phone review in hindi | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Sun, 16 Aug 2026 10:05:42 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 POCO M8 Power रिव्यू: परफॉर्मेंस ऐवरेज लेकिन पावर बैकअप है कमाल, लंबा साथ निभाएगा यह 5जी फोन https://www.91mobiles.com/hindi/poco-m8-power-5g-phone-review-in-hindi/ https://www.91mobiles.com/hindi/poco-m8-power-5g-phone-review-in-hindi/#respond Sun, 16 Aug 2026 10:05:42 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=202152 एक वक्त था जब बड़ी बैटरी वाले स्मार्टफोंस पाने के लिए अच्छी खासी रकम चुकानी पड़ जाती थी। लेकिन अब मिड बजट सेग्मेंट में ही तगड़े पावर बैकअप वाले मोबाइल आने लगे हैं। टेक ब्रांड पोको ने भी भारतीय बाजार में अपना ऐसा ही नया 5जी फोन POCO M8 Power लॉन्च किया है जो सिर्फ […]

The post POCO M8 Power रिव्यू: परफॉर्मेंस ऐवरेज लेकिन पावर बैकअप है कमाल, लंबा साथ निभाएगा यह 5जी फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

एक वक्त था जब बड़ी बैटरी वाले स्मार्टफोंस पाने के लिए अच्छी खासी रकम चुकानी पड़ जाती थी। लेकिन अब मिड बजट सेग्मेंट में ही तगड़े पावर बैकअप वाले मोबाइल आने लगे हैं। टेक ब्रांड पोको ने भी भारतीय बाजार में अपना ऐसा ही नया 5जी फोन POCO M8 Power लॉन्च किया है जो सिर्फ 24,999 रुपये में 8000mAh Battery देता है। यह मोबाइल हमारे पास भी रिव्यू के लिए आया और तकरीबन 2 सप्ताह इस्तेमाल करने के बाद हमने इसकी खूबी और खामियों को परखा। पोको एम8 पावर का यूजर एक्सपीरियंस कैसा रहा, यह सारा ब्यौरा हमने आगे फोन रिव्यू के तौर पर पेश किया है जिसे पढ़कर आप तय कर पाएंगे कि POCO M8 Power 5G फोन खरीदना फायदे का सौदा है या नहीं।

डिजाइन

POCO M8 Power मेरे हाथ में था और एक लड़के ने बोला, अरे.. iPhone 17 Pro Max! यह हूबहू तो आईफोन जैसा नहीं दिखता है लेकिन इसके Blaze Orange कलर मॉडल की लुक पहली झलक में कुछ ऐसी ही प्रीमियम लगती है। इसके रियर पैनल पर दिया गया बड़ा और उभरा हुआ कैमरा मॉड्यूल इसका मेन डिजाइन एलिमेंट है जो एम8 पावर को डिफरेंट और बोल्ड लुक देता है। कैमरा मॉड्यूल के भी तीन हिस्से हैं, एक में कैमरा लेंस और फ्लैश, एक में मेगापिक्सल डिटेल्स और एक में POCO की ब्रांडिंग लगी है।

ऑरेंज के साथ ही इस स्मार्टफोन को Black और Green कलर में भी लाया गया है। फोन के बैक पैनल पर मैट फिनिश दी गई है जो इसपर उंगलियों के निशान नहीं पड़ने देती है और साफ-सुथरी लुक बनाए रखती है। मोबाइल के राइट फ्रेम पर वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन दिया गया है, वहीं लोवर फ्रेम पर यूएसबी पोर्ट, स्पीकर और सिल स्लॉट मौजूद है। बताते चलें कि इस मोबाइल की थिकनेस 8.4mm और वजन 225 ग्राम है।

पोको ने इस मोबाइल में राउंड कॉर्नर बनाए हैं और बैक पैनल भी साइड फ्रेम की ओर हल्का कर्व है। इसका फायदा फोन ग्रिप में होता है। यह स्मार्टफोन साइज में बड़ा है लेकिन हाथ में पकड़ने पर ज्यादा अनकम्फर्टेबल फील नहीं होता है। हॉं, वन हैंड यूज़ में भी नोटिफिकेशन बार तक पहुंचने में कुछ मशक्कत करनी पड़ती है। वहीं छोटे हाथ वाले यूजर्स को इसके साथ एडजस्ट करने में थोड़ा वक्त लग सकता है।

पोको एम8 प्रो की बिल्ड क्वालिटी प्रैक्टिकल रखी गई है। कंपनी ने रियर पैनल और फ्रेम को पॉलीकार्बेनेट मटेरियल पर बनाया है जब्कि फ्रंट पर स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए Gorilla Glass 7i की लेयर चढ़ाई गई है। वहीं मोबाइल को धूल और पानी से बचाने के लिए IP65 रेटिंग दी गई है। POCO M8 Power को ऐवरेज डिजाइन वाला फोन कहा जाएगा लेकिन इसका रियर कैमरा सेटअप लोगों को ध्यान अपनी ओर खींचने में कामयाब होता है।

डिस्प्ले

पोको एम8 पावर 5जी फोन में 2396 × 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.9-इंच की बड़ी फुलएचडी+ स्क्रीन दी गई है। यह पंच-होल स्टाइल वाली डिस्प्ले है जिसे AMOLED पैनल पर बनाया गया है। इस फोन स्क्रीन पर 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट और 1800nits पीक ब्राइटनेस आउटपुट प्राप्त होता है। कंपनी ने इसे TUV सर्टिफाइड आई केयर फीचर्स से लैस किया है जो बहुत देत तक फोन चलाने पर आंखों को नुकसान पहुंचने से बचाती है। यह पोको 5जी फोन ऑप्टिकल इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी सपोर्ट करता है।

तकरीबन 7 इंच की स्क्रीन और वो भी एमोलेड! दोनों का मेल वाकई में शानदार व्यूइंग एक्सपीरियंस प्रदान करता है। बड़ी डिस्प्ले पर यूट्यूब वीडियो चलाने और ओटीटी पर कंटेंट देखने में मजा आता है। कलर्स पंची दिखते हैं, ब्लैक भी डीप नजर आता है और पिक्चर क्वालिटी वाइब्रेंट रहती है। वहीं आउटडोर विजिबिलिटी भी POCO M8 Power में परफेक्ट रहती है। तेज धूप में फोन चलाने पर दिक्कत नहीं होती है और वीडियोज़ के साथ-साथ टेक्स्ट भी क्लियर दिखते हैं।

120Hz रिफ्रेश रेट के चलते स्क्रॉलिंग स्मूथ रहती है और फोन चलाने में स्लो ऑपरेशन जैसा अहसास नहीं होता है। पोको ने इस फोन में HDR सपोर्ट नहीं दिया है। इस कमी के चलते कुछ एचडीआर सपोर्टेड OTT कंटेंट यूजर्स को नहीं मिल सकेंगे। कुल मिलाकर पोको एम8 प्रो का डिस्प्ले एक्सपीरियंस अच्छा लगता है। बड़े साइज की AMOLED स्क्रीन पर मल्टीमीडिया एक्सपीरियंस मजेदार रहता है।

बैटरी

POCO M8 Power की सबसे बड़ी खासियत इसमें लगी ताकतवर 8000mAh battery है। कंपनी का दावा है कि फुल चार्ज करने के बाद यह मोबाइल नॉर्मल यूज में 3 दिन तक काम कर सकता है। वहीं 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में इस फोन का PCMark battery बेंचमार्क टेस्ट स्कोर 15 घंटे, 56 मिनट का आ चुका है। पोको एम8 पावर 5जी फोन को 5 साल की बैटरी हेल्थ के साथ लाया गया है।

अगर रियल लाइफ यूज़ की बात करें तो पोको एम8 पावर की बड़ी बैटरी वाकई में लंबा साथ निभाती है। हमने इस फोन को रात में फुल चार्ज किया था जिसके बाद इसने अगली रात भी निकाल दी और फिर उससे अगले दिन तकरीबन दोपहर 11 बजे तक बिना रूके काम करता है। इस दौरान हमने फोन का रेगुलर इस्तेमाल किया जिसमें कॉलिंग, व्हाट्सऐप चैटिंग और इंस्टाग्राम स्क्रॉलिंग शामिल थी। यानी अगर आप फोन में गेमिंग नहीं करते हैं तो एक बार चार्ज करने के बाद बिना लो बैटरी टेंशन के इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। वहीं गेमिंग सेशन में इस फोन की बैटरी कितनी ड्रॉप हुई इसका टेस्ट स्कोर आप नीचे लगी टेबल में देख सकते हैं।

गे​म बैटरी ड्रॉप (30 मिनट) बैटरी ड्रॉप (40 मिनट) टेम्परेचर राइज (30 मिनट)
COD:M 5% 6% 4.4 डिग्री
BGMI 5% 7% 4.9 डिग्री

मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए पोको एम8 पावर को 45W फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया गया है। हमारी टेस्टिंग में इस स्मार्टफोन को 20% से 100% फुल चार्ज होने में 77 मिनट का समय लगा। वहीं इस फोन को खरीदने वाले यूजर्स को एक एक्स्ट्रा फायदा यह भी होगा कि इस मोबाइल में 22.5W reverse चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलेगा। यानी जरूरत पड़ने पर POCO M8 Power से दूसरे फोन को भी चार्ज किया जा सकेगा।

परफॉर्मेंस

POCO M8 Power 5G फोन में प्रोसेसिंग के लिए Qualcomm Snapdragon 4 Gen 4 चिपसेट दिया गया है। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 2.3गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं परफॉर्मेंस को स्टेबल रखने के लिए इस मोबाइल में 10,416mm स्क्वायर का graphite cooling एरिया दिया गया है। यह पीक परफॉर्मेंस के दौरान थ्रॉ​टलिंग को कम करने में मदद करता है। फोन प्रोसेसर की क्षमता को परखने के लिए हमने इसमें कुछ बेंचमार्क टेस्ट किए ​जिनका रिजल्ट आप नीचे लगी टेबल में देख सकते हैं।

बेंचमार्क टेस्ट स्कोर
एनटूटू 6,19,773
गीकबेंच सिंगल-कोर 955
गीकबेंच मल्टी-कोर 2,333
पीसीमार्क परफॉर्मेंस 11,501
बर्नआउट टेस्ट 63.8%

स्नेपड्रैगन 4 जेन 4 एक ऐवरेज मिडरेंज प्रोसेसर है जिसे परफॉर्मेंस फोकस्ड नहीं माना जाता है। लेकिन फिर भी इस फोन को चलाते वक्त हमें लैग या हैंग जैसी समस्या नहीं देखने को मिली। डेली टास्क में यह स्मार्टफोन बिना स्लो हुए परफेक्ट काम करता है और सोशल मीडिया, वेब ब्राउजिंग, चैटिंग व कुछ गेमिंग सेशन आसानी से हैंडल कर लेता है। हमने फोन का औसत इस्तेमाल किया और पोको एम8 प्रो से कोई शिकायत नहीं मिली। वैसे इस मोबाइल से फ्लैगशिप लेवल परफॉर्मेंस की उम्मीद करना और इसे गेमिंग फोन समझना सही नहीं होगा।

पोको एम8 पावर 5जी फोन में LPDDR4X RAM लगाई गई है जो यह स्मार्टफोन में मल्टीटास्किंग को स्मूथ और लैगफ्री बनाए रखने में मदद करती है। रोजमर्रा के इस्तेमाल में हमें ऐप ओपनिंग या स्वीचिंग सहित किसी भी तरह से इंटरफेस टास्क में कोई लैग नहीं मिला। फोन में लगे बड़े कूलिंग एरिया से इस मोबाइल को ठंडा रहने में मदद मिलती है जिसका सीधा असर प्रोसेसिंग को स्टेबल रखने में दिखता है। हालांकि लगातार हैवी गेमिंग फोन हीट का कारण बन सकती है। पोको ने अपने इस फोन को 48 महीने के लैग फ्री एक्सपीरियंस के साथ पेश किया है।

यह पोको 5जी फोन एंड्रॉयड 16 आधारित HyperOS 3 पर चलता है। हायपरओएस 3 का इंटरफेस काफी ​क्लीन और स्मूथ नजर आता है। डेली यूज में सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस में ज्यादा उलझन महसूस नहीं होती है और ये ओवरॉल सही लगता है। कंपनी इसे 4 जेनरेशन की ओएस अपग्रेड और सिक्योरिटी अपडेट के साथ लेकर आई है। वहीं Circle to Search जैसे एआई फीचर्स फोन यूज को फायदेमंद बनाते हैं।

कैमरा

फोटोग्राफी के लिए POCO M8 Power में डुअल रियर कैमरा दिया गया है। मोबाइल के बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा लगाया गया है जो Light Fusion 400 सेंसर है। इसके साथ सेकेंडरी डेप्थ सेंसर मौजूद है। कैमरा कॉन्फिगरेशन देखकर कहा जा सकता है कि पोको ने अपने डिवाइस में फोन फोटोग्राफी को सबसे बड़ी प्रायोरिटी नहीं बनाया है। यह डेली लाइफ में नॉर्मल फोटोग्राफी करने वाला कैमरा है जो किसी DSLR की ​क्वालिटी तो नहीं देगा लेकिन हॉं, यूजर्स की जरूरत जरूर पूरी कर देगा।

Daylight कंडीशन में पोको एम8 पावर डिसेंट फोटोज़ कैप्चर करता है। दिन की रोशनी में कलर वायब्रेंट दिखते हैं और एक्सपोज़र भी काफी सही बना रहता है। हालांकि दोपहर की तेज धूप में फोटो खींचने पर हमें कुछ जगह ओवरएक्सपोज जैसी प्रॉब्लम भी देखने को मिली। लेकिन ये अधिकतर ऐसी फोटोज़ थी जिनमें आसमान या फिर तेज कॉन्ट्रास्ट वाले एरिया फ्रेम में मौजूद थे। यहां हमें शैडो में भी पर्याप्त डार्क देखने को नहीं मिला।

Portrait फोटोग्राफी में भी पोको एम8 पावर अपने बजट और मेगापिक्सल की क्षमता के अनुरूप सही काम कर लेता है। फोरग्राउंड और बैकग्राउंड को अच्छे से अलग दिखाया जा सकता है और यह मोबाइल ऐज डिटेक्शन भी ठीक तरीके से जज कर लेता है। कुछ-कुछ जगहों पर सब्जेक्स के बाल या कपड़े के किनारें भी बोका इफेक्ट में शामिल हो जाते हैं लेकिन यह कोई अनएक्सपेक्टेड बात नहीं है।

पोको एम8 प्रो से खींची गई फोटो प्रोसेसिंग के बाद सोशल मीडिया रेडी दिखती हैं। यह मोबाइल फोटोज़ को बहुत ज्यादा ‘नकली’ वाली फील भी नहीं देता है, पिक्चर काफी हद तक नेचुरल ही नजर आती है। स्कीन टोन और अन्य कलर्स की एक्यूरेसी काफी सही है। हालांकि फोन की खींची गई फोटोज़ को ज़ूम करने के बाद क्वालिटी कॉम्प्रोमाइज हो जाती है और डिटेलिंग में कमी साफ झलकती है।

Night photography में भी यह स्मार्टफोन बहुत ज्यादा प्रभावित नहीं करती है। रात में खींची गई फोटो में नॉइज़ देखा जा सकता है। फोटोज़ कम वायब्रेंट हो जाती है और डिटेलिंग भी कुछ सॉफ्ट नजर आती हैं। वहीं अगर दूर से खींची गई फोटोज़ में लाइट ग्लेयर ज्यादा आते हैं। पोको एम8 प्रो की नाइट फोटोग्राफी को औसत दर्जे की ही कहा जाएगा जो यूजर्स को शायद प्रभावित नहीं करेगी।

सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए POCO M8 Power 5G फोन 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। इस फोन से खींची गई फोटोज़ को बुरा नहीं कहा जाएगा। अगर अच्छी लाइटिंग कंडीशन में फोटो खींची जाती है तो ब्राइटनेस, कॉन्ट्रास्ट और कलर्स का तालमेल सही बैठता है। डायनामिक रेंज और डिटेलिंग बहुत ज्यादा इम्प्रैस नहीं करती है लेकिन फिर भी सेल्फी कैमरा से सोशल मीडिया रेडी फोटोग्राफी मिल जाती है।

निष्कर्ष

यह बात साफ है कि पोको ने अपने इस फोन को हार्डकोर गेमिंग या हैवी परफॉर्मेंस के लिए पेश नहीं किया है। पोको एम8 पावर की मेन यूएसपी इसकी बड़ी बैटरी और डिस्प्ले है और ब्रांड ने इस मोबाइल को ‘Power your binge’ टैगलाइन के साथ ही प्रोमोट किया है। यह लाइन फोन पर स​टीक बैठती है। अगर आप इंटरनेट ब्राउजिंग, रील्स स्क्रॉलिंग या ओटीटी देखने का शौक रखते हैं तो POCO M8 Power आपके काम आएगा। बैटरी और डिस्प्ले मिलकर इंटरनेट को मजेदार बनाते हैं।

फोन की बड़ी बैटरी को बार-बार चार्ज करने का झंझट नहीं है। एक बार फुल चार्ज के बाद पूरे दिन का काम आराम से हो सकता है। वहीं बड़ी एमोलेड स्क्रीन पर कंटेंट देखने में भी मजा आता है। परफॉर्मेंस की ही बात करें तो नॉर्मल डेली टास्क में यूजर्स को कोई समस्या नहीं होगी। बस लगातार गेमिंग करने से थोड़ा बचना होगा। यूं तो फोन स्लो फील नहीं होता है लेकिन चिपसेट पर ज्यादा लोड डालने से इसपर असर पड़ सकता है।

मोबाइल का कैमरा भी औसत है। ऐसा नहीं है कि इसकी क्वालिटी खराब कही जाएगी, लेकिन फोन फोटोग्राफी का शौक रखने वाले लोगों को इससे बहुत ज्यादा उम्मीद नहीं रखनी चाहिए। 25 हजार का 5जी फोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे लोगों को पोको एम8 पावर पसंद आ सकती है। फोन की पावर इसकी बैटरी और डिस्प्ले है। वहीं बेहतर प्रोसेसिंग के​ लिए इस फोन की ही प्राइस कैटेगरी वाले OnePlus Nord CE 6 Lite, Infinix Note Edge और Nothing Phone (3a) Lite जैसे विकल्प भी चेक किए जा सकते हैं।

The post POCO M8 Power रिव्यू: परफॉर्मेंस ऐवरेज लेकिन पावर बैकअप है कमाल, लंबा साथ निभाएगा यह 5जी फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/poco-m8-power-5g-phone-review-in-hindi/feed/ 0
OPPO Reno 16 रिव्यू: प्रीमियम 3D डिजाइन और कैमरा आएगा पसंद, पर परफॉर्मेंस में सुधार की गुंजाइश https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno-16-review-in-hindi/ https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno-16-review-in-hindi/#respond Sun, 19 Jul 2026 10:36:28 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=200234 अगर 55 हजार से कम में ओपो रेनो 16 मिल जाए तो इसे खरीदने में कोई बुराई नहीं।

The post OPPO Reno 16 रिव्यू: प्रीमियम 3D डिजाइन और कैमरा आएगा पसंद, पर परफॉर्मेंस में सुधार की गुंजाइश first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

ओपो ने भारतीय बाजार में अपना नया मोबाइल फोन OPPO Reno 16 लॉन्च किया है। ओपो के रेनो फोन हमेशा ही अपनी प्रीमियम लुक और कमाल के कैमरा के ​लिए पहचाने जाते हैं। नए रेनो 16 के साथ भी कंपनी ने अपनी इस पहचान को बरकरार रखने की को​​शिश की है। नया ओपो रेनो 16 5जी फोन 61,999 रुपये में लॉन्च हुआ है। 60 हजार की प्राइस रेंज में आए OPPO Reno 16 5G को खरीदने में फायदा है या नहीं, इसी सवाल का जवाब जानने के लिए हमने तकरीबन 2 सप्ताह इस स्मार्टफोन का इस्तेमाल किया और इसके यूजर एक्सपीरियंस का परखा। अपने अनुभव को हमने ओपो रेनो 16 रिव्यू के तौर पर पेश किया है जिसे पढकर आप फोन की खूबी और खामी समझ सकेंगे।

डिजाइन

सबसे पहले डिजाइन की ही बात करें तो OPPO Reno 16 यहां सीरीज की लैगेसी को बरकरार रखने में कामयाब हुआ है। यह मोबाइल वाकई में काफी अटरेक्टिव है जो लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचता है। इस स्मार्टफोन को 3D Pop Planet Design पर बनाया गया है जो हमें Starry White कलर मॉडल में मिला। इसके लिए कंपनी ने खास ऑप्टिकल टेक्नोलॉजी HoloVerse 3D का इस्तेमाल किया है। बता दें कि इस तकनीक में बैक पैनल ग्लास के नीचे कई माइक्रो-लेंस और मल्टी-लेयर ऑप्टिकल स्ट्रक्चर का उपयोग किया जाता है।

रियर पैनल पर रोशनी पड़ने पर ये माइक्रो-लेंस लाइट को अलग-अलग दिशा में रिफ्लेक्ट करते हैं। इसकी वजह से बैक पैनल पर बना पैटर्न फ्लैट नहीं दिखता बल्कि उसमें डेप्थ का अहसास होता है। अलग-अलग एंगल से छपा हुआ पैटर्न मूव करते हुए यानी बदलते हुए नजर आता है और देखने पर ऐसा लगता है, मानों बैक पैनल के अंदर एक 3D इमेज मौजूद हो। यह डिजाइन मुझे वाकई में काफी अनूठा लगा जो OPPO Reno 16 को काफी प्रीमियम और यूनिक लुक देता है।

वहीं अगर आप कुछ सिंपल और क्लासिक लुक चाहते हैं तो रेनो 16 को Stellar Purple और Twilight Violet कलर में भी खरीद सकते हैं। मोबाइल का रियर कैमरा मॉड्यूल साफ-सुथरे तरीके से डिजाइन किया गया है जो पैनल पर उपरी दाई ओर एक स्क्वायर शेप में फिट है। यह फोन की ओवरऑल लुक के साथ अच्छी तरह मेल खाता है। वहीं एक अच्छी बात यह भी है कि कैमरा सेटअप पैनल से ज्यादा उभरा हुआ भी नहीं है। फोन के कॉर्नर हल्के कर्व्ड हैं जो परफेक्ट ग्रिप बनाते हैं। वहीं साईड फ्रेम्स पर मौजूद बटंस की पोजिशनिंग भी सही है, पावर बटन और वॉल्यूम रॉकर को आसानी से यूज़ किया जा सकता है।

ओपो रेनो 16 को Aerospace-grade Aluminum Frame पर बनाया गया है जो इसे मजबूती प्रदान करता है। इस फोन को IP69K रेटिंग के साथ लाया गया है जो ना सिर्फ मोबाइल को डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन प्रदान करती है, बल्कि साथ ही इसे गर्म लिक्विड से भी सुरक्षित रखता है। मोबाइल को पानी के अंदर ले जाया जा सकता है। हालांकि यह कुछ मिनटों के लिए ही होगा, ज्यादा देर और ज्यादा गंदे या गहरे पानी में इसमें समस्या आ सकती है। लेकिन कुल मिलाकर यह स्टाइलिश, कॉम्पैक्ट और प्रीमियम होने के साथ ही ड्यूरेबिलिटी के मामले में भी सॉलिड है।

डिस्प्ले

OPPO Reno 16 को 2640 × 1216 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.32-इंच स्क्रीन पर लाया गया है। यह बेहद ही ज्यादा कॉम्पैक्ट है जो आसानी से हाथ में फिट होती है और इसे वन-हैंड यूज़ किया जा सकता है। स्क्रीन के चारों ओर बेहद ही नैनो बेजल्स दिए गए हैं जो इसे इमर्सिव एक्सपीरियंस प्रदान करते हैं। वहीं कर्व ऐज के कारण इसे आसानी से ऑपरेट किया जा सकता है। अगर आप उन लोगों में से हैं जो हैवी और बड़ी स्क्रीन वाला फोन चलाना अवॉयड करते हैं, तो ओपो रेनो 16 आपको काफी ज्यादा पसंद आ सकता है।

इस फोन में FHD+ रेजोल्यूशन वाले AMOLED पैनल पर इस्तेमाल किया गया है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट और 3600nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट दिया गया है। एमोलेड पैनल के चलते स्क्रीन पर कलर्स चमकदार और कॉन्ट्रास्ट दिखाई देते हैं। वहीं हाई रिफ्रेश रेट के चलते फोन में स्क्रॉलिंग, ऐप स्विचिंग और एनिमेशन काफी स्मूद रहते हैं और लैस जैसी समस्या महसूस नहीं होती है। इसी तरह स्क्रीन पीक ब्राइटनेस इसे अच्छी विजिबिलिटी प्रदान करती है और धूप में भी आसानी से टेक्स्ट पढ़े जा सकते हैं और चैटिंग की जा सकती है।

ओपो रेनो 16 की डिस्प्ले क्वालिटी ने काफी अच्छा काम किया है। स्क्रीन पर ब्लैक कलर जहां गहरा नजर आता है वहीं अन्य कलर्स वायब्रेंट और नेचुरल दिखाई देते हैं। अच्छी बात यह है कि यूज़ के दौरान स्क्रीन ओवर सैचुरेटेड नहीं लगती है। इसमें वीडियोज़ देखने का अनुभव शानदार रहा। हमें Netflix और YouTube ऐप पर कंटेंट देखा और ​डिस्प्ले ने वाकई निराश नहीं किया। यूज़ करने के दौरान महसूस ही नहीं हुआ कि स्क्रीन का साइज इतना छोटा है। Reno 16 का ​स्क्रीन व्यूइंग एक्सपीरियंस आपको भी पसंद आएगा।

कैमरा

कैमरा हार्डवेयर का जिक्र पहले करें तो ओपो रेनो 16 में कुल चार कैमरा लगे हैं और चारों ही 50 मेगापिक्सल के हैं। फोन के फ्रंट पैनल पर 50 मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर दिया गया है जो एफ/2.0 अपर्चर पर काम करता है। यह 100 डिग्री फिल्ड ऑफ व्यू वाला लेंस है जो ग्रुप सेल्फी के लिए काफी मददगार माना जाता है।

फोन के ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन Sony LYT600 सेंसर दिया गया है जो 50 मेगापिक्सल 3.5x Telephoto लेंस और 116 डिग्री FOV वाले 50 मेगापिक्सल Ultra-wide एंगल लेंस के साथ मिलकर काम करता है। ताकतवर कैमरा हार्डवेयर के साथ ही कंपनी ने इस मोबाइल में AI फीचर्स और कैमरा सॉफ्टवेयर पर भी काफी काम किया है जो बेहतरीन फोटोग्राफी देने की कोशिश करता है।

एक नॉर्मल डेलाइट फोटोग्राफी में ही ओपो रेनो 16 अपना कमाल दिखा देता है। तस्वीरों में डिटेल्स तो अच्छी मिलती ही है वहीं सबसे बड़ी बात की यह फोन कलर्स की नैचुरल ट्यूनिंग भी बनाए रखता है। इस बजट के कुछ फोन फोटोज़ को सोशल मीडिया रेडी बनाने के लिए कलर्स को कुछ हद तक ओवर सैचुरेट कर देते हैं लेकिन Reno 16 में हमें ऐसा नहीं दिखा। हालांकि हो सकता है कि कुछ लोगों को फोटोज़ ‘फीकी’ लगे, लेकिन यह फोन कलर्स को रियल रखता है जो निजी तौर पर मुझे काफी पसंद आया।

फोटो को ज्यादा अटरेक्टिव दिखाने के लिए यह फोन ‘नकलीपन’ नहीं दिखाता है। नॉर्मल फ्रेम से वाइड एंगल पर शिफ्ट करने भी कलर टोन बिगड़ती नहीं है। HDR बढिया तरीके से काम करता है और फोन कैमरा हाइलाइट्स और शैडो के बीच बैलेंस बनाए रखता है। कुल मिलाकर कलर कंसिस्टेंसी और नैचुरल आउटपुट के मामले में ओपो रेनो 16 बहुत से फोन फोटोग्राफी करने वाले लोगों को अपना दिवाना बना सकता है।

पोर्ट्रेट फोटोग्राफी में स्किन टोन काफी नैचुरल रहती है और फोन बारीक डिटेल्स को भी अच्छे से कैप्चर करता है। सब्जेक्ट, फोरग्राउंड और बैकग्राउंड का अंतर बखूबी समझते हुए यह काफी सटीक ऐज डिटेक्शन करता है। वहीं सेल्फी के मामले में भी ओपो रेनो 16 अपनी ताकत दिखाता है। बैलेंस्ड स्किन टोन और स्मूद डिटेलिंग के साथ यह नैचुरल फोटोज़ क्लिक करता है। वहीं ग्रुप सेल्फी के लिए भी यह वाइड फ्रेम मुहैया कराता है।

नाइट फोटोग्राफी में भी ओपो रेनो 16 की कैमरा परफॉर्मेंस हमें शानदार लगी। यह मोबाइल कम रोशनी में भी नॉइज को काफी सही तरीके से कंट्रोल करता है। नाइट मोड ऑन करने पर फोटोज़ में डिटेल और शार्पनेस दोनों बेहतर हो जाती हैं। सबसे अच्छी बात यह लगी कि रात में भी यह मोबाइल कलर्स को जरूरत से ज्यादा चमकदार बनाने की बेकार कोशिश नहीं करता, बल्कि उन्हें रियल ही बनाए रखता है।

ओपो रेनो 16 अपने कैमरा के दमपर महफिल लूट सकता है। पाठकों को बताते चलें कि इस फोन में OPPO AI फीचर्स की भी लंबी लिस्ट है जिनमें AI Remix Collage, AI Portrait Glow, AI Motion Photo Slow-Mo, AI Eraser, Popout 2.0 और Pop Cam जैसे मोड्स भी शामिल है। वहीं ढ़ेरों फिल्टर्स के साथ यह ओपो मोबाइल फोटोग्राफी के मामले में खुद को बेस्ट मनवाने की कोई कसर नहीं छोड़ता है।

परफॉर्मेंस

OPPO Reno 16 5G को Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट पर लाया गया है। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 1.8गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 2.7गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस ओपो मोबाइल में Adreno 722 जीपीयू दिया गया है। फोन की रियल लाइफ परफॉर्मेंस परखने से पहले हमने इसमें कुछ बेंचमार्क टेस्ट रन किए, जिनका रिजल्ट आप नीचे लगी टेबल में देख सकते हैं।

टेस्ट स्कोर
एनटूटू 14,57,989
गीकबेंच सिंगल-कोर 1,283
गीकबेंच मल्टी-कोर 4,114
पीसीमार्क परफॉर्मेंस 11,387
बर्नआउट 61.1%
सीपीयू थ्रॉटल (15 मिनट) 37%

फैक्ट्स पर बात करें तो 60 हजार के फोन वाली परफॉर्मेंस हमें ओपो रेनो 16 में नहीं मिली। फोन के बेंचमार्क स्कोर बहुत ज्यादा अच्छे नहीं आए हैं और इसी प्राइस रेंज के कुछ अन्य मोबाइल इस OPPO 5G फोन से ज्यादा पावरफुल प्रोसेसर सपोर्ट करते हैं। हालांकि रेनो 16 की असली ताकत सिर्फ बेंचमार्क स्कोर नहीं बल्कि इसका ऑप्टिमाइजेशन है। इस मोबाइल में LPDDR5X RAM भी लगी है जो प्रोसेसर के साथ मिलकर रोजमर्रा के इस्तेमाल में फोन को स्मूद और रिस्पॉन्सिव महसूस कराती है।

इस मोबाइल में कंपनी ने AI HyperBoost 3.0 तकनीक भी दी है जो गेमिंग परफॉर्मेंस को बढ़ाने के साथ ही सिस्टम को स्मूद बनाए रखने की कोशिश करती है। यह तकनीक फोन CPU, GPU और सिस्टम रिसोर्सेज को रियल-टाइम में मैनेज करती है और परफॉर्मेंस और पावर एफिशिएंसी को बैलेंस रखती है। इसका मुख्य फायदा मोबाइल गेमिंग के दौरान दिखता है जो लंबे गेम सेशन में फ्रेम रेट को स्टेबल रखने की कोशिश करती है जिससे लैग या फ्रेम ड्रॉप नही होता है। इस फोन में हमने COD और BGMI खेला जिसका ब्यौरा आगे लिखा है।

गेमिंग टेस्ट COD: Mobile BGMI
ग्राफिक्स मैक्सिमम (30 मिनट) Very High Ultra HDR
एफपीएस मैक्सिमम (10 मिनट) Ultra Extreme
टेम्परेचर हाइक (40 मिनट) 4.9 डिग्री 5.9 डिग्री
बैटरी ड्रॉप (40 मिनट) 8% 7%

ओपो रेनो 16 का गेमिंग एक्सपीरियंस ऐवरेज रहा। एआई हायपरबूस्ट 3.0 ने मदद तो की लेकिन यह प्रोसेसर, हार्डवेयर की क्षमता को बढ़ा नहीं सकता है। लिहाजा हम यही कहेंगे कि Reno 16 स्मार्टफोन हार्डकोर गेमिंग के लिए नहीं बना है। हैवी परफॉर्मेंस प्रेशर में यह मोबाइल ढ़ीला पड़ सकता है। फोन में किसी फ्लैगशिप चिपसेट की कमी खलती है। डेली टॉस्क, सोशल मीडिया और स्ट्रीमिंग जैसी चीजे बिल्कुल स्मूथ चलती है लेकिन बहुत भारी वर्कलोड पर स्नेपड्रैगन 7 जेन 4 की सीमाएं आड़े आती हैं।

बैटरी

OPPO Reno 16 5G फोन में पावर बैकअप के लिए तगड़ी 6700mAh battery दी गई है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में इसका PCMark Battery बेंचमार्क स्कोर 23 घंटे, 48 मिनट का रहा है। यह वाकई में बेहद ज्यादा है। इसी टेस्टिंग में 9020mAh बैटरी वाले vivo T5 Pro का स्कोर 18Hr 39Min और 10001mAh वाले realme P4 Power का टेस्ट स्कोर 21H 8Min आया था।

इस रेनो फोन को एक बार फुल चार्ज करने के बाद आपको बार-बार चार्जर ढूंढने की जरूरत नहीं पड़ेगी। हमने सुबह की ​मीटिंग के वक्त इसे 100 प्रतिशत चार्ज किया ​था और अगले दिन घर पहुंचने तक इसकी बैटरी चलती रही। इस दौरान व्हाट्सऐप चैटिंग और कॉ​लिंग के साथ ही इंस्टाग्राम स्क्रालिंग इत्यादि होती रही। यानी कहा जा सकता है कि ओपो रेनो 16 पावर बैकअप के मामले में लंबा साथ निभा सकता है।

वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 80W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। बड़ी बैटरी होने के बावजूद इस टेक्नोलॉजी ने फोन चार्ज होने में ज्यादा समय नहीं लिया। हमारी टेस्टिंग के दौरान इसने 62 मिनट में ही मोबाइल को 20% से 100% फुल चार्ज कर दिया था। यानी सुबह तैयार होते वक्त फोन चार्ज पर लगाओगे तो घर से निकलते वक्त तक पूरे दिन का बैकअप देने लायक चार्ज हो जाएगा।

बड़ी बैटरी के साथ ही ओपो ने इसे सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर के ऑप्टिमाइजेशन के जरिये लंबा चलने लायक बनाया है। Reno 16 की बैटरी भी इसकी प्रमुख खूबियों में से एक बनने का दम रखती है। अगर आप दिनभर सोशल मीडिया पर लगे रहते हैं, तो भी यह एक पूरा दिन आराम से निकाल सकती है। वहीं बीच-बीच में गेमिंग भी करोगे, तो भी रात को घर पहुंचने तक यह आपका साथ नहीं छोड़ेगी। पावर सेविंग मोड को हमने 13% पर ऑन किया था जो हल्की चैटिंग के साथ तकरीबन 4 घंटे का स्टेंडबॉय दे गया।

निष्कर्ष

अगर कोई व्यक्ति OPPO Reno series का फोन खरीदना चाहता है, तो उसका प्राइमरी मकसद होता है इसका कैमरा। नया रेनो 16 इस मकसद को पूरा करेगा। स्मार्टफोन का कैमरा एक्सपीरियंस कमाल है जो यूजर्स के फोटोग्राफी हुनर को और भी निखार सकता है। हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर दोनों मिलकर शानदार फोटो व वीडियो रिजल्ट देते हैं। वहीं हमें मोबाइल का डिजाइन इसकी दूसरी सबसे बड़ी खूबी लगी। लुक के मामले में यह मोबाइल कई प्रतिद्वंदियों को धूल चटाने की क्षमता रखता है। रेनो 16 का 3D डिजाइन इसे भीड़ में अलग दिखाता है। वहीं कॉम्पैक्ट साइज भी इसे प्राइम फैक्टर्स में से एक है।

oppo-reno16-5g-launched-in-india-price-specifications-features

ओपो रेनो 16 की डिस्प्ले ब्राइट और वायब्रेंट होने के साथ ही शानदार एक्सपीरियंस देने की क्षमता रखती है। बेजल लेस स्क्रीन बेहद ही इमर्सिव व्यूइंग प्रदान करती है। पावर बैकअप के लिए मामले में भी OPPO Reno 16 ने खुद को प्रूव कर दिखाया गया है। इस मोबाइल के लंबे भरोसेमंद बैकअप की उम्मीद की जा सकती है। वहीं ग्राहकों को जानकर खुशी होगी कि फोन के साथ बॉक्स में फास्ट चार्जर भी मिलेगा।

वहीं गेमिंग परफॉर्मेंस की बात करें तो यहां रेनो 16 की क्षमता कम आंकी गई है। पूरा दिन लंबे गेमिंग सेशन करने वाले लोगों को इससे निराशा हो सकती है। लेकिन जैसा कि हमने पहले ही कहा ओपो रेनो 16 की टारगेट ऑडियंस काफी क्लियर है। अगर कहा जाए कि यह मोबाइल गेमर्स नहीं बल्कि क्रिएटिव व फोटोग्राफी के शौकिन लोगों के लिए है, तो शायद गलत नहीं होगा। हॉं, प्राइस हमें कुछ ज्यादा लगा। अगर 55 हजार से कम में ओपो रेनो 16 मिल जाए तो इसे खरीदने में कोई बुराई नहीं।

अगर आपकी प्राथमिकता कैमरा, डिजाइन और कॉम्पैक्ट फॉर्म फैक्टर है तो OPPO का नया फोन Reno 16 आपको निराश नहीं करेगा। लेकिन अगर आप इसी बजट में बेहतर गेमिंग और दमदार परफॉर्मेंस वाले फोन चाहते हैं तो 60 हजार की रेंज में कई पावरफुल प्रोसेसिंग वाले मोबाइल बाजार में मौजूद हैं जो आपकी जरूरतों को पूरा कर सकते हैं।

The post OPPO Reno 16 रिव्यू: प्रीमियम 3D डिजाइन और कैमरा आएगा पसंद, पर परफॉर्मेंस में सुधार की गुंजाइश first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno-16-review-in-hindi/feed/ 0
vivo X300 FE रिव्यू: कैमरा का कमाल दिखाता है यह प्रीमियम लुक वाला वीवो फोन https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-x300-fe-review-in-hindi/ https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-x300-fe-review-in-hindi/#respond Sun, 07 Jun 2026 12:14:25 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=197758 बेस्ट कैमरा वाले फोन का जिक्र होता है तो वीवो की ‘एक्स’ सीरीज का नाम जरूर शामिल होता है। कई सालों से फोन फोटोग्राफी में कमाल करने वाली इस स्मार्टफोन सीरीज में पिछले महीने नया मोबाइल vivo X300 FE जोड़ा गया है। कॉम्पैक्ट डिजाइन वाले इस फ्लैगशिप फोन के साथ कंपनी Telephoto Extender Gen 2 […]

The post vivo X300 FE रिव्यू: कैमरा का कमाल दिखाता है यह प्रीमियम लुक वाला वीवो फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

बेस्ट कैमरा वाले फोन का जिक्र होता है तो वीवो की ‘एक्स’ सीरीज का नाम जरूर शामिल होता है। कई सालों से फोन फोटोग्राफी में कमाल करने वाली इस स्मार्टफोन सीरीज में पिछले महीने नया मोबाइल vivo X300 FE जोड़ा गया है। कॉम्पैक्ट डिजाइन वाले इस फ्लैगशिप फोन के साथ कंपनी Telephoto Extender Gen 2 Lens किट भी लेकर आई है जो प्रोफेशनल फोटोग्राफी रिजल्ट देने का दावा करती है। वीवो एक्स300 एफई का कैमरा कैसा है, यह जानने के साथ ही हमने तकरीबन 1 महीने के इस्तेमाल में इस वीवो 5जी फोन की रियल लाइफ परफॉर्मेंस और डेली यूज़ एक्सपीरियंस को भी परखा। अपने अनुभव को हम यहां vivo X300 FE review के तौर पर लिख रहे हैं जिसे पढ़कर आप भी इस स्मार्टफोन की खूबी और खामी समझ सकेंगे।

डिजाइन

Vivo X300 FE एक कॉम्पैक्ट मोबाइल है जिसे कंपनी ने सीरीज के अन्य मॉडल्स से अलग रखा है। दूसरे मॉडल्स में जहां बड़ी सर्किल शेप वाला कैमरा सेटअप दिया गया है वहीं एक्स300 एफई में हारिजॉन्टल शेप का कैमरा मॉड्यूल लगा है। कंपनी ने बॉडी कलर व कैमरा सेटअप को समान रंग में रखा है और इस सेटअप में मौजूद ब्लैक लेंस व ब्लू कलर में Zeiss लेंस की ब्रांडिंग मिलकर शानदार कलर कॉम्बिनेशन प्रदान करती है। यह देखने में काफी प्रीमियम लगता है। एक्स300 एफई Urban Olive, Noir Black और Lilac Purple कलर में लाया गया है।

फोन का कैमरा बंप थोड़ा उभरा हुआ है। कई स्मार्टफोंस में कैमरा बंप एक साइड पर दिया जाता है जिसके चलते फोन को सतह पर रखने पर, परफेक्ट लेवल नहीं बना पाता है। लेकिन Vivo X300 FE के साथ ऐसा नहीं हुआ। इस लंबी पिल-शेप वाले कैमरा मॉड्यूल की लुक लोगों को ध्यान अपनी ओर खींचती है। कंपनी ने रियर पैनल पर जो Vivo ब्रांडिंग दी है, वह भी पैनल के कलर के साथ मिक्स हो जाती है और हल्का रिफ्लेक्शन भी देती है। कुल मिलाकर लुक वाकई में अटरेक्टिव है।

वीवो एक्स300 एफई 5जी फोन को Aluminium Alloy फ्रेम पर बनाया गया है जो इसे मजबूती प्रदान करता है। बैक पैनल पर यूं तो ग्लास का इस्तेमाल किया गया है लेकिन मैट फिनिश के चलते यह भी मैटल जैसी ही लुक देता है। वहीं अच्छी यह भी है कि पैनल जल्दी से गंदा नहीं दिखता है और इसपर फिंगर प्रिंट्स भी नहीं पड़ते हैं। बताते चलें कि स्मार्टफोन को डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन देने के लिए इसे IP68 + IP69 रेटिंग के साथ लाया गया है। साइज छोटा होने के चलते फोन हथेली में परफेक्टली फिट होता है और साइड ऐज के चलते तगड़ी ग्रिप मिलती है।

स्मार्टफोन के राइट फ्रेम वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन दिया गया है। वहीं लेफ्ट फ्रेम को बटन्स के मामले में पूरी तरह से ​क्लीन रखा गया है। मोबाइल के लोवर पैनल पर यूएसबी टाईप-सी पोर्ट दिया गया है जिसके एक ओर स्पीकर और दूसरी ओर सिम स्लॉट मौजूद है। बताते चलें कि इस मोबाइल की ​थिकनेस 7.99mm है और वजन 200 ग्राम से भी कम है।

डिस्प्ले

Vivo X300 FE स्मार्टफोन 2640 x 1216 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.31-इंच स्क्रीन पर लाया गया है। यह 1.5K रेजोल्यूशन वाली AMOLED स्क्रीन है जिसपर 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 4320Hz PWM डिमिंग, 460ppi और 5000nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट दिया गया है। यह वीवो 5जी फोन इन-डिस्प्ले अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक से लैस है और स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए इसपर Schott Xensation Core ग्लास की लेयर दी गई है।

अगर आप भारी-भरकम और बड़े साइज वाले फोन चलाने से परेशान हो चुके हैं कि यकिन मानिए एक्स300 एफई हाथ में लेते ही आराम का अहसास होगा। साइज बिल्कुल परफेक्टली हथेली में सेट हो जाता है सिंगल हैंड फोन यूज़ में कोई दिक्कत नहीं आती। अंगूठा आसानी से नोटिफिकेशन बार तक पहुंच जाता है। फोन में फ्लैट स्क्रीन दी गई है जिसके चारों ओर बेहद ही नैरो बेजल्स मौजूद हैं जो फुल डिस्प्ले व्यू प्रदान करते हैं।

वीवो एक्स300 एफई की डिस्प्ले शानदार व्यूइंग एक्सपीरियंस देती है। फोन में कलर काफी वाइब्रेंट दिखाई देते हैं और ये बहुत ज्यादा ओवर सैचुरेटेड भी नहीं होते। लाइट और डार्क, हर तरह के कलर अपनी परफेक्ट टोन बनाए रखते हैं। वहीं फोन की ब्राइटनेस इस डिस्प्ले की एक बड़ी खूबी बनकर सामने आती है। मई-जून की धूप में भी स्क्रीन पर मौजूद कंटेंट साफ दिखते हैं। इस वीवो 5जी फोन आउटडोर विजिबिलिटी बराबर बनी रहती है।

इसी फोन के खींची गई फोटोज़ हो, या फिर सोशल वीडियोज़। हर तरह का मीडिया कंटेंट इस वाइब्रेंट फोन डिस्प्ले पर देखने में मजा आता है। मोबाइल में HDR10+ सपोर्ट दिया गया है और हमने Netflix और YouTube पर एचडीआर कंटेंट बिना किसी परेशानी के देखा जिसमें ब्राइटनेस, कंट्रास्ट और कलर्स का परफेक्ट मिश्रण था। वहीं फास्ट रिफ्रेश रेट के चलते स्क्रॉलिंग फास्ट रहती है और एनिमेशन स्मूद मिलते हैं।

परफॉर्मेंस

Vivo X300 FE 5G फोन Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट पर लॉन्च हुआ है। यह 3नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 3.32गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 3.8गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस स्मार्टफोन में Adreno 829 जीपीयू दिया गया है। मोबाइल में दिए गए प्रोसेसर की क्षमता परखने के लिए 91मोबाइल्स की टीम ने इसमें कुछ बेचमार्क टेस्ट भी किए हैं जिनका रिजल्ट आप आगे देख सकते हैं।

टेस्ट स्कोर
एनटूटू 30,00,897
गीकबेंच सिंगल-कोर 2798
गीकबेंच मल्टी-कोर 9051
पीसीमार्क परफॉर्मेंस 17,273
बर्नआउट 37%
सीपीयू थ्रॉटल (15 मिनट) 44%

फोन की रियल लाइफ परफॉर्मेंस की बात करें तो वीवो एक्स300 एफई अपनी प्राइस रेंज के सबसे फास्ट स्मार्टफोंस में से एक है। फोन में एक साथ कई टास्क ओपन करने पर भी एक्स300 एफई धीमा पड़ता महसूस नहीं हुआ। हमने बीजीएमआई गेम, यूट्यूब, कैमरा, गैलरी और क्रोम पर भी तकरीबन 10 अलग-अलग टैब ओपन करके एक साथ काम किया। ऐप स्वीच करते वक्त फोन कहीं भी स्लो नहीं हुआ। कहा जा सकता है कि सिर्फ आंकड़ों में ही नहीं बल्कि वास्तविक उपयोग में भी Vivo X300 FE दमदार प्रदर्शन कर सकता है।

वीवो एक्स300 एफई स्मार्टफोन LPDDR5X Ultra RAM पर लाया गया है जो मल्टीटास्किंग को स्मूथ और फास्ट बनाती है। यह मोबाइल Memory Fusion तकनीक सपोर्ट करता है जो फिजिकल रैम में वचुर्अल रैम जोड़कर इसे एक्स्ट्रा पावर प्रदान करती है। इंडिया में यह एंड्रॉयड 16 आधारित OriginOS 6 पर लॉन्च हुआ है जो एडवांस और यूज़फुल फीचर्स प्रदान करता है। यह वीवो 5जी फोन 5 जेनरेशन की ओएस अपग्रेड और 7 साल की सिक्योरिटी अपडेट के साथ आया है।

अक्सर देखा जाता है कि मोबाइल फोन नॉर्मल टास्क तो कर लेता है लेकिन जब लंबे समय तक स्मार्टफोन में गेमिंग की जाती है तो उसकी परफॉर्मेंस पर असर पड़ने लगता है। वीवो एक्स300 एफई 5जी फोन की गेमिंग क्षमता परखने के लिए हमने इस मोबाइल में आधा घंटा यानी 30-30 मिनट तक BGMI और Call of Duty: Mobile गेम खेले। गेमिंग के दौरान क्या फ्रेम रेट मिला, कैसे ग्राफिक्स रहे और फोन टेम्परेचर में कितना बदलाव हुआ, यह सारा रिजल्ट आप आगे देख सकते हैं।

गेमिंग टेस्ट COD: Mobile BGMI
ग्राफिक्स मैक्सिमम (30 मिनट) Max Ultra HDR
एफपीएस मैक्सिमम (10 मिनट) Ultra Extreme+
एफपीएस एवरेज 59.8fps 39.8fps
टेम्परेचर हाइक (40 मिनट) 5.8 डिग्री 5.3 डिग्री
बैटरी ड्रॉप (40 मिनट) 7% 7%

गेमिंग के दौरान स्मार्टफोन की परफॉर्मेंस स्टेबल रही। फोन हीट तो हुआ लेकिन यह बहुत ज्यादा नहीं था। वहीं दिलचस्प बात यह है कि तापमान बढ़ने के बावजूद फोन परफॉर्मेंस पर इसका असर नहीं पड़ा और फ्रेम रेट व ग्राफिक्स स्टेबल रही रहे। बताते चलें कि थर्मल मैनेजमेंट के लिए इस वीवो 5जी फोन में 4,000mm² VC कूलिंग सिस्टम दिया है। यह गेमिंग या हैवी परफॉर्मेंस के वक्त स्मार्टफोन में पनप रही गर्मी को तेजी से बाहर निकाल फेंकता है और को ठंडा रखने में मदद करता है।

कैमरा

Vivo X300 FE को इंडिया में बतौर कैमरा फोन ही पेश किया गया है जो इसकी सबसे बड़ी यूएसपी है। इस मोबाइल में ZEISS लेंस लगाए गए हैं। इसके ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में एफ/1.57 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन Sony IMX921 OIS सेंसर दिया गया है। जिसके साथ 3x Optical और 100x Digital Zoom की क्षमता वाला 50 मेगापिक्सल Sony IMX882 Telephoto लेंस और 110° एफओवी वाला 8 मेगापिक्सल ultra-wide एंगल लेंस मौजूद है। बताते चलें कि Vivo X300 FE का मेन कैमरा 8K 30fps पर और टेलीफोटो लेंस 4K 60fps पर वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है।

यह स्मार्टफोन ज्यादातर परिस्थितियों में अच्छी डिटेल और बेहतर डायनेमिक रेंज के साथ ऐसी फोटो कैप्चर करता है जो देखने में अटरेक्टिव लगती है। हालांकि कई जगह पर यह खुद से ही कलर इन्हांस कर देता है जिससे तस्वीरों में रंग वास्तविक कंडीशन से कुछ अगल नजर आते हैं, लेकिन बहुत से लोगों को इस तरह की फोटोज़ पसंद आती हैं क्योकि इन्हें बिना एडिटिंग के डायरेक्ट सोशल मीडिया पर डाला जा सकता है। फोटो में कॉन्ट्रास्ट भी कुछ अधिक रहता है जिससे ‘चटक वाइब’ मिलती है।

दिन में खींची गई फोटो में हमें सैचुरेशन थोड़ा ज्यादा मिला। वहीं डिटेलिंग की बात करें तो यहां Vivo X300 FE यूजर्स को मजा आने वाला है। यह मोबाइल डायनेमिक रेंज को बैलेंस रखते हुए अधिक से अधिक डिटेल्स कैप्चर करता है। वहीं सबसे अच्छी बात की ज़ूम करने के बाद भी फोटो क्वालिटी बिगड़ती नहीं है और ना ही रिजल्ट ओवरएक्सपोज़्ड नजर आता है। वहीं अल्ट्रावाइड शॉट्स में भी यह वीवो फोन डिस्टॉर्शन को बेहतर तरीके से कंट्रोल करता है और फोटोज़ में कलर्स नेचुरल बनाए रखता है।

पोर्ट्रेट फोटोग्राफी में Vivo X300 FE का प्रदर्शन हमें शानदार लगा। फोन का टेलीफोटो कैमरा न केवल एज डिटेक्शन में शानदार काम करता है, बल्कि स्किन टोन को भी काफी हद तक नेचुरल बनाए रखता है। उपर/नीचे जो फोटो लगी है, उसे कैप्चर करते वक्त तेज हवा चल रही थी। लेकिन क्लिक करने पर फोन कैमरा ने उड़ते हुए बालों को एग्जैक्ट पॉजिशन में कैप्चर तो किया ही, वहीं सबसे बड़ी बात उसमें भी एज डिटेक्शन कायम रही और मोबाइल ने फोरग्राउंड व बैकग्राउंड को अलग ही रखा। वीवो एक्स300 एफई से खींची पोर्ट्रेट में डिटेल्स मेंटेन रहती हैं।

Before image
Photo mode
After image
Portrait mode

अगर आप नाइट फोटोग्राफी के शौकिन हैं तो Vivo X300 FE रात में भी बेहतरीन फोटोज़ खींचता है। यह लेंस फ्लेयर को शानदार तरीके से कंट्रोल करता है और कम रोशनी में भी बैलेंस्ड ईमेज कैप्चर करता है। नाइट मोड में भी डिटेलिंग बनी रहती है और कम रोशनी की वजह से फोटो में आने वाले ग्रेनी इफेक्ट को यह वीवो 5जी फोन बखूबी हटाता है। फोटो में कलर और कॉन्ट्रास्ट बना रहा है और डिस्टॉर्शन या नॉइज़ ज्यादा नहीं आता है।

सेल्फी के शौकिन्स के लिए भी Vivo X300 FE बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। यह मोबाइल एफ/2.0 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। यह 90 डिग्री एफओवी वाला Ultra-Wide लेंस है जिसमें 0.8x-2x Seamless Zoom मिलता है। इस फ्रंट कैमरा से 4K 60fps वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है। नॉर्मल फोटो और पोर्ट्रेट सेल्फी दोनों बढिया रिजल्ट देती हैं।

Before image
Photo mode
After image
Portrait mode

इस फोन में डिफॉल्ट मोड पर खींची गई सेल्फी हमें कुछ सॉफ्ट लगी। यह कैमरा कहीं न कहीं ग्रीन, रेड, ब्लू और येलो जैसे कॉन्ट्रास्ट कलर्स को तो शार्प कर देता है लेकिन वहीं दूसरे रंगो को ओवरएक्सपोज़्ड नहीं करता है। इससे सेल्फी में एक्स्ट्रा शार्पनेस कम हो जाती हैं और फोटो नेचुरल आती हैं। कुल मिलाकर इस वीवो फोन की सेल्फी अट्रैक्टिव और वाइब्रेंट लगती है जो लोगों को पसंद आएगी।

Telephoto Extender Gen 2 Lens

वीवो एक्स300 एफई को कंपनी ने ZEISS द्वारा बनाई गई स्पेशल टेलीफोटो एक्सटेंडर जेन 2 लेंस किट के साथ पेश किया है। यह उन लोगों के काम आएगी जो फोन से प्रोफेशनल फोटोग्राफी करना चाहते हैं। यह किट मुख्यतौर पर फोन के 50MP टेलीफोटो कैमरा के साथ काम करती है जो फोन की ज़ूम क्षमता को बढ़ा देती है। इसे आसानी से फोन के साथ जोड़ा जा सकता है जो देखने में भी काफी स्टाइलिश लगती है। हालांकि किट जोड़ने के लिए थोड़ा केयरफुल रहना पड़ता है, अगर अचानक से कोई फोटो खींचनी हो तो उसके लिए एक्सटेंडर लेंस पहले से अटेच रखने में ही भलाई है।

एक बार इंस्टॉल होने के बाद यह एक्स्ट्रा 2.35x ऑप्टिकल जूम के साथ ही 1600mm तक की फोकल लेंथ प्रदान करती है। बहुत दूर मौजूद ऑब्जेक्ट को भी फोन में कैप्चर किया जा सकता है। दूर की फोटो खींचने के बाद भी डिटेलिंग में कमी देखने को ​नहीं मिलती है।

हालांकि मैक्सिमम ज़ूम के बाद क्वॉलिटी से कॉम्प्रोमाइज होने लगता है। कई जगह AI इमेज प्रोसेसिंग के साथ पिक्सल डिटेल बनाए रखने का प्रयास यह मोबाइल करता तो है, लेकिन वहां एक्स्ट्रा स्मूथनेस फोटो में दिखाई देने लगती है।

vivo X300 FE में Telephoto Extender Gen 2 Lens किट जोड़कर हमनें कई तरह के कैमरा सैंपल्स इक्ट्ठा किए हैं जिन्हें आप उपर लगी स्लाइड्स में देख सकते हैं। बहुत दूर मौजूद सब्जेक्ट को यह बखूबी कैप्चर करता है और एआई व कैमरा आईएसपी के साथ उसके कलर व कॉन्ट्रास्ट को भी बनाए रखता है। हमने 200mm, 400mm, 800mm और 1600mm पर फोटो खींची है। 400एमएम तक डिटेलिंग काफी हद तक रियल बनी रही है और उससे उपर जाकर भी कलरफुल व वाइब्रेंट फोटोज़ मिलती हैं।

बैटरी

पावर बैकअप के लिए वीवो एक्स300 एफई 5जी फोन को तगड़ी 6500mAh बैटरी से लैस कर भारतीय बाजार में उतारा गया है। आजकल बड़ी बैटरी स्मार्टफोंस का ट्रेंड चल रहा है और यह नया वीवो फोन इसी चलन के हिसाब से आया है। कंपनी का दावा है कि फुल चार्ज के बाद इसपर लगातार 38 घंटे तक YouTube वीडियो स्ट्रीम की जा सकती है। टेस्टिंग के दौरान हमनें इस मोबाइल 60 मिनट यानी 1 घंटे तक यूट्यूब वीडियो चलाई तो बैटरी सिर्फ 3% ड्रॉप हुई

91मोबाइल्स की टेस्टिंग में Vivo X300 FE का PCMark battery बेंचमार्क स्कोर 16 घंटे, 4 मिनट का आया है। रियल लाइफ यूज में भी हमें इस मोबाइल की बैटरी से कोई ​शिकायत नहीं हुई। हमनें दिन में सिर्फ एक बार ही मोबाइल को फुल चार्ज किया और अगले दिन तकरीबन उसी टाइम के आस-पास ही इसे दोबारा चार्ज करने की जरूरत पड़ी।

यह वीवो 5जी फोन Bypass Charging तकनीक से लैस कर भारतीय बाजार में उतारा गया है। यह टेक्नोलॉजी हैवी परफॉर्मेंस टास्क या गेमिंग के दौरान फोन को चार्ज करने पर, करंट को बैटरी की तरफ नहीं भेजती बल्कि उसे सीधे मदरबोर्ड की ओर ट्रांसफर कर देती है। इससे फोन बैटरी पर अतिरिक्त दबाव नहीं पड़ता है और फोन हीट भी नहीं होता है।

Vivo X300 FE की बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 90W FlashCharge फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है। हमारी टेस्टिंग में इसने फोन को 20% से 100% फुल चार्ज होने में 41 मिनट का समय लिया जो कि वाकई में तारीफ के काबिल है। वहीं दूसरी इस नए वीवो 5जी फोन में यूजर्स को 40W wireless फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी का सपोर्ट भी मिलता है।

निष्कर्ष

vivo X300 FE का प्राइस 79,999 रुपये है। यह बेस वेरिएंट की कीमत है जिसमें 12GB RAM + 256GB Storage मिलती है। अगर आप सिर्फ हैवी परफॉर्मेंस या गेमिंग के लिए फोन खरीदना चाह रहे हैं तो मार्केट में इस मोबाइल से भी सस्ते रेट पर कुछ ऐसे स्मार्टफोन मौजूद हैं जो वीवो एक्स300 एफई से बेहतर परफॉर्मेंस दे सकते हैं। मसलन realme GT8 Pro, OnePlus 15 और iQOO 15. वहीं POCO X8 Pro Max, iQOO 15R और OnePlus 15R जैसे फोन भी 50 हजार से कम में 80 हजार वाले vivo X300 FE को चुनौती दे सकते हैं।

हमें वीवो एक्स300 एफई की स्क्रीन कमाल लगी। फोन का साइज और डिस्प्ले दोनों मिलकर वाकई में परफेक्ट व्यूइंग एक्सपीरियंस प्रदान करते हैं। फोन वीडियोज़ देखने में मजा आता है और स्क्रॉलिंग व ब्राइटनेस भी हर तरह की कंडीशन में यूजर्स को भा सकती है। वहीं स्मार्टफोन का बैटरी बैकअप भी शानदार है जिससे कोई शिकायत नहीं होगी। फास्ट चार्जिंग स्पीड बड़ी बैटरी को तेजी से फुल कर सकती है।

अधिकांश लोग vivo X300 FE को उसके कैमरा के लिए परचेज करना चाहेंगे और उनका यह फैसल गलत साबित नहीं होगा। मोबाइल फोटोग्राफी के मामले में यह स्मार्टफोन वाकई में बेहतरीन है। फोटोग्राफी के शौकिन लोगों को यह मोबाइल पसंद आएगा। लेकिन हमारे अनुभव के मुताबिक बिना किट के इस फोन का कैमरा कुछ फीका लग सकता है। हालांकि अगर शुरू से ही बिना किट के फोन चलाया जाए तो शायद ऐसा महसूस नहीं होगा। क्योंकि किट वाले रिजल्ट का चस्का लग गया तो उसके बिना रहना मुश्किल है।

कुल मिलाकर vivo X300 FE 5G फोन का एक्सपीरियंस मिलाजुला रहता है। कैमरा अच्छा है और परफॉर्मेंस औसत। हॉं, लुक के मामले में इसे पूरे नंबर ​दिए जा सकते हैं। अगर आप प्रीमियम लुक वाला मोबाइल चाहते हैं और उन लोगों में से हैं जो हर जगह फोटोज़ खींचकर सोशल मीडिया पर डालना पसंद करते हैं, तो वीवो एक्स300 5जी फोन को चुना जा सकता है।

The post vivo X300 FE रिव्यू: कैमरा का कमाल दिखाता है यह प्रीमियम लुक वाला वीवो फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-x300-fe-review-in-hindi/feed/ 0
OnePlus Nord CE 6 रिव्यू: बड़ी बैटरी है असली ताकत, जानें 3 सप्ताह इस्तेमाल के बाद कैसा लगा फोन https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-nord-ce-6-review-in-hindi/ https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-nord-ce-6-review-in-hindi/#respond Tue, 19 May 2026 13:11:34 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=196572 OnePlus Nord CE6 को 20 दिन से अधिक समय तक इस्तेमाल करने के बाद कहा जा सकता है कि यह फोन उन यूजर्स के लिए बनाया गया है जो रोजमर्रा के इस्तेमाल में एक बैलेंस्ड एक्सपीरियंस चाहते हैं। इस वनप्लस फोन में सोबर डिजाइन, ब्राइट स्क्रीन, लंबी चलने वाली बैटरी और बेहतरीन परफॉर्मेंस के बीच […]

The post OnePlus Nord CE 6 रिव्यू: बड़ी बैटरी है असली ताकत, जानें 3 सप्ताह इस्तेमाल के बाद कैसा लगा फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

OnePlus Nord CE6 को 20 दिन से अधिक समय तक इस्तेमाल करने के बाद कहा जा सकता है कि यह फोन उन यूजर्स के लिए बनाया गया है जो रोजमर्रा के इस्तेमाल में एक बैलेंस्ड एक्सपीरियंस चाहते हैं। इस वनप्लस फोन में सोबर डिजाइन, ब्राइट स्क्रीन, लंबी चलने वाली बैटरी और बेहतरीन परफॉर्मेंस के बीच अच्छा बैलेंस देने की कोशिश की गई है। नोर्ड सीई6 की रियल पावर को परखने के लिए हमने इस स्मार्टफोन को तकरीबन 3 सप्ताह तक यूज़ किया। इस दौरान हमने स्मार्टफोन से जुड़ी अच्छी और बुरी हर तरह की चीजें समझी और उसी के आधार पर आपके लिए OnePlus Nord CE6 रिव्यू लेकर आए हैं।

डिजाइन

सबसे पहले फोन की लुक और डिजाइन की बात करें तो यह पहली नजर में प्रीमियम फील देता है। Fresh Blue, Pitch Black और Lunar Pearl कलर्स में लॉन्च किया गया है जिनमें से हमे ब्लैक कलर मॉडल मिला था। इसके बैक पैनल पर मैट फिनिश दी गई है जो अटरेक्टिव लगती है। रियर लुक मिनिमल है, जिसमें कोई अनावश्यक एलिमेंट नहीं दिखता है। बीच में दिया गया OnePlus लोगो डिजाइन को सिंपल रखते हुए एक प्रीमियम टच देता है।

ब्लैक कलर वाला Nord CE6 क्लासी लुक देता है। यह ज्यादा चमकीला नहीं है, बल्कि सॉफ्ट और प्रोफेशनल अपील देता है। बॉडी पर फिंगरप्रिंट्स छपते नहीं है और डिवाइस हाथ में पकड़ने पर काफी हल्का और स्लिम महसूस होता है। इसके किनारे हल्के कर्व्ड हैं जो बढिया ग्रिप देते हैं और लंबे समय तक इस्तेमाल में भी दिक्कत नहीं होती। इस फोन की थिकनेस केवल 7.75cm और वजन 215 ग्राम है।

OnePlus Nord CE6 5G फोन का रियर कैमरा मॉड्यूल को बॉडी से बेहद हल्का ही उभरा हुआ है जिसे अच्छा माना जाएगा। अगर बिना कवर चढ़ाए फोन को टेबल पर रखेंगे तो यह ज्यादा हिलेगा नहीं और डिसबैलेंस भी नहीं होगा। फोन के लोवर फ्रेम पर यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, स्पीकर ग्रिल और सिम ट्रे दी गई है। साइड में पावर बटन और वॉल्यूम रॉकर्स लगे हैं। उंगलियां आराम से बटन तक पहुंच जाती हैं, इनकी प्लेसमेंट आरामदायक है।

नोर्ड सीई6 उन लोगों के काम आएगा जो मोबाइल को रफ़ एंड टफ़ फोन चलाते हैं। यह स्मार्टफोन MIL-STD-810H सर्टिफाइड मिलिट्री ग्रेड बॉडी पर बना है जो इसे मजबूती प्रदान करती है। फ्लैट फ्रेम और ठोस बनावट इसे डेली यूज के लिए भरोसेमंद बनाती है। वहीं फोन को IP66 + IP68 + IP69 + IP69K रेटिंग के साथ लाया जाएगा जो इसे डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन प्रदान करती है। सिर्फ पानी ही नहीं यह मोबाइल गर्म चाय या कॉफी जैसे लिक्विड गिरने पर भी सुरक्षित रह सकता है।

डिस्प्ले

OnePlus Nord CE6 5G फोन में 2772 x 1272 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.78-इंच की 1.5K डिस्प्ले दी गई है। यह AMOLED पैनल पर बनी पंच-होल स्क्रीन है जिसपर 144Hz रिफ्रेश रेट, 3200Hz टच सैंपलिंग रेट, 450ppi, 1800nits हाई ब्राइटनेस और 3600nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है। यह Eye Care सर्टिफाइड स्क्रीन है जो लंबे समय तक फोन चलाने वाले लोगों की आंखें को डैमेज से बचाने में मदद करती है। फोन स्क्रीन पर Aqua Touch 2.0 फीचर भी मिलता है जिसके चलते डिस्प्ले गीली होने पर भी टच सही काम कर लेता है।

इस्तेमाल के दौरान हमें फोन डिस्प्ले क्वॉलिटी वाकई में शानदार लगी। स्क्रीन के रंग काफी पंची दिखते हैं। बात वीडियो देखने की हो या फिर गेम खेलने की, दोनों ही कंडिशन में विजुअल्स काफी स्मूथ रहे। टेक्स्ट शार्प दिखते हैं और कॉन्ट्रास्ट व कलर आउटपुट कंटेंट कंज्यूम करने में मजेदार अनुभव देते हैं। बताते चलें कि नोर्ड सीई6 की स्क्रीन नैरो बेज़ल्स वाली है जो और ज्यादा इमर्सिव एक्सपीरियंस देती है। वहीं हाई रिफ्रेश रेट की वजह से स्क्रॉलिंग स्मूथ महसूस होती है।

फोन में आउटडोर विजिबिलिटी में भी कोई बड़ी शिकायत नहीं रही। लेकिन मई महीने में दिल्ली की धूप अपने चरम पर पहुंच चुकी है, और ऐसी स्थिति में नोर्ड सीई6 की ब्राइटनेस हल्की इम्प्रूव हो जाती तो बेहतर रहता। लेकिन फिलहाल इसके साथ आसानी से अडजेक्ट किया जा सकता है। Netflix और YouTube जैसे प्लेटफॉर्म पर कंटेंट देखने के दौरान इस फोन डिस्प्ले पर अच्छा एक्सपीरियंस मिलता है। HDR कंटेंट देखने पर कलर काफी जीवंत नजर आते हैं और डार्क सीन में भी डिटेल बनी रहती है।

परफॉर्मेंस

OnePlus Nord CE6 5G फोन को Qualcomm के 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बने Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट लाया गया है। यह ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 1.8गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 2.7गीगाहर्ट्ज़ तक की हाई क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस वनप्लस फोन में Adreno 810 जीपीयू दिया गया है। वनप्लस नोर्ड सीई6 5जी फोन LPDDR5X RAM + UFS 4.1 Storage सपोर्ट करता है।

हैवी परफॉर्मेंस या गेमिंग के दौरानफोन हीट ना हो इसके लिए वनप्लस नोर्ड सीई6 लाइट में 33147mm² हीट डिस्पेंशन एरिया दिया गया है। वहीं गेमिंग एक्सपीरियंस को और अधिक बेहतर बनाने के लिए कंपनी ने इसमें Touch Reflex चिप भी दी है, जो टच रिस्पॉन्स को बेहतर बनाती है। बताते चलें कि OnePlus का दावा है कि Nord CE6 स्मार्टफोन 72 महीने तक बिना स्लो हुए स्मूथली काम कर सकता है।

जब हमने फोन यूज किया तो हमे इसकी परफॉर्मेंस से कोई शिकायत नहीं हुई है। एक ओर जहां फोन में दी गई रैम टेक्नोलॉजी ऐप लोडिंग को फास्ट और मल्टीटास्किंग को स्मूथ कर रही थी। वहीं हाई स्क्रीन रिफ्रेश रेट का बेनिफिट भी नॉर्मल नेविगेशन में नजर आ रहा था। ये दोनों मिलकर फोन को फास्ट फील करवाने में सफल रहे हैं। फोन में मौजूद प्रोसेसर की क्षमता परखने के लिए हमने इसमें कुछ बेंचमार्क टेस्ट रन किए जिनका रिजल्ट आप नीचे देख सकते हैं।

बेंचमार्क टेस्ट रिजल्ट
एनटूटू 11,36,527
सिंगल-कोर गीकबेंच 1,068
मल्टी-कोर गीकबेंच 3,127
पीसीमार्क परफॉर्मेंस 10,442
बर्नआउट टेस्ट 69.8%
सीपीयू थ्रॉटल 15%

कहा जा सकता है कि डेली यूज़ में वनप्लस नोर्ड सीई6 अच्छा प्रदर्शन करता है। यह स्मार्टफोन बिना किसी लैग के स्टेबल परफॉर्म करता है। कई बैकग्राउंड ऐप रनिंग में रहने पर भी डिवाइस ज्यादा स्लो नहीं होता है। हॉं लगातार कैमरा इस्तेमाल करने पर यह हल्का गर्म तो हो रहा था लेकिन इसका दोष OnePlus से ज्यादा मौसम की गर्मी पर डाला जा सकता है। हम थर्मल मैनेजमेंट को संतुलित ही कहा जाएगा। ना बहुत बुरा और ना ही उम्दा।

वहीं हैवी गेमिंग वाले एंगल से देखा जाए तो OnePlus Nord CE6 हर तरह के टॉस्ट आसानी से हैंडल कर लेता है। हमनें फोन में BGMI गेम, Instagram, फोटो गैलरी, Netflix, सेटिंग्स का इस्तेमाल एक साथ किया और कहीं भी ऐप स्वीचिंग या लैग जैसी दिक्कत नहीं आई है। सिर्फ इतना ही नहीं 91मोबाइल्स की टेस्टिंग टीम ने नोर्ड सीई6 में BGMI और Call of Duty जैसे गेम्स भी खेलकर कुछ टेस्ट किए जिसका ब्यौरा नीचे लगी टेबल में दिया गया है।

गेमिंग टेस्ट COD BGMI
मैक्सिमम Graphics Very High Ultra HDR
मैक्सिमम FPS Ultra Extreme+
ऐवरेज FPS 59.7 38.9
टेम्परेचर में बढ़ोतरी (30 मिनट) 5.4 डिग्री 4.7 डिग्री
बैटरी ड्रॉप (30 मिनट) 5% 6%

सॉफ्टवेयर

OnePlus Nord CE6 5G फोन को एंड्रॉयड 16 पर लाया गया है जो OxygenOS 16.0 के साथ मिलकर काम करता है। यूज़ के दौरान इंटरफेस काफी क्लीन महसूस होता है और इसमें ज्यादा ब्लोटवेयर भी देखने को नहीं मिलते हैं। बताते चलें कि जब हमने फोन को पहली बार बॉक्स से बाहर निकालकर ऑन किया था, तब इसमें 54 प्री-इंस्टॉल एप्लिकेशन थी। नाम तो नहीं लिखेंगे लेकिन, कुछ ऐप्स ऐसी है जिन्हें हटाकर एक्सपीरियंस को और बेहतर बनाया जाना चाहिए।

OxygenOS 16.0 की बात करें तो इसमें एनिमेशन स्मूद मिलते हैं। इसमें कई यूजफुल कस्टमाइजेशन फीचर्स मिलते हैं, जिससे यूजर्स अपने हिसाब से इंटरफेस को बदल सकते हैं। इस वनप्लस फोन में कई AI बेस्ड फीचर्स और स्मार्ट ऑप्टिमाइजेशन दिए गए हैं जो डेली यूज में काम आते हैं। कैमरा और फोटो एडिटिंग में यह हमारे सबसे ज्यादा काम आया। कुल मिलाकर फोन का सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस स्मूद है और यूजर्स को ढ़ेरों अटरेक्टिव फीचर्स चुनने की आजादी देता है। ये यूजर एक्सपीरियंस को लगातार न्यू बनाने रखने में मदद करेंगे।

कैमरा

सबसे पहले कैमरा स्पेक्स पर नजर डालें तो फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के लिए वनप्लस नोर्ड सीई6 5जी फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल OmniVision OV50D40 सेंसर दिया गया है जो 2 मेगापिक्सल सेकेंडरी सेंसर के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Nord CE6 5G फोन 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

कैमरा परफॉर्मेंस की बात करें तो OnePlus Nord CE 6 में नेचुरल डेलाइट रिजल्ट फोटो कैप्चर करता है। तस्वीरों में डिटेल और कलर बैलेंस्ड नजर आते हैं और पहली नजर में ये फोटोज़ अटरेक्टिव लगती है। यह पेड़ की परछाई और अन्य तरह के डार्क हिस्सों को भी हाईलाइट करता है जो ब्राइट व डार्क के अंतर को अधिक गहराई से दिखाता है। ऐसे शॉट्स में हमें HDR रिस्पांस भी बेहतर लगा। लाइट और शैडो, दोनों तरह के पार्ट्स की डिटेल बनी रहती है। वहीं स्किन टोन भी नेचुरल दिखती है।

Portrait फोटोज़ की बात करें तो इसमें बोका इफेक्ट थोड़ा ज्यादा स्ट्रांग महसूस हुआ। यह बैकग्राउंड को कुछ ज्यादा ही धुंधला कर देता है। हालांकि यह बात बहुत से ग्राहकों को पसंद भी आ सकती है। वहीं हमें ऐज डिटेक्शन में भी हल्की गड़बड़ी महसूस हुई है। फोन से कहीं-कहीं पर फोरग्राउंड और बैकग्राउंड को अलग करने में चूक हो रही है। शार्पनेस और स्मार्टनेस थोड़ी और बेहतर होनी चाहिए थी। अच्छा बताते चलें कि नोर्ड सीई6 में अल्ट्रावाइड लेंस नहीं दिया गया है, यानी यूजर वाइड-एंगल शॉट्स कैप्चर नहीं कर पाएंगे।

Before image
After image

वहीं लो-लाइट फोटोग्राफी की बात करें तो यहां OnePlus Nord CE 6 का प्रदर्शन हमें औसत लगा। रात को खींची गई फोटोज़ में नॉइज देखने को मिलता है और इसमें डिटेल भी कुछ कम हो जाती है। गौरतलब है कि कंपनी ने इस फोन में 1/2.88-इंच सेंसर का इस्तेमाल किया है। कम रोशनी में यह एक्सपोजर और हाईलाइट ठीक से कंट्रोल नहीं कर पा रहा है। हालांकि नाइट मोड ऑन करने के बाद Nord CE 6 की इमेज क्वालिटी नॉर्मल मोड से काफी इन्हांस हो जाती है लेकिन फिर भी डिटेलिंग के मामले में इस वनप्लस स्मार्टफोन को अधिक मेहनत करने की जरूरत है।

Before image
After image

फ्रंट कैमरा के मामले में OnePlus Nord CE6 की Selfie आपको पसंद आ सकती है। यह आपके आस पास मौजूद लगभग हर कलर को बूस्ड कर देती है। ऐसा करने के नेचुरल टच को कम होता है लेकिन फोटो वाइब्रेंट और कलरफुल हो जाती है। अक्सर ऐसी सेल्फी ही लोग सोशल मीडिया पर डालना पसंद करते हैं। एक अच्छी बात यह भी है कि फोन का फ्रंट कैमरा बड़ी फील्ड ऑफ व्यू देता है जिससे ग्रुप सेल्फी के लिए वाइड फ्रेम मिलता है। यहां भी फ्रंट कैमरा रात में या कम रोशनी में क्वालिटी से कुछ कॉम्प्रोमाइज कर लेता है।

बैटरी

OnePlus Nord CE 6 5G फोन पावर बैकअप के लिए तगड़ी 8000mAh Battery सपोर्ट करता है। यह 6 साल की बैटरी हेल्थ के साथ आती है। यानी 72 महीने तक इस मोबाइल की बैटरी हेल्थ 80% से उपर रह सकती है। गौरतलब है कि 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में नोर्ड सीई 6 का PCMark battery बेंचमार्क स्कोर 18 घंटे, 34 मिनट का आ चुका है। बताते चलें कि टेस्टिंग में 1 घंटे तक YouTube चलाने पर फोन बैटरी सिर्फ 3% ही घटी। इस दौरान स्क्रीन ब्राइटनेस और वॉल्यूम दोनों 50% पर सेट थी।

कहा जा सकता है कि डेली यूज़ के दौरान यह वनप्लस का फोन एक पूरा दिन आराम से निकाल सकता है और इसे दिन में बार बार चार्ज करने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। सुबह अगर आप 100% बैटरी करके घर से निकलोगे तो नॉर्मल यूजर के बाद रात को घर वापिस आने तक यह 18-20% तो कम से कम जरूर बच ही जाएगी। सीधे शब्दों में बोला जाए तो इस फोन की Battery ही इसकी सबसे बड़ी ताकत है।

वनप्लस नोर्ड सीई6 की बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए इसे 80W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया गया है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग के दौरान इस फोन को 80% से 100% फुल चार्ज होने में 68 मिनट का समय लगा। रोचक बात यह है कि जब हम फोन यूज कर रहे थे तो ऐसा महसूस हुआ मानों इस्तेमाल बढ़ने के साथ-साथ इसके चार्जिंग टाइम में कमी आ रही थी।

कुछ ही मिनट चार्ज पर लगाकर इसे कई घंटों तक यूज़ किया जा सकता है। बहुत से मोबाइल यूजर्स को इसका फायदा होगा। नोर्ड सीई6 5जी फोन Bypass Charging भी सपोर्ट करता है। यह चार्जर से मिलने वाली पावर को सीधे फोन मदरबोर्ड तक पहुंचा देती है और बीच में बैटरी को बायपास कर देती है। इससे फोन हीट नहीं होता है और बैटरी पर एक्स्ट्रा लोड भी नहीं पड़ता है। यह वनप्लस फोन 27W Reverse तकनीक भी सपोर्ट करता है जिसके जरिये Nord CE6 से दूसरे मोबाइल को भी चार्ज कर सकते हैं।

​वर्डिक्ट

सबसे पहले तो आपको बता दें कि इन दिनों बड़ी तेजी से मोबाइल फोंस के प्राइस बढ़ रहे हैं, ऐसी स्थिती में भी OnePlus Nord CE6 को 30 हजार से कम में लॉन्च करने के लिए कंपनी की तारीफ तो बनती है। यह अपनी प्राइस रेंज के बेस्ट 5 स्मार्टफोंस में शामिल होने की क्षमता रखता है। इस बजट में vivo T5 Pro, Moto Edge 70 और Edge 70 Fusion जैसे मोबाइल नोर्ड सीई6 को टक्कर देते हैं।

वनप्लस नोर्ड सीई6 5जी फोन की सबसे बड़ी ताकत इसकी बैटरी है। अगर आप ऐसा फोन चाहते हैं जिसे एक बार चार्ज करने टेंशन फ्री हो जाएं, तो Nord CE6 को चुन सकते हैं। वहीं हमें इस मोबाइल की डिस्प्ले क्वालिटी भी शानदार लगी। हॉं, कंपनी ने स्मार्टफोन में सिंगल स्पीकर दिया है जिसे एक कमी माना जाएगा। दो स्पीकर होते तो बिना इयरबड्स के भी स्मार्टफोन मजेदार एक्सपीरियंस दे पाता है।

प्रोसेसर और कैमरा के मामले में वनप्लस नोर्ड सीई6 को हम औसत ही कहेंगे। दरअसल यह बुरा नहीं है लेकिन वनप्लस की ‘फ्लैगशिप कीलर’ वाली छवि के हिसाब से थोड़े बेहतर की उम्मीद रहती है। लेकिन अगर आप पूरा दिन गेम खेलने का शौक नहीं रखते हैं तो यह मोबाइल आपका अच्छा साथ निभा सकता है। वहीं डेली यूज़ में यूजर्सको कोई दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा। डिजाइल सोबर है और ‘महंगी वाली लुक’ देता है। अगर आप 30 हजार का 5जी फोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो OnePlus Nord CE 6 आपके लिए बेस्ट साबित हो सकता है।

The post OnePlus Nord CE 6 रिव्यू: बड़ी बैटरी है असली ताकत, जानें 3 सप्ताह इस्तेमाल के बाद कैसा लगा फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-nord-ce-6-review-in-hindi/feed/ 0
realme 16 रिव्यू: भीड़ में अलग दिखने वाला डिजाइन! बैटरी देगी लंबा साथ लेकिन परफॉर्मेंस रहेगी औसत https://www.91mobiles.com/hindi/realme-16-review-in-hindi-after-30-days-phone-use/ https://www.91mobiles.com/hindi/realme-16-review-in-hindi-after-30-days-phone-use/#respond Sat, 02 May 2026 11:11:04 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=195480 realme 16 5G फोन पिछले महीने भारतीय बाजार में कंपनी की इस नंबर सीरीज का तीसरा मॉडल बनकर आया थ। इससे पहले realme 16 Pro (रिव्यू) और realme 16 Pro+ (रिव्यू) लॉन्च हो चुके हैं जो अपने-अपने प्राइस सेग्मेंट में काफी पसंद किए जा रहे हैं। रियलमी 16 को 30 हजार से 40 हजार की […]

The post realme 16 रिव्यू: भीड़ में अलग दिखने वाला डिजाइन! बैटरी देगी लंबा साथ लेकिन परफॉर्मेंस रहेगी औसत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

realme 16 5G फोन पिछले महीने भारतीय बाजार में कंपनी की इस नंबर सीरीज का तीसरा मॉडल बनकर आया थ। इससे पहले realme 16 Pro (रिव्यू) और realme 16 Pro+ (रिव्यू) लॉन्च हो चुके हैं जो अपने-अपने प्राइस सेग्मेंट में काफी पसंद किए जा रहे हैं। रियलमी 16 को 30 हजार से 40 हजार की रेंज में लाया गया है जिसकी कीमत 31,999 रुपये से शुरू होती है। बड़ी बैटरी और डिफरेंट डिजाइन वाले इस फोन में क्या खूबी और खामी है, यह परखने के लिए हमने पूरे 30 दिन इस मोबाइल का इस्तेमाल किया। यह रियलमी 5जी फोन 2 अप्रैल को इंडिया में लॉन्च हुआ था और आज 2 मई को हम realme 16 रिव्यू ​पब्लिश कर रहे हैं। यह रिव्यू हमारे फोन यूज एक्सपीरियंस और टेस्टिंग के आधार पर लिखा गया है जिससे पढ़कर आप भी रियलमी 16 के बारे में समझ सकेंगे।

डिजाइन

सबसे पहले डिजाइन की बात करें तो रियलमी 16 5जी फोन को Selfie Mirror के साथ लाया गया है। फोन के रियर कैमरा सेटअप में ही यह छोटा का शीशा यानी मिरर लगा है। यानी इस मिरर को देखकर ही मोबाइल के हाई मेगापिक्सल बैक कैमरा से ही सेल्फी खींची जा सकती है। यह दरअसल एक convex लेंस है जिसमें खुद को देखकर फोटो क्लिक कर सकते हैं। महीनेभर के इस्तेमाल में मुझे यह डिजाइन बहुत ज्यादा यूज़फुल तो नहीं लगा। लेकिन हॉं, इससे फोन को डिफरेंट लुक जरूर मिल जाती है।

रियलमी 16 को मार्केट में Air White और Air Black में लाया गया है। दोनों ही कलर अपनी यूनिक लुक देते हैं। निजी तौर पर मुझे एयर व्हाइट ज्यादा बेहतर लगा। यह देखने में क्लासी लगता है और प्रीमियम फील देता है। वहीं एयर ब्लैक में ग्राहकों को वैसे तो मैट लुक मिलेगी लेकिन जैसे ही बैक पैनल पर लाइट पड़ेगी तो यह शाइन रिफ्लेक्ट करेगा। कुल मिलाकर दोनों कलर अपनी-अपनी जगह सही हैं। कह सकते हैं कि realme 16 इस बजट के अन्य स्मार्टफोंस से कुछ अलग और हटकर दिखने की क्षमता रखता है।

यह रियलमी 5जी फोन IP66 + IP68 + IP69 Pro रेटिंग के साथ पेश किया है। यह फोन को डस्ट व वॉटर के साथ ही कई तरह की लिक्विड प्रोटेक्शन भी देती है। वहीं गर्म चाय गिर जाने पर पर यह सर्वाइव कर सकता है। हालांकि हमने ऐसा कोई टेस्ट नहीं किया लेकिन, रियलमी पर भरोसा कर सकते हैं। ब्रांड का दावा है कि यह मोबाइल 0.5 मीटर पानी में लगातार 60 दिनों तक पड़ा रहने के बाद भी सुरक्षित रह सकता है। इस फोन की थिकनेस 8.1mm है और मोबाइल का वजन 183ग्राम है।

डिस्प्ले

रियलमी 16 5जी फोन में 2372 × 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.57-इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले दी गई है। यह पंच-होल स्टाइल वाली स्क्रीन flexible AMOLED पैनल पर बनी है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट, 3000Hz इंस्टेंट टच सैंपलिंग रेट, 2160Hz PWM डिमिंग और 4200nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है। इस्तेमाल के दौरान स्क्रीन स्क्रॉलिंग बिल्कुल स्मूथ रही और टच रिस्पांस में कोई कमी महसूस नहीं हुई। वहीं मोबाइल स्क्रीन की आउटडोर विजिबिलिटी भी बेहतरीन काम करती है। धूप में मैसेज टाइप करने, कंटेंट पढ़ने या वीडियो देखने में दिक्कत नहीं होती है।

इस फोन डिस्प्ले को 1.07 बिलियन कलर्स का सपोर्ट दिया है​ जो फोटोज़ और वीडियोज़ में शानदार ह्यू और सेचुरेशन प्रदान करता है। इस मोबाइल में YouTube पर 1440p वीडियो देखी जा सकती हैं। वहीं बताते चलें कि रियलमी 16 में Netflix चलाने पर आपके HDR सपोर्ट नहीं मिलेगा। लेकिन ओवरॉल विजुअल्स काफी शार्प और डिटेल्ड भी मिलते हैं। कस्टमर्स को इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा जो फास्ट काम करता है। वहीं साथ ही स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए इसमें Dragontrail Star D+ ग्लास की लेयर दी गई है।

कैमरा

फोटोग्राफी के लिए realme 16 5G फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन कैमरा दिया गया है। यह Sony IMX852 सेंसर है। इसके साथ ही एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल मोनोक्रोम सेंसर भी मिलता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस रियलमी 5जी फोन में 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा लगाया गया है।

रियर कैमरा की बात करें तो कीमत के हिसाब यह फोन वाकई में अच्छा काम कर लेता है। फोटो खींचने के दौरान हमें डेलाइट में बेहतर एक्सपोजर प्राप्त हुआ है। तेज धूप में यह सीन को बर्न नहीं कर रहा था और लाइट को सीमित तरीके से ही कैप्चर कर रहा था। इससे फोटोज़ में बेमतलब की ब्राइटनेस नहीं मिली और रिजल्ट काफी नेचुरल ही रहा। वहीं फोटोग्राफी के दौरान डायनामिक रेंज भी सही रही।

फोन से खींची गई फोटोज़ प्रोसेस्ड होने के बाद कुछ एक्स्ट्रा सैचुरेशन जोड़ रही है। यह तस्वीरों में मौजूद रंगो को अधिक कॉन्ट्रास्ट और शार्प करता है। इन्हें सोशल मीडिया रेडी फोटो कहा जा सकता है जिनमें एडिटिंग की जरूरत नहीं पड़ती है। हालांकि हमें यहां सॉफ्टनेस की कुछ कम लगी लेकिन अमूमन आजकल ऐसी ही फोटोज़ ग्राहकों द्वारा पसंद की जाती है। यानी ये आपको भी पसंद आ सकती है। वहीं पोर्ट्रेट मोड का रिजल्ट परफेक्ट तो नहीं लेकिन सही ही कहा जाएगा, हमें कहीं कहीं ऐज डिटेक्शन में समस्या महसूस हुई।

वहीं रात में की गई फोटोग्राफी का रिजल्ट डेलाइट जितना शानदार नहीं रहा। इसे ऐवरेज की कहा जाएगा। रात में फोटोज़ सॉफ्ट रहती है और क्लेरिटी की भी कमी महसूस होती है। लाइट या फ्लेयर कंट्रोल इतना ज्यादा प्रभावी नहीं है। ऊपर लगी फोटोज़ में देखा जा सकता है कि बिल्डिंग पर लिखा टेक्स्ट भी ब्लर प्रतीत हो रहा है। यानी रियलमी 16 की नाइट फोटोग्राफी ज्यादा प्रभावशाली नहीं है।

50MP Selfie कैमरा की बात करें तो यह सॉफ्ट और स्मूथ फोटोज़ कैप्चर करता है। ब्राइटनेस और कॉन्ट्रास्ट लेवल बैलेंस्ड रहता है और कलर इन्हांस भी लिमिटेड ही है। देखा जाए तो रियलमी 16 5जी फोन का फ्रंट कैमरा नेचुरल फोटोज़ खींचता है। वहीं अगर आपको सोशल मीडिया रेडी सेल्फी चाहिए तो इसके लिए फोन में ही मौजूद AI lighting इफेक्ट्स को ऑन करना पड़ेगा। फ्रंट कैमरा की पोर्ट्रेट फोटो तकरीबन सही ऐज डिटेक्ट करती है और बैकग्राउंड को बखूबी ब्लर करती है। फोन की स्क्रीन फ्लैश लाइट भी लो लाइट कंडीशन में बढिया सेल्फी कैप्चर करने में मदद करती है।

परफॉर्मेंस

realme 16 5G फोन एंड्रॉयड 16 पर लाया गया है जो realme UI 7.0 के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस मोबाइल में MediaTek Dimensity 6400 Turbo ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। यह 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर सीपीयू है जो 2.5गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस मोबाइल में Mali-G57 MC2 जीपीयू मिलता है। रियलमी 16 में हमनें कुछ बेंचमार्क टेस्ट रन किए जिनका रिजल्ट आप नीचे देख सकते हैं।

बेंचमार्क टेस्ट बेंचमार्क स्कोर
एनटूटू 6,11,679
सिंगल-कोर गीकबेंच 812
मल्टी-कोर गीकबेंच 2,068
पीसीमार्क परफॉर्मेंस 10,443
बर्नआउट टेस्ट 62.9%

91मोबाइल्स की टेस्टिंग में इसका AnTuTu score 6,29,903 आया था। यह स्कोर इसी प्राइस रेंज वाले Tecno Spark 50, OPPO K14 और Samsung Galaxy A26 से अधिक है। वहीं बेंचमार्क टेस्ट से हटकर रियल लाइफ यूज में इस फोन की परफॉर्मेंस सही रही और किसी तरह की लैग या हैंग जैसी समस्याएं पैदा नहीं हुई है। यहां एक बात नोट करने वाली है कि लो बैटरी सिचुएशन में यह मोबाइल ‘थक’ जाता है। 9% बैटरी पर फोन चलाना काफी ज्यादा स्लो महसूस हो रहा था और ऐप ओपनिंग में भी टाइम लग रहा था।

हैवी परफॉर्मेंस और गेमिंग के दौरान स्मार्टफोन को ठंडा रखने के लिए इसमें 6050mm² VC कूलिंग सिस्टम लगाया गया है। यह मोबाइल के अंदर पनपी हीट को तेजी से बाहर फेंकता है। फोन में बीजीएमआई गेम खेलने के दौरान हमने इसमें इंस्टाग्राम, कैमरा और व्हाट्सऐप ​सहित कई अन्य ऐप्स को भी बैकग्राउंड में ओपन रखा। इस​ स्थिति में भी फोन परफॉर्मेंस पर पड़ रहा दबाव महसूस हो रहा था। भारी काम करने पर यह रियलमी फोन कुछ स्लो हो जाता है। मोबाइल गेमिंग के दौरान फोन टेम्परेचर सहित गेम फ्रेम रेट भी हमने टेस्ट की जिन्हें आप नीचे लगी टेबल में देख सकते हैं।

गेमिंग टेस्ट COD BGMI
मैक्सिमम Graphics Medium HDR
मैक्सिमम FPS Max Extreme
ऐवरेज FPS 58.9 39.6
टेम्परेचर में बढ़ोतरी (30 मिनट) 4.3 डिग्री 5.8 डिग्री
बैटरी ड्रॉप (30 मिनट) 6% 7%

realme 16 5G फोन में कंपनी 6 साल की लैगफ्री परफॉर्मेंस देने का दावा कर रही है। यह मोबाइल LPDDR4X RAM + UFS 2.2 Storage सपोर्ट करता है। रियलमी 16 स्मार्टफोन 3 जेनरेशन की एंड्रॉयड ओएस अपग्रेड और 4 साल की सिक्योरिटी अपडेट के साथ लाया गया है। रियलमी यूआई 7.0 के चलते फोन यूज एक्सपीरियंस स्टेबल बना रहता है। इसमें मौजूद Misty Glass Design इंटरफेस को प्रीमियम फील देता है। वहीं बेहतरीन एनिमेशन और हैप्टिक फीडबैक सहित गैलरी ऐप में मिलने वाले वीडियो एडिटर इस्तेमाल के आसान बनाने में मदद करता है।

बैटरी

पावर बैकअप के लिए रियलमी 16 5जी फोन को तगड़ी 7000mAh बैटरी पर लॉन्च किया गया है। कंपनी इसे 6 साल की बैटरी हेल्थ के साथ लेकर आई है जो दावा करता है कि 72 महीने बीत जाने के बाद भी इसकी बैटरी हेल्थ 80% से अधिक रह सकती है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में realme 16 5G फोन का PCMark battery बेंचमार्क स्कोर 17 घंटे, 16 मिनट का आया है। नॉर्मल यूज़ में सुबह फोन चार्ज करने के बाद एक पूरा दिन आराम से निकाल देता है। जब हमने फोन को सेकेंडरी डिवाइस की तरह इस्तेमाल किया तो इसने फुल बैटरी में 5 दिन का बैकअप दे डाला और तब भी बैटरी 15% से अधिक ही थी।

टेस्टिंग के दौरान इस फोन में 1 घंटे तक YouTube videos चलाई गई और 60 मिनट बाद बैटरी सिर्फ 4 प्रतिशत ही कम हुई है। बताते चलें कि इस टे​स्ट में फोन की ब्राइटनेस और स्पीकर वॉल्यूम 50% ही रखी गई थी। यानी कहा जा सकता है कि यह रियलमी का 5जी फोन अपनी बैटरी के चलते पसंद किया जा सकता है। फोन का बैटरी बैकअप आपका साथ ​अच्छे से निभा देगा।

वहीं फोन के तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 60W फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है। हमारी टेस्टिंग के दौरान इसे 20% से 100% फुल चार्ज होने में 71 मिनट का समय लगा। बड़ी बैटरी के हिसाब से यह चार्जिंग स्पीड बुरी नहीं कही जाएगी। बताते चलें कि यह स्मार्टफोन रिवर्स चार्जिंग टेक्नोलॉजी भी सपोर्ट करता है। यानी realme 16 से आप दूसरे मोबाइल, इयरबड्स या स्मार्टवॉच जैसे डिवाइस भी चार्ज कर सकते हैं।

निष्कर्ष

रियलमी 16 5जी फोन यकिनन अपने डिजाइन के चलते भीड़ में जगह बना सकता है। एक ओर जहां ज्यादा ब्रांड इस प्राइस रेंज में एक जैसी लुक वाले फोन ला रहे हैं, वहीं realme 16 का रियर लुक इसे दूसरे से अलग बनाती है। हालांकि इसका सेल्फी मिरर ग्रुप सेल्फी में कारगर साबित नहीं होता है लेकिन फिर भी फोन की लुक और डिजाइन को एक्स्ट्रा नंबर जरूर मिलने चाहिए। इसी तरह रियलमी 16 की बैटरी भी इसे बेस्ट बनने की राह में आगे ले जाती है। अगर लंबा बैकअप चाहिए तो यह आपका बखूबी साथ निभाएगी।

फोन की स्क्रीन शानदार है और अच्छा विजुअल एक्सपीरियंस देती है। रियलमी 16 परफॉर्मेंस के मामले में ऐवरेज कहा जाएगा। हैवी प्रोसेसिंग की उम्मीद नहीं रखी जानी चाहिए। वहीं फोटोग्राफी के मामले में भी यह मोबाइल ठीक ठाक काम ही करता है। कीमत बात करें तो realme 16 5G फोन के 8GB RAM + 128GB Storage वाले बेस वेरिएंट का प्राइस 31,999 रुपये है।

वहीं 8GB RAM + 256GB Storage वेरिएंट को 33,999 रुपये में और 12GB RAM + 256GB Storage वेरिएंट को 36,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। इस सेग्मेंट में बढिया कैमरा के लिए OPPO Reno 15C को पसंद किया जा सकता है और अगर आप परफॉर्मेंस बेहतर चाहते हैं तो Nothing Phone 4a को ट्राई कर सकते हैं। वहीं रियलमी 16 को डिजाइन के मामले में टक्कर देने के लिए Infinix Note 60 Pro भी अपनी Active Matrix Display के साथ तैयार बैठा है।

The post realme 16 रिव्यू: भीड़ में अलग दिखने वाला डिजाइन! बैटरी देगी लंबा साथ लेकिन परफॉर्मेंस रहेगी औसत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/realme-16-review-in-hindi-after-30-days-phone-use/feed/ 0
Nothing Phone (4a) रिव्यू: मिड बजट में कुछ हटके दिखने वाला मोबाइल https://www.91mobiles.com/hindi/nothing-phone-4a-after-30-days-review-in-hindi/ https://www.91mobiles.com/hindi/nothing-phone-4a-after-30-days-review-in-hindi/#respond Sun, 12 Apr 2026 09:40:43 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=193998 डिफरेंट और ट्रांसपेरेंट डिजाइन वाले फोन बनाने के लिए मशहूर टेक ब्रांड नथिंग ने पिछले महीने इंडिया में Nothing Phone (4a) लॉन्च किया है। इस मोबाइल का प्राइस 31,999 रुपये से शुरू होता है जिसमें 8GB RAM + 128GB Storage मिलती है। वहीं 12GB + 256GB वाले टॉप वेरिएंट का रेट 37,999 रुपये है। मिड […]

The post Nothing Phone (4a) रिव्यू: मिड बजट में कुछ हटके दिखने वाला मोबाइल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

डिफरेंट और ट्रांसपेरेंट डिजाइन वाले फोन बनाने के लिए मशहूर टेक ब्रांड नथिंग ने पिछले महीने इंडिया में Nothing Phone (4a) लॉन्च किया है। इस मोबाइल का प्राइस 31,999 रुपये से शुरू होता है जिसमें 8GB RAM + 128GB Storage मिलती है। वहीं 12GB + 256GB वाले टॉप वेरिएंट का रेट 37,999 रुपये है। मिड बजट सेगमेंट में आया यह नथिंग फोन कैसा है? इसकी परफॉर्मेंस, बैटरी और कैमरा की क्वॉलिटी कैसी है? यह सब जानने के लिए हमने भी कुछ दिन इस स्मार्टफोन का इस्तेमाल किया और नथिंग फोन (4ए) यूज करने के दौरान इस स्मार्टफोन का एक्सपीरियंस कैसा रहा, यह सारा ब्यौरा रिव्यू के तौर पर पेश किया है।

स्पेसिफिकेशन्स Nothing Phone (4a)
डिस्प्ले 6.78″ 1.5K flexible AMOLED
प्रोसेसर Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4
रैम 12GB LPDDR4X
स्टोरेज 256GB UFS 3.1
बैक कैमरा 50MP+50MP+8MP
फ्रंट कैमरा 32MP
बैटरी 5,400mAh battery
चार्जिंग 50W

डिजाइन

नथिंग ब्रांड अपने डिफरेंट डिजाइन के लिए ही पहचाना जाता है। Nothing Phone (4a) में भी कंपनी ने इस सिग्नेचर स्टाइल को बरकरार रखा है। फोन का बैक पैनल ट्रांसपेरेंट जिसके अंदर के कुछ पार्ट्स व डिजाइन को देखा जा सकता है। बैक पैनल पर पिल-शेप कैमरा मॉड्यूल दिया गया है जिसमें तीन सेंसर लगे हैं। कैमरा सेटअप के साइड में Glyph Bar वर्टिकली प्लेस्ड है। कंपनी ने यहां ग्लास पैनल पर इस्तेमाल किया है लेकिन फोन का फ्रेम पॉलीकार्बोनेट का है। हमारे पास फोन का White कलर था जो अटरेक्टिव लग रहा था।

ट्रांसपेरेंट डिजाइन के नीचे वाले हिस्से पर भी कंपनी ने सफेद कलर टोन का इस्तेमाल किया है जिसमें कुछ हिस्सा लाइट स्टील ग्रे और सिल्वर (मेटल) कलर का है। ये सभी कलर मिलकर वाकई में बेहतरीन कॉन्बिनेशन बनाते हैं। व्हाईट कलर का फ्रेम और उसपर लगाए गए सिल्वर कलर के बटन फोन लुक को बढ़ाते हैं। मोबाइल प्रीमियम फील देता है। सफेद के अलावा नथिंग फोन 4ए Black, Pink और Blue कलर में भी लाया गया है।

Nothing Phone (4a) के राइट फ्रेम पर वॉल्यूम और पावर बटन दिया गया है। वहीं लेफ्ट फ्रेम पर Essential Key दी गई है। मुझे इस ‘एसेंशियल की’ की प्लेसमेंट कुछ ज्यादा ऊपर लगी। सिंगल हैंड फोन यूज़ के दौरान इस बटन तक पहुंचने में कुछ मुश्किल होती है। यह थोड़ी नीचे लगी होती तो अधिक बेहतर रहता। नथिंग फोन 4ए की डायमेंशन 163.9mm x 77.5mm x 8.5mm है और वजन 205 है। यह नथिंग फोन IP64 सर्टिफाइड है जो इसे डस्ट व वॉटर प्रोटेक्शन प्रदान करता है।

Glyph Bar की बात करें तो इसमें 63 LED लाइट्स लगाई गई है। इस सभी लाइट्स को कुल 7 बॉक्स में फिट किया गया है जो वर्टिकली प्लेस्ड हैं। सबसे नीचे वाले एलइडी बॉक्स में फंक्शनल रेड लाइट दी गई है जबकि ऊपर वालो में व्हाइट लाइट्स लगी है। यह रेड लाइट जहां कैमरा और वॉयस रिकॉर्डिंग के दौरान एक्टिव होती है वहीं अन्य लाइट्स नोटिफिकेशन, वॉल्यूम इंडिकेशन, टाइमर, रिंगटोन अलर्ट और साइलेंट मोड सहित Essential Space में चमकती हैं।

ये लाइट्स रिंगटोन के म्यूजिक के साथ सिंक होकर प्ले होती हैं और फ्लोइंग पैटर्न बनाती हैं। यूजर्स अपनी पसंद के हिसाब से इनकी ब्राइटनेस एडजस्ट कर सकते हैं। हमें Nothing Phone (4a) की ​ग्लिफ लाइट्स का रोल कुछ सीमित लगा, कुछ और एनिमेशन दिए जाते तो बेहतर रहता। Glyph Bar को देखकर कोई ‘wow’ फैक्टर तो दिमाग में नहीं आता है लेकिन अगर आप पहली बार ​नथिंग फोन खरीदने वाले हैं तो ये लाइट्स आपको भा सकती हैं।

डिस्प्ले

नथिंग फोन 4ए को 1224 x 2720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.78-इंच की 1.5K डिस्प्ले पर लॉन्च किया गया है। यह flexible AMOLED पैनल पर बनी ​स्क्रीन है जिसपर 120Hz अडेप्टिव रिफ्रेश रेट, 2160Hz PWM डिमिंग, 440PPI और 4500nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है। इस्तेमाल के दौरान हमें ​स्क्रॉलिंग इत्यादि में कोई रूकावट महसूस नहीं हुई वहीं फोन को धूप में चलाते वक्त भी स्क्रीन विजिबिलिटी से कोई शिकायत महसूस नहीं हुई। स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए इसपर Gorilla Glass 7i की लेयर चढ़ाई गई है।

फोन में 10-बिट कलर डेप्थ मिलती है और 1.07बिलियन कलर सपोर्ट दिया गया है। इसके चलते डिस्प्ले पर कंटेंट देखने में मजा बता है। वहीं 1,000,000:1 कॉन्ट्रास्ट रेश्यो के साथ वाइब्रेंट विजुअल्स मिलते हैं। स्क्रीन पर शार्प विजुअल्स और अच्छा कॉन्ट्रास्ट मिलता है जिससे वीडियो देखने का अनुभव अच्छा रहता है। यह मोबाइल इन-डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर टेक्नोलॉजी से लैस है जो काफी फास्ट काम करता है।

परफॉर्मेंस

परफॉर्मेंस की बात करें तो नथिंग फोन 4एस को Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर लॉन्च किया गया है। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मोबाइल चिपसेट है जो 1.8गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 2.7गीगाहर्ट्ज़ तक की हाई क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। डेली यूज़ में हमें फोन प्रोसेसर से कोई शिकायत नहीं हुई है। मोबाइल के बिना रूकावट सही काम किया है और लैग या हैंग जैसी समस्या भी सामने नहीं आई। फोन प्रोसेसर की क्षमता को परखने के लिए हमने Nothing Phone (4a) में कुछ बेंचमार्क टेस्ट भी रन किए जिनका स्कोर आप नीचे लगी टेबल में देख सकते हैं।

पावरफुल प्रोसेसर के साथ ही कंपनी ने नथिंग फोन 4ए में ग्राफिक्स के लिए Adreno 810 लगाया है। यह मोबाइल LPDDR4x RAM पर लाया गया है जो स्मार्टफोन में फास्ट ऐप लॉन्चिंग से लेकर मल्टी टास्किंग को स्मूथ बनाने में मदद करती है। गौरतलब है कि इस फोन के बजट में दूसरे मोबाइल ब्रांड LPDDR5x RAM दे रहे हैं, ऐसे में Phone (4a) को कुछ पीछे कहा जाएगा। यूज के दौरान हालांकि कोई दिक्कत नहीं हुई लेकिन स्पेक्स के मामले में यहां सुधार की जरूरत है। कम से कम LPDDR5 भी दे दी जाती तो बेहतर होता।

बेंचमार्क टेस्ट बेंचमार्क स्कोर
AnTuTu 11,76,492
Geekbench Single-Core 1,276
Geekbench Multi-Core 3,364
PCMark Performance 11,275
Burn Out 69.5%

स्मार्टफोन की गेमिंग परफॉर्मेंस परखने के लिए हमारी टीम ने इसमें कुछ मोबाइल गेम भी खेले। गेमिंग के दौरान फोन का रिस्पांस कैसा रहा और कैसा गेम प्ले मिला, यह आप टेबल में देख सकते हैं।

गेमिंग टेस्ट COD:M BGMI
Graphics (अधिकतम) Very High Ultra HDR
FPS (अधिकतम) Ultra Ultra Extreme
FPS (औसत) 57.7 39.5
टेम्परेचर में बढ़ोतरी (30 मिनट) 10.5 डिग्री 8.4डिग्री
बैटरी ड्रॉप (30 मिनट) 9% 7%

कैमरा

सबसे पहले पहले कैमरा हार्डवेयर की बात करें तो Nothing Phone (4a) ट्रिपल कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन Samsung GN9 OIS सेंसर दिया गया है जो 3.5x optical zoom, 7x in-sensor zoom और 70x Ultra zoom की क्षमता वाले 50 मेगापिक्सल Periscope लेंस और 8 मेगाक्सिल Ultrawide एंगल लेंस के साथ मिलकर काम करता है।

कंपनी ने इसमें टेट्रा-प्रिज्म स्टाइल पेरिस्कोप डिजाइन का इस्तेमाल किया है, जिससे फोन में लंबा जूम लेंस फिट किया जा सकता है। इस सिस्टम में कई इंटरनल लेंस और मिरर का इस्तेमाल होता है, जो लाइट को रिफ्लेक्ट कर सेंसर तक पहुंचाते हैं। वहीं पोर्ट्रेट के लिए इसमें 80mm, 48mm और 24mm फोकल लेंथ का ऑप्शन मिलता है। फोन में 70एक्स जूम सपोर्ट करने वाले टेलीफोटो कैमरा का मैक्रो कैमरा की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

Nothing Phone (4a) डेलाइट में नैचुरल फोटो कैप्चर करता है। इसमें बेहतर कलर बैलेंस और रियलिस्टिक टोन मिलती है। वहीं पोर्ट्रेट के मामले में फोन के टेट्रा-प्रिज्म टेलीफोटो लेंस के चलते बेहतर स्किन टोन प्राप्त होती है। यह मोबाइल एज डिटेक्शन को बखूबी कैप्चर करता है और अधिक प्रदान करता है। फोन यूजर्स को एक बात सबसे ज्यादा अच्छी लगेगी कि इस फोन के खींचा फोटो को ज़ूम करने के देखने पर भी डिटेल्स बनी रहती है। हालांकि यहां टेक्सचर थोड़ा सॉफ्ट लग सकता है और ज्यादा शैडो वाले हिस्सों में डेप्थ कुछ कम रह जाती है।

नथिंग फोन 4ए के अल्ट्रावाइड कैमरा से ​कैप्चर की गई फोटोज़ में कॉन्ट्रास्ट और सैचुरेशन को बढ़ाकर दिखाया जा रहा है। यह फोटो को अटरेक्टिव तो बना रहा है लेकिन कहीं न कहीं ये वास्तविक सीन से अलग हो जाती हैं, यानी नैचुरल नहीं रहती है।

सेल्फी के लिए Nothing Phone (4a) में 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह एफ/2.2 अपर्चर पर काम करने वाला Samsung KD1 सेंसर है। फोन के सेल्फी कैमरा का काम औसत है। इससे बहुत ज्यादा उम्मीद नहीं की जा सकती है। टेस्टिंग के दौरान इससे स्किन टोन को सही कैप्चर करने में चूक हो रही थी। वहीं खींची गई सेल्फी की डिटेल्स भी कुछ कम रही। हमें हर शॉट्स में कुछ येलो टोन भी महसूस हुई। वहीं कहीं कहीं यह फोटो को ओवरसैचुरेटेड भी कर रहा था।

बैटरी

पावर बैकअप के लिए नथिंग फोन (4ए) 5जी स्मार्टफोन को 5,400mAh बैटरी से लैस कर भारतीय बाजार में उतारा गया है। इन दिनों बड़ी बैटरी वाले फोंस का ट्रेंड चल रहा है। 7,000mAh बैटरी और इससे भी ज्यादा पावर वाले फोन आ रहे हैं। ऐसे में Nothing Phone 4a की बैटरी कुछ छोटी लग सकती है।

91मोबाइल्स की टेस्टिंग में इसका PCMark battery benchmark स्कोर 14 घंटे, 42 मिनट का आ चुका है। वहीं नॉर्मल इस्तेमाल में यह मोबाइल आराम से एक पूरा दिन निकाल देता है। टेस्टिंग के दौरान हमने डेली फोन का यूज तो नहीं किया लेकिन एक फुल चार्ज करने के बाद हर दिन तकरीबन आधा घंटा यह फोन चल और 6 दिन तक इसे दोबारा चार्ज करने की जरूरत नहीं ​पड़ी। नोट करने वाली यह भी है कि इन दौरान यह नथिंग फोन लगातार वाईफाई से कनेक्ट रहा था।

वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 50W फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है। हमारी टेस्टिंग के दौरान इसने डिवाइस को 20% से 100% फुल चार्ज करने में 71 मिनट का समय लिया। गौरतलब है कि कंपनी ने इस स्मार्टफोन के साथ चार्जर नहीं दिया है। इसके लिए कस्टमर्स को अलग से पैसा खर्च करना पड़ेगा। हॉं फोन बॉक्स में ग्राहकों को एक टाइप-सी टू टाइप-सी चार्जिंग केबल मिल जाएगी।

निष्कर्ष

Nothing Phone (4a) के साथ कंपनी ने अपने ‘अलग’ डिजाइन वाले कॉन्सेप्ट को आगे बढ़ाने की कोशिश की है। इसका डिजाइन ही इसकी पहचान बनता है। ट्रांसपेरेंट डिजाइन और नया Glyph Bar इसे बाकी फोन्स से अलग बनाता है। हालांकि यह ग्लिफ़ बार जरूरी नहीं कि हर किसी को पसंद आए, जैसे कि मैं खुद। परंतु यह यूजर के टेस्ट पर डिपेंट करता है। डिजाइन को अच्छा या बुरा तो जज नहीं कर सकते लेकिन हॉं, यह बाकियों से डिफरेंट जरूर है।

नथिंग फोन 4ए की परफॉर्मेंस बजट के हिसाब से ही है। प्रोसेसिंग के दौरान हमें इससे कोई ज्यादा शिकायत नहीं मिली। वहीं फोन को कैमरा भी इसे आगे बढ़ाने का ही काम करता है। 30 हजार की रेंज में ऐसे ही कैमरा की उम्मीद रखी जाती है और उम्मीदों पर खरा उतरता है। लेकिन अगर आप सेल्फी के शौकिन लोगों में से एक हैं तो यहां कुछ अडजेस्ट करना पड़ेगा।

मोबाइल स्क्रीन बढिया है। फोन का साइज कुछ बड़ा है जो डिस्प्ले पर कंटेंट देखने के दौरान बेहतरीन एक्सपीरियंस देता है। स्मार्टफोन में लगे स्टीरियो स्पीकर्स भी वीडियोज के साथ अच्छा साउंड देते हैं। बैटरी बैकअप ऐवरेज है लेकिन चार्जर साथ न देना ब्रांड के लिए नेगेटिव प्वाइंट बन सकता है। यह फोन अपने यूनिक डिजाइन, परफॉर्मेंस और कैमरा की वजह से अलग पसंद किया जा सकता है। अगर आप कुछ हट के दिखने वाला फोन चाहते हैं तो Nothing Phone (4a) को चुन सकते हैं।

The post Nothing Phone (4a) रिव्यू: मिड बजट में कुछ हटके दिखने वाला मोबाइल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/nothing-phone-4a-after-30-days-review-in-hindi/feed/ 0
Vivo V70 Elite रिव्यू: 2 सप्ताह फोन चलाने के बाद जानें कैसा है अहसास https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-v70-elite-review-in-hindi-after-use/ https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-v70-elite-review-in-hindi-after-use/#respond Sun, 01 Mar 2026 12:31:27 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=191261 वीवो ने 19 फरवरी को भारत में अपनी ‘वी’ सीरीज का नया स्मार्टफोन Vivo V70 Elite लॉन्च किया था। यह मोबाइल 26 फरवरी से सेल के लिए उपलब्ध हो गया है जिसकी कीमत 51,999 रुपये से शुरू होती है। यह मोबाइल लॉन्च से पहले ही हमारे पास आ गया था जिसे हमने तकरीबन 2 हफ्ते […]

The post Vivo V70 Elite रिव्यू: 2 सप्ताह फोन चलाने के बाद जानें कैसा है अहसास first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

वीवो ने 19 फरवरी को भारत में अपनी ‘वी’ सीरीज का नया स्मार्टफोन Vivo V70 Elite लॉन्च किया था। यह मोबाइल 26 फरवरी से सेल के लिए उपलब्ध हो गया है जिसकी कीमत 51,999 रुपये से शुरू होती है। यह मोबाइल लॉन्च से पहले ही हमारे पास आ गया था जिसे हमने तकरीबन 2 हफ्ते तक इस्तेमाल किया। यह पहली बार है जब कंपनी कोई ‘एलिट’ टाइटल वाला मोबाइल लेकर आई है। दो सप्ताह में हमने फोन के तकरीबन हर आस्पेक्ट को परखा और समझने की कोशिश की, कि यह नया वीवो फोन कैसा है। अपने यूजर एक्सपीरियंस को हमने आगे पेश किया है जिसे आप वीवो वी70 एलिट रिव्यू के तौर पर पढ़ सकते हैं।

डिजाइन

Vivo V70 Elite को कंपनी ने कॉम्पैक्ट डिजाइन पर बनाया है। इस फोन की थिकनेस 15.752 × 7.433 × 0.740cm है। मोबाइल के बैक पैनल पर स्क्वायर शेप का कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें दो सेंसर्स बड़ी रिंग शेप में वर्टिकली प्लेस्ड हैं और साइड में ऑरा रिंग लाइट के साथ ही थर्ड लेंस मौजूद है। मार्केट में इस फोन को Authentic Black, Sand Beige और Passion Red कलर में लाया गया है और हमने पैशनेट रेड कलर वेरिएंट का यूज किया जो देखने में प्रीमियम लुक दे रहा है।

फोन का कैमरा बंप पैनल से काफी उभरा हुआ है। इसकी मोटाई तो काफी है लेकिन पैनल के किनारे पर लगाए जाने की वजह से यह बहुत ज्यादा फील नहीं होती। साइज छोटा होने की वजह से यह हथेली में आसानी से फिट हो जाता है और बढिया ग्रिप बनती है। फोन में फ्लैट सरफेस के साथ कर्व्ड ऐज का इस्तेमाल किया गया है। अगर आप एक हाथ से फोन चलाते हैं तो यह आपकी छोटी उंगली पर बढिया से टिक जाता है। फोन एल्युमिनियम फ्रेम पर बना है जो ना तो चुभता है और न ही असहज फील करवाता है। बताते चलें कि इस वीवो फोन का वजन 194 ग्राम है।

फ्रंट पैनल पर पंच-होल स्टाइल वाली फ्लैट स्क्रीन दी गई है। यह तकरीबन बेजल लेस डिजाइन पर बनी है जिसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो 90% के करीब है। सेल्फी कैमरा से लैस होल बॉडी ऐज से दूर रखा गया है जिसके चारों ओर स्क्रीन पार्ट दिया गया है। यह मोबाइल IP68+IP69 रेटिंग पर लाया गया है जो इसे धूल व पानी से सुरक्षित रखने में मदद करती है। हमें फोन का डिजाइन अच्छा लगा, यह कंफर्टेबल है और देखने में भी स्टाइलिश है।

डिस्प्ले

Vivo V70 Elite 5G फोन को 2750 × 1260 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.59-इंच की 1.5K स्क्रीन पर लॉन्च किया गया है। यह flat AMOLED पैनल पर बनी है जिसे कंपनी ने Ultra Clear डिस्प्ले का नाम दिया है। स्क्रीन पर 120Hz रिफ्रेश रेट, 4320Hz PWM डिमिंग, 459PPI और 1.07बिलियन कलर्स के साथ ही 5000nits पीक ब्राइटनेस आउटपुट प्राप्त होता है। फोन को 3D Ultrasonic Fingerprint Scanning 2.0 तकनीक से लैस किया गया है।

स्क्रीन का साइज छोटा है लेकिन हमें यह बिल्कुल परफेक्ट लगा। सिंगल हैंड यूज़ करने में काफी आसान है। हाई रिफ्रेश रेट चलते स्क्रीन पर मोशन ब्लर काफी कम रहा और स्क्रॉलिंग स्मूथ फील हुई। एनिमेशन बिना रुकावट चले और वहीं टच रिस्पॉन्स भी फास्ट मिला। डिस्प्ले पर मौजूद कंटेंट काफी शार्प और क्लियर दिखाई दे रहा है। हमने हाई रेजोल्यूशन YouTube वीडियो फोन में चलाई तो कलर वाकई में काफी वाइब्रेंट और अटरेक्टिव नजर आए।

Netflix जैसे स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के लिए वीवो वी70 एलिट में HDR सपोर्ट भी दिया गया है। इसके चलते ब्लैक कलर जहां गहरा दिखता है वहीं अन्य कलर कॉन्ट्रास्ट आते है, यानी मूवी या वेब सीरीज देखने में डायनामिक और इमर्सिव एक्सपीरियंस मिलता है। वहीं जब हमने आउटडोर सनलाइट में फोन चलाया तो भी स्क्रीन काफी ब्राइट रही और डिस्प्ले का यूज़ बिना किसी परेशानी से किया जा सका। सिर्फ वीडियोज़ ही नहीं बल्कि टेक्स्ट पढ़ने में भी कोई दिक्कत नहीं हुई। कुल मिलाकर Vivo V70 Elite की स्क्रीन से आपको कोई शिकायत नहीं होगी। यह फोन चलाने में मस्त अनुभव देगी।

परफॉर्मेंस

Vivo V70 Elite कंपनी की ‘वी-सीरीज’ का सबसे पावरफुल स्मार्टफोन है। इसे क्वालकॉम के Snapdragon 8s Gen 3 चिपसेट पर लॉन्च किया गया है। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 2.0गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 3.0गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। प्रोसेसर की क्षमता को जानने के लिए हमने इस मोबाइल में कुछ बेंचमार्क रन किए हैं जिनका स्कोर आप नीचे लगी टेबल में देख सकते हैं।

Vivo V70 Elite को कंपनी ने LPDDR5X RAM पर पेश किया है जिसके साथ 12GB मिलती है। हमने इस फोन में एक साथ 18 ऐप्स ओपन की और सभी को बैकग्राउंड में रन होने दिया। इस दौरान ऐप स्वीचिंग फास्ट रही और हमें लैग होने जैसी दिक्कत भी नहीं आई। यानी कहा जा सकता है कि यह नया वीवो फोन स्मूथ मल्टीटास्किंग कर सकता है। वहीं फास्ट डाटा ट्रांसफर और मेमोरी एक्सेस के लिए इनमें UFS 4.1 Storage दी गई है। बताते चलें कि इस फोन के साथ कंपनी 4 जेनरेशन की एंड्रॉयड ओएस अपग्रेड और 6 साल की सिक्योरिटी अपडेट दे रही है।

बेंचमार्क टेस्ट टेस्ट स्कोर
एनटूटू 18,15,619
गीकबेंच सिंगल-कोर 1,973
गीकबेंच मल्टी-कोर 4,863
पीसीमार्क परफॉर्मेंस 11,808
बर्नआउट टेस्ट 51.7%

वीवो वी70 एलिट में कंपनी ने X-axis linear motor भी लगाई है। यह गेमिंग के दौरान 4D vibration देती है जिससे मोबाइल यूजर्स को शानदार गेमिंग एक्सपीरियंस प्राप्त होगा। हैवी परफॉर्मेंस से गेम खेलते वक्त फोन गर्म ना होगा, इसके लिए वी70 एलिट में 4200mm² अल्ट्रा लार्ज वैपर चैंबर कूलिंग सिस्टम दिया गया है जो मोबाइल में हीट कैद नहीं होने देता और उसे तेजी से बाहर निकालता है। हमने इस फोन में बीजीएमआई और सीओडी गेम खेले, गेमप्ले के दौरान कैसा रिस्पांस रहा इसे आप टेबल में देख सकते हैं।

गेमिंग टेस्ट BGMI COD
Graphics (अधिकतम) Ultra HDR Very High
FPS (अधिकतम) Extreme+ Ultra
औसत फ्रेम रेट 39.3fps 58.5fps
तापमान में बढ़ोतरी 3.6 डिग्री 5.7 डिग्री
बैटरी में गिरावट 1% 6%

मोबाइल की ओवरऑल परफॉर्मेंस हमें औसत लगी। इसे स्लो तो नहीं कहा जाएगा लेकिन 50 हजार रुपये चुकाने के बाद यूजर्स को और बेहतर की उम्मीद रहती है। इन्हीं दिनों इंडिया में iQOO 15R स्मार्टफोन लॉन्च हुआ है। इसका प्राइस Vivo V70 Elite से तकरीबन 5 हजार रुपये कम है और AnTuTu score 30,78,708 आ चुका है। इसी तरह OnePlus 15R भी वी70 एलिट से अधिक 29,57,229 AnTuTu स्कोर पा चुका है। देखा जाए तो परफॉर्मेंस के मामले में वीवो वी70 एलिट इनके सामने हल्का पड़ता और ऊपर से दाम भी ज्यादा है।

कैमरा

V70 Elite के लिए Vivo ने ZEISS के साथ साझेदारी की है। पहले कैमरा हार्डवेयर की ही बात करें तो यह मोबाइल ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एफ/1.88 अपर्चर वाला 50-मेगापिक्सल मेन OIS सेंसर दिया गया है जिसके साथ 50-मेगापिक्सल Night Telephoto कैमरा और 8 मेगापिक्सल Wide-Angle एंगल लेंस भी लगाया है।

फोन का मेन कैमरा सेंसर बड़े 1.6cm सेंसर के साथ आता है जो ज्यादा रोशनी कैप्चर करके, कम रोशनी में भी ज्यादा बेहतर और क्लियर फोन क्लिक कर सकता है। यह 6P लेंस है जो ऑटो फोकस और ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन जैसे फीचर्स से लैस है। टेलीफोटो लेंस के लिए वीवो ने Sony IMX882 सेंसर का इस्तेमाल किया है। यह 3x Optical Zoom के साथ ही 100एक्स तक डिजिटल ज़ूम सपोर्ट करता है। ज़ूम करके क्लिक की गई फोटोज़ में भी टेक्स्ट बिल्कुल साफ ​कैप्चर होता है जिसकी तारीफ बनती है।

फोन का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस 118 डिग्री फिल्ड ऑफ व्यू वाला है जो बड़ा फ्रेम कैप्चर कर सकता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Vivo V70 Elite 5G फोन 50-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। इसमें 92° Ultra-Wide फिल्ड ऑफ व्यू दिया गया है जो सिंगल फोटो के साथ ही ग्रुप सेल्फी में भी बड़ा फ्रेम प्रदान कर सकता है।

वीवो वी70 एलिट से खींची गई फोटोज़ में कलर काफी वाइब्रेंट आते हैं और फोटोज़ सैचुरेटेड दिखती है। इसी कलर बूस्टिंग की वजह से फोटो पहली ही लुक में अटरेक्टिव दिखती हैं जिन्हें बिना एडिटिंग के डायरेक्ट सोशल मीडिया पर शेयर किया जा सकता है। हमें फोटोज़ में कॉन्ट्रास्ट अच्छा लगा और कलर टोन की बैलेंस्ड थी। हॉं, अगर आप उन लोगों में से हैं जो नैचुरल लुक वाली फोटो पसंद करते हैं तो ‘वो वाली फील’ यहां कम लगेगी।

पोर्ट्रेट फोटोज़ में कैमरा द्वारा डाला गया बोका इफेक्ट बड़ी सटीकता से काम करता है। कह सकते हैं कि किसी प्रोफेशनल कैमरा वाला डेप्थ इफेक्ट मिलता है। बताते चलें कि वी70 एलिट 5जी फोन में 4K 60fps Video रिकॉर्ड की जा सकती है। नाइट फोटोग्राफी में भी Vivo V70 Elite सही काम करता है। यह लाइट फ्लेयर को कंट्रोल करता है जिससे हर तरह की रोशनी को बखूबी कैप्चर किया जा सकता है। लो लाइट सिचुऐशन में खींची गई फोटोज़ में नॉइज़ कम मिलता है जिससे फ्रेम में ​साफ डिटेल्स मिलती है।

वीवो वी70 एलिट 5जी फोन का कैमरा कई एआई फीचर्स से लैस है। इसमें मौजूद AI Audio Noise Eraser फीचर से वीडियो में आने वाले अनचाहे शोर को कम किया जा सकता है। AI Floral Blessing और AI Magic Landscape जैसे फीचर्स से सीन में सुदंरता डाली जा सकती है। वहीं सबसे स्पेशल AI Holi Portrait फीचर है जो खासतौर पर इंडियन ग्राहकों के लिए बना है। इस फीचर से नॉर्मल फोटो को ही होली वाली लुक में बदला जा सकता है।

बैटरी

पावर बैकअप के लिए वीवो वी70 एलिट 5जी फोन में तगड़ी 6500mAh Battery लगाई गई है। कॉम्पैक्ट फोन में बड़ी बैटरी लगाने के लिए वीवो की तारीफ तो बनती है। ब्रांड ने इसे BlueVolt बैटरी का नाम दिया है जिसे लंबे बैकअप के लिए ऑप्टिमाइज़्ड किया गया है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में इसका PCMark Battery Benchmark स्कोर 18 घंटे, 19 मिनट का आया है। वहीं रियल लाइफ यूज़ में भी एक बार फुल चार्ज करने के बाद इसने एक पूरा दिन आराम से निकाल दिया और इस दौरान हमने वीवो वी70 एलिट का प्राइमरी फोन की तरह ही इस्तेमाल किया। यानी व्हाट्सऐप, जीमेल, इंस्टाग्राम, यूट्यूब, कॉलिग और एंड्रॉयड ऑटो का लगातार यूज़ होने पर भी फोन रात तक चालू रहा।

यह नया वीवो 5जी फोन Bypass Charging तकनीक से लैस है जो हैवी परफॉर्मेंस या गेमिंग के दौरान करंट को बैटरी की बजाय सीधे मदरबोर्ड को सप्लाई कर देती है। इससे बैटरी पर एक्स्ट्रा लोड नहीं पड़ता है और फोन हीट नहीं होता है। वहीं Vivo V70 Elite 5G फोन को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 90W फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में इसने फोन को 20% से 100% फुल चार्ज करने में 43 मिनट का समय लिया। फोन बैटरी की क्षमता को परखने के लिए हमने इसपर कुछ टेस्ट भी किए जिनकी रिजल्ट आप नीचे देख सकते हैं।

टेस्ट रिजल्ट
पीसीमार्क बैटरी बेंचमार्क 18 घंटे, 19 मिनट
यूट्यूब बैटरी ड्रॉप (60 मिनट) 4%
सीओडी गेम बैटरी ड्रॉप (30 मिनट) 1%
बीजीएमआई गेम बैटरी ड्रॉप (30 मिनट) 6%

OriginOS 6

Vivo V70 Elite कंपनी की ‘वी’ सीरीज में लॉन्च हुआ पहला ऐसा स्मार्टफोन हो जो ओरिजन ओएस 6 पर लाया गया है। यह कई एडवांस और एआई फीचर के साथ आता है। इसमें AI Smart Assistant मिलता है, जो कॉल समरी, मैसेज हाइलाइट और जरूरी जानकारी को जल्दी ढूंढने में मदद करता है। AI Transcript फीचर की मदद से आप वॉइस रिकॉर्डिंग को टेक्स्ट में बदल सकते हैं। AI Note Assist नोट्स को ऑटोमैटिक तरीके से अरेंज किया जा सकता है। वहीं Circle Search जैसे फीचर से स्क्रीन पर दिख रही किसी भी चीज को सिंगल टैप में ही गूगल पर ढूंढा जा सकता है।

वीवो वी70 एलिट में मिलने वाला OriginOS 6 यूज़फुल होने के साथ ही विजुअली अटरेक्टिव फीचर्स भी देता है। इसमें Flip Card स्टाइल ऐप इंटरफेस मिलता है। इससे होम स्क्रीन ज्यादा इंटरैक्टिव व मॉडर्न लगती है और कई फोटोज़ को मर्ज कर मोशन ​वॉलपेपर वाली लुक दी जा सकती है। यह फीचर मुझे पर्सनली काफी सही लगा। वहीं कस्टमाइज्ड Lock Screen Clock स्टाइल में घड़ी का डिजाइन, फॉन्ट और लेआउट बदल सकते हैं। Always-On Display (AOD) के साथ भी कई एनिमेटेड और आर्टिस्टिक क्लॉक थीम मिलती हैं, जिससे लॉक स्क्रीन काफी प्रीमियम दिखती है।

Origin Island फीचर सिंपल पंच-होल को iPhone Dynamic island स्क्रीन वाली लुक देता है। इसमें नोटिफिकेशन और बैकग्राउंड एक्टिविटी को छोटे डायनामिक पॉप-अप के रूप में देखा जा सकता है। कॉल, चार्जिंग, टाइमर या म्यूजिक कंट्रोल सहित ब्लिंकिट जैसी ऐप्स पर लाइव ट्रैकिंग देती है। ये सब स्क्रीन पर मिनी विंडो की तरह नजर आते हैं और बार-बार ऐप खोलने की जरूरत नहीं पड़ती। Atomic Widgets, Smart Sidebar, Large Folder और Ultra Game Mode जैसे फीचर इसे और ज्यादा स्मार्ट बनाते हैं। कुल मिलाकर OriginOS Vivo V70 Elite को यूज़ करने का अहसास एडवांस कर देता है।

निष्कर्ष

Vivo V series अपने कैमरा के लिए पहचानी जाती है। नए वी70 एलिट में कंपनी ने इस लैगेसी को ​कंटिन्यू किया है। फोन का कैमरा वाकई में कमाल है जो हर तरह के माहौल में बेहतरीन फोटो क्लिक करता है। अगर आप सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं तो Vivo V70 Elite आपके काफी काम आएगा। इसकी फोटो और वीडियो शानदार हैं, वहीं एआई का इस्तेमाल रिजल्ट को और बेहतर बनाता है। कैमरा के अलावा वी70 एलिट का डिजाइन इम्प्रेस करता है और डिस्प्ले कंटेट व्यूइंग एक्सपीरियंस शानदार बनाती है।

फोन की बैटरी से भी यूजर्स को कोई शिकायत नहीं होगी। लेकिन अगर आप सोच रहे हैं कि 50 हजार रुपये खर्च करने के बाद परफॉर्मेंस भी दमदार मिलेगी, तो वीवो वी70 एलिट इस मामले में आपको कुछ निराश कर सकता है। प्रोसेसिंग बुरी तो नहीं है लेकिन इसे औसत दर्जे की ही माना जाएगा। 50,000 से कम में मौजूद OnePlus 15R और लेटेस्ट iQOO 15R स्मार्टफोन Vivo V70 Elite को काफी पीछे छोड़ते हैं। हमारी टेस्टिंग में इन दोनों का AnTuTu स्कोर क्रमश: 29,57,229 और 30,70,708 आ चुका है जो वी70 एलिट के 18,15,619 से काफी अधिक है।

अगर आप हैवी प्रोसेसिंग के लिए Vivo V70 Elite खरीदना चाह रहे हैं तो ऐवरेज परफॉर्मेंस से काम चलाना पड़ेगा। लेकिन वहीं दूसरी ओर इस नए वीवो फोन का कैमरा कमाल है, डिस्प्ले शानदार है और बैटरी लाजवाब है। यह मोबाइल 8GB RAM + 256GB storage के साथ 51,999 रुपये में लॉन्च हुआ है और 12GB RAM + 512GB storage वाले टॉप वेरिएंट का रेट 61,999 रुपये है। बेशक इन दिनों चिप शोर्टेज के चलते फोन महंगे हो रहे हैं लेकिन, वीवो वी70 एलिट का प्राइस निजी तौर पर कुछ ज्यादा महसूस होता है।

कुछ ही ​दिनों पहले Vivo X200T 59,999 रुपये में (12GB+256GB) लॉन्च हुआ है। कहीं न कहीं एक्स200टी ही वीवो वी70 एलिट को टक्कर देता है क्योंकि यह कैमरा के मामले में V70 Elite से कम नहीं है और इसकी परफॉर्मेंस पावर वी70 एलिट पर भारी भी पड़ती है। ऐसे में वी70 एलिट आइकू 15आर और वनप्लस 15आर जैसे प्रतिद्वंदी ब्रांड्स और वीवो के ही एक्स200टी के बीच में पड़ जाता है। यहां यूजर्स पर डिपेंड करता है कि वो किस मोबाइल को चुनना पसंद करेंगे।

The post Vivo V70 Elite रिव्यू: 2 सप्ताह फोन चलाने के बाद जानें कैसा है अहसास first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-v70-elite-review-in-hindi-after-use/feed/ 0
realme 16 Pro Plus रिव्यू: कैमरा है कमाल, लेकिन परफॉर्मेंस मिलेगी औसत https://www.91mobiles.com/hindi/realme-16-pro-plus-review-in-hindi-with-price-and-specifications/ https://www.91mobiles.com/hindi/realme-16-pro-plus-review-in-hindi-with-price-and-specifications/#respond Tue, 06 Jan 2026 14:51:27 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=188097 रियलमी ने इंडिया में अपनी नई नंबर सीरीज को पेश करते हुए realme 16 Pro+ 5G फोन लॉन्च कर दिया है। यह मोबाइल 39,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर आया है जो इस सेगमेंट में पहले से मौजूद OPPO K13 Turbo, Vivo V60 और Samsung Galaxy A56 जैसे डिवाइस से लड़ेगा। क्या इस नए रियलमी […]

The post realme 16 Pro Plus रिव्यू: कैमरा है कमाल, लेकिन परफॉर्मेंस मिलेगी औसत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

रियलमी ने इंडिया में अपनी नई नंबर सीरीज को पेश करते हुए realme 16 Pro+ 5G फोन लॉन्च कर दिया है। यह मोबाइल 39,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर आया है जो इस सेगमेंट में पहले से मौजूद OPPO K13 Turbo, Vivo V60 और Samsung Galaxy A56 जैसे डिवाइस से लड़ेगा। क्या इस नए रियलमी फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स इसके प्राइस को उचित ठहराते हैं? इस फोन की काबिलियत को परखने के लिए हमने तकरीबन हफ्तेभर रियलमी 16 प्रो प्लस का इस्तेमाल किया और बारीकियों को समझा। इन दौरान हमारा यूजर एक्सपीरियंस कैसा रहा है, यह सारा ब्यौरा आप यहां realme 16 Pro+ रिव्यू के तौर पर पढ़ सकते हैं।

realme 16 Pro Plus स्पेसिफिकेशन्स
स्क्रीन 6.8″ 4D Curve+ AMOLED
प्रोसेसर Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4
रैम 12GB LPDDR5X
स्टोरेज 512GB UFS 3.1
बैक कैमरा 200MP + 50MP + 8MP
फ्रंट कैमरा 50MP Selfie
बैटरी 7000mAh Titan Battery
चार्जिंग 80W Ultra Charge

डिस्प्ले

रियलमी 16 प्रो+ 5जी फोन को 2800 x 1280 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.8-इंच की 1.5K डिस्प्ले पर लॉन्च किया गया है। यह AMOLED पैनल पर बनी कर्व डिजाइन वाली स्क्रीन है और इसीलिए कंपनी ने इसको HyperGlow 4D Curve+ Display का नाम दिया है। ये कर्व वाकई में मोबाइल की लुक को बढ़ाते हैं और स्क्रीन कंटेंट का व्यूइंग एक्सपीरियंस शानदार करते हैं।

फोन स्क्रीन 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है और मोबाइल यूज़ करने के दौरान इसका अहसास भी बखूबी होता है। रियलमी 16 प्रो+ में स्मूथ स्क्रॉलिंग मिलती है स्क्रीन टच रिस्पांस भी काफी फास्ट है। यह हाई रिफ्रेश रेट गेमिंग में भी काम आती है जो गेमप्ले को स्मूथ और रिस्पॉन्सिव बनाती है। वहीं इस रियलमी फोन को कंपनी ने 6500nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट दिया है।

आउटडोर लोकेशन और तेज धूप फोन चलाते वक्त यह ब्राइटनेस सपोर्ट काफी मददगार साबि​त हुआ। सिर्फ फोटोज़ या वीडियोज़ ही नहीं बल्कि टेक्स्ट इत्यादि भी बिल्कुल साफ और क्लीयर नज़र आए। फोन डिस्प्ले ब्राइट होने के साथ ही कॉन्ट्रास्ट और कलरफुल भी है। इंस्टाग्राम रील्स चलानी हो या यूट्यूब पर वीडियोज़ देखनी हो, realme 16 Pro+ की स्क्रीन शानदार एक्सपीरियंस प्रदान कर सकती है। बताते चलें कि इसपर 240Hz टच सैंपलिंग रेट, 5000000:1 कॉन्ट्रास्ट रेश्यो, 1.07बिलियन कलर्स और 100% DCI-P3 कलर सेचुरेशन सपोर्ट मौजूद है।

परफॉर्मेंस

realme 16 Pro+ 5G फोन को क्वालकॉम के Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर पर लॉन्च किया गया है। यह 4नैनोमीटर आर्किटेक्चर पर बना मोबाइल सीपीयू है जिसमें 1.8GHz क्लॉक स्पीड वाले एफिशिंयसी कोर, 2.4GHz स्पीड वाले परफॉर्मेंस कोर और 2.8GHz की हाई क्लॉक स्पीड पर रन करने वाला प्राइम कोर शामिल है। इस्तेमाल के दौरान हमें फोन प्रोसेसिंग से शिकायत नहीं हुई।

इस चिपसेट पर हमने कई अलग-अलग तरह के बेंचमार्क रन किए और हार्डवेयर क्षमता को परखने के कोशिश की। किस बेंचमार्क में रियलमी 16 प्रो प्लस और स्नेपड्रैगन 7 जेन 4 प्रोेसेसर ने कैसा परफॉर्म किया यह आप नीचे लगी टेबल में देख सकते हैं।

बेंचमार्क टेस्ट रिजल्ट
एनटूटू 1434981
सिंगल-कोर गीकबेंच 1352
मल्टी-कोर गीकबेंच 4058
पीसीमार्क परफॉर्मेंस 15570
एआई बेंचमार्क 5195
बर्नआउट टेस्ट 58.9%

मोबाइल ​चिपसेट की क्षमता को बढ़ाने के लिए रियलमी 16 प्रो+ में LPDDR5X RAM लगाई गई है। ​रैम और प्रोसेसर के बीच का तालमेल यूजर को बेहतरीन परफॉर्मेंस प्रदान करता है। हमने एक साथ कई ऐप्स को खोला जिनमें यूट्यूब वीडियो, बीजीएमआई और रियलमी रेसिंग 3 गेम भी शामिल थे। लेकिन यहां सभी ऐप्स सही काम कर रही थी और हमें ऐप स्वीचिंग भी फास्ट मिली।

मोबाइल गेमिंग के दौरान फोन को हीट होने से रोकने के लिए इसमें AirFlow VC Cooling सिस्टम लगाया गया है। यह फोन प्रोसेसर की गर्मी को बड़ी तेजी से डिवाइस से बाहर निकाल देता है जिससे मोबाइल ठंडा बना रहता है। मल्टीटास्किंग के दौरान बीजीएमआई और रियल रेसिंग 3 एक साथ बैकग्राउंड में प्ले हो रहे थे और ऐप स्वीच करने पर भी दोनों गेम सही चल रहे थे। हॉं, डिवाइस हल्का गर्म तो हुआ लेकिन इसे बहुत ज्यादा बुरा तो बिल्कुल नहीं कहा जाएगा।

91मोबाइल्स की टेस्टिंग टीम ने realme 16 Pro+ में तीन ​डिफरेंट गेम्स रन किए और तीनों को ही आधा घंटा यानी 30-30 मिनट तक खेला। गेम प्ले के दौरान फोन हैंग होने या लैग होने जैसी समस्या नहीं आई। गेमिंग के दौरान जो डाटा रिकॉर्ड हुआ उसे आप आगे टेबल में देख सकते हैं।

मोबाइल गेम ऐवरेज फ्रेम रेट फोन टेम्परेचर में बढ़ोतरी बैटरी ड्रॉप
BGMI 39.2FPS 5.8 डिग्री 6 प्रतिशत
Call of Duty 59.6FPS 5.2 डिग्री 7 प्रतिशत
Real Racing 3 56.1FPS 5.1 डिग्री 6 प्रतिशत

कैमरा

रियलमी 16 प्रो प्लस 5जी फोन फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। टेक्निकल स्पेक्स की बात करें तो इसके बैक पैनल पर एफ/1.8 अपर्चर वाला 200 मेगापिक्सल Samsung HP5 सेंसर दिया गया है जो एफ/2.8 अपर्चर और 10× डिजिटल ज़ूम वाले 50 मेगापिक्सल 3.5× Telephoto Portrait लेंस और 115.5° एफओवी वाले 8 मेगापिक्सल वाइड एंगल+मैक्रो लेंस के साथ मिलकर काम करता है।

अगर आप यह मोबाइल सिर्फ कैमरा के लिए खरीदने की सोच रहे हैं तो, ‘खरीद लीजिए’! realme 16 Pro+ का कैमरा आपको निराश नहीं करेगा। फोन से खींचे गए वाइड एंगल शॉट्स सही कैप्चर हुए हैं। वहीं सबसे बड़ी बात है कि ज़ूम करके क्लिक की गई फोटोज़ में भी क्वालिटी से समझौता नहीं करना पड़ता है। नीचे लगी फोटो गैलरी में आप देख सकते हैं कि ज़ूम करने के बाद भी ऑब्जेक्ट पर लिखा गया टेक्स्ट ब्लर या फेड नहीं होता है बल्कि शार्प ही नज़र आता है।

रियलमी 16 प्रो प्लस में कंपनी ने LumaColor एल्गोरिदम का इस्तेमाल किया है जो ह्यू और सेचुरेशन को बैलेंस्ड तरीके से पेश करता है। फोटोज़ में कलर शार्प, वाइब्रेंट और चमकदार नज़र आते हैं। इस फोन में हमें चार प्री-सेट Portrait मोड्स मिले जिनमें 1x, 2x, 3.5x, 7x और 10x शामिल थे। ये यूज़फुल तो हैं ही, वहीं साथ ही इनके चलते फोटोग्राफी भी फास्ट ​हुई। सब्जेक्ट को तेजी से फोकस करके कैप्चर करने में वाकई में मदद मिली। ये डेली लाइफ में बड़ा फायदेमंद साबित होगा।

realme 16 Pro+ 5G की डे-लाइट यानी दिन में खींची गई फोटोज़ तो शानदार रही, वहीं साथ ही फोन की नाइट फोटोग्राफी ने भी हमको चौंकाया। सबसे बड़ी बात कि जब हमने लाइट्स से भरी बिल्डिंग की फोटो खींची, तब भी ग्लेयर्स काफी ज्यादा कंट्रोल्ड रही। वहीं रात में क्लिक की गई फोटोज़ में टेक्स्ट भी ​क्लियर नजर आए। पिक्सल पिक्सल काफी ज्यादा शार्प रहे जिनकी तारीफ भी बनती है। AI Edit Genie फीचर्स के साथ यह मोबाइल सोशल मीडिया रेडी फोटोग्राफ प्रदान करता है। यह न सिर्फ फोटो में फिल्टर्स और ब्यूटी लाता है ​बल्कि पूरी पिक्चर को ही नई थीम में तब्दिल कर सकता है।

अगर आप सेल्फी के शौकिन हैं जो ​इस रियलमी फोन में 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह OmniVision OV50D सेंसर है जो एफ/2.4 अपर्चर पर काम करता है। फोन से खींची गई फोटो क्लियर और शार्प रही। हमें एक अच्छी बात यह लगी कि सेल्फी फोटोग्राफ में इस फोन ने फालतू के एक्स्ट्रा ब्यूटी फिल्टर नहीं लगाए थे। इसके चलते नेचुरल सेल्फी आई। फ्रंट कैमरा से जब पोर्ट्रेट फोटो खींची गई तो कुछ जगह यह सब्जेक्ट और बैकग्राउंड को ठीक से भांप नहीं पाया और ऐज डिटेक्शन में गड़बड़ी नजर आई।

बैटरी

रियलमी 16 प्रो प्लस ने भी बड़ी बैटरी वाले मौजूद ट्रेंड को ज्वाइंन किया है। यह मोबाइल तगड़ी 7,000एमएएच बैटरी के साथ आया है जो इसे लंबा पावर बैकअप प्रदान करती है। हमारी टेस्टिंग में इसका PCMark battery बेंचमार्क स्कोर 19 घंटे का रहा। अगर टेस्ट रिजल्ट को साइड कर दें, तो भी यह गेमिंग और म्यूजिक को मिलाकर यह मोबाइल एक पूरा दिन आराम से निकाल सकता है। हमें यह स्मार्टफोन बार-बार चार्ज करने की जरूरत नहीं पड़ी। वहीं सबसे अच्छी बात यह रही कि जब बैटरी 25% से कम आ गई, तब भी इसने कॉलिंग, व्हाट्सऐप, इंस्टाग्राम स्क्रॉलिंग व बैंकग्राउंड म्यूजिक के साथ 3 घंटे से भी ज्यादा समय का साथ निभाया।

गौरतलब है कि यह Titan Battery है जिसे कंपनी 5 साल की बैटरी हेल्थ के दावे के साथ पेश कर रही है। यानी यह लंबे समय तक साथ निभाएगी और 5 साल बाद भी 80% से ज्यादा की हेल्थ कैपेसिटी कायम रख पाएगी। इस बैटरी हेल्थ को मेंटेन करने के लिए रियलमी 16 प्रो+ में Bypass Charing तकनीक भी दी गई है। हैवी प्रोसेसिंग या गेमिंग के दौरान फोन चार्ज करने पर यह पावर यानी करंट को बैटरी की बजाय सीधे फोन मदरबोर्ड को ट्रांसफर कर देती है। इससे बैटरी पर एक्स्ट्रा लोड नहीं पड़ता है और फोन हीटिंग की प्रॉब्लम भी नहीं आती है।

फोन की तगड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 80W Ultra Charge टेक्नोलॉजी दी गई है। टेस्टिंग के दौरान इसने फोन को 20% से 100% फुल चार्ज करने में 47 मिनट का समय लिया। यानी आप सुबह उठकर इसे चार्ज पर लगाएं और नहा-धोकर, रेडी होकर जब घर से बाहर निकलेंगे यह फुल चार्ज हो जाएगा। कुल मिलाकर realme 16 Pro+ की बैटरी को फोन की बड़ी यूएसपी माना जा सकता है।

निष्कर्ष

इस मोबाइल में कंपनी ने Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर लगाया है। यही चिपसेट पिछले जेनरेशन के realme 15 Pro में दिया था और यही वजह कहीं न कहीं रियलमी फैंस को निराश भी कर सकती है। अगर प्रोसेसर की नई जेनरेशन ला दी जाती तो शायद कीमत के साथ भी आसानी से अडजेस्ट कर लिया जाता है। लेकिन वहीं दूसरी ओर मोबाइल में दी गई LPDDR5X RAM इसके बेहतर और फास्ट होने का अहसास कर देती है।

जैसा कि हमने पहले ही बताया अगर आप फोन फोटोग्राफी का शौक रखते हैं तो realme 16 Pro Plus आपको पसंद आएगा। इस मोबाइल का कैमरा ही हमें इसकी सबसे बड़ी ताकत लगा। रियर कैमरा वाकई में कमाल का रिजल्ट देता है और इसकी नाइट फोटोग्राफी भी कमाल है। इसी तरह फोन की सेल्फी भी निराश नहीं करती है। कुल मिलाकर फोन का कैमरा अपना भरपूर दम दिखाता है। इन दिनों बड़ी बैटरी फोंस का ट्रेंड चल रहा है। कहने को तो रियलमी 16 प्रो+ में 7000एमएएच बैटरी लगी है लेकिन इसे बहुत ज्यादा हाइप नहीं माना जाएगा। फोन में दी गई 6500nits ब्राइटनेस वाली 4D Curve+ स्क्रीन इसे अन्यों से बेहतर बनाने की क्षमता रखती है।

realme 16 Pro+ 40 हजार का फोन है। मौजूदा वक्त में पूरी ​दुनिया में रैम चिप की शॉर्टेज चल रही है और इसी वजह फोन महंगे रेट पर लॉन्च हो रहे हैं और पहले लॉन्च हो चुके मोबाइल्स के प्राइस भी बढ़ाए जा रहे हैं। रियलमी 16 प्रो+ के प्राइस को लेकर भी कंपनी ने यही कारण बताया है। इस कीमत को लेकर कई मत हैं, कुछ लोग जहां इसे महंगा मान रहे हैं तो कईयों ने मार्केट के हालात कि हिसाब से इसे सही भी ठहराया है। यह यूजर्स की भी निजी राय पर निर्भर करता है उन्हें रियलमी 16 प्रो+ महंगा लगेगा या नहीं।

The post realme 16 Pro Plus रिव्यू: कैमरा है कमाल, लेकिन परफॉर्मेंस मिलेगी औसत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/realme-16-pro-plus-review-in-hindi-with-price-and-specifications/feed/ 0
Samsung Galaxy A17 रिव्यू: लंबा साथ निभाएगा यह मोबाइल https://www.91mobiles.com/hindi/5g-phone-samsung-galaxy-a17-review-in-hindi/ https://www.91mobiles.com/hindi/5g-phone-samsung-galaxy-a17-review-in-hindi/#respond Sat, 27 Sep 2025 10:33:37 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=183336 Samsung Galaxy A17 5G 6 जेनरेशन की एंड्रॉयड और 6 साल की सिक्योरिटी अपडेट के साथ आया है।

The post Samsung Galaxy A17 रिव्यू: लंबा साथ निभाएगा यह मोबाइल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

नया मिडबजट 5जी फोन खरीदने की इच्छा रखने वाले मोबाइल यूजर्स के लिए हाल ही में Samsung ने नया स्मार्टफोन Galaxy A17 5G इंडिया में लॉन्च किया है। इस मोबाइल की कीमत 18,999 रुपये से शुरू होती है। इस प्राइस रेंज में गैलेक्सी ए17 5जी फोन कैसा है और इसके फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स यूजर्स को कितना पसंद आ सकते हैं। यह जानने के लिए हमने भी कुछ दिन इस सैमसंग स्मार्टफोन का इस्तेमाल किया और इसके सभी आस्पेक्ट्स को परखा। सैमसंग गैलेक्सी ए17 का यूजर एक्सपीरियंस हमने रिव्यू के तौर पर पेश किया है जिसे पढ़कर आप Galaxy A17 5G के बारे में जान सकते हैं।

डिजाइन

स्मार्टफोन ब्रांड्स स्लीक और स्लीम मोबाइल फोन ला रहे हैं जो देखने में काफी अटरेक्टिव लगते हैं और प्रीमियम अहसास कराते हैं। लेकिन Samsung Galaxy A17 में आपको ऐसा नहीं मिलेगा। लुक के मामले में हमें यह कुछ आउटडेटेड फिल हुआ। सबसे बड़ी बात कि इसे ‘वॉटरड्रॉप’ नॉच स्टाइल वाली स्क्रीन पर लाया गया है। मोबाइल यूजर्स को ‘पंच-होल’ की आदत हो चुकी है, ऐसे में इस फोन की फ्रंट लुक पुराना होने का अहसास कराती है।

स्मार्टफोन के बैक पैनल पर ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जो वर्टिकली प्लेस्ड है। इसमें तीन सेंसर लगे हैं और साइड में फ्लैश दी गई है। इन दिनों अधिकांश फोन लार्ज कैमरा हंप के साथ आ रहे हैं जो पैनल से काफी उपर उभरे हुए होते हैं। लेकिन Galaxy A17 में ऐसा नहीं है, पैनल पूरी तरह सपाट है। यहां हर यूजर की पंसद अलग हो सकती है परंतु निजी तौर पर फोन की बैक लुक हमें काफी ‘सोबर’ लगी।

Samsung Galaxy A17 5G फोन के बैक पर कंपनी ने ग्लास फाइबर पॉलिमर का इस्तेमाल किया है जो कुछ हद तक स्क्रैच इत्यादि से बचाने में मदद कर सकता है। यह मोबाइल IP54 रेटिंग के साथ आया है जो इसे वॉटर व डस्ट रेसिस्टेंस बनाती है। इस प्राइस में आकर कम से कम IP67 दी जाती तो बेहतर होता। आईपी रेटिंग के मामले में इस फोन को पीछे कहा जाएगा।

डिस्प्ले

जैसा कि हमने पहले ही बताया यह मोबाइल वॉटरड्रॉप नॉच स्क्रीन पर लॉन्च किया है। यह ‘यू’ शेप नॉच है जो ग्राहकों को अखर सकती है। फोन डिस्प्ले के बाहरी ओर बेजल लैस डिजाइन दिया गया है और नीचे की तरफ चौड़ा चिन पार्ट मौजूद है। कुल मिलाकर इसकी डिस्प्ले फोन को मौजूदा ट्रेंड से पीछे धकेलने का काम करता है। सैमसंग को इसपर ध्यान देने की जरूरत है।

टेक्निकल स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह मोबाइल 1080 x 2340 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.7-इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले सपोर्ट करता है। यह Super AMOLED पैनल पर बनी स्क्रीन है जिसपर 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिलता है। वहीं स्क्रीन की सुरक्षा के लिए इसपर Gorilla Glass Victus की प्रोटेक्शन दी गई है। यूज़ के दौरान इस बड़ी डिस्प्ले पर कंटेंट देखने में मजा आया और आउटडोर विजिबिलिटी भी बेहतर प्राप्त हुई। कुल मिलाकर डिस्प्ले क्वालिटी तो सही है बस स्टाइल में ही कुछ कमी लगेगी।

प्रोसेसर

Samsung Galaxy A17 5G फोन कंपनी के ही Exynos 1330 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर काम करता है। यह 5नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मोबाइल सीपीयू है जिसमें 2.0GHz स्पीड वाले Cortex-A55 कोर और 2.4GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने वाले Cortex-A78 कोर शामिल हैं। गौरतलब है कि यह चिपसेट साल 2023 में अनाउंस हुआ था। यानी गैलेक्सी ए17 को सैमसंग ने दो साल पुराने प्रोसेसर पर लॉन्च किया है। यकिनन मोबाइल यूजर्स को यह जानकर निराशा ही होगी।

हार्डवेयर देखकर ही अंदाजा लग जाता है कि गैलेक्सी ए17 हैवी प्रोसेसिंग के लिए नहीं बना है। इस्तेमाल के दौरान यह साबित भी हो गया कि इस सैमसंग 5जी फोन से टॉप-लेवल परफॉर्मेंस की उम्मीद नहीं की जानी चाहिए। चिपसेट की क्षमता को परखने के लिए हमने इस मोबाइल में कई बेंचमार्क ऐप्स को भी रन किया, जिनका रिजल्ट आप नीचे लगी टेबल में देख सकते हैं।

बेंचमार्क टेस्ट बेंचमार्क स्कोर
AnTuTu 6,04,677
Geekbench Single-core 981
Geekbench Multi-core 2,240
PC Mark Performance 12,492
Burn Out Test 63.8%
GFX Bench T-REX 2,831

18 हजार से 20 हजार रुपये की रेंज में दर्जनों मोबाइल फोन इस वक्त भारतीय बाजार में सेल के लिए उपलब्ध हैं। अगर बीते 6 महीनों में लॉन्च हुए इस रेंज के स्मार्टफोंस की बात करें तो Samsung Galaxy A17 5G फोन का एनटूटू स्कोर realme P4, Infinix GT 30, Moto G86 Power, Vivo T4R, iQOO Z10R, Tecno Pova Curve, CMF Phone 2 Pro, OPPO K13 और Narzo 80 Pro से भी कम आया है। यानी इस बजट में इन फोंस को बेहतर परफॉर्मेंस के लिए कंसीडर किया जा सकता है।

फोन की रियल लाइफ परफॉर्मेंस को परखने के लिए हमने इस डिवाइस में गेमिंग टेस्ट भी किए है। टेस्टिंग टीम ने गैलेक्सी ए17 में बीजीएमआई, रियल रेसिंग और सीओडी को 30-30 मिनट तक प्ले किया। इस दौरान स्मार्टफोन कितना हीट हुआ, कितनी बैटरी खपत हुई और गेम में फ्रेम रेट कितनी मिली, ये सभी डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

मोबाइल गेम औसत FPS बैटरी ड्रॉप टेम्परेचर बढ़ोतरी
Call of Duty 58.3fps 6% 9 डिग्री
Real Racing 3 81.8fps 7% 4.2 डिग्री
BGMI 28.9fps 7% 3.5 डिग्री

कैमरा

Samsung Galaxy A17 5G फोन में फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। इसके बैक पैनल पर एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर, एफ/2.2 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल Ultra-wide एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल macro सेंसर मौजूद है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह सैमसंग स्मार्टफोन 13 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

डे-लाइट फोटोग्राफी में हमें कैमरा रिजल्ट ऐवरेज लगा। क्लिक हुई फोटोज़ को ज़ूम करने पर शार्पनेस और डिटेल्स की कमी लगती है। यह मोबाइल कलर करेक्शन में चूकता है और बैलेंस्ड कॉन्ट्रास्ट भी नहीं मिलता है। वहीं अगर अल्ट्रा-वाइड एंगल में पिक्चर कैप्चर की जाती हैं तो फोटोज़ में डिस्टॉर्शन और ब्लरनेस दिखाई देती है।

वहीं दूसरी ओर Galaxy A17 के पोर्ट्रेट शॉट्स हमें अपेक्षाकृत कुछ बेहतर लगे। इनमें स्किन टोन और कलर्स सहित बाकी डिटेल्स भी सही कैप्चर होती है। हालांकि यहां भी मोबाइल का कैमरा फोरग्राउंड और बैकग्राउंड को सही तरीके से अलग करने में पूरी तरह से कामयाब नहीं हो पाया और मेन सब्जेक्ट के साथ ही अन्य चीजे भी असंतुलित तरीके से ब्लर या डिब्लर हो गई। यानी एज डिटेक्शन में भी सुधार की आवश्यकता है।

लो-लाइट फोटोग्राफी में सैमसंग गैलेक्सी ए17 का प्रदर्शन डेलाइट से कुछ बेहतर रहा है। इसमें लाइट फ्लेयर कंट्रोल रहता है और एक्सपोजर भी बैलेंस्ड होता है। इसके चलते फोटोज़ में डिटेल्स ज्यादा कैप्चर होती है और नॉइज़ भी कम दिखता है। वहीं सेल्फी की बात करें तो यहां सैमसंग फोन सोशल मीडिया रेडी फोटो रिजल्ट देता है जिसमें डिटेल्स तो कुछ कम आती हैं लेकिन स्किन स्मूदिंग इफेक्ट जरूर मिलता है।

बैटरी

Samsung Galaxy A17 5G फोन इंडिया में 5,000mAh बैटरी पर लॉन्च हुआ है। इन दिनों 12 से 15 हजार रुपये की रेंज में 7,000एमएएच बैटरी वाले फोन लॉन्च हो रहे हैं। ऐसे में गैलेक्सी ए17 की बैटरी छोटी लगती है। हालांकि वहीं जब हमने इस फोन में PCmark Battery टेस्ट किया तो इसका रिजल्ट 9 घंटे 59 मिनट का आया।नॉर्मल यूज़ में इस मोबाइल ने एक पूरा दिन निकाल दिया था। लेकिन अगर आप इसे अपना प्राइमरी डिवाइस बना रहे हैं तो दिन में एक बार चॉर्जर की जरूरत पड़ सकती है।

वहीं फोन को तेजी से चार्ज करने के लिए कंपनी ने इसे 25W फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया है। हमारी टेस्टिंग में इसने मोबाइल को 20% से 100% फुल चार्ज करने में तकरीबन 1 घंटा 10 मिनट का समय लिया। चार्जिंग स्पीड स्लो है और यहां भी बैटरी की तरह यूजर्स को निराशा हो सकती है। बताते चलें कि गैलेक्सी ए17 के प्राइस में ही 80W चार्जिंग वाले फोन भी मार्केट में उपलब्ध हैं।

निष्कर्ष

सैमसंग उन मोबाइल कंपनियों में टॉप पर आती है जो अपने स्मार्टफोंस को लंबी ओएस अपडेट के साथ पेश करती है। Samsung Galaxy A17 5G के साथ भी ऐसा ही है। यह मोबाइल 6 जेनरेशन की एंड्रॉयड और 6 साल की सिक्योरिटी अपडेट के साथ आया है जो यूजर्स का लंबा साथ देगा। वॉटरड्रॉप नॉच स्टाइल को छोड़ दें तो इस फोन की डिस्प्ले क्वॉलिटी भी सही है।

One UI 7 के साथ इस फोन में Google Gemini और Circle to Search जैसे एआई फीचर्स भी मिल जाते हैं। मल्टाटास्किंग के मामले में गैलेक्सी ए17 स्मूद है और इसकी प्रोसेसिंग ठीक-ठाक है। हां, कैमरा और बैटरी के मामले में यह थोड़ा पीछे रह जाता है लेकिन बेहतर सॉफ्टलवेयर ऑप्टिमाइजेशन इस कमी को भी पूरा कर देता है। वहीं डाटा सिक्योरिटी और Samsung का भरोसा भी इस फोन को खरीदने का मुख्य कारण बन सकते हैं।

अगर आप सैमसंग के अलावा अन्य ऑप्शन ट्राई करना चाहते हैं तो 18 हजार तक की रेंज में realme P4 5G, Vivo T4R, iQOO 10R और Moto G96 को देख सकते हैं।

The post Samsung Galaxy A17 रिव्यू: लंबा साथ निभाएगा यह मोबाइल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/5g-phone-samsung-galaxy-a17-review-in-hindi/feed/ 0
OPPO F31 Pro+ रिव्यू: यह मजबूत और टिकाऊ फोन देगा लंबा साथ, बड़ी बैटरी के साथ मिलेगी ऐवरेज परफॉर्मेंस https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-f31-pro-plus-mobile-phone-review-in-hindi/ https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-f31-pro-plus-mobile-phone-review-in-hindi/#respond Sun, 21 Sep 2025 05:30:17 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=182735 स्ट्रांग बॉडी और पावरफुल बैटरी ओपो एफ31 प्रो+ की बड़ी खूबियां है।

The post OPPO F31 Pro+ रिव्यू: यह मजबूत और टिकाऊ फोन देगा लंबा साथ, बड़ी बैटरी के साथ मिलेगी ऐवरेज परफॉर्मेंस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

30 से 35 हजार की रेंज में अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं तो OPPO ने इसी प्राइस बजट में एक नया मोबाइल F31 Pro Plus लॉन्च किया है। यह 5जी फोन 32,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लाया गया है जो मार्केट में आते ही अपनी स्ट्रांग बिल्ड क्वालिटी को लेकर सुर्खियां बटोरने लगा है। 19 सितंबर से यह स्मार्टफोन सेल के लिए उपलब्ध हो गया है और लोगों के सामने सवाल उठ रहा है कि 31,999 रुपये की कीमत वाले OnePlus Nord 5, realme 15 Pro और iQOO Neo 10 स्मार्टफोन के सामने ओपो एफ31 प्रो+ को चुना जाना चाहिए या नहीं? तकरीबन सप्ताहभर फोन यूज़ करने के बाद हमने इसे परखा है और इसकी खूबियों व खामियों को जाना है। इस्तेमाल करने के दौरान अनुभव कैसा रहा यह आप आगे OPPO F31 Pro Plus रिव्यू में पढ़ सकते हैं।

डिजाइन

ओपो ने अपने नए स्मार्टफोन को Durable Champion बताया है। रिव्यू की शुरुआत भी चलिए इसी प्वाइंट से करते हैं। एफ31 प्रो+ की ड्यूरेबिलिटी को जांचने के लिए हमने इसका इस्तेमाल थार रेगिस्तान की रेत में किया। फोन को रेत में दबाया गया और इसे कई बाद उछाल कर फेंका भी गया। लेकिन यहां ओपो का दावा सही साबित हुआ। फ्रेम और डिस्प्ले पर कोई खरोंच नहीं आई। यह मोबाइल 360° Armour Body पर बना है जिसे MIL-STD-810H मिलिट्री ग्रेड सर्टिफिकेशन प्राप्त है। रोचक बात यह है कि मरुस्थल की तपती गर्मी और कड़ी धूप में यह फोन गर्म नहीं हुआ।

रेगिस्तान में फोन फेंकने पर फोन के पोर्ट्स में रेत तो घुसी लेकिन डिवाइस पूरी तरह से परफेक्ट काम कर गया। डस्टप्रूफिंग के बाद इसकी वॉटरप्रूफिंग चेक करने के लिए हमने इसे शॉवर में रखा और यहां भी ओपो एफ31 प्रो प्लस सही सलामत रहा। कंपनी ने इसे IP69 + IP68 + IP66 रेटिंग के साथ पेश किया है और यूज़ के दौरान इसने फोन को सुरक्षित रखने में भी मदद की है। ओपो का दावा है कि F31 Pro+ सिर्फ पानी ही नहीं बल्कि चाय, कॉफी जैसे 18 तरह के तरल पदार्थों से भी खुद को बचा सकता है।

यह मोबाइल एयरोस्पेस-ग्रेड AM04 एलुमिनियम अलॉय फ्रेम पर बनाया गया है। बैक पैनल पर डायमंड-कट कैमरा रिंग सेटअप लगाया गया है जिसमें दो कैमरा सेंसर्स के साथ एक फ्लैश लाइट भी दी गई है। मोबाइल के राइड फ्रेम पर वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन दिया गया है वहीं लोवर फ्रेम पर यूएसबी पोर्ट के साथ स्पीकर मौजूद है। मार्केट में इसे Gemstone Blue, Himalayan White और Festival Pink कलर में पेश किया गया है। हमने जेमस्टोन ब्लू कलर मॉडल यूज किया जिसकी थिकनेस 7.7mm और वजन 195ग्राम है।

डिस्प्ले

डिजाइन के बाद डिस्प्ले की बात करें तो ओपो एफ31 प्रो प्लस 5जी फोन 2800 × 1280 रेजोल्यूशन वाली 6.8-इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले सपोर्ट करता है। इसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो जो 93.5% का है। स्क्रीन साइज औसत से कुछ बड़ा है जिसे सिंगल हैंड यूज करने के दौरान हल्की-फुल्की परेशानी होती है। लेकिन वहीं दूसरी ओर फोन की थिकनेस कम होने के चलते यह हाथ में अच्छे से फिट हो जाता है जिससे बढिया ग्रिप बनती है। फोन में कंपनी ने फ्लेट एमोलेड पैनल का इस्तेमाल किया है।

OPPO F31 Pro Plus 5G फोन की स्क्रीन पर 120Hz रिफ्रेश रेट और 1600nits ब्राइटनेस प्राप्त होती है। स्क्रालिंग में यह काफी स्मूथ है लेकिन यूज के दौरान रेगिस्तान की तेज धूप के सामने इसकी ब्राइटनेस फीकी पड़ गई। स्क्रीन पर मौजूद कंटेंट को देखने में कुछ परेशानी तो हुई लेकिन इसके साथ अडजेस्ट किया जा सकता है। फोन में दिया गया 100% DCI-P3 Vivid मोड और 10-बिट 1.07बिलियन कलर्स सपोर्ट बखूबी काम करता है और डिस्प्ले में हर तरह के रंग पंची नजर आते हैं। स्क्रीन सभी कलर्स को इन्हांस करके दिखाती है जिससे फोटोज़ और वीडियो सहित अन्य ग्राफिक्स भी अटरेक्टिव लगते हैं।

कैमरा

पहले टेक्निकल स्पेसिफिकेशन्स पर नज़र डालें तो OPPO F31 Pro+ 5G फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन OIS सेंसर दिया गया है जिसके साथ एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल Monochrome लेंस मिलता है। फोन का कैमरा 10x zoom के साथ ही FOV 89° सपोर्ट करता है और ऑटो फोकस तकनीक से लैस है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस ओपो मोबाइल में एफ/2.4 अपर्चर वाला 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है।

फ्रंट कैमरा सैंपल :

फ्रंट कैमरा की बात करें तो हमें इसका रिजल्ट काफी सही लगा है। डे-लाइट कंडीशन में नॉर्मल सेल्फी और और बोका इफेक्ट से खींची गई सेल्फी, दोनों की ही पिक्चर क्वालिटी सही कैप्चर हुई है। फ्रंट कैमरा से डेप्थ इफेक्ट औसत से बेहतर आता है। यह फोन मेन सब्जेक्ट और बैकग्राउंड दोनों के बीच का अंतर समझकर फाइन लाइन इमेज कैप्चर करता है। वहीं फोन में मौजूद AI फीचर्स भी सेल्फी को अधिक एन्हांस करता है। लेकिन यहां बता दें कि इस वक्त मार्केट में 25 हजार से कम के बजट में realme P4 Pro, Nothing Phone 3a और Motorola Edge 60 Pro सहित रियलमी 15 सीरीज में 50MP Front कैमरा मिल जाता है। ऐसे में 30 हजार से अधिक कीमत वाले ओपो एफ31 प्रो+ का 32MP सेल्फी सेंसर कुछ कम लग सकता है।

OPPO F31 Pro+ 5G फोन का फ्रंट कैमरा जहां कुछ बेहतर था, वहीं रियर कैमरा ने मिलाजुला रिजल्ट दिया है। दिन में खींची गई फोटोज़ काफी वायब्रेंट रही। कैमरा लेंस ने धूप और छांव वाले सीन में यह अच्छे से जज किया है कि कहां का एरिया ब्राइट दिखाना है और कहां का डार्क रखना है। वहीं अन्य कलर्स भी इस फोन में कॉन्ट्रास्ट रहे हैं। यह कलर कॉन्ट्रास्ट हमें नाइट शॉट में कुछ कम लगा। रात को खींची गई फोटोज़ में चमक तो थी लेकिन रंग कुछ फीके नज़र आए। वहीं नाइट फोटोग्राफी में यह फोन ‘टेक्स्ट’ की रीडेबिलिटी भी कम कर देता है।

बैक कैमरा सैंपल :

यूं तो यह मोबाइल 10एक्स ज़ूम सपोर्ट करता है लेकिन फोन यूज के दौरान इससे ज़ूम करके खींची गई फोटोज़ का रिजल्ट ज्यादा सही नहीं रहा। फोटो में पिक्सल फट रहे थे और यहां एआई बूस्ट ने भी सही काम नहीं किया। स्मार्टफोन प्राइस रेंज को देखते हुए इसे बड़ी कमी माना जाएगा।

परफॉर्मेंस

OPPO F31 Pro+ 5G फोन को 4नैनोमीटर आर्किटेक्चर पर बने क्वालकॉम के Snapdragon 7 Gen 3 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर लाया गया है जो 1.8GHz से लेकर 2.63GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। इस मोबाइल की प्रोसेसिंग पावर को परखने के लिए हमने इसमें कुछ बेंचमार्क टेस्ट रन किए और चिपसेट की क्षमता को चेक किया। इन बेंचमार्क टेस्ट का रिजल्ट आप नीचे लगी टेबल में देख सकते हैं। बताते चलें कि ओपो इस स्मार्टफोंस के साथ 72 महीने का लैगफ्री परफॉर्मेंस एक्सपीरियंस देने का दावा कर रही है।

बेंचमार्क टेस्ट टेस्ट स्कोर
एनटूटू 10,77,869
गीकबेंच सिंगल-कोर 731
गीकबेंच मल्टी-कोर 2,509
जीएसएक्स बेंच मैनहैटन (30 मिनट) 3,734
पीसीमार्क परफॉर्मेंस 13,474
बर्नआउट टेस्ट 61.8%

स्मार्टफोन को हैवी गेमिंग के दौरान ठंडा रखने और हीट होने के बचाने के लिए इनमें 5219mm² SuperCool VC सिस्टम लगाया गया है। वहीं स्मूथ गेमिंग परफॉर्मेंस देने के लिए यह ओपो मोबाइल Dual-Engine Fluency सिस्टम से भी लैस किया गया है। रियल लाइफ यूज़ में गेम खेलने के दौरान ओपो एफ31 प्रो+ का एक्सपीरियंस कैसा रहता है, यह जानने के लिए हमने इस मोबाइल में BGMI, COD और रियल रेसिंग 3 जैस गेम खेले। आधा घंटा यानी 30 मिनट के गेमप्ले के दौरान स्मार्टफोन परफॉर्मेंस कैसी रही इसका रिजल्ट आप आगे टेबल में देख सकते हैं।

गेमिंग टेस्ट Call of Duty Realme Racing 3 BGMI
ग्राफिक्स सेटिंग (मैक्सिमम) Very High Standard Ultra HDR
औसत फ्रेम रेट 58.5fps 86.7fps 36.3fps
गेम से पहले का तापमान 26.8 डिग्री 27.5 डिग्री 27.8 डिग्री
गेम से बाद का तापमान 31.2 डिग्री 30.8 डिग्री 31.9 डिग्री
तापमान में बढ़ोतरी 4.4 डिग्री 3.3 डिग्री 4.1 डिग्री
बैटरी ड्रॉप 6% 5% 5%

बैटरी

ओपो एफ31 प्रो प्लस ब्रांड की ‘एफ’ सीरीज का पहला स्मार्टफोन है जिसे पावरफुल 7,000mAh Battery के साथ मार्केट में उतारा गया है। इस बैटरी की क्षमता को परखने के लिए हमने फोन में PC MARK Battery बेंचमार्क टेस्ट रन किया और इसमें फोन स्कोर 13 घंटे और 29 मिनट का आया। कंपटीशन की बात कर लें तो रियमली 15 प्रो और आइकू नियो 10 भी 7,000एमएएच बैटरी सपोर्ट करते हैं और इनका पीसीमार्क बैटरी बेंचमार्क स्कोर क्रमश: 15 घंटे, 40 मिनट और 15 घंटे, 39 मिनट आ चुका है।

वहीं जब हमने बैटरी ड्रॉप जांचने के लिए OPPO F31 Pro+ में 30 मिनट तक ऑनलाइन YouTube वीडियो स्ट्रीम की तो बैटरी चार्जिंग में सिर्फ 2% की ही गिरावट दर्ज हुई। यह स्मार्टफोन Bypass charging टेक्नोलॉजी सपोर्ट करता है जो हैवी परफॉर्मेंस या गेमिंग के दौरान बैटरी की जगह सीधे डिवाइस को पावर सप्लाई देती है और इससे फोन हीट नहीं होता है। बताते चलें कि ओपो अपने इस स्मार्टफोन में 5 साल की बैटरी हेल्थ देने का दावा करती है।

मोबाइल की बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए ओपो एफ31 प्रो प्लस को 80W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया गया है। टेस्टिंग के दौरान इसने फोन बैटरी को 20% से 100% फुल चार्ज करने के 57 मिनट का समय लिया। गौरतलब है कि यह मोबाइल Reverse Charging तकनीक से भी लैस है जिसके चलते OPPO F31 Pro+ से आप अपने इयरबड्स या स्मार्टवॉच को भी चार्ज कर सकते हैं।

निष्कर्ष

ओपो ने अपने मोबाइल को मजूबती और ड्यूरेबिलिटी के हिसाब से प्रोमोट किया है और यही इसे खरीदने का एक बड़ा कारण बन सकता है। अगर आप मोबाइल का रफटफ इस्तेमाल करते हैं या फिर आपके घर में ऐसे बच्चे हैं जो फोन को गिराते रहत हैं तो OPPO F31 Pro+ आपकी टेंशन को कम करने की काबिलियत रखता है। वहीं यदि आप कोई लंबे बैकअप वाला स्मार्टफोन ढूंढ रहें हैं जो कई घंटों तक बिना चार्ज हुए लगातार काम करता रहे, तो ओपो एफ31 प्रो प्लस आपकी इस जरूरत को भी पूरा कर देगा।

लेकिन अगर आप मोबाइल गेमिंग का शौक रखते हैं और इस स्मार्टफोन में भी लैगफ्री स्मूथ एक्सपीरियंस चाहते हैं तो, एफ13 प्रो+ आपको निराश कर सकता है। ऐसा नहीं है कि इस फोन की प्रोसेसिंग पावर बुरी हैं। लेकिन 30 हजार से ज्यादा रुपये चुकाने के बाद इससे बेहतर की उम्मीद होती है जो कि गलत भी नहीं। मोबाइल का कैमरा भी बजट के हिसाब से औसत ही माना जाएगा।

स्ट्रांग बॉडी और पावरफुल बैटरी ओपो एफ31 प्रो+ की बड़ी खूबियां है। इसके 8GB RAM वेरिएंट का प्राइस 32,999 रुपये और 12GB RAM का रेट 34,999 रुपये है। दोनों में 256GB मेमोरी मिलेगी। वहीं इससे 1 हजार रुपये सस्ते में Realme 15 Pro, OnePlus Nord 5 और POCO F7 ऐसे स्मार्टफोन हैं जो परफॉर्मेंस के मामले में ओपो एफ31 प्रो+ के सामने चुनौती खड़े करते हैं।

वनप्लस नोर्ड Snapdragon 8s Gen 3 चिपसेट और पोको एफ7 स्मार्टफोन Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर की ताकत से लैस है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में इनका एनटूटू स्कोर 14,81,616 और 1,910,179 आ चुका है। बता दें कि ये तीनों ही बड़ी बैटरी वाले फोन हैं। रियमल 15 प्रो में 7000mAh बैटरी, वनप्लस नोर्ड 5 में 6800mAh बैटरी और पोको एफ7 में 7550mAh बैटरी दी गई है।

The post OPPO F31 Pro+ रिव्यू: यह मजबूत और टिकाऊ फोन देगा लंबा साथ, बड़ी बैटरी के साथ मिलेगी ऐवरेज परफॉर्मेंस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-f31-pro-plus-mobile-phone-review-in-hindi/feed/ 0