Pakistan | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Fri, 09 May 2025 06:33:49 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 Pakistan ने रची India पर साइबर अटैक की साजिश! सरकार ने जारी की एडवाइजरी, जरूर पढ़ें और ऐसे बचें https://www.91mobiles.com/hindi/india-pakistan-war-cyber-attack-dance-of-the-hillary-virus/ https://www.91mobiles.com/hindi/india-pakistan-war-cyber-attack-dance-of-the-hillary-virus/#respond Fri, 09 May 2025 06:33:49 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=173415 Dance of the Hillary नाम के खतरनाक वायरस को इंटरनेट पर फैलाया जा रहा है।

The post Pakistan ने रची India पर साइबर अटैक की साजिश! सरकार ने जारी की एडवाइजरी, जरूर पढ़ें और ऐसे बचें first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

India Pakistan War ने नया मोड़ ले लिया है। आतंकवाद को पनाह देने वाले मुल्क पाकिस्तान का जब भारतीय सेना पर जोर नहीं चला तो अब वह इंडिया की सायबर सुरक्षा में सेंध लगाने जैसी नापाक हरकत पर उतर आया है। खबर सामने आ रही है कि पाकिस्तान अब इंटरनेट के जरिए हमारे देश में हमला करने की साजिश रच रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत में कई तरह के वायरस और खतरनाक मैलवेयर भेज जा रहे हैं जो सोशल मीडिया और WhatsApp के जरिये आम आदमी में फोन में आ सकते हैं।

रिपोर्ट्स के अनुसार पाकिस्तान अब भारत पर साइबर अटैक की तैयारी में है और इसके लिए Dance of the Hillary नाम के खतरनाक वायरस को इंटरनेट पर फैलाया जा रहा है। खबरों के अनुसार यह एक खतरनाक मैलवेयर है जिसे tasksche.exe नाम की फाइल में डालकर सोशल मीडिया में शेयर किया जा रहा है। अगर कोई भी व्यक्ति इस फाइल पर क्लिक कर देगा तो यह Pakistani Virus आपके फोन या लैपटॉप में पहुंचकर देश को बड़ा नुकसान पहुंचा सकता है।

+92 code phone number pakistani fraud whatsapp message call

पाकिस्तान का साइबर अटैक

डांस ऑफ द हिलेरी नाम के इस मैलवेयर वायरस को व्हाट्सऐप के साथ-साथ फेसबुक, इंस्टाग्राम, टेलीग्राम और ईमेल के जरिए भी फॉरवर्ड किया जा रहा है। इसे किसी डाक्यूमेंट, फोटो या वीडियो के साथ भी सर्कुलेट किया जा सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार tasksche.exe नाम की फाइल में यह वायरस छुपा है और सिर्फ फाइल अटैचमैंट ही नहीं बल्कि अनजान लिंक के जरिये भी इसे एक डिवाइस से दूसरे डिवाइस पर भेजा जा सकता है। इस ​घटिया चाल से पाकिस्तान इंडिया में बड़े साइबर अटैक को अंजाम देने की फिराक में है।

पाकिस्तानी साइबर अटैक से ऐसे बचें?

  • सबसे पहली बात कि किसी भी अंजान लिंक पर क्लिक न करें।
  • इंटरनेट से कोई भी फाइल डाउनलोड करने से पहले उसकी विश्वसनीयता जांच लें।
  • फर्जी या पायरेटेड कंटेंट और ऐप्स को अपने डिवाइस में इंस्टाल न करें।
  • संदिग्ध लिंक्स और अटैचमेंट्स पर क्लिक करने से बचें।
  • .exe फॉर्मेट की किसी भी फाइल को ओपन ना करें
  • आपके पास आए फर्जी लिंक या फाइल को आगे फॉरवर्ड न करें।
  • बेवजह विदेशी या संदेहजनक वेबसाइट्स पर विजिट न करें।
  • अपनी ऐप्स व सॉफ्टवेयर के लिए मजबूत पासवर्ड का इस्तेमाल करें।
  • डिवाइस के ऑपरेटिंग सिस्टम अपडेट रखें।
  • लैपटॉप या कम्यूटर में एंटीवायरस सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल करें।

+92 and +99 country code number scam

वित्तीय सेवाओं पर अटैक कर सकता है पाकिस्तान

Bombay Stock Exchange (BSE) ने भी संभावित साइबर अटैक के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी है। सर्कुलर जारी करते हुए बीएसई में कहा है कि दुश्मन द्वारा रैनसमवेयर, सप्लाई सीरीज में घुसपैठ, डीडीओएस हमले, वेबसाइट को खराब करना और मैलवेयर जैसे हाई इंटेंसिटी वाले साइबर हमले किए जा सकते हैं। पाकिस्तान अपने देश की बैंकिंग, वित्तीय सेवाओं और बीमा क्षेत्र के भारतीय संगठनों को विशेष रूप से लक्ष्य बना सकता है।

The post Pakistan ने रची India पर साइबर अटैक की साजिश! सरकार ने जारी की एडवाइजरी, जरूर पढ़ें और ऐसे बचें first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/india-pakistan-war-cyber-attack-dance-of-the-hillary-virus/feed/ 0
PAK vs NZ Semi Final: यहां देखें T20 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल मैच, रोमांचक होगा मुकाबला https://www.91mobiles.com/hindi/pakistan-new-zealand-t20-world-cup-semifinal-match-live/ https://www.91mobiles.com/hindi/pakistan-new-zealand-t20-world-cup-semifinal-match-live/#respond Wed, 09 Nov 2022 05:00:06 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=91680 आज तय होगा कि फाइनल में किस टीम का जाना पक्का होगा।

The post PAK vs NZ Semi Final: यहां देखें T20 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल मैच, रोमांचक होगा मुकाबला first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप का पहला सेमीफाइनल (NZ vs PAK Semi Final) मैच आज यानी बुधवार 9 नवंबर को सिडनी में खेला जाएगा। आज के मैच में यह तय हो जाएगा कि टी20 वर्ल्ड कप फाइनल (ICC Men’s T20 World Cup 2022 ) में कौनसी टीम अपनी सीट पक्की करेगी। अगर आप भी इस मैच को लाइव देखना चाहते हैं तो सेमीफाइनल मैच को लाइव स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और Disney+ Hotstar (हॉटस्टार) पर देख सकते हैं। लेकिन अगर आपके पास इस OTT प्लेटफॉर्म का सब्सक्रिप्शन नहीं है तो आपके पास फ्री में भी इसे देखने का भी ऑप्शन है। आइए आगे आपको इस बारे में पूरी जानकारी देते हैं।

आज होगा ICC Men’s T20 World Cup 2022 semi-final match

New Zealand vs Pakistan
Venue: Sydney Cricket Ground, Sydney
Time: 01:30 pm (IST)

यहां लाइव स्ट्रीम होगा मैच

आपको बता दें कि आप ICC T20 World Cup 2022 का लाइव स्ट्रीमिंग अपने मोबाइल और लैपटॉप पर कई स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म की मदद से देख सकते हैं। स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म की बात करें तो आप Disney Plus Hotstar, ESPN+, YuppTV, Sky Sports, Willow और Kayo Sports पर मैच देख सकते हैं।

nz-vs-pak

हालांकि, प्लेटफॉर्म स्ट्रीमिंग राइट्स कुछ रीजन के लिए ही हैं। जैसे कि डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर T20 World Cup 2022 online के राइट्स India, Nepal, Bhutan, Sri Lanka और Maldi

क्या इंडिया-पाक के बीच होगा फाइनल

आपको बता दें कि अब तक जो मैच हुए सुपर 12 के उसमें ग्रुप ए से न्यूजीलैंड नंबर 1 से और इंग्लैंड नंबर 2 से क्वालीफाई कर पाई हैं। वहीं, ग्रुप बी से इंडिया नंबर 1 से और पाकिस्तार नंबर 2 से क्वालिफाई कर पाई है। इसी को देखते हुए Group A का मैच Group B की टीम से होना है इसलिए पाकिस्तान का मुकाबला न्यूजीलैंड से आज दोपहर 1:30 बजे होगा और 10 नवंबर को इंडिया की टक्कर इंगलैंड से होगी। अगर पाकिस्तान और इंडिया फाइनल में पहुंच जाते हैं तो एक बार फिर 2007 की तरह सुपर वोल्टेज ड्रामा 13 नवंबर को होने वाले फाइनल मैच में देखने को मिलेगा।ves के बाहर देशों के लिए नहीं हैं।

The post PAK vs NZ Semi Final: यहां देखें T20 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल मैच, रोमांचक होगा मुकाबला first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/pakistan-new-zealand-t20-world-cup-semifinal-match-live/feed/ 0
भारत को मिला Rafale जेट फाइटर, जानें पाक F-16 से कितना है आगे https://www.91mobiles.com/hindi/indian-rafale-jets-overpower-the-pakistani-f-16s/ https://www.91mobiles.com/hindi/indian-rafale-jets-overpower-the-pakistani-f-16s/#respond Tue, 08 Oct 2019 15:36:54 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=36600 हर बात में पाक के एफ-16 से

The post भारत को मिला Rafale जेट फाइटर, जानें पाक F-16 से कितना है आगे first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

पाकिस्तान में अंदर जाकर एयर स्ट्राइक करने वाली भारतीय वायुसेना की ताकत और भी बढ़ गई है। दरअसल, आज यानी विजयदशमी के दिन फ्रांस ने भारत को RB 001 राफेल विमान सौंप दिया है। राफेल का मुकाबले पाकिस्तान के F-16 से होगा। लेकिन, ताकत के मामले में राफेल के आगे F-16 का टिकना काफी मुश्किल लग रहा है। राफेल को दुनिया का सबसे शक्तिशाली फाइटर प्लेन कहा जाता है।

दुनिया की सबसे घातक मिसाइलों और सेमी स्‍टील्‍थ तकनीक से लैस पहला राफेल विमान आज भारत को मिल गया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विजयादशमी के मौके पर फ्रांस में शस्‍त्र पूजा कर भारत के लिए पहला राफेल जेट लिया। भारत कुल 36 राफेल विमान खरीद रहा है और इसे हरियाणा और पश्चिम बंगाल में तैनात किया जाएगा। बता दें कि राफेल विमानों की सीधी टक्‍कर पाकिस्‍तान के अमेरिका निर्मित एफ-16 लड़ाकू विमानों से होगी।

बता दें कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भारत के पहले राफेल विमान की शस्त्र पूजा ओम लिखकर की है। इतना ही नहीं उन्होंने इसके बाद राफेल विमान में करीब 25 मिनट की उड़ान पूरी की। राफेल में उड़ान भरने से पहले उन्होंने कहा कि वायुसेना के बेड़े में राफेल आने से हमारी क्षमता बढ़ेगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भारत-फ्रांस के राजनीतिक रिश्ते मजबूत हो रहे और हमें उम्मीद है कि और राफेल विमानों की डिलिवरी तय समय पर हो जाएगी।

पाकिस्तान के एफ-16 से काफी आगे है राफेल

पाकिस्तान के एफ-16 में लगने वाली एमराम मिसाइलों की रेंज अधिकतम 100 किमी है। वहीं, राफेल का मिसाइल सिस्टम काफी एडवांस्ड है। इसी तरह राफेल विमान स्कैल्प मिसाइलों को भी ले जा सकता है। ये मिसाइलें करीब 300 किलोमीटर दूर जमीन पर वार करता है।

The post भारत को मिला Rafale जेट फाइटर, जानें पाक F-16 से कितना है आगे first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/indian-rafale-jets-overpower-the-pakistani-f-16s/feed/ 0