Oppo Reno | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Tue, 31 Mar 2020 07:09:20 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 OPPO मई महीने में ला सकती है रेनो सीरीज़ की नई जेनरेशन, OPPO Reno 5 नाम से होगी लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno-5-series-to-launch-in-may-specs-price-leaked/ https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno-5-series-to-launch-in-may-specs-price-leaked/#respond Tue, 31 Mar 2020 07:09:20 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=42368 चीन में 4 नंबर अपशगुन माना जाता है कि इसलिए Reno 3 के बाद OPPO Reno 5 सीरीज़ लाएगी।

The post OPPO मई महीने में ला सकती है रेनो सीरीज़ की नई जेनरेशन, OPPO Reno 5 नाम से होगी लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

OPPO ने हाल ही में टेक बाजार में पर अपनी ‘रेनो सीरीज़’ का विस्तार करते हुए नए स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। कंपनी की ओर से इंडिया में जहां OPPO Reno 3 Pro स्मार्टफोन लॉन्च किया गया है वहीं ग्लोबल मार्केट में ओपो ने अलग फोन OPPO Reno 3 नाम के साथ उतारा है। OPPO Reno सीरीज़ के साथ ही कंपनी ने स्मार्टफोन बाजार में ‘शार्क फ़िन’ टेक्नोलॉजी की शुरूआत की थी। रेनो 3 के बाजार में आने के बाद चर्चा है कि ओपो इस सीरीज़ को और आगे ले जाने के लिए तैयार है। खबर आ रही है कि कंपनी मई महीने में रेनो सीरीज़ के नेक्स्ट जेनरेशन लॉन्च कर देगी और इसका नाम OPPO Reno 5 सीरीज़ होगा।

OPPO Reno 5 सीरीज़ को मई महीने में टेक मंच पर पेश किए जाने की खबर है। रेनो 5 सीरीज़ की बात चीनी लीकस्टर डिजीटल चैट स्टेशन के माध्यम से सामने आई है। लीक की मानें तो ओपो अपनी रेनो सीरीज़ की नेक्स्ट जेनरेशन पर काम शुरू कर चुकी है और कंपनी इसे Reno 5 नाम के साथ बाजार में उतारेगी। लीक के मुताबिक ओपो मई महीने में ही रेनो 5 सीरीज़ की घोषणा कर सकती है। यहां आपको बता दें कि चीन में ‘4’ नंबर को अपशगुन माना जाता है कि इसलिए कई ब्रांड इस नंबर वाले फोन नहीं लॉन्च करते हैं। अगर खबर कुछ हद तक भी सच है तो यही कॉन्सेप्ट ओपो भी अपनाती नज़र आ रही है। इसीलिए OPPO Reno 3 सीरीज़ के बाद कंपनी सीधे OPPO Reno 5 सीरीज़ लाएगी।

OPPO Reno 5 series to launch in may specs price leaked

OPPO Reno 3 Pro

भारतीय बाजार में ओपो रेनो 3 प्रो को दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। फोन के बेस वेरिएंट में 8 जीबी रैम मैमोरी दी गई है जिसके साथ 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज मौजूद है। वहीं रेनो 3 प्रो का दूसरा वेरिएंट 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता हैं। OPPO Reno 3 Pro के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को जहां 29,990 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है वहीं फोन के 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 32,990 रुपये की कीमत पर बाजार में उतारा गया है।

यह भी पढ़ें : POCO F2 को लेकर कंपनी का बड़ा खुलासा, कीमत की भी मिली जानकारी

ओपो रेनो 3 प्रो की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसमें 6.4 इंच की फुलएचडी+ एमोलेड डिसप्ले डुअल पंच होल के साथ दी गई है। इसके अलावा फोन में 8GB रैम के साथ ही 128GB और 256GB की स्टोरेज दी गई है। साथ ही फोन में मीडियाटेक P95 चिपसेट दिया गया है। इसके अलावा ओपो रेनो 3 प्रो डुअल सिम फोन 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। सिक्योरिटी के लिए इस फोन में इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर गया है। वहीं स्मार्टफोन 30W VOOC फ्लैश चार्ज 4.0 तकनीक सपोर्ट करता है और फोन में 4,025एमएएच से बड़ी बैटरी देखने को मिल रही है।

OPPO Reno 5 series to launch in may specs price leaked

फोन पिछले हिस्से पर क्वाड रियर कैमरा सेटअप में प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल और 13 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस दिया गया है। इसके अलावा रियर पर 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम लेंस दिया गया है। OPPO Reno 3 Pro को ‘अल्ट्रा नाइट सेल्फी मोड’ के साथ भी लिस्ट किया गया है। इसके अलावा फ्रंट पर 44 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही यह फोन 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर सपोर्ट करेगा जो एक डेफ्थ सेंसर है।

The post OPPO मई महीने में ला सकती है रेनो सीरीज़ की नई जेनरेशन, OPPO Reno 5 नाम से होगी लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno-5-series-to-launch-in-may-specs-price-leaked/feed/ 0
64 MP कैमरा, 8 GB रैम और 256 GB मैमोरी के साथ हुआ लॉन्च, जानें क्या है कीमत https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno-3-pro-64mp-8gb-ram-256gb-storage-price-sale/ https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno-3-pro-64mp-8gb-ram-256gb-storage-price-sale/#respond Mon, 02 Mar 2020 07:49:13 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=41321 फोन में डुअल पंच होल फ्रंट डिजाइन दिया गया है।

The post 64 MP कैमरा, 8 GB रैम और 256 GB मैमोरी के साथ हुआ लॉन्च, जानें क्या है कीमत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Oppo Reno 3 Pro को आज भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया गया है। इस फोन पहले चीन में लॉन्च किया जा चुका है। लेकिन, स्पेसिफिकेशन्स और लुक के मामले में भारत में लॉन्च हुआ रेनो 3 प्रो काफी अलग है। लॉन्च से पहले ही कपंनी ने फोन के काफी फीचर्स से पर्दा उठा दिया था। वहीं, फोन की कीमत औक बाकि के फीचर्स की जानकारी सामने आ गई है।

डिजाइन

सबसे पहले OPPO Reno 3 Pro की लुक और डिजाइन की बात करें तो यह स्मार्टफोन डुअल पंच-होल डिसप्ले पर लॉन्च हुआ है। गौरतलब है कि चीन में यह फोन सिंगल पंच-होल पर लॉन्च हुआ था। यह फोन बेजल लेस डिजाईन पर बना होगा जिसके तीन किनारें तो पूरी तरह बॉडी पार्ट से मिले होंगे वहीं नीचे की ओर हल्का सा बॉडी पार्ट दिया जाएगा। फोन डिसप्ले के उपरी बाईं ओर दो होल बने हुए हैं और इन्हीं फोन के दो सेल्फी कैमरे फिट है।

इसके अलावा OPPO Reno 3 Pro के रियर पैनल की बात करें तो यहां क्वॉड रियर कैमरा दिया गया है जो उपरी दाईं ओर वर्टिकल शेप में स्थित है। इस कैमरा सेटअप में चार कैमरा सेंसर दिए हैं, जिसके साथ में फ्लैश लाईट मौजूद है। इस कैमरा सेटअप में ही कैमरा सेंसर डिटेल भी लिखी हुई है। रेनो 3 प्रो के बैक पैनल पर नीचे की ओर OPPO की ब्रांडिंग लगी हुई है। फोन के दाएं पैनल पर वाल्यूम रॉकर के साथ ही पावर बटन दिया गया है। वहीं OPPO Reno 3 Pro के नीचले पैनल पर बीच में यूएसबी पोर्ट मौजूद है जिसके दाईं ओर स्पीकर और बाईं ओर 3.5एमएम जैक दिया गया है।
reno-3-pro
कीमत और सेल डिटेल

OPPO Reno 3 Pro के 8जीबी रैम और 128जीबी इंटरनल स्टोरेज को कंपनी ने 29,990 रुपए और 8जीबी रैम व 256जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 32,990 रुपए में लॉन्च किया है। ओपो रेनो 3 प्रो के8जीबी रैम और 128जीबी इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट की सेल 6 मार्च से फ्लिपकार्ट और अमेज़न इंडिया के साथ ही ऑफलाईन रिटेल स्टोर्स पर की जाएगी।

इसके अलावा फोन को खरीदने पर कंपनी की ओर से एचडीएफसी और आईसीआईसीआई कार्ड धारकों के साथ ही आरबीएल क्रेडिट कार्ड व यस बैंक क्रेडिट कार्ड यूजर्स को 10 प्रतिशत का कैशबैक दिया जाएगा।

स्पेसिफिकेशन्स

अगर बात करें रेनो 3 प्रो की स्पेसिफिकेशन्स की तो इसमें 6.4 इंच की फुलएचडी+ एमोलेड डिसप्ले डुअल पंच होल के साथ दी गई है। इसके अलावा फोन में 8GB रैम के साथ ही 128GB और 256GB की स्टोरेज दी गई है। साथ ही फोन में मीडियाटेक P95 चिपसेट दिया गया है। इसके अलावा ओपो रेनो 3 प्रो डुअल सिम फोन 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है।

दमदार कैमरा

फोन पिछले हिस्से पर क्वाड रियर कैमरा सेटअप में प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल और 13 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस होगा। इसके अलावा रियर पर 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम लेंस दिया गया है। ओप्पो रेनो 3 प्रो को ‘अल्ट्रा नाइट सेल्फी मोड’ के साथ भी लिस्ट किया गया है। इसके अलावा फ्रंट पर 44 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही यह फोन 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर सपोर्ट करेगा जो एक डेफ्थ सेंसर है।

बैटरी और कनेक्टिविटी ऑप्शन

सिक्योरिटी के लिए इस फोन में इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर गया है। वहीं स्मार्टफोन 30W VOOC फ्लैश चार्ज 4.0 तकनीक सपोर्ट करता है और फोन में 4,025एमएएच से बड़ी बैटरी देखने को मिल रही है। ओप्पो रेनो 3 प्रो फोन ऑरोरा ब्लू, मिडनाइट ब्लैक और स्काई व्हाइट रंगों के विकल्प में पेश किया गया है।

The post 64 MP कैमरा, 8 GB रैम और 256 GB मैमोरी के साथ हुआ लॉन्च, जानें क्या है कीमत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno-3-pro-64mp-8gb-ram-256gb-storage-price-sale/feed/ 0
OPPO Reno 3 Pro 2 मार्च को होगा इंडिया में लॉन्च, इस शानदार डिजाइन से करेगा सबकी छुट्टी https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno-3-pro-india-launch-on-march-2nd/ https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno-3-pro-india-launch-on-march-2nd/#respond Fri, 14 Feb 2020 04:49:29 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=40819 चीन में रेनो 3 प्रो मॉडल को सिंगल होल-पंच कैमरा के साथ लॉन्च किया गया है।

The post OPPO Reno 3 Pro 2 मार्च को होगा इंडिया में लॉन्च, इस शानदार डिजाइन से करेगा सबकी छुट्टी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Oppo के अपकमिंग स्मार्टफोन Reno 3 Pro को हाल ही में ई-कॉमर्स कंपनी अमेज़न और फ्लिपकार्ट पर टीज़ किया गया था। इस टीजर में फोन की लॉन्चिंग डेट का खुलासा हुआ था। वहीं, अब कंपनी ने ऑफिशियल मीडिया इनवाइट जारी कर इस बात की पुष्टी कर दी है कि फोन 2 मार्च को लॉन्च होगा।

reno-3-pro-phone

भारत में कदम रखने से पहले यह फोन चीन में 5G सपोर्ट के साथ पिछले साल लॉन्च हो चुका है। वहीं, भारत में यह फोन केवल 4G कनेक्टिविटी सपोर्ट के साथ लॉन्च किया जाएगा। ओप्पो रेनो 3 प्रो में शामिल डुअल होल-पंच सेल्फी कैमरा से तस्वीरों में अच्छा बोके इफेक्ट देखने को मिल सकता है।

reno-3-pro

बता दें कि चीन में रेनो 3 प्रो मॉडल को सिंगल होल-पंच कैमरा के साथ लॉन्च किया गया है। लेकिन, इडिया में डिवाइस डुअल पंच होल कैमरा के साथ आएगा। वहीं, फ्लिपकार्ट और अमेजन पर बनी माइक्रोसाइट के जरिए कंपनी ने रेनो 3 प्रो में बेहतरीन कैमरा शामिल होने की जानकारी भी साझा की है।

स्पेसिफिकेशन्स

ओपो रेनो 3 प्रो के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह स्मार्टफोन 44 मेगापिक्सल का डुअल सेल्फी कैमरे के साथ इंडिया में लॉन्च होगा। इसके अलावा हाल ही में इस डिवाइस को गूगल कंसोल पर देखा गया था। इसके अनुसार फोन मीडियाटेक पी95 चिपसेटे और 8GB रैम के साथ आएगा।

reno-3-pro-google-console

बता दें कि OPPO Reno 3 Pro चीनी बाजार में पहले ही लॉन्च हो चुका है लेकिन इंडिया आने वाला मॉडल चीन में लॉन्च हुए मॉडल से अलग होगा। वहीं ओपो इंडिया के वरिष्ठ अधिकारी तसलीम आरिफ इस बात का खुलासा भी कर चुके हैं कि भारत में ओपो रेनो 3 प्रो स्मार्टफोन 4जी कनेक्टिविटी पर ही लॉन्च किया जाएगा।

OPPO Reno 3 Pro with 44mp dual punch hole selfie camera to launch in india soon promotional poster

चीन में लॉन्च हुए मॉडल की बात करें तो वहां यह स्मार्टफोन 6.5 इंच की फुलएचडी+ एमोलेड डिसप्ले सपोर्ट करता है जो 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। ओपो रेनो 3 प्रो को चीन में एंडरॉयड 10 आधारित कलर ओएस 7 पर लॉन्च किया गया है जो 2.4 गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ क्वॉलकॉम के स्नैपड्रैगन 765जी चिपसेट पर रन करता है।

फोटाग्राफी के लिए फोन के बैक पैनल पर फ्लैश लाईट के साथ 48 मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स586 प्राइमरी सेंसर दिया गया है। जिसके साथ 13 मेगापिक्सल को टेलीफोटो लेंस, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का ब्लैक एंड व्हाईट सेंसर मौजूद है। चीन वाला Oppo Reno 3 Pro 32 मेगापिक्सल का सिंगल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। सिक्योरिटी के लिए जहां यह फोन इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर सपोर्ट करता है वहीं पावर बैकअप के लिए इस स्मार्टफोन में VOOC 4.0 तकनीक से लैस 4,025 एमएएच की बैटरी दी गई है।

The post OPPO Reno 3 Pro 2 मार्च को होगा इंडिया में लॉन्च, इस शानदार डिजाइन से करेगा सबकी छुट्टी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno-3-pro-india-launch-on-march-2nd/feed/ 0
Oppo ला रहा एक खास फोन, साइड में होगा पॉप-अप कैमरा https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-smartphone-to-come-with-a-pop-up-camera-on-the-side-patent-show-design/ https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-smartphone-to-come-with-a-pop-up-camera-on-the-side-patent-show-design/#respond Tue, 07 Jan 2020 07:37:18 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=39632 फोन में किसी प्रकार का नॉच या पंच होल डिजाइन नहीं होगा।

The post Oppo ला रहा एक खास फोन, साइड में होगा पॉप-अप कैमरा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

चीन की स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी Oppo अपने नए और शानदार डिजाइन के लिए जानी जाती है। स्मार्टफोन मार्केट में शार्क फिन से लेकर पॉप-अप कैमरे वाले एक खास तरह के डिजाइन वाले फोन्स से ग्राहकों के दिलों में अपनी जगह बना रही है वहीं, एक बार फिर कंपनी नए डिजाइन वाले फोन को पेश करने की तैयारी में लग रही है। दरअसल, खबर सामने आई है कि ओप्पो कई नए स्मार्टफोन डिजाइन पर काम कर रही है।

जैसा कि हमने आपको पहले बताया था कि कंपनी अब तक अपने कई स्मार्टफोन्स को इनोवेटिव डिजाइन के साथ पेश कर चुकी है, जिसमें कंपनी मोटराइज्ड कैमरा के साथ ओप्पो फाइंड X से लेकर Reno शामिल है। इस बार कंपनी फोन में एक अलग तरह के पॉप अप कैमरे का इस्तेमाल करने वाली है।
Oppo pop up phone
उम्मीद की जा रही है कि अपकमिंग फोन ओप्पो फाइंड X का सक्सेसर पॉप अप कैमरा फोन होगा। इस बार कंपनी फोन के साइड में पॉप-अप कैमरा दे सकती है। इस तरह के कैमरा मॉड्यूल वाला यह पहला फोन होगा। टाइगर मोबाइल ने एक फोन की एक इमेज शेयर की है जिसमें पॉप अप कैमरा साइड में नजर आ रहा है।

तस्वीर में कैमरा पोजिशन के अलावा किसी ओर प्रकार की जानकारी सामने नहीं आई है। इसके अलावा फोन की स्पेसिफिकेशन्स और बाकि जानकारी के लिए अभी इंतजार करना पड़ सकता है। वहीं, कंपनी इस डिवाइस को अपने रेनो सीरीज के अंदर भी पेश कर सकती है। हालांकि, कई बातों के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है।

बता दें कि हाल ही में खबर सामने आई थी कि Oppo Find सीरीज़ का विस्तार करने जा रही है। खबर मिली थी कि Oppo Find X2 बेहद जल्द टेक मंच पर कदम रखने वाला है। Oppo Find X2 की जानकारी चीनी माइक्रोब्लागिंग साइट वेईबो के जरिये सामने आई थी।

Oppo के Vice President Brian Shen ने वेईबो पोस्ट के जरिये इस आगामी स्मार्टफोन को टीज़ किया था। बता दें कि ब्रायन शेन Oppo Global Marketing के President भी हैं। ब्रायन ने वेईबो पर नए साल की शुभकामना देते हुए ‘हैप्पी न्यू ईयर’ लिखा था। इस पोस्ट में ब्रायन ने #FindX2 का यूज़ किया है। जिसने साफ कर दिया है कि अब ओपो फाइंड सीरीज़ के नए फोन पर काम शुरू कर चुकी है और इसे ओपो फाइंड एक्स2 नाम के साथ ही टेक बाजार में लॉन्च किया जाएगा।

सोर्स

The post Oppo ला रहा एक खास फोन, साइड में होगा पॉप-अप कैमरा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-smartphone-to-come-with-a-pop-up-camera-on-the-side-patent-show-design/feed/ 0
Exclusive : जनवरी में भारत में लॉन्च होगा पॉप-अप कैमरे वाला OPPO F15, लुक होगी डिफरेंट https://www.91mobiles.com/hindi/exclusive-tech-news-oppo-f15-coming-to-india-in-january-look-design-like-reno-series/ https://www.91mobiles.com/hindi/exclusive-tech-news-oppo-f15-coming-to-india-in-january-look-design-like-reno-series/#respond Mon, 30 Dec 2019 05:44:30 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=39345 OPPO F15 नाम के साथ नया स्मार्टफोन लॉन्च होने वाला है।

The post Exclusive : जनवरी में भारत में लॉन्च होगा पॉप-अप कैमरे वाला OPPO F15, लुक होगी डिफरेंट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

OPPO ने इंडिया में अपनी ‘एफ सीरीज़’ के दम पर तगड़ी फैन फॉलोइंग बनाई है। मीड रेंज में आने वाले इस सीरीज़ के स्मार्टफोन न सिर्फ लुक और डिजाईन में बेहद शानदार थे बल्कि स्पेसिफिकेशन्स के मामले में भी ये स्मार्टफोन बेहद ताकतवर थे। ओपो की इस सीरीज़ में आने वाले आखिरी स्मार्टफोन OPPO F11 और OPPO F11 Pro थे। ये दोनों स्मार्टफोन बाजार में हिट साबि​त हुए थे। लेकिन इनके बाद खबरें आने लगी थी कि ओपो अपनी एफ सीरीज़ को बंद कर रही है। वहीं आज 91मोबाइल्स को एक्सक्लूसिव खबर हाथ लगी है कि OPPO अपनी एफ सीरीज़ के नए​ डिवाईस पर काम शुरू कर चुकी है और इस सीरीज़ में बेहद जल्द नया स्मार्टफोन OPPO F15 नाम के साथ लॉन्च होने वाला है।

91मोबाइल्स को ओपो की एक टीज़र ईमेज हाथ लगी है जिसमें कंपनी के आने वाले स्मार्टफोन की खुलासा हुआ है। वहीं सूत्रों के हवाले से जानकारी मिली है कि ओपो कंपनी की एफ सीरीज़ के आने वाले स्मार्टफोन पर काम कर चुकी है और इस आने वाले डिवाईस का नाम OPPO F15 होगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार OPPO F15 को कंपनी द्वारा जनवरी महीने में लॉन्च किया जाएगा। बता दें कि हमें मिली फोटो में साफ लिखा हुआ है कि, The Next OPPO F Series Is Coming.

नई अपडेट :

खबर छपने के बाद अब 2 जनवरी को ओपो ने आधिकारिक तौर पर बता दिया है कि OPPO F15 आने वाली 16 जनवरी को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया जाएगा। OPPO F15 को 8 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने बताया है कि यह स्मार्टफोन क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करेगा जिसमें प्राइमरी सेंसर 48 मेगापिक्सल का होगा। OPPO F15 इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट 3.0 सेंसर से लैस होगा जिससे फोन को महज़ .32 सेकेंड में ही अनलॉक किया जा सकेगा। ओपो के अनुसार यह फोन VOOC Flash Charge 3.0 तकनीक के साथ बाजार में कदम रखेगा और सिर्फ 5 मिनट के चार्ज में ही यह फोन 2 घंटे का टॉक टाईम देगा।

कंपनी ने लॉन्च डेट के साथ ही OPPO F15 की कई अहम स्पेसि​फिकेशन्स पर से भी पर्दा उठाया है, इन्हें जानने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें :-

8 जीबी रैम और 48एमपी क्वॉड रियर कैमरे के साथ 16 जनवरी को इंडिया में लॉन्च होगा OPPO F15

OPPO F15 8gb ram 48mp quad rear camera to launch in india 16 january specs price

The post Exclusive : जनवरी में भारत में लॉन्च होगा पॉप-अप कैमरे वाला OPPO F15, लुक होगी डिफरेंट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/exclusive-tech-news-oppo-f15-coming-to-india-in-january-look-design-like-reno-series/feed/ 0
OPPO Reno 3 सर्टिफिकेशन्स साइट पर लिस्ट, इसी महीने लॉन्च होगा यह पावरफुल फोन https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-pcpm00-reno-3-listed-on-tenaa-specs-leaked-launch-soon/ https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-pcpm00-reno-3-listed-on-tenaa-specs-leaked-launch-soon/#respond Tue, 03 Dec 2019 07:27:04 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=38446 OPPO फोन की कई अहम स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी मिली है।

The post OPPO Reno 3 सर्टिफिकेशन्स साइट पर लिस्ट, इसी महीने लॉन्च होगा यह पावरफुल फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

OPPO की ओर से इस बात का खुलासा किया जा चुका है कि कंपनी जल्द ही टेक मंच पर अपनी ‘रेनो सीरीज़’ को बढ़ाने जा रही है और इस कड़ी में लॉन्च होने वाला आगामी स्मार्टफोन Reno 3 नाम के साथ अंर्तराष्ट्रीय बाजार में दस्तक देगा। Reno 3 सीरीज से जुड़ी कई जानकारियों अभी तक सामने आ चुकी है, वहीं अब यह स्मार्टफोन चीनी सर्टिफिकेशन्स साइट टेना पर भी लिस्ट हो गया है। टेना लिस्टिंग में इस आने वाले OPPO फोन की कई अहम स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी मिली है।

सर्टिफिकेशन्स साइट टेना पर इस ओपो फोन को OPPO PCPM00 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। लिस्टिंग में हालांकि फोन के नाम का जिक्र नहीं हुआ है लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो OPPO PCPM00 मॉडल नंबर वाला स्मार्टफोन OPPO Reno 3 सीरीज़ का ही आगामी डिवाईस है। टेना पर इस फोन का डायमेंशन 160.2 x 73.3 x 7.9एमएम बताया गया है। लिस्टिंग में फोन का स्क्रीन साईज़ 6.4 इंच और रेज्ल्यूशन फुलएचडी+ बताई गई है।

OPPO PCPM00 reno 3 listed on tenaa specs leaked launch soon

OPPO PCPM00 यानि OPPO Reno 3 स्मार्टफोन को टेना पर 3935एमएएच की बैटरी से लैस बताया गया है। माना जा रहा है कि यह फोन की न्यूनतम बैटरी कैपेसिटी होगी और बाजार में इस डिवाईस को 4,000एमएएच की अधिक पावर के साथ लॉन्च किया जा सकता है। उम्मीद की जा रही है कि आने वाले दिनों में टेना पर फोन की फोटो के साथ ही अन्य स्पेसिफिकेशन्स को भी अपडेट किया जा सकता है।

Oppo Reno 3

हाल ही में सामने आई डिटेल्स के अनुसार Reno 3 सीरीज को डुअल-मोड 5G सपोर्ट के साथ पेश किया जाएगा। वहीं, अब Oppo के वाइस प्रेसिडेंट और ग्लोबल मार्केटिंग के वाइस प्रेसिडेंट Brian Shen ने Oppo Reno 3 Pro 5G फोन की इमेज शेयर की है। उम्मीद की जा रही है कि इस फोन को दिसंबर में लॉन्च किया जा सकता है। ऑफिशियल इमेज में फोन कर्व्ड डिसप्ले और काफी थिन बेजल के साथ दिखाई दिया है।

Oppo एग्जीक्यूटिव ने इमेज शेयर करते समय लिखा है कि फोन 7.7mm स्लीक होगा और कम कीमत में सबसे पतला व डुअल मोड 5G सपोर्ट वाला डिवाइस होगा। Oppo Reno 3 Pro 5G की फोटो को Shen ने ट्विटर पर शेयर किया है, जिसमें फोन को नीचे का आधार हिस्सा दिखाई दिया है। ट्विट में बताया गया है कि फोन ग्लास बॉडी के साथ आएगा। Oppo Reno 3 में मेटल एलॉय फ्रेम होगा। वहीं, Oppo ब्रांड के इस अपकमिंग फोन में 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ 6.5 इंच फुल-एचडी+ (1080×2400 पिक्सल) एमोलेड डिसप्ले और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 6 प्रोटेक्शन के लिए दिया जाएगा। यह भी पढ़ें : Xiaomi Mi 10 Pro जल्द होगा लॉन्च, कंपनी के को-फाउंडर ने किया कॉन्फर्म

फोन के पिछले हिस्से में भी गोरिल्ला ग्लास का इस्तेमाल किया जाएगा। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए Oppo Reno 3 में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 735 प्रोसेसर के साथ 8 जीबी रैम, 4,500 एमएएच की बैटरी के साथ वूक 4.0 फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जा सकता है। कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन के पिछले हिस्से में चार रियर कैमरे दिए जा सकते हैं। प्राइमरी कैमरा सेंसर 60 मेगापिक्सल का, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा, 13 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा सेंसर हो सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।

The post OPPO Reno 3 सर्टिफिकेशन्स साइट पर लिस्ट, इसी महीने लॉन्च होगा यह पावरफुल फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-pcpm00-reno-3-listed-on-tenaa-specs-leaked-launch-soon/feed/ 0
Oppo Reno 3 दिसंबर में होगा लॉन्च, ColorOS 7 पर करेगा कार्य https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno-3-scheduled-to-launch-in-december-with-5g-connectivity-and-coloros-7/ https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno-3-scheduled-to-launch-in-december-with-5g-connectivity-and-coloros-7/#respond Thu, 21 Nov 2019 04:04:23 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=38073 यह फोन Reno 2 का स्कसेसर होगा।

The post Oppo Reno 3 दिसंबर में होगा लॉन्च, ColorOS 7 पर करेगा कार्य first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

चीन की स्मार्टफोन कंपनी Oppo ने बुधवार को अपनी घरेलू मार्केट यानी चीन में एक इवेंट का आयोजन किया था। इस इवेंट के दौरान कंपनी ने ColorOS 7 को पेश किया जो कि आने वाले समय में कंपनी के फोन्स में नजर आएगा। वहीं, कंपनी ने यह कन्फर्म किया है कि सबसे पहले कलर ओएस 7 ओप्पो Reno 3 में नजर आएगा। इसके साथ ही Oppo Reno 3 के आने की जानकारी भी सामने आ गई जो कि लॉन्च हो चुके रेनो 2 का सक्सेसर होगा।

colorOS 7 पर चलने वाला Oppo Reno 3 दिसंबर में लॉन्च किया जाएगा। इतना ही नहीं यह स्मार्टफोन 5G कनेक्टिविटी से लैस होगा। हालांकि, कंपनी ने इस फोन की लॉन्च डेट के बारे में नहीं बताया है और फिलहाल फोन के बाकी फीचर्स के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है। इसे भी पढ़ें: 4जीबी रैम व इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर वाला OPPO K1 ऑफलाईन बाजार में भी हुआ सेल के लिए उपलब्ध
reno-3
अगर बात करें कीमत की तो बताया जा रहा है कि इस इस फोन कंपनी लगभग 40,000 रुपए में पेश करेगी। यह फोन भारत में ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध होगा। साथ ही यह फोन 64MP कैमरा और 65W सुपर वूक चार्जिंग के सपोर्ट के साथ आ सकता है।

बता दें कि कंपनी ने भारत में इस साल अगस्त महीने में Oppo रेनो 2 फोन लॉन्च किया था। फोन में 6.5-इंच का AMOLED डिसप्ले से लैस है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है। इसके अलावा फोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर और गोरिल्ला ग्लास 6 प्रटेक्शन है। इसे भी पढ़ें: OPPO A5S की कीमत फिर हुई कम, सिर्फ 7,500 रुपए में खरीदें

डिवाइस को कंपनी ने 8जीबी रैम+256जीबी इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया था। साथ ही फोन में स्नैपड्रैगन 730G ऑक्टा-कोर प्रोसेसर मौजूद है। वहीं, यह फोन एंडरॉयड 9 पर बेस्ड ColorOS 6.1 पर काम करता है। फोन को पावर देने के लिए इसमें 4000mAh की बैटरी दी गई है जो 20 वॉट VOOC 3.0 फास्ट चार्जिंग सपॉर्ट के साथ आती है।

The post Oppo Reno 3 दिसंबर में होगा लॉन्च, ColorOS 7 पर करेगा कार्य first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno-3-scheduled-to-launch-in-december-with-5g-connectivity-and-coloros-7/feed/ 0
दुनिया का सबसे तेज चार्ज होने वाला फोन Reno Ace हुआ लॉन्च, सबसे ताकतवर प्रोसेसर और 12जीबी रैम से है लैस https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno-ace-with-90hz-display-and-65w-fast-charging-launched/ https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno-ace-with-90hz-display-and-65w-fast-charging-launched/#respond Thu, 10 Oct 2019 07:58:11 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=36703 द 10 मिनट के चार्ज में ही फोन की बैटरी को 50 प्रतिशत तक पावर प्रदान करने की क्षमता से लैस है।

The post दुनिया का सबसे तेज चार्ज होने वाला फोन Reno Ace हुआ लॉन्च, सबसे ताकतवर प्रोसेसर और 12जीबी रैम से है लैस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

OPPO ने चीन में आयोजित किए गए इवेंट के दौरान Reno और K सीरीज के स्मार्टफोन्स को पेश किया है। कंपनी ने इन दोनों सीरीज के अंदर Reno Ace और OPPO K5 को लॉन्च किया है। अगर बात करें Oppo Reno Ace की तो यह वाला 65 वॉट का चार्जिंग टेक्नोलॉजी के साथ आता है जो कि 25 मिनट में फोन की बैटरी को 75 प्रतिशत चार्ज कर देता है।

OPPO Reno Ace का डिजाइन

OPPO Reno Ace को बेजल लेस नॉच डिसप्ले पर पेश किया गया है। डिसप्ले दोनों साईड किनारे बेजल लेस हैं वहीं नीचे की ओर हल्का चिन पार्ट दिया गया है। वहीं डिसप्ले के उपरी ओर ‘वी’ शेप नॉच मौजूद है। फोन का रियर कैमरा सेटअप बैक पैनल पर बीच में वर्टिकल शेप में दिया गया है। चारों कैमरा सेंसर एक ही लाइन में है और सबसे उपर मौजूद सेंसर के ​नीचे 48MP लिखा गया है।
reno-ace-new
कैमरा सेटअप के दाईं ओर एलईडी फ्लैश दी गई है। फोन में रियर फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं दिया गया है यानि यह डिवाइस इन डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर सपोर्ट करता है। OPPO Reno Ace के बैक पैनल पर नीचे की ओर OPPO की ब्रांडिंग के साथ ही ‘Designed for reno’ लिखा गया है। इसी तरह दाएं पैनल पर पावर बटन और बाएं पैनल पर वाल्यूम रॉकर देखने को मिलेगा।

Reno Ace की कीमत

अगर बात करें OPPO Reno Ace की कंपनी ने इसे तीन वेरिएंट में पेश किया है। इस फोन के 8GB रैम+ 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत RMB 3,199 (लगभग 32,000 रुपए), 8GB रैम व 256GB मॉडल की कीमत RMB 3,399 (लगभग 33,000 रुपए )और सबसे महंगे 12GB रैम व 256GB वेरिएंट की कीमत RMB 3,799 (लगभग 37,950 रुपए) है। यह फोन चीन में इस महीने के आखिर में उपलब्ध होगा।
हालांकि, इंट्रोडक्टरी ऑफर के अंदर 8GB रैम व 128GB वेरिएंट RMB 2,999 (लगभग 30,000 रुपए) और 8GB रैम व 256GB मॉडल RMB 3,199 (लगभग 32,000 रुपए) में सेल किया जाएगा।
reno-ace
OPPO Reno Ace की स्पेसिफिकेशन्स

OPPO Reno Ace की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह स्मार्टफोन 1080 x 2400 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.5 इंच की फुलएचडी एमोलेड डिसप्ले सपोर्ट करेगा। ओपो अपने इस फोन को इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस कर बाजार में उतारा है, जिसमें स्क्रीन पर टच करते ही यह अनलॉक हो जाएगा। OPPO Reno Ace को एंडरॉयड 9 पाई से लैस है जो 2.96गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ 7एनएम तकनीक पर बने क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 855+ चिपसेट पर रन करता है।

फोटोग्राफी के लिए OPPO Reno Ace में क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट है। फोन के बैक पैनल पर पर 48 मेगापिक्सल का Sony IMX586 प्राइमरी सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही यह फोन 13 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस, 8 मेगापिक्सल का सुपर वाईड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल सेंसर सपोर्ट करेगा। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Reno Ace में एफ/2.0 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। OPPO Reno Ace 65W SuperVOOC 2.0 तकनीक से लैस है तथा इस फोन में 4000एमएएच की बैटरी दी गई है।

The post दुनिया का सबसे तेज चार्ज होने वाला फोन Reno Ace हुआ लॉन्च, सबसे ताकतवर प्रोसेसर और 12जीबी रैम से है लैस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno-ace-with-90hz-display-and-65w-fast-charging-launched/feed/ 0
5 रियर कैमरे के साथ सामने आया Oppo Reno का 5G मॉडल, इसमें है 12GB रैम https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno-5g-phone-full-specifications-keak-on-tenaa/ https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno-5g-phone-full-specifications-keak-on-tenaa/#respond Tue, 03 Sep 2019 06:57:05 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=35175 ओपो रेनो का 5 वेरियंट लाने की तैयारी कर रहा है जिसमें 5 रियर कैमरे दिए गए हैं।

The post 5 रियर कैमरे के साथ सामने आया Oppo Reno का 5G मॉडल, इसमें है 12GB रैम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

पिछले हफ्ते ही Oppo ने भारतीय बाजार में तीन नए फोन को पेश किया था। कंपनी ने रेनो सीरीज में Reno 2, Reno 2Z और Reno 2F को उतरा था। इन फोंस में 4 कैमरा (क्वाड कैमरा) सेटअप दिया गया है लेकिन अब कंपनी 5 रियर कैमरे वाले 5G फोन की तैयारी कर रही है। Oppo Reno 5G फोन चीनी सर्टिफिकेशन साइट टेना पर लिस्ट हो गया है। यहां पर फोन का फोटो और स्पेसिफिकेशन सब कुछ उपलब्ध है। हालांकि यह देखने में तो पुराने Reno के समान ही है लेकिन कुछ चीजें हैं जो इसमें खास कही जा सकती हैं। जैसे— रेनों के इस फोन में 5G सपोर्ट दिया गया है और पिछले पैनल में 5 कैमरा सेंसर है जिसमें एक जूम सेंसर है। सर्टिफिकेशन साइट पर यह फोन PCKM70 मॉडल नाम से लिस्ट हुआ है। हालांकि रेनो सीरीज में पॉप अप फ्रंट कैमरा है ऐसे में सेल्फी कैमरा अभी दिखाई नहीं दे रहा है।

ओपो रेनो 5जी के स्पेसिफिकेशन
oppo-reno-5g-phone-full-specifications-keak-on-tenaa
Oppo Reno के इस 5G फोन का स्पेसिफिकेशन पुराने मॉडल की अपेक्षा काफी अलग है। इस फोन का डायमेंशन 61.8×76.6×9.5 (mm) है जबकि वजन 212 ग्राम। वहीं यह अब तक के सबसे बड़ी स्क्रीन वाला फोन है। फोन को 6.6 की स्क्रीन के साथ लिस्ट किया गया है और इसमें AMOLED पैनल का उपयोग किया गया है। इसका स्क्रीन रेजल्यूशन 2340×1080 पिक्सल है। इसके साथ ही 3,900 एमएएच की बैटरी दी गई है। इसे भी पढ़ें: Samsung Galaxy A90 5G लॉन्च, इसमें है 8जीबी रैम, स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट और ट्रिपल रियर कैमरा

Oppo Reno को जहां क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट पर आधारित है। वहीं नए रेनो को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्लस चिपसेट के साथ लिस्ट किया गया है। फोन में 2.96गीगाहट्रर्ज् का ऑक्टाकोर प्रोसेसर है। इसके साथ ही इसमें 12जीबी की रैम मैमोरी दी गई है। यह ओपो का अब तक सबसे सबसे बड़ी रैम मैमोरी वाली फोन है। इंटरनल मैमोरी की ओर रुख करें तो इसमें 256जीबी की स्टोरेज है। इसे भी पढ़ें: Xioami पेश करेगी 108-मेगापिक्सल वाले चार स्मार्टफोन, होंगे सबसे खास

जैसा कि हमने पहले ही बताया कि इसमें 5 रियर कैमरा सेटअप है। हालांकि लिस्ट किए गए फोन में सिर्फ 3 कैमरे का रेजल्यूशन ही दिया गया है। ओपो के नए रेनो फोन में 48 MP + 13 MP + 800 MP का कैमरा दिया गया है। हो सकती है कि जूम लेंस और टीओएफ कैमरे का रेजल्यूशन इसमें अंकित न हो। सेल्फी के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का कैमरा है।

Oppo के इस नए Reno फोन को किस नाम से लॉन्च किया जाएगा और किस देश में लॉन्च होगा इस बारे में अभी जानकारी नहीं है। परंतु इतना कहा जा सकता है कि कंपनी अपने 5जी फोन को लेकर जल्द ही आने वाली है। इसे भी पढ़ें: Realme Q में होगी 20W VOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 4,035एमएएच की बैटरी, 5 सितंबर होगा लॉन्च

ओपो रेनो सीरीज
गौरतलब है कि ओपो ने इस साल रेनो मॉडल की शुरुआत की थी और इसके तहत कंपनी अब तक 5 मॉडल पेश कर चुकी है। सबसे पहले ओपो रेनो और ओपो रेनो 10एक्स जूम आया था। इसके बाद हाल में रेनो 2, रेनो 2ज़ेड और रेनो 2एस को पेश किया है। ये फोन 20 हजार रुपये से लेकर 50 हजार रुपये के बजट में उपलब्ध हैं।

The post 5 रियर कैमरे के साथ सामने आया Oppo Reno का 5G मॉडल, इसमें है 12GB रैम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno-5g-phone-full-specifications-keak-on-tenaa/feed/ 0
Oppo Reno 2 आज होगा इंडिया में लॉन्च, यहां देख सकते हैं लाइव स्ट्रीम https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno-2-series-india-launch-today-all-you-need-to-know-watch-live-stream/ https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno-2-series-india-launch-today-all-you-need-to-know-watch-live-stream/#respond Wed, 28 Aug 2019 03:43:03 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=34917 Oppo Reno 2 सीरीज में तीन फोन पेश किए जा सकते हैं।

The post Oppo Reno 2 आज होगा इंडिया में लॉन्च, यहां देख सकते हैं लाइव स्ट्रीम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

चीन की स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी Oppo Reno 2 सीरीज को आज भारत में लॉन्च किया जाएगा। इस सीरीज को सबसे पहले इंडिया में लॉन्च किए जाने के बाद कंपनी 10 सितंबर को चीन में इन्हें पेश करेगी। वहीं, Oppo Reno 2 के लॉन्च से पहले कंपनी की ओर से कई बार ऑफिशियली टीज किया गया है और कंपनी ने इसके कई स्पेसिफिकेशंस भी कन्फर्म कर दिए हैं।

ऐसे देखें लाइव स्ट्रीम

Oppo Reno 2 का लॉन्च इवेंट दोपहर 3 बजे दिल्ली में होगा और इसे कंपनी अपने यूट्यूब चैनल पर लाइव स्ट्रीम करेगी। इवेंट में इस सीरीज के दो और स्मार्टफोन्स को लॉन्च किए जाने की जानकारी है। इन दोनों फोन्स को कंपनी Oppo Reno 2Z और Oppo Reno 2F के नाम से पेश कर सकती है। कहा जा रहा है कि Reno 2Z में पॉप-अप कैमरा सेटअप हो सकता है। वहीं, कंपनी लॉन्च इवेंट ही में इन डिवाइसेज की कीमत से पर्दा उठाएगी।
exclusive Oppo Reno 2F snapdragon 710 chipset price under 20000 india launch date 28 august
OPPO 2F की स्पेसिफिकेशन्स

अगर बात करें OPPO Reno 2F की स्पेसिफिकेशन्स की तो यह फोन नई Reno 2 सीरीज के अंदर आने वाला सबसे अफोर्डेबल फोन होगा। इस फोन में 6.53-इंच एमोलेड स्क्रीन के साथ इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, 19:9 आस्पेक्ट रेश्यो, फुल एचडी+ (1,080 x 2,340 पिक्सल) रेज्योल्यूशन और गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन होगा। इसके अलावा फोन में दिया जाने वाला डिसप्ले Eye प्रोटेक्शन मोड के साथ आएगा। वहीं, स्मार्टफोन MediaTek Helio P70 प्रोसेसर के साथ 8जीबी रैम और 128जीबी इंटरनल स्टोरेज से लैस होगा।

फोटोग्राफी के लिए OPPO Reno 2F में क्वार्ड-कैमार सेटअप होगा, जिसमें 48-मेगापिक्सल सैमसाग ब्राइट जीएम1 सेंसर इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबलाइजेशन के साथ दिया जाएगा। इसके अलावा फोन में 8-मेगापिक्सल का 119-डिग्री अल्ट्रा वाइड-एंगल लेंस और दो 2-मेगापिक्सल सेंसर होंगे। यह सेंसर एक्सक्लूसिव डिजाइन फिल्टर्स सपोर्ट के साथ आएंगे। इसके अलावा कैमरा 10x डिजिटल जूम से लैस होगा। वहीं, सेल्फी के लिए फोन में पॉप-अप मॉड्यूल कैमरा होगा।

OPPO Reno 2 की नई डिटेल्स

वहीं, Reno 2 की नई डिटेल्स सामने आई हैं। स्मार्टफोन में मौजूज कैमरा 2x हाइब्रिड जूम, मार्को शॉट, वीडियो जूम और दो नए डिजाइन फिलटर्स होंगे। इससे पहले ऑफिशियल जानकारी सामने आ चुकी है कि Reno 2 बेहतरीन इनोवेशन और शानदार यूजर एक्सपीरियंस होगा। Oppo Reno 2 स्मार्टफोन 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया जाएगा जिसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 93.1 प्रतिशत का होगा। ओपो रेनो 2 में फुलस्क्रीन बॉर्डर लेस 6.55-इंच की एमोलेड डिसप्ले दी जाएगी। कंपनी ने डिसप्ले रेज्ल्यूशन की जानकारी तो नहीं दी है लेकिन यह साफ बता दिया है कि Oppo Reno 2 इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर 3.0 तकनीक से लैस होगा।
exclusive OPPO Reno 2Z real image design look leak camera specification details before launch india
कंपनी बता चुकी है कि Oppo Reno 2 को कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 6 से प्रोटेक्ट किया जाएगा वहीं फोन का बैक पैनल 3डी कर्व्ड ग्लास पर बना होगा तथा कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 से प्रोटेक्ट किया जाएगा। Oppo के अनुसार रेनो सीरीज़ का यह आगामी डिवाईस 8जीबी रैम मैमोरी पर पेश किया जाएगा जो 256जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करेगा। वहीं कंपनी ने खुलासा कर दिया है कि Oppo Reno 2 में आक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 730G चिपसेट दिया जाएगा। इसे भी पढ़ें: Exclusive : लॉन्च से पहले ही देखें Oppo Reno 2Z की रियल फोटो और जानें कैमरा स्पेसिफिकेशन्स
OPPO Reno 2Z के नए फीचर्स

आखिर में इस सीरीज के अंदर OPPO Reno 2Z को पेश किया जाएगा। हमारे सोर्स के अनुसार इस फोन में 10x डिजिटल जूम, इलेक्ट्रॉनिक कैमरा स्टेबलाइजेशन, अल्ट्रा डार्क मोड, मीडियो ब्लर और दो एक्सक्लूसिव डिजाइन फिल्टर्स होंगे। इसके साथ ही डिसप्ले रिजोल्यूशन 1,080 x 2,340 पिक्सल और आस्पेक्ट रेश्यो 19.5:9 होगा। वहीं, स्मार्टफोन ऑक्टा-कोर Helio P90 प्रोसेसर के साथ 2.2GHz पर आधारित होगा फोन का वजन 195 ग्राम होगा।

लीक की बात करें तो Oppo Reno 2Z को 6.53-इंच की फुलएचडी+ एमोलेड डिसप्ले पर पेश किया जा सकता है जो कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 से प्रोटेक्टेड होगी। यह मॉडल भी इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस होगा। लीक के अनुसार Oppo Reno 2Z को 8जीबी रैम व 256जीबी मैमोरी पर लॉन्च किया जाएगा जो मीडियाटेक के हेलीयो पी90 चिपसेट पर रन करेगा। लीक के मुताबिक यह फोन VOOC 3.0 फ्लैश चार्जिंग सपोर्ट वाली 4,000एमएएच की बैटरी सपोर्ट करेगा और Oppo Reno 2Z में 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देखने को मिलेगा।

The post Oppo Reno 2 आज होगा इंडिया में लॉन्च, यहां देख सकते हैं लाइव स्ट्रीम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno-2-series-india-launch-today-all-you-need-to-know-watch-live-stream/feed/ 0