Philips | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Tue, 01 Sep 2026 04:02:25 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 Philips का फोन इंडिया में लॉन्च! देखें 64MP AI कैमरा और 8GB RAM वाले 5G फोन का क्या है प्राइस https://www.91mobiles.com/hindi/philips-s7221-5g-smartphone-price-in-india-announced-on-amazon/ https://www.91mobiles.com/hindi/philips-s7221-5g-smartphone-price-in-india-announced-on-amazon/#respond Tue, 01 Sep 2026 04:02:25 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=203177 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

इंडियन स्मार्टफोन मार्केट इन दिनों कई बड़े बदलावों की साक्षी बन रही है। एक ओर जहां फोन प्राइक हाइक के चलते फिर से 4GB RAM Smartphones चलन में आने लगे हैं। वहीं दूसरी ओर कई नए मोबाइल ब्रांड भी बाजार में एंट्री ले रहे हैं। Fire-Boltt के फोन लॉन्च हो चुके हैं और Mivi व […]

The post Philips का फोन इंडिया में लॉन्च! देखें 64MP AI कैमरा और 8GB RAM वाले 5G फोन का क्या है प्राइस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

इंडियन स्मार्टफोन मार्केट इन दिनों कई बड़े बदलावों की साक्षी बन रही है। एक ओर जहां फोन प्राइक हाइक के चलते फिर से 4GB RAM Smartphones चलन में आने लगे हैं। वहीं दूसरी ओर कई नए मोबाइल ब्रांड भी बाजार में एंट्री ले रहे हैं। Fire-Boltt के फोन लॉन्च हो चुके हैं और Mivi व Karbonn जैसे ब्रांड्स भी नए मोबाइल ला रहे हैं। इस लिस्ट में एक और नया नाम Philips का भी जुड़ गया है। फिलिप्स का 5जी फोन इंडिया में लॉन्च हो गया है जिसे आज 1 सितंबर से ही खरीदा जा सकता है।

Philips 5G फोन का प्राइस

​कंपनी की ओर से इस नए 5जी फोन को Philips S7221 5G नाम के साथ पेश किया गया है। शॉपिंग साइट अमेजन पर यह स्मार्टफोन सेल के लिए ​उपलब्ध हो गया है। यह मोबाइल दो मेमोरी वेरिएंट्स में आया है। बेस वेरिएंट में 6GB RAM + 128GB Storage दी गई है जिसका सेलिंग प्राइस 21,499 रुपये है। वहीं फिलिप्स 5जी फोन के टॉप वेरिएंट को 8GB RAM + 128GB Storage के साथ 23,498 रुपये में सेल के लिए लिस्ट किया गया है। इस फिलिप्स के फोन को अमेजन से Blue, Black और Grey कलर में परचेज किया जा सकता है।

Philips S7221 5G स्पेसिफिकेशन्स

फिलिप्स एस7221 5जी स्मार्टफोन को एंड्रॉयड 16 पर लाया गया है। प्रोसेसिंग के लिए इस मोबाइल में Unisoc T765 चिपसेट दिया गया है। यह 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसेर है जो 2.3गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस मोबाइल में ARM Mali-G57 MC2 जीपीयू मौजूद है। कंपनी ने इसे 6जीबी रैम और 8जीबी रैम पर लॉन्च किया है।

Philips S7221 5G फोन को 720 x 1600 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.67-इंच की एचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च किया गया है। यह पंच-होल स्टाइल वाली स्क्रीन एलसीडी पैनल पर बनी है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट दिया गया है। इस फोन स्क्रीन के चारों ओर हल्के बेजल्स मौजूद हैं। बताते चलें कि इस मोबाइल का डायमेंशन 16.8 x 7.8 x 0.8 सेंटीमीटर और वजन 200 ग्राम है।

फिलिप्स एस7221 5जी स्मार्टफोन के बैक पैनल पर OnePlus 15 जैसी लुक देने वाला रियर कैमरा सेटअप लगा है। इस कैमरा मॉड्यूल में एलइडी फ्लैश से लैस 64 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया गया है जो सेकेंडरी सेंसर के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह Philips का 5जी स्मार्टफोन 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

पावर बैकअप के लिए Philips S7221 5G मोबाइल को 5700mAh बैटरी से लैस कर भारतीय बाजार में उतारा गया है जो लंबा बैकअप देने की क्षमता रखती है। फिलहाल चार्जिंग क्षमता की जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन कंपनी ने इसे यूएसबी टाईप सी पोर्ट से लैस किया है। बताते चलें कि यह IP64 रेटिंग वाला फोन है जो इसे डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन प्रदान करती है।

The post Philips का फोन इंडिया में लॉन्च! देखें 64MP AI कैमरा और 8GB RAM वाले 5G फोन का क्या है प्राइस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/philips-s7221-5g-smartphone-price-in-india-announced-on-amazon/feed/ 0
Philips का 120Hz डिस्प्ले और 64MP AI कैमरा वाला 5G फोन S7221 Amazon पर लिस्ट, जल्द होगा लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/philips-s7221-amazon-listing-india-launch-120hz-5g-64mp-camera/ https://www.91mobiles.com/hindi/philips-s7221-amazon-listing-india-launch-120hz-5g-64mp-camera/#respond Tue, 25 Aug 2026 09:50:16 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=202765 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Philips भारतीय बाजार में नए फोन के साथ वापसी कर रहा है। कंपनी का आगामी Philips S7221 स्मार्टफोन Amazon India पर लिस्ट हो गया है। फोन को फिलहाल “लॉन्चिंग सून” के साथ दर्शाया जा रहा है। इसके साथ ही Amazon पर “Notify Me” का विकल्प भी उपलब्ध है जिससे लगता है कि लॉन्च के बाद […]

The post Philips का 120Hz डिस्प्ले और 64MP AI कैमरा वाला 5G फोन S7221 Amazon पर लिस्ट, जल्द होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Philips भारतीय बाजार में नए फोन के साथ वापसी कर रहा है। कंपनी का आगामी Philips S7221 स्मार्टफोन Amazon India पर लिस्ट हो गया है। फोन को फिलहाल “लॉन्चिंग सून” के साथ दर्शाया जा रहा है। इसके साथ ही Amazon पर “Notify Me” का विकल्प भी उपलब्ध है जिससे लगता है कि लॉन्च के बाद फोन की सेल ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के जरिए की जाएगी। हालांकि, कंपनी ने लॉन्च डेट अभी नहीं बताई है। जो जल्द ही सामने आ सकती है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

Philips S7221 का माइक्रोसाइट अमेजन पर लिस्ट

Amazon इंडिया साइट पर Philips S7221 को मॉडल नंबर S7221 के साथ लिस्ट किया गया है। माइक्रोसाइट पर फोन के डिजाइन और कई प्रमुख फीचर्स की जानकारी सामने आई है। हालांकि, अभी इसके प्रोसेसर, बैटरी, चार्जिंग स्पीड और कीमत जैसी अहम जानकारियां सामने नहीं आई हैं। फोन की लिस्टिंग से लगता है कि Philips जल्द ही भारतीय बाजार में इसकी आधिकारिक लॉन्च डेट की घोषणा कर सकता है।

डिजाइन की बात करें तो Philips S7221 का रियर पैनल प्रीमियम लगता है। नीचे की तरफ Philips की ब्रांडिंग दी गई है। Amazon माइक्रोसाइट पर फोन को Silver, White और Black कलर ऑप्शन में दिखाया गया है।

Philips S7221 के स्पेसिफिकेशंस

Philips S7221 में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले दिया जाएगा। स्क्रीन के बीच में पंच-होल कटआउट होगा। जिसमें सेल्फी कैमरा मौजूद रहेगा। फोन में फ्लैट डिस्प्ले के साथ फ्लैट साइड फ्रेम भी देखने को मिलते हैं। कनेक्टिविटी के लिहाज से स्मार्टफोन में 5G सपोर्ट मिलेगा। हालांकि, डिस्प्ले का साइज और रिजॉल्यूशन अभी सामने नहीं आया है।

फोटोग्राफी के लिए Philips S7221 में 64MP AI रियर कैमरा दिया जाएगा। रियर पैनल पर रेटेंगुलर कैमरा मॉड्यूल दिखाई देता है। जिसमें दो कैमरा सेंसर वर्टिकल तरीके से लगाए गए हैं। इसके साथ एक सर्कुलर LED फ्लैश भी मिलता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16MP फ्रंट कैमरा दिया जाएगा।

Philips S7221 को दो RAM विकल्पों में पेश किया जाएगा। इसमें 6GB और 8GB RAM वैरियंट शामिल होंगे। स्टोरेज की बात करें तो फोन 128GB और 256GB स्टोरेज ऑप्शन के साथ आएगा।

ऑडियो के लिए Philips S7221 में डुअल स्टीरियो स्पीकर दिए जाएंगे। कंपनी इसमें Ultra Max Sound फीचर भी देगी। जिससे बेहतर और ज्यादा दमदार ऑडियो आउटपुट मिलने की उम्मीद है। यही नहीं स्मार्टफोन को IP64 रेटिंग भी मिलेगी। इसका मतलब है कि फोन धूल से सुरक्षा और पानी के छींटों से बचाव के लिए रेटेड रहेगा।

Amazon इंडिया पर माइक्रोसाइट लाइव होने के बाद Philips S7221 फोन की लॉन्चिंग जल्द होने की उम्मीद है। इसके प्रोसेसर, बैटरी, चार्जिंग स्पीड, कीमत और सेल डेट से जुड़ी जानकारी के लिए कंपनी के अगले ऐलान का इंतजार करना होगा। यदि आप इस Philips के नए फोन को लेना चाहते हैं तो आगे के अपडेट के लिए 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।

The post Philips का 120Hz डिस्प्ले और 64MP AI कैमरा वाला 5G फोन S7221 Amazon पर लिस्ट, जल्द होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/philips-s7221-amazon-listing-india-launch-120hz-5g-64mp-camera/feed/ 0
2K डिस्प्ले और 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च हो सकता है Philips Pad Air, सामने आया टाइमलाइन https://www.91mobiles.com/hindi/philips-pad-air-2k-display-7000mah-battery-launch-india-2026-tipped/ https://www.91mobiles.com/hindi/philips-pad-air-2k-display-7000mah-battery-launch-india-2026-tipped/#respond Thu, 13 Nov 2025 12:11:18 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=185631 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

भारत के स्मार्टफोन बाजार में Philips का नया मोबाइल देखने को मिल सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार Philips अपने नए Philips Pad Air को इंडियन मार्केट में जल्द लॉन्च करने की तैयारी में लग रहा है। बता दें कि अब तक ब्रांड ने घरेलू उपकरणों में बड़ा नाम हासिल किया है। वहीं, अब यह फोन […]

The post 2K डिस्प्ले और 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च हो सकता है Philips Pad Air, सामने आया टाइमलाइन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

भारत के स्मार्टफोन बाजार में Philips का नया मोबाइल देखने को मिल सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार Philips अपने नए Philips Pad Air को इंडियन मार्केट में जल्द लॉन्च करने की तैयारी में लग रहा है। बता दें कि अब तक ब्रांड ने घरेलू उपकरणों में बड़ा नाम हासिल किया है। वहीं, अब यह फोन ग्राहकों की पसंद बन सकता है। बता दें कि नए डिवाइस को लेकर अपडेट सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर टिपस्टर पारस गुगलानी ने शेयर किया है। जिसकी डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

टिप्स्टर के अनुसार, Philips Pad Air भारत में 2026 की पहली तिमाही में लॉन्च किया जा सकता है। यह डिवाइस Unisoc T606 चिपसेट से लैस रखा जा सकता है। इसके साथ 4GB RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज मिलने की उम्मीद है।

Philips Pad Air में शानदार 2K डिस्प्ले दिया जा सकता है। जो 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ स्मूद विजुअल एक्सपीरियंस प्रदान कर सकता है। फोन में 7000mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है जो 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है। जिससे यह लंबा बैकअप और फास्ट चार्ज दोनों का बेहतरीन कॉम्बिनेशन बन सकता है।

रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि Philips सिर्फ स्मार्टफोन ही नहीं बल्कि अन्य डिवाइस भी लॉन्च कर सकता है। आप पोस्ट में देख सकते हैं कि लीक के अनुसार कंपनी भारत में अगले साल स्मार्टवॉच, टैबलेट और लैपटॉप की रेंज लेकर आ सकती है। जिससे उम्मीद है कि कंपनी आने वाले दिनों में इन नए प्रोडक्ट्स के टीजर और ऑफिशियल डिटेल्स शेयर कर सकती है।

बता दें कि पिछले महीने सामने आए टीजर में दो नए Philips डिवाइस को देखा गया था। उनमें से एक में Galaxy S Ultra सीरीज जैसे डिजाइन के साथ दर्शाया गया था। जिसमें पांच सर्कुलर यूनिट्स के अंदर तीन कैमरा सेंसर, एक LED फ्लैशलाइट और एक LED रिंग लाइट देखने को मिली थी। दूसरा मॉडल एक स्क्वायर-सर्कल (Squircle) शेप वाले कैमरा मॉड्यूल के साथ दिखा था। जिसमें दो कैमरा सेंसर और एक LED रिंग लाइट लगी थी। दोनों मॉडल्स को डार्क ग्रे और लाइट ग्रे कलर ऑप्शन में टीज किया गया था। हालांकि देखना होगा कि आगे ब्रांड की और से क्या जानकारी सामने आती है।

Philips Smartphones Teased

अभी कीमत के बारे में कोई जानकारी नहीं है, लेकिन लीक फीचर्स के अनुसार यह सस्ते में आ सकता है। इसलिए उम्मीद है भारत में लॉन्च के बाद Philips Pad Air का मुकाबला संभावित तौर पर Lava Yuva 3 Pro और Tecno Spark Go 2 जैसे बजट मॉडल्स से हो सकता है। हालांकि Philips की बड़ी बैटरी और डिस्प्ले इसे अन्य ब्रांड से आगे रख सकता है।

यह डिवाइस पर उन यूजर्स के लिए हो सकता है जो बड़ी बैटरी और बढ़िया डिस्प्ले कम दाम में लेना चाहते हैं। अगर Philips Pad Air भारतीय बाजार में 10 हजार रुपये से कम में लॉन्च होता है तो अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है। आप इसका इंतजार कर सकते हैं। हम आपको इसका आगे भी अपडेट देंगे।

The post 2K डिस्प्ले और 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च हो सकता है Philips Pad Air, सामने आया टाइमलाइन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/philips-pad-air-2k-display-7000mah-battery-launch-india-2026-tipped/feed/ 0