The post OnePlus 13 पर आया तगड़ा ऑफर! हर ग्राहक को मिलेगा 7000 का फ्लैट डिस्काउंट, डील चलेगी पूरा अगस्त first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
फ्लैगशिप कीलर नाम से मशहूर मोबाइल कंपनी वनप्लस ने इस साल की शुरुआत में अपना सबसे ज्यादा ताकतवर स्मार्टफोन OnePlus 13 इंडिया में लॉन्च किया था। यह 5जी फोन 69,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लाया गया था जिसमें 12GB RAM के साथ 256GB Storage मिलती है। अब कंपनी इस मोबाइल पर ऑफर लेकर आई है जिसमें वनप्लस 13 पर 7,000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट और 9-month No Cost EMI दी जा रही है।
वनप्लस कंपनी ने Independence Day Sale की शुरुआत की है और इसी सेल में वनप्लस 13 5जी फोन को भारी छूट के साथ पाया जा सकता है। यह 12जीबी रैम वाला मोबाइल फोन 66,999 रुपये में लॉन्च हुआ था जिसपर अब 7,000 रुपये की छूट दी जा रही है। इस डिस्कांउट के बाद OnePlus 13 को 62,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।
यह कंपनी द्वारा किया गया टेंपरेरी प्राइस ड्रॉप है जो सभी ग्राहकों को मिलेगा। इस छूट को पाने के लिए किसी स्पेशल बैंक कार्ड की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। कंपनी वेबसाइट OnePlus.in के साथ ही अमेजन, फ्लिपकार्ट, क्रोमा, रिलायंस डिजिटल और विजय सेल्स सहित ऑफलाइन स्टोर्स पर भी से भी यह वनप्लस फोन डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है।

मजे की बात यह भी है कि OnePlus 13 पर ऑफर सिर्फ चुनिंदा दिनों के लिए नहीं बल्कि पूरे महीने के लिए लाया गया है। स्कीन की शुरुआत 1 अगस्त से हो रही है जिसका फायदा 31 अगस्त तक उठाया जा सकेगा। इस दौरान फोन पर 7,000 रुपये का डिस्काउंट पाने के साथ ही इसे 9 महीने की नो कॉस्ट ईएमआई के साथ ही परचेज करने का ऑप्शन मिलेगा।
परफॉर्मेंस
OnePlus 13 एंड्रॉयड 15 आधारित आक्सिजनओएस 15 पर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में क्वालकॉम का 4नैनोमीटर फेब्रिकेशनस पर ही बना पावरफुल Snapdragon 8 Elite ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है जो 4.32GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में यह फोन 26,89,625 AnTuTu Score अचीव कर चुका है। वहीं ग्राफिक्स के लिए वनप्लस 13 में 900MHz एड्रेनो 830 जीपीयू मौजूद है।
डिस्प्ले
वनप्लस 13 5जी फोन 3168 × 1440 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.82-इंच की 2K+ स्क्रीन सपोर्ट करता है। यह LTPO AMOLED पैनल पर बनी है जिसपर पर 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ 2160Hz PWM डिमिंग, 4500nits पिक ब्राइटनेस और डॉल्बी विज़न आउटपुट प्राप्त होता है। इस फोन की स्क्रीन अल्ट्रासोनिक इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक से लैस है जिसके क्रिस्टल शिल्ड super ceramic glass से प्रोटेक्ट किया गया है।
कैमरा
फोटोग्राफी के लिए OnePlus 13 स्मार्टफोन Hasselblad ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एफ/1.6 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन OIS सेंसर दिया गया है जो 23mm फोकल लेंथ सपोर्ट करता है। इसके साथ एफ/2.0 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल Ultra-wide और एफ/2.6 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल periscope telephoto सेंसर मिलता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए वनप्लस फोन 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।
बैटरी
पावर बैकअप के लिए वनप्लस 13 5जी फोन में शक्तिशाली 6,000एमएएच बैटरी लगी है। हमारी टेस्टिंग में इसका PC Mark Battery Benchmark स्कोर 11 घंटे, 24 मिनट आया। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के मोबाइल 100वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया गया है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में इस बैटरी वायर्ड चार्जर से 20 प्रतिशत से 100 प्रतिशत चार्ज होने में 27 मिनट का समय लगा। वहीं साथ ही यह वनप्लस मोबाइल 50वॉट वायरलेस फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी भी सपोर्ट करता है।
गेमिंग एक्सपीरियंस
फोन में गेम खेलने का शौक रखने वाले लोगों के लिए यह मोबाइल खास है। इसमें Bionic vibration motor Turbo लगी है जो मोबाइल गेम में 4D vibration का एक्सपीरियंस देती है। वहीं मोबाइल में 9925mm VC heat डिसपेशन एरिया बनाया गया है जो हैवी मोबाइल गेमिंग के दौरान फोन को ठंडा रखने में मदद करता है। इससे गेम ग्राफिक्स स्टेबल बने रहते हैं और फोन लैग नहीं करता है।
खास फीचर्स
वनप्लस 13 DisplayMate A++ रेटिंग वाली स्क्रीन सपोर्ट करने वाला दुनिया का पहला स्मार्टफोन बनकर आया था। वहीं यह इंडिया का पहला स्मार्टफोन बना था जो 5.5G पर लाया गया था। यह IP68 + IP69 रेटेड फोन है जो इसे वॉटरप्रूफ और डस्टप्रूफ बनाता है।कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 7 और Bluetooth 5.4 के साथ NFC का सपोर्ट भी मिलता है। वनप्लस 13 में लेफ्ट फ्रेम पर three-stage alert slide बटन लगाया गया है और इसमें 4-microphone और Dolby Atmos वाले Stereo speaker दिए गए हैं।
वनप्लस 13 फ्लैगशिप स्मार्टफोन है जो पावरफुल प्रोसेसिंग में माहिर है। 7 हजार रुपये का डिस्काउंट इसे बेस्ट डील बनाता है। फोन में Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर के साथ OxygenOS 15 यूआई मिलता है जो बढिया यूजर एक्सपीरियंस देने में सक्षम है। क्रिस्टल शिल्ड सुपर ceramic glass से प्रोटेक्टेड 2K+ AMOLED इसके अटरेक्शन प्रदान करती है।
फोन के बैक पैनल पर 50MP+50MP+50MP सेंसर लगाए गए हैं जो फोटो और वीडियो को बखूबी रिकॉर्ड करते हैं। वहीं पावर बैकअप के लिए तगड़ी 6,000mAh battery के साथ ही इसमें 100W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग दी गई है जो इसे बेहतर विकल्प तो बनाती ही है, वहीं साथ में मिलने वाली 50W wireless चार्जिंग इसे और ऊपर ले जाती है।
The post OnePlus 13 पर आया तगड़ा ऑफर! हर ग्राहक को मिलेगा 7000 का फ्लैट डिस्काउंट, डील चलेगी पूरा अगस्त first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post 7000 से कम का फोन! मिलेगी 5000mAh बैटरी और 32MP कैमरा, कंपनी बेच रही डिस्काउंट के साथ first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
सस्ता मोबाइल खरीदना चाहते हैं जो कम कीमत में बढ़िया फीचर्स प्रदान करें? 7 हजार से भी सस्ता मोबाइल फोन Realme Narzo N61 आपके काम आ सकता है। यह मोबाइल 4GB RAM, Dynamic RAM टेक्नोलॉजी, 90Hz स्क्रीन और 5,000mAh Battery की ताकत से लैस है जिसे 6,998 रुपये में बेचा जा रहा है। इस रियलमी फोन को कम रेट पर कहां से और कैसे खरीदा जा सकता है, इसकी पूरी डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।
रियलमी नारज़ो एन61 स्मार्टफोन 4GB RAM + 64GB Storage के साथ 7,499 रुपये की कीमत पर लॉन्च हुआ था। शॉपिंग साइट अमेजन इस मोबाइल पर 500 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट दे रही है। यह छूट कूपन के रूप में दी जा रही है जो सभी ग्राहकों को मिलेगी। इसके लिए किसी स्पेशल बैंक क्रेडिट कार्ड इत्यादि की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। 500 रुपये की छूट के बाद इस 4जीबी रैम वाले सस्ते मोबाइल फोन का रेट 7 हजार रुपये से कम हो जाएगा।
गौरतलब है कि ई-कॉमर्स साइट अमेजन Realme Narzo N61 पर 1 रुपये का एक्स्ट्रा बेनिफिट दे रही है। वेबसाइट पर यह स्मार्टफोन 6,998 रुपये में खरीदा जा सकता है जिसे Voyage Blue और Marble Black कलर में परचेज कर सकते हैं। रियलमी नारज़ो एन61 को कम कीमत पर खरीदने के लिए तथा इस फोन डील की डिटेल जानने के लिए (यहां क्लिक करें)। लगे हाथ बताते चलें कि इस फोन को 6GB RAM + 128GB Storage के साथ ₹8,499 में सेल के लिए उपलब्ध है।

डिस्प्ले : रियलमी नारज़ो एन61 स्मार्टफोन में 1600 x 720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.74 इंच की एचडी+ डिस्प्ले दी गई है। यह वॉटरड्रॉप नॉच स्टाइल वाली स्क्रीन है जो 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 180हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग रेट के साथ ही 560निट्स ब्राइटनेस सपोर्ट करती है।
प्रोसेसर : Realme Narzo N61 एंड्रॉयड 14 आधारित रियमली यूआई पर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस मोबाइल फोन में यूनिसोक टी612 आक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है जो 1.8गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए फोन में माली-जी57 जीपीयू दिया गया है।
मेमोरी : यह रियलमी फोन डायनामिक रैम टेक्नोलॉजी से लैस है। यह फोन की 4जीबी और 6जीबी फिजिकल रैम में वचुर्अल रैम जोड़कर इन्हें क्रमश: 8जीबी और 12जीबी रैम की ताकत देती है। 4जीबी रैम के साथ 64जीबी स्टोरेज और 6जीबी रैम के साथ 128जीबी स्टोरेज मिलती है। यह रियलमी स्मार्टफोन 2TB का मेमोरी कार्ड सपोर्ट करता है।
कैमरा : फोटोग्राफी के लिए Realme Narzo N61 में एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 32 मेगापिक्सल सुपर क्लियर कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस स्मार्टफोन में 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है।
बैटरी : पावर बैकअप के लिए रियलमी नारज़ो एन61 4जी फोन 5,000एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए मोबाइल 10वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक मिलती है जिसके साथ यूएसबी टाइप-सी पोर्ट मिलता है।
अन्य फीचर्स : रियलमी नारज़ो एन61 AI Boost Engine से लैस है। इसमें 3.5mm हेडफोन जैक और IP54 प्रोटेक्शन के साथ ही Bluetooth 5.0 और 5GHz Wi-Fi तकनीक भी मिलती है।
The post 7000 से कम का फोन! मिलेगी 5000mAh बैटरी और 32MP कैमरा, कंपनी बेच रही डिस्काउंट के साथ first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post 8GB RAM वाला 5जी फोन हुआ सस्ता! 128GB और 256GB स्टोरेज के साथ खरीदें कम प्राइस पर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
8जीबी रैम वाला 5जी फोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आज हम आपके लिए ब्रांडेड फोन डील लेकर आए हैं। सैमसंग का 5जी मोबाइल 2 हजार रुपये सस्ते रेट पर बिक रहा है। इस 8GB RAM 5G Phone को 128GB और 256GB स्टोरेज के साथ परचेज किया जा सकता है और दोनों ही वेरिएंट 2,000 रुपये कम में सेल के लिए उपलब्ध हैं। यह डिस्काउंट Samsung Galaxy A16 5G फोन पर मिल रहा है जिसकी डिटेल आप आगे पढ़ सकते हैं।
| Samsung Galaxy A16 5G | लॉन्च प्राइस | डिस्काउंट | सेलिंग प्राइस |
| 8GB RAM + 128GB Storage | ₹18,999 | ₹2,000 | ₹16,999 |
| 8GB RAM + 256GB Storage | ₹21,999 | ₹2,000 | ₹19,999 |

डिस्प्ले
सैमसंग गैलेक्सी ए16 5जी में 1080 × 2340 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.7-इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले दी गई है। यह वॉटरड्रॉप नॉच स्टाइल वाली सुपर एमोलेड स्क्रीन है जिसपर 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलता है। फोन डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए इसपर गोरिल्ला ग्लास की प्रोटेक्शन दी गई है।
परफॉर्मेंस
Samsung Galaxy A16 5G फोन 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बने मीडियाटेक के डाइमेंसिटी 6300 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर काम करता है जो 2.4GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में यह सैमसंग का 5जी मोबाइल 411561 AnTuTu स्कोर प्राप्त कर चुका है। यह फोन 6 साल की एंड्रॉयड ओएस अपडेट प्रदान करता है जो इसे अभी से ही Android 20 के लिए तैयार बनाती है।
कैमरा
फोटोग्राफी के लिए यह सैमसंग 5जी फोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल ओआईएस सेंसर दिया गया है जो एफ/2.2 अपर्चर वाले 5 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइट एंगल लेंस और एफ/2.4 अपर्चर वाले 2 मेगापिक्सल मैक्रो सेंसर के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए गैलेक्सी ए26 5जी फोन एफ/2.2 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।
बैटरी
Samsung Galaxy A16 5G मोबाइल फोन में पावर बैकअप के लिए तगड़ी 5,000एमएएच बैटरी दी गई है। हमारी टेस्टिंग के दौरान इस स्मार्टफोन का PC Mark Battery बेंचमार्क स्कोर 9 घंटे 42 मिनट का रहा। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए गैलेक्सी ए16 5जी फोन को 25वॉट फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी से लैस किया गया है। टेस्टिंग के दौरान इसे फोन को 20 से 100 प्रतिशत फुल चार्ज करने में 79 मिनट लगी।
अन्य फीचर्स
यह सैमसंग मोबाइल IP54 सर्टिफाइड है जो इसे पानी व धूल से बचाने में मदद करता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5GHz Wi-Fi और Bluetooth 5.3 के साथ NFC भी दिया गया है। वहीं यूजर्स को इस सस्ते 5जी फोन में Samsung Knox, USB Type-C audio और Stereo speakers मिलते हैं।
The post 8GB RAM वाला 5जी फोन हुआ सस्ता! 128GB और 256GB स्टोरेज के साथ खरीदें कम प्राइस पर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post 9000 रुपये सस्ता बिक रहा 8GB RAM, 256GB मेमोरी, 120W चार्जिंग, 5500mAh बैटरी और 32MP सेल्फी कैमरा वाला फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
रियलमी ने पिछले साल अपनी फ्लैगशिप स्मार्टफोन realme GT 6T भारत में पेश किया था। इस फोन का 8GB RAM + 256GB Storage वेरिएंट 32,999 रुपये में लॉन्च हुआ था जो अब 9,000 रुपये कम रेट पर खरीदा जा सकता है। Snapdragon 7+ Gen 3 प्रोसेसर पर चलने वाले इस पावरफुल फोन पर कंपनी तगड़ा डिस्काउंट ऑफर दे रही है जिसकी डिटेल आप आगे पढ़ सकते हैं।
लॉन्च प्राइस – 32,999 रुपये
प्राइस कट – 4,000 रुपये
कूपन डिस्काउंट – 5,000 रुपये
सेलिंग प्राइस – 23,999 रुपये
रियलमी जीटी 6टी 5जी फोन का 8जीबी रैम के साथ 256जीबी स्टोरेज सपोर्ट करने वाली मॉडल कंपनी की ओर से 32,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। ब्रांड की ओर से इस वेरिएंट की कीमत पहले 4 हजार रुपये कम की गई और अब इसपर 5 हजार रुपये का कूपन डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस तरह से realme GT 6T अपने लॉन्च प्राइस से 9 हजार रुपये सस्ते रेट में खरीदा जा सकता है। 5,000 रुपये डिस्काउंट ऑफर की बात करें तो यह कूपन डिस्काउंट है जो शॉपिंग साइट अमेजन द्वारा दिया जा रहा है।
अच्छी बात यह है कि इस इस realme 5G Phone पर 5 हजार की छूट को पाने के लिए किसी बैंक क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड की जरूरत नहीं पड़ेगी तथा यह डिस्काउंट सभी ग्राहकों को मिलेगा। लगे हाथ बताते चलें कि ई कॉमर्स साइट फोन पर 1 रुपये का एक्स्ट्रा बेनिफिट भी दे रही है जिसके बाद 8जीबी+256जीबी वाला realme GT 6T सिर्फ 23,998 रुपये में परचेज किया जा सकता है। रियलमी 5जी फोन को सस्ते रेट पर खरीदने और ऑफर डिटेल जानने के लिए (यहां क्लिक करें)

डिस्प्ले : रियलमी जीटी 6टी 5जी में 6.78 इंच की 1.5के डिस्प्ले दी गई है। यह 8T LTPO एमोलेड स्क्रीन है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6000nits लोकल पिक ब्राइटनेस और 2160Hz पीडब्ल्यूएम डिमिंग मिलती है। फोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर सपोर्ट करता है जो 3डी गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 प्रोटेक्टेड है।
प्रोसेसर : realme GT 6T एंड्रॉयड 14 आधारित realme UI 5.0 पर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इसमें क्वालकॉम का 4नैनोमीटर पर बना स्नैपड्रैगन 7+ जेन 3 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है जो 2.8गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करता है।
कैमरा : फोटोग्राफी के लिए फोन के बैक पैनल पर एफ/1.88 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन OIS LYT600 सेंसर दिया गया है जो एफ/2.2 अपर्चर वाले 8 मेगापिक्सल IMX355 wide-angle लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं फोन के सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह स्मार्टफोन 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।
बैटरी : पावर बैकअप के लिए realme GT 6T 5G फोन में 5,500एमएएच बैटरी दी गई है। वहीं इस तगड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए मोबाइल में 120वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक मौजूद है।
अन्य फीचर्स : रियलमी जीटी 6टी स्मार्टफोन 9 5G Bands सपोर्ट करता है। कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में WiFi 6 और Bluetooth 5.4 जैसे फीचर्स मिलते हैं। यह फोन IP65 सर्टिफाइड है जो इसे पानी व धूल से सुरक्षित रखता है।
The post 9000 रुपये सस्ता बिक रहा 8GB RAM, 256GB मेमोरी, 120W चार्जिंग, 5500mAh बैटरी और 32MP सेल्फी कैमरा वाला फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post 2000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है इस Samsung 5G Phone पर! सभी वेरिएंट्स हुए सस्ते first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
सैमसंग 2 मार्च को भारत में अपनी ‘ए’ सीरीज के तहत तीन नए स्मार्टफोन Samsung Galaxy A56 5G, Galaxy A36 5G और Galaxy A26 5G लॉन्च करने वाली है। इन 5जी सैमसंग मोबाइल के बाजार में आने से पहले कंपनी के सस्ते स्मार्टफोन Samsung Galaxy A16 5G को डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। इस फोन के सभी वेरिएंट्स पर 2 हजार रुपये की छूट मिल रही है।
| Samsung Galaxy A16 5G | लॉन्च प्राइस | डिस्कांउट | सेलिंग प्राइस |
| 6GB RAM + 128GB Storage | ₹17,499 | ₹2,000 | ₹15,499 |
| 8GB RAM + 128GB Storage | ₹18,999 | ₹2,000 | ₹16,999 |
| 8GB RAM + 256GB Storage | ₹21,999 | ₹2,000 | ₹19,999 |
गैलेक्सी ए16 5जी फोन के बेस वेरिएंट में 6जीबी रैम के साथ 128जीबी स्टोरेज दी गई है। यह 17,499 रुपये में लॉन्च हुआ था लेकिन अब 15,499 रुपये में बिक रहा है। इसी तरह मोबाइल के 8जीबी रैम मॉडल को 128जीबी स्टोरेज पर 18,999 रुपये तथा 256जीबी स्टोरेज पर 21,999 रुपये में लाया गया था। 2,000 रुपये की छूट के साथ इन्हें अब 16,999 रुपये और 19,999 रुपये में परचेज किया जा सकता है। नया रेट सैमसंग वेबसाइट व अमेजन दोनों पर उपलब्ध है।

स्क्रीन
सैमसंग गैलेक्सी ए16 5जी फोन में 1080 x 2340 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.7-इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले दी गई है। यह पंच-होल स्टाइल वाली सुपर एमोलेड स्क्रीन है जो 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। इस फोन में Vision Booster और Eye Care Shield जैसी टेक भी मौजूद है।
परफॉर्मेंस
Samsung Galaxy A16 5G फोन में 6 जेनरेशन की ओएस अपडेट और 6 साल की ही सिक्योरिटी अपग्रेड मिलती है। प्रोसेसिंग के लिए इस सैमसंग 5जी फोन में 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है जो 2.4GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है।
कैमरा
फोटोग्राफी के लिए यह सैमसंग 5जी मोबाइल ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश से लैस 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया गया है जो 5 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस तथा 2 मेगापिक्सल मैक्रो सेंसर के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए गैलेक्सी ए16 5जी फोन में 13 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मिलता है।
बैटरी
पावर बैकअप के लिए Samsung Galaxy A16 5G फोन तगड़ी 5,000एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए स्मार्टफोन में 25वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है।
फीचर्स
गैलेक्सी ए16 5जी फोन IP54 सर्टिफाइड है जो इसे पानी से बचाने में मदद करता है। इसमें वाई-फाई 5, वाई-फाई डायरेक्ट और ब्लूटूथ 5.3 सहित NFC का सपोर्ट भी मिलता है। वहीं सिक्योरिटी के लिए मोबाइल में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।
The post 2000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है इस Samsung 5G Phone पर! सभी वेरिएंट्स हुए सस्ते first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post 12GB RAM वाले गेमिंग फोन पर मिल रहा है मस्त डिस्काउंट, 20 हजार से भी कम हुआ प्राइस! first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
12GB RAM वाला फोन 20 हजार से कम में खरीदना चाहते हैं तो रियलमी अपने यूजर्स के लिए बेहद ही शानदार स्कीम लेकर आई है। यह कंपनी ने अपनी ‘नारज़ो’ सीरीज के realme Narzo 70 Turbo 5G फोन पर 2,000 रुपये की छूट दे रही है जिसके बाद इस फोन के सभी मेमोरी वेरिएंट्स को सस्ते रेट पर खरीदा जा सकता है। इस 5जी फोन के 12GB RAM मॉडल के साथ ही 8GB और 6GB RAM वेरिएंट को भी डिस्काउंट पर बेचा जा रहा है जिनकी डिटेल्स आगे पढ़ सकते हैं।
12जीबी रैम वाला 5जी फोन रियलमी नारज़ो 70 टर्बो 20,999 रुपये की कीमत पर इंडिया में लॉन्च किया गया था। अब इस मोबाइल पर 2,000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है जिसके साथ स्मार्टफोन का सेलिंग प्राइस घटकर 18,999 रुपये हो गया है। यह 2 हजार रुपये की छूट कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट के साथ ही शॉपिंग साइट अमेजन पर भी मिल रही है जिसका फायदा कोई भी व्यक्ति उठा सकता है।
| realme Narzo 70 Turbo 5G | लॉन्च प्राइस | डिस्काउंट | सेलिंग प्राइस |
| 6GB RAM + 128GB Storage | ₹16,999 | ₹2,000 | ₹14,999 |
| 8GB RAM + 128GB Storage | ₹17,999 | ₹2,000 | ₹15,999 |
| 12GB RAM + 256GB Storage | ₹20,999 | ₹2,000 | ₹18,999 |
रियलमी नारज़ो 70 टर्बो 5जी फोन की कीमत 16,000 रुपये से शुरू होती है जिसमें 6जीबी रैम व 128जीबी स्टोरेज मिलती है। लेकिन अब 2 हजार रुपये के डिस्काउंट ऑफर के बाद इसे 14,999 रुपये में परचेज किया जा सकता है। इसी तरह 17,999 रुपये में लॉन्च हुआ 8जीबी रैम वेरिएंट भी छूट के साथ 15,999 रुपये में सेल के लिए उपलब्ध हो गया है।
realme Narzo 70 Turbo 5G फोन पर मिल रहे डिस्कांउट का फायदा उठाने के लिए किसी भी स्पेशल बैंक क्रेडिट कार्ड की जरुरत भी नहीं पड़ेगी। कोई भी ग्राहक इस फोन 2,000 की छूट पा सकता है। कंपनी वेबसाइट ओपन करने के लिए यहां क्लिक करें तथा शॉपिंग साइट अमेजन ओपन करने के लिए यहां क्लिक करें। नोट करने वाली बात है कि ई -कॉमर्स प्लेटफॉर्म इस फोन को 1 रुपया एक्स्ट्रा सस्ता बेच रहा है।
स्क्रीन
realme Narzo 70 Turbo 5जी फोन 2400 x 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.67 इंच की फुलएचडी+ पंच-होल डिस्प्ले पर लॉन्च हुआ है। यह OLED Esports स्क्रीन है जो 120Hz रिफ्रेश रेट पर काम करती है। इस डिस्प्ले पर 2000निट्स ब्राइटनेस के साथ ही इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तथा Rainwater Smart Touch जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।
परफॉर्मेंस
Narzo 70 Turbo एंड्रॉयड 14 आधारित रियलमी यूआई पर पेश किया गया है। प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन में 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पन बना मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 एनर्जी आक्टाकोर प्रोसर दिया गया है जो 2.5गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए यह मोबाइल माली-जी615 जीपीयू सपोर्ट करता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में यह फोन 726959 एनटूटू स्कोर प्राप्त कर चुका है।
मेमोरी
नारज़ो 70 टर्बो 5जी फोन डायनामिक रैम टेक्नोलॉजी सपोर्ट करता है जो फिजिकल रैम में 14जीबी वचुर्अल रैम जोड़कर इसे 26GB RAM की ताकत देने का दावा करती है। इस फोन के 6GB और 8GB RAM वेरिएंट जहां 128GB स्टोरेज सपोर्ट करते हैं वहीं 12GB RAM वेरिएंट में 256GB स्टोरेज मिलती है।
फोटोग्राफी
realme Narzo 70 Turbo 5G फोन को डुअल रियर कैमरा सेटअप पर लॉन्च किया गया है। यह मोबाइल फोन एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल OV50D मेन सेंसर सपोर्ट करता है। इसके साथ ही बैक पैनल पर एफ/2.4 अपर्चर वाला 2MP पोर्ट्रेट लेंस दिया गया है। वहीं फ्रंट पर एफ/2.4 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा दिया गया है।
बैटरी
realme Narzo 70 Turbo 5जी फोन में पावर बैकअप के लिए 5,000mAh बैटरी दी गई है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 45वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक मिलती है।
The post 12GB RAM वाले गेमिंग फोन पर मिल रहा है मस्त डिस्काउंट, 20 हजार से भी कम हुआ प्राइस! first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post 20 हजार से कम हुआ इस 5जी फोन का रेट, मिलेगी 8GB RAM, 50MP कैमरा और 80W चार्जिंग first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
realme 13 5G फोन पर 2,000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है जिसकी खबर हमने कल ही छापी है और आप यहां क्लिक कर डिटेल्स पढ़ सकते हैं। वहीं आज हमने ढूंढ निकाला है कि इसी सीरीज का realme 13+ 5G फोन भी 1899 रुपये तक की छूट के बिक रहा है। मजे की बात है कि यह 8GB RAM वाला 5G Phone डिस्काउंट पर खरीदने के लिए किसी बैंक क्रेडिट कार्ड की जरूरत भी नहीं पड़ेगी।
| realme 13+ 5G | वास्तविक प्राइस | सेलिंग प्राइस | डिस्काउंट |
| 8GB RAM + 128GB Memory | ₹20,999 | ₹19,100 | ₹1,899 |
| 8GB RAM + 256GB Memory | ₹22,999 | ₹21,390 | ₹1,609 |
8जीबी रैम वाले 5जी फोन realme 13 Plus पर मिल रहे डिस्काउंट की डिटेल्स जानने तथा इस फोन को खरीदने के लिए यहां क्लिक करें। 91मोबाइल्स अपने पाठकों को सूचित करना चाहता है कि शॉपिंग साइट अमेजन की ओर से कभी भी इस ऑफर में बदलाव किया जा सकता है तथा डिस्काउंट प्राइस ज्यादा या कम भी हो सकता है।
बैटरी
पावर बैकअप के लिए Realme 13 Plus 5G फोन को 5,000एमएएच बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा गया है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग के दौरान यह मोबाइल 10 घंट व 37 मिनट का PC mark battery स्कोर अचीव कर चुका है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए स्मार्टफोन को 80वॉट अल्ट्रा चार्ज तकनीक से लैस किया गया है। जिसने हमारे टेस्ट में मोबाइल को सिर्फ 31 मिनट में ही 20% से 100% फुल चार्ज करने दिखा दिया।
कैमरा
फोटोग्राफी के लिए रियलमी 13+ 5जी स्मार्टफोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल सोनी एलवाईटी 600 सेंसर दिया गया है जो 2 मेगापिक्सल मोनो लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह रियलमी मोबाइल एफ/2.4 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सेंसर सपोर्ट करता है।
स्क्रीन
रियलमी 13प्लस 5जी फोन में 2400 × 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.67-इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले दी गई है। यह सैमसंग ई4 एमोलेड डिस्प्ले है जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 180हर्ट्ज़ टच सैंपलिंग रेट और 2000निट्स ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ ही Rainwater Smart Touch फीचर भी मिलता है। यह फोन IP65 सर्टिफाइड है।
प्रोसेसर
Realme 13+ 5G फोन को मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 एनर्जी ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर लॉन्च किया गया है जिसमें 2.5गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले चार कोर्टेक्स-ए78 कोर तथा 2.0गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले चार कोर्टेक्स-ए55 कोर शामिल हैं। ग्राफिक्स के लिए यह फोन माली-जी615 जीपीयू सपोर्ट करता है। इस फोन में 9 5G Bands मिलते हैं।
The post 20 हजार से कम हुआ इस 5जी फोन का रेट, मिलेगी 8GB RAM, 50MP कैमरा और 80W चार्जिंग first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>