Oppo Reno7 Z 5G | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Tue, 07 Mar 2023 11:27:12 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 लॉन्च हुआ 8GB RAM वाला स्टाईलिश OPPO Reno7 Z 5G फोन, इसमें है 64MP कैमरा https://www.91mobiles.com/hindi/8gb-ram-phone-oppo-reno7-z-5g-launched-in-thailand-know-specifications-price/ https://www.91mobiles.com/hindi/8gb-ram-phone-oppo-reno7-z-5g-launched-in-thailand-know-specifications-price/#respond Wed, 02 Mar 2022 09:56:06 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=76701 यह ओपो मोबाइल फोन Snapdragon 695, 64MP triple camera और 33W fast charging तकनीक से लैस होकर आया है।

The post लॉन्च हुआ 8GB RAM वाला स्टाईलिश OPPO Reno7 Z 5G फोन, इसमें है 64MP कैमरा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

OPPO ने पिछले महीने ही भारतीय बाजार में अपनी ‘रेनो 7’ सीरीज़ को पेश किया है। सीरीज़ के तहत Oppo Reno 7 5G और Oppo Reno7 Pro 5G Phone लॉन्च हुए थे जिनका प्राइस क्रमश: 28,999 रुपये और 39,999 रुपये है। वहीं आज ग्लोबल मंच पर इस सीरीज़ में एक और नया डिवाईस जोड़ते हुए ओपो ने OPPO Reno7 Z 5G भी लॉन्च कर दिया है। यह ओपो मोबाइल फोन Snapdragon 695, 64MP triple camera और 33W fast charging तकनीक से लैस होकर आया है।

OPPO Reno7 Z 5G

ओपो रेनो7 ज़ेड 5जी के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह मोबाइल फोन 6.43 इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले पर लॉन्च हुआ है। फोन की स्क्रीन एमोलेड पैनल पर बनी है जो 60हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 180हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग रेट सपोर्ट करती है। फोन ​डिसप्ले पंच-होल डिजाईन पर बनी है जिसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 90.8 प्रतिशत का है। यह ओपो फोन 409पीपीआई और 600निट्स ब्राइटनेस भी सपोर्ट करता है।

OPPO Reno7 Z 5G फोन को एंडरॉयड 11 पर लॉन्च किया गया है जो कलरओएस 12 के साथ मिलकर काम करता है। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में कुल आठ कोर पर काम करने वाला प्रोसेसर तथा क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 695 चिपसेट दिया गया है। यह ओपो मोबाइल LPDDR4x RAM और UFS 2.2 storage तकनीक पर काम करता है तथा थाईलैंड में इसे 8 जीबी रैम मैमोरी व 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज पर लॉन्च किया गया है।

यह भी पढ़ें : 15 हजार से भी कम में लॉन्च हुआ यह शानदार Xiaomi फोन, दी गई है 5,000mAh Battery और 50MP Camera

फोटोग्राफी के लिए ओपो रेनो7 ज़ेड 5जी फोन ट्रिपल रियर कैमर सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश से लैस 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। इसके साथ रियर कैमरा सेटअप में 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम लेंस और 2 मेगापिक्सल का ही मैक्रो लेंस मौजूद है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह ओपो फोन 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

8gb ram phone OPPO Reno7 Z 5G launched in thailand know specifications price

OPPO Reno7 Z 5G डुअल सिम फोन है जो एनएफसी, 3.5एमएम जैक व अन्य बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही सिक्योरिटी के लिए जहां इन डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर सपोर्ट करता है वहीं पावर बैकअप के लिए इस फोन में 4,500एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है। फोन को तेजी से चार्ज करने के लिए इसे 33वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया गया है। इस ओपो मोबाइल का डायमेंशन 159.85 x 73.17 x 7.49/7.55एमएम और वजन सिर्फ 173ग्राम है।

The post लॉन्च हुआ 8GB RAM वाला स्टाईलिश OPPO Reno7 Z 5G फोन, इसमें है 64MP कैमरा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/8gb-ram-phone-oppo-reno7-z-5g-launched-in-thailand-know-specifications-price/feed/ 0
Oppo Reno7 Z 5G स्मार्टफोन 4500mAh बैटरी के साथ होगा लॉन्च: रिपोर्ट https://www.91mobiles.com/hindi/specifications-of-oppo-reno7-z-5g-smartphone-listed-on-fcc/ https://www.91mobiles.com/hindi/specifications-of-oppo-reno7-z-5g-smartphone-listed-on-fcc/#respond Wed, 16 Feb 2022 12:16:33 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=75770 Oppo Reno7 Z स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 480+ 5G प्रोसेसर के साथ पेश किया जाएगा।

The post Oppo Reno7 Z 5G स्मार्टफोन 4500mAh बैटरी के साथ होगा लॉन्च: रिपोर्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Oppo इन दिनों अपने प्रीमियम मिड रेंज स्मार्टफ़ोन सीरीज Reno7 के नए स्मार्टफोन Oppo Reno7 Z 5G को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। ओप्पो का यह फोन गीकबेंच, NBTC, और TUV Rheinland सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर लिस्ट किया जा चुका है। अब अपकमिंग Oppo Reno7 Z 5G स्मार्टफोन मॉडल नंबर CPH2343 के साथ FCC सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। FCC की लिस्टिंग से ओप्पो के अपकमिंग स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन्स सामने आ गए हैं।

Oppo Reno7 Z 5G स्मार्टफोन FCC लिस्टिंग

अपकमिंग Oppo Reno7 Z 5G स्मार्टफोन को FCC सर्टिफिकेशन की वेबसाइट पर मॉडल नंबर CPH2343 के साथ लिस्ट किया गया है। FCC की लिस्टिंग से पता चलता है कि Oppo Reno7 Z स्मार्टफोन को 4500mAh की बैटरी के साथ पेश किया जा सकता है। इसके साथ ही ओप्पो के इस स्मार्टफोन का साइज 159.85 × 73.19 × 7.49mm और वजन 173 ग्राम होगा। इसके साथ ही ओप्पो का यह स्मार्टफ़ोन ColorOS 12.0.1 पर रन करेगा।

FCC की लिस्टिंग से फिलहाल इतनी ही जानकारी मिलती है। इसके साथ ही रियलमी का यह स्मार्टफोन Geekbench प्लेटफॉर्म पर भी लिस्ट किया गया है। यहां हम आपको Oppo के अपकमिंग स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स सामने आ चुकी हैं। यह भी पढ़ें : Realme 9 Pro स्मार्टफोन ने भारत में 64MP कैमरा, Snapdragon 695 प्रोसेसर और 5000mAh बैटरी के साथ की ग्रैंड एंट्री, जानें क्या हैं दाम

Oppo Reno7 Z स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 480+ 5G प्रोसेसर के साथ पेश किया जाएगा। Snapdragon 480+ प्रोसेसर 8nm फेब्रिकेशन प्रोसेस पर बना हुआ है। ओप्पो के इस फोन में ग्राफिक्स के लिए Adreno 619 GPU दिया जाएगा। इसके साथ ही फोन में X51 मॉडेम दिया जाएगा। अपकमिंग Reno7 Z स्मार्टफोन 8GB की रैम, Android 11 के साथ पेश किया जा सकता है। ओप्पो का यह स्मार्टफोन 33W फास्ट चार्जिंग के साथ पेश किया जाएगा जो TUV Rheinland लिस्टिंग के जरिए पता चलता है। यह भी पढ़ें : Samsung का 5000mAh की बैटरी वाला सस्ता Galaxy A13 4G स्मार्टफ़ोन जल्द होगा लॉन्च, Xiaomi और Realme की बढ़ेंगी मुश्किलें

The post Oppo Reno7 Z 5G स्मार्टफोन 4500mAh बैटरी के साथ होगा लॉन्च: रिपोर्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/specifications-of-oppo-reno7-z-5g-smartphone-listed-on-fcc/feed/ 0