oppo reno 8t | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Mon, 06 Mar 2023 12:17:24 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 Oppo Reno 8T और Reno 8T 5G स्मार्टफोन हुए लॉन्च, पढ़ें डिटेल में सभी स्पेसपिकेशन्स https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno-8t-and-reno-8t-5g-launched-check-specifications-and-price/ https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno-8t-and-reno-8t-5g-launched-check-specifications-and-price/#respond Thu, 02 Feb 2023 11:14:51 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=97163 OPPO Reno 8T 5G स्मार्टफोन में क्वालकॉम का Snapdragon 695 प्रोसेसर और 108MP प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया गया है।

The post Oppo Reno 8T और Reno 8T 5G स्मार्टफोन हुए लॉन्च, पढ़ें डिटेल में सभी स्पेसपिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

OPPO भारत में Reno 8T 5G के लॉन्च की तैयारी को अंतिम रूप दे रहा है। कंपनी 3 फरवरी को भारत में अपना नया प्रीमियम स्मार्टफोन Oppo Reno 8T 5G को लॉन्च करेगी। ऑफिशियल लॉन्च से पहले, ओप्पो ने चुपचाप ग्लोबल मार्केट में Reno 8T 5G को पेश कर दिया है। कंपनी ने वियतनाम में Reno 8T 5G और Reno 8T 4G को लॉन्च कर दिया है। ओप्पो ने फ़िलहाल साफ़ नहीं किया है कि Reno 8T 4G को भारत में लॉन्च किया जाएगा।

Oppo Reno 8T 5G स्मार्टफ़ोन में कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले है। इसके साथ ही फोन के बैक पैनल में ट्रिपल-कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं Reno 8T 4G में AMOLED डिस्प्ले दी गई है। यहां हम आपको OPPO Reno 8T सीरीज़ के स्पेसिफिकेशन, फीचर्स और अन्य डिटेल्स के बारे में जानकारी दे रहे हैं।

OPPO Reno 8T 4G Specifications

Oppo Reno 8T 4G में 6.43 इंच का फुल एचडी+ एमोलेड डिस्प्ले है। इस फ़ोन की स्क्रीन फ्लैट है और ऊपरी बाएं कोने में सेल्फ़ी कैमरा के लिए पंच होल कटआउट दिया गया है। इस डिवाइस की डिस्प्ले का रिफ़्रेश रेट 90Hz है और गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन दी गई हैं।

फ़ोन के बैक पैनल में ट्रिपलकैमरा सेटअप के लिए दो सर्कुलर कटआउट हैं। फ़ोन का प्राइमरी कैमरा 100MP का है। फोन में अल्ट्रावाइड कैमरा के साथ नहीं आता है। इसके बजाय, यूज़र्स को 2MP का मैक्रो कैमरा और 2MP का डेप्थ सेंसर से संतुष्ट करना पड़ेगा। कैमरा रिंग में ओप्पो ने ऑर्बिट लाइट दी है, जो नई नोटिफिकेशन आने पर फ़्लैश करती है।

Oppo के इस फोन में 32MP का फ्रंट कैमरा है। यह फ़ोन MediaTek Helio G99 SoC के साथ आता है। यह प्रोसेसर 5G को सपोर्ट नहीं करता है। फ़ोन में 5000mAh की बैटरी के साथ 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। इसके साथ ही फ़ोन एंड्रॉइड 13-आधारित ColorOS 13 पर रन करता है।

OPPO Reno 8T 5G Specifications

Oppo Reno 8T 5G स्मार्टफ़ोन की बात करें तो इसमें 6.7 इंच का OLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजलूशन फुल एचडी + और रिफ़्रेश रेट 120Hz है। ओप्पो के इस फ़ोन में कर्व डिस्प्ले दिया गया है। Oppo के लेटेस्ट Reno 8T 5G स्मार्टफ़ोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर दिया गया है, जो 5G इनेबल है।

ओप्पो के इस फ़ोन में 4800mAh की बैटरी और 67W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। इस फ़ोन के बैक पैनल में ट्रिपल रियलमी कैमरा सेटअप दिया गया है। फ़ोन में 108MP का प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया गया है, जिसके साथ 2MP का डेप्थ सेंसिंग और मैक्रो सेंसर दिए गए हैं। सेल्फी के लिए Reno 8T 5G में 32MP का फ्रंट कैमरा सेंसर दिया गया है। 4G वेरिएंट की तरह, 5G वेरिएंट भी Android 13-आधारित ColorOS 13 पर रन करता है। यह भी पढ़ें : Vivo V27 और Vivo V27 Pro के लॉन्च से पहले जानें खूबियां, वीवो कर रहा बड़े धमाके की तैयारी

OPPO Reno 8T 5G और Reno 8T 4G की कीमत

OPPO Reno 8T 5G स्मार्टफोन को वियतनाम में 9.9 मिलियन VND (35,300 करीब रुपये) की कीमत में पेश किया गया है। यह फोन 8GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। यह फोन दो कलर – स्टारलाइट ब्लैक और डॉन गोल्ड वेरिएंट में पेश किया गया है।

Oppo Reno 8T 4G स्मार्टफोन की बात करें तो यह 8.49 मिलियन VND (करीब 29,900 रुपये) की कीमत में पेश किया गया है। यह फोन 8GB RAM + 256GB स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। ओप्पो का यह फोन स्टारलाइट ब्लैक और सनसेट ऑरेंज कलर में पेश किया गया है। यह भी पढ़ें : 8 फरवरी को लॉन्च होगा Moto E13 स्मार्टफोन, 10 हजार रुपये से कम होगी कीमत

OPPO Reno 8T 5G India launch

OPPO Reno 8T 5G स्मार्टफ़ोन की क़ीमत और सेल डिटेल्स 3 फ़रवरी को पेश किए जाएंगे।

 

The post Oppo Reno 8T और Reno 8T 5G स्मार्टफोन हुए लॉन्च, पढ़ें डिटेल में सभी स्पेसपिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno-8t-and-reno-8t-5g-launched-check-specifications-and-price/feed/ 0
OPPO Reno 8T 4G की फोटोज़ हुई लीक, ​डिजाईन और स्पेसिफिकेशन्स लॉन्च से पहले ही आई सामने https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno-8t-4g-image-and-specifications-leaked/ https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno-8t-4g-image-and-specifications-leaked/#respond Tue, 17 Jan 2023 07:34:39 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=96229 OPPO Reno 8T 4G मोबाइल फोन की रेंडर ईमेज लीक हो गई है।

The post OPPO Reno 8T 4G की फोटोज़ हुई लीक, ​डिजाईन और स्पेसिफिकेशन्स लॉन्च से पहले ही आई सामने first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • OPPO Reno 8T 4G और 5G दो मॉडल्स में लॉन्च हो सकता है।
  • रेनो 8टी 4जी की रेंडर ईमज लॉन्च से पहले ही सामने आ गई है।
  • पंच-होल स्क्रीन वाले इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया जाएगा।
  • OPPO Reno 8T 4G हीलियो जी99 प्रोसेसर पर लॉन्च हो सकता है।

ओपो कंपनी भारतीय बाजार में अपनी ‘रेनो’ सीरीज़ का विस्तार करने की तैयारी में है। कंपनी इंडिया में फिलहाल OPPO Reno 9 को लॉन्च करने के मूड में नहीं है और देश में OPPO Reno 8T फोन लेकर आ रही है। ओपो की ओर से अभी रेनो 8टी को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है लेकिन नए लीक में इस मोबाइल फोन की रेंडर ईमेज लीक हो गई है। आगे इन फोटोज़ की डिटेल्स के साथ स्पेसिफिकेशन्स का भी जिक्र किया गया है। इस नई स्मार्टफोन को लेकर चर्चा है कि Reno 8T 4G और Reno 8T 5G दो मॉडल मार्केट में आएंगे।

OPPO Reno 8T 4G image and specifications leaked

OPPO Reno 8T 4G का डिजाईन

टिपस्टर इवान ब्लास द्वारा ये फोटोज़ शेयर की गई है जिन्हें ओपो रेनो 8टी 4जी मॉडल बताया जा रहा है। फ्रंट पैनल पर फ्लैट पंच-होल स्क्रीन दी गई है जिसमें सेल्फी कैमरे से लैस होल उपरी बाईं ओर दिया गया है। होल बॉडी ऐज से दूर प्लेस्ड है। स्क्रीन के तीन किनारे जहां बेजल लेस हैं वहीं नीचे की ओर चौड़ा चिन पार्ट दिया गया है।

OPPO Reno 8T 4G का बैक पैनल लैदर फिनिश वाला है। यहां उपरी दाईं ओर ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप लगा है जिसमें दो लार्ज रिंग वर्टिकली लगाई गई है। उपरी रिंग में जहां सिंगल कैमरा लेंस लगाया गया है वहीं निचली रिंग में दो कैमरा सेंसर और एक फ्लैश लाईट लगी है। रियर पैनल पर ही नीचे बाईं ओर कंपनी की ब्रांडिंग मौजूद है।

OPPO Reno 8T 4G image and specifications leaked

रेनो 8टी 4जी फोन के दाएं पैनल पर पावर बटन दिया गया है तथा बाएं पैनल पर वॉल्यूम रॉकर और सिम स्लॉट मौजूद है। फोन के लोवर पैनल पर यूएसबी टाईप सी पोर्ट दिया गया है जिसके एक ओर 3.5एमएम जैक मौजूद है तथा दूसरी ओर स्पीकर ग्रिल लगा है। लीक हुई फोटोज़ में फोन आरेंज और ब्लैक कलर में दिखाया गया है। यह भी पढ़ें: 16 फरवरी को भारत में लॉन्च होगा शानदार गेमिंग फोन iQOO Neo 7 5G

OPPO Reno 8T 4G की स्पेसिफिकेशन्स

फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो लीक के अनुसार यह ओपो मोबाइल मीडियाटेक हीलियो जी99 प्रोसेसर के साथ मार्केट में लॉन्च हो सकता है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है। वहीं लीक की मानें तो ओपो रेनो 8टी 4जी मॉडल 33वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ मार्केट में लॉन्च होगा। बहरहाल फोन की अन्य डिटेल्स व लॉन्च से जुड़ी जानकारी के लिए कंपनी की घोषणा का इंतजार किया जा रहा है।

The post OPPO Reno 8T 4G की फोटोज़ हुई लीक, ​डिजाईन और स्पेसिफिकेशन्स लॉन्च से पहले ही आई सामने first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno-8t-4g-image-and-specifications-leaked/feed/ 0
Exclusive : जनवरी के अंत में लॉन्च हो रहा है OPPO Reno 8T, रेनो सीरीज में सबसे सस्ता फोन https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno-8t-to-launch-in-india-end-of-january/ https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno-8t-to-launch-in-india-end-of-january/#respond Mon, 09 Jan 2023 06:16:56 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=95729 कंपनी OPPO Reno 8 सीरीज में सस्ता मॉडल Reno 8T को लॉन्च करने वाली है और इस फोन को जनवरी के अंत तक पेश किया जाने वाला है।

The post Exclusive : जनवरी के अंत में लॉन्च हो रहा है OPPO Reno 8T, रेनो सीरीज में सबसे सस्ता फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • जनवरी के अंत में लॉन्च होगा ओपो रेनो 8टी 5जी
  • रनो 8 सीरीज का सबसे सस्ता मॉडल होगा यह
  • कंपनी 5जी फोन में करना चाहती है इजाफा
  • क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर से होगा लैस

हाल में 91मोबाइल्स ने जानकारी दी थी कि OPPO भारत में Reno 9 को लॉन्च नहीं करने वाला है। कंपनी सीधा Reno 10 सीरीज को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। वहीं आज हमें एक नई जानकारी मिली है। खबर है कि कंपनी OPPO Reno 8 सीरीज में सस्ता मॉडल Reno 8T को लॉन्च करने वाली है और इस फोन को जनवरी के अंत तक पेश किया जाने वाला है। हमें यह जानकारी ऑफलाइन रिटेल स्टोर के माध्यम से मिली है जहां कंपनी द्वारा ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स को बताया गया है कि कंपनी बजट और मिड बजट सेगमेंट में अपना 5G पोर्टफोलियो मजबूत करना चाहती है। ऐसे में इस महीने के अंत तक कंपनी रेनो सीरीज का सबसे सस्ता मॉडल 8T को लॉन्च किया जाएगा।

हालांकि हाल में आए एक लीक में दावा किया गया है कि इस फोन को कंपनी OPPO F23 नाम से पेश कर सकती है। टिपस्टर पारस गुलानी ने अपने ट्विटर हैंडल से एक ट्विट किया है जिसमें जानकारी दी है कि OPPO Reno 8T को रीब्रांड कर इंडिया में ओपो एफ23 5जी नाम से पेश किया जाएगा लेकिन हमारे सोर्स ने इस बात की पूष्टी नहीं की है। उनका कहना है कि OPPO Reno 8T ही आएगा।

OPPO Reno 8T के स्पेसिफिकेशन

  • क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695
  • 8जीबी रैम
  • एंड्रॉयड 13 ओएस
  • 67 वाट चार्जिंग
  • पंच होल डिसप्ले
  • ट्रिपल रियर कैमरा

गौरतलब है कि OPPO Reno 8T को हाल में प्रोसेसर सर्टिफिकेशन साइट गीकबेंच पर देखा गया है। जहां यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695 चिपसेट पर काम कर रहा है और फोन में 8जीबी कर रैम मैमोरी दी गई है। सबसे खास बात कही जा सकती है कि लीक हुआ फोन एंड्रॉयड के नए ओएस 13 पर काम कर रहा है। गीकबेंच पर लिस्ट किया गया फोन सिंगल कोर पर 554 तक का प्रोसेसर स्कोर पाने में सफल रहा जबकि मल्टी कोर पर यह फोन 1873 तक का स्कोर कर पाया। हालांकि यहां फोन के दूसरे स्पेसिफिकेशन नहीं उपलब्ध हैं। इसे भी पढ़ें: 5000 रुपये डिस्काउंट के साथ Tecno Phantom X2 की पहली सेल आज, मात्र 6,667 रुपये ले आएं घर

oppo-reno-8t-to-launch-in-india-end-of-january

परंतु पारस ने एक इमेज लीक किया है जिसमें फोन में पंच होल फ्रंट कैमरा देखा जा सकता है। पिछले पैनल में ट्रिपल कैमरा दिया गया है। रियर पैनल में दो रिंग हैं जहां पहले रिंग में फोन का मेन कैमरा उपलनब्ध है जबकि निचले रिंग में दो सहायक कैमरे दिए गए हैं। इसके साथ ही खबर है कि कंपनी इसे 67 वाट की चार्जिंग के साथ पेश कर सकती है।  इसे भी पढ़ें: Redmi Note 12 5G स्मार्टफोन की कीमत ही नहीं कैमरा भी करता है निराश, ये हैं सबसे बेस्ट ऑप्शन

OPPO A78 5G भी होगा लॉन्च

वहीं खबर है कि ओपो जल्द ही अपने ए सीरीज के पोर्टफोलियो में भी इजाफा कर सकता है। भारत जल्द ही ओपो ए78 5जी को लॉन्च किया जा सकता है। यह फोन इसी सप्ताह दस्तक दे सकता है। फोन के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो OPPO A78 5G में आपको 6.6-इंच की स्क्रीन देखने को मिल सकती है। वहीं यह फोन 5,000mAh बैटरी के साथ आ सकता है। रही बात प्रोसेसर की तो कंपनी इसे मीडियाटेक डायमेंसिटी 700 चिपसेट पर पेश कर सकती है। इसके साथ ही 8GB फिजिकल रैम के साथ 4GB वर्चुअल रैम दी जा सकती है। रही बात स्टोरेज की तो 128GB की इंटरनल मैमोरी उपलब्ध होगी।

फोटोग्राफी के लिए OPPO A78 5G में 8 मेगापिक्सल के सेेल्फी कैमरे के साथ 50 मेगापिक्सल के मेन कैमरे के साथ 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ और 2 मेगापिक्स्ल का मैक्रो सेंसर हो सकता है। कंपनी इअसे Android 13 पर लॉन्च कर सकती है और फोन में 18W की फास्ट चार्जिंग के साथ 5,000mAh की बैटरी दी जा सकती है।

The post Exclusive : जनवरी के अंत में लॉन्च हो रहा है OPPO Reno 8T, रेनो सीरीज में सबसे सस्ता फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno-8t-to-launch-in-india-end-of-january/feed/ 0