Patanjali Sim | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Mon, 04 Jan 2021 10:14:41 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 आ गया पतंजलि सिम कार्ड, बाबा रामदेव दे रहे हैं ढ़ेर सारे डाटा व वॉयस कॉल के साथ अनेंको फायदे https://www.91mobiles.com/hindi/patanjali-bsnl-plan-2gb-data-and-unlimited-voice-in-hindi/ Tue, 29 May 2018 08:01:56 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=20085 पतंजलि योग गुरु बाबा रामदेव ने 'स्वदेशी समृद्धि सिम कार्ड्स' की घोषणा की है।

The post आ गया पतंजलि सिम कार्ड, बाबा रामदेव दे रहे हैं ढ़ेर सारे डाटा व वॉयस कॉल के साथ अनेंको फायदे first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

देश की टेलीकॉम इं​डस्ट्री की रूपरेखा बदल कर रख देने वाली रिलायंस जियो आज देश के बड़े हिस्से पर राज करती है। जियो के आने से अन्य टेलीकॉम कंपनियों ने भी अपने टैरिफ प्लान्स में बदलाव किए और आज बेहद कम कीमत पर ढ़ेर सारे डाटा के साथ फ्री वॉयस कॉल आॅफर कर रही है। टेलीकॉम कंपनियों की इस दौड़ में आज एक और नया नाम जुड़ गया है। यह नाम है भारत के योग गुरु बाबा रामदेव का। तमाम देशी विदेशी कंपनियों के बीच बाबा रामदेव ने भी अपने पतंजलि ब्रांड के साथ टेलीकॉम बाजार में एंट्री मारी है।

पतंजलि योग गुरु बाबा रामदेव ने ‘स्वदेशी समृद्धि सिम कार्ड्स’ की घोषणा की है। पतंजलि को दुनियाभर में नाम दिलाने के बाद बाबा रामदेव की यह नई सिम बाजार में आने वाली है। और अपने इस नए ब्रांड की शुरूआत बाबा रामदेव ने सरकारी कंपनी भारतीय दूरसंचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) के साथ की है। ​प​तंजलि ने बीएसएनएल के साथ पार्टनरशिप कर स्वदेशी समृद्धि सिम कार्ड्स को पेश किया है।

girl-with-phone-indian-13

बाबा रामदेव ने अपनी सिम को बीएसएनएल पतंजलि प्लान के तहत पेश किया है। यह सिम टेलीकॉम सेवा के साथ साथ कई अनेकों सुविधाएं भी दे रही है। स्वदेशी समृद्धि सिम कार्ड्स खरीदने वाले ग्राहकों को 5 लाख रुपये का जीवन बीमा और 2.5 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा कवर भी दिया जाएगा। इसके साथ ही पतंजलि सिम का यूज़ करने वाले ग्राहकों को पतंजलि ब्रांड का कोई भी सामान खरीदने पर 10 प्रतिशत की अतिरिक्त छूट भी प्राप्त होगी।

पतंजलि की इस नई सिम को बीएसएनएल के 144 रुपये वाले प्लान के साथ पेश किया गया है जिसे बीएसएनएल पतंजलि प्लान कहा गया है। यह प्लान 30 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें यूजर्स को 2जीबी इंटरनेट डाटा प्राप्त होगा। वहीं पूरे देश में अनलिमिटेड वॉयस कॉल प्राप्त होगा। इसके साथ ही प्लान में 100 एसएमएस भी दिए जाएंगे।

जो ग्राहक लंबी वैलिडिटी के प्लान्स चाहते हैं उनके लिए भी 792 रुपये और 1584 रुपये के प्लान भी पेश किए गए हैं जो क्रमश: 180 दिन तथा 365 दिन की वैलिडिटी के साथ आते हैं।

गौरतलब है कि फिलहाल पतंजलि और बीएसएनएल की यह नई सिम सेवा सिर्फ पतंजलि के कर्मचारियों व अन्य अधिकारियों को ही दी गई है जो आने वाले ​दिनों में आम जनता के लिए बाजार में उतार दी जाएगी।

The post आ गया पतंजलि सिम कार्ड, बाबा रामदेव दे रहे हैं ढ़ेर सारे डाटा व वॉयस कॉल के साथ अनेंको फायदे first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>