Oppo Reno Ace | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Wed, 25 Mar 2020 07:11:09 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 OPPO का खुलासा अगले महीने लॉन्च होगा Reno Ace 2, फोन में मिलेगी 65वॉट फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-vice-president-brian-shen-confirmed-reno-ace-2-launch-in-april-might-support-65w-fast-charging-technology/ https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-vice-president-brian-shen-confirmed-reno-ace-2-launch-in-april-might-support-65w-fast-charging-technology/#comments Wed, 25 Mar 2020 07:11:09 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=42139 OPPO वाइस प्रेजिडेंट ने साफ कर दिया है कि Reno Ace 2 अगले महीने लॉन्च कर दिया जाएगा।

The post OPPO का खुलासा अगले महीने लॉन्च होगा Reno Ace 2, फोन में मिलेगी 65वॉट फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

OPPO को लेकर पिछले कई दिनों से खबर आ रही थी कि कंपनी जल्द ही अंर्तराष्ट्रीय स्तर पर अपनी ‘रेनो सीरीज़’ का विस्तार करने वाली है। चर्चा थी कि कंपनी इस सीरीज़ के तहत नया स्मार्टफोन Oppo Reno Ace 2 नाम के साथ लॉन्च करेगी। इस फोन को लेकर अभी तक कई लीक्स सामने आ चुके हैं जिसमें फोन की फोटो और स्पेसिफिकेशन्स को शेयर किया गया है। वहीं अब ओपो के वाइस प्रेजिडेंट ब्रायन शेन ने बड़ी अनाउंसमेंट करते हुए साफ कर दिया है कि रेनो ऐस 2 अगले महीने यानि अप्रैल में लॉन्च कर दिया जाएगा।

OPPO Vice President Brian Shen ने चीनी माइक्रोब्लागिंग साइट वेईबो पर पोस्ट करते हुए Oppo Reno Ace 2 के लॉन्च की जानकारी दी है। ब्रायन ने लिखा है कि अगले महीने यानि अप्रैल में रेनो सीरीज़ का यह नया डिवाईस रेनो ऐस 2 टेक बाजार में उतार दिया जाएगा। ब्रायन ने हालांकि फोन लॉन्च की डेट नहीं बताई है लेकिन उम्मीद की जा सकती है कि कंपनी जल्द ही Oppo Reno Ace 2 के पोस्टर व लॉन्च टीज़र को शेयर करना शुरू कर देगी।

OPPO Vice President Brian Shen confirmed reno ace 2 launch in april might support 65w fast charging technology

गौरतलब है कि Oppo Reno Ace 2 पिछले साल लॉन्च हुए Reno Ace का अपग्रेड वर्ज़न होगा। रेनो ऐस उस वक्त दुनिया का पहला ऐसा स्मार्टफोन था जो 65वॉट चार्जिंग टेक्नोलॉजी के साथ लॉन्च हुआ था। इस फोन में बैटरी को 25 मिनट में ही 75 प्रतिशत चार्ज किया जा सकता है। वहीं अब ओपो रेनो ऐस 2 से भी यही उम्मीद की जा रही है कि यह डिवाईस भी इसी चार्जिंग तकनीक से लैस होगा। यहां आपको बता दें कि आज OPPO PDHM00 मॉडल नंबर वाला एक फोन 3सी सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट हुआ है जो 65वॉट चार्जिंग से लैस है। इस फोन को रेनो ऐस 2 माना जा रहा है।

Oppo Reno Ace 2

पिछले हफ्ते  प्रसिद्ध टिपस्टर स्लैशलीक ने ओपो रेनो ऐस 2 की फोटो को शेयर किया था। शेयर की गई फोटो में फोन का बैक पैनल दिखाया गया है जिससे रेनो ऐस2 के रियर कैमरा सेटअप की जानकारी मिली है। फोन में फोन को ब्लू कलर में दिखाया गया है। Oppo Reno Ace2 के बैक पैनल पर राउंड शेप का रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें चार कैमरा सेंसर नज़र आ रहे हैं। गौरतलब है कि ऐसा ही कैमरा सेटअप OnePlus 7T में देखने को मिला था। इसी तरह फोन के दाएं पैनल पर वाल्यूम रॉकर दिया गया है तथा लोवर पैनल पर बीच में यूएसबी टाईप-सी पोर्ट तथा उसके दोनों ओर स्पीकर नज़र आया है।

OPPO Reno Ace

OPPO Reno Ace की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह स्मार्टफोन 1080 x 2400 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.5 इंच की फुलएचडी एमोलेड डिसप्ले सपोर्ट करेगा। ओपो अपने इस फोन को इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस कर बाजार में उतारा है, जिसमें स्क्रीन पर टच करते ही यह अनलॉक हो जाएगा। OPPO Reno Ace को एंडरॉयड 9 पाई से लैस है जो 2.96गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ 7एनएम तकनीक पर बने क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 855+ चिपसेट पर रन करता है।

OPPO Vice President Brian Shen confirmed reno ace 2 launch in april might support 65w fast charging technology

फोटोग्राफी के लिए OPPO Reno Ace में क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट है। फोन के बैक पैनल पर पर 48 मेगापिक्सल का Sony IMX586 प्राइमरी सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही यह फोन 13 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस, 8 मेगापिक्सल का सुपर वाईड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल सेंसर सपोर्ट करेगा। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Reno Ace में एफ/2.0 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। OPPO Reno Ace 65W SuperVOOC 2.0 तकनीक से लैस है तथा इस फोन में 4000एमएएच की बैटरी दी गई है।

The post OPPO का खुलासा अगले महीने लॉन्च होगा Reno Ace 2, फोन में मिलेगी 65वॉट फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-vice-president-brian-shen-confirmed-reno-ace-2-launch-in-april-might-support-65w-fast-charging-technology/feed/ 1
Oppo Reno Ace 2 की फोटो आई सामने, क्वॉड रियर कैमरे के साथ OnePlus 7T जैसे डिजाईन पर होगा लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno-ace-2-photo-leaked-design-round-shape-quad-camera-revealed-oneplus-7t/ https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno-ace-2-photo-leaked-design-round-shape-quad-camera-revealed-oneplus-7t/#respond Fri, 20 Mar 2020 09:48:21 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=41966 शेयर की गई फोटो में फोन का बैक पैनल​ दिखाया गया है

The post Oppo Reno Ace 2 की फोटो आई सामने, क्वॉड रियर कैमरे के साथ OnePlus 7T जैसे डिजाईन पर होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

OPPO ने पिछले साल अक्टूबर महीने में अपनी ‘रेनो सीरीज़’ के तहत Reno Ace स्मार्टफोन लॉन्च किया था। यह फोन उस वक्त दुनिया का पहला 65 वॉट चार्जिंग टेक्नोलॉजी वाला फोन था जिसमें फोन की बैटरी को 25 मिनट में ही 75 प्रतिशत चार्ज किया जा सकता है। ओपो रेनो ऐस की सफलता के कुछ महीनों बाद अब कंपनी अपनी रेनो सीरीज़ को बढ़ाने की तैयारी में नज़र आ रही है। एक लीक में ओपो रेनो सीरीज़ के नए फोन की फोटो को शेयर किया गया है जिसका नाम Oppo Reno Ace 2 बताया जा रहा है। इस लीक के बाद फोन की लुक और डिजाईन की जानकारी मिली है।

Oppo Reno Ace 2 की इस फोटो को प्रसिद्ध टिपस्टर स्लैशलीक द्वारा शेयर किया गया है। शेयर की गई फोटो में फोन का बैक पैनल​ दिखाया गया है जिससे रेनो ऐस2 के रियर कैमरा सेटअप की जानकारी मिली है। फोन में फोन को ब्लू कलर में दिखाया गया है। Oppo Reno Ace2 के बैक पैनल पर राउंड शेप का रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें चार कैमरा सेंसर नज़र आ रहे हैं। गौरतलब है कि ऐसा ही कैमरा सेटअप OnePlus 7T में देखने को मिला था। इसी तरह फोन के दाएं पैनल पर वाल्यूम रॉकर दिया गया है तथा लोवर पैनल पर बीच में यूएसबी टाईप-सी पोर्ट तथा उसके दोनों ओर स्पीकर नज़र आया है।

OPPO Reno Ace

OPPO Reno Ace की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह स्मार्टफोन 1080 x 2400 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.5 इंच की फुलएचडी एमोलेड डिसप्ले सपोर्ट करेगा। ओपो अपने इस फोन को इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस कर बाजार में उतारा है, जिसमें स्क्रीन पर टच करते ही यह अनलॉक हो जाएगा। OPPO Reno Ace को एंडरॉयड 9 पाई से लैस है जो 2.96गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ 7एनएम तकनीक पर बने क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 855+ चिपसेट पर रन करता है।

oppo-reno-ace-2-photo-leaked-design-round-shape-quad-camera-revealed-oneplus-7t

फोटोग्राफी के लिए OPPO Reno Ace में क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट है। फोन के बैक पैनल पर पर 48 मेगापिक्सल का Sony IMX586 प्राइमरी सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही यह फोन 13 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस, 8 मेगापिक्सल का सुपर वाईड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल सेंसर सपोर्ट करेगा। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Reno Ace में एफ/2.0 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। OPPO Reno Ace 65W SuperVOOC 2.0 तकनीक से लैस है तथा इस फोन में 4000एमएएच की बैटरी दी गई है।

31 मार्च को लॉन्च होगा वीवो का नया 5G फोन Vivo S6, मीड बजट में होगा लॉन्च

इस फोन को अंर्तराष्ट्रीय बाजार में तीन वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया था। फोन के बेस वेरिएंट में 8 जीबी रैम मैमोरी के साथ 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। इसी तरह रेनो ऐस का दूसरा वेरिएंट 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है तथा सबसे बड़े वेरिएंट में 12 जीबी रैम मैमोरी के साथ 256 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। वहीं Oppo Reno Ace2 कब तक बाजार में आएगा ​इसके लिए कंपनी की घोषणा का इंतजार करना होगा।

The post Oppo Reno Ace 2 की फोटो आई सामने, क्वॉड रियर कैमरे के साथ OnePlus 7T जैसे डिजाईन पर होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno-ace-2-photo-leaked-design-round-shape-quad-camera-revealed-oneplus-7t/feed/ 0
दुनिया का सबसे तेज चार्ज होने वाला फोन Reno Ace हुआ लॉन्च, सबसे ताकतवर प्रोसेसर और 12जीबी रैम से है लैस https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno-ace-with-90hz-display-and-65w-fast-charging-launched/ https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno-ace-with-90hz-display-and-65w-fast-charging-launched/#respond Thu, 10 Oct 2019 07:58:11 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=36703 द 10 मिनट के चार्ज में ही फोन की बैटरी को 50 प्रतिशत तक पावर प्रदान करने की क्षमता से लैस है।

The post दुनिया का सबसे तेज चार्ज होने वाला फोन Reno Ace हुआ लॉन्च, सबसे ताकतवर प्रोसेसर और 12जीबी रैम से है लैस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

OPPO ने चीन में आयोजित किए गए इवेंट के दौरान Reno और K सीरीज के स्मार्टफोन्स को पेश किया है। कंपनी ने इन दोनों सीरीज के अंदर Reno Ace और OPPO K5 को लॉन्च किया है। अगर बात करें Oppo Reno Ace की तो यह वाला 65 वॉट का चार्जिंग टेक्नोलॉजी के साथ आता है जो कि 25 मिनट में फोन की बैटरी को 75 प्रतिशत चार्ज कर देता है।

OPPO Reno Ace का डिजाइन

OPPO Reno Ace को बेजल लेस नॉच डिसप्ले पर पेश किया गया है। डिसप्ले दोनों साईड किनारे बेजल लेस हैं वहीं नीचे की ओर हल्का चिन पार्ट दिया गया है। वहीं डिसप्ले के उपरी ओर ‘वी’ शेप नॉच मौजूद है। फोन का रियर कैमरा सेटअप बैक पैनल पर बीच में वर्टिकल शेप में दिया गया है। चारों कैमरा सेंसर एक ही लाइन में है और सबसे उपर मौजूद सेंसर के ​नीचे 48MP लिखा गया है।
reno-ace-new
कैमरा सेटअप के दाईं ओर एलईडी फ्लैश दी गई है। फोन में रियर फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं दिया गया है यानि यह डिवाइस इन डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर सपोर्ट करता है। OPPO Reno Ace के बैक पैनल पर नीचे की ओर OPPO की ब्रांडिंग के साथ ही ‘Designed for reno’ लिखा गया है। इसी तरह दाएं पैनल पर पावर बटन और बाएं पैनल पर वाल्यूम रॉकर देखने को मिलेगा।

Reno Ace की कीमत

अगर बात करें OPPO Reno Ace की कंपनी ने इसे तीन वेरिएंट में पेश किया है। इस फोन के 8GB रैम+ 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत RMB 3,199 (लगभग 32,000 रुपए), 8GB रैम व 256GB मॉडल की कीमत RMB 3,399 (लगभग 33,000 रुपए )और सबसे महंगे 12GB रैम व 256GB वेरिएंट की कीमत RMB 3,799 (लगभग 37,950 रुपए) है। यह फोन चीन में इस महीने के आखिर में उपलब्ध होगा।
हालांकि, इंट्रोडक्टरी ऑफर के अंदर 8GB रैम व 128GB वेरिएंट RMB 2,999 (लगभग 30,000 रुपए) और 8GB रैम व 256GB मॉडल RMB 3,199 (लगभग 32,000 रुपए) में सेल किया जाएगा।
reno-ace
OPPO Reno Ace की स्पेसिफिकेशन्स

OPPO Reno Ace की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह स्मार्टफोन 1080 x 2400 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.5 इंच की फुलएचडी एमोलेड डिसप्ले सपोर्ट करेगा। ओपो अपने इस फोन को इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस कर बाजार में उतारा है, जिसमें स्क्रीन पर टच करते ही यह अनलॉक हो जाएगा। OPPO Reno Ace को एंडरॉयड 9 पाई से लैस है जो 2.96गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ 7एनएम तकनीक पर बने क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 855+ चिपसेट पर रन करता है।

फोटोग्राफी के लिए OPPO Reno Ace में क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट है। फोन के बैक पैनल पर पर 48 मेगापिक्सल का Sony IMX586 प्राइमरी सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही यह फोन 13 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस, 8 मेगापिक्सल का सुपर वाईड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल सेंसर सपोर्ट करेगा। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Reno Ace में एफ/2.0 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। OPPO Reno Ace 65W SuperVOOC 2.0 तकनीक से लैस है तथा इस फोन में 4000एमएएच की बैटरी दी गई है।

The post दुनिया का सबसे तेज चार्ज होने वाला फोन Reno Ace हुआ लॉन्च, सबसे ताकतवर प्रोसेसर और 12जीबी रैम से है लैस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno-ace-with-90hz-display-and-65w-fast-charging-launched/feed/ 0
लॉन्च से पहले ही लीक हुई OPPO K5 की कीमत और वेरिएंट्स, फोन में होगी 8 जीबी रैम और 64 मेगापिक्सल कैमरा https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-k5-price-leaked-1799-yuan-variants-10-october-launch/ https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-k5-price-leaked-1799-yuan-variants-10-october-launch/#respond Mon, 07 Oct 2019 04:16:19 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=36568 OPPO K5 की शुरूआती कीमत भारतीय करंसी अनुसार 17,900 रुपये के करीब होगी।

The post लॉन्च से पहले ही लीक हुई OPPO K5 की कीमत और वेरिएंट्स, फोन में होगी 8 जीबी रैम और 64 मेगापिक्सल कैमरा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

OPPO आने वाली 10 अक्टूबर को चीन में एक बड़ें ईवेंट का आयोजन करने जा रही है। इस ईवेंट के मंच से एक ओर जहां ‘रेनो सीरीज़’ का आगामी डिवाईस OPPO Reno Ace लॉन्च किया जाएगा वहीं साथ ही कंपनी ‘के सीरीज़’ का नया स्मार्टफोन OPPO K5 भी टेक मार्केट में पेश करेगी। ये दोनों ही स्मार्टफोन OPPO की नई चार्जिंग टेक्नोलॉजी 65W SuperVOOC 2.0 और VOOC Flash Charge 4.0 तकनीक से लैस कर बाजार में उतरेंगे। इन दोनों ही स्मार्टफोंस को लेकर अभी तक कई लीक्स सामने आ चुके हैं। वहीं अब लॉन्च से पहले ही OPPO K5 के वेरिएंट्स और कीमत का भी खुलासा हो गया है।

यह होगी कीमत

OPPO K5 से जुड़े लीक के अनुसार यह स्मार्टफोन दो रैम वेरिएंट्स में लॉन्च किया जाएगा तथा दोनों वेरिएंट्स में 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज मौजूद रहेगी। 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वाले फोन के बेस वेरिएंट को कंपनी द्वारा 1799 युआन में लॉन्च किया जा सकता है। वहीं OPPO K5 के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत लीक में 1999 युआन बताई गई है। यह कीमत भारतीय करंसी अनुसार क्रमश: 17,900 रुपये और 19,900 रुपये के करीब है। लीक में बताया गया है कि कंपनी OPPO K5 के साथ OPPO MH135 ईयरफोन भी प्रोमोशनल ऑफर के तहत फ्री में देगी। वहीं कंपनी द्वारा OPPO K5 का 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट लॉन्च किए जाने की भी उम्मीद है।

OPPO K5

अभी तक सामने आए लीक्स और वेबसाइट लिस्टिंग में पता चला है कि OPPO K5 को कंपनी द्वारा 2,340 x 1,080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.4 इंच की फुलएचडी+ एमोलेड डिसप्ले पर लॉन्च किया जाएगा। टेना पर इस फोन का डायमेंशन 158.7 x 75.2 x 8.6एमएम और वज़न 182 ग्राम बताया गया है। टेना लिस्टिंग से पता चला है कि यह स्मार्टफोन एंडरॉयड 9.0 पाई आधारित कलर ओएस पर पेश किया जाएगा और क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 730जी चिपसेट पर रन करेगा। यह भी पढ़ें : OnePlus 7T Pro भी होगा इंडिया में लॉन्च, 10 अक्टूबर को देगा दस्तक और अमेज़न पर होगी सेल

OPPO K5 को टेना पर 8 जीबी रैम मैमोरी से लैस बताया गया है तथा फोन में 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दिए जाने की बात कही गई है। वहीं ताजा लीक में फोन को 3 वेरिएंट में लॉन्च किए जाने की बात सामने आ चुकी है, जिनमें से दो वेरिएंट्स की कीमत का खुलासा भी हो गया है। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो OPPO K5 को क्वॉड रियर कैमरे से लैस बताया गया है। लिस्टिंग के अनुसार इस स्मार्टफोन में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया जाएगा।

इसी तरह फोन में 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाईड एंगल लेंस, 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस देखने को मिल सकता है। वहीं सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए OPPO K5 में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिए जाने की बात कही गई है। टेना के मुताबिक OPPO K5 में 4,000एमएएच की बैटरी देखने को मिलेगी जो VOOC 4.0 तकनीक से लैस होगी। यह भी पढ़ें : Xiaomi Redmi 8 फ्लिपकार्ट पर हुआ लिस्ट, 9 अक्टूबर को होगा इंडिया में लॉन्च

इस तकनीक को लेकर OPPO ने बताया है कि इस तकनीक के चलते 4,000एमएएच बैटरी वाले स्मार्टफोन को सिर्फ 30 मिनट में 67 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकेगा। इसी तरह 73 मिनट में यह बैटरी फुल 100 प्रतिशत चार्ज हो जाएगी। बहरहाल फोन की पुख्ता स्पेसिफिकेशन्स और कीमत के लिए 10 अक्टूबर का लॉन्च किया जा रहा है।

The post लॉन्च से पहले ही लीक हुई OPPO K5 की कीमत और वेरिएंट्स, फोन में होगी 8 जीबी रैम और 64 मेगापिक्सल कैमरा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-k5-price-leaked-1799-yuan-variants-10-october-launch/feed/ 0
12 जीबी रैम वाला OPPO Reno Ace शॉपिंग साइट पर लि​स्ट, 3 वेरिएंट्स के साथ 10 अक्टूबर को होगा लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno-ace-12-gb-ram-48mp-quad-rear-camera-snapdragon-855-chipset-jd-listing/ https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno-ace-12-gb-ram-48mp-quad-rear-camera-snapdragon-855-chipset-jd-listing/#respond Fri, 04 Oct 2019 04:44:14 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=36503 OPPO Reno Ace को तीन वेरिएंट्स में लिस्ट किया गया है।

The post 12 जीबी रैम वाला OPPO Reno Ace शॉपिंग साइट पर लि​स्ट, 3 वेरिएंट्स के साथ 10 अक्टूबर को होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

91मोबाइल्स ने पिछले महीने ही OPPO के आगामी स्मार्टफोन OPPO Reno Ace की फोटोज़ को अपनी एक्सक्लूसिव रिपोर्ट में शेयर किया था। फोटोज़ के सामने आ जाने से OPPO Reno Ace की लुक और डिजाईन का खुलासा हुआ था। इस स्मार्टफोन को लेकर अभी तक कई लीक्स सामने आ चुके हैं, लेकिन अब मीडिया रिपोर्ट में सामने आया है कि चीन की शॉपिंग वेबसाइट ने OPPO Reno Ace को अपने वेबपेज पर लिस्ट करते हुए फोन की सभी स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा भी कर दिया है। इस लिस्टिंग में OPPO Reno Ace की स्पेसिफिकेशन्स के साथ ही इसके रैम / स्टोरेज तथा कलर वेरिएंट्स की भी जानकारी मिली है। बता दें कि यह स्मार्टफोन 10 अक्टूबर को लॉन्च होगा।

3 वेरिएंट्स में होगा लॉन्च

चीनी वेबसाइट जेडी की लिस्टिंग की बात करें तो यहां OPPO Reno Ace को तीन वेरिएंट्स में लिस्ट किया गया है। फोन के बेस वेरिएंट को 8 जीबी रैम मैमोरी से लैस बताया गया है जो 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करेगा। फोन के दूसरे वेरिएंट में भी 8 जीबी की रैम दी गई है ​लेकिन इस वेरिएंट की इंटरनल स्टोरेज 256 जीबी बताई गई है। वहीं OPPO Reno Ace का सबसे बड़ा वेरिएंट 12 जीबी रैम मैमोरी से लैस बताया गया है जिसमें 256 जीबी की इंटरनल स्टोरेज मौजूद रहेगा।

OPPO Reno Ace 12 gb ram 48mp quad rear camera snapdragon 855 chipset jd listing

स्पेसिफिकेशन्स

OPPO Reno Ace की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो लिस्टिंग के मुताबिक यह स्मार्टफोन 1080 x 2400 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.5 इंच की फुलएचडी एमोलेड डिसप्ले सपोर्ट करेगा। ओपो अपने इस फोन को इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस कर बाजार में उतारेगी जिसमें स्क्रीन पर टच करते ही यह अनलॉक हो जाएगा। OPPO Reno Ace को एंडरॉयड 9 पाई से लैस बताया गया है जो 2.96गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ 7एनएम तकनीक पर बने क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट पर रन करेगा।

यह भी पढ़ें : Realme X2 Pro की स्पेसिफिकेशन्स आई सामने, टीजर हुआ जारी

फोटोग्राफी के लिए OPPO Reno Ace क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करेगा। लिस्टिंग के अनुसार फोन के बैक पैनल पर पर 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया जा सकता है। इसके साथ ही यह फोन 13 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस, 8 मेगापिक्सल का सुपर वाईड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल सेंसर सपोर्ट करेगा। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Reno Ace में एफ/2.0 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देखने को मिल सकता है। OPPO Reno Ace 65W SuperVOOC 2.0 तकनीक से लैस होगा तथा इस फोन में 4000एमएएच की बैटरी देखने को मिल सकती है।

OPPO Reno Ace 12 gb ram 48mp quad rear camera snapdragon 855 chipset jd listing

डिजाईन

OPPO Reno Ace को बेजल लेस नॉच डिसप्ले पर पेश किया जाएगा। डिसप्ले दोनों साईड किनारों पर जहां बेजल लेस होगी वहीं नीचे की ओर बेहद मामलू सा चिन पार्ट दिया जाएगा। वहीं डिसप्ले के उपरी ओर ‘वी’ शेप की नॉच दी जाएगी। फोन का रियर कैमरा सेटअप बैक पैनल पर बीच में वर्टिकल शेप में दिया जाएगा। चारों कैमरा सेंसर एक ही कतार में होंगे तथा सबसे उपर मौजूद सेंसर के ​नीचे 48MP लिखा गया है। कैमरा सेटअप के दाईं ओर एलईडी फ्लैश दी गई है। फोन में रियर फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं दिया गया है यानि यह डिवाईस इन डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर सपोर्ट करेगा। OPPO Reno Ace के बैक पैनल पर नीचे की ओर OPPO की ब्रांडिंग के साथ ही ‘Designed for reno’ लिखा गया है। इसी तरह दाएं पैनल पर पावर बटन और बाएं पैनल पर वाल्यूम रॉकर देखने को मिलेगा।

The post 12 जीबी रैम वाला OPPO Reno Ace शॉपिंग साइट पर लि​स्ट, 3 वेरिएंट्स के साथ 10 अक्टूबर को होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno-ace-12-gb-ram-48mp-quad-rear-camera-snapdragon-855-chipset-jd-listing/feed/ 0
Exclusive : लॉन्च से पहले देखें कैसा होगा 12 जीबी रैम और क्वॉड रियर कैमरे वाला OPPO Reno Ace https://www.91mobiles.com/hindi/exclusive-oppo-reno-ace-render-image-leaked-design-display-48mp-quad-rear-camera-revealed/ https://www.91mobiles.com/hindi/exclusive-oppo-reno-ace-render-image-leaked-design-display-48mp-quad-rear-camera-revealed/#respond Tue, 24 Sep 2019 10:01:01 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=36204 91मोबाइल्स को OPPO Reno Ace की एक्सक्लूसिव रेंडर ईमेज भी मिल गई है।

The post Exclusive : लॉन्च से पहले देखें कैसा होगा 12 जीबी रैम और क्वॉड रियर कैमरे वाला OPPO Reno Ace first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

OPPO बता चुकी है कि कंपनी अगले महीने की 10 तारीख को टेक मंच पर अपनी ‘रेनो सीरीज़’ को बढ़ाते हुए सीरीज़ का नया स्मार्टफोन Reno Ace लॉन्च करेगी। कंपनी की ओर से यह खुलासा किया जा चुका है कि OPPO Reno Ace 65W SuperVOOC 2.0 तकनीक से लैस होगा इस एडवांस चार्जिंग टेक्नोलॉजी के साथ लॉन्च होने वाला दुनिया का पहला स्मार्टफोन होगा। कल ही OPPO Reno Ace की कुछ स्पेसिफिकेशन्स कंपनी द्वारा शेयर की गई थी, वहीं आज 91मोबाइल्स को OPPO Reno Ace की एक्सक्लूसिव रेंडर ईमेज भी मिल गई है।

91मोबाइल्स को OPPO Reno Ace के लॉन्च होने से पहले ही इसकी फोटोज़ प्राप्त हो गई है। सूत्रों द्वारा प्राप्त इन फोटोज़ में फोन के फ्रंट और बैक पैनल को दिखाया गया है जिससे फोन की लुक और डिजाईन का खुलासा हो गया है। फोटो से पता चला है कि OPPO Reno Ace को बेजल लेस नॉच डिसप्ले पर पेश किया जाएगा। डिसप्ले दोनों साईड किनारों पर जहां बेजल लेस होगी वहीं नीचे की ओर बेहद मामलू सा चिन पार्ट दिया जाएगा। वहीं डिसप्ले के उपरी ओर ‘वी’ शेप की नॉच दी जाएगी।

OPPO Reno Ace

OPPO Reno Ace को क्वॉड रियर कैमरे के साथ लॉन्च किया जाएगा। यह कैमरा सेटअप बैक पैनल पर बीच में वर्टिकल शेप में दिया जाएगा। चारों कैमरा सेंसर एक ही कतार में होंगे तथा सबसे उपर मौजूद सेंसर के ​नीचे 48MP लिखा गया है। कैमरा सेटअप के दाईं ओर एलईडी फ्लैश दी गई है। फोन में रियर फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं दिया गया है यानि यह डिवाईस इन डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर सपोर्ट करेगा। OPPO Reno Ace के बैक पैनल पर नीचे की ओर OPPO की ब्रांडिंग के साथ ही ‘Designed for reno’ लिखा गया है। इसी तरह दाएं पैनल पर पावर बटन और बाएं पैनल पर वाल्यूम रॉकर देखने को मिलेगा।

OPPO Reno Ace

कंपनी की ओर शेयर की गई टीज़र ईमेज से पता चला है कि यह स्मार्टफोन वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले पर लॉन्च किया जाएगा तथा OPPO Reno Ace की डिसप्ले 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगी। OPPO अपने आगामी स्मार्टफोन में एमोलेड डिसप्ले देगी जो इन-डिसप्ले फिेगरप्रिंट तकनीक से लैस होगी। OPPO Reno Ace को इस टीज़र ईमेज में क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 855 प्लस चिपसेट से लैस बताया गया है। Reno Ace 48 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर के साथ क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करेगा। आपको बता दें कि OPPO Reno Ace दुनिया का पहला स्मार्टफोन होगा जो 65W SuperVOOC तकनीक सपोर्ट करेगा।

स्पेसिफिकेशन्स

OPPO Reno Ace की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो टेना लिस्टिंग के अनुसार यह डिवाईस 6.5 इंच की फुलएचडी+ एमोले​ड डिसप्ले पर पेश किया जाएगा। इस फोन में 2.96गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाला आक्टाकोर प्रोसेसर देखने को मिल सकता है। टेना के अनुसार OPPO इस स्मार्टफोन को 12 जीबी की पावरफुल रैम मैमोरी पर लॉन्च कर सकती है जो 256 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करेगा।

exclusive OPPO Reno Ace render image leaked design display 48mp quad rear camera revealed

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो यह तो पुख्ता हो चुका है कि OPPO Reno Ace 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा सपोर्ट करेगा। वहीं टेना के अनुसार इस फोन में अन्य ​तीन कैमरे 13 मेगापिक्सल, 8 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल के होंगे। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Reno Ace में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देखने को मिल सकता है। ओपो रेनो ऐस 65W SuperVOOC 2.0 तकनीक से लैस होगा तथा इस फोन में 4000एमएएच की बैटरी देखने को मिल सकती है।

The post Exclusive : लॉन्च से पहले देखें कैसा होगा 12 जीबी रैम और क्वॉड रियर कैमरे वाला OPPO Reno Ace first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/exclusive-oppo-reno-ace-render-image-leaked-design-display-48mp-quad-rear-camera-revealed/feed/ 0
स्नैपड्रैगन 855 प्लस चिपसेट के साथ लॉन्च होगा OPPO Reno Ace, कंपनी ने किया यह अहम खुलासा https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno-ace-snapdragon-855-plus-specs-leaked-quad-rear-camera/ https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno-ace-snapdragon-855-plus-specs-leaked-quad-rear-camera/#respond Mon, 23 Sep 2019 14:15:33 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=36154 OPPO Reno Ace 10 अक्टूबर को टेक मंच पर दस्तक देगा।

The post स्नैपड्रैगन 855 प्लस चिपसेट के साथ लॉन्च होगा OPPO Reno Ace, कंपनी ने किया यह अहम खुलासा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

OPPO ने इसी महीने अपनी चार्जिंग तकनीक का प्रदर्शन करते हुए एक साथ तीन नई टेक्नोलॉजी को पेश किया है। कंपनी की ओर से 65W SuperVOOC 2.0 तकनीक, 30W Wireless VOOC Flash Charge तकनीक और VOOC Flash Charge 4.0 तकनीक को टेक मंच पर लाया गया है। नई टेक्नोलॉजी को लाने के साथ ही कंपनी ने यह भी बता दिया था कि VOOC 4.0 तकनीक को ओपो के सीरीज़ के आगामी स्मार्टफोन OPPO K5 के साथ बाजार में उतारा जाएगा तथा 65W SuperVOOC 2.0 को सबसे पहले Reno Ace स्मार्टफोन के साथ पेश किया जाएगा। OPPO Reno Ace 10 अक्टूबर को टेक मंच पर दस्तक देगा। लेकिन आज फोन लॉन्च से पहले ही इस डिवाईस की स्पेसिफिकेशन्स इंटरनेट पर वायरल हो गई है।

OPPO Reno Ace की स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी स्वयं OPPO द्वारा सार्वजनिक की गई है। कंपनी ने चीनी माइक्रोब्लागिंग साइट वेईबो पर Reno Ace की टीज़र पोस्टर शेयर किया है जिसमें फोन की अहम स्पेसिफिकेशन्स लिखी हुई है। इस टीज़र ईमेज में फोन की स्पेसिफिकेशन्स की नहीं बल्कि फोटो को भी दिखाया गया है जिससे OPPO Reno Ace की लुक और डिजाईन की जानकारी मिली है।

OPPO Reno Ace snapdragon 855 plus specs leaked quad rear camera

OPPO Reno Ace

कंपनी द्वारा शेयर की गई टीज़र ईमेज से पता चला है कि यह स्मार्टफोन वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले पर लॉन्च किया जाएगा तथा OPPO Reno Ace की डिसप्ले 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगी। OPPO अपने आगामी स्मार्टफोन में एमोलेड डिसप्ले देगी जो इन डिसप्ले फिेगरप्रिंट तकनीक से लैस होगी। यानि फोन की स्क्रीन पर टच करते ही OPPO Reno Ace अनलॉक हो जाएगा।

OPPO Reno Ace को इस टीज़र ईमेज में क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 855 प्लस चिपसेट से लैस बताया गया है। गौरतलब है कि स्नैपड्रैगन 855 प्लस क्वालकॉम का सबसे पावरफुल और ​लेटेस्ट चिपसेट है जो हाईएंड स्पेसिफिकेशन्स वाले फ्लैगशिप फोंस में आता है। वहीं साथ ही Reno Ace 48 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर के साथ क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करेगा। आपको बता दें कि OPPO Reno Ace दुनिया का पहला स्मार्टफोन होगा जो 65W SuperVOOC तकनीक सपोर्ट करेगा।

OPPO K5

टेना की लिस्टिंग के मुताबिक OPPO K5 को कंपनी द्वारा 2,340 x 1,080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.4 इंच की फुलएचडी+ एमोलेड डिसप्ले पर लॉन्च किया जाएगा। टेना पर इस फोन का डायमेंशन 158.7 x 75.2 x 8.6एमएम और वज़न 182 ग्राम बताया गया है। टेना लिस्टिंग से पता चला है कि यह स्मार्टफोन एंडरॉयड 9.0 पाई आधारित कलर ओएस पर पेश किया जाएगा और क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 730जी चिपसेट पर रन करेगा।

OPPO K5 specifications leaked 64 mp quad rear camera 8 gb ram tenaa

OPPO K5 को टेना पर 8 जीबी रैम मैमोरी से लैस बताया गया है तथा फोन में 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दिए जाने की बात कही गई है। हालांकि उम्मीद है कि यह स्मार्टफोन एक से ज्यादा वेरिएंट में दस्तक देगा। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो OPPO K5 को क्वॉड रियर कैमरे से लैस बताया गया है। टेना के अनुसार इस स्मार्टफोन में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया जाएगा।

इसी तरह फोन में 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाईड एंगल लेंस, 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस देखने को मिल सकता है। वहीं सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए OPPO K5 में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिए जाने की बात कही गई है। OPPO K5 में VOOC 4.0 तकनीक से लैस 4,000एमएएच की बैटरी देखने को मिलेगी।

The post स्नैपड्रैगन 855 प्लस चिपसेट के साथ लॉन्च होगा OPPO Reno Ace, कंपनी ने किया यह अहम खुलासा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno-ace-snapdragon-855-plus-specs-leaked-quad-rear-camera/feed/ 0
OPPO K5 होने वाला है लॉन्च, VOOC 4.0 तकनीक के साथ Redmi K20 Pro को देगा टक्कर https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-k5-vooc-4-0-fast-charging-technology-to-launch-soon-with-reno-ace-65w-supervooc-30w-wireless-flash-charge/ https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-k5-vooc-4-0-fast-charging-technology-to-launch-soon-with-reno-ace-65w-supervooc-30w-wireless-flash-charge/#respond Wed, 18 Sep 2019 04:27:57 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=35885 इस तकनीक से 4,000एमएएच बैटरी को 30 मिनट में 67 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकेगा।

The post OPPO K5 होने वाला है लॉन्च, VOOC 4.0 तकनीक के साथ Redmi K20 Pro को देगा टक्कर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

OPPO ने कल अपनी काबिलियत का प्रदर्शन करते हुए टेक मंच पर एक साथ तीन नई टेक्नोलॉजी को पेश किया है। कंपनी की ओर से 65W SuperVOOC 2.0 तकनीक, 30W Wireless VOOC Flash Charge तकनीक और VOOC Flash Charge 4.0 तकनीक को ऑफिशियली लॉन्च कर दिया गया है। OPPO यह पहले की बता चुकी है कि 65W SuperVOOC 2.0 को सबसे पहले Reno Ace स्मार्टफोन में लाया जाएगा। वहीं अब कंपनी की ओर से यह घोषणा भी कर दी गई है कि VOOC 4.0 तकनीक को ओपो के सीरीज़ के आगामी स्मार्टफोन OPPO K5 के साथ बाजार में उतारा जाएगा।

OPPO K5 के नाम का खुलासा करते हुए कंपनी ने ईशारा कर दिया है कि यह स्मार्टफोन बेहद जल्द टेक मंच पर दस्तक देगा। गौरतलब है कि OPPO K5 कंपनी की के सीरीज़ में लॉन्च हुए OPPO K3 स्मार्टफोन को उन्नत वर्ज़न होगा। कंपनी की ओर से OPPO K5 स्मार्टफोन के फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स से जुड़ी ज्यादा जानकारी तो नहीं दी गई है लेकिन यह पुख्ता हो गया है कि OPPO K5 स्मार्टफोन VOOC 4.0 फास्ट चार्ज तकनीक से लैस होकर मार्केट में कदम रखेगा।

OPPO K5

फोन में मौजूद VOOC 4.0 तकनीक की बात करें तो यह तकनीक 30वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी। बता दें कि इंडिया में मौजूद Xiaomi का हाईएंड स्मार्टफोन Redmi K20 Pro 27वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है। VOOC 4.0 को लेकर OPPO ने बताया है कि इस तकनीक के चलते 4,000एमएएच बैटरी वाले स्मार्टफोन को सिर्फ 30 मिनट में 67 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकेगा। इसी तरह 73 मिनट में यह बैटरी फुल 100 प्रतिशत चार्ज हो जाएगी। यह भी पढ़ें : OnePlus 7T का ऑफिशियल रेंडर पहली बार आया सामने, ट्रिपल रियर कैमरा से होगा लैस

OPPO ने VOOC 4.0 को इस तकनीक के पहले वाले वर्ज़न यानि VOOC 3.0 से 12 प्रतिशत फास्ट बताया है। वहीं साथ ही VOOC 4.0 तकनीक के साथ जरिये चार्जिंग के दौरान फोन की बैटरी और तापमान को भी संतु​लित रखा जा सकेगा। ओपो की स्टेटमेंट को देखते हुए यह माना जा सकता है कि OPPO K5 में 4,000एमएएच के अधिक पावर वाली बैटरी देखने को मिलेगी।

OPPO Reno Ace

कंपनी के वाइस प्रेजिडेंट ने OPPO Reno Ace स्मार्टफोन के नाम का खुलासा करते यह तो बता दिया है कि अगले महीने से ही यह फोन मास प्रोडक्शन के लिए जाएगा। लेकिन इस फोन की स्पेसिफिकेशन्स क्या होगी यह जानकारी अभी गुप्त ही रखी गई है। यह पुख्ता हो चुका है कि OPPO Reno Ace को कंपनी 65W SuperVOOC fast charging technology के साथ लॉन्च करेगी। आपको बता दें कि OPPO Reno Ace दुनिया का सबसे तेज चार्जिंग वाला स्मार्टफोन होगा।

OPPO K5 VOOC 4 0 fast charging technology to launch soon with reno ace 65W SuperVOOC 30W Wireless Flash Charge

गौरतलब है कि कुछ समय पहले ब्रायन ने एक फोन की फोटो भी शेयर की थी जिसे अब OPPO Reno Ace माना जा रहा है। फोटो में फोन के कर्व्ड बेजल लेस डिसप्ले पर बना दिखाया गया था जिसमें स्क्रीन के दोनों साईड बॉडी पार्ट नहीं था और डिसप्ले बैक पैनल की ओर कर्व्ड थी। इस फोटो में डिसप्ले का उपरी और नीचला हिस्सा भी अल्ट्रा स्लीम दिखाया गया था। फोन के फ्रंट पैनल पर कोई भी सेंसर, बटन व नॉच नहीं दी गई थी। यह भी पढ़ें : Xiaomi Redmi K20 Pro हो रहा है और भी ताकतवर, स्नैपड्रैगन 855+ चिपसेट पर लॉन्च होगा Exclusive Edition

OPPO Reno Ace को लेकर माना जा रहा है कि यह फोन एक प्रीमियम डिवाईस होगा जो फ्लैगशिप सेग्मेंट में लॉन्च किया जाएगा। इस फोन में 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाली डिसप्ले दी जा सकती है। वहीं चर्चा है कि OPPO Reno Ace को क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 855+ चिपसेट पर लॉन्च किया जा सकता है। यह स्मार्टफोन आने वाली 10 अक्टूबर को टेक मंच पर दस्तक देगा।

The post OPPO K5 होने वाला है लॉन्च, VOOC 4.0 तकनीक के साथ Redmi K20 Pro को देगा टक्कर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-k5-vooc-4-0-fast-charging-technology-to-launch-soon-with-reno-ace-65w-supervooc-30w-wireless-flash-charge/feed/ 0
OPPO जल्द लॉन्च कर सकता है नई Z सीरीज के स्मार्टफोन्स, ट्रेडमार्क हुआ फाइल https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-could-launch-new-z-smartphone-series/ https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-could-launch-new-z-smartphone-series/#respond Mon, 16 Sep 2019 07:08:24 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=35784 नई OPPO Z-सीरीज लाइनअप के अंदर 2Z, 3Z, 4Z, 5Z, 6Z, 7Z, 8Z, 9Z, 10Z, 20Z, 30Z, 40Z, और 50Z स्मार्टफोन को पेश किया जा सकता है।

The post OPPO जल्द लॉन्च कर सकता है नई Z सीरीज के स्मार्टफोन्स, ट्रेडमार्क हुआ फाइल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

OPPO ने ऑफिशियल इस बात की पुष्टी कर दी है कि कंपनी R-सीरीज के फ्लैगशिप डिवाइस को बंद कर रही है। वहीं, इसे रिपलेस करते हुए नई Reno सीरीज को पेश कर दिया था। इसके अलावा अब चीन की स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी Find Y सीरीज को पेश करने वाली है। साथ ही कंपनी ने नई Z-लाइनअप के अंदर 13 नए स्मार्टफोन्स को लेकर ट्रेडमार्क फाइल किया है।

इस ट्रेडमार्क में 2Z, 3Z, 4Z, 5Z, 6Z, 7Z, 8Z, 9Z, 10Z, 20Z, 30Z, 40Z, और 50Z स्मार्टफोन शामिल हैं। हालांकि, अभी यह क्लियर नहीं है कि कंपनी इस सीरीज को किस सेगमेंट के अंदर पेश करेगी। लेकिन, उम्मीद की जा रही है कि इन फोन मिड-रेंज सेगमेंट के अंदर पेश किया जाएगा। इसे भी पढ़ें: OPPO ला रही है दुनिया का सबसे तेज चार्ज होने वाला फोन Reno Ace, 65W SuperVOOC टेक्नोलॉजी के साथ होगा आगाज
oppo-reno-z

oppo-reno-z-new
बता दें कि हाल ही में OPPO ने बताया था कि वह Reno Ace स्मार्टफोन को 10 अक्टूबर को लॉन्च करेगी। कुछ दिन पहले OPPO Vice President Brian Shen वेईबो पर पोस्ट शेयर की थी और बताया था कि Oppo 65W SuperVOOC तकनीक से लैस स्मार्टफोन लाने के लिए तैयार है और इस स्मार्टफोन को ब्रांड की रेनो सीरीज़ के तहत ही लॉन्च किया जाएगा। ओपो अधिकारी ने फोन के नाम से पर्दा उठाते हुए बताया था यह स्मार्टफोन Oppo Reno Ace नाम के साथ टेक मंच पर दस्तक देगा और
कंपनी अक्टूबर महीने में ही Reno Ace का मास प्रोडक्शन शुरू कर देगी। इसे भी पढ़ें: 10 अक्टूबर को लॉन्च होगा दुनिया का सबसे तेज चार्ज होने वाला फोन Reno Ace

मोबाइल फोन चार्जिंग की नई तकनीक 65W SuperVOOC fast charging technology को कंपनी ने अभी आधिकारिक तौर पर पेश नहीं किया है। यह तकनीक दुनिया की सबसे तेज मोबाइल चार्जिंग तकनीक होगी जो शायद 10 मिनट के चार्ज में ही फोन की बैटरी को 50 प्रतिशत तक पावर प्रदान करने की क्षमता से लैस होगी।

The post OPPO जल्द लॉन्च कर सकता है नई Z सीरीज के स्मार्टफोन्स, ट्रेडमार्क हुआ फाइल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-could-launch-new-z-smartphone-series/feed/ 0
10 अक्टूबर को लॉन्च होगा दुनिया का सबसे तेज चार्ज होने वाला फोन Reno Ace https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno-ace-to-launch-on-october-10-in-china/ https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno-ace-to-launch-on-october-10-in-china/#comments Mon, 16 Sep 2019 06:58:43 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=35779 स्मार्टफोन को नई तकनीक के साथ पेश किया जाएगा।

The post 10 अक्टूबर को लॉन्च होगा दुनिया का सबसे तेज चार्ज होने वाला फोन Reno Ace first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

पिछले हफ्ते ही OPPO Vice President Brian Shen ने बताया था कि कंपनी 65W SuperVOOC तकनीक पर काम कर रही है और जल्द ही इस टेक्नोलॉजी से लैस स्मार्टफोन टेक मंच पर पेश किया जाएगा। ब्रायन ने बताया कि इस तकनीक से लैस स्मार्टफोन का नाम Oppo Reno Ace रखा जाएगा। वहीं अब OPPO की ओर से Reno Ace की लॉन्च डेट से पर्दा उठा दिया गया है। Oppo Reno Ace स्मार्टफोन आने वाली 10 अक्टूबर को टेक मंच पर दस्तक दे देगा और यह दुनिया का पहला स्मार्टफोन होगा जो 65W SuperVOOC तकनीक से लैस होगा।

OPPO ने ईमेज टीज़र जारी करते हुए बताया है कि कंपनी आने वाली 10 अक्टूबर को चीन में एक ईवेंट का आयोजन करने वाली है और इस ईवेंट के मंच से कपंनी का नया स्मार्टफोन Oppo Reno Ace टेक बाजार में पेश किया जाएगा। Oppo ने ईमेंज टीज़र में 65W SuperVOOC का जिक्र भी किया है और बता दिया है कि Reno Ace स्मार्टफोन के साथ ही ओपो ब्रांड अपनी इस नई तकनीक को टेक बाजार में उतारेगी। इसे भी पढ़ें: OPPO ला रही है दुनिया का सबसे तेज चार्ज होने वाला फोन Reno Ace, 65W SuperVOOC टेक्नोलॉजी के साथ होगा आगाज
oppo-reno-ace
पिछले हफ्ते ही इस सुपर फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी की जानकारी देते हुए OPPO Vice President Brian Shen वेईबो पर पोस्ट शेयर की थी और बताया था कि Oppo 65W SuperVOOC तकनीक से लैस स्मार्टफोन लाने के लिए तैयार है और इस स्मार्टफोन को ब्रांड की रेनो सीरीज़ के तहत ही लॉन्च किया जाएगा। ओपो अधिकारी ने फोन के नाम से पर्दा उठाते हुए बताया था यह स्मार्टफोन Oppo Reno Ace नाम के साथ टेक मंच पर दस्तक देगा और कंपनी अक्टूबर महीने में ही Reno Ace का मास प्रोडक्शन शुरू कर देगी।

मोबाइल फोन चार्जिंग की नई तकनीक 65W SuperVOOC fast charging technology को कंपनी ने अभी आधिकारिक तौर पर पेश नहीं किया है। यह तकनीक दुनिया की सबसे तेज मोबाइल चार्जिंग तकनीक होगी जो शायद 10 मिनट के चार्ज में ही फोन की बैटरी को 50 प्रतिशत तक पावर प्रदान करने की क्षमता से लैस होगी।

Oppo Reno Ace को लेकर माना जा रहा है कि यह फोन एक प्रीमियम डिवाईस होगा जो फ्लैगशिप सेग्मेंट में लॉन्च किया जाएगा। इस फोन में 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाली डिसप्ले दी जा सकती है। वहीं चर्चा है कि Oppo Reno Ace को क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 855+ चिपसेट पर लॉन्च किया जा सकता है।

The post 10 अक्टूबर को लॉन्च होगा दुनिया का सबसे तेज चार्ज होने वाला फोन Reno Ace first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno-ace-to-launch-on-october-10-in-china/feed/ 1