Panasonic Eluga I2 Activ | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Wed, 13 Dec 2017 10:08:57 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 13-मेगापिक्सल कैमरा और 3जीबी रैम के साथ लॉन्च हुआ पैनासोनिक एलुगा आई9, कीमत सिर्फ 7,499 रुपये https://www.91mobiles.com/hindi/panasonic-eluga-i9-launched-in-india-with-3gb-ram-and-13mp-camera-in-hindi/ Wed, 13 Dec 2017 08:55:09 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=14738 फोन फ्लिपकार्ट द्वारा शुरू की जा रही न्यू पिंच डेज़ सेल के दौरान पहली बार ब्रिकी के लिए उपलब्ध होगा।

The post 13-मेगापिक्सल कैमरा और 3जीबी रैम के साथ लॉन्च हुआ पैनासोनिक एलुगा आई9, कीमत सिर्फ 7,499 रुपये first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

कुछ दिनों पहले ही टेक कंपनी पैनासोनिक का नया स्मार्टफोन एलुगा आई7 चीनी बेंचमार्किंग साइट पर स्पेसिफिकेशन्स के साथ लिस्ट किया गया ​था। यह फोन तो अब तक लॉन्च नहीं किया गया है लेकिन पैनासोनिक ने अपनी एलुगा सीरीज़ को भारत में बढ़ाते हुए एक नया स्मार्टफोन देश में आॅफिशियल कर दिया है। पैनासोनिक की ओर से एलुगा आई9 स्मार्टफोन भारतीय बाजार में उतारा गया है जो 7,499 रुपये की कीमत पर शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर सेल के लिए उपलब्ध होगा।

पैनासोनिक एलुगा आई9 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इस फोन में 1280 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5-इंच की एचडी डिसप्ले दी गई है। यह फोन एंडरॉयड 7.0 नुगट आधारित है तथा 1.25गीगाहर्ट्ज़ क्वॉड-कोर मीडियाटेक एमटी6737 चिपसेट पर रन करता है। फोन के बैक पैनल पर ही फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

panasonic-eluga-i9-1

कंपनी की ओर से इस फोन में 3जीबी की रैम तथा 32जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है। फोन की मैमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 128जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए इस फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 13-मेगापिक्सल कर रियर कैमरा दिया गया है वहीं सेल्फी के लिए फोन में 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है जिसे फ्लैश लाईट से लैस किया गया है।

पैनासोनिक एलुगा आई9 में 4जी वोएलटीई व बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ 2,500एमएएच की बैटरी दी गई है जो ओटीजी सपोर्ट करती है। कंपनी ने इस फोन को स्पेस ग्रे, शैंपेन गोल्ड और ब्लू कलर वेरिएंट में 7,499 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया है तथा पैनासोनिक एलुगा आई9 स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट द्वारा 15 दिसंबर को शुरू की जा रही न्यू पिंच डेज़ सेल के दौरान पहली बार ब्रिकी के लिए उपलब्ध होगा।

The post 13-मेगापिक्सल कैमरा और 3जीबी रैम के साथ लॉन्च हुआ पैनासोनिक एलुगा आई9, कीमत सिर्फ 7,499 रुपये first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
पैनासोनिक ने कम कीमत में लॉन्च किया 4जी वोएलटीई वाला दमदार सेल्फी स्मार्टफोन https://www.91mobiles.com/hindi/panasonic-eluga-i2-activ-smartphone-launched-in-india-in-hindi/ Thu, 17 Aug 2017 08:05:08 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=10738 पैनासोनिक की ओर से एलुगा आई2 एक्टिव देश में लॉन्च कर दिया गया है, जिसकी शुरूवाती कीमत 7,190 रुपये है।

The post पैनासोनिक ने कम कीमत में लॉन्च किया 4जी वोएलटीई वाला दमदार सेल्फी स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

इसी माह के शुरूआत में बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नु को अपना ब्रांड एम्बेसडर बनाते हुए टेक पैनासोनिक इंडिया ने यह घोषणा की थी कि आने वाले महीनें में कंपनी 11 स्मार्टफोन भारतीय बाजार में लॉन्च करेगी जो 6 हजार से 15 हजार की कीमत के बीच होंगे। उसी दिन कंपनी ने एलुगा ए3 और एलुगा ए3 प्रो से पर्दा उठाया था। वहीं कल कंपनी ने पैनासोनिक एलुगा आई2 एक्टिव लॉन्च कर दिया गया है जिसकी शुरूवाती कीमत 7,190 रुपये है।

5,000एचएएच बैटरी और डुअल कैमरे के साथ असूस ने उतारा ज़ेनफोन जूम एस

पैनासोनिक की ओर से एलुगा सीरीज़ में आई2 एक्टिव स्मार्टफोन को दो रैम वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। एलुगा आई2 एक्टिव के 1जीबी रैम वाले वेरिएंट को जहां 7,190 रुपये में पेश किया गया है वहीं एलुगा आई2 एक्टिव के 2जीबी रैम वाले ​वेरिएंट की कीमत 7,990 रुपये रखी गई है। ये दोनों ही वेरिएंट 16जीबी की इंटरनल मैमोरी से लैस है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 128जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

panasonic-eluga-i2-1

पैनासोनिक एलुगा आई2 एक्टिव के अन्य फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह फोन 1280×720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5-इंच की एचडी आईपीएस डिसप्ले पर पेश किया गया है। एंडरॉयड नुगट आधारित यह फोन 1.25गीगाहर्ट्ज़ क्वॉड-कोर मीडियाटेक एमटी6737 चिपसेट पर रन करता है।

रिलायंस जियो ने लॉन्च किया सस्ता 4जी वोएलटीई स्मार्टफोन, देखें फीचर और स्पेसिफिकेशन्स

फोटोग्राफी के लिए इसमें 8-मेगापिक्सल का रियर कैमरा तथा 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। डुअल सिम और 4जी सपोर्ट के साथ ही फोन में 2,200एमएएच की बैटरी मौजूद है। पैनासोनिक एलुगा आई2 एक्टिव को गोल्ड, रोज़ गोल्ड और ग्रे कलर में खरीदा जा सकता है।

The post पैनासोनिक ने कम कीमत में लॉन्च किया 4जी वोएलटीई वाला दमदार सेल्फी स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>