Oscar Awards 2018 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Tue, 23 Jan 2018 05:58:30 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 विश्व के सबसे बड़े सिनेमा अवॉर्ड शो ‘आॅस्कर’ को जानें कैसे देखें मोबाईल पर लाईव, प्रियंका चोपड़ा करेगी होस्ट https://www.91mobiles.com/hindi/watch-the-oscars-2018-nominations-live-stream-priyanka-chopra-in-hindi/ Tue, 23 Jan 2018 05:54:41 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=16200 यह नॉमिनेशन समारोह भारतीय समयानुसार आज शाम तकरीबन 6 बजकर 50 मिनट पर शुरू होगा।

The post विश्व के सबसे बड़े सिनेमा अवॉर्ड शो ‘आॅस्कर’ को जानें कैसे देखें मोबाईल पर लाईव, प्रियंका चोपड़ा करेगी होस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

विश्व सिने जगत के सबसे बड़े सम्मान की बात करें तो वो है ऑस्कर अवॉर्ड। हर साल होने वाला ​सिनेमा का य​ह महाकुंभ एक बार फिर सजने वाला है। आज यानि 23 जनवरी को 90वें एकेडमी अवार्ड्स (ऑस्कर) नॉमिनेशन का आयोजन होने जा रहा है। इस बार की यह अवॉर्ड सेरेमनी इंडियन फैन्स के लिए कुछ खास होने वाली है। क्योकिं इस बार ऑस्कर के स्टेज पर जहां फेमस स्टार जिमी कैमल नज़र आएंगे वहीं देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा नॉमिनेशन अनाउंसमेंट के लिए स्टेज शेयर करेगी।

देसी गर्ल से हॉलीवुड बेब बन चुकी प्रियंका चोपड़ा 90वें एकेडमी अवार्ड्स (ऑस्कर) नॉमिनेशन की घोषणा करेंगी। प्रियंका इसमें नॉमिनेशन लिस्ट में लिखे गए नामों को पढ़ेंगी। विश्वभर में इस अवॉर्ड को देखने का इंतजार किया जा रहा है। ऐसे में आॅस्कर के इस बड़े ईवेंट को हमारी वेबसाइट पर भी लाईव देखा जा सकता है। आपको बता दें कि यह समारोह भारतीय समयानुसार आज शाम तकरीबन 6 बजकर 50 मिनट पर शुरू होगा।

गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा के साथ इस समारोह में रोजेरियो डौसन, मिशेल रोड्रीग्यू, रेबेल विल्सन व सलमा हायक जैसे स्टार स्टेज से आॅस्कर नॉमिनेशन की घोषणा करेंगे। एकेडमी अवॉर्डस ने अपने आॅफिशियल ट्वीटर हैंडल से इन स्टार्स के नामों को बताते हुए इनकी बैक स्टेज फोटोज़ भी शेयर की है। आपको बता दें कि इस बार इन नॉमिनेशन में ‘थ्री बिलबोर्ड्स आउटसाइड एबिंग..’, ‘द शेप ऑफ वाटर’, ‘डार्केस्ट ऑवर’ और ‘लेडी बर्ड’ जैसी फिल्में शामिल हो सकती हैं।

The post विश्व के सबसे बड़े सिनेमा अवॉर्ड शो ‘आॅस्कर’ को जानें कैसे देखें मोबाईल पर लाईव, प्रियंका चोपड़ा करेगी होस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>