OPPO Reno15 Pro Mini | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Tue, 13 Jan 2026 07:16:33 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 7300 रुपये डिस्काउंट के साथ शुरू हुई OPPO Reno15 Pro की सेल! Reno15 Pro mini पर 6500 की छूट https://www.91mobiles.com/hindi/200-mp-camera-phone-oppo-reno-15-pro-and-reno-15-pro-mini-sale-starts-in-india-with-upto-7300-discount-offer/ https://www.91mobiles.com/hindi/200-mp-camera-phone-oppo-reno-15-pro-and-reno-15-pro-mini-sale-starts-in-india-with-upto-7300-discount-offer/#respond Tue, 13 Jan 2026 07:16:33 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=188452 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

ओपो ने पिछले सप्ताह भारत में अपनी नई रेनो15 सीरीज लॉन्च थी। इस सीरीज के चार मोबाइल आए थे जिनमें OPPO Reno 15 Pro और Reno 15 Pro Mini भी शामिल थे। आज 13 जनवरी से सीरीज के ‘प्रो मॉडल’ इं​डिया में सेल के लिए उपलब्ध हो गए हैं। इस ओपो मोबाइल्स पर कंपनी पहली […]

The post 7300 रुपये डिस्काउंट के साथ शुरू हुई OPPO Reno15 Pro की सेल! Reno15 Pro mini पर 6500 की छूट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

ओपो ने पिछले सप्ताह भारत में अपनी नई रेनो15 सीरीज लॉन्च थी। इस सीरीज के चार मोबाइल आए थे जिनमें OPPO Reno 15 Pro और Reno 15 Pro Mini भी शामिल थे। आज 13 जनवरी से सीरीज के ‘प्रो मॉडल’ इं​डिया में सेल के लिए उपलब्ध हो गए हैं। इस ओपो मोबाइल्स पर कंपनी पहली ही सेल में भारी डिस्काउंट दे रही है। रेनो 15 प्रो पर 7300 रुपये तक और रेनो 15 प्रो मिनी पर 6500 रुपये तक की छूट पाई जा सकती है। Reno 15 series पर मिल रहे ऑफर्स की जानकारी आप आगे पढ़ सकते हैं।

OPPO Reno 15 Pro प्राइस और ऑफर

मेमोरी वेरिएंट लॉन्च प्राइस डिस्काउंट इफेक्टिव प्राइस
12GB RAM + 256GB Storage ₹67,999 ₹6,800 तक ₹61,199
12GB RAM + 512GB Storage ₹72,999 ₹7,300 तक ₹65,699

ओपो रेनो 15 प्रो 12जीबी रैम वाला 5जी फोन है जिसे 256जीबी और 512जीबी स्टोरेज पर लॉन्च किया गया था। इन दोनों वेरिएंट्स पर कंपनी 10 प्रतिशत की छूट दे रही है। 10% के हिसाब से 67,999 रुपये वाले 256जीबी वेरिएंट पर 6,800 रुपये तक और 72,999 रुपये वाले 512जीबी वेरिएंट पर 7,300 रुपये तक की छूट मिल रही है। दोनों स्मार्टफोन वेरिएंट शॉपिंग साइट अमेजन और फ्लिपकार्ट पर छूट के साथ उपलब्ध हो गए हैं।

इस बैंक डिस्काउंट का लाभ अमेजन पर SBI सहित HDFC बैंक ग्राहक और फ्लिपकार्ट पर एसबीआई सहित ICICI और KOTAK ग्राहक उठा सकते हैं। यह छूट एक बार में फुल पेमेंट करने पर ही मिलेगी और बैंक ऑफर भी सीमित समय तक ही प्राप्त होगा। डील की डिटेल जानने या फोन खरीदने के लिए क्लिक करें: Amazon / Flipkart

OPPO Reno 15 Pro mini प्राइस और ऑफर

मेमोरी वेरिएंट लॉन्च प्राइस डिस्काउंट इफेक्टिव प्राइस
12GB RAM + 256GB Storage ₹59,999 ₹6,000 तक ₹53,999
12GB RAM + 512GB Storage ₹64,999 ₹6,500 तक ₹58,499

ओपो रेनो 15 प्रो मिनी 5जी फोन भी इंडिया में दो मेमोरी वेरिएंट्स में सेल के लिए उपलब्ध हुआ है। यह भी 12GB RAM वाला 5G फोन है। इसके 59,999 रुपये वाले 256GB मेमोरी वेरिएंट पर 6,000 रुपये तक का डिस्काउंट और 64,999 रुपये में लॉन्च हुए 512GB स्टोरेज वेरिएंट पर 6,500 रुपये तक की छूट मिल रही है। रेनो15 प्रो मिनी को Glacier White और Cocoa Brown कलर में खरीदा जा सकता है।

अगर आप अमेजन पर डिस्काउंट के साथ फोन खरीदा चाहते हैं तो SBI और HDFC Bank Credit card की जरूरत पड़ेगी। वहीं फ्लिपकार्ट पर छूट पाने के लिए SBI, ICICI और KOTAK बैंक के कार्ड का इस्तेमाल करना होगा। यह फोन को भी सिर्फ इस सप्ताह डील डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। ऑफर की विस्तृत जानकारी के लिए या फिर छूट के साथ मोबाइल खरीदने के लिए क्लिक करें: Amazon / Flipkart

फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो ओपो रेनो 15 प्रो और रेनो 15 प्रो मिनी दोनों स्मार्टफोन एंड्रॉयड 16 आधारित ColorOS 16 पर काम करते हैं। प्रोसेसिंग के लिए इनमें 4नैनोमीटर आर्किटेक्चर पर बना MediaTek Dimensity 8450 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है जो 3.25GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। ये डिवाइस LPDDR5x RAM से लैस हैं और यूजर्स को इनमें 5 जेनरेशन की एंड्रॉयड ओएस अपग्रेड और 6 साल की सिक्योरिटी अपडेट मिलेगी।

OPPO Reno 15 Pro mini 5G फोन को 6.32-इंच की 1.5K डिस्प्ले पर लॉन्च किया गया है और Reno 15 Pro 5G में 6.78-इंच 1.5K स्क्रीन दी गई है। दोनों में LTPS AMOLED पैनल का इस्तेमाल किया गया है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट और 3600nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट प्राप्त होता है। इस फोन में यूजर्स को इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और Gloved Touch फीचर भी मिलेंगे। वहीं स्क्रीन स्क्रैच से बचाने के लिए Gorilla Glass 7i की प्रोटेक्शन दी गई है।

फोटोग्राफी के लिए इनके ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में एफ/1.8 अपर्चर वाला 200 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। यह Samsung ISOCELL HP5 सेंसर जो OIS सपोर्ट करता है। साथ ही एफ/2.0 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल का Ultra-Wide एंगल लेंस और 3.5x optical ज़ूम वाला 50 मेगापिक्सल का periscope telephoto लेंस लगाया गया है। ओपो रेनो 15 प्रो और 15 प्रो मिनी दोनों 50 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा वाले फोन हैं।

पावर बैकअप के लिए OPPO Reno 15 Pro में 6500mAh बैटरी दी गई है। वहीं OPPO Reno 15 Pro mini 6200एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है। ये दोनों मोबाइल 80W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ लाए गए हैं। वहीं रेनो 15 प्रो में कंपनी ने 50W AirVOOC वायरलेस चार्जिंग टेक्नोलॉजी भी दी है। ये IP66 + IP68 + IP69 सर्टिफाइड ओपो मोबाइल हैं।

The post 7300 रुपये डिस्काउंट के साथ शुरू हुई OPPO Reno15 Pro की सेल! Reno15 Pro mini पर 6500 की छूट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/200-mp-camera-phone-oppo-reno-15-pro-and-reno-15-pro-mini-sale-starts-in-india-with-upto-7300-discount-offer/feed/ 0
OPPO Reno15 सीरीज भारत में 8 जनवरी को होगी लॉन्च, मिलेगा 200MP AI कैमरा और दमदार फीचर्स https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno-15-series-india-launch-date-8-january/ https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno-15-series-india-launch-date-8-january/#respond Fri, 02 Jan 2026 09:12:35 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=187913 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

OPPO ने चीन में लॉन्च और ग्लोबल लॉन्च डेट की पुष्टि करने के बाद Reno15 Series की इंडिया लॉन्च डेट तय कर दी है। इसे भारत में 8 जनवरी 2026 को लॉन्च किया जाएगा। यह सीरीज दमदार फीचर्स और फोटोग्राफी पसंद करने वाले ग्राहकों को पसंद आ सकती है। इसमें एडवांस AI-कैमरा एक्सपीरियंस पर फोकस […]

The post OPPO Reno15 सीरीज भारत में 8 जनवरी को होगी लॉन्च, मिलेगा 200MP AI कैमरा और दमदार फीचर्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

OPPO ने चीन में लॉन्च और ग्लोबल लॉन्च डेट की पुष्टि करने के बाद Reno15 Series की इंडिया लॉन्च डेट तय कर दी है। इसे भारत में 8 जनवरी 2026 को लॉन्च किया जाएगा। यह सीरीज दमदार फीचर्स और फोटोग्राफी पसंद करने वाले ग्राहकों को पसंद आ सकती है। इसमें एडवांस AI-कैमरा एक्सपीरियंस पर फोकस किया गया है। बता दें कि भारतीय बाजार में लाइनअप में OPPO Reno15 Pro 5G, Reno15 Pro Mini 5G और OPPO Reno15 5G शामिल होंगे। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

ब्रांड ने कंफर्म किया है कि OPPO Reno15 Pro 5G और Reno15 Pro Mini 5G में 200MP का Ultra-Clear मेन कैमरा दिया जाएगा। जो कंपनी की PureTone Technology के साथ आएगा। यह टेक्नोलॉजी सब्जेक्ट और उसके आसपास के माहौल के बीच बेहतर बैलेंस बनाकर नेचुरल कलर टोन को प्रिजर्व करती है। इसके अलावा, दोनों Pro मॉडल्स में 50MP का 3.5× टेलीफोटो पोर्ट्रेट कैमरा और 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलेगा। जिससे यूजर्स पोर्ट्रेट, लैंडस्केप और ग्रुप शॉट्स को ज्यादा डिटेल और क्लैरिटी के साथ कैप्चर कर सकते हैं।

OPPO Reno15 5G को उन यूज़र्स के लिए पेश किया जा सकता है जो डेली फोटोग्राफी और AI क्रिएटिव फीचर्स चाहते हैं। इसमें 50MP का Ultra-Clear मेन कैमरा, 50MP 3.5× टेलीफोटो पोर्ट्रेट लेंस, 50MP अल्ट्रा-वाइड सेल्फी कैमरा और 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा होगा। जिससे यह फोन अलग-अलग शूटिंग सिचुएशंस के लिए एक बैलेंस्ड ऑप्शन बन सकता है।

पोर्ट्रेट फोटोग्राफी के लिए OPPO की PureTone Technology फोटो को जरूरत से ज्यादा स्मूद या आर्टिफिशियल बनाने की बजाय लाइट, टेक्सचर और डिटेल को संतुलित रखती है। खासतौर पर इंडियन स्किन टोन्स को ध्यान में रखते हुए कैमरा अलग-अलग लाइटिंग कंडीशंस में भी नेचुरल और कंसिस्टेंट रिजल्ट दे सकता है।

Oppo Reno15 Series में AI Editor 3.0 तकनीक भी मिलेगी। जिसमें AI Portrait Glow जैसे फीचर्स शामिल हैं। चाहे फोटो लो-लाइट में ली गई हो या बैकलाइट में यह फीचर सीन को एनालाइज करके लाइटिंग को ऑटोमैटिकली एडजस्ट करता है। इसके अलावा AI Motion Photo Slow-Mo और अन्य AI टूल्स यूजर्स को फोटो और मोमेंट्स को कैप्चर करने के बाद भी बेहतर तरीके से एडिट करने की सुविधा देते हैं।

क्रिएटिव यूज़र्स के लिए Popout जैसे फीचर्स भी मिलेगा। जो स्टिल फोटो और मोशन शॉट्स को डेप्थ और डायमेंशन के साथ प्रेजेंट करते हैं। इससे बिना किसी थर्ड-पार्टी ऐप के सोशल मीडिया के लिए आकर्षक और डायनामिक विजुअल्स तैयार किए जा सकते हैं।

वीडियो के मामले में OPPO Reno15 Pro 5G और Reno15 Pro Mini 5G फ्रंट, मेन, अल्ट्रा-वाइड और टेलीफोटो कैमरा पर 4K HDR वीडियो रिकॉर्डिंग को 60fps तक सपोर्ट करेंगे। HDR सपोर्ट की मदद से हाईलाइट्स और शैडो में बेहतर डिटेल मिलती है, जिससे अलग-अलग लाइटिंग कंडीशंस में भी वीडियो नेचुरल और बैलेंस्ड नजर आते हैं। Dual Conversion Gain वीडियो सिस्टम लो-लाइट और हाई-कॉन्ट्रास्ट सीन में बेहतर डायनामिक रेंज और स्मूद एक्सपोजर ट्रांजिशन देने में मदद कर सकता है।

Oppo Reno 15 सीरीज Flipkart, Amazon और Oppo India ऑनलाइन स्टोर के जरिए सेल के लिए उपलब्ध होगी। इन फोंस में होलोफ्यूजन टेक्नोलॉजी के साथ एयरोस्पेस-ग्रेड एल्यूमीनियम फ्रेम होगा और ये धूल और पानी से बचाव के लिए IP66, IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आएंगे।

OPPO Reno 15 Pro colors memory options

लीक के अनुसार, Oppo Reno 15 Pro Mini के 12GB रैम और 256GB स्टोरेज की बॉक्स कीमत 64,999 रुपये हो सकती है, जबकि संभावित बैंक ऑफर्स के बाद रिटेल कीमत 59,999 रुपये के करीब होने की उम्मीद है।

Oppo Reno 15 Pro Mini में 6.32-इंच AMOLED डिस्प्ले होने की उम्मीद है, जबकि Reno 15 Pro में 6.78-इंच AMOLED पैनल और स्टैंडर्ड Reno 15 में 6.59-इंच AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है। सभी मॉडल में फुल-HD+ रिजॉल्यूशन मिलने की उम्मीद है, जिसमें प्रो में ज्यादा पीक ब्राइटनेस हो सकती है।

Oppo Reno 15 Pro Mini में MediaTek Dimensity 8450 चिपसेट, 80W फास्ट चार्जिंग के साथ 6,200mAh की बैटरी दी जा सकती है। Reno 15 को 6,200mAh और Reno 15 Pro को 6,500mAh बैटरी के साथ उतारा जा सकता है। दोनों ही स्मार्टफोन 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाले हो सकते हैं। वहीं, Pro मॉडल में 50W वायरलेस चार्जिंग भी मिल सकती है।

आगामी Oppo Reno 15 सीरीज का मुकाबला संभावित तौर पर Samsung Galaxy A56 5G, OnePlus 13R और Pixel 9A जैसे मॉडल्स से हो सकता है। अगर आप आने वाले हफ्ते में नया स्मार्टफोन लेने की सोच रहे हैं और कैमरा, परफॉरमेंस, डिजाइन व बैटरी शानदार चाहिए तो Oppo Reno 15 सीरीज के लिए रुक सकते हैं। हम आपको आगे भी अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।

The post OPPO Reno15 सीरीज भारत में 8 जनवरी को होगी लॉन्च, मिलेगा 200MP AI कैमरा और दमदार फीचर्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno-15-series-india-launch-date-8-january/feed/ 0
200MP बैक और 50MP फ्रंट कैमरा पर लॉन्च होगा OPPO Reno 15 Pro Mini! स्पेसिफिकेशन्स हुई लीक https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno-15-pro-mini-might-launch-with-50mp-selfie-and-200mp-camera/ https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno-15-pro-mini-might-launch-with-50mp-selfie-and-200mp-camera/#respond Sat, 20 Dec 2025 06:01:07 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=187399 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

91मोबाइल्स ने अपनी एक्सक्लूसिव रिपोर्ट में खुलासा कर दिया है कि ओपो कंपनी बेहद जल्द इंडिया में अपनी नई ‘रेनो 15’ सीरीज लेकर आ रही है। इस सीरीज के तहत कॉम्पैक्ट मोबाइल फोन OPPO Reno15 Pro Mini भी लॉन्च होगा! यह पहली बार है जब ओपो कंपनी रेनो सीरीज में कोई ‘मिनी’ मॉडल लेकर आ […]

The post 200MP बैक और 50MP फ्रंट कैमरा पर लॉन्च होगा OPPO Reno 15 Pro Mini! स्पेसिफिकेशन्स हुई लीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

91मोबाइल्स ने अपनी एक्सक्लूसिव रिपोर्ट में खुलासा कर दिया है कि ओपो कंपनी बेहद जल्द इंडिया में अपनी नई ‘रेनो 15’ सीरीज लेकर आ रही है। इस सीरीज के तहत कॉम्पैक्ट मोबाइल फोन OPPO Reno15 Pro Mini भी लॉन्च होगा! यह पहली बार है जब ओपो कंपनी रेनो सीरीज में कोई ‘मिनी’ मॉडल लेकर आ रही है। ब्रांड द्वारा हालांकि अभी तक इस फोन से जुड़ी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है लेकिन एक ताजा लीक में ओपो रेनो 15 प्रो मिनी की स्पेसिफिकेशन और फोटो सामने आ गई है।

OPPO Reno 15 Pro Mini की जानकारी टिपस्टर गैजेट्सडाटा के जरिये सामने आई है। लीक में फोन की फोटो शेयर की गई है जिसमें डिवाइस की सेटिंग्स में मौजूद ‘अबाउट फोन’ टैब ओपन है। यहां मोबाइल का नाम रेनो 15 प्रो मिनी लिखा हुआ है। वहीं चौंकने वाली बात यह है कि फोन में ColorOS 15.0​ दिखाया गया है। हमें उम्मीद है कि कंपनी मार्केट में इसे लेटेस्ट ColorOS 16 के साथ ही लॉन्च करेगी।

रेनो 15 प्रो मिनी की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो लीक के मुताबिक यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 8450 चिपसेट पर लॉन्च किया जा सकता है। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना 8-कोर प्रोसेसर है जो 2.1GHz से लेकर 3.3GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। गौरतलब है कि OPPO Reno 14 Pro भी इसी प्रोसेसर पर लॉन्च हुआ था। यानी Reno 15 Pro Mini में रेनो14 प्रो वाला चिपसेट मिलेगा।

लीक के अनुसार ओपो रेनो 15 प्रो मिनी ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप पर लाया जाएगा। इसके बैक पैनल पर 200 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है जिसके साथ 3.5x ज़ूम वाला 50 मेगापिक्सल टेलीफोटो लेंस और 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस मिल सकता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Reno 15 Pro Mini 5G फोन को 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा पर लॉन्च किया जा सकता है।

OPPO Reno 15 Pro colors memory options
OPPO Reno 15

ओपो रेनो 15 प्रो मिनी को 6.32-इंच की 1.5K स्क्रीन पर लॉन्च किया जा सकता है। लीक की मानें तो यह flat OLED डिस्प्ले होगी जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट दिया जा सकता है। वहीं मोबाइल चार्ज करने के लिए Reno15 Pro Mini में 80W फास्ट चार्जिंग के साथ रिवर्स चार्जिंग तकनीक भी मिल सकती है। सामने आए लीक के मुताबिक यह स्मार्टफोन IP69 रेटिंग के साथ लॉन्च होगा।

चीन में लॉन्च हो चुके ओपो रेनो 15 और रेनो 15 प्रो की बात करें तो ये दोनों मोबाइल्स Dimensity 8450 प्रोसेसर पर काम करते हैं। फोटोग्राफी के लिए इनमें 200MP प्राइमरी सेंसर, 50MP अल्ट्रावाइड और 50MP टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट पर 50MP सेल्फी सेंसर लगा है।

OPPO Reno 15 Pro में 6.78-इंच का फुल-HD+ फ्लेक्सिबल AMOLED डिस्प्ले दी गई है। Reno 15 में 6.32-इंच स्क्रीन लगी है। पावर बैकअप के लिए रेनो 15 में 6,200mAh बैटरी और रेनो 15 प्रो में 6,500mAh बैटरी लगाई गई है। दोनों फोन 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करते हैं और प्रो मॉडल में 50W वायरलेस चार्जिंग भी दी गई है।

The post 200MP बैक और 50MP फ्रंट कैमरा पर लॉन्च होगा OPPO Reno 15 Pro Mini! स्पेसिफिकेशन्स हुई लीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno-15-pro-mini-might-launch-with-50mp-selfie-and-200mp-camera/feed/ 0
OPPO ला सकता है पहला कॉम्पैक्ट रेनो फोन, Reno15 Pro Mini की डिटेल्स लीक https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno15-pro-mini-launch-first-compact-reno-phone-leak/ https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno15-pro-mini-launch-first-compact-reno-phone-leak/#respond Fri, 19 Dec 2025 05:58:32 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=187358 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

OPPO अपनी मिड-रेंज Reno 15 सीरीज को भारत और ग्लोबल मार्केट में जल्द लाने वाला है। बड़ी बात यह है कि इस बार कंपनी कुछ नया कर सकती है। इंडस्ट्री सूत्रों के हवाले से 91mobiles को मिली जानकारी के मुताबिक ओप्पो पहली बार Reno 15 सीरीज में कॉम्पैक्ट स्मार्टफोन पेश कर सकता है। जिसे OPPO […]

The post OPPO ला सकता है पहला कॉम्पैक्ट रेनो फोन, Reno15 Pro Mini की डिटेल्स लीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

OPPO अपनी मिड-रेंज Reno 15 सीरीज को भारत और ग्लोबल मार्केट में जल्द लाने वाला है। बड़ी बात यह है कि इस बार कंपनी कुछ नया कर सकती है। इंडस्ट्री सूत्रों के हवाले से 91mobiles को मिली जानकारी के मुताबिक ओप्पो पहली बार Reno 15 सीरीज में कॉम्पैक्ट स्मार्टफोन पेश कर सकता है। जिसे OPPO Reno15 Pro Mini नाम दिया बाजार में उतारा जा सकता है। आइए, आगे जानकारी को विस्तार से जानते हैं।

एक्सक्लूसिव जानकारी के अनुसार, OPPO Reno15 Pro Mini में कॉम्पैक्ट फॉर्म फैक्टर मिलने वाला है। फोन में 6.32-इंच का AMOLED डिस्प्ले हो सकता है। जो मौजूदा बेस मॉडल के हिसाब से इसे कॉम्पैक्ट कैटेगरी में रखता है। इसका वजन करीब 187 ग्राम और मोटाई 7.99mm होने की उम्मीद है। जबकि बेजल्स सिर्फ 1.6mm रखे जा सकते हैं। जिससे फोन स्लीक और प्रीमियम फील दे सकता है।

OPPO Reno 15 Pro colors memory options

डिजाइन की बात करें तो Reno15 Pro Mini के Glacier White कलर वैरियंट में खास रिबन डिजाइन के साथ आने की संभावना है। जो सिर्फ इसी मॉडल तक सीमित रह सकता है। फोन में ग्लास बैक दिया जा सकता है। OPPO पहले भी Reno सीरीज में अलग-अलग डिजाइन फिनिश के साथ एक्सपेरिमेंट करता आया है इसलिए इस बार भी कंपनी कुछ यूनिक लेकर आ सकती है।

ड्यूरेबिलिटी के मामले में भी यह फोन मजबूत हो सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक OPPO Reno15 Pro Mini में IP66, IP67 और IP69 रेटिंग सपोर्ट मिल सकता है। जो इसे डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस बना सकता है।

बता दें चीन में लॉन्च हुई Reno15 सीरीज में सिर्फ Reno15 और Reno15 Pro शामिल हैं और वहां Pro Mini मॉडल को पेश नहीं किया गया है। इससे लगता है कि Reno15 Pro Mini को चुनिंदा मार्केट्स यानी भारत के लिए ही लाया जा सकता है।

स्पेसिफिकेशंस को लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन पूर्व लीक्स की मानें तो Reno15 सीरीज Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट के साथ लॉन्च हो सकती है। जबकि चीन में मौजूद Reno15 मॉडल MediaTek Dimensity 8450 प्रोसेसर पर आधारित हैं। इसके अलावा 6,500mAh की बड़ी बैटरी और 80W फास्ट वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट मिलने की बात सामने आई है। कैमरा सेटअप की बात करें तो सीरीज के किसी एक मॉडल में 50MP टेलीफोटो लेंस के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है।

आगामी OPPO Reno15 Pro Mini उन यूजर्स के लिए खास हो सकता है जो कॉम्पैक्ट साइज में प्रीमियम डिजाइन, दमदार फीचर्स और बढ़िया कैमरा पसंद करते हैं। इसका मुकाबला संभावित तौर पर OnePlus 13s, Vivo X200 Pro Mini और Vivo X300 जैसे कॉम्पैक्ट मॉडल्स से हो सकता है।

यदि OPPO Reno15 Pro Mini को मिड रेंज में लाया जाता है तो यह इंडियन ग्राहकों के लिए एक नया विकल्प बन सकता है। हालांकि देखना होगा कि इसे ग्राहक कितना पसंद करते हैं। अगर आपको भी छोटे साइज वाले डिवाइस पसंद हैं तो आप इसका वेट कर सकते हैं। हम आगे भी आपको अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।

The post OPPO ला सकता है पहला कॉम्पैक्ट रेनो फोन, Reno15 Pro Mini की डिटेल्स लीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno15-pro-mini-launch-first-compact-reno-phone-leak/feed/ 0