Phone Processor | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Tue, 04 Feb 2025 14:57:22 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 Vivo V40 vs OPPO Reno 12 परफॉर्मेंस कंपैरिजन: जानें किसकी प्रोसेसिंग पावर में है दम https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-v40-vs-oppo-reno-12-performance-comparison/ https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-v40-vs-oppo-reno-12-performance-comparison/#respond Wed, 07 Aug 2024 07:40:34 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=149292 Vivo V40 5G इंडिया में लॉन्च हो गया है जिसकी कीमत 39,999 रुपये से शुरू होती है। यह स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 7 Gen 3 चिपसेट के साथ आया है जिसे इस सेग्मेंट में मौजूद MediaTek Dimensity 7300 Energy चिपसेट से लैस OPPO Reno 12 से टक्कर मिलेगी। ये दोनों ही मोबाइल अपने कैमरा से लिए […]

The post Vivo V40 vs OPPO Reno 12 परफॉर्मेंस कंपैरिजन: जानें किसकी प्रोसेसिंग पावर में है दम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Vivo V40 5G इंडिया में लॉन्च हो गया है जिसकी कीमत 39,999 रुपये से शुरू होती है। यह स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 7 Gen 3 चिपसेट के साथ आया है जिसे इस सेग्मेंट में मौजूद MediaTek Dimensity 7300 Energy चिपसेट से लैस OPPO Reno 12 से टक्कर मिलेगी। ये दोनों ही मोबाइल अपने कैमरा से लिए प्रसिद्ध हो रहे हैं तथा हमने इनकी परफॉर्मेंस को भी परखने की कोशिश की है। वीवो वी40 और ओपो रेनो 12 में कौन सा फोन प्रोसेसिंग के मामले में आगे निकलता है इसका कंपैरिजन आप आगे पढ़ सकते हैं।

Vivo V40 vs OPPO Reno 12 परफॉर्मेंस कंपैरिजन

सीपीयू और जीपीयू

प्रोसेसिंग पावर Vivo V40 OPPO Reno 12
प्रोसेसर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेन 3 मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300-एनर्जी
क्लॉक स्पीड 1 x 2.63GHz Kryo Prime Cortex-A715
3 x 2.4GHz Kryo Gold Cortex-A715
4 x 1.8GHz Cortex-A510
4 x 2.5GHz ARM Cortex-A78
4 x 2.0GHz ARM Cortex-A55
जीपीयू एड्रेनो 720 जीपीयू माली-जी615 जीपीयू
मेमोरी 8जीबी रैम + 128जीबी स्टोरेज 8जीबी रैम + 256जीबी स्टोरेज

Geekbench परफॉर्मेंस

किसी भी मोबाइल फोन की CPU परफॉर्मेंस को जॉंचने के लिए उनमें गीकबेंच बेंचमार्क रन किया जाता है। जिसका जितना ज्यादा स्कोर, मतलब वह उतना ही ज्यादा पावरफुल। वीवो वी40 और ओपो रेनो 11 के गीकबेंच स्कोर में बहुत ज्यादा अंतर तो नहीं देखने का मिला है लेकिन कुछ प्वाइंट्स से ही सही वीवो स्मार्टफोन आगे निकलता है।

Vivo V40 ने गीकबेंच सिंगल-कोर टेस्ट में 1164 स्कोर हासिल किया है। वहीं ओपो रेनो 12 का यह सिंगल-कोर बेंचमार्क स्कोर 1051 रहा। इसी तरह वीवो वी40 का मल्टी-कोर बेंचमार्क स्कोर 3216 आया है जबकि OPPO Reno 12 ने मल्टी-कोर गीकबेंच टेस्ट में 3006 स्कोर पाया था।

गौरतलब है कि ओपो रेनो 12 में मौजूद मीडियाटेक प्रोसेसर 2.5GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करता है वहीं वीवो वी40 में दिया गया क्वालकॉम प्रोसेसर 2.63GHz तक की क्लॉक स्पीड पर काम की क्षमता रखता है।

विजेता : Vivo V40

AnTuTu परफॉर्मेंस

एनटूटू बेंचमार्क भी मोबाइल फोन की परफॉर्मेंस परखता है। इसमें सीपीयू के साथ ही मेमोरी, जीपीयू और यूएक्स भी शामिल रहते हैं। Vivo V40 और OPPO Reno 12 में यह बेंचमार्क रन किया गया तो यहां भी वीवो स्मार्टफोन ने ओपो मोबाइल को पीछे छोड़ दिया।

AnTuTu Score Vivo V40 OPPO Reno 12
सीपीयू स्कोर 264927 156132
जीपीयू स्कोर 258921 148869
मेमोरी स्कोर 124900 171984
यूएक्स स्कोर 161905 135200
ओवरॉल एनटूटू स्कोर 810653 612185

एनटूटू बेंचमार्क रिजल्ट की बात करें तो वीवो वी40 5जी फोन ने यहां 8,10,653 स्कोर हासिल किया है। वहीं ओपो रेनो 12 ने 6,12,185 एनटूटू स्कोर पाया है। उपर लगी टेबल में आप देख सकते हैं कि CPU, GPU और UX में जहां वीवो वी40 आगे है वहीं Memory में ओपो रेनो 12 ने आश्चर्यजनक बढ़त बनाई है।

बता दें कि एनटूटू मेमोरी स्कोर दर्शाता है कि कोई फोन कितनी तेजी से और कितनी ज्यादा मेमोरी प्रोसेसर कर सकता है। Vivo V40 और OPPO Reno 12 दोनों ही स्मार्टफोन LPDDR4X RAM सपोर्ट करते हैं तथा वीवो वी40 में जहां UFS2.2 ROM मिलती है वहीं ओपो रेनो 12 UFS3.1 ROM सपोर्ट करता है।

विजेता : Vivo V40

Throttling टेस्ट

हैवी प्रोसेसिंग और गेमिंग के दौरान फोन सीपीयू बेहद तेजी से काम करता है। आम बोलचाल की भाषा में कहें तो जब फोन प्रोसेसर पर काम का बोझ बेहद ज्यादा पड़ रहा हो तो उस स्थिति में वह अपनी कितनी क्षमता से काम करता है, इसे ही थ्रॉटलिंग टेस्ट करते हैं। 91मोबाइल्स इस परफॉर्मेंस को चेक करने के लिए Burnout benchmark app का इस्तेमाल करती है।

बर्नआउट बेंचमार्क करने पर Vivo V40 5G फोन का परफॉर्मेंस आउटपुट 68.8% रहा। वहीं OPPO Reno 12 ने 62.7% सीपीयू क्षमता के साथ काम किया। यानी वीवो वी40 के प्रोसेसर ने बेहतर सतुंलन दिखाते हुए दबाव की स्थिति में भी अच्छी परफॉर्मेंस दी है।

विजेता: Vivo V40

Gaming टेस्ट

मोबाइल गेमिंग में वीवो वी40 और ओपो रेनो 12 कैसा परफॉर्म कर सकते हैं? यह जानने के लिए हमने इन दोनों स्मार्टफोंस में BGMI और COD (Call of Duty:Mobile) को रन किया। ये दोनों गेम आधा घंटा यानी 30-30 मिनट तक खेले गए जिसके बाद हमने फोन हीट तथा बैटरी ड्रॉप को चेक किया।

Vivo V40 में सीओडी गेम खेलने के दौरान औसत फ्रेम रेट 49.6FPS रही। इस दौरान फोन का तापमान सिर्फ 2.9 डिग्री बढ़ा तथा बैटरी में 5% की गिरावट दर्ज हुई है। OPPO Reno 12 में जब यह गेम खेला गया था तब फोन का औसत फ्रेट रेट 41FPS था। इसका टेंपरेचर 12.3 डिग्री बढ़ा तथा बैटरी 6 प्रतिशत घटी।

बीजीएमआई गेम को आधा घंटा खेलने के बाद वीवो वी40 5.3 डिग्री हीट हुआ तथा ओपो रेनो 12 का तापमान 6.4 डिग्री बढ़ा। वहीं इस दौरान वीवो स्मार्टफोन की बैटरी 6 प्रतिशत घटी तथा ओपो मोबाइल की बैटरी में 8 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई है। BGMI में इन दोनों फोंस का औसत फ्रेम रेट क्रमश: 38.58FPS और 38FPS रहा।

विजेता: Vivo V40

किसकी परफॉर्मेंस दमदार?

Vivo V40 और OPPO Reno 12 पर किए गए सभी बेंचमार्क व परफॉर्मेंस टेस्ट ने एक तरफ़ा परिणाम दिया है। सभी टेस्ट में ओपो रेनो 12 को पछाड़ते हुए वीवो वी40 5जी फोन आगे निकला है। ओपो रेनो 12 32,999 रुपये में बिक रहा है तथा वीवो वी40 39,999 रुपये में लॉन्च हुआ है। दोनों स्मार्टफोन की कीमत में 7 हजार रुपये का अंतर है। प्राइस डिफरेंस बड़ा है, ऐसे में परफॉर्मेंस का अंतर भी उचित ठहराया जा सकता है।

The post Vivo V40 vs OPPO Reno 12 परफॉर्मेंस कंपैरिजन: जानें किसकी प्रोसेसिंग पावर में है दम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-v40-vs-oppo-reno-12-performance-comparison/feed/ 0
2025 के सबसे पावरफुल मोबाइल प्रोसेसर https://www.91mobiles.com/hindi/most-powerful-mobile-processors-of-2023/ https://www.91mobiles.com/hindi/most-powerful-mobile-processors-of-2023/#respond Sat, 09 Sep 2023 07:32:19 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=101395 अगर आप भी अपने लिए दमदार परफॉर्मेंस वाले स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो हम इस आर्टिकल में सबसे पावरफुल प्रोसेसर की लिस्ट लेकर आए हैं।

The post 2025 के सबसे पावरफुल मोबाइल प्रोसेसर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

स्मार्टफोन के प्रोसेसर को सेंट्रल प्रोसेसिंग यूनिट (CPU) या एसओसी (SoC) सिस्टम ऑन ए चिप भी कहा जाता है। यह डिवाइस के ब्रेन के रूप में कार्य करता है और सारे कमांड यहीं से होकर जाते हैं। इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जैसे स्मार्टफोन या कंप्यूटर-लैपटॉप को कोई भी कार्य बिना सीपीयू के संभव नहीं है। यह महत्वपूर्ण कंपोनेंट है, जो सभी इंस्ट्रक्शंस और गणनाओं को संभालता है, जो फोन को ऑपरेट करने के लिए जरूरी होते हैं। कंप्यूटर के CPU की तरह यह डाटा को प्रोसेस करता है, कार्यों को मैनेज करने का काम करता है और फोन के विभिन्न हिस्सों जैसे मेमोरी, ग्राफिक्स और इनपुट/आउटपुट सिस्टम के बीच तालमेल बनाता है। प्रोसेसर की स्पीड, एफिशिएंसी और कोर्स की संख्या (CPU के अंदर छोटे प्रोसेसिंग यूनिट्स) स्मार्टफोन के ओवरऑल परफॉर्मेंस को काफी हद तक प्रभावित करते हैं। इससे ऐप की फंक्शनैलिटी, मल्टीटास्किंग क्षमता, बैटरी लाइफ और रिसोर्स-इंटेंसिव ऐप्स चलाने की क्षमता प्रभावित होती है।

अगर आप भी अपने लिए दमदार परफॉर्मेंस वाले स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो हम इस आर्टिकल में सबसे पावरफुल प्रोसेसर की लिस्ट लेकर आए हैं। यहां हम आपको इन प्रोसेसर के बारे में डिटेल में जानकारी दे रहे हैं, ताकि अपना अगला स्मार्टफोन आसानी से सलेक्ट कर पाएंगे।

सबसे पावरफुल मोबाइल प्रोसेसर (2025)

यहां पर आपको पावरफुल प्रोसेसर की जानकारी के साथ इसके साथ आने वाले फोन की जानकारी भी दे रहे हैंः

Qualcomm Snapdragon 8 Elite

क्वालकॉम ने इस साल के अपने सबसे पावरफुल मोबाइल प्रोसेसर स्नैपड्रैगन 8 एलीट (Qualcomm Snapdragon 8 Elite) का प्रदर्शन कर दिया है। इस नए प्रोसेसर के साथ कंपनी ने ना सिर्फ नाम में बदलाव किया है, बल्कि इसे अलग तरह के कोर आर्किटेक्चर पर भी पेश किया है। नए बदलाव के बाद कंपनी का दावा है कि यह मोबाइल प्रोसेसर पुराने प्रोसेसर के मुकाबले न सिर्फ दमदार हुआ है, बल्कि ग्राफिक्स और स्मूथनेस के मामले में भी बेहतर हो गया है। इस प्रोसेसर में जो नए बदलाव हुए हैं सबसे पहले उसकी बातें कर लेते हैं। बता दें कि पहले कंपनी क्रायो आर्किटेक्चर वाले कोर का उपयोग करती थी, जबकि नए स्नैपड्रैगन 8 एलीट से ओरायन कोर को लाया गया है। ओरायन कोर की शुरुआत कंपनी ने अपने लैपटॉप आर्किटेक्चर वाले एलीट एक्स सीरीज के प्रासेसर से की थी और अब इसे मोबाइल प्रोसेसर में उपयोग कर रही है।

इसके साथ ही दूसरा बदलाव फैब्रिकेशन में किया गय है। जहां स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 को कंपनी ने 4 नैनोमीटर फैब्रिकेशन पर पेश किया था, वहीं नया स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर 3 नैनोमीटर के फैब्रिकेशन पर तैयार है, जो पहले कहीं ज्यादा पावर इफिशिएंट और ताकतवर हो गया है। क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट के खूबियों की बात करें, तो यह एक ऑक्टा कोर प्रोसेसर है जिसमें दो प्राइम कोर के साथ 6 परफॉर्मेंस कोर का उपयोग किया गया है। इस बार से एफिशिएंसी कोर्स हटा दिए गए हैं। इसका प्राइम कोर 4.32 गीगाहर्ट्ज के क्लॉक स्पीड के साथ आता है जो Oryon V2 Phoenix L आर्किटेक्चर पर काम करते हैं। वहीं बाकी के छह परफॉर्मेंस कोर में 3.53 गीगाहर्ट्ज का क्लॉक स्पीड सपोर्ट करते हैं और ये Oryon V2 Phoenix M आर्किटेक्चर पर आधारित हैं। कंपनी का दावा है कि नया स्नैपड्रैगन 8 एलीट पुराने 8 जेन 3 प्रोसेसर के मुकाबले परफॉर्मेंस में सिंगल कोर या मल्टीकोर पर 45 प्रतिशत से ज्यादा पावरफुल है। वहीं वहीं वेब ब्राउजिंग में आपको 62 प्रतिशत तक बेहतर स्पीड मिलेगी। यह प्रोसेसर न सिर्फ डेली परफॉर्मेंस में, बल्कि जीपीयू यानी ग्राफिक्स के मामले में भी कहीं बेहतर हो गया है। कंपनी का दावा है कि इसका जीपीयू पुराने प्रोसेसर के जीपीयू के मुकाबले 40 प्रतिशत और रे ट्रेसिंग में 35 प्रतिशत तक ज्यादा दमदार है।

क्वालकॉम अपने मोबाइल चिप में एआई के लिए एनपीयू इंजन यानी न्यूरल प्रोसेसिंग यूनिट का उपयोग करती है। स्नैपड्रैगन 8 एलीट में एआई और भी ज्यादा बेहतर मिलेगा। कंपनी का दावा है कि नए प्रोसेसर में 45 प्रतिशत तक बेहतर परफॉर्म करने की क्षमता है। रही बात गेमिंग की तो कंपनी ने इस प्रोसेसर को अनरियल इंजन 5.3 सपोर्ट के साथ पेश किया है, जो अडैप्टिव परफॉर्मेंस इंजन 4.0 के साथ आता है। इसमें आप ट्रिपल ए गेम को आसानी से प्ले कर पाएंगे। इसके साथ ही इसमें हार्डवेयर बेस्ड रे ट्रेसिंग दिया है। रही बात नेटवर्क कैपेबिलिटी को तो क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट में क्वालकॉम के ही फास्ट कनेक्ट 7900 मोबाइल कनेक्ट मॉडम का उपयोग किया गया है, जहां आपको बेहतर मोबाइल कनेक्टिविटी के साथ ऑप्टिमाइज्ड वाई-फाई 7 सपोर्ट भी मिलता है।

Snapdragon 8 Elite बेंचमार्क स्कोर

Snapdragon 8 Elite AnTuTu स्कोर 31,09,010
Snapdragon 8 Elite Geekbench 6 मल्टी कोर 10,059 प्वाइंट
Snapdragon 8 Elite Geekbench 6 सिंगल कोर 3,234 प्वाइंट

Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर के साथ आने वाले फोन

  • Realme GT 7 Pro
  • iQoo 13
  • OPPO Find X8 Pro
  • Oneplus 13
  • Vivo X200 Ultra
  • Samsung Galaxy S25 Ultra
  • Xiaomi 15
  • Honor Magic 7 Pro

MediaTek Dimensity 9400

मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9400 कंपनी का नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन चिपसेट है। यह चिपसेट एज-एआई एप्लिकेशन, बेहतर गेमिंग, शानदार फोटोग्राफी और हाई-एंड फीचर्स के लिए ऑप्टिमाइज किया गया है। डाइमेंसिटी 9400 मीडियाटेक के फ्लैगशिप मोबाइल एसओसी लाइनअप का चौथा और सबसे नया चिपसेट है, जो दूसरे-जनरेशन के ऑल बिग कोर डिजाइन और आर्म के v9.2 सीपीयू आर्किटेक्चर पर आधारित है। इसमें एडवांस जीपीयू और एनपीयू का कॉम्बिनेशन है, जो बेहतरीन परफॉर्मेंस के साथ-साथ पावर-एफिशिएंट भी है। डाइमेंसिटी 9400 में मीडियाटेक का दूसरा-जनरेशन ऑल बिग कोर डिजाइन है, जिसमें एक आर्म कॉर्टेक्स-X925 कोर 3.62GHz से अधिक स्पीड पर काम करता है और इसके साथ 3x कॉर्टेक्स-X4 और 4x कॉर्टेक्स-A720 कोर शामिल हैं। इस डिजाइन से पिछले चिपसेट डाइमेंसिटी 9300 की तुलना में 35% तेजी से सिंगल-कोर परफॉर्मेंस और 28% तेजी से मल्टी-कोर परफॉर्मेंस मिलती है।

Dimensity 9400

यह टीएसएमसी के दूसरे-जनरेशन के 3nm प्रोसेस पर आधारित है, जिससे डाइमेंसिटी 9400 अपने पिछले वर्जन की तुलना में 40% अधिक पावर-एफिशिएंट है, जिससे यूजर्स को लंबे समय तक बैटरी लाइफ मिलती है। यह पहला मोबाइल चिपसेट है जो ऑन-डिवाइस LoRA ट्रेनिंग, हाई-क्वालिटी वीडियो जनरेशन और एजन्टिक एआई के लिए डेवलपर सपोर्ट देता है। इस चिपसेट में 12-कोर आर्म इम्मोर्टालिस-G925 भी शामिल है, जो पिछले जनरेशन की तुलना में 40% तेज रे-ट्रेसिंग परफॉर्मेंस के साथ बेहद इमर्सिव गेमिंग एक्सपीरियंस प्रदान करता है। इसके जीपीयू में 41% पावर सेविंग के साथ 44% अधिक पीक परफॉर्मेंस बूस्ट है, जिससे यूजर्स लंबे समय तक गेम खेल सकते हैं। मीडियाटेक इमेजिक 1090 के साथ डाइमेंसिटी 9400 में एचडीआर वीडियो रिकॉर्डिंग और स्मूथ जूम टेक्नोलॉजी भी है, जिससे फोटोज और वीडियो रिकॉर्डिंग करते समय पावर खपत में 14% कमी आती है।

MediaTek Dimensity 9400 बेंचमार्क स्कोर

MediaTek Dimensity 9400 AnTuTu स्कोर 30,07,853
MediaTek Dimensity 9400 Geekbench 6 मल्टी कोर 8,969 प्वाइंट
MediaTek Dimensity 9400 Geekbench 6 सिंगल कोर 2,874 प्वाइंट

मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9400 से साथ आने वाले फोन

मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9400 चिपसेट वाले कुछ आने वाले फोनः

  • Vivo X200
  • Vivo X200 Pro
  • Vivo X200 Pro Mini
  • OPPO Find X8
  • OPPO Find X8 Pro
  • Redmi K80 Ultra (संभावित)

इनमें से अधिकतर मॉडल पहले डाइमेंसिटी 9300 का उपयोग कर रहे थे और अब उनके अपग्रेड में डाइमेंसिटी 9400 के साथ बेहतर परफॉर्मेंस और फीचर्स की उम्मीद है।

Apple A18 Pro

Apple A18 Pro पावरफुल प्रोसेसर है। यह नया Apple प्रोसेसर iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max के साथ सितंबर 2024 में लॉन्च हुआ था। इसमें 2 परफॉर्मेंस कोर और 4 एफिशिएंट कोर के साथ 35 TOPS NPU और 6-कोर A18 Pro GPU है। इस चिप का बड़ा हिस्सा v9.2A ARM माइक्रोआर्किटेक्चर पर आधारित है, जो इसे Apple M4 के काफी करीब प्रदर्शन देता है। इसमें 5G, Wi-Fi 7, Bluetooth 5.3, कई सैटेलाइट नेविगेशन सिस्टम और NFC का सपोर्ट भी है।

Apple A18 Pro

A18 प्रोसेसर के सस्ते वर्जन में वही 2 परफॉर्मेंस कोर और 4 एफिशिएंट कोर हैं, लेकिन उनकी स्पीड थोड़ी कम है और ग्राफिक्स पावर भी थोड़ी कम है। Pro वर्जन में USB 3.x सपोर्ट है, जबकि A18 SoC वाले डिवाइस USB 2.0 स्पीड तक सीमित हैं। 6-कोर A18 Pro GPU आधुनिक ग्राफिक्स अडेप्टर की तरह RT-इनेबल है और इसका प्रदर्शन Immortalis-G720 MP12, Adreno 740 और Adreno 750 के बराबर है। यह 7-कोर M1 GPU को भी कई टेस्ट्स में मात देता है, जो इसे खास बनाता है। यह चिप अधिकतम लोड पर लगभग 10W तक पावर का उपयोग कर सकती है और औसतन 4W परफॉर्मेंस मेंटेन करती है। TSMC के आधुनिक N3E मैन्युफैक्चरिंग प्रोसेस के कारण A18 Pro काफी पावर-एफिशिएंट है।

Apple A18 Pro बेंचमार्क स्कोर

Apple A18 Pro AnTuTu स्कोर 18,39,852
Apple A18 Pro Geekbench 6 मल्टी कोर 9,089 प्वाइंट
Apple A18 Pro Geekbench 6 सिंगल कोर 3,582 प्वाइंट

 Apple A18 Pro चिपसेट के साथ आने वाले आईफोन

  • Apple iPhone 16 Pro Max
  • Apple iPhone 16 Pro

Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3

क्वालकॉम का यह लेटेस्ट और पावरफुल प्रोसेसर है। स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स वाले ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर पेश किया गया है। इस प्रोसेसर में एआरएम कोरयो कोर्स का उपयोग किया गया है, जिसकी क्लॉक स्पीड 2.3 गीगाहर्ट्ज से लेकर 3.3 गीगाहर्ट्ज तक जाती है। Snapdragon 8 Gen 3 CPU में Cortex-X4 प्राइम कोर दिया गया है। इसमें कुल 5 Cortex-A720 कोर तथा 2 Cortex-A520 कोर शामिल हैं। Qualcomm का दावा है कि उनका नया सीपीयू पहले वाले Snapdragon 8 Gen 2 की तुलना में 30 प्रतिशत अधिक फास्ट और 20 प्रतिशत ज्यादा इफिशिएंट है।

Snapdragon 8 Gen 3

इसके अलावा, Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 में नए Adreno GPU का इस्तेमाल किया गया है। कंपनी का कहना है कि यह Adreno 740 GPU से 25 प्रतिशत अधिक पावरफुल और इफिशिएंट है। बता दें कि नया क्वॉलकॉम चिपसेट 240Hz Screen Refresh Rate सपोर्ट करने की क्षमता के साथ आया है। गेमिंग के दौरान अच्छे आउटपुट के लिए स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 में Global Illumination Unreal Engine 5 Lumen सिस्टम भी दिया गया है। यह किसी गेमिंग कंसोल जैसे ग्राफिक्स प्रदान कर सकता है। इसके साथ ही जीपीयू में शामिल Adreno Frame Motion Engine (AFME 2.0) मोबाइल यूजर को 120FPS रियल-टाईम ग्राफिक्स देने में सक्षम है। अगर कनेक्टिविटी की बात करें, तो क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 में ब्रांड का ही Snapdragon X75 5G modem यूज किया गया है। यह 10Gbps तक की डाउनलोड स्पीड तथा 3.5Gbps तक की अपलोड स्पीड देने की क्षमता रखता है। नए स्नैपड्रैगन चिपसेट की बड़ी खूबी इसका Wi-Fi 7 रेडी होना भी है। साथ ही, यह चिपसेट Bluetooth 5.4 और LE जैसे फीचर्स भी सपोर्ट करता है।

Snapdragon 8 Gen 3 बेंचमार्क स्कोर 

Snapdragon 8 Gen 3 AnTuTu स्कोर 2,139,281
Snapdragon 8 Gen 3 Geekbench 6 मल्टी कोर 7,501 प्वाइंट
Snapdragon 8 Gen 3 Geekbench 6 सिंगल कोर 2,329 प्वाइंट
Snapdragon 8 Gen 3 3DMark WildLife 19,114 प्वाइंट (114 FPS)

Snapdragon 8 Gen 3 के साथ आने वाले फोन

  • OnePlus 12
  • Samsung Galaxy S24 Ultra
  • iQOO 12 5G
  • realme GT 5 Pro
  • Xiaomi 14
  • Nubia Red Magic 9 Pro 5G
  • Xiaomi Redmi K70 Pro
  • Nubia Z60 Ultra
  • Honor Magic 6 Pro

Apple A17 Pro

ऐपल के नए प्रोसेसर Apple A17 Pro की बात करें, तो TSMC (Taiwan Semiconductor Manufacturing Company) द्वारा निर्मित यह चिपसेट 3नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स वाले हेक्सा-कोर प्रोसेसर पर पेश किया गया है। 6 कोर वाले इस प्रोसेसर में 2 कोर जहां 3.78गीगाहर्ट्ज क्लॉक स्पीड पर रन करते हैं वहीं 4 कोर 2.11 गीगाहर्ट्ज क्लॉक स्पीड पर परफॉर्म करते हैं। Apple A17 Pro पर नजर डालें तो इसमें नया व एडवांस 6-core GPU मिलता है। यह जीपीयू Ray Tracing सपोर्ट करता है। यह लाइटिंग तकनीक हार्डवेयर की मदद से फोन ग्राफिक्स को और अधिक बूस्ट व इन्हांस करती है। वहीं गेमिंग के दौरान फ्रेम रेट बूस्ट करने के लिए नए ए17 प्रो चिपसेट को MetalFX Upscaling से लैस किया गया है।

यह हैवी गेम्स में गेमप्ले कंसोल के लेवल वाले ग्राफिक्स व विजुअल्स प्रदान करता है। Apple A17 Pro की बात करें तो इसमें Qualcomm X70 5G modem मिलता है। यह 5जी मॉडम Snapdragon 8 Gen 3 में मौजूद मॉडम का डाउनग्रेड वर्जन है, लेकिन इंटरनेट स्पीड की बात करें, तो वहां ज्यादा अंतर नहीं आता है। वहीं वाई-फाई के मामले में भी आईफोन वाला चिपसेट Wi-Fi 6E के साथ कुछ पीछे रह जाता है। एप्पल ए17 प्रो चिपसेट पर Bluetooth 5.3 सपोर्ट मिल जाता है।

Apple A17 Pro बेंचमार्क स्कोर

Apple A17 Pro AnTuTu स्कोर 15,42,129
Apple A17 Pro Geekbench 6 मल्टी कोर 7,506 प्वाइंट
Apple A17 Pro Geekbench 6 सिंगल कोर 2,975 प्वाइंट
Apple A17 Pro 3DMark 10,008 प्वाइंट

Apple A17 Pro के साथ आने वाले फोन

  • iPhone 15 Pro
  • iPhone 15 Pro Max

MediaTek Dimensity 9300

यह मीडियाटेक का लेटेस्ट प्रोसेसर है। इस प्रोसेसर में थर्ड जेनरेशन TSMC 4nm प्रोसेस टेक और सेकेंड जेनरेशन थर्मली ऑप्टिमाइज्ड आईसी डिजाइन है। Dimensity 9300 को Cortex-X4 कोर क्लॉक्ड 3.25GHz, 3x Cortex-X4 कोर क्लॉक्ड स्लॉअर 2.85GHzऔर 4x Cortex-A720 एफिशिएंसी कोर क्लॉक्ड 2.0GHz जैसी खूबियां है। MediaTek Dimensity 9300 पहला ऐसा चिपसेट है, जिसे कंपनी ने लेटेस्ट Arm Cortex-X4 और Cortex-A720 के साथ आती है।

Dimensity 9300

यह चिपसेट 8 Cores की एक्सट्रीम परफॉर्मेंस के साथ आता है। फ्लैगशिप-ग्रेड मेमोरी और स्टोरेज के साथ पेयर करने पर यह चिपसेट पिछले जेनरेशन से 8 प्रतिशत ज्यादा पावर- एफिशिएंट है। MediaTek Dimensity 9300 चिपसेट के साथ गेमर्स को गेमिंग का बेहतरीन एक्सपीरियंस मिलेगा। MediaTek के इस फ्लैगशिप चिपसेट को हार्डवेयर जेनरेटिव एआई इंजन के साथ फास्टर और सेफर एआई कम्यूटिंग के लिए लाया गया है।

MediaTek Dimensity 9300 बेंचमार्क स्कोर

MediaTek Dimensity 9300 AnTuTu स्कोर 22,60,486
MediaTek Dimensity 9300 Geekbench 6 मल्टी कोर 7,549 प्वाइंट
MediaTek Dimensity 9300 Geekbench 6 सिंगल कोर 2,246 प्वाइंट
MediaTek Dimensity 9300 3DMark 16,082 प्वाइंट

MediaTek Dimensity 9300 के साथ आने वाले फोन

  • vivo X100 Pro 5G
  • iQOO Neo 9 Pro
  • OPPO Find X7 5G

Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2

Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 को कंपनी ने 15 नवंबर 2022 में लॉन्च किया था। एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम आधारित ज्यादातर फ्लैगशिप फोन इसी एसओसी पर आधारित हैं। 4 नैनोमीटर फैब्रिकेशन प्रोसेस पर तैयार इस चिपसेट में 3 प्रोसेसर लगे हैं जिसमें एक सिंगल कोर प्रोसेसर है जो 3.32 गीगाहर्ट्ज क्लॉक स्पीड को सपोर्ट करता है।

qualcomm-fastconnect-7800-in-snapdragon-8-gen-2-91mobiles-696x696

यह प्रोसेसर नए Cortex-X3 आर्किटेक्चर पर बना है जो अपने स्टेबल परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है। वहीं इसका दूसरा क्वाड-कोर प्रोसेसर है जो Cortex-A715 आर्किटेक्चर के सपोर्ट करता है। यह प्रोसेसर 2.8 गीगाहर्ट्ज के मैक्सिमम क्लॉक स्पीड तक जाता है। वहीं तीसरा प्रोसेसर ट्राई-कोर के साथ आता है और इसमें 2.0 गीगाहर्ट्ज तक का क्लॉक स्पीड सपोर्ट है। रही बात परफॉर्मेंस की तो आप यहां देख सकते हैं।

Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 बेंचमार्क स्कोर

Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 AnTuTu 9 स्कोर 14,92,136
Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 GeekBench 5 स्कोर सिंगल कोर 1,968
Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 GeekBench 5 मल्टी कोर 5,137
Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 3DMark स्कोर 12,270

Snapdragon 8 Gen 2 के साथ आने वाले स्मार्टफोन

  • Samsung Galaxy Z Fold 5
  • Samsung Galaxy Z Flip 5
  • Samsung Galaxy S23
  • Samsung Galaxy S23+
  • Samsung Galaxy S23 Ultra
  • Vivo X90 Pro Plus
  • OnePlus 11
  • Xiaomi 13 Pro
  • iQOO 11
  • Xiaomi 13
  • ZTE Nubia Red Magic 8 Pro Plus
  • ZTE Nubia Red Magic 8 Pro
  • Xiaomi Redmi K60 Pro
  • Motorola Moto X40

Apple A16 Bionic

Apple A16 Bionic ऐप्पल का इन-होम बिल्ट प्रोसेसर है जो 7 सितंबर 2022 को लॉन्च हुआ था। आईफोन 14 प्रो के साथ कंपनी ने इसे उतारा है। 4 नैनोमीटर फैब्रिकेशन प्रोसेस पर बना यह चिप बेहद ही पावरफुल माना गया है। कंपनी ने इसमें 6-कोर यानी कि हेक्सा-कोर का उपयोग किया है जो दो प्रोसेसर मिलकर बना है। इसका मेन प्रोसेसर डुअल कोर सपोर्ट करता हे जो 3.4 गीगाहर्ट्ज के क्लॉक स्पीड को सपोर्ट करता है। वहीं दूसरा प्रोसेसर चार-कोर यानी कि क्वाड-कोर के साथ आता है और इसमें 2.02 गीगाहर्ट्ज का मैक्सिमम क्लॉक स्पीड सपोर्ट है। 2023 में देखें तो Apple A16 Bionic काफी दमदार प्रोसेसर है।

AnTuTu 9 स्कोर: 9,51,329
GeekBench 5 स्कोर सिंगल कोर : 1,884
GeekBench 5 मल्टी कोर :
5,421
3DMark स्कोर:  9,835

Apple A16 Bionic के साथ आने वाले फोन

Apple iPhone 14 Pro Max
Apple iPhone 14 Pro

MediaTek Dimensity 9200

MediaTek Dimensity 9200 8-कोर चिपसेट है, जो 8 नंवबर 2022 को रिलीज किया गया था। यह प्रोसेसर भी 4-नैनोमीटर प्रोसेस टेक्नोलॉजी पर बना हुआ है। इस चिपसेट का 1 कोर Cortex-X3 को 3,05 गीगाहर्ट्ज, 3 कोर Cortex-A715 को 2.85़ गीगाहर्ट्ज, और 4 कोर Cortex-A510 को 1.8 गीगाहर्ट्ज पर क्लॉक किया गया है। इस प्रोसेसर के बैंचमार्क स्कोर डिटेल नीचे दिए गए हैं।

AnTuTu 9 स्कोर : 12,15,643
GeekBench 5 स्कोर सिंगल कोर : 1,303
GeekBench 5 मल्टी कोर :
5,012
3DMark स्कोर: 12,249

MediaTek Dimensity 9200 के साथ आने वाले स्मार्टफोन

Vivo X90 Pro
Vivo X90

Apple A15 Bionic

Apple A15 Bionic

Apple A15 Bionic 6-कोर चिपसेट है, जिसे 14 सितंबर 2021 को रिलीज किया गया था। यह प्रोसेसर 5-नैनोमीटर प्रोसस टेक्नोलॉजी पर बना हुआ है। इस प्रोसेसर के 2 कोर को 3240 MHz और 4 कोर को 2020 MHz पर क्लॉक किया गया है। इस प्रोसेसर के बैंचमार्क स्कोर डिटेल्स नीचे दिए गए हैं।

Apple A15 Bionic बेंचमार्क स्कोर

Apple A15 Bionic AnTuTu 9 स्कोर 8,00,568
Apple A15 Bionic GeekBench 5 स्कोर सिंगल कोर 1,741
Apple A15 Bionic GeekBench 5 मल्टी कोर 4,819
Apple A15 Bionic 3DMark स्कोर 9,471

Apple A15 Bionic के साथ आने वाले स्मार्टफोन

  • Apple iPhone 14
  • Apple iPhone 13
  • Apple iPhone 13 Pro Max
  • Apple iPhone 13 Pro
  • Apple iPhone 14 Plus
  • Apple iPhone 13 mini
  • Apple iPhone SE (2022)

MediaTek Dimensity 9000 Plus

MediaTek-Dimensity-9000-Plus

MediaTek Dimensity 9000 Plus 8-कोर चिपसेट है, जिसे 4 जुलाई 2022 को रिलीज किया गया है। यह मोबाइल चिपसेट 4-नैनोमीटर प्रोसेस टेक्नोलॉजी पर बना हुआ है। इस प्रोसेसर का 1 कोर Cortex-X2 को 3200 MHz, 3 कोर Cortex-A710 को 2850 MHz और 4 कोर Cortex-A510 को 1800 MHz पर क्लॉक किया गया है। इसकी बेंचमार्क डिटेल्स नीचे दिए गए हैं।

MediaTek Dimensity 9000 Plus बेंचमार्क टेस्ट

MediaTek Dimensity 9000 Plus AnTuTu 9 स्कोर 11,50,915
MediaTek Dimensity 9000 Plus GeekBench 5 स्कोर सिंगल कोर 1,343
MediaTek Dimensity 9000 Plus GeekBench 5 मल्टी कोर 4,370
MediaTek Dimensity 9000 Plus 3DMark स्कोर 9,486

MediaTek Dimensity 9000 Plus के साथ आने वाले स्मार्टफोन

  • Oneplus Nord 3
  • TECNO Phantom V Fold
  • Oppo Find N Flip 2
  • Asus ROG Phone 6D
  • Asus ROG Phone 6D Ultimate
  • Xiaomi 12 Pro (Dimensity)
  • Oppo Find N2 Flip

सवाल-जवाब (FAQs)

बेंचमार्क टेस्ट क्या होता है?

किसी भी सीपीयू या प्रोसेसर का बेंचमार्क टेस्ट से पता चलता है कि यह आपके पसंद की ऐप, गेम को चला सकता है या नहीं। सरल शब्दों में कहें तो बैंचमार्क टेस्ट सीपीयू के परफॉर्मेंस को मापने के लिए किया जाता है। सीपीयू बैंचमार्क के पॉपुलर टूल्स AnTuTu, GeekBench और 3DMark हैं।

गेमिंग के लिए सबसे अच्छा मोबाइल प्रोसेसर कौन-सा है?

आजकल अधिकतर मिड-प्रीमियम और फ्लैगशिप स्मार्टफोन हाई-एंड प्रोसेसर से लैस होते हैं, जो गेमिंग के दौरान शानदार परफॉर्मेंस करते हैं। भारत में गेमिंग के लिए लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 8 जेन 3, मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9300 और ऐपल ए16 बायोनिक वाले फोन चुन सकते हैं। हालांकि पावरफुल प्रोसेसर के अलावा कूलिंग सिस्टम, थर्मल मैनेजमेंट और सॉफ्टवेयर ऑप्टिमाइजेशन जैसे अन्य कारक भी हैं, जो गेमिंग एक्सपीरियंस को प्रभावित कर सकते हैं।

गेमिंग के लिए सबसे अच्छा मिड-रेंज फोन कौन- सा है?

मिड-रेंज सेगमेंट में ऐसे कई फोन हैं जो बेहतर गेमिंग एक्सपीरियंस प्रदान करते हैं। यदि आपका बजट सीमित है और गेमिंग आपकी प्राथमिकता है, तो मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8050 प्रोसेसर के साथ Infinix GT 10 Pro एक ऑप्शन हो सकता है। इसके अलावा, स्टाइलिश और परफॉर्मेंस-सेंट्रिक स्मार्टफोन की तलाश करने वालों के लिए iQOO Z7 Pro भी एक बढ़िया विकल्प है। यह मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7200 SoC है।

AnTuTu क्या है और यह मोबाइल प्रोसेसर रैंकिंग को कैसे प्रभावित करता है?

AnTuTu बेंचमार्किंग टूल है, जो इंडस्ट्री में मान्य है। यह मोबाइल प्रोसेसर के विभिन्न परफॉर्मेंस मेट्रिक्स का परीक्षण करता है। यह न्यूमिरिकल स्कोर प्रदान करता है जो प्रोसेसर की समग्र क्षमताओं के बारे में बताता है।

क्या गीकबेंच प्रोसेसर बेंचमार्किंग AnTuTu का एक विश्वसनीय विकल्प है?

हां, गीकबेंच सिंगल-कोर और मल्टी-कोर फंक्शनैलिटी पर ध्यान केंद्रित करके पूरा परिप्रेक्ष्य प्रदान करता है। यह डिवाइस को कड़े कम्प्यूटेशनल परीक्षणों से गुजरता है। यदि मल्टी-कोर टेस्ट में 3,000 से ऊपर का स्कोर हाई परफॉर्मेंस और मल्टीटास्किंग क्षमताओं का संकेत देता है।

क्या स्मार्टफोन चुनने के लिए बेंचमार्क स्कोर अंतिम निर्णायक कारक है?

नहीं,बेंचमार्क स्कोर एक मात्रात्मक माप प्रदान करते हैं, जबकि रियल लाइफ परफॉर्मेंस, यूजर्स रिव्यू, गेमिंग या फोटोग्राफी जैसी खास चीजों पर विचार करना आवश्यक है।

क्या 2GHz प्रोसेसर मोबाइल के लिए अच्छा होता है?

2GHz प्रोसेसर स्मार्टफोन में बुनियादी कार्यों के लिए ठीक-ठाक माना जाता है, जैसे कॉल करना, मैसेजिंग, सोशल मीडिया और हल्के ऐप्स चलाना। लेकिन यदि आप गेमिंग या भारी मल्टीटास्किंग जैसे कार्य करना चाहते हैं, तो फिर इससे अधिक GHz स्पीड वाले प्रोसेसर की जरूरत हो सकती है।

क्या फोन बिना प्रोसेसर के कार्य कर सकता है?

नहीं, एक फोन प्रोसेसर के बिना काम नहीं कर सकता। प्रोसेसर ही वह सेंट्रल यूनिट है, जो सभी निर्देश को प्रोसेस करता है और डिवाइस की सभी एक्टिविटीज को ऑपरेट करता है।

स्मार्टफोन के अच्छी प्रोसेसर स्पीड क्या है?

स्मार्टफोन में अच्छी प्रोसेसर स्पीड आपके उपयोग पर निर्भर करती है। सामान्य यूजर के लिए 2.0 GHz से 2.5 GHz स्पीड वाले प्रोसेसर पर्याप्त होते हैं। गेमिंग और पावर यूजर्स के लिए अधिक क्लॉक स्पीड वाले प्रोसेसर बेहतर परफॉर्मेंस के लिए उपयुक्त हो सकते हैं।

क्या पावरफुल प्रोसेसर होने से कैमरा और बैटरी भी अच्छा परफॉर्म करता है?

अच्छा प्रोसेसर से कैमरा परफॉर्मेंस में फर्क पड़ता है और क्वालिटी बेहतर होती है।

The post 2025 के सबसे पावरफुल मोबाइल प्रोसेसर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/most-powerful-mobile-processors-of-2023/feed/ 0
स्मार्टफोन के लिए कितनी GB RAM है काफी? क्या वाकई में है 8जीबी और 12जीबी रैम वाले मोबाइल की जरूरत https://www.91mobiles.com/hindi/know-how-much-ram-is-enough-for-smartphone/ https://www.91mobiles.com/hindi/know-how-much-ram-is-enough-for-smartphone/#respond Wed, 05 May 2021 00:25:00 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=58351 स्मार्टफोन की स्पीड उसकी RAM पर नहीं, उसमें मौजूद Processor पर निर्भर करती है।

The post स्मार्टफोन के लिए कितनी GB RAM है काफी? क्या वाकई में है 8जीबी और 12जीबी रैम वाले मोबाइल की जरूरत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

वह वक्त याद है जब मोबाइल फोंस में 1 जीबी रैम होना ही बेहद पावरफुल माना जाता था? स्मार्टफोन तो दूर की बात है, कम्प्यूटर और लैपटॉप में भी यदि 2जीबी-3जीबी रैम मिल जाती थी तो मस्ती के साथ गेम खेलने बैठ जाते थे। समय के साथ मोबाइल बाजार एडवांस होता जा रहा है और अब स्मार्टफोंस में 2 जीबी या 4GB RAM नहीं बल्कि 8GB और 12GB तक की RAM दी जाने लगी है। नया मोबाइल खरीदने से पहले लोग बड़े चाव से अधिक रैम वाले फोन वेरिएंट परचेज करते हैं और इसके लिए अतिरिक्त पैसा चुकाने से भी परहेज़ नहीं करते। लेकिन कभी आपने सोचा है कि क्या वाकई में हमें 8 जीबी या 12 जीबी रैम वाले स्मार्टफोंस की जरूरत है?

स्मार्टफोन मार्केट की प्रतिस्पर्धा किसी से छिपी नहीं है। टेक ब्रांड्स की कोशिश रहती है कि मोबाइल यूजर्स को खुद से जोड़ा जाए और इसके लिए एडवांस और इम्प्रूव्ड डिवाईस लॉन्च किए जाते हैं। कोई एक आस्पेक्ट यदि हिट हो जाता है मोबाइल कंपनियां उस ट्रेंड की पूंछ पकड़े हुए अपने फोंस लॉन्च करती जाती है। ऐसा ही एक आस्पेक्ट है स्मार्टफोंस में मौजूद रैम मैमोरी। बड़ी रैम मैमोरी को हाईएंड स्पेसिफिकेशन्स माना जाता है तथा ज्यादा रैम को हैवी प्रोसेसिंग से जोड़ा जाता है। मार्केट में 8 जीबी रैम और 12GB RAM वाले एंडरॉयड फोन आने लगे हैं। लेकिन बेहद कम स्मार्टफोंस यूजर्स जानते हैं स्मार्टफोन की प्रोसेसिंग में रैम का योगदान सीमित ही होता है और इसके लिए जरूरी नहीं कि 8 जीबी या इससे भी बड़ी रैम वाला फोन खरीदा जाए। आगे अपने आर्टिकल के जरिये हमने बड़ी रैम के चक्कर में अधिक पैसा खर्च करने वाले यूजर्स के काम की जानकारी दी है।

रैम का काम

RAM यानी Random Access Memory. सबसे पहले आसान शब्दों में जानते हैं कि स्मार्टफोन में रैम का यूज़ क्या होता है। मोबाइल फोन में जब कोई ऐप्लीकेशन इंस्टाल की जाती है तो वह फोन की इंटरनल मैमोरी में स्टोर होती है। वहीं जब किसी ऐप को स्मार्टफोन में ओपेन या रन किया जाता है तो उसके लिए RAM का इस्तेमाल होता है। मतलब जो भी ऐप्लीकेशन चलेगी वह रैम मैमोरी पर चलेगी। सिर्फ एक ऐप ही नहीं एक बार में स्मार्टफोन में जो-जो काम किया जाता है वह सब रैम मैमोरी पर ही होता है।

know how much ram is enough for smartphone

WhatsApp पर चैटिंग, Instagram/FaceBook पर फीड स्क्रॉलिंग और YouTube पर वीडियो से लेकर फोन में गेमिंग तक, ये सभी काम RAM के जरिये ही किए जाते हैं। सीधे शब्दों में कहें तो स्मार्टफोन में जो भी मल्टीटॉस्किंग होती है उसे फोन की रैम द्वारा हैंडल किया जाता है। इसी तरह एक ऐप पर काम करने के दौरान अचानक से बीच में दूसरी ऐप को ओपन कर लेना और फिर वापिस उस पहली ऐप पर चले जाना जैसे टॉस्क स्विचिंग कार्यो में भी रैम मैमोरी का भरपूर योगदान होता है। यह भी पढ़ें : चार्जिंग के नाम पर हो रही है डाटा की चोरी, चार्ज में लगाते ही हैक हो जाएगा आपका फोन

क्या होगा अगर रैम हो कम

Multitasking

अगर आपने अपने फोन में 5 या 6 Apps खोल रखी हैं तो वह बैकग्राउंड में रन करती रहेगी। ऐप एंड न करने पर वो सभी ऐप्स लगातार चलती रहेगी और स्मार्टफोन में मौजूद रैम हर ऐप की जरूरत के हिसाब से कुछ एमबी या जीबी स्पेस उन्हें दे देती रहेगी। इसी क्रम में यदि आप कोई 7वीं या 8वीं ऐप भी खोल लेंगे तो रैम पहले से ओपन ऐप को दिया गया मैमोरी स्पेस कुछ कम करके नई ऐप्स को उपलब्ध करा देगी। और यदि फोन में रैम कम है तो इस पूरी मल्टीटॉस्किंग की प्रक्रिया में एक साथ सभी 8 ऐप्स ओपेन नहीं रह पाएगी और रैम द्वारा ही कुछ ऐप्स को अपने आप बंद कर दिया जाएगा।

Task Switching

आप मोबाइल पर कोई खेल रहे हैं और अचानक से व्हाट्सऐप पर नए मैसेज की नोटिफिकेशन आती है। आप नोटिफिकेशन बार को स्क्रॉल डाउन करके उस मैसेज पर टच करते हैं तो व्हाट्सऐप खुल जाता है। वहां मैसेज का रिप्लाई करने के बाद जब बैक बटन दबाकर वापिस गेम पर आते हैं तो देखते हैं कि गेम फिर से रिलोड हो रहा है। टॉस्क स्विचिंग में ऐप का स्लो होना या लोड होने में वक्त लेना यह सब कम रैम की वजह से ही होता है। एक साथ कई ऐप्स ओपेन होने पर या हैवी गेम खेलने पर यह टॉस्क स्विचिंग की समस्या सामने आती है जिसका कारण Low RAM ही है।

know how much ram is enough for smartphone

फोन के लिए कितनी रैम की जरूरत

अब आता है वही सवाल जिसका जवाब आप जानना चाहते हैं, एक स्मार्टफोन में कितनी GB RAM की जरूरत होती है। एक्सपर्ट्स के अनुसार यदि कोई यूजर अपने फोन में लंबे समय तक गेम नहीं खेलता है और रोजमर्रा में कुछ चुनिंदा ऐप ही यूज़ करता है तो ऐसी मल्टी टॉस्किंग के लिए 3 जीबी रैम मैमोरी काफी है। वहीं 4 जीबी रैम मैमोरी के साथ हैवी गेम्स को सही तरीके से खेला जा सकता है। आज के समय में स्मार्टफोन के लिए 6 जीबी रैम को आदर्श माना जा सकता है। यह भी पढ़ें : 20,000 रुपए से भी कम कीमत वाले Best Gaming स्मार्टफोन, यहां देखें फुल लिस्ट

कम रैम पर कैसे होगी फास्ट प्रोसेसिंग

यहां पर साफ कर दें कि आपके स्मार्टफोन की स्पीड उसकी रैम पर निर्भर नहीं करती है। ऐसा नहीं है कि फोन में ज्यादा रैम होगी तो फोन की प्रोसेसिंग स्पीड भी ज्यादा होगी। फोन की स्पीड उसमें मौजूद Processor/Chipset पर निर्भर करती है। रैम बहुत ज्यादा नहीं है लेकिन प्रोसेसर पावरफुल है तो वह फोन यकिनन फास्ट, स्मूथ और लैग-फ्री रिजल्ट देगा।

know how much ram is enough for smartphone

उदाहरण के तौर पर यदि एक Android SmartPhone 4 जीबी रैम मैमोरी के साथ Qualcomm Snapdragon 845 SoC सपोर्ट करता है और दूसरे फोन में 8 जीबी रैम के साथ स्नैपड्रैगन 660 चिपसेट दिया गया है तो इनमें से पहला फोन अच्छा प्रदर्शन करेगा। वह इसलिए क्योंकि बेशक उसमें रैम कम है लेकिन उसका प्रोसेसर दूसरे फोन की तुलना में अधिक ताकतवर है। कम रैम के बावजूद अच्छी प्रोसेसिंग को सबसे बड़ा उदाहरण Apple iPhone है। आईफोंस में रैम कम होती है और फोन पावरफुल प्रोसेसर की वजह से बिना हैंग हुए गजब काम करते हैं।

The post स्मार्टफोन के लिए कितनी GB RAM है काफी? क्या वाकई में है 8जीबी और 12जीबी रैम वाले मोबाइल की जरूरत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/know-how-much-ram-is-enough-for-smartphone/feed/ 0