OPPO Reno 9 5G | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Mon, 06 Mar 2023 10:33:27 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 16GB RAM के साथ लॉन्च हुए OPPO Reno 9 Pro और Reno 9 Pro+, देखें इन ओपो मोबाइल्स की ताकतवर स्पेसिफिकेशन्स https://www.91mobiles.com/hindi/16gb-ram-smartphone-oppo-reno-9-pro-plus-5g-launched-know-price-and-specifications/ https://www.91mobiles.com/hindi/16gb-ram-smartphone-oppo-reno-9-pro-plus-5g-launched-know-price-and-specifications/#respond Thu, 24 Nov 2022 09:27:42 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=92735 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

OPPO Reno 9 series लॉन्च हो गई है। लंबे इंतजार के बाद आई नई रेनो 9 सीरीज़ के तहत तीन 5जी फोन लॉन्च हुए हैं जिनके नाम OPPO Reno 9, OPPO Reno 9 Pro और OPPO Reno 9 Pro Plus है। ओपो रेनो 9 5जी फोन के डिटेल्स यहां क्लिक करके पढ़ सकते हैं तथा […]

The post 16GB RAM के साथ लॉन्च हुए OPPO Reno 9 Pro और Reno 9 Pro+, देखें इन ओपो मोबाइल्स की ताकतवर स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

OPPO Reno 9 series लॉन्च हो गई है। लंबे इंतजार के बाद आई नई रेनो 9 सीरीज़ के तहत तीन 5जी फोन लॉन्च हुए हैं जिनके नाम OPPO Reno 9, OPPO Reno 9 Pro और OPPO Reno 9 Pro Plus है। ओपो रेनो 9 5जी फोन के डिटेल्स यहां क्लिक करके पढ़ सकते हैं तथा सीरीज़ के प्रो मॉडल्स ओपो रेनो 9 प्रो और रेनो 9 प्रो+ के फीचर्स, स्पेसिफिकेशन्स और प्राइस की जानकारी आगे दी गई है।

OPPO Reno 9 Pro और Reno 9 Pro+ Display

ओपो रेनो 9 प्रो और रेनो 9 प्रो प्लस स्मार्टफोन 6.7 इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले सपोर्ट करते हैं। यह स्क्रीन एमोलेड पैनल पर बनी है जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट तथा 240हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग रेट पर काम करती है। पंच-होल स्टाईल वाली यह फोन कर्व्ड ऐज़ डिजाईन पर बनी है जो 2160 पीडब्ल्यूएम डिमिंग, 950निट्स ब्राइटनेस और 394पीपीआई जैसे फीचर्स से लैस है।

16GB RAM Smartphone OPPO Reno 9 Pro plus 5g launched know price and specifications

OPPO Reno 9 Pro और Reno 9 Pro+ Camera

फोटोग्राफी के लिए ओपो रेनो 9 प्रो जहां डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है वहीं ओपो रेनो 9 प्रो+ में ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। Reno 9 Pro के बैक पैनल पर एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का सुपर वाइड एंगल लेंस दिया गया है। वहीं Reno 9 Pro+ में इन दोनों सेंसर्स के साथ में एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का थर्ड लेंस भी दिया गया है। यह दोनों ओपो मोबाइल एफ/2.4 अपर्चर वाला 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा सपोर्ट करते हैं।

16GB RAM Smartphone OPPO Reno 9 Pro plus 5g launched know price and specifications

OPPO Reno 9 Pro और Reno 9 Pro+ Processor

ओपो रेनो 9 प्रो में 2.85गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक डिमेनसिटी 8100 मैक्स चिपसेट दिया गया है तथा ओपो रेनो 9 प्रो प्लस स्मार्टफोन 2.99गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 8प्लस जेन 1 चिपसेट सपोर्ट करता है। ग्राफिक्स के लिए Reno 9 Pro में एड्रेनो 730जीपीयू तथा Reno 9 Pro+ में माली जी610 जीपीयू दिया गया है।

16GB RAM Smartphone OPPO Reno 9 Pro plus 5g launched know price and specifications

OPPO Reno 9 Pro और Reno 9 Pro+ Battery

पावर बैकअप के लिए ओपो रेनो प्रो स्मार्टफोन में 67वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 4,500एमएएच बैटरी दी गई है। वहीं ओपो रेनो प्रो प्लस स्मार्टफोन 4,500एमएएच बैटरी के साथ 80वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक पर काम करता है। कंपनी का दावा है कि यह ओपो मोबाइल 10 मिनट में ही 0 से 45 प्रतिशत तक चार्ज हो जाता है तथा 31 मिनट में ही फुल चार्ज होता है।

16GB RAM Smartphone OPPO Reno 9 Pro plus 5g launched know price and specifications

OPPO Reno 9 Pro और Reno 9 Pro+ Price

OPPO Reno 9 Pro और OPPO Reno 9 Pro+ स्मार्टफोन दोनों ने दो वेरिंएट्स में मार्केट में एंट्री ली है। इनका बेस वेरिएंट 16 जीबी रैम मैमोरी के साथ 256 जीबी इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है तथा बड़े वेरिएंट में 16 जीबी रैम के साथ 512 जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है।

OPPO Reno 9 Pro 16GB RAM + 256GB Storage = 3499 युआन (तकरीबन 39,900 रुपये)
OPPO Reno 9 Pro 16GB RAM + 512GB Storage = 3799 युआन (तकरीबन 43,400 रुपये)

16GB RAM Smartphone OPPO Reno 9 Pro plus 5g launched know price and specifications

OPPO Reno 9 Pro+ 16GB RAM + 256GB Storage = 3999 युआन (तकरीबन 45,500 रुपये)
OPPO Reno 9 Pro+ 16GB RAM + 512GB Storage = 4399 युआन (तकरीबन 50,000 रुपये)

The post 16GB RAM के साथ लॉन्च हुए OPPO Reno 9 Pro और Reno 9 Pro+, देखें इन ओपो मोबाइल्स की ताकतवर स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/16gb-ram-smartphone-oppo-reno-9-pro-plus-5g-launched-know-price-and-specifications/feed/ 0
OPPO Reno 9 5G हुआ लॉन्च! कम कीमत में 64MP Camera और 12GB RAM के साथ हैं ताकवर स्पेसिफिकेशन्स https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno-9-5g-mobile-phone-launched-check-price-and-specifications-sale-details/ https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno-9-5g-mobile-phone-launched-check-price-and-specifications-sale-details/#comments Thu, 24 Nov 2022 06:27:29 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=92721 ओपो ने नई फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज़ OPPO Reno 9 series को लॉन्च कर दिया है जिसके तहत 5जी ओपो मोबाइल्स OPPO Reno 9 5G, OPPO Reno 9 Pro और OPPO Reno 9 Pro Plus स्मार्टफोन लॉन्च हुए हैं।

The post OPPO Reno 9 5G हुआ लॉन्च! कम कीमत में 64MP Camera और 12GB RAM के साथ हैं ताकवर स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

ओपो ने आज टेक मंच पर ‘रेनो सीरीज़’ का विस्तार करते हुए अपनी नेक्स्ट स्मार्टफोन जेनरेशन पेश कर दी है। कंपनी ने नई फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज़ OPPO Reno 9 series को लॉन्च कर दिया है। इस सीरीज़ के तहत OPPO Reno 9 5G, OPPO Reno 9 Pro और OPPO Reno 9 Pro Plus स्मार्टफोन लॉन्च हुए हैं। ये सभी 5जी ओपो मोबाइल्स हैं जिन्होंने फिलहाल चीनी मार्केट में एंट्री ली है तथा बाद में इंडिया सहित अन्य मार्केट्स में एंट्री लेंगे।

oppo-reno-9-specs

OPPO Reno 9 5G Specification

ओपो रेनो 9 5जी फोन 2412 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.7 इंच की फुलएचडी+ स्क्रीन सपोर्ट करता है। यह स्मार्टफोन पंच-होल डिस्प्ले पर लॉन्च हुआ है जो ओएलईडी पैनल पर बनी है तथा 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 240हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग रेट सपोर्ट करती है। इस फोन की थिकनेस सिर्फ 7.19एमएम है तथा वज़न 174 ग्राम है।

oppo-reno-9-display

फोटोग्राफी के ​लिए अपनी लेगेसी को बरकरार रखते हुए ओपो रेनो की नई जेनरेशन भी बेहतरीन कैमरे के साथ आई है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए OPPO Reno 9 5G 32MP Selfie Camera सपोर्ट करता है जो एफ/2.4 अपर्चर पर काम करता है। इसी तरह फोन के बैक कैमरा सेटअप में एफ/1.7 अपर्चर वाला 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल सेकेंडरी लेंस दिया गया है।

oppo-reno-9-camera

ओपो रेनो 9 5जी फोन एंड्रॉयड 13 पर लॉन्च हुआ है जो कलरओएस 13.0 के साथ मिलकर काम करता है। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन में 2.4गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ क्लॉलकॉम स्नैपड्रैगन 778जी चिपसेट दिया गया है। ग्राफिक्स के लिए यह ओपो मोबाइल एड्रेनो 642 जीपीयू सपोर्ट करता है। यह मोबाइल फोन LPDDR5 RAM और UFS3.1 Storage तकनीक पर काम करता है।

oppo-reno-9-5g-price

OPPO Reno 9 5G फोन डुअल सिम सपोर्ट करता है जिसमें 4जी एलटीई भी चलाया जा सकता है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ सिक्योरिटी के लिए जहां साईड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं पावर बैकअप के​ लिए यह स्मार्टफोन 67वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 4,500एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है।

reno-9-5g

OPPO Reno 9 5G Price

OPPO Reno 9 5G फोन तीन वेरिंएट्स में लॉन्च हुआ है। इस फोन के बेस वेरिएंट में 8 जीबी रैम मैमोरी के साथ 256 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। फोन का दूसरा वेरिएंट 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज तथा सबसे बड़ा वेरिएंट 12 जीबी रैम मैमोरी के साथ 512 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। इन दोनों वेरिएंट्स की कीमत क्रमश: 2499 युआन, 2699 युआन और 2999 युआन है। यह प्राइस भारतीय करंसी अनुसार 28,500 रुपये, 30,800 रुपये और 34,200 रुपये के करीब है।

The post OPPO Reno 9 5G हुआ लॉन्च! कम कीमत में 64MP Camera और 12GB RAM के साथ हैं ताकवर स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno-9-5g-mobile-phone-launched-check-price-and-specifications-sale-details/feed/ 1