Phone Under Rs 8000 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Fri, 29 Mar 2024 07:50:54 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 Exclusive: ₹10,000 के बजट में Realme ला रहा 6GB RAM और 256GB मैमोरी वाला स्मार्टफोन https://www.91mobiles.com/hindi/realme-to-launch-6gb-ram-and-256gb-memory-phone-under-rs-10000-exclusive/ https://www.91mobiles.com/hindi/realme-to-launch-6gb-ram-and-256gb-memory-phone-under-rs-10000-exclusive/#respond Fri, 29 Mar 2024 07:50:54 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=135557 91मोबाइल्स को मिली एक्सक्लूसिव जानकारी के अनुसार, कंपनी 10,000 रुपये के प्राइस में एक नया फोन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है जिसमें 6GB की रैम के साथ यूजर्स को 256GB की स्टोरेज मिलेगी।

The post Exclusive: ₹10,000 के बजट में Realme ला रहा 6GB RAM और 256GB मैमोरी वाला स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

भारत की प्रमुख मोबाइल निर्माता कंपनी Realme ने हाल में भारत में अपना नया फोन Realme 12X को पेश किया है। वहीं अब कंपनी एक और बजट फोन की तैयारी कर रही है। 91मोबाइल्स को मिली एक्सक्लूसिव जानकारी के अनुसार, कंपनी 10,000 रुपये के प्राइस में एक नया फोन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है जिसमें 6GB की रैम के साथ यूजर्स को 256GB की स्टोरेज मिलेगी। हालांकि अभी इस फोन के मॉडल नंबर या सीरीज के बारे में जानकारी नहीं है, लेकिन इतना जरूर बताया गया है कि Realme का यह फोन पोको, आईटेल, टेक्नो और इनफिनिक्स जैसे ब्रांड के बजट फोन को टक्कर देने के लिए आएगा।

रियलमी के इस बजट फोन के बारे में यह भी बताया गया है कि कंपनी इसे यूथ को ध्यान में रख कर बना रही है, जो ज्यादा डाटा का उपयोग करते हैं। हालांकि फोन के लॉन्च डेट के बारे में ज्यादा जानकारी तो नहीं मिली, लेकिन इतना जरूर बताया गया है कि यह फोन अप्रैल के तीसरे सप्ताह तक लॉन्च किया जा सकता है। इसके साथ ही एक बात स्पष्ट कर दी गई है कि यह एक 4G स्मार्टफोन होगा।

हाल में कंपनी के एक नए फोन मॉडल Realme C65 को लेकर कई जानकारियां आई हैं। ऐसे में आशा कर सकते हैं कि यह फोन ​रियलमी सी65 4G हो सकता है।

Realme का बजट स्मार्टफोन पोर्टफोलियो

रियलमी का बजट फोन पोर्टफोलियो देखें, तो कंपनी के पास 10,000 रुपये के प्राइस ब्रैकेट में काफी फोन हैं, जहां realme C53 6GB रैम के साथ 128GB स्टोरेज वाला मॉडल है। वहीं realme C55 में एक मॉडल है, जो 8GB रैम और 128GB स्टोरेज में आता है। इसकी कीमत लगभग 13 हजार रुपये है। ऐसे में कंपनी 10,000 रुपये के बजट में 6GB रैम और 256GB मैमोरी वाला एंड्रॉयड फोन लॉन्च कर यूजर्स नई च्वाइस देने की कोशिश करेगी।

realme C65 के लीक स्पेसिफिकेशन

हाल में आई खबर के अनुसार वियतनाम में 4 अप्रैल को realme C65 को लॉन्च किया जाएगा। यह 4G फोन होगा जो लो बजट में लाया जाएगा। अबत तक जो लीक आए हैं उसके मुताबिक इस फोन में 8GB RAM, MediaTek Helio G88 चिपसेट, 50MP Camera और 5,000mAh Battery जैसी स्पेसिफिकेशन्स मिलेगी। वहीं भारत में कंपनी इसका एक वेरियंट 6जीबी रैम और 256जीबी की मैमोरी के साथ पेश कर सकती है।

The post Exclusive: ₹10,000 के बजट में Realme ला रहा 6GB RAM और 256GB मैमोरी वाला स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/realme-to-launch-6gb-ram-and-256gb-memory-phone-under-rs-10000-exclusive/feed/ 0
10 सस्ते मोबाइल फोन, जो मजबूत बॉडी और शानदार फीचर्स के साथ देंगे लंबा साथ https://www.91mobiles.com/hindi/smartphone-under-8000-price/ https://www.91mobiles.com/hindi/smartphone-under-8000-price/#respond Thu, 30 Jun 2022 06:52:44 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=83239 आठ हजार रुपये के बजट में बेस्ट स्मार्टफोन

The post 10 सस्ते मोबाइल फोन, जो मजबूत बॉडी और शानदार फीचर्स के साथ देंगे लंबा साथ first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

इंडियन मोबाइल यूजर्स की बड़ी गिनती ऐसी है जो सस्ते स्मार्टफोन चलाना पसंद करती है। ये फोन उपभोक्ता कम बजट वाले लो प्राइस मोबाइल फोन खरीदा चाहते हैं जो लंबे समय तक उनका साथ निभा सके। बहुत से ऐसे टेक ब्रांड हैं जो लो बजट स्मार्टफोन लॉन्च करते हैं तथा इनकी कीमत 10 हजार रुपये से भी कम होती है। कम कीमत के मोबाइल फोन लेने वाले ऐसे ही मोबाइल यूजर्स के लिए हम इंडियन मार्केट में मौजूद 8,000 रुपये से भी कम कीमत वाले 10 स्मार्टफोंस की लिस्ट लेकर आए हैं। इन स्मार्टफोंस का प्राइस भी आठ हजार रुपये से कम है तथा ये आर्कषक लुक, शानदार फीचर व दमदार स्पेसिफिकेशन्स के साथ ताकतवर बिल्ड क्वॉलिटी रखते हैं। इस लिस्ट में 8000 रुपये से भी सस्ते Realme, Redmi, Samsung, Tecno, Lava और Infinix स्मार्टफोन शामिल हैं।

Realme C30

प्राइस : 7,499 रु

Smartphone under 8000 price

रियलमी सी30 इस बजट सेग्मेंट का सबसे लेटेस्ट स्मार्टफोन है। यह मोबाइल फोन 7,499 रुपये की कीमत पर लॉन्च हुआ है जिसमें 2 जीबी रैम के साथ 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज मिलती है। Realme C30 का 3GB RAM + 32GB Storage वेरिएंट 8,299 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है। इस रियलमी मोबाइल में 6.5 इंच एचडी+ डिस्प्ले के साथ 8MP रियर और 5MP सेल्फी कैमरा दिया गया है। वहीं प्रोसेसिंग के लिए यह मोबाइल फोन Unisoc T612 चिपसेट तथा पावर बैकअप के लिए 5,000एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है।

Realme Narzo 50i

प्राइस : 7,499 रु

Smartphone under 8000 price

रियलमी नारज़ो 50आई को 2GB RAM + 32GB Storage के साथ 7,499 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है। यह रियलमी मोबाइल भी 6.5 इंच एचडी+ डिस्प्ले के साथ फोटोग्राफी के लिए 8MP रियर और 5MP सेल्फी कैमरा सपोर्ट करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन में Realme UI Go edition के साथ Unisoc T612 दिया गया है तथा पावर बैकअप के लिए यह मोबाइल फोन 5,000mAh बैटरी सपोर्ट करता है।

Redmi 9A

प्राइस : 7,499 रु

Smartphone under 8000 price

Xiaomi Redmi 9A 2GB RAM + 32GB Storage 7,499 रुपये तथा फोन का 3GB RAM + 32GB Storage वेरिएंट 7,999 रुपये की कीमत पर मार्केट में सेल के लिए उपलब्ध है। इस मोबाइल फोन में 6.53 इंच की एचडी+ डिसप्ले दी गई है। 2.0गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ यह रेडमी मोबाइल MediaTek Helio G25 चिपसेट पर रन करता है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 13MP रियर और 5MP सेल्फी कैमरा दिया गया है तथा पावर बैकअप के लिए यह स्मार्टफोन 5000mAh Battery सपोर्ट करता है।

Redmi 9A Sport

प्राइस : 6,999 रु

Smartphone under 8000 price

रेडमी 9ए सपोर्ट स्मार्टफोन का 2GB RAM + 32GB Storage वेरिएंट 6,999 रुपये में खरीदा जा सकता है तथा इस मोबाइल फोन का 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 7,999 रुपये में सेल के लिए उपलब्ध है। यह शाओमी फोन भी 6.53 इंच की एचडी+ डिसप्ले सपोर्ट करता है तथा फोटोग्राफी के लिए इस मोबाइल फोन में 13MP रियर और 5MP सेल्फी कैमरा दिया गया है। प्रोसेसिंग के लिए यह स्मार्टफोन MediaTek Helio G25 चिपसेट सपोर्ट करता है तथा पावर बैकअप के लिए Redmi 9A Sport में 10वॉट 5,000एमएएच बैटरी दी गई है।

Samsung Galaxy A03 Core

प्राइस : 7,499 रु

Smartphone under 8000 price

सैमसंग गैलेक्सी ए03 कोर स्मार्टफोन 7,449 रुपये की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध है जिसमें 2 जीबी रैम के साथ 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज मिलती है। यह सैमसंग फोन 6.5 इंच की एचडी+ इनफिनिटी ‘वी’ डिसप्ले सपोर्ट करता है। प्रोसेसिंग के लिए गैलेक्सी ए03 कोर में 1.6गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाला आक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए यह मोबाइल 8MP रियर कैमरा और 5MP सेल्फी कैमरा सपोर्ट करता है तथा पावर बैकअप के लिए फोन में 5,000एमएएच बैटरी दी गई है।

Infinix Smart 6

प्राइस : 7,299 रु

Smartphone under 8000 price

इनफिनिक्स स्मार्ट 6 स्मार्टफोन इंडिया में 7,299 रुपये की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध है। यह मोबाइल फोन 2 जीबी रैम के साथ 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। स्पेसिफिकेशन्स के मामले में भी यह सस्ता स्मार्टफोन बेहद दमदार है जिसमें 6.6 इंच की एचडी+ डिसप्ले दी गई है। फोटोग्राफी के लिए यह स्मार्टफोन 8 मेगापिक्सल डुअल रियर तथा 5 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा सपोर्ट करता है। यह स्मार्टफोन Mediatek Helio A22 चिपसेट पर रन करता है। इसी तरह पावर बैकअप के लिए Infinix Smart 6 में 5,000एमएएच बैटरी दी गई है।

Tecno Spark Go 2022

प्राइस : 7,499 रु

Smartphone under 8000 price

टेक्नो स्पार्क गो 2022 स्मार्टफोन 7,499 रुपये की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध है जिसमें 2 जीबी रैम के साथ 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज मिलती है। यह मोबाइल फोन IPX2 रेटिड 6.52 इंच की एचडी+ डिसप्ले सपोर्ट करता है। फोन में MediaTek Helio A20 चिपसेट मौजूद है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 13MP Dual Rear Camera और 8MP Selfie Camera दिया गया है। इसी तरह पावर बैकअप के लिए यह स्मार्टफोन 5,000mAh Battery सपोर्ट करता है।

Tecno Pop 5 LTE

प्राइस : 6,599 रु

Smartphone under 8000 price

टेक्नो पॉप 5 एलटीई स्मार्टफोन 6,599 रुपये की शुरूआती कीमत पर भारतीय बाजार में सेल के लिए उपलब्ध है। यह मोबाइल फोन 2 जीबी रैम के साथ 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। Tecno Pop 5 LTE में 6.52 इंच की एचडी+ डिसप्ले दी गई है तथा फोटोग्राफी के लिए यह फोन 8एमपी डुअल रियर तथा 5एमपी सेल्फी कैमरा सपोर्ट करता है। पावर बैकअप के लिए इस टेक्नो फोन में 5,000एमएएच बैटरी मौजूद है।

Lava Z3

प्राइस : 7,499 रु

Smartphone under 8000 price

लावा ज़ेड3 7,499 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है जो 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज सपोर्ट करता है। इस फोन में 6.52 इंच एचडी+ डिसप्ले दी गई है तथा प्रोसेसिंग के लिए यह फोन मीडियाटेक हीलियो जी20 चिपसेट सपोर्ट करता है। फोटोग्राफी के लिए 8 मेगापिक्सल डुअल रियर और 5 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा दिया गया है तथा पावर बैकअप के लिए फोन में 5,000एमएएच बैटरी मौजूद है।

Lava X2

प्राइस : 6,999 रु

Smartphone under 8000 price

लावा एक्स2 स्मार्टफोन 6,999 रुपये की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध है जिसमें 2 जीबी और 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। यह मोबाइल फोन 6.5 इंच की एचडी+ डिसप्ले सपोर्ट करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस मोबाइल फोन में MediaTek Helio A25 चिपसेट दिया गया है तथा फोटोग्राफी के लिए यह फोन 8 एमपी डुअल रियर तथा 5 एमपी सेल्फी कैमरा सपोर्ट करता है। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इसमें 5,000एमएएच बैटरी दी गई है।

The post 10 सस्ते मोबाइल फोन, जो मजबूत बॉडी और शानदार फीचर्स के साथ देंगे लंबा साथ first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/smartphone-under-8000-price/feed/ 0
8,000 रुपये से कम कीमत वाले टाॅप 10 स्मार्टफोन, ये हैं सस्ते बजट में बेस्ट ऑप्शन https://www.91mobiles.com/hindi/10-best-smartphone-under-rs-8000-in-india/ https://www.91mobiles.com/hindi/10-best-smartphone-under-rs-8000-in-india/#respond Fri, 18 Dec 2020 06:53:58 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=51956 इसमें Samsung, Xiaomi, OPPO, VIVO, Realme, Micromax, Infinix व Tecno जैसे ब्रांड्स शामिल है

The post 8,000 रुपये से कम कीमत वाले टाॅप 10 स्मार्टफोन, ये हैं सस्ते बजट में बेस्ट ऑप्शन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

इंडियन स्मार्टफोन मार्केट में लो बजट से लेकर हाईएंड फ्लैगशिप सेग्मेंट तक सभी कीमत वाले स्मार्टफोन लाॅन्च होते हैं। मोबाइल उपभोक्ता अपनी जरूरत और शौक के हिसाब से स्मार्टफोंस को पसंद करते हैं। हर प्राइस सेग्मेंट में स्मार्टफोन मौजूद रहने के बावजूद इंडिया में ऐसे लोगों की बड़ी तादाद है जो लो बजट में स्मार्टफोन खरीदना पसंद करती है। यूजर्स की जरूरत को समझते हुए लगभग हर मोबाइल ब्रांड इस सेग्मेंट में अपने स्मार्टफोंस लेकर आता है। अपने ऐसे ही पाठकों को लिए आज हमनें इस साल लाॅन्च हुए ऐसे 10 स्मार्टफोंस की लिस्ट बनाई है जो 8,000 रुपये से कम के बजट में बेहतरीन स्पेसिफिकेशन्स प्रदान करते हैं। इस सूची में Samsung, Xiaomi, OPPO, VIVO, Realme और Micromax, InfinixTecno जैसे ब्रांड्स शामिल है, जिन्हें उपभोक्ता अपनी पसंद के अनुसार चुन सकते हैं।

Micromax In 1b

इस लिस्ट में इंडियन कंपनी माइक्रोमैक्स भी शुमार है, जिसने लंबे समय बाद फिर से स्मार्टफोन मार्केट में एंट्री ली है। कंपनी ने Micromax In 1b नाम के साथ अपना सस्ता स्मार्टफोन लॉन्च किया है जो दो वेरिएंट्स में सेल के लिए उपलब्ध है। फोन के बेस वेरिएंट में 2 जीबी रैम के साथ 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसकी कीमत 6,999 रुपये है। इसी तरह माइक्रोमैक्स इन 1बी के दूसरे वेरिएंट में 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी की मैमोरी दी गई है और इसका मूल्य सिर्फ 7,999 रुपये है।

10 best smartphone under rs 8000 in india

Micromax IN 1b स्मार्टफोन को 20:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली 6.52-इंच की एचडी+ डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है। यह फोन एंडरॉयड 11 रेडी है जो 2.3गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक हीलियो जी35 चिपसेट पर रन करता है। फोटोग्राफी के लिए यह फोन एफ/1.8 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी रियर कैमरा सपोर्ट करता है। वहीं सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ ही पावर बैकअप के लिए इस फोन को 10वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक वाली 5,000एमएएच की बड़ी बैटरी से लैस किया गया है। यह भी पढ़ें: 1,000 रुपये के बजट में 5 बेस्ट नॉन चाइनीज फोन, नोकिया, माइक्रोमैक्स और लावा

Samsung Galaxy M01

सैमसंग गैलेक्सी एम01 19:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली 5.7 इंच की एचडी+ इनफिनिटी-वी डिसप्ले सपोर्ट करता है। एंडरॉयड 10 आधारित वनयूआई के साथ इस फोन में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 439 चिपसेट दिया गया है। यह फोन 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज सपोर्ट करता है, जिसकी कीमत सिर्फ 7,999 रुपये है। डुअल सिम व 4जी वोएलटीई के साथ सिक्योरिटी के लिए जहां यह फोन फेस अनलॉक फीचर सपोर्ट करता है वहीं पावर बैकअप के लिए गैलेक्सी एम01 में 4,000एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है।

10 best smartphone under rs 8000 in india

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Samsung Galaxy M01 डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता। फोन के बैक पैनल पर फ्लैश लाईट के साथ एफ/2.2 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जिसके साथ फोन में एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर मौजूद है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए सैमसंग गैलेक्सी एम01 एफ/2.2 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। सैमसंग ने अपने फोन को फोन डॉल्बी एटमॉस तकनीक से लैस कर बाजार में उतारा है। इसके साथ ही सैमसंग हेल्थ ऐप भी फोन में प्री-इंस्टाल्ड है।

Xiaomi Redmi 9A

‘रेडमी 9’ सीरीज़ में 2 सितंबर को लॉन्च हुआ Xiaomi Redmi 9A बाजार में दो वेरिएंट्स में सेल के लिए उपलब्ध है। इनमें 2 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 6,799 रुपये तथा 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 7,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। शाओमी रेडमी 9ए 20:9 आस्पेक्ट रेशियो 6.53 इंच की एचडी+ एलसीडी डिसप्ले सपोर्ट करता है।

10 best smartphone under rs 8000 in india

Xiaomi Redmi 9A एंडरॉयड 10 आधारित मीयूआई 12 के साथ मीडियाटेक हीलियो जी25 चिपसेट पर रन करत है। फोटोग्राफी के लिए यह फोन 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। रियल डुअल सिम व 4जी वोएलटीई सपोर्ट के साथ ही सिक्योरिटी के लिए फोन में सिर्फ फेस अनलॉक फीचर दिया गया है। यह फोन 10वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 5,000एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है। यह भी पढ़ें: इन 10 स्टेप्स से खुद ही करें अपने आधार कार्ड में नाम, एड्रेस समेत अन्य बदलाव

Infinix Smart 4 Plus

इनफिनिक्स ब्रांड ने जुलाई में अपना बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन इनफिनिक्स स्मार्ट 4 प्लस लॉन्च किया था जो 10वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 6,000एमएएच की बड़ी बैटरी से लैस है। यह फोन 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है और सिर्फ 7,999 रुपये की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध है। यह फोन 20.5:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली 6.82 इंच की एचडी+ डिसप्ले सपोर्ट करता है।

10 best smartphone under rs 8000 in india

एंडरॉयड 10 पर लॉन्च हुआ है Infinix Smart 4 Plus फोन ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो ए25 प्रोसेसर पर रन करता है। फोटोग्राफी के लिए Infinix Smart 4 Plus के बैक पैनल पर डुअल रियर कैमरा दिया गया है जिसका प्राइमरी सेंसर 13 मेगापिक्सल का है। इसी तरह सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए यह फोन 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

Realme C12

पिछले महीने लॉन्च हुआ रियलमी सी12 भी 6,000एमएएच की पावरफुल बैटरी से लैस है जो 10वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है। यह स्मार्टफोन रिवर्स चार्जिंग फीचर से लैस हैं। बाजार में इस फोन को 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज के साथ उतारा गया है जिसकी कीमत 8,999 रुपये है। फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह फोन 20:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली 6.5 इंच की एचडी+ डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है।

10 best smartphone under rs 8000 in india

रियलमी सी12 एंडरॉयड 10 आधारित रियलमी यूआई के साथ मीडियाटेक के हीलियो जी35 चिपसेट पर रन करता है। यह फोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है जिसमें 13 मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर के साथ 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर और 2 मेगापिक्सल का ही टेलीफोटो लेंस दिया गया है। इसी तरह सेल्फी के लिए यह फोन 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

POCO C3

पोको सी3 को दो वेरिएंट्स में लाॅन्च किया गया है। फोन का बेस वेरिएंट 3 जीबी रैम मैमोरी के साथ 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है तथा इसकी कीमत 7,499 रुपये है। इसी तरह फोन के दूसरे वेरिएंट में 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है और इस वेरिएंट को 8,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है। इसे Arctic Blue, Lime Green और Matte Black कलर में खरीदा जा सकता है।

10 best smartphone under rs 8000 in india

यह फोन 20:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली 6.53 इंच की एचडी+ सिनेमैटिक डिसप्ले सपोर्ट करता है जो पी2आई कोटेड है। एंडरॉयड 10 आधारित मीयूआई 12 के साथ यह फोन मीडियाटेक हीलियो जी35 चिपसेट पर रन करता है। फोटोग्राफी के लिए बैक पैनल पर 13एमपी प्राइमरी + 2एमपी मैक्रो + 2एमपी डेफ्थ सेंसर तथा फ्रंट पैनल पर 5 एमपी सेल्फी सेंसर मौजूद है। POCO C3 डुअल सिम, 4जी वोएलटीई, 3.5एमएम जैक के साथ फेस अनलॉक फीचर सपोर्ट करता है वहीं पावर बैकअप के लिए इस फोन में 5,000एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है। यह भी पढ़ें: नया स्मार्टफोन खरीदने से पहले इन 7 बातों का जरूर रखें ध्यान

OPPO A1k

ओपो ए1के 7,490 रुपये की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध है जो 2 जीबी रैम + 32 जीबी इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। इस फोन को 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास से प्रोटेक्टेड 6.1-इंच की एलसीडी डिसप्ले पर बना है। OPPO A1k को एंडरॉयड के लेटेस्ट ओएस एंडरॉयड 9 पाई आधारित कलरओएस 6 पर पेश किया गया है जो आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक 6762 चिपसेट पर रन करता है।

10 best smartphone under rs 8000 in india

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो OPPO A1k के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 8-मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए यह फोन एफ/2.0 अपर्चर वाला 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। यह एक डुअल सिम फोन है जो 4जी एलटीई सपोर्ट करता है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही इस फोन में सिक्योरिटी के लिए फेस अनलॉक फीचर दिया गया है। वहीं पावर बैकअप के लिए OPPO A1k को कंपनी द्वारा 4,000एमएएच की दमदार बैटरी पर लॉन्च किया गया है। इस ओपो स्मार्टफोन को रेड और ब्लैक कलर वेरिएंट में खरीदा जा सकता है।

Tecno Spark 6 Air

टेक्नो का यह फोन भारतीय बाजार में 3 वेरिएंट्स में सेल के लिए उपलब्ध है। फोन का बेस वेरिएंट 2 जीबी रैम मैमोरी के साथ 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है जिसकी कीमत 7,999 रुपये है। इसी तरह दूसरा वेरिएंट 3 जीबी रैम मैमोरी के साथ 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है और यह 8,499 रुपये की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध है। वहीं फोन के 3 जीबी रैम के साथ 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है जिसे महज़ 8,699 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है।

10 best smartphone under rs 8000 in india

यह फोन 20.5:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली 7 इंच की डिसप्ले सपोर्ट करता है। एंडरॉयड 10 आधारित हाईओएस 6.2 के साथ इस फोन में मीडियाटेक हीलियो ए25 चिपसेट दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए बैक पैनल पर एफ/1.8 अपर्चर वाला 13एमपी प्राइमरी सेंसर + 2एमपी डेप्थ सेंसर + एआई लेंस मौजूद है। इसी तरह सेल्फी के लिए यह फोन एफ/2.0 अपर्चर वाला 8एमपी फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। डुअल सिम, 4जी वोएलटीई, रियर फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फीचर के साथ ही पावर बैकअप के लिए टेक्नो स्पार्क 6 एयर में 6,000एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है।

Vivo Y1s

यह फोन 2 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च हुआ है जो 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। फोन की कीमत 7,990 रुपये है जिसके साथ 4,550 रुपये के जियो बेनिफिट भी मिलते हैं। वीवो वाई1एस 88.5 प्रतिशत के स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो पर बना है जो 720 x 1520 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.22 इंच की एचडी+ फुलव्यू एलसीडी डिसप्ले सपोर्ट करता है। एंडरॉयड 10 आधारित फनटच ओएस 10.5 के साथ इस फोन में मीडियाटेक का हीलियो पी35 चिपसेट दिया गया है।

10 best smartphone under rs 8000 in india

फोटोग्राफी के लिए बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ एफ/2.2 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा सेंसर दिया गया है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह फोन एफ/1.8 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। Vivo Y1s डुअल सिम, 4जी वोएलटीई के साथ ही 3.5एमएम जैक भी सपोर्ट करता है। सिक्योरिटी के लिए जहां फेस अनलॉक फीचर दिया गया है वहीं पावर बैकअप के लिए यह स्मार्टफोन 4,030एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है। यह भी पढ़ें: जानें अपने OS को, कैसे बनाता है यह हर ब्रांड को अलग और स्मार्टफोन को खास

Realme C11

रियलमी सी11 स्मार्टफोन 2 जीबी रैम मैमोरी के साथ 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है जिसकी कीमत सिर्फ 7,499 रुपये है। इस फोन को 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 1600 × 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.5 इंच की एचडी+ डिसप्ले सपोर्ट करता है। रियलमी सी11 एंडरॉयड 10 आधारित रियलमी यूआई पर काम करता है तथा प्रोसेसिंग के लिए 2.3गीगाहर्ट्ज़ स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक हीलियो जी35 चिपसेट दिया गया है। वहीं ग्राफिक्स के लिए यह फोन IMG PowerVR GE8320 जीपीयू सपोर्ट करता है।

10 best smartphone under rs 8000 in india

फोटोग्राफी के लिए बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश लाईट के साथ एफ/2.2 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर + एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का पोर्टरेट लेंस दिया गया है तथा सेल्फी के लिए रियलमी सी11 में एफ/2.4 अपचर्रर वाला 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। Realme C11 डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। सिक्योरिटी के लिए फेस अनलॉक सेंसर सपोर्ट करता है वहीं पावर बैकअप के लिए 5,000एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है। भारतीय बाजार में इस फोन को Rich Green और Rich Gray कलर में खरीदा जा सकता है।

The post 8,000 रुपये से कम कीमत वाले टाॅप 10 स्मार्टफोन, ये हैं सस्ते बजट में बेस्ट ऑप्शन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/10-best-smartphone-under-rs-8000-in-india/feed/ 0