Oppo Reno 8 Pro | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Tue, 07 Mar 2023 11:16:46 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 50MP धमाकेदार कैमरा के साथ OPPO Reno 8 और Reno 8 Pro हुए लॉन्च, जानें क़ीमत और खूबियां https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno-8-and-reno-8-pro-india-launched-check-price-and-specs/ https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno-8-and-reno-8-pro-india-launched-check-price-and-specs/#respond Mon, 18 Jul 2022 12:44:40 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=84439 OPPO Reno8 सीरीज के स्मार्टफोन्स को MediaTek Dimensity प्रोसेसर, 4,500mAh बैटरी और 80W SUPERVOOC चार्जिंग और Android 12 पर आधारित Color 12.1 OS के साथ पेश किया गया है।

The post 50MP धमाकेदार कैमरा के साथ OPPO Reno 8 और Reno 8 Pro हुए लॉन्च, जानें क़ीमत और खूबियां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

OPPO Reno8 सीरीज भारत में लॉन्च हो गई है। ओप्पो ने इस सीरीज के दो स्मार्टफोन OPPO Reno 8 और OPPO Reno 8 Pro लॉन्च किए हैं। कंपनी इससे पहले OPPO Reno8 लाइनअप को चीन में OPPO Reno8 Pro+ के साथ लॉन्च कर चुकी है। ओप्पो ने चीन में लॉन्च किए OPPO Reno8 Pro+ को भारत में OPPO Reno 8 Pro के नाम से पेश किया है। OPPO Reno8 सीरीज के स्मार्टफोन की बिक्री ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफ़ॉर्म Flipkart और OPPO की ऑफिशियल वेबसाइट और स्टोर पर होगी। OPPO Reno8 सीरीज के स्मार्टफोन्स को MediaTek Dimensity प्रोसेसर, 4,500mAh बैटरी और 80W SUPERVOOC चार्जिंग और Android 12 पर आधारित Color 12.1 OS के साथ पेश किया गया है। इसके साथ ही इस सीरीज को प्रीमियम स्मार्टफोन में बेहतर फोटोग्राफी के लिए MariSilicon X चिपसेट दिया गया है। यहां हम आपके साथ OPPO Reno 8 सीरीज़ के स्मार्टफ़ोन की क़ीमत और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में डिटेल में जानकारी दे रहे हैं।

OPPO Reno 8 स्पेसिफिकेशन्स

  • 6.43-इंच FHD+ AMOLED (90Hz रिफ्रेश रेट)
  • MediaTek Dimensity 1300 प्रोसेसर
  • 12GB तक रैम 256GB स्टोरेज
  • 50MP ट्रिपल रियर कैमरा
  • 32MP सेल्फी कैमरा
  • 4,500mAh बैटरी, 80W SUPERVOOC फास्ट चार्ज
  • Android 12 ColorOS 12.1

Oppo Reno 8 5G

OPPO Reno8 स्मार्टफोन में 6.43-इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले पैनल दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। चाइनीज़ स्मार्टफ़ोन कंपनी OPPO का यह स्मार्टफ़ोन MediaTek Dimensity 1300 प्रोसेसर के साथ 12GB तक की रैम और 256GB तक के स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। ओप्पो का यह फ़ोन Android 12-पर आधारित ColorOS 12.1 पर रन करता है।

OPPO Reno8 स्मार्टफोन में MariSilicon X-पावर्ड ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इस फोन का प्राइमरी कैमरा 50MP Sony IMX766 है, जिसके साथ 2MP B&W और 2MP का मैक्रो कैमरा सेंसर है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32MP Sony IMX709 फ्रंट कैमरा दिया गया है। Oppo Reno8 सीरीज के स्मार्टफोन में 4,500mAh की बैटरी दी गई है जो कि 80W SUPERVOOC चार्जिंग सपोर्ट सपोर्ट करती है। ओप्पो का दावा है कि OPPO Reno8 स्मार्टफोन मात्र 28 मिनट में फ़ुल चार्ज हो जाता है।

OPPO Reno 8 Pro स्पेसिफिकेशन्स

  • 6.7-इंच Full HD+ AMOLED (120Hz रिफ्रेश रेट)
  • MediaTek Dimensity 8100-Max प्रोसेसर
  • 12GB तक रैम और 256GB स्टोरेज
  • 4,500mAh बैटरी, 80W SUPERVOOC चार्ज
  • 50MP ट्रिपल रियर कैमरा
  • 32MP सेल्फी कैमरा
  • Android 12 ColorOS 12.1

Oppo Reno 8 Pro 5G

OPPO Reno8 Pro स्मार्टफोन में 6.7-इंच का Full-HD+ AMOLED डिस्प्ले पैनल दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है और यह HDR 10+ सपोर्ट करती है। ओप्पो के इस फोन में MediaTek Dimensity 8100-Max प्रोसेसर दिया गया है। इस फोन में 4,500mAh की बैटरी और 80W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग के साथ पेश किया गया है। फ़ोन में 12GB तक रैम और 256GB स्टोरेज दिया गया है।

कैमरा ऑप्टिक्स की बात करें तो OPPO Reno8 Pro स्मार्टफोन में MariSilicon X-पावर्ड ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन का प्राइमरी कैमरा 50MP IMX766 सेंसर है, जिसके साथ 8MP IMX355 अल्ट्रा वाइड कैमरा और 2MP OV02B10 मैक्रो कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP IMX709 कैमरा सेंसर दिया गया है। ओप्पो का यह फोन Android 12 पर आधारित ColorOS 12.1 पर रन करता है। यह भी पढ़ें : OnePlus 10R स्मार्टफोन पर बंपर डिस्काउंट, महज 17 मिनट में बैटरी होती है फुल

OPPO Reno8 सीरीज़ की क़ीमत

OPPO Reno8 स्मार्टफोन शिमर गोल्ड और शिमर ब्लैक कलर ऑप्शन में पेश किए गए हैं। इसकी भारत में शुरुआती क़ीमत 29,999 रुपये है। इसके साथ ही OPPO Reno8 Pro स्मार्टफ़ोन को ग्लेज ग्रीन, ग्लेज ब्लैक कलर ऑप्शन में 45,999 रुपये की शुरुआती कीमत में पेश किया गया है। OPPO Reno8 स्मार्टफ़ोन की बिक्री ओप्पो की ऑफिशियल वेबसाइट और फ्लिपकार्ट 25 जुलाई और प्रो वेरिएंट की बिक्री 19 जुलाई से शुरू होगी।

OPPO Reno 8 Pro, Reno 8: लॉन्च ऑफर Offers

  • Oppo Reno 8 Pro स्मार्टफोन पर ICICI, SBI, कोटक, स्टेंडर्ड चार्टर, IDFC, वनकार्ड, बैंक ऑफ बड़ौदा, AU और फ़ेडरल बैंक कार्ड पर 10 प्रतिशत (मैक्सिमम 4000 रुपये तक) का डिस्काउंट मिलेगा।
  • Oppo Reno 8 स्मार्टफ़ोन पर ICICI, SBI, कोटक, स्टेंडर्ड चार्टर, IDFC, वनकार्ड, बैंक ऑफ बड़ौदा, AU और फ़ेडरल बैंक कार्ड पर 10 प्रतिशत (मैक्सिमम 3000 रुपये तक) का डिस्काउंट मिलेगा।
  • इसके साथ ही बॉयर्स 6 महीने नो-कॉस्ट ईएमआई, एक्सचेंज ऑफ़र का भी बेनिफिट ले सकते हैं।
  • Flipkart ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड पर 5 प्रतिशत अनलिमिटेड कैश बैक का बेनिफिट ले सकते हैं।

Oppo India का यूट्यूब चैनल बंद

Oppo Reno8 सीरीज के लॉन्च दौरान चाइनीज स्मार्टफोन कंपनी अचानक तब धक्का लगा जब उसका यूट्यूब चैनल बंद कर दिया गया है। यूट्यूब ने कॉम्यूनिटी गाइडलाइन्स का हवाला देते हुए बीच लाइव में ओप्पो का चैनल बंद कर दिया। हालांकि चैनल बंद करने के बाद भी लॉन्च चलता रहा। ऑनलाइन लॉन्च इवेंट को ट्विटर और फेसबुक पर देखा जा सकता है। इस खबर पर विस्तृत जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

The post 50MP धमाकेदार कैमरा के साथ OPPO Reno 8 और Reno 8 Pro हुए लॉन्च, जानें क़ीमत और खूबियां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno-8-and-reno-8-pro-india-launched-check-price-and-specs/feed/ 0
OPPO Reno 8 और OPPO Reno 8 Pro के लॉन्च से पहले जानें सभी खूबियां, डिटेल में जानें सबकुछ https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno-8-and-oppo-reno-8-pro-all-the-specifications-check-details/ https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno-8-and-oppo-reno-8-pro-all-the-specifications-check-details/#respond Mon, 11 Jul 2022 14:32:10 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=84016 OPPO Reno 8 और OPPO Reno 8 Pro दोनों ही स्मार्टफ़ोन MediaTek के प्रोसेसर के साथ पेश किए जाएंगे।

The post OPPO Reno 8 और OPPO Reno 8 Pro के लॉन्च से पहले जानें सभी खूबियां, डिटेल में जानें सबकुछ first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

OPPO Reno 8 सीरीज के स्मार्टफोन भारत में 18 जुलाई को लॉन्च होने वाला है। ओप्पो इस सीरीज के दो स्मार्टफोन – OPPO Reno 8 और OPPO Reno 8 Pro स्मार्टफोन को लॉन्च करेगा। बताया जा रहा है कि चीन में लॉन्च किया गया OPPO Reno 8 Pro+ स्मार्टफोन भारत में Oppo Reno 8 Pro के नाम से पेश किया जा सकता है। ओप्पो की यह स्मार्टफोन सीरीज चीन में पहले ही लॉन्च हो चुकी है। ओप्पो के रेनो 8 सीरीज के इंडिया लॉन्च से पहले कंपनी ने प्रोसेसर और लिक्विड कूलिंग डिटेल्स की जानकारी सामने आई हैं। OPPO Reno 8 और OPPO Reno 8 Pro दोनों ही स्मार्टफ़ोन MediaTek Dimensity प्रोसेसर के साथ पेश किए जाएंगे।

Oppo Reno 8 स्मार्टफोन में मीडियाटेक का Dimensity 1300 SoC दिया जाएगा। इससे पहले कंपनी ने Oppo Reno 7 स्मार्टफोन में MediaTek Dimesity 900 दिया गया है। वहीं बता करें OPPO Reno 8 Pro स्मार्टफोन में 5nm MediaTek Dimensity 8100-MAX होगा जो कि मीडियाटेक के 6nm डिमेनसिटी चिपसेट के मुकाबले 25 प्रतिशत ज्यादा बेहतर और पावर इफिसिएंस होगा।

OPPO Reno 8 और Reno 8 Pro प्रोसेसर

OPPO Reno8 Series Price in India leaked

Reno 8 Pro: Oppo Reno 8 Pro स्मार्टफोन में मीडियाटेक का Dimensity 8100 ओक्टा कोर प्रोसेसर दिया जाएगा। इस प्रोसेसर में चार को की स्पीड को 2.85GHz पर क्लॉक किया गया है। इसके साथ ही ग्राफिक्स के लिए ARM Mali-G610 MC6 दिया गया है। इसके साथ ही फोन में MediaTek HyperEngine 5.0 गेमिंग टेक्नोलॉजी का सपोर्ट दिया गया है। इसके साथ ही फोन में AI-VRS ग्राफिक्स इन्हेंसमेंट, सेकेंड जेनेरेशन Wi-Fi/Bluetooth टेक्नोलॉजी और Bluetooth LE ऑडियो टेक्नोलॉजी के साथ डुअल लिंक ट्रू वायरलेस स्टीरियो ऑडियो का सपोर्ट दिया गया है।

मीडियाटेक के दोनों प्रोसेसर Dimensity 8100 और 1300 5G नेटवर्क सपोर्ट करते हैं। िसके साथ ही ये HDR10+ वीडियो प्लेबैक ऑफर करते हैं। इसके साथ ही ये चिपसेट SDR कंटेंट को AI वीडियो की मदद से HDR में कंवर्ट करता है।

बैटरी : ओप्पो का अपकमिंग स्मार्टफोन 4,500mAh बैटरी और OPPO 80W SuperVOOC फ्लैश चार्ज टेक्नोलॉजी के साथ पेशकिए जाएंगे। कंपनी का दावा है कि यह फोन मात्र 11 मिनट में 50 प्रतिशत चार्ज हो जाता है। OPPO का यह भी कहना है कि 1600 चार्ज साइकल के बाद भी फोन में 80 प्रतिशत ऑरिजनल कैपेसिटी बरकरार रहती है।

oppo-reno-8

बेहतर कूलिंग : अपकमिंग Oppo Reno 8 Pro स्मार्टफोन में अल्ट्रा कंडक्टिव कूलिंग सिस्टम दिया जाएगा जो अल्ट्रा कंडक्टिव ग्रेफाइट दिया जाएगा। यह नया मैटेरियल ट्रेडिशनल ग्रोफाइट के मुकाबले 45 प्रतिशत बेहतर कूलिंग परफॉर्मेंस करेगा। इस फोन का कूलिंग सर्फेस एरिया 10957mm2 जो कि पिछले जेनेरेशन के मुकाबले 4 प्रतिशत बढ़ा है। यह अल्ट्रा-कंडक्टिव ग्रेफाइट एल्यूमिनियम मिडिल फ्रेम से मिला हुआ है। ओप्पो का कहना है कि इसकी मदद से Reno8 Pro गेमिंग, वीडियो और फोटो क्लिक करने के दौरान हीट नहीं होता है। यह भी पढ़ें : 16GB रैम के साथ OnePlus लॉन्च करने वाला है तगड़ा स्मार्टफ़ोन, लॉन्च से पहले जानें खूबियां

Reno 8 कूलिंग सिस्टम

Oppo Reno 8 स्मार्टफ़ोन में कूलिंग के लिए कॉपर फ़ॉइल दिया जाएगा, जो हाई थर्मल कंडक्टिविटी दी जाएगी जो कि डिस्प्ले और बैक कलर में दिया जाएगा। इसकी मदद से फ़ोन की परफ़ॉर्मेंस और चार्जिंग स्पीड प्रभावित नहीं होती है। Oppo Reno 8 स्मार्टफोन में Super-Conductive VC Liquid Cooling System दिया जाएगा।

The post OPPO Reno 8 और OPPO Reno 8 Pro के लॉन्च से पहले जानें सभी खूबियां, डिटेल में जानें सबकुछ first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno-8-and-oppo-reno-8-pro-all-the-specifications-check-details/feed/ 0
OPPO Reno 8 सीरीज भारत में इस दिन हो सकती है लॉन्च, जानें क्या होंगी खूबियां https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno8-series-india-launch-date-leaked-check-details/ https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno8-series-india-launch-date-leaked-check-details/#respond Mon, 27 Jun 2022 09:46:00 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=83111 Oppo Reno 8 Pro+ स्मार्टफोन भारत में Oppo Reno 8 Pro के तौर पर लॉन्च हो सकता है।

The post OPPO Reno 8 सीरीज भारत में इस दिन हो सकती है लॉन्च, जानें क्या होंगी खूबियां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

OPPO Reno8 सीरीज जल्द ही भारत में लॉन्च होने वाली है। चाइनीज़ स्मार्टफ़ोन कंपनी ओप्पो इस सीरीज़ के स्मार्टफोन्स पहले पिछले महीने मई में ही लॉन्च कर चुकी है। OPPO Reno8 सीरीज के इंडिया लॉन्च को लेकर ऑफिशियल जानकारी फ़िलहाल सामने नहीं आई है लेकिन माय स्मार्ट प्राइस हिंदी ने अपनी एक्सक्लूसिव रिपोर्ट में बताया है कि ओप्पो रेनो 8 सीरीज़ भारत में 18 जुलाई को लॉन्च हो सकती है। ओप्पो का यह लॉन्च इवेंट ऑनलाइन आयोजित किया जा सकता है। माय स्मार्ट प्राइस हिंदी ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि ओप्पो भारत में Oppo Reno 8 और Oppo Reno 8 Pro स्मार्टफ़ोन लॉन्च करेगी। Oppo Reno 8 और Oppo Reno 8 Pro स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स चाइना वेरिएंट जैसी ही होंगी।

OPPO Reno8 Pro, Reno8: स्पेसिफिकेशन्स

गीकबेंच की लिस्टिंग के मुताबिक, चीन में Oppo Reno 8 Pro+ स्मार्टफोन भारत में Reno 8 Pro के तौर पर लॉन्च हो सकता है। Oppo Reno 8 Pro स्मार्टफोन भारत में मीडियाटेक के Dimensity 8100 Max SoC और MariSilicon X चिपसेट के साथ पेश किया जा सकता है। मैरीसिलिकन प्रोसेसर ओप्पो के स्मार्टफोन के कैमरा परफॉर्मेंस को इंप्रूव करता है। ओप्पो का यह फोन 12GB तक LPDDR5 RAM और 256GB UFS3.1 स्टोरेज के साथ पेश किया जा सकता है। Oppo Reno8 Pro स्मार्टफोन में 120Hz रिफ़्रेश रेट वाला 6.7-इंच का Full HD+ AMOLED डिस्प्ले दिया जाएगा।

oppo-reno8-pro-plus-4

कैमरा स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। इस फोन में 50MP Sony IMX766 सेंसर दिया जाएगा। इसके साथ ही फोन में 8MP का वाइड एंगल लेंस और 2MP मैक्रो कैमरा दिया जाएगा। ओप्पो के इस फोन में 32MP Sony IMX709 सेल्फी कैमरा दिया जाएगा। Oppo Reno 8 Pro स्मार्टफोन में 4500mAh की बैटरी और 80W सुपर फ्लैश चार्जिंग दी जाएगी। यह भी पढ़ें : 500 रुपये सस्ते हुए Vivo Y15S और Vivo Y15C स्मार्टफोन, जानें नई कीमत और खूबियां

वहीं बात करें OPPO Reno 8 स्मार्टफोन की तो इस फोन में 90Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.43-इंच का Full HD+ AMOLED डिस्प्ले दिया जाएगा। ओप्पो के इस फोन में मीडियाटेक का Dimensity 1300 SoC दिया जाएगा, जिसकी स्पीड 3GHz पर क्लॉक की गई है। Oppo Reno 8 स्मार्टफोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है वहीं सेल्फी के लिए फोन में 32MP Sony IMX709 सेंसर मिलेगा। ओप्पो के इस फोन में 4,500mAh की बैटरी और 80W फ़ास्ट चार्ज का सपोर्ट मिलेगा।

The post OPPO Reno 8 सीरीज भारत में इस दिन हो सकती है लॉन्च, जानें क्या होंगी खूबियां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno8-series-india-launch-date-leaked-check-details/feed/ 0
OPPO Reno 8 और OPPO Pad Air जल्द होंगे भारत में लॉन्च, यहां देखें पूरी जानकारी https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno-8-and-oppo-pad-air-to-launch-in-india-by-june/ https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno-8-and-oppo-pad-air-to-launch-in-india-by-june/#respond Sat, 28 May 2022 11:55:16 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=81270 Oppo Reno 8 और Reno 8 Pro मॉडल की ही टेस्टिंग कर रही है फिलहाल रेनो 8 प्रो प्लस मॉडल को लॉन्च नहीं किया जाएगा।

The post OPPO Reno 8 और OPPO Pad Air जल्द होंगे भारत में लॉन्च, यहां देखें पूरी जानकारी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

OPPO Reno 8 सीरीज को कंपनी ने कुछ दिन पहले ही चीन में लॉन्च किया है। वहीं अब इसे भारत में लॉन्च करने की जानकारी आने लगी है। सबसे खास बात कही जा सकती है कि नए रेनो मॉडल के साथ ही कंपनी अपने OPPO Pad Air को भी पेश कर सकती है। इस बारे में भारत के प्रमुख टिप्सर योगेश ब्रार ने 91मोबाइल्स को जानकारी दी है कि कंपनी ओपो रेनो8 और ओपो रेनो 8 प्रो मॉडल के साथ ही अपने टैबलेट को भी इंडिया में टेस्ट कर रही है और इसे भी फोन के साथ पेश किया जा सकता है। गौरतलब है कि कंपनी का रेनो सीरीज काफी खास है और इसे शानदार फीचर्स के साथ पेश किया जाता है। हाल में रेनो 8 लाइनअप में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला था। ये फोन 80W चार्जिंग, 50 MP कैमरा और 120Hz का डिसप्ले के साथ लॉन्च हुआ था। वहीं ओपो पैड एयर की बात करें तो इसमें 10.36 इंच की 2के रेजल्यूशन वाली स्क्रीन दिया गया था और कंपनी ने इसे स्नैपड्रैगन 680 चिपसेट पर पेश किया था।

कब लॉन्च होंगे Oppo Reno 8 सीरीज और Oppo Pad Air

प्राप्त जानकारी के अनुसार ओपो के ये सभी डिवाइस अगले महीने जून के अंत या फिर जुलाई के पहले सप्ताह में लॉन्च हो सकते हैं। यहां आपको बताना जरूरी है कि कंपनी भारत में सिर्फ Oppo Reno 8 और Reno 8 Pro मॉडल की ही टेस्टिंग कर रही है फिलहाल रेनो 8 प्रो प्लस मॉडल को लॉन्च नहीं किया जाएगा। परंतु यहां आपको यह जानकर थोड़ी हैरानी भी होगी कि चीन में जो मॉडल रेनो 8 प्रो प्लस नाम से लॉन्च हुआ है वह भारत में रेनो 8 प्रो नाम से आएगा जबकि जो मॉडल चीन में रेनो 8 प्रो है उसे इंडिया में रेनो 8 नाम से पेश किया जाएगा। इसे भी पढे़: Exclusive : Redmi 11 5G होने वाला है इंडिया में लॉन्च, इस सस्ते 5जी फोन का प्राइस होगा 14 हजार से भी कम!

कैसे होंगे Oppo Pad Air के स्पेसिफिकेशन

Oppo Pad Air के स्पेसिफिकेशन की बात की जाए तो यह टैबलेट हाल में चीन में लॉन्च हो चुका और उसी स्पेसिफिकेशन के साथ आएगा। कंपनी ने इसे ओपो पेंसिल और स्मार्ट मैगनेटिक कीपैड के साथ पेश किया गया है। हालांकि जो जानकारी आई है उसके अनुसार शुरुआत में कंपनी सिर्फ टैबलेट को लॉन्च करने वाली है जबकि कुछ दिन बाद पेंसिल और मैगनेटिक कीबोर्ड उपलब्ध होंगे।

oppo-pad-air-price

रही बात स्पेसिफिकेशन की तो OPPO Pad Air में आपको 10.36 इंच की 2000×1200 पिक्सल रेजल्युशन वाली 2के स्क्रीन है जो 60Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। टैबलेट Qualcomm Snapdragon 680 चीपसेट पर रन करता है और इसमें Adreno 610 जीपीयू देखने को मिलेगा। कंपनी ने इसे 4GB और 6GB रैम के साथ पेश किया है जबकि 64 GB और 128 GB का स्स्टोरेज ऑप्शन है। इसमें 512 GB तक का मैमोरी कार्ड सपोर्ट है। इसे भी पढे़: Google Pixel Fold के लिए अभी और करना पड़ेगा इंतजार, इस वजह से हो रही देरी

फोटोग्राफी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8 MP का रियर कैमरा और 8 MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। पावर बैकअप की बात करें तो इमसें 7,100mAh की बैटरी है जो 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है। टैबलेट में म्यूजिक के लिए इसमें Dolby Atmos का सपोर्ट मिल जाता है।

OPPO Reno 8 सीरीज स्पेसिफिकेशन

जैसा कि ब्रार द्वारा जानकारी दी गई है कि चीनी वेरिएंट OPPO Reno 8 Pro को इंडिया में OPPO Reno 8 नाम से पेश किया जाएगा जबकि OPPO Reno 8 Pro+ मॉडल OPPO Reno 8 Pro नाम से उपलब्ध होगा। इन फोंस के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो OPPO Reno 8 सीरीज में आपको 12 GB की रैम मैमोरी के साथ 256 GB की स्टोरेज देखने को मिलेगी। वहीं 50 MP का ट्रिपल रियर कैमरा और 4,500 mAh की बैटरी दी जा सकती है। फोन में आपको 80W की फास्ट चार्जिंग मिलेगी और 32MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इसे भी पढे़:

oppo-reno8-pro-1

OPPO Reno 8 में 6.62 इंच की फुल एचडी+ स्क्रीन है और कंपनी ने AMOLED पैनल का उपयोग किया है। इसके साथ ही आपको 120Hz रिफ्रेश रेट वाली स्क्रीन देखने को मिलेगी। यह फोन Qualcomm Snapdragon 7 Gen 1 प्रोसेसर पर काम करता है। वहीं OPPO Reno 8 Pro में 6.7 इंच की फुल एचडी प्लस डिसप्ले है। इसमें भी कंपनी ने AMOLED पैनल का उपयोग किया है और 120Hz का स्क्रीन रिफ्रेश रेट सपोर्ट है। यह फोन MediaTek Dimensity 8100-Max प्रोसेसर पर काम करता है जिसे हाल में हमने Oneplus 10R के साथ देखा है।

The post OPPO Reno 8 और OPPO Pad Air जल्द होंगे भारत में लॉन्च, यहां देखें पूरी जानकारी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno-8-and-oppo-pad-air-to-launch-in-india-by-june/feed/ 0
Oppo Reno 8 सीरीज के स्मार्टफोन लॉन्च : दमदार परफॉर्मेंस और शानदार डिजाइन से करेंगे मार्केट पर कब्जा https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno-8-series-smartphones-launched-check-price-and-specs/ https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno-8-series-smartphones-launched-check-price-and-specs/#respond Mon, 23 May 2022 11:45:33 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=80915 Oppo Reno 8 Pro स्मार्टफोन Qualcomm के लेटेस्ट Snapdragon 7 Gen 1 चिपसेट के साथ आने वाला पहला स्मार्टफोन है। वहीं OPPO Reno 8 और Reno 8 Pro Plus को क्रमश: MediaTek Dimensity 1300 और Dimensity 8100 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया गया है

The post Oppo Reno 8 सीरीज के स्मार्टफोन लॉन्च : दमदार परफॉर्मेंस और शानदार डिजाइन से करेंगे मार्केट पर कब्जा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Oppo ने चीन में अपनी पॉपुलर मिड रेंज स्मार्टफ़ोन Oppo Reno 8 सीरीज़ के स्मार्टफ़ोन लॉन्च कर दिए हैं। Reno 8 लाइनअप कंपनी के पिछले साल पेश किए गए Reno 7 सीरीज के सक्सेसर स्मार्टफोन है। Oppo Reno 8 सीरीज़ के तहत कंपनी ने होम मार्केट में तीन स्मार्टफ़ोन – Oppo Reno 8, Oppo Reno 8 Pro और Oppo Reno 8 Pro Plus को लॉन्च किया है। Oppo Reno 8 Pro स्मार्टफोन Qualcomm के लेटेस्ट Snapdragon 7 Gen 1 चिपसेट के साथ आने वाला पहला स्मार्टफोन है। वहीं OPPO Reno 8 स्मार्टफोन को MediaTek Dimensity 1300 प्रोसेसर और Oppo Reno 8 Pro Plus वेरिएंट को Dimensity 8100 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया गया है। यहां हम आपको Oppo Reno 8 सीरीज़ के तीनों स्मार्टफ़ोन की स्पेसिफिकेशन्स, फ़ीचर्स और क़ीमत के बारे में डिटेल में जानकारी दे रहे हैं।

OPPO Reno 8 सीरीज़ : स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

Oppo Reno 8 सीरीज : डिजाइन और डिस्प्ले

डिजाइन की बात करें तो OPPO Reno 8 सीरीज के तीनों स्मार्टफो स्क्वायरिश शेप कैमरा मॉड्यूल के साथ पेश किया गया है। तीनों फोन को बॉक्सी डिजाइन के साथ पेश किया गया है। तीनों ही फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है।

oppo-reno-8-lineup

सबसे पहले डिस्प्ले की बात करें तो OPPO Reno 8 और Reno 8 Pro स्मार्टफोन को 6.43-इंच स्क्रीन के साथ पेश किया गया है जिसमें टॉप लेफ्ट में पंच होल कटआउट दिया गया है। वहीं Reno 8 Pro Plus स्मार्टफोन में 6.7-इंच का डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें सेंटर पंच होल कटआउट दिया गया है। तीनों स्मार्टफोन में AMOLED डिस्प्ले पैनल दिया गया है, जिसका रेजलूशन FHD+ है। इसके साथ ही प्रो और प्रो प्लस वेरिएंट की डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz और वैनिला मॉडल का रिफ़्रेश रेट 90Hz है।

Oppo Reno 8 सीरीज : प्रोसेसर और बैटरी

OPPO Reno 8 स्मार्टफोन को मीडियाटेक के Dimensity 1300 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया गया है। इसके साथ ही प्रो मॉडल को क्वालकॉम के Snapdragon 7 Gen 1 और Pro+ मॉडल को Dimensity 8100-Max प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है। तीनों स्मार्टफोन में 4,500mAh की बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है।

Oppo Reno 8 सीरीज : कैमरा

Oppo Reno 8 Camera

OPPO Reno 8 सीरीज के स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। OPPO Reno 8 स्मार्टफोन में प्राइमरी कैमरा 50MP का है, जिसके साथ 2MP का सेकेंडरी स्नाइपर और 2MP का मैक्रो कैमरा दिया गया है। वहीं बात करें OPPO Reno 8 Pro और Pro+ मॉडल की तो यहां प्राइमरी कैमरा 50MP का है, जिसके साथ 8MP अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा यूनिट दिया गया है।

OPPO Reno 8 सीरीज के तीनों स्मार्टफोन में बेहतर फोटोग्राफी के लिए MariSilicon X प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ ही ओप्पो रेनो 8 सीरीज के स्मार्टफोन में 32MP का सेल्फ़ी कैमरा दिया गया है।

OPPO Reno 8 सीरीज़ : क़ीमत

Oppo reno 8 price

OPPO Reno 8 स्मार्टफोन को तीन वेरिएंट 8GB + 128GB, 8GB + 256GB, और 12GB + 256GB में पेश किया गया है। इनकी क़ीमत क्रमश: 2,499 Yuan (क़रीब रुपये), 2,699 Yuan (क़रीब रुपये), और 2,999 Yuan (क़रीब रुपये) है।

Oppo reno 8 Pro price

Oppo Reno 8 Pro मॉडल के स्मार्टफोन को भी तीन मॉडल – 8GB + 128GB, 8GB + 256GB, और 12GB + 256GB में पेश किया गया है, जिनकी कीमत क्रमश: 2,999 Yuan (क़रीब 34,900 रुपये) , 3,199 Yuan (क़रीब 37,300 रुपये), और 3,499 Yuan (क़रीब 40,800 रुपये) है। OPPO Reno 8 और Reno 8 Pro स्मार्टफोन को क्लीयर स्काई ब्लू, स्लाइटली ड्रंक और नाइट टूर ब्लैक कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। यह भी पढ़ें : 50MP कैमरा वाले सस्ते स्मार्टफोन Infinix Note 12 और Infinix Note 12 Turbo हुए लॉन्च, देखें फीचर्स

Oppo reno 8 Pro plus price

Oppo Reno 8 Pro+ स्मार्टफोन को दो ऑप्शन में पेश किया गया है। Reno 8 Pro+ स्मार्टफ़ोन का 8GB + 256GB वेरिएंट 3,699 Yuan (क़रीब 43,100 रुपये) और 12GB + 256GB मॉडल 3,999 Yuan (क़रीब 46,600 रुपये) की क़ीमत में लॉन्च किया गया है। यह फ़ोन मिंट, ग्रे और अंडरकरेंट पेंट जॉब कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। यह भी पढ़ें : iQoo Neo 6 भारत में 31 मई को करेंगा एंट्री, Snapdragon 870 5G के साथ लॉन्च होगा दमदार स्मार्टफोन

लेटेस्ट वीडियो : कैसा है Moto Edge 30

The post Oppo Reno 8 सीरीज के स्मार्टफोन लॉन्च : दमदार परफॉर्मेंस और शानदार डिजाइन से करेंगे मार्केट पर कब्जा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno-8-series-smartphones-launched-check-price-and-specs/feed/ 0