OPPO Reno S | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Mon, 04 Jan 2021 10:08:01 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 60 एमपी कैमरे के साथ लॉन्च हो सकता है OPPO Reno 3 https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno-3-might-launch-with-60mp-camera-sensor-specifications-feature/ https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno-3-might-launch-with-60mp-camera-sensor-specifications-feature/#respond Thu, 07 Nov 2019 05:59:18 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=37578 इस फोन को 32 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे से लैस किया जा सकता है।

The post 60 एमपी कैमरे के साथ लॉन्च हो सकता है OPPO Reno 3 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

इस साल के शुरुआत में ही ओपो ने अपने नए रेनो सीरीज की शुरुआत की थी। कंपनी ने पहले रेनो मॉडल को उतारा और बाद में भारतीय बाजार में रेनो 2 सीरीज के तहत एक साथ तीन फोन लॉन्च किए। वहीं अब कंपनी Reno 3 की तैयारी कर रही है। हालांकि यह खबर अभी भारत से नहीं आई है। चीन में इस फोन मॉडल के स्पेसिफिकेशन लीक किए गए हैं। चीनी सर्टिफिकेशन साइट वीबो पर इस फोन के स्पेसिफिकेशन शेयर किए गए हैं जिसमें डिसप्ले डिजाइन से लेकर कैमरे तक की जानकारी शामिल है। हालांकि इन स्पेसिफिकेशंस का अभी अधिकारिक रूप से पुष्टी कंपनी ने नहीं की है लेकिन रूमर में आ गए हैं।

OPPO Reno 3 स्पेसिफिकेशन

दी गई जानकारी के अनुसार ओपो रेनो 3 में 6.5 इंच की फुल एचडी+ स्क्रीन देखने को मिलेगी। कंपनी एमोलेड डिसप्ले का उपयोग कर सकती है। खास बात यह कही जा सकती ​है कि इस बार कंपनी 90 हट्र्ज डिसप्ले का उपयोग कर सकती है। इसके अलावा दूसरे रेनो फोन की तरह इसमें भी आपको इन डिसप्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर देखने को मिल सकता है।

हालांकि रेनो और रेनो 2 मॉडल में हमने शार्कफिन सेल्फी कैमरा देखा था लेकिन अब तक OPPO Reno 3 को लेकर ऐसी कोई जानकारी नहीं आई है। लीक स्पेसिफिकेशन में जानकारी दी गई है कि क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 735 चिपसेट देखने को मिल सकता है। इससे पहले रेनो में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 और Reno 2 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730जी प्रोसेसर दिया गया था।

OPPO Reno 3 might launch with 60mp camera sensor specifications feature

स्टोरेज पर ध्यान दें तो OPPO Reno 3 में आपको डीडीआर4एक्स रैम आर्किटेक्चर वाला 8 जीबी की रैम मैमोरी देखने को मिल सकती है। इसके अलावा 128जीबी और 256जीबी की इंटरनल स्टोरेज देखने को मिल सकती है।

OPPO Reno 3 के कैमरा सेंसर्स

खबर के अनुसार इस फोन में आपको क्वाड कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है। जैसा कि हाल में लॉन्च ओपो के फोन में देखने को मिले हैं। OPPO Reno 3 का मुख्य कैमरा सेंसर 60 मेगापिक्सल का हो सकता है। इसके अलावा सपोर्टिव सेंसर्स 8 मेगापिक्सल, 13 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्स्ल के देखने को मिल सकते हैं। सेल्फी की बात की जाए तो इस फोन को 32 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे से लैस किया जा सकता है।

OPPO Reno 3 की बैटरी

पावर बैकअप के लिए इस फोन में आपको 4,500 एमएएच की बैटरी देखने को मिल सकती है। इसके साथ ही 30 वॉट का फास्ट चार्जर जिसे ओपो ने वूक चार्जर का नाम दिया है देखने को मिल सकता है। जो सबसे खास बात कही जा सकती है कि यह कि इसमें 5जी सपोर्ट हो सकता है। रही बात बाजार में दस्तक देने की तो 2020 में ही OPPO Reno 3 आपको देखने को मिलेगा।

The post 60 एमपी कैमरे के साथ लॉन्च हो सकता है OPPO Reno 3 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno-3-might-launch-with-60mp-camera-sensor-specifications-feature/feed/ 0
Exclusive : आ रहा है OPPO Reno S, इसमें होगा 64 MP कैमरा, स्नैपड्रैगन 855+ चिपसेट और 65W SuperVOOC 2.0 तकनीक https://www.91mobiles.com/hindi/exclusive-oppo-reno-s-india-launch-in-december-with-64mp-camera-snapdragon-855-plus-chipset-65w-supervooc/ https://www.91mobiles.com/hindi/exclusive-oppo-reno-s-india-launch-in-december-with-64mp-camera-snapdragon-855-plus-chipset-65w-supervooc/#comments Thu, 24 Oct 2019 11:15:48 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=37201 OPPO Reno S भारत में 40,000 रुपये से अधिक के बजट में लॉन्च किया जाएगा।

The post Exclusive : आ रहा है OPPO Reno S, इसमें होगा 64 MP कैमरा, स्नैपड्रैगन 855+ चिपसेट और 65W SuperVOOC 2.0 तकनीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

OPPO ने पिछले महीने ही में भारतीय बाजार में अपनी ‘रेनो सीरीज़’ को बढ़ाते हुए तीन नए स्मार्टफोन लॉन्च किए थे, जिनमें Oppo Reno 2, Reno 2Z और Reno 2F शामिल थे। ये तीनों ही स्मार्टफोन पूरी दुनिया में सबसे पहले भारत में ही लॉन्च किए गए थे। इनमें Oppo Reno 2 विश्व का पहला ऐसा स्मार्टफोन था जो क्वॉड रियर कैमरे के साथ 20x digital zoom और 5x hybrid zoom सपोर्ट करता है। Reno 2 सीरीज़ के साथ टेक बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करने वाली OPPO अब इस सीरीज़ का विस्तार करने जा रही है। OPPO जल्द ही भारत में एक और नया फोन OPPO Reno S लॉन्च करने वाली है।

91मोबाइल्स को OPPO Reno S से जुड़ी एक्सक्लूसिव जानकारी मिली है कि कंपनी ‘रेनो 2 सीरीज़’ के नए स्मार्टफोन पर काम कर रही है और इस स्मार्टफोन को OPPO Reno S नाम के साथ बाजार में उतारा जाएगा। OPPO Reno S का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है और यह फोन इसी साल बाजार में दस्तक दे देगा। कंपनी की ओर से साल के अंतिम महीने यानि दिसंबर के पहले सप्ताह में ही OPPO Reno S को इंडिया में लॉन्च किया जाएगा तथा यह फोन फ्लैगशिप सेग्मेंट में ही एंट्री लेगा।

OPPO Reno S

ओपो रेनो सीरीज़ के इस आगामी स्मार्टफोन की बात करें तो 91मोबाइल्स को मिली एक्सक्सूसिव जानकारी के अनुसार OPPO Reno S इंडिया में लॉन्च होने वाला पहला OPPO फोन होगा जिसमें 64 मेगापिक्सल का रियर कैमरा सेंसर दिया जाएगा। OPPO Reno S के साथ यह कंपनी Realme, Redmi और Samsung की लीग में शामिल हो जाएगी। OPPO Reno S क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करेगा। यानि 64 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा सेंसर के साथ ही इस फोन में कुल चार रियर कैमरा सेंसर देखने को मिलेंगे।

Exclusive OPPO Reno S india launch in december with 64mp camera snapdragon 855 plus chipset 65W SuperVOOC

OPPO Reno S हाईएंड स्पेसिफिकेशन्स से लैस होगा जो फ्लैगशिप सेग्मेंट में एंट्री लेगा। इस फोन में क्वालकॉम का सबसे पावरफुल चिपसेट स्नैपड्रैगन 855 प्लस दिया जाएगा। वहीं ओपो रेनो एस को कंपनी अपनी लेटेस्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी 65W SuperVOOC 2.0 से लैस कर बाजार में उतारेगी। फोन की कीमत की बात करें तो OPPO Reno S एक फ्लैगशिप फोन होगा और इसे भारत में 40,000 रुपये से अधिक के बजट में लॉन्च किया जाएगा।

Oppo Reno 2 सीरीज़

भारत में पहले से मौजूद Oppo Reno 2 की बात करें तो यह स्मार्टफोन 8जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च किया गया है जो 256जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। बाजार में इस फोन की कीमत 36,990 रुपये है। वहीं Oppo Reno 2F इंडिया में 8जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च हुआ है जो 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। इस फोन की कीमत 25,990 रुपये है। सीरीज़ के तीसरे स्मार्टफोन Oppo Reno 2Z ने 29,990 रुपये की कीमत पर बाजार में एंट्री ली है और यह डिवाईस भी 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की स्टोरेज सपोर्ट करता है।

The post Exclusive : आ रहा है OPPO Reno S, इसमें होगा 64 MP कैमरा, स्नैपड्रैगन 855+ चिपसेट और 65W SuperVOOC 2.0 तकनीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/exclusive-oppo-reno-s-india-launch-in-december-with-64mp-camera-snapdragon-855-plus-chipset-65w-supervooc/feed/ 1