Phone Under 12000 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Mon, 03 Feb 2025 07:24:13 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 11,999 रुपये में 6000mAh बैटरी और 6GB RAM वाला 5G Phone! जल्दी करें, सिर्फ कुछ ही दिन मिलेगा सस्ता https://www.91mobiles.com/hindi/6gb-ram-5g-phone-under-12000-iqoo-z9x-offer-details/ https://www.91mobiles.com/hindi/6gb-ram-5g-phone-under-12000-iqoo-z9x-offer-details/#respond Mon, 03 Feb 2025 12:45:41 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=165934 iQOO Z9x 5G फोन पर 1500 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है

The post 11,999 रुपये में 6000mAh बैटरी और 6GB RAM वाला 5G Phone! जल्दी करें, सिर्फ कुछ ही दिन मिलेगा सस्ता first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

6000mAh बैटरी और 6GB RAM वाला 5जी फोन, वो भी 12 हजार रुपये से कम में! वाकई में बढिया डील है। वीवो का साथी ब्रांड आइकू सस्ता स्मार्टफोन खरीदने वाले लोगों के लिए बे​हतरीन मौका लेकर आया है। कंपनी के iQOO Z9x 5G फोन पर 1500 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है जिसके साथ यह मोबाइल सिर्फ 11,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।

12 हजार से सस्ता 6जीबी रैम वाला फोन

  • 6जीबी रैम वाला iQOO Z9x 5G फोन इन दिनों 12 हजार रुपये से कम में बिक रहा है।
  • इस मोबाइल वेरिएंट का प्राइस 13,499 रुपये है लेकिन इसपर 1,500 रुपये का ऑफर मिल रहा है।
  • आइकू ज़ेड9एक्स पर ₹500 का कूपन डिस्काउंट तथा ₹1000 का बैंक ​कार्ड डिस्काउंट प्राप्त हो रहा है।
  • इस छूट के साथ 6GB RAM iQOO Z9x 5G फोन को 11,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।
  • यह ऑफर शॉपिंग साइट अमेजन इंडिया तथा कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट शॉप डॉट आइकू पर मिल रहा है।
  • आइकू ज़ेड9एक्स 5जी का बैंक ऑफर HDFC, HSBC, Federal और ICICI Bank ग्राहकों को मिलेगा।

कंपनी वेबसाइट के मुताबिक iQOO Z9x 5G फोन पर यह ऑफर 10 फरवरी तक ही चलेगा। इस 5जी फोन को 1500 रुपये के डिस्काउंट के साथ खरीदने के लिए या फोन स्कीम की डिटेल्स जानने के लिए आगे क्लिक करें। कंपनी वेबसाइट/अमेजन साइट

iQOO Z9x स्पेसिफिकेशन्स

  • 6.72″ फुलएचडी+ 120हर्ट्ज़ डिस्प्ले
  • क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6 जेन 1
  • 6जीबी रैम + 128जीबी स्टोरेज
  • 50एमपी डुअल रियर कैमरा
  • 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
  • 44वॉट फास्ट चार्जिंग
  • 6,000एमएएच बैटरी

परफॉर्मेंस

आइकू ज़ेड9एक्स 5जी फोन को एंड्रॉयड 14 आधारित फनटच ओएस 14 पर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना Qualcomm Snapdragon 6 Gen 1 आक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है जो 2.2गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड पर रन करता है। वहीं ग्राफिक्स के ​लिए इस फोन में एड्रेनो 710 जीपीयू दिया गया है।

मेमोरी

यह मोबाइल 8GB Extended RAM भी सपोर्ट करता है जो फिजिकल रैम में वचुर्अल रैम को जोड़कर आइकू ज़ेड9एक्स को 14जीबी रैम (6GB+8GB) की ताकत प्रदान करती है। वहीं स्मार्टफोन 128जीबी इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसे 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।

डिस्प्ले

iQOO Z9x 5G फोन 20.06:9 आस्पेक्ट रेश्यो पर बना है जिसमें 2408 × 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.72 इंच की FHD+ डिस्प्ले दी गई है। यह पंच-होल स्टाइल वाली स्क्रीन है जो एलसीडी पैनल पर बनी है। इस डिस्प्ले पर 120Hz रिफ्रेश रेट तथा 1000nits हाई ब्राइटनेस मिलती है।

कैमरा

फोटोग्राफी के लिए आइकू ज़ेड9एक्स डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया गया है जो एफ/2.4 अपर्चर वाले 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी खींचने तथा रील्स बनाने के लिए इस फोन में एफ/2.05 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मौजूद है

बैटरी

पावर बैकअप के लिए iQOO Z9x 5G फोन को तगड़ी 6,000mAh Battery से लैस कर बाजार में उतारा गया है। वहीं बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए फोन में 44W फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है। ब्रांड के मुताबिक इसे सिर्फ 30 मिनट चार्ज पर लगाकर 10 घंटे लगातार मूवी या वीडियो देख सकते हैं।

खास फीचर्स

आइकू ज़ेड9 एक्स 5जी फोन IP64 रेटिंग के साथ लाया गया था जो इसे पानी व धूल से सुरक्षित रखती है। यह मोबाइल 300% Audio Booster तकनीक सपोर्ट करता है तथा साथ ही इसमें Dual Stereo Speakers भी मिलते हैं। फोन में 3.5mm हेडफोन जैक मौजूद है। इसके साथ 2 साल की Android OS तथा 3 साल की Security अपडेट भी मिलती है।

The post 11,999 रुपये में 6000mAh बैटरी और 6GB RAM वाला 5G Phone! जल्दी करें, सिर्फ कुछ ही दिन मिलेगा सस्ता first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/6gb-ram-5g-phone-under-12000-iqoo-z9x-offer-details/feed/ 0
12 हजार से भी कम में खरीदें ये 8GB RAM वाला 5G Mobile, मिल रहा है ₹3,500 से भी ज्यादा का डिस्काउंट https://www.91mobiles.com/hindi/8gb-ram-phone-under-12000-with-discount-offer-realme-narzo-70x/ https://www.91mobiles.com/hindi/8gb-ram-phone-under-12000-with-discount-offer-realme-narzo-70x/#respond Wed, 22 Jan 2025 04:06:27 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=165010 इस 8जीबी रैम वाले 5जी फोन को 11,498 रुपये में खरीदा जा सकता है।

The post 12 हजार से भी कम में खरीदें ये 8GB RAM वाला 5G Mobile, मिल रहा है ₹3,500 से भी ज्यादा का डिस्काउंट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

रियलमी ने पिछले साल इंडिया में अपनी ‘नारज़ो’ सीरीज के तहत 70एक्स 5जी फोन लॉन्च किया था जो 8GB RAM और MediaTek Dimensity 6100+ प्रोसेसर की ताकत से लैस होकर आया था। उस वक्त यह फोन 14,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च हुआ था लेकिन अब इस पर 3,501 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है जिसके बाद realme narzo 70x 5G फोन को 11,498 रुपये में खरीदा जा सकता है।

रियलमी 5जी फोन पर ऑफर

  • realme narzo 70x 5G फोन शॉपिंग साइट अमेजन पर तगड़े डिस्काउंट के साथ बेचा जा रहा है।
  • फोन का 8GB RAM मॉडल 14,999 रुपये में लॉन्च हुआ था लेकिन अब इस पर 3,501 रुपये की छूट मिल रही है।
  • अमेजन वेबसाइट पर डिस्काउंट के साथ इस 8जीबी रैम वाले 5जी फोन को 11,498 रुपये में खरीदा जा सकता है।
  • यह 3500 रुपये से भी ज्यादा का डिस्काउंट सभी यूजर्स को मिल रहा है तथा इसके लिए किसी क्रेडिट कार्ड की जरूरत नहीं है।
  • लगे हाथ बताते चलें कि नारज़ो 70एक्स का 6GB RAM वेरिएंट इस वक्त अमेजन पर ₹13,498 में बिक रहा है।
  • अंतर साफ है कि फोन के 8जीबी रैम का रेट 6जीबी रैम से पूरे 2 हजार रुपये कम है। यानी इसे लेना फायदे का सौदा है।

realme narzo 70x 5G फोन को सस्ते रेट पर खरीदने के लिए तथा इसपर मिल रहे ऑफर की विस्तृत जानकारी के लिए (यहां क्लिक करें)

realme narzo 70x 5G स्पेसिफिकेशन्स

  • मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6100+ चिपसेट
  • 8जीबी रैम + 128जीबी स्टोरेज
  • 6.72″ एचडी+ 120हर्ट्ज़ डिस्प्ले
  • 50एमपी डुअल रियर कैमरा
  • 8 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा
  • 45वॉट 5,000एमएएच बैटरी

डिस्प्ले : realme narzo 70x 5G फोन में 1080 x 2400 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.72 इंच की एचडी+ पंच होल डिस्प्ले मिलती है। यह स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट, 1500:1 कंट्रास्ट रेश्यो और 950nits पिक ब्राइटनेस जैसे फीचर्स सपोर्ट करती है।

प्रोसेसर : realme narzo 70x 5G एंड्राइड 14 पर लॉन्च हुआ है जो रियलमी यूआई 5.0 पर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इसमें MediaTek Dimensity 6100+ ऑक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है जो 2.2Ghz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए माली जी57 जीपीयू लगाया है।

कैमरा : कैमरा फीचर्स की बात करें तो realme narzo 70x 5G डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा लेंस और दो मेगापिक्सल का अन्य लेंस लगा हुआ है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

बैटरी : realme narzo 70x 5G को पावर देने के लिए डिवाइस में 5000mAh की बड़ी बैटरी मौजूद है। इसे फटाफट चार्ज करने के लिए 45वॉट सुपरवूक चार्जिंग का सपोर्ट मिल रहा है। कंपनी का दावा है कि यह केवल 31 मिनट में 50% तक चार्ज हो जाता है।

अन्य फीचर्स : अन्य फीचर्स की बात करें तो मोबाइल रेन वाटर टच फीचर, एयर जेस्चर फीचर, इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, डुअल स्टीरियो स्पीकर, पानी और धूल से बचाव वाली आईपी54 रेटिंग से लैस है। कनेक्टिविटी के लिहाज से इसमें वाई-फाई, ब्लूटूथ, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट जैसे ऑप्शन मिलते हैं।

realme narzo 70x 5G खरीदें या नहीं

8GB RAM वाला 5G Mobile 12 हजार से भी कम में मिल रहा है तो यह बेस्ट सौदा है। वहीं नारज़ो 70एक्स का प्रोसेसर भी बढ़िया है जो स्मूथ व लैगफ्री परफॉर्मेंस प्रदान करने की क्षमता रखता है। इस फोन का कैमरा और बैटरी दोनों यूजर्स को एवरेज एक्सपीरियंस दे सकते हैं तो जिसे इस बजट में बुरा नहीं कहा जाएगा।

वहीं 8GB RAM Phone Under 12000 की कैटेगरी में इस वक्त Realme C65 5G, Infinix Hot 50 5G और POCO C75 के साथ ही इसी महीने लॉन्च हुआ Tecno Spark 30C भी अच्छा विकल्प है। वहीं 10 हजार रुपये तक के बजट में लेटेस्ट Redmi 14C 5G, Moto G45 5G और Redmi A4 भी देखें जा सकते हैं।

The post 12 हजार से भी कम में खरीदें ये 8GB RAM वाला 5G Mobile, मिल रहा है ₹3,500 से भी ज्यादा का डिस्काउंट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/8gb-ram-phone-under-12000-with-discount-offer-realme-narzo-70x/feed/ 0