Panasonic Eluga Plus | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Fri, 30 Aug 2019 07:58:09 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 पैनोसोनिक ने लॉन्च किए 10 हजार रुपये के बजट में दो 4जी स्मार्टफोन https://www.91mobiles.com/hindi/panasonic-launched-eluga-plus-and-eluga-plus-x-4g-smartphone-in-hindi/ Thu, 02 Mar 2017 08:34:56 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=5578 पैनासोनिक ने 10,990 रुपये की कीमत पर ऐलुगा प्लस एक्स और 9,690 रुपये की कीमत पर ऐलुगा प्लस लॉन्च किया है।

The post पैनोसोनिक ने लॉन्च किए 10 हजार रुपये के बजट में दो 4जी स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

जापानी इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी पैनासोनिक ने आज भारत में कम बजट के दो स्मार्टफोन पेश किए हैं। कंपनी ने 10,990 रुपये की कीमत पर ऐलुगा प्लस एक्स और 9,690 रुपये की कीमत पर ऐलुगा प्लस लॉन्च किया है। देश में बढ़ते 4जी यूजर्स को ध्यान में रखते हुए पैनासोनिक ने ये दोनों फोन 4जी वोएलटीई सपोर्ट के साथ पेश किए हैं, जो रिलायंस जियो के साथ यूजर्स को बेहतरीन इंटरनेट एक्सपीरियंस देंगे।

पैनासोनिक द्वारा लॉन्च किए गए ऐलुगा प्लस एक्स में जहां 5.5-इंच की एचडी आईपीएस स्क्रीन दी गई है वहीं ऐलुगा प्लस में 5-इंच की एचडी आईपीएस मौजूद है। दोनों स्मार्टफोन की ​डिसप्ले को आशाही ड्रैगन ट्रायल ग्लास से प्रोटेक्टेक्टेड हैं।

panasonic-eluga-x-1

पैनासोनिक द्वारा एलुगा के दोनों नए फोन एंडरॉयड 6.0 मार्शमेलो पर पेश किए गए हैं 1.25गीगाहर्ट्ज़ क्वॉड-कोर प्रोसेसर पर कार्य करते हैं। ऐलुगा प्लस एक्स में जहां कंपनी की ओर से 3जीबी रैम के साथ 16जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है वहीं ऐलुगा प्लस को 2जीबी रैम के साथ 16जीबी की इंटरनल स्टोरेज पर पेश किया गया है। कार्ड सपोर्ट के जरिये फोन की मैमोरी को 128जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

panasonic-eluga-x-2

फोटोग्राफी सेक्शन की बात करें तो पैनासोनिक ने अपने दोनों फोन को 13-मेगापिक्सल के रियर कैमरे तथा 5-मेगापिक्सल के फ्रंट के साथ लॉन्च किया है। पावर बैकअप के लिए ऐलुगा प्लस एक्स में 3,000 एमएएच की बैटरी दी गई है जब्कि ऐलुगा प्लस 2,200एमएएच की बैटरी से लैस है।

सैमसंग गैलेक्सी एस8 की फोटो हुई लीक, बेहद ही स्टाइलिश है यह फोन

पैनासोनिक ने अपने दोनों स्मार्टफोन को फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ ही 4जी वोएलटीई, वाईफाई, ब्लूटूथ व जीपीएस जैसे फ़ीचर्स से लैस किया है। आगामी सप्ताह में ऐलुगा प्लस एक्स 10,990 रुपये तथा ऐलुगा प्लस 9,690 रुपये की कीमत पर आॅनलाईन प्लेटफार्म के साथ ही रिटेल स्टोर्स पर भी सेल के लिए उपलब्ध होंगे।

The post पैनोसोनिक ने लॉन्च किए 10 हजार रुपये के बजट में दो 4जी स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>