Oppo USC | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Thu, 27 Jun 2019 10:36:18 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 आ गया दुनिया का पहला अंडर-डिसप्ले कैमरे वाला फोन, अब बदलेगा स्मार्टफोन का अंदाज़ https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-under-screen-camera-usc-technology-unveiled-mec-shanghai-with-meshtalk/ https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-under-screen-camera-usc-technology-unveiled-mec-shanghai-with-meshtalk/#respond Thu, 27 Jun 2019 09:52:25 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=32683 ओपो के इस फोन में स्क्रीन के नीचे कैमरा दिया गया है जो ​बाहर से इनविज़िबल यानि अदृश्य रहता है।

The post आ गया दुनिया का पहला अंडर-डिसप्ले कैमरे वाला फोन, अब बदलेगा स्मार्टफोन का अंदाज़ first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

OPPO ने कुछ दिनों पहले बताया था कि कंपनी Under-Screen Camera वाले स्मार्टफोन पर काम कर रही है और जल्द ही इस तकनीक को दुनिया के सामने लाएगी। वहीं कल शंघाई में आयोजित मोबाइल वर्ल्ड कॉग्रेस के मंच से दुनिया का पहला अंडर-डिसप्ले कैमरे वाला फोन पेश कर दिया है। अभी तक जहां वॉटरड्रॉप नॉच, पॉप-अप और पंच-होल डिसप्ले में सेल्फी कैमरे दिए जाते थे वहीं ओपो के इस फोन में स्क्रीन के नीचे कैमरा दिया गया है जो ​बाहर से इनविज़िबल यानि अदृश्य रहता है। Oppo ने इस अनूठी तकनीक को सामने लाकर स्मार्टफोन जगत में एक नई शुरूआत की है।

Oppo ने अपनी इस अनोखी तकनीक को Under-Screen Camera (USC) का नाम दिया है। MWC Shanghai 2019 के मंच से कंपनी ने अपने प्रोटोटाइप मॉडल को पेश किया है। इस टेक्नोलॉजी को प्रदर्शित करते हुए Oppo ने बताया है कि यह तकनीक कस्टमाइज़ कैमरा मॉड्यूल के साथ काम करती है जिसे एन्हांस्ड ट्रांसपैरेंट पैनल मैटेरियल के नीचे फिट किया गया है। अंडर-डिसप्ले कैमरा तकनीक के साथ Oppo फोन ट्रूली फुल-स्क्रीन पर लॉन्च होंगे।

ऐसे करेगा काम

इस तकनीक से लैस Oppo स्मार्टफोंस में सेल्फी कैमरा इनविज़िबल रहेगा। यह फोन दरअसल एक नहीं बल्कि दो डिसप्ले से लैस होगा। फोन डिसप्ले के नीचे ही एक ओर डिसप्ले होगी। नीचे वाली डिसप्ले पर ही सेल्फी कैमरा सेंसर फिट होगा। कैमरे के साथ-साथ इस डिसप्ले पर ​लाईट सेंसर ​भी दिया जाएगा। यह लाईट सेंसर दोनों डिसप्ले के साथ काम करेगा। यह तकनीक काफी हद तक इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर जैसी ही होगी। यह भी पढ़ें : आ रहा है इंडिया का सबसे सस्ता इन-डिसप्ले फिंगर​प्रिंट सेंसर वाला फोन, 10 जुलाई को होगा लॉन्च

Oppo Under-Screen Camera डिसप्ले के नीचे से ही काम करेगा और डिसप्ले के बाहर से यूजर इसे नहीं देखा पांएगे। ​तकनीक कुछ ऐसी होगी कि जैसे ही सेल्फी खींचने की कमांड दी जाएगी, नीचे वाली डिसप्ले पर मौजूद कैमरा सेंसर काम करने लगेगा और फोटो कैप्चर करेगा। कंपनी का दावा है कि यूज़र को सेल्फी खींचने के साथ ही फेस अनलॉक और वीडियो कॉलिंग के साथ इमर्सिव स्क्रीन व्यूइंग का भी बेहद शानदार अनुभव मिलेगा।

Oppo का कहना कि यह तकनीक ‘कंप्लीट फोटोग्राफी एक्सपीरियंस’ देगी जिसे आने वाले समय में और भी एडवांस किया जाएगा। कंपनी USC तकनीक के विस्तार पर काम कर रही है और यह कैमरा स्मार्ट ब्यूटी मोड और फोटो फिल्टर जैसे फीचर्स को भी सपोर्ट करेगा। कंपनी ने कस्टमाइज़ कैमरा मॉड्यूल तैयार किया है जो जोनिंग कंट्रोल फीचर की मदद से ज्यादा लाइट को कैप्चर करता है। आपको बता दें कि Oppo ने हेज़ल्स को हटाने के साथ ही एचडीआर और बेहतर फोटो क्वॉलिटी के लिए व्हाइट बैलेंस का इस्तेमाल किया है।

Oppo MeshTalk

एमडब्ल्यूसी शंघाई के मंच से कंपनी ने एक और नई टेक्नॉलजी ‘MeshTalk’ को भी पेश किया है। इस टेक्नोलॉजी की मदद से Oppo फोन उपयोगकर्ता बिना किसी सेल्युलर नेटवर्क, ब्लूटूथ और वाई-फाई कनेक्शन के भी वॉयस कॉल कर सकेंगे। इसके अलावा टेक्स्ट मैसेज भी सेंड किए जा सकेंगे। हालांकि, इसके लिए यह जरूरी होगा कि जिसे आप कॉल या मैसेज कर रहे हैं वह आपके 3 किलोमीटर की रेंज में होना चाहिए। इस तकनीक की विस्तृत जानकारी को आप आगे दिए गए लिंक पर क्लिक कर जान सकते हैं — Oppo MeshTalk

The post आ गया दुनिया का पहला अंडर-डिसप्ले कैमरे वाला फोन, अब बदलेगा स्मार्टफोन का अंदाज़ first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-under-screen-camera-usc-technology-unveiled-mec-shanghai-with-meshtalk/feed/ 0