया है। इसके साथ ही फ़ोन के फ़्रंट में कर्व ऐज डिस्प्ले दी गई है, जिसमें सेल्फ़ी के लिए पंच होल कट आउट दिया गया है। फ़ोन के बाएँ ओर वॉल्यूम बटन और दाएं पावर बटन और बॉटम में सिम ट्रे, स्पीकर ग्रिल और टाइप सी पोर्ट दिया गया है।

Oppo Reno 6 Pro

Oppo Reno 6 Pro स्पेसिफिकेशन्स की खास बातें

Oppo Reno 6 Pro स्मार्टफ़ोन में 6.5 इंच का कर्व एमोलेड डिस्प्ले पैनल मिलता है, जिसका रिफ़्रेश रेट 90Hz है। 92.1 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो के साथ आने वाले इस स्मार्टफ़ोन की डिस्प्ले HDR10+ सपोर्ट करती है। इसके साथ ही फ़ोन में इनडिस्प्ले फ़िंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। Oppo Reno 6 Pro स्मार्टफ़ोन को मीडियाटेक के डायमेनसिटी 1200 एआई चिपसेट के साथ पेश किया गया है। ओप्पो के इस फ़ोन में रैम एक्सपेंशन फ़ीचर दिया गया है जिसकी मदद से यूज़र्स फ़ोन की स्टोरेज की मदद से फ़ोन की रैम को 7GB तक बढ़ा सकते हैं। यूज़र्स को रैम बढ़ाने के लिए तीन ऑप्शन 3GB, 5GB और 7GB का ऑप्शन मिलेगा। हालाँकि इस फ़ोन को कंपनी 12GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ पेश किया है।

Oppo Reno 6 Pro

Oppo Reno 6 Pro : कैमरा में कितना है दम

Oppo Reno 6 Pro स्मार्टफ़ोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फ़ोन का प्राइमेरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का है, जिसके साथ 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल कैमरा लेंस और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा, 2 मेगापिक्सल का मोनो कैमरा सेंसर के साथ कलर टेंप्रेचर सेंसर दिया गया है। ओप्पो के इस फ़ोन में सेल्फ़ी कैमरा सेंसर की बात करें तो इसमें 32 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर मिलता है। इसके साथ ही इस फ़ोन में सिनेमैटिक बुके फ़्लेयर पोर्टेट, बुके फ़्लेयर, AI हाइलाइट वीडियो, Soloop, फ़ोकस ट्रेकिंग, अल्ट्रा क्लीयर 108 MP, फ़्लैश स्नेप जैसे कैमरा फ़ीचर मिलते हैं।

oppo-reno-6-pro-1

Oppo Reno 6 Pro बैटरी और अन्य

Oppo Reno 6 Pro स्मार्टफ़ोन में कंपनी ने 4500mAh की बैटरी दी है। इसके साथ ही ये फ़ोन 65W सुपर वोक चार्ज सपोर्ट के साथ पेश किया गया है। ओप्पो का दावा है कि ये फ़ोन महज़ 31 मिनट में फ़ुल चार्ज हो जाता है। ओप्पो का यह स्मार्टफ़ोन Android 11 पर आधारित Color OS 11.3 पर रन करता है। कनेक्टिविटी के लिए इस फ़ोन में डुअल 5G, वाई-फ़ाई, ब्लूटूथ और यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिया है।

Oppo Reno 6 और Oppo Reno 6 Pro कीमत

ओप्पो ने Oppo Reno 6 और Oppo Reno 6 Pro स्मार्टफ़ोन को एक-एक वेरिएंट में पेश किया है। OPPO Reno 6 को कंपनी ने 8GB रैम + 128GB स्टोरेज को साथ 29,990 रुपये की कीमत में पेश किया है। इसके साथ ही OPPO Reno 6 Pro को 12GB रैम + 256GB स्टोरेज के साथ 39,990 रुपये की कीमत में पेश किया है। OPPO Reno 6 Pro की सेल 20 जुलाई से शुरू होगी तो वहीं OPPO Reno 6 की सेल 29 जुलाई से शुरू होगी। ये स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट और कंपनी के शोरूम और पार्टनर स्टोर से खरीदे जा सकते हैं।

Oppo reno 6 सीरीज के लाइव इवेंट यहां देखें

यह स्टोरी अपडेट की जा रही है…

The post Oppo Reno 6 और Reno 6 Pro दमदार खूबियों के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno-6-and-oppo-reno-6-pro-launch-in-india-check-price-and-specifications/feed/ 0
64MP कैमरे वाले OPPO Reno 6 और OPPO Reno 6 Pro 5G फोन 14 जुलाई को होंगे भारत में लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno-6-and-oppo-reno-6-pro-will-launch-in-india-on-july-14th/ https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno-6-and-oppo-reno-6-pro-will-launch-in-india-on-july-14th/#respond Thu, 01 Jul 2021 07:13:50 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=61951 इन फोन की सेल ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर होगी।

The post 64MP कैमरे वाले OPPO Reno 6 और OPPO Reno 6 Pro 5G फोन 14 जुलाई को होंगे भारत में लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

OPPO Reno 6 सीरीज़ का इंडिया लॉन्च काफी समय से टीज किया जा रहा है। बुधवार को ही यह नई सीरीज Flipkart पर लिस्ट हुई थी, जिससे इसकी उपलब्धता की पुष्टि हो गई थी। वहीं, अब कंपनी ने साफ कर दिया है कि इस सीरीज को इंडिया में 14 जुलाई को पेश किया जाएगा। Oppo इस सीरीज़ के तहत बेस वेरिएंट में Oppo Reno 6 और Oppo Reno 6 Pro 5G स्मार्टफोन को लॉन्च करेगी। ओपो रेनो 6 सीरीज़ इस साल मई महीने में चीन में लॉन्च हुई थी, जिसमें तीन फोन शामिल थे Oppo Reno 6, Oppo Reno 6 Pro और Oppo Reno 6 Pro+ स्मार्टफोन। हालांकि, इंडिया में सीरीज का सबसे प्रीमियम स्मार्टफोन इंडिया नहीं आ रहा है।

OPPO Reno 6 Pro और OPPO Reno 6 की सेल

Flipkart पर लाइव हुए टीज़र पेज के मुताबिक, Oppo Reno 6 और Oppo Reno 6 Pro स्मार्टफोन की सेल फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध होगी। इसके अलावा इस टीजर पेज पर ओप्पो रेनो 6 प्रो मॉडल का रेंडर पब्लिश किया गया है, जिसमें फोन के बैक पैनल में कैमरा डिज़ाइन और कलर फिनिश देखा जा सकता है। यह फोन देखने में हूबहू चीन में लॉन्च हुए वेरिएंट जैसा प्रतीत होता है। इसे भी पढ़ें: इस काम के लिए OnePlus और OPPO ने मिलाया हाथ, जानें क्या हुआ बड़ा बदलाव

oppo reno 6 series flipkart

OPPO Reno 6 Pro और OPPO Reno 6 की कीमत

उम्मीद की जा रही है कि इंडिया में ओपो रेनो 6 और ओपो रेनो 6 प्रो स्मार्टफोन की कीमत चीनी वेरिएंट के समान हो सकती है। बता दें, चीन में Oppo Reno 6 के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत चीन में CNY 2,799 (लगभग 31,800 रुपए) है और फोन के 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत CNY 3,199 (लगभग 36,400 रुपए) है।

reno-6

वहीं, दूसरी ओर अगर बात करें Oppo Reno 6 Pro की तो इसके 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत चीन में CNY 3,499 (लगभग 39,800 रुपए) है और फोन के 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत CNY 3,799 (लगभग 43,200 रुपए) है।

Oppo Reno 6 Reno 6 Pro Reno 6 Pro 5G Phone launched price specs

OPPO Reno 6 की स्पेसिफिकेशन

अगर बात करें इस फोन की स्पेसिफिकेशन की इसमें 6.43 इंच का फुल-एचडी+ होल-पंच एमोलेड डिस्प्ले मिलता है, जिसमें 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट मौजूद है। इसके अलावा यह फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 900 प्रोसेसर से लैस है। इसके अलावा इसमें इसमें 12 जीबी तक की रैम और 256 जीबी तक की स्टोरेज है। फोटोग्राफी के लिए ओप्पो रेनो 6 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का है, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल सेंसर और 2 मेगापिक्सल का थर्ड सेंसर शामिल है। सेल्फी के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। वहीं, पावर बैकअप के लिए फोन 4,300 एमएएच की बैटरी 65 वॉट फास्ट चार्जिंग के साथ आती है। इसके अलावा फोन एंडरॉयड 11 आधारित ColorOS 11 पर काम करता है। इसे भी पढ़ें: OPPO A16 के लॉन्च से पहले सामने आया इसका लुक, एक से बढ़कर एक होंगी खूबियां

Oppo Reno 6 Reno 6 Pro Reno 6 Pro 5G Phone launched price specs

OPPO Reno 6 Pro की स्पेसिफिकेशन

ओपो रेनो 6 प्रो में 6.55 इंच फुल-एचडी+ ओलेड डिस्प्ले है। यह फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 1200 प्रोसेसर के साथ 12 जीबी तक की रैम और 256 जीबी तक की स्टोरेज से लैस है। इसके अलावा फोटोग्राफी के लिए ओपो रेनो 6 प्रो में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का है, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल सेंसर, दो 2 मेगापिक्सल के सेंसर शामिल हैं। फ्रंट पर 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। फोन में पावर बैकअप के लिए 4,500 एमएएच की बैटरी 65 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है।

The post 64MP कैमरे वाले OPPO Reno 6 और OPPO Reno 6 Pro 5G फोन 14 जुलाई को होंगे भारत में लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno-6-and-oppo-reno-6-pro-will-launch-in-india-on-july-14th/feed/ 0
Oppo Reno 6 जल्द होगा इंडिया में लॉन्च, जानें कैसा होगा यह फोन https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno-6-india-launch-soon-what-to-expect-reno-6-check-specifications/ https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno-6-india-launch-soon-what-to-expect-reno-6-check-specifications/#comments Fri, 25 Jun 2021 07:37:44 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=61579 Oppo ने कुछ महीने पहले होम मार्केट चीन में अपनी फ्लैगशिप Reno 6 सीरीज को लॉन्च किया था। अब कंपनी इस सीरीज के अफोर्डेबल स्मार्टफोन Oppo Reno 6 स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है।

The post Oppo Reno 6 जल्द होगा इंडिया में लॉन्च, जानें कैसा होगा यह फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Oppo ने कुछ महीने पहले होम मार्केट चीन में अपनी फ्लैगशिप Reno 6 सीरीज को लॉन्च किया था। अब कंपनी इस सीरीज के अफोर्डेबल स्मार्टफोन Oppo Reno 6 स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। ओप्पो के इस स्मार्टफोन के बारे में कहा जा रहा है कि भारत में अगले हफ्ते लॉन्च किया जा सकता है। ओप्पो ने ग्लोबल मार्केट में Oppo Reno 6, Oppo Reno 6 Pro और Oppo Reno 6 Pro+ स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। संभव है कि कंपनी भारत में इस सीरीज के प्रो वेरिएंट्स Oppo Reno 6 Pro और Oppo Reno 6 Pro+ लॉन्च कर सकती है। यहां हम आपको Oppo Reno 6 स्मार्टफोन के बारे में डिटेल में जानकारी दे रहे हैं।

Oppo Reno 6 में क्या होगा खास?

Oppo के अपकमिंग स्मार्टफोन Oppo Reno 6 स्मार्टफोन को कंपनी ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर चुकी है। ऐसे में इंडिया लॉन्च से पहले इस स्मार्टफोन के स्मार्टफोन और फीचर्स पहले से पता चल चुके हैं। Oppo Reno 6 स्मार्टफोन में 6.43 इंच का डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजलूशन FullHD+ 2400 x 1080 पिक्सल है। इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 90हर्ट्ज है। यह भी पढ़ें : फिर बढ़ा Redmi Note 10 का प्राइस, क्या है Xiaomi की योजना सस्ता लॉन्च करो महंगा बेचो?

Oppo Reno 6 स्मार्टफोन में कंपनी ने Mediatek का Dimensity 900 SOC के साथ लॉन्च किया है। इस स्मार्टफोन में ग्राफिक्स के लिए Mali G78 जीपीयू दिया है। ओप्पो का यह स्मार्टफोन Android 11 पर आधारित ColorOS 11.3 कस्टम यूजर इंटरफेस पर रन करता है।

Oppo Reno 6 Reno 6 Pro Reno 6 Pro 5G Phone launched price specs

Oppo Reno 6 का कैमरा कैसा होगा?

Oppo Reno 6 स्मार्टफोन के कैमरा स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। ओप्पो के इस फोन में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया गया है, जिसके साथ 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस दिया गया है। Reno 6 स्मार्टफोन के फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। यह भी पढ़ें : Tecno Phantom X स्मार्टफोन पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स के साथ हुआ लॉन्च, जानें क्या हैं खूबियां

ओप्पो ने Reno 6 स्मार्टपोन में सिक्योरिटी के लिए इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया है। इसके साथ ही इस स्मार्टफोन में 4300mAH की बैटरी मिलती है जो 65W फास्ट चार्ज सपोर्ट करता है। माना जा रहा है कि ओप्पो इन्हीं स्पेसिफिकेशन्स के साथ Reno 6 स्मार्टफोन को इंडियन मार्केट में पेश कर सकता है।

लेटेस्ट वीडियो : कैसा है दुनिया का सबसे सस्ता स्मार्टफ़ोन JioPhone Next

The post Oppo Reno 6 जल्द होगा इंडिया में लॉन्च, जानें कैसा होगा यह फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno-6-india-launch-soon-what-to-expect-reno-6-check-specifications/feed/ 1
OPPO Reno6 Z स्मार्टफोन Dimensity 800U और 64MP कैमरा के साथ होगा लॉन्च, स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno6-z-specifications-leaked-will-launch-with-dimensity-800u-and-64mp-camera/ https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno6-z-specifications-leaked-will-launch-with-dimensity-800u-and-64mp-camera/#respond Thu, 24 Jun 2021 11:35:26 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=61545 ओप्पो के अपकमिंग OPPO Reno6 Z स्मार्टफोन के लॉन्च को लेकर फिलहाल ज्यादा जानकारी नहीं है। इस फोन के डेवलपमेंट पर फिलहाल कंपनी काम कर रही है। ऐसे में यह स्मार्टफोन इस साल के अंत तक लॉन्च किया जा सकता है।

The post OPPO Reno6 Z स्मार्टफोन Dimensity 800U और 64MP कैमरा के साथ होगा लॉन्च, स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Oppo ने होम मार्केट चीन में कुछ समय पहले Oppo Reno 6 series के स्मार्टफोन लॉन्च किए थे। अब कंपनी इस सीरीज का एक और स्मार्टफोन Oppo Reno6 Z को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है।ओप्पो के अपकमिंग स्मार्टफोन OPPO Reno6 Z की स्पेसिफिकेशन्स टिपस्टर अभिशेक यादव ने ट्वीट कर शेयर की है। अभिषेक यादव इससे पहले भी ओप्पो के इस स्मार्टफोन के बारे में जानकारी शेयर कर चुके हैं। यह स्मार्टफोन ओप्पो के Oppo Reno5 Z स्मार्टफोन का सक्सेसर होगा। ओप्पो के अपकमिंग OPPO Reno6 Z स्मार्टफोन के लॉन्च को लेकर फिलहाल ज्यादा जानकारी नहीं है। इस फोन के डेवलपमेंट पर फिलहाल कंपनी काम कर रही है। ऐसे में यह स्मार्टफोन इस साल के अंत तक लॉन्च किया जा सकता है।

OPPO Reno6 Z स्पेसिफिकेशन्स (लीक)

oppo-reno-6-pro-plus-1

OPPO Reno6 Z स्मार्टफोन में 6.43-इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया है। इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 60Hz होगा। इसके साथ ही यह डिस्प्ले Corning Gorilla Glass 5 प्रोटेक्शन के साथ पेश किया जाएगा। ओप्पो का यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 800U चिपसेट के साथ 8GB RAM और 256GB स्टोरेज के साथ पेश किया जा सकता है।ओप्पो के इस फोन में 4,310mAh बैटरी और 30W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ पेश किया जा सकता है। ओप्पो का यह फोन Android 11 आधारित ColorOS 11.1 पर रन करेगा।


Oppo Reno6 Z स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। इस फोन में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया जा सकता है। इस फोन के कैमरा सेटअप में 8MP अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2MP मैक्रो कैमरा सेंसर दिया जा सकता है। सेल्फी कैमरा की बात करें तो फोन में 32MP का फ्रंट कैमरा सेंसर दिया जा सकता है। ओप्पो का यह फोन दो कलर वेरिएंट्स में लॉन्च किया जा सकता है। कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में 5G, 4G LTE, डुअल-बैंड Wi-Fi, Bluetooth 5.1, GPS, और USB Type-C पोर्ट दिया गया है।

लेटेस्ट वीडियो : कैसा है Xiaomi Mi 11 Lite स्मार्टफोन

The post OPPO Reno6 Z स्मार्टफोन Dimensity 800U और 64MP कैमरा के साथ होगा लॉन्च, स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno6-z-specifications-leaked-will-launch-with-dimensity-800u-and-64mp-camera/feed/ 0
Oppo Reno 6z स्मार्टफोन के लॉन्च से पहले लीक हुए स्पेसिफिकेशन्स, कम कीमत और दमदार होंगे फीचर्स https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno-6z-smartphone-specifications-leaked-ahead-of-launch/ https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno-6z-smartphone-specifications-leaked-ahead-of-launch/#respond Mon, 14 Jun 2021 11:28:13 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=60847 ओप्पो ने हाल में ही Reno 6 सीरीज को चीन में लॉन्च किया है। कंपनी ने इस सीरीज के तीन स्मार्टफोन – Oppo Reno6, Oppo Reno6 Pro, और Oppo Reno6 Pro+ को लॉन्च किया है। अब कहा जा रहा है कि इस सीरीज का चौथा स्मार्टफोन जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है

The post Oppo Reno 6z स्मार्टफोन के लॉन्च से पहले लीक हुए स्पेसिफिकेशन्स, कम कीमत और दमदार होंगे फीचर्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

OPPO इन दिनों अपकमिंग Reno 6Z स्मार्टफोन को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। ओप्पो के इस स्मार्टफोन के बारे में कहा जा रहा है कि यह Reno 6 series को जॉइन करेगा। ओप्पो ने हाल में ही Reno 6 सीरीज को चीन में लॉन्च किया है। कंपनी ने इस सीरीज के तीन स्मार्टफोन – Oppo Reno6, Oppo Reno6 Pro, और Oppo Reno6 Pro+ को लॉन्च किया है। अब कहा जा रहा है कि इस सीरीज का चौथा स्मार्टफोन जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है। ओप्पो का यह स्मार्टफोन हाल में ही मलेशिया के SIRIM सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर लिस्ट हुआ था जिससे इसकी कुछ स्पेसिफिकेशन्स सामने आई हैं। पॉपुलर टिपस्टर अभिशेक यादव ने अपकमिंग Oppo Reno 6Z स्मार्टफ़ोन को लेकर कुछ पेसिफिकेशन्स शेयर किए हैं।

Oppo Reno 6Z स्पेसिफिकेशन्स (लीक)

टिपस्टर अभिशेक यादव ने अपकमिंग Oppo Reno 6Z स्मार्टफोन की कुछ स्पेसिपिकेशन्स शेयर की है। ओप्पो का यह स्मार्टफोन Mediatek Dimensity 800u चिपसेट के साथ पेश किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन के बारे में कहा जा रहा है कि यह 30W फास्ट चार्ज सपोर्ट के साथ पेश किया जा सकता है। इसके साथ ही ओप्पो के इस स्मार्टफोन की डिस्प्ले 60Hz रिफ्रेश रेट के साथ पेश जाएगा। इसके अलावा इस स्मार्टफोन कैमरा और बैटरी को लेकर जानकारी सामने नहीं आई है। यह भी पढ़ें : OnePlus Nord N200 5G स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स से उठा पर्दा, जानें क्या होगी खासियत

फ़िलहाल ओप्पो के इस स्मार्टफ़ोन के लॉन्च को लेकर फ़िलहाल जानकारी नहीं है। ओप्पो के इस स्मार्टफ़ोन के बारे में ज़्यादा जानकारी आने वाले दिनों में मिल सकती है। ओप्पो के इस स्मार्टफोन के बारे में ज्यादा जानकारी आने वाले दिनों में बेंचमार्क और सर्टिफिकेशन्स साइट के जरिए सामने आ सकती है। यह भी पढ़ें : Exclusive : Vivo V21e 5G स्मार्टफोन भारत में जल्द होगा लॉन्च, स्पेसिफिकेशन्स हुईं लीक

बता दें कि Reno6 Pro और Reno6 Pro+ स्मार्टफोन में एक जैसे 6.55-इंच FHD+ AMOLED डिस्प्ले के साथ पेश किया गया था, जिसका रेजलूशन 2400×1080 पिक्सल है। इस फोन का रिफ्रेश रेट 90Hz, पंच होल कटआउट डिजाइन और Corning Gorilla Glass 5 प्रोटेक्शन के साथ पेश किया गया था। Reno6 Pro स्मार्टफोन को MediaTek Dimensity 1200 चिपसेट तो Pro+ स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 870 चिपसेट के साथ पेश किया गया है। दोनों स्मार्टफोन 4,500mAh बैटरी और 65W फास्ट चार्ज के साथ पेश किया गया है।

The post Oppo Reno 6z स्मार्टफोन के लॉन्च से पहले लीक हुए स्पेसिफिकेशन्स, कम कीमत और दमदार होंगे फीचर्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno-6z-smartphone-specifications-leaked-ahead-of-launch/feed/ 0