Panasonic Eluga Ray 550 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Tue, 03 Apr 2018 12:10:07 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 शाओमी को टक्कर देगा यह शानदार स्मार्टफोन, सिर्फ 8,999 रुपये में मिलेगा 13-एमपी कैमरा, 5.7-इंच बेजल लेस डिसप्ले और 3जीबी रैम https://www.91mobiles.com/hindi/panasonic-eluga-ray-550-launched-in-india-price-feature-specifications-in-hindi/ Tue, 03 Apr 2018 12:07:54 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=18668 यह 5 अप्रैल से फ्लिपकार्ट पर एक्सक्लूसिव सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा।

The post शाओमी को टक्कर देगा यह शानदार स्मार्टफोन, सिर्फ 8,999 रुपये में मिलेगा 13-एमपी कैमरा, 5.7-इंच बेजल लेस डिसप्ले और 3जीबी रैम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

कुछ समय पहले ही टेक कंपनी पैनासोनिक ने अपनी ‘पी सीरीज़’ में कम कीमत वाला स्मार्टफोन पी100 लॉन्च किया था। वहीं आज कंपनी ने अपनी ‘एलुगा सीरीज़ में विस्तार करते हुए एक और नया स्मार्टफोन भारतीय बाजार में उतारा दिया है। पैनासोनिक की ओर से एलुगा रे 550 स्मार्टफोन देश में लॉन्च किया गया है। इस फोन की कीमत 8,999 रुपये रखी गई है तथा यह 5 अप्रैल से आॅनलाईन शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर एक्सक्लूसिव सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा।

पैनासोनिक एलुगा रे 550 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह फोन मैटालिक बॉडी के साथ 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली बेजल लेस डिसप्ले पर पेश किया गया है। एलुगा रे 550 पैनासोनिक द्वारा लॉन्च किया गया पहला ऐसा स्मार्टफोन है जिसमे 5.7-इंच की बड़ी एचडी+ आईपीएस डिसप्ले दी गई है। ​स्क्रीन को डैमेज प्रोटेक्शन देने के लिए इसे 2.5डी कर्व्ड ग्लास से प्रोटेक्ट किया गया है।

panasonic eluga ray 550-1

यह फोन एंडरॉयड नुगट आधारित है जो 1.3गीगाहर्ट्ज़ क्वॉड-कोर मीडियाटेक एमटीके6737एच प्रोसेसर पर रन करता है। कंपनी की ओर से इस फोन में 3जीबी रैम मैमोरी के साथ 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 128जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए फोन के बैक पैनल पर जहां एलईडी फ्लैश के साथ 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है वहीं सेल्फी के लिए इसमें एलईडी फ्लैश से लैस 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है।

panasonic eluga ray 550-2

पैनासोनिक एलुगा रे 550 डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है तथा बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही इस फोन में ओटीजी सपोर्ट दिया गया है। वहीं पावर बैकअप के लिए फोन में 3,250एमएएच की बैटरी मौजूद है। पैनासोनिक एलुगा रे 550 को ब्लैक, ब्लू और गोल्ड कलर वेरिएंट में खरीदा जा सकता है।

The post शाओमी को टक्कर देगा यह शानदार स्मार्टफोन, सिर्फ 8,999 रुपये में मिलेगा 13-एमपी कैमरा, 5.7-इंच बेजल लेस डिसप्ले और 3जीबी रैम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>