Panasonic P101 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Tue, 17 Apr 2018 12:34:45 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 2जीबी रैम और 5.45-इंच बेजल लेस डिसप्ले पर लॉन्च हुआ पैनासोनिक पी101, कीमत सिर्फ 6,999 रुपये https://www.91mobiles.com/hindi/panasonic-p101-launched-with-18-9-bezel-less-display-price-feature-specifications-in-hindi/ Tue, 17 Apr 2018 12:34:45 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=19088 बेहतर फोटोग्राफी के लिए दोनों ही कैमरा सेटअप को एलईडी फ्लैश से लैस किया गया है।

The post 2जीबी रैम और 5.45-इंच बेजल लेस डिसप्ले पर लॉन्च हुआ पैनासोनिक पी101, कीमत सिर्फ 6,999 रुपये first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

स्मार्टफोन्स की बात की जाए तो इन दिनों बेजल लेस डिसप्ले का दौर पूरे चरम पर चल रहा है। बिना बटन की फुलव्यू डिसप्ले से लेकर नॉच डिसप्ले तक विभिन्न ब्रांड्स अपने डिवाईस बाजार में उतार रहे हैं। इसी ट्रेंड को फॉलो करते हुए पैनासोनिक कंपनी ने भी अपना नया स्मार्टफोन पी101 भारत में लॉन्च कर दिया है। पैनासोनिक पी101 को 6,999 रुपये की कीमत पर पेश किया गया है जो फिलहाल रिटेल चैन संगीता मोबाईल्स पर ही एक्सक्लूसिव सेल के लिए उपलब्ध होगा।

पैनासोनिक पी101 की मुख्य यूएसपी इसकी बेजल लेस डिसप्ले है। इस फोन में 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली 5.45-इंच की आईपीएस डिसप्ले दी गई है जो 2.5डी कर्व्ड ग्लास से प्रोटेक्टेड है। यह फोन एंडरॉयड 7.1 नुगट पर पेश किया गया है जो 1.3गीगाहर्ट्ज़ क्वॉड-कोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक एमटी6739डब्ल्यूए चिपसेट पर रन करता है।

13-एमपी कैमरे और 5.45-इंच बेजल लेस डिसप्ले पर लॉन्च हुआ टेक्नो का सस्ता 4जी स्मार्टफोन कैमोन आई स्काई

कंपनी की ओर से इस फोन में 2जीबी की रैम मैमोरी के साथ 16जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 128जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात ​करें तो इस फोन के बैक पैनल पर जहां 8-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है वहीं सेल्फी के लिए फोन में 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। बेहतर फोटोग्राफी के लिए दोनों ही कैमरा सेटअप को एलईडी फ्लैश से लैस किया गया है।

ईवो ने रखा भारतीय बाजार में कदम, एक साथ लॉन्च किए 11 नए फोन, कीमत 800 रुपये से लेकर 5,999 रुपये तक

पैनासोनिक पी101 एक डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही इस फोन में पावर बैकअप के लिए 2,500 एमएएच की बैटरी दी गई है। पैनासोनिक के इस सस्ते बेजल लेस स्मार्टफोन को सिर्फ 6,999 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है।

The post 2जीबी रैम और 5.45-इंच बेजल लेस डिसप्ले पर लॉन्च हुआ पैनासोनिक पी101, कीमत सिर्फ 6,999 रुपये first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>