Paytm Tap Card | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Tue, 08 May 2018 11:43:10 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 अब बिना इंटरनेट के भी पेटीएम पर कर सकेंगे पेमेंट https://www.91mobiles.com/hindi/paytm-offline-payment-mode-nfc-feature-paytm-tap-card-in-hindi/ Tue, 08 May 2018 11:43:10 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=19626 पेटीएम ने अपनी इस नई सर्विस को 'टैप कार्ड' का नाम दिया है।

The post अब बिना इंटरनेट के भी पेटीएम पर कर सकेंगे पेमेंट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

डिजीटल पेमेंट व भुगतान के लिए भारत में पेटीएम का यूज़ बेहद ज्यादा किया जाता है। भारत में हुई नोटबंदी के बाद पेटीएम यूजर्स की संख्या तेजी से बढ़ी थी। आज देश में जब कई डिजीटल पेमेंट ऐप लॉन्च हो चुकी है और ऐसे में प्रतिस्पर्धा भी बढ़ गई है। देश में अधिक से अधिक लोगों तक अपनी पहॅुंच बढ़ाने और यूजर्स का बेहतर सर्विस प्रदान करने के लक्ष्य के साथ अब पेटीएम ने ऐसा फीचर जारी किया है जिसमें बिना इंटरनेट कने​क्शन के भी पैसों का लेन देन किया जा सकेगा। पेटीएम ने अपनी इस नई सर्विस को ‘टैप कार्ड’ का नाम दिया है।

पेटीएम ने देश में ‘टैप कार्ड’ को लॉन्च किया है जिसके इस्तेमाल से यूजर​ बिना एक्टिव डाटा के भी आॅफलाईन तरीके से पेमेंट कर पाएंगे। यानि अब पेटीएम का यूज़ करने के लिए इंटरनेट कनेक्शन की जरूरत नहीं होगी। पेटीएम सीईओ किरण वसिरेड्डी के अनुसार ऐसे बहुत से लोग हैं तो इंटरनेट उपलब्ध न होने के कारण आॅनलाईन ट्रांजेक्शन से परहेज़ करते हैं। ऐसे ही लोगों के लिए पेटीएम का आसान बनाने की दिशा में पेटीएम टैप कार्ड को पेश किया गया है।

Paytm Tap Card

पेटीएम का कहना है कि टैप कार्ड के जरिये 0.5 सेकेंड से भी कम समय में लेन-देन किया जा सकेगा। कंपनी ने बताया कि इस नई योजना के तहत व्यापारियों को एनएफसी पीओएस टर्मिनल उपलब्ध कराए जाएंगे जिनके जरिये भुगतान हो सकेगा। किसी भी यूजर को आॅफलाईन पेमेंट करने के लिए टैप कार्ड पर मौजूद क्यूआर कोड स्कैन करना होगा। इस कोड को स्कैन करने के बाद किसी भी एड वैल्यू मशीन से वेरिफिकेशन कराकर पेटीएम अकाउंट में ट्रांजेक्शन को ऐड किया जा सकता है।

एक्सक्लूसिव : 6जीबी रैम के साथ लॉन्च होगा रियलमी 1, लॉन्च से पहले देखे फोन की रियल तस्वीर

डिजिटल इंडिया के नाम पर पेटीएम ने पेमेंट सिस्टम को आसान बनाने का प्रयास किया है। टैप कार्ड के विस्तार के लिए पेटीएम कॉर्पोरेट और शैक्षणिक संस्थानों से बातचीत कर रही है ताकि अधिक से अधिक लोगों को यह सर्विस उपलब्ध कराई जा सके।

The post अब बिना इंटरनेट के भी पेटीएम पर कर सकेंगे पेमेंट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>