Oppo Reno 7 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Tue, 07 Mar 2023 10:37:58 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 4 फरवरी को इंडिया आ रही Oppo Reno 7 Series, जानें डिटेल https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno-7-series-india-launch-date-february-4-2022-sale-flipkart/ https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno-7-series-india-launch-date-february-4-2022-sale-flipkart/#respond Sat, 22 Jan 2022 11:25:52 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=74360 इस सीरीज के फोन्स को पहले चीन में लॉन्च किया जा चुका है।

The post 4 फरवरी को इंडिया आ रही Oppo Reno 7 Series, जानें डिटेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Oppo ने पिछले साल अपनी घरेलू मार्केट चीन में Oppo Reno 7 5G सीरीज डिवाइस को पेश किया था। इस सीरीज के अंदर कंपनी द्वारा Oppo Reno 7 SE, Oppo Reno 7 और Oppo Reno 7 Pro को लाया गया था। वहीं, अब कंपनी इस सीरीज के अंदर आने वाले धांसू फोन्स को इंडिया में लाने के लिए पूरी तरह से तैयार दिखाई दे रही है। कंपनी ने इस सीरीज के इंडिया में आने की बात खुद कन्फर्म कर दी है। साथ ही Oppo Reno 7 series के प्रोडक्ट पेज को Oppo India website और ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर लाइव भी किया जा चुका है। साथ ही अब इस सीरीज के इंडिया में लॉन्च डेट को लेकर खबर सामने आई है, जिससे खुलासा हुआ है कि यह सीरीज इंडिया में 4 फरवरी को लॉन्च होगी।

OPPO Reno 7 सीरीज इंडिया लॉन्च डेट

OPPO Reno 7 सीरीज के इंडिया लॉन्च की जानकारी Vivin Mitra नाम के एक लीक्सटर ने अपने ट्विटर हैंडल पर दी है। इस जानकारी को शेयर कर उन्होंने दावा किया है कि कंपनी 4 फरवरी को OPPO Reno 7 सीरीज को इंडिया में लॉन्च करेगी और 7 फरवरी को इसकी सेल शुरू करेगी। वहीं, दूसरी ओर प्रमुख टिप्सर सुधांशु ने भी इस तरीख की पुष्टी की है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक ऑफिशियल तौर पर इस बात की कोई जानकारी नहीं दी है।

oppo-reno-7-series-india-launch-date

इसके अलावा कंपनी द्वारा जारी किए गए ऑफिशियल टीजर की बात करें तो इसमें एक डिवाइस दिखाया गया है जो ओपो रेनो 7 प्रो 5 जी के चीनी वर्जन के समान दिखता है। इससे ऐसा लग रहा है कि कंपनी भारत में एक से अधिक रेनो 7 सीरीज डिवाइस लॉन्च करने की योजना बना रही है। साथ ही माइक्रो-साइट में रेनो 7 सीरीज का उल्लेख है। ओपो टीज़र के माध्यम से यह भी पुष्टि करता है कि ओप्पो रेनो 7 प्रो इंडिया वेरिएंट 32MP Sony IMX709 सेल्फी सेंसर के साथ आएगा। इसने पीछे की तरफ 50MP IMX766 कैमरा सेंसर देने की भी पुष्टि की। यह वही सेंसर है जो हमने OnePlus Nord 2 5G सहित कई डिवाइस पर देखा है।

OPPO Reno7 5G की स्पेसिफिकेशन्स

यहां ओपो रेनो 7 की बात करें तो यह फोन 6.43 इंच की फुलएचडी+ एमोलेड डिसप्ले सपोर्ट करता है जो 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 180हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग रेट पर काम करती है। यह स्क्रीन इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक से लैस है और कॉर्निंग गोरिल्ला 5 से प्रोटेक्टेड है। एंडरॉयड 11 आधारित कलरओएस 12 पर लॉन्च हुआ यह फोन 2.4गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर और क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 778जी चिपसेट पर रन करता है।

64MP Camera 5G Phone OPPO Reno7 Launched know Price Specs sale

फोटोग्राफी के लिए OPPO Reno 7 5G फोन में ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है जिसमें एफ/1.7 अपर्चर वाला 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर मौजूद है। इसके साथ ही यह मोबाइल फोन एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस और एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस सपोर्ट करता है। फोन के फ्रंट पैनल पर एफ/2.4 अपर्चर वाला 32 मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स709 सेल्फी सेंसर दिया गया है।

OPPO Reno7 5G फोन में सिक्योरिटी के लिए अंडर-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ ही फेस अनलॉक फीचर भी दिया गया है। वहीं पावर बैकअप के लिए यह ओपो मोबाइल 4,500एमएएच की बड़ी बैटरी सपोर्ट करता है जो 65वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस है। चीनी मार्केट में ओपो रेनो 7 को Morning Gold, Starry Night Black और Star Rain Wish कलर में लॉन्च किया गया है।

The post 4 फरवरी को इंडिया आ रही Oppo Reno 7 Series, जानें डिटेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno-7-series-india-launch-date-february-4-2022-sale-flipkart/feed/ 0
OPPO Reno7 Series आ रही है इंडिया, लॉन्च होंगे 12GB RAM और 65W Charging वाले पावरफुल 5G Phone https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno-7-series-launching-soon-in-india-know-pro-5g-phone-price-specs-sale-offer/ https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno-7-series-launching-soon-in-india-know-pro-5g-phone-price-specs-sale-offer/#respond Thu, 20 Jan 2022 04:03:11 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=74160 ओपो इंडिया ने टीज़ करते हुए बता दिया है कि कंपनी बेहद जल्द OPPO Reno7 series को भारत में लॉन्च करने वाली है।

The post OPPO Reno7 Series आ रही है इंडिया, लॉन्च होंगे 12GB RAM और 65W Charging वाले पावरफुल 5G Phone first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

OPPO ने पिछले साल नवंबर 2021 में अपनी होम मार्केट चीन में Reno7 Series को पेश किया था। इस स्मार्टफोन सीरीज़ के तहत तीन ओपो मोबाइल्स लॉन्च हुए थे जिन्होंने Oppo Reno7 5G, Oppo Reno7 Pro 5G और Oppo Reno7 SE 5G नाम के साथ मार्केट में एंट्री ली थी। वहीं अब तकरीबन तीन महीने के इंतजार के बाद ये ओपो फोन इंडिया आने को तैयार हो गए है। ओपो इंडिया ने टीज़ करते हुए बता दिया है कि कंपनी बेहद जल्द OPPO Reno7 series को भारत में लॉन्च करने वाली है।

OPPO Reno7 series India Launch

ओपो इंडिया ने अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल के जरिये ‘रेनो 7 सीरीज़’ के भारत लॉन्च की जानकारी दे दी है। कंपनी ने हालांकि अभी तक इस सीरीज़ की लॉन्च डेट से पर्दा नहीं उठाया है लेकिन यह जरूर साफ कर दिया है कि आने वाले दिनों में बेहद जल्द यह ओपो मोबाइल सीरीज़ भारत में एंट्री ले लेगी। सीरीज़ के तहत कौन-कौन से स्मार्टफोन लॉन्च किए जाएंगे यह डिटेल भी अभी पुख्ता नहीं हो पाई है। ओपो की ओर से लॉन्च डेट की जानकारी मिलते ही इस खबर को अपडेट कर दिया जाएगा।

OPPO Reno7 5G की स्पेसिफिकेशन्स

यहां ओपो रेनो 7 की बात करें तो यह फोन 6.43 इंच की फुलएचडी+ एमोलेड डिसप्ले सपोर्ट करता है जो 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 180हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग रेट पर काम करती है। यह स्क्रीन इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक से लैस है और कॉर्निंग गोरिल्ला 5 से प्रोटेक्टेड है। एंडरॉयड 11 आधारित कलरओएस 12 पर लॉन्च हुआ यह फोन 2.4गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर और क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 778जी चिपसेट पर रन करता है। यह भी पढ़ें : OPPO Reno 8 सीरीज का डिजाइन आया सामने, जानें क्या होंगी खूबियां

फोटोग्राफी के लिए OPPO Reno 7 5G फोन में ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है जिसमें एफ/1.7 अपर्चर वाला 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर मौजूद है। इसके साथ ही यह मोबाइल फोन एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस और एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस सपोर्ट करता है। फोन के फ्रंट पैनल पर एफ/2.4 अपर्चर वाला 32 मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स709 सेल्फी सेंसर दिया गया है।

OPPO Reno 7 series launching soon in india know Pro 5G phone Price specs sale offer

OPPO Reno7 5G फोन में सिक्योरिटी के लिए अंडर-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ ही फेस अनलॉक फीचर भी दिया गया है। वहीं पावर बैकअप के लिए यह ओपो मोबाइल 4,500एमएएच की बड़ी बैटरी सपोर्ट करता है जो 65वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस है। चीनी मार्केट में ओपो रेनो 7 को Morning Gold, Starry Night Black और Star Rain Wish कलर में लॉन्च किया गया है।

The post OPPO Reno7 Series आ रही है इंडिया, लॉन्च होंगे 12GB RAM और 65W Charging वाले पावरफुल 5G Phone first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno-7-series-launching-soon-in-india-know-pro-5g-phone-price-specs-sale-offer/feed/ 0
Oppo Reno 7 और Oppo Reno 7 Pro स्मार्टफोन भारत में जल्द होंगे लॉन्च, जानें खूबियां https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno-7-and-oppo-reno-7-pro-smartphones-will-be-launched-in-india-soon/ https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno-7-and-oppo-reno-7-pro-smartphones-will-be-launched-in-india-soon/#respond Tue, 04 Jan 2022 08:20:36 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=73154 Oppo Reno 7 स्मार्टफोन को Qualcomm Snapdragon 778G प्रोसेसर और Oppo Reno 7 Pro स्मार्टफोन को MediaTek Dimensity 1200 Max प्रोसेसर के साथ पेश किया जा सकता है।

The post Oppo Reno 7 और Oppo Reno 7 Pro स्मार्टफोन भारत में जल्द होंगे लॉन्च, जानें खूबियां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Oppo ने पिछले साल चीन में Oppo Reno7 सीरीज के स्मार्टफोन लॉन्च किए थे। इस सीरीज के तीन स्मार्टफोन – Oppo Reno 7 SE, Oppo Reno 7, और Oppo Reno 7 Pro लॉन्च किए गए हैं। अब कंपनी Reno 7 और Reno 7 Pro स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। MySmartPrice ने अपनी एक्सलूसिव रिपोर्ट में Oppo Reno 7 और Reno 7 Pro स्मार्टफोन भारत में जनवरी के अंत और फरवरी के शुरुआत में पेश किया जा सकता है। टिपस्टर मुकुल शर्मा ने एक अपकमिंग Reno series स्मार्टफोन का प्रमोशनल पोस्टर स्पॉट किया है।

Oppo Reno 7 और Oppo Reno 7 Pro की स्पेसिफिकेशन्स

Oppo Reno 7 स्मार्टफोन में 6.43-इंच का Full HD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz, ब्राइटनेस 600nits और गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन दिया गया है। इस फोन में Qualcomm Snapdragon 778G प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ ही ग्राफिक्स के लिए Adreno 642L GPU, 8GB LPDDR4X तक RAM, और 256GB तक UFS 3.1 स्टोरेज दिया गया है। ओप्पो का यह फोन Android 11 पर आधारित ColorOS 12 दिया गया है।

64MP Camera 5G Phone OPPO Reno7 Launched know Price Specs sale
OPPO Reno7

Reno 7 स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ पेश किया गया है। इस फोन का प्राइमरी कैमरा 50MP का है, जिसके साथ साथ 8MP अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस और 2MP मैक्रो कैमरा दिया जाएगा। इस फोन में 32MP का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा। फोन में 4,500mAh की बैटरी और 60W फास्ट चार्जिंग दी जाएगी। ओप्पो के इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और Type-C चार्जिंग पोर्ट दिया जाएगा।

Oppo Reno 7 Pro वेरिएंट की बात करें तो फोन में 6.55-इंच का Full HD+ AMOLED डिस्प्ले, 90Hz रिफ्रेश रेट, 920nits पीक ब्राइटनेस और कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन दी जाएगी। Oppo Reno 7 Pro स्मार्टफोन को MediaTek Dimensity 1200 Max प्रोसेसर, Mali G77 GPU, के साथ 8GB LPDDR4X RAM, और 256GB स्टोरेज ऑप्शन में पेश किया जाएगा। यह भी पढ़ें : OnePlus 10 स्मार्टफ़ोन स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 9000 SoC के साथ होगा लॉन्च

OPPO Reno7 Pro 5G Phone Launched know feature Specs price sale details
OPPO Reno7 Pro

Oppo Reno 7 Pro स्मार्टफोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा। इसके साथ ही फोन 8MP अल्ट्रा वाइड एंगल और 2MP मैंक्रो लेंस दिया जाएगा। ओप्पो के इस फोन में 32MP का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। Oppo Reno 7 Pro स्मार्टफोन में 4,500mAh की बैटरी और 65W फास्ट चार्जिंग दी जा सकती है। कीमत की बात करें तो Oppo Reno 7 स्मार्टफोन को भारत में 28,000 रुपये से 31,000 रुपये की कीमत में पेश किया जा सकता है। वहीं Oppo Reno 7 Pro मॉडल को 41,000 रुपये से 43,000 रुपये की क़ीमत में पेश किया जा सकता है। यह भी पढ़ें : OnePlus 9RT स्मार्टफोन और OnePlus Buds Z2 ईयरबड्स भारत में होंगे लॉन्च, कंपनी ने किया कंफर्म

लेटेस्ट वीडियो : 2022 में लॉन्च होंगे ये स्मार्टफ़ोन

The post Oppo Reno 7 और Oppo Reno 7 Pro स्मार्टफोन भारत में जल्द होंगे लॉन्च, जानें खूबियां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno-7-and-oppo-reno-7-pro-smartphones-will-be-launched-in-india-soon/feed/ 0
Google Play Console लिस्टिंग में सामने आई OPPO Reno 7 Pro की स्पेसिफिकेशन्स https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno-7-pro-smartphone-will-be-launched-in-the-global-market-soon/ https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno-7-pro-smartphone-will-be-launched-in-the-global-market-soon/#respond Wed, 22 Dec 2021 12:05:44 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=72362 OPPO Reno 7 Pro स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 1200 चिपसेट के साथ लॉन्च किया जाएगा।

The post Google Play Console लिस्टिंग में सामने आई OPPO Reno 7 Pro की स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

ओप्पो ने पिछले महीने चीन में OPPO Reno 7 series का OPPO Reno 7 Pro स्मार्टफोन लॉन्च किया था। Reno 7 Pro कंपनी के इस सीरीज का सबसे प्रीमिमय और हाई एंड वेरिएंटस है। OPPO Reno 7 Pro ग्लोबल वेरिएंट को Google Play Console की लिस्टिंग में स्पॉट किया गया है। टिपस्टर मुकुल शर्मा ने ओप्पो के इस स्मार्टफोन की गूगल लिस्टिंग में सबसे पहले रिपोर्ट किया है। OPPO Reno 7 Pro स्मार्टफोन भारत में मई में लॉन्च हुए OPPO Reno 6 Pro का सक्सेसर स्मार्टफोन हैं। यहां हम आपको ओप्पो के अपकमिंग बजट स्मार्टफोन के बारे में डिटेल में बता रहे हैं।

OPPO Reno 7 Pro स्पेसिफिकेशन्स

Google Play Console की लिस्टिंग के मुताबिक, OPPO Reno 7 Pro स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 1200 चिपसेट के साथ लॉन्च किया जाएगा। ओप्पो ने यही चिपसेट OPPO Reno 6 Pro स्मार्टफ़ोन में भी दिया था। गूगल कंसोल में यह फ़ोन Andorid 11 पर लिस्ट है। संभव है कि लॉन्च के दौरान यह स्मार्टफ़ोन Android 12 पर आधारित Color OS 12 पर रन करेगा। ओप्पो के इस फ़ोन का ग्लोबल वेरिएंट 12GB रैम के ऑप्शन में लिस्ट किया गया है।

OPPO Reno 7 Pro स्मार्टफ़ोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। फोन का प्राइमरी कैमरा सेंसर 50MP Sony IMX766 है। इसके साथ ही फोन में 8MP अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस और 2MP का मैक्रो कैमरा सेंसर दिया जाएगा। इसके साथ ही OPPO Reno 7 Pro में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP Sony IMX709 कैमरा दिया जाएगा। यह भी पढ़ें : Redmi Note 11 4G के भारत में लॉन्च का रास्ता हुआ साफ़, जानें क्या होंगी इस बजट स्मार्टफ़ोन की खूबियां

कनेक्टिविटी की बात करें तो फोन में 5G, 4G VoLTE, Wi-Fi 6, Bluetooth v5.2, GPS/ A-GPS, NFC, और USB Type-C दिया जाएगा। इसके साथ ही फोन में इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाएगा। ओप्पो के इस फोन में 4500mAh की बैटरी और SuperVOOC 2.0 65W चार्ज सपोर्ट दिया जा सकता है। यह भी पढ़ें : Vivo ने नए साल से पहले दिया खास तोहफा, 64MP कैमरा वाला ये शानदार स्मार्टफोन हुआ सस्ता

The post Google Play Console लिस्टिंग में सामने आई OPPO Reno 7 Pro की स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno-7-pro-smartphone-will-be-launched-in-the-global-market-soon/feed/ 0
12GB RAM और 64MP Camera के साथ आया OPPO Reno7 5G Phone, 65W टेक्नोलॉजी से मिनटों में होगा चार्ज! https://www.91mobiles.com/hindi/64mp-camera-5g-phone-oppo-reno7-launched-know-price-specs-sale/ https://www.91mobiles.com/hindi/64mp-camera-5g-phone-oppo-reno7-launched-know-price-specs-sale/#respond Thu, 25 Nov 2021 14:19:24 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=70959 OPPO ने Reno 7 Series में Reno7 5G, Reno7 Pro 5G और Reno7 SE 5G लॉन्च किए हैं।

The post 12GB RAM और 64MP Camera के साथ आया OPPO Reno7 5G Phone, 65W टेक्नोलॉजी से मिनटों में होगा चार्ज! first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

OPPO ने आज Reno 7 Series पेश करते हुए तीन नए स्मार्टफोन Oppo Reno7 5G, Oppo Reno7 Pro 5G और Oppo Reno7 SE 5G लॉन्च किए हैं। चीनी बाजार में सबसे पहले उतारे गए यह 5G Phone अटरेक्टिव लुक, शानदार कैमरा और पावरफुल चिपसेट से लैस हैं। सीरीज़ के सबसे बड़े मॉडल ओपो रेनो7 प्रो 5जी को 12GB RAM और 65W Super charging तकनीक के साथ लॉन्च किया गया है जिसकी फुल डिटेल (यहां क्लिक कर) पढ़ सकते हैं। सीरीज़ के बेस मॉडल OPPO Reno 7 5G Phone की जानकारी हमने आगे दी है।

OPPO Reno7 5G की स्पेसिफिकेशन्स

ओपो रेनो 7 5जी 2400 × 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.43 इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले सपोर्ट करता है जो 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 180हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग रेट पर काम करती है। एमोलेड पैनल पर बनी यह स्क्रीन इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक से लैस है जिसे कॉर्निंग गोरिल्ला 5 से प्रोटेक्ट किया गया है। इस फोन का डायमेंशन 156.8×72.1×7.59एमएम और वजन 185 ग्राम है।

64MP Camera 5G Phone OPPO Reno7 Launched know Price Specs sale

OPPO Reno7 5G एंडरॉयड 11 आधारित कलरओएस 12 पर पेश किया गया है जो 2.4गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ क्वॉलकॉम के स्नैपड्रैगन 778जी चिपसेट पर रन करता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस फोन में एड्रेनो 642एल जीपीयू मौजूद है। यह फोन 8 जीबी रैम और 12 जीबी रैम के साथ 128 जीबी मैमोरी पर 256 जीबी स्टोरेज सपोर्ट करता है जो LPDDR4x RAM तथा UFS2.1 ROM तकनीक से लैस है।

फोटोग्राफी के लिए ओपो रेनो 7 स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है जिसमें एफ/1.7 अपर्चर वाला 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर मौजूद है। इसके साथ ही यह मोबाइल फोन एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस और एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस सपोर्ट करता है। फोन के फ्रंट पैनल पर एफ/2.4 अपर्चर वाला 32 मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स709 सेल्फी सेंसर दिया गया है।

64MP Camera 5G Phone OPPO Reno7 Launched know Price Specs sale

OPPO Reno7 5G फोन में सिक्योरिटी के लिए अंडर-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ ही फेस अनलॉक फीचर भी दिया गया है। वहीं पावर बैकअप के लिए यह ओपो मोबाइल 4,500एमएएच की बड़ी बैटरी सपोर्ट करता है जो 65वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस है। चीनी मार्केट में ओपो रेनो 7 को Morning Gold, Starry Night Black और Star Rain Wish कलर में लॉन्च किया गया है। यह भी पढ़ें : 5G in India : OPPO ने मिलाई इंडिया में पहली सफल 5G Call! एक कदम और पास आया 5G Network

OPPO Reno7 5G की कीमत

ओपो का यह स्मार्टफोन चीन में तीन वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ है। फोन का बेस वेरिएंट 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है जिसकी कीमत 2699 युआन यानी भारतीय करंसी अनुसार 31,500 रुपये के करीब है। इसी तरह फोन के दूसरे वेरिएंट में 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी की स्टोरेज मौजूद है और इसका दाम 2999 युआन यानी तकरीबन 35,000 रुपये है। सबसे बड़ा OPPO Reno7 5G वेरिएंट 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज सपोर्ट करता है और इसकी कीमत 3299 युआन यानी तकरीबन 38,500 रुपये है।

The post 12GB RAM और 64MP Camera के साथ आया OPPO Reno7 5G Phone, 65W टेक्नोलॉजी से मिनटों में होगा चार्ज! first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/64mp-camera-5g-phone-oppo-reno7-launched-know-price-specs-sale/feed/ 0
लॉन्च हुआ पावरफुल OPPO Reno7 Pro 5G Phone, 12GB RAM के साथ मिली है 65W Super charging तकनीक https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno7-pro-5g-phone-launched-know-feature-specs-price-sale-details/ https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno7-pro-5g-phone-launched-know-feature-specs-price-sale-details/#respond Thu, 25 Nov 2021 12:37:57 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=70946 OPPO Reno 7 Series में Reno7 5G, Reno7 Pro 5G और Reno7 SE 5G Phone लॉन्च हुए हैं।

The post लॉन्च हुआ पावरफुल OPPO Reno7 Pro 5G Phone, 12GB RAM के साथ मिली है 65W Super charging तकनीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

OPPO ने आज टेक मंच पर अपनी तकनीक और ताकत का प्रदर्शन करते हुए Reno 7 Series को पेश कर दिया है। 5G Smartphones से लैस इस सीरीज़ के तहत Oppo Reno7 5G, Oppo Reno7 Pro 5G और Oppo Reno7 SE 5G पेश किए गए हैं जो शानदार लुक के साथ ही ताकतवर स्पेसिफिकेशन्स से लैस हैं। ओपो रेनो 7 सीरीज़ ने फिलहाल चीनी बाजार में एंट्री ली है जो आने वाले दिनो में विश्व के अन्य बाजारों में दस्तक देगी। आगे हमनें सीरीज़ के सबसे बड़े मॉडल ओपो रेनो 7 प्रो की डिटेल्स शेयर की है।

OPPO Reno7 Pro 5G की डिसप्ले

ओपो रेनो 7 प्रो 5जी फोन को कंपनी की ओर से 2400 × 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.55 इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है। यह स्क्रीन एमोलेड पैनल पर बनी है जो 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट तथा 180हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग रेट सपोर्ट करती है। इस फोन का स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 92.8 प्रतिशत का है जो 16.7m colors, 402PPI, 920nits brightness और HDR10+ जैसे फीचर्स से लैस है। ओपो ने अपने फोन को इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक से लैस किया है जो कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 से प्रोटेक्टेड है।

OPPO Reno7 Pro 5G Phone Launched know feature Specs price sale details

OPPO Reno7 Pro 5G का प्रोसेसर

नया ओपो मोबाइल एंडरॉयड 11 ओएस पर लॉन्च हुआ है जो कलरओएस 12 के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए रेनो7 प्रो 5जी फोन में 3.0गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाला आक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है जो MediaTek Dimensity 1200 Max चिपसेट पर रन करता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस फोन में एआरएम जी77 एमसी9 जीपीयू मौजूद है। ओपो रेनो7 प्रो दो वेरिएंट्स में बाजार में उतारा गया है जो LPDDR4x RAM और UFS 3.1 ROM सपोर्ट करता है। फोन में अधिकतम 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज मिलती है।

OPPO Reno7 Pro 5G Phone Launched know feature Specs price sale details

OPPO Reno7 Pro 5G का कैमरा

फोटोग्राफी के लिए ओपो रेनो7 5जी फोन को ट्रिपल रियर कैमरा से लैस कर बाजार में उतारा है। फोन के बैक पैनल पर एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सोनी आईएमएक्स766 सेंसर दिया गया है जिसके साथ एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस मौजूद है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए OPPO Reno7 Pro में एफ/2.4 अपर्चर वाला 32 मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स709 सेंसर दिया गया है।

OPPO Reno7 Pro 5G Phone Launched know feature Specs price sale details

OPPO Reno7 Pro 5G की बैटरी

ओपो ने अपने इस पावरफुल फोन को बैकअप देने के लिए ताकतवर बैटरी का भी इंतजाम किया है। रेनो7 प्रो 5जी फोन में कंपनी ने डुअल बैटरी का इस्तेमाल किया है, यानी फोन के अंदर दो बैटरी सेल लगाए गए हैं। इन दोनों की कैपेसिटी 2,250एमएएच है जो एक साथ मिलकर 4,450एमएएच की पावर प्रदान करते हैं। बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए इस फोन को Super flash charging 65W तकनीक से लैस किया गया है

OPPO Reno7 Pro 5G Phone Launched know feature Specs price sale details

OPPO Reno7 Pro 5G का प्राइस

ओपो रेनो7 प्रो 5जी फोन ने टेक मार्केट में दो रैम वेरिएंट्स में एंट्री ली है। फोन के बेस वेरिएंट 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी की स्टोरेज सपोर्ट करता है तथा दूसरे वेरिएंट में 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है। कीमत की बात करें तो OPPO Reno7 Pro 8GB RAM मॉडल 3699 युआन (तकरीबन 43,000 रुपये) में लॉन्च हुआ है तथा 12GB RAM मॉडल 3999 युआन (तकरीबन 46,000 रुपये) में मार्केट में आया है।

The post लॉन्च हुआ पावरफुल OPPO Reno7 Pro 5G Phone, 12GB RAM के साथ मिली है 65W Super charging तकनीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno7-pro-5g-phone-launched-know-feature-specs-price-sale-details/feed/ 0
Oppo Reno 7 SE के लॉन्च से ठीक पहले डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स से उठा पर्दा, जानें क्या होंगी खूबियां https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno-7-se-design-and-specifications-revealed-ahead-of-launch/ https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno-7-se-design-and-specifications-revealed-ahead-of-launch/#respond Thu, 25 Nov 2021 09:04:04 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=70927 Oppo Reno 7 SE स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 900 SoC के साथ पेश किया जाएगा।

The post Oppo Reno 7 SE के लॉन्च से ठीक पहले डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स से उठा पर्दा, जानें क्या होंगी खूबियां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Oppo Reno 7 series आज चीन में लॉन्च होनी है। ओप्पो के इस स्मार्टफोन के तीन मॉडल Oppo Reno 7, Oppo Reno 7 Pro और Oppo Reno 7 SE पेश किए जाने हैं। Oppo के बारे में रूमर्स है कि Reno 7 series भारत में जनवरी 2022 में लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च से पहले Reno 7 और Reno 7 Pro स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स लीक हुए थे। अब MySmartPrice ने Oppo Reno 7 SE के डिजाइन रेंडर और स्पेसिफिकेशन्स शेयर किए हैं। यहां हम आपको Oppo Reno 7 SE के स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और दूसरी डिटेल के बारे में बता रहे हैं।

Oppo Reno 7 SE डिज़ाइन और कलर ऑप्शन

Oppo Reno 7 SE

Oppo Reno 7 SE इस सीरीज का एंट्री लेवल स्मार्टफोन है। यह स्मार्टफोन सीरीज चीन में आज लॉन्च होनी है। MySmartPrice ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि यह फ़ोन ब्लैक, ब्लू और पिंक कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा। इस स्मार्टफ़ोन में रेक्टेंगुलर कैमरा मॉड्यूल डिजाइन के साथ पेश किया गया है। इमेज देखने से पता चलता है कि इसमें LED फ़्लैश के साथ दो लार्ज कैमरा सेंसर और एक छोटा कैमरा सेंसर दिया है।

Oppo Reno 7 SE के स्पेसिफिकेशन्स

Oppo Reno 7 SE के स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इस फोन में 6.43-इंच का Full HD+ डिस्प्ले दिया है, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। यह डिस्प्ले AMOLED है जिसमें पंच होल डिस्प्ले और पते बैजल दिए गए हैं। इस फोन का स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो 90.8 प्रतिशत है। ओप्पो के इस फ़ोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इस फोन में 48MP SonyIMX581 प्राइमरी इमेज सेंसर दिया है जो ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) और इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबलाइजेशन (EIS) सपोर्ट करता है। इस कैमरा सेटअप में 2MP मैक्रो कैमरा और 2MP मोनोक्रोम लेंस दिया गया है। यह भी पढ़ें : Xiaomi ज़ोर-शोर से कर रहा अपनी इलेक्ट्रिक कार पर काम, जानें कब भरेगी रफ्तार

ओप्पो का यह फोन MediaTek Dimensity 900 SoC के साथ पेश किया जाएगा। ओप्पो के इस फोन में 8GB की RAM और 5GB वर्चुअल रैम फीचर दिया जाएगा। ओप्पो का यह फोन 128GB और 256GB स्टोरेज ऑप्शन के साथ पेश किया जाएगा। Oppo Reno 7 SE स्मार्टफोन में 16MP का सेल्फी कैमरा दिया जाएगा। ओप्पो के इस फोन में 4500 mAh की बैटरी और 33W फास्ट चार्जिंग दी जाएगी। ओप्पो का यह फोन Android 11 पर आधारित ColorOS 12 पर रन करेगा। Oppo Reno 7 SE स्मार्टफ़ोन को चीन में 2,699 CNY (करीब 31,500 रुपये) की क़ीमत में पेश किया जा सकता है। यह भी पढ़ें : Moto G51 5G भारत में इस क़ीमत पर होगा लॉन्च, सस्ते में मिलेगा 5G का मज़ा और दमदार परफॉर्मेंस

लेटेस्ट वीडियो : कैसा है PUBG New State?

The post Oppo Reno 7 SE के लॉन्च से ठीक पहले डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स से उठा पर्दा, जानें क्या होंगी खूबियां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno-7-se-design-and-specifications-revealed-ahead-of-launch/feed/ 0
Oneplus 10 लॉन्च होगा Oppo Reno 7 का डिजाइन लेकर https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-10-to-be-launch-on-oppo-reno-7-design/ https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-10-to-be-launch-on-oppo-reno-7-design/#respond Sun, 14 Nov 2021 10:53:51 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=70354 Oneplus 10, Oppo Reno 7 का रीअसेम्बल्ड मॉडल होगा। यानी कंपनी कुछ नया डिजाइन नहीं करने वाली है बल्कि पुराने डिजाइन को ही नए फ्रेम में डालकर पेश करने वाली है

The post Oneplus 10 लॉन्च होगा Oppo Reno 7 का डिजाइन लेकर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Oneplus ने इस साल जितने फोन लॉन्च किए शायद उससे पहले उसने कभी न किया हो। हालांकि अभी साल खत्म नहीं हुआ है लेकिन अब भी एक मॉडल का इंतजार है और वह है Oneplus 9RT। वहीं अभी से ही कंपनी के दूसरे मॉडल Oneplus 10 की बातें होने लगी हैं। वनप्ल्स 10 सीरीज को कंपनी अगले साल यानी 2022 की पहली तिमाही में लॉन्च करने का प्लान कर रही है। हालांकि इस फोन के बारे में जो बातें आ रही हैं वह यूजर्स को थोड़ा निराश जरूर कर सकती हैं। खबर के अनुसार Oneplus 10, Oppo Reno 7 का रीअसेम्बल्ड मॉडल होगा। यानी कंपनी कुछ नया डिजाइन नहीं करने वाली है बल्कि पुराने डिजाइन को ही नए फ्रेम में डालकर पेश करने वाली है।

इस बारे में प्रमुख टिप्सर Debayan Roy ने एक ट्विट किया है जिसमें उन्होंने Oneplus 10 का लाइव इमेज शेयर किया है जिसमें फोन को स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है। हालांकि इस इमेज को चीनी सोशल मीडिया साइट वीबो से लिया गया है और वहीं इसके बारे में जानकारी उपलब्ध है। इमेज में फोन का सिर्फ फ्रंट पार्ट ही है ऐसे में आपको डिसप्ले और साइड में नॉच दिख जाएगा लेकिन जानकारी यह है कि यह फोन Oppo Reno 7 Pro का ही रीअसेम्बल मॉडल है। यहां बताना जरूरी है कि कंपनी ने ओपो ने रेनो 7 को लॉन्च नहीं किया है लेकिन उस फोन के कई लीक्स आ चुके थे और अब जो नए लीक्स आए हैं उसके अनुसार कंपनी 7 की जगह सीधे ​Oppo Reno 8 सीरीज को लेकर आने वाली है। इसे भी पढ़ें: Xiaomi का सबसे सस्ता 5G फोन Redmi Note 11T 5G जल्द होगा इंडिया में लॉन्च, जानें इसकी खूबियां

ऐसे में Reno 7 सीरीज का लॉन्च न होना इस बात की ओर और इशारा करता है कि कंपनी इस डिजाइन पर Oneplus 10 को पेश करनेे वाली है। रही बात स्पेसि​फिकेशन की तो कुछ लीक्स इस फोन के आ चुके हैं उसके अनुसार इसमें 6.5 इंच की फुल एचडी+ स्क्रीन देखने को मिलेगी जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ लॉन्च होगा। वहीं कंपनी AMOLED पैनल का उपयोग करने वाली है। और जैसा कि आप जानते हैंं Oneplus के फोन हमेशा से ही अपने फ्लैगशिप फोन को Qualcomm के फ्लैगशिप प्रोसेसर पर लॉन्च करती है ऐसे में आशा कर सकते हैं कि वनपल्स 10 को Snapdragon 898 ​प्रोसेसर पर पेश किया जाएगा। इसे भी पढ़ें: नहीं पसंद आया JioPhone Next ? ये सस्ते स्मार्टफोन बन सकते हैं बेस्ट चॉइस

The post Oneplus 10 लॉन्च होगा Oppo Reno 7 का डिजाइन लेकर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-10-to-be-launch-on-oppo-reno-7-design/feed/ 0
Oppo Reno7 और Reno7 Pro भारत में इस दिन होंगे लॉन्च, जानें क्या होंगे स्पेसिफिकेशन्स और कीमत https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno7-and-reno7-pro-india-launch-timeline-specifications-and-price/ https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno7-and-reno7-pro-india-launch-timeline-specifications-and-price/#respond Fri, 12 Nov 2021 10:40:27 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=70282 Oppo Reno 7 series को भारत में जनवरी 2022 में लॉन्च किया जाएगा।

The post Oppo Reno7 और Reno7 Pro भारत में इस दिन होंगे लॉन्च, जानें क्या होंगे स्पेसिफिकेशन्स और कीमत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Oppo Reno 7 series के बारे में खबर है कि ये चीन में Oppo Pad टैबलेट के साथ पेश किया जा सकता है। ओप्पो इस सीरीज के तीन स्मार्टफोन 一 Reno 7, Reno 7 Pro, Reno 7 SE को लॉन्च करने की प्लानिंग कर रहा है। ओप्पो के रेनो सीरीज के इन स्मार्टफोन के ऑफिशियल लॉन्च से पहले इनकी कीमत और स्पेसिफिकेशन्स लीक हो गए हैं। लीक रिपोर्ट्स की माने तो ये तीनों स्मार्टफोन इसी महीने पेश किए जा सकते हैं। इसके साथ ही रिपोर्ट्स की माने तो ओप्पो Reno 7 सीरीज के स्मार्टफोन को जल्द ही भारत में लॉन्च करने की प्लानिंग कर रहा है।

Oppo Reno 7 Series भारत में जल्द होगी लॉन्च

Oppo Reno 7 series को भारत में जनवरी 2022 में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी भारत में Reno 7 और Reno 7 Pro स्मार्टफोन के साथ साथ Reno 7 SE स्मार्टफोन को लॉन्च करेगी। फिलहाल इन स्मार्टफोन की बिक्री को लेकर जानकारी सामने नहीं आई है। Oppo Reno 7 सीरीज के स्मार्टफोन भारत में नए साल पर लॉन्च किए जाएंगे। इसके साथ ही होम मार्केट चीन में ओप्पो के स्मार्टफोन नवंबर या दिसंबर महीने में लॉन्च किए जा सकते हैं।

Oppo Reno 7 और Reno 7 Pro के स्पेसिफिकेशन्स

oppo-reno7-pro
Oppo Reno 7 Pro फ्रंट डिजाइन

Oppo Reno 7 स्मार्टफोन में 6.5-इंच का FHD+ 90Hz डिस्प्ले दिया जाएगा। ओप्पो का यह स्मार्टफोन मीडियाटेक के Dimensity 1200 SoC के साथ लॉन्च किया जाएगा। इसके साथ ही ओप्पो के इस फोन में 4,500mAh की बैटरी के साथ 65W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया जाएगा। इसके साथ ही Reno 7 स्मार्टफोन में 50MP Sony IMX 766 प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा जो OIS (ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन) सपोर्ट करेगा। इसके साथ ही फोन में 16MP अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और 2MP B&W पोर्टेट लेंस दिया जाएगा। ओप्पो के इस फ़ोन में 32MP का सेल्फ़ी कैमरा दिया जाएगा।

Oppo Reno 7 Pro स्मार्टफोन की बात करें तो इस फोन में 6.5-इंच का डिस्प्ले मिलेगा, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz होगा। इसके साथ ही ओप्पो का यह फोन Snapdragon 888 SoC के साथ आएगा। Oppo Reno 7 Pro स्मार्टफोन का प्राइमरी कैमरा 50MP Sony IMX709 का होगा, जो OIS सपोर्ट करेगा। इसके साथ ही फोन में 16MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस कैमरा और 13MP टेलीफोटो लेंस दिया जाएगा। ओप्पो के इस फोन में 4,500mAh की बैटरी और 65W फास्ट चार्जिंग दी जा सकती है। इसके साथ ही फ़ोन में 32MP का सेल्फ़ी कैमरा हो सकता है। यह भी पढ़ें : OPPO Fold स्मार्टफोन का डिजाइन लॉन्च से पहले हुआ लीक, जानें क्या होंगी खूबियां

Oppo Reno 7 और Reno 7 Pro की कीमत

Oppo Reno 7 की कीमत की बात करें तो होम मार्केट चीन में इस फोन को 3,499 CNY (करीब 40,900 रुपये) की शुरुआती कीमत में पेश किया जाएगा। इसके साथ ही Oppo Reno 7 Pro स्मार्टफोन को चीन में 4,299 CNY (करीब 50,250 रुपये) की क़ीमत में पेश किया जा सकता है। यह भी पढ़ें : Oppo Reno7 Pro स्मार्टफोन की लॉन्चिंग से पहले डिजाइन से उठा पर्दा, जानें क्या होंगी खूबियां

लेटेस्ट वीडियो : कैसा है JioPhone Next?

The post Oppo Reno7 और Reno7 Pro भारत में इस दिन होंगे लॉन्च, जानें क्या होंगे स्पेसिफिकेशन्स और कीमत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno7-and-reno7-pro-india-launch-timeline-specifications-and-price/feed/ 0
Oppo Reno7 Pro स्मार्टफोन की लॉन्चिंग से पहले डिजाइन से उठा पर्दा, जानें क्या होंगी खूबियां https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno7-pro-smartphone-photo-leaked-front-design/ https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno7-pro-smartphone-photo-leaked-front-design/#respond Thu, 11 Nov 2021 07:48:20 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=70213 Oppo Reno7 सीरीज के तीन स्मार्टफोन मॉडल - Reno7 SE, Reno7, और Reno7 Pro लॉन्च किए जा सकते हैं।

The post Oppo Reno7 Pro स्मार्टफोन की लॉन्चिंग से पहले डिजाइन से उठा पर्दा, जानें क्या होंगी खूबियां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

OPPO को लेकर खबर है कि कंपनी जल्द ही Reno7 series के स्मार्टफोन से पर्दा उठा सकती है। Oppo Reno7 सीरीज के तीन स्मार्टफोन मॉडल – Reno7 SE, Reno7, और Reno7 Pro लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। इसके साथ ही कई रिपोर्ट्स में Oppo Reno7 Pro+ के बारे में भी जानकारी सामने आई हैं। लॉन्च से ठीक पहले सोशल नेटवर्किंग साइट Weibo पर एक इमेज वायरल हो रही है। बताया जा रहा है कि ये इमेज अपकमिंग Oppo Reno7 Pro की है जिससे फ़ोन के फ़्रंट डिज़ाइन के बारे में जानकारी मिलती है।

Oppo Reno7 Pro का फ़्रंट डिजाइन

oppo-reno7-pro

OPPO Reno7 Pro के लीक इमेज से पता चलता है कि इस फोन में सेल्फी कैमरा के लिए पंच होल कटआउट दिया जाएगा। इसके साथ ही फ़ोन की चिन काफ़ी पतली है। इसके साथ ही इस कथित फ़ोटो से पता चल रहा है कि Oppo Reno7 Pro स्मार्टफोन में फ्लैट डिस्प्ले दिया जाएगा। इससे पहले Oppo Reno6 Pro स्मार्टफ़ोन में कंपनी ने कर्व डिस्प्ले दी थी। फ़िलहाल ओप्पो के इस फ़ोन के रियर पैनल का डिज़ाइन सामने नहीं आया है।

Oppo Reno7 series स्पेसिफिकेशन्स

Oppo Reno7 series को लेकर लीक रिपोर्ट में स्पेसिफिकेशन्स के बारे में जानकारी मिलती है। कुछ दिनों पहले टिपस्टर Digital Chat Station ने बताया था कि अपकमिंग Reno7 Pro स्मार्टफोन में 90Hz की डिस्प्ले दी जाएगी। इसके साथ ही यह फोन Snapdragon 778G चिपसेट के साथ पेश किया जाएगा। इसके साथ ही ओप्पो के इस फोन में 64-मेगापिक्सल रियर कैमरा और 4,500mAh की बैटरी दी जाएगी। ओप्पो के इस फोन में 60W फास्ट चार्जिंग दिया जा सकता है। इसके साथ ही ओप्पो का यह फोन 7.6mm मोटा होगा और इसका वजन 185 ग्राम हो सकता है। फिलहाल ओप्पो के इस फोन को लेकर ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है। यह भी पढ़ें : OPPO Fold स्मार्टफोन का डिजाइन लॉन्च से पहले हुआ लीक, जानें क्या होंगी खूबियां

Oppo Reno7 स्मार्टफोन की बात करें तो यह मीडियाटेक के Dimensity 900 चिपसेट के साथ पेश किया जा सकता है। ओप्पो के इस फोन में 64-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 4,500mAh की बैटरी के साथ 33W फास्ट चार्जिंग दी जाएगी। ओप्पो के रेनो 7 स्मार्टफोन की मोटाई 7.45mm और वजन 171 ग्राम होगा। इसके साथ ही Reno7 Pro+ स्मार्टफोन को Dimensity 1200-Max चिपसेट, 50-मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, 4,500mAh बैटरी और 65W फास्ट चार्जिंग के साथ पेश किया जा सकता है। फोन की मोटाई 7.45mm और वजन 180 ग्राम है। यह भी पढ़ें : Pure EV EPluto 7G इलेक्ट्रिक स्कूटर 120KM रेंज और 60KMPH टॉप स्पीड के साथ लॉन्च, जानें क़ीमत और स्पेसिफिकेशन्स

News Source – Gizmochina

The post Oppo Reno7 Pro स्मार्टफोन की लॉन्चिंग से पहले डिजाइन से उठा पर्दा, जानें क्या होंगी खूबियां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno7-pro-smartphone-photo-leaked-front-design/feed/ 0