The post PhonePe में UPI ID कैसे डिलीट करें, जानें सबसे आसान तरीका first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
भारत में कोरोना महामारी और नोटबंदी के दौरान से यूपीआई ऐप्स (UPI Apps) पेमेंट्स के लिए काफी पॉपुलर हुए हैं। ये पेमेंट्स ऐप्स भारत के हर कोने पर पहुंच चुकी हैं। यहां तक तक ग्रामीण इलाकों में भी ये इसका खूब उपयोग किया जा रहा है। यूपीआई ऐप्स की बात करें, तो PhonePe भारत में इस्तेमाल होने वाला पॉपुलर ऐप है। अगर आप इस यूपीआई ऐप का उपयोग नहीं कर रहे हैं, तो आइए आपको बताते हैं PhonePe में UPI ID कैसे डिलीट कर सकते हैं।
स्टेप-1: सबसे पहले आप अपने स्मार्टफोन में PhonePe ऐप ओपन करें।

स्टेप-2: दायीं ओर ऊपर प्रोफाइल फोटो पर क्लिक करें और जिस बैंक के यूपीआई आईडी को डिलीट करना है, उसे सलेक्ट करें।

स्टेप-3: अकाउंट डिटेल के पेज पर आपको सबसे नीचे डिलीट का बटन दिखाई देगा। उस पर क्लिक करें और यूपीआई आईडी को डिलीट कर दें।

PhonePe से अपनी यूपीआई आईडी को डिलीट करने के लिए आपको ऐप्स के कस्टमर केयर साथ कुछ डिटेल्स शेयर करनी होंगी, जिनके बारे में हम आपको बता रहे हैं।
आपके स्मार्टफोन में इंस्टॉल फोनपे ऐप से यूपीआई आईडी डिलीट हो चुकी है। किसी भी कारण से अगर आपको PhonePe अकाउंट से अपनी यूपीआई आईडी डिलीट करनी हो, तो आप इन स्टेप्स की मदद से चुटकियों में यह कर सकते हैं।
फोनपे में अपना 8,9 और 10 डिजिट यूपीआई नंबर को डिलीट करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो करेंः
स्टेप-1: फोनपे ऐप को ओपन करने के बाद प्रोफाइल पिक्चर पर टैप करें।
स्टेप-2: फिर पेमेंट मैनेजमेंट सेक्शन के तहत यूपीआई सेटिंग्स पर क्लिक करें।
स्टेप-3: अपने यूपीआई नंबर पर टैप करें।
स्टेप-4: अब जिस यूपीआई नंबर को डीएक्टिवेट करना चाहते हैं, उसके बगल में दिए गए तीन डॉट पर क्लिक करें।
स्टेप-5: इसके बाद डीएक्टिवेट पर टैप करने के बाद प्रोसीड पर क्लिक करें। इसके बाद आपका फोनपे यूपीआई आईडी डीएक्टिवेट हो जाएगा।
नोटः एक बार डीएक्टिवेट की प्रक्रिया पूरी होन के बाद आप 8,9 और 10 नंबर वाले फोनपे यूपीआई आईडी से पैसे भेज और प्राप्त नहीं कर पाएंगे।
PhonePe में अपनी UPI आईडी और उसका पिन बनाना आसान है। इसके लिए निम्न स्टेप को फॉलो करेंः
स्टेप-1: सबसे पहले PhonePe ऐप पर जाएं और माय मनी पेज को सलेक्ट कर लें।
स्टेप-2: फिर पेमेंट मेथड मेन्यू पर जाना होगा और यहां अपना बैंक अकाउंट चुन लें।
स्टेप-3: अपना बैंक और वह खाता चुनें जिसका आप पिन सेट करना चाहते हैं।
स्टेप-4: अब डेबिट कार्ड डिटेल दर्ज करें। फिर आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी भेजा जाएगा।
स्टेप-5: ओटीपी और नया यूपीआई पिन दर्ज करें जिसे आप खाते के लिए सेट करना चाहते हैं। फिर सबमिट पर क्लिक करें। आपका UPI पिन सफलतापूर्वक सेट हो जाएगा।
आप ऐप में प्रोफाइल सेक्शन में अपने PhonePe खाते से जुड़ी UPI आईडी को एडिट कर सकते हैं।
The post PhonePe में UPI ID कैसे डिलीट करें, जानें सबसे आसान तरीका first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post PhonePe यूजर सीधे ऐप से कर सकते हैं Income Tax का भुगतान, जानें तरीका first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
फोनपे (PhonePe) देश में सबसे बड़े पेमेंट ऐप में से एक है, जो यूपीआई (UPI), रिचार्ज, बिल पेमेंट, इंश्योरेंस आदि की सुविधा प्रदान करता है। अब कंपनी ने टैक्स का भुगतान करने के लिए एक नई सुविधा की घोषणा की है। PhonePe ने अपने Android और iOS ऐप में इनकम टैक्स (Income Tax ) भुगतान की सुविधा पेश की है। इसकी मदद से टैक्सपेयर्स आसानी से और समय पर टैक्स का भुगतान कर सकते हैं। बस कुछ टैप की मदद से सेल्फ-एसेसमेंट (self-assessment) और एडवांस टैक्स का भुगतान कर पाएंगे। आयकर भुगतान के लिए यूपीआई और क्रेडिट कार्ड सपोर्ट भी मौजूद है। PhonePe का कहना है कि क्रेडिट कार्ड यूजर्स को 45 दिन की ब्याज-फ्री पीरियड मिलेगी और वे अपने बैंक के आधार पर भुगतान पर रिवॉर्ड पॉइंट अर्जित कर सकेंगे।
स्टेप-1: PhonePe ऐप लॉन्च करें और ‘रिचार्ज ऐंड बिल पेमेंट’ सेक्शन में इनकम टैक्स वाले विकल्प को चुनें।

स्टेप-2: इसके बाद इनकम टैक्स पेमेंट टाइप को चुनें। फिर सेल्फ-असेसमेंट और असेसमेंट ईयर को चुन लें।

स्टेप-3: फिर वेरिफिकेशन के लिए अपना 10 अंकों का पैन कार्ड नंबर दर्ज करें।
स्टेप-4: अब टैक्स अमाउंट दर्ज करें और पेमेंज वाले पेज पर जाएं।
स्टेप-5: पेमेंट के लिए अपना पसंदीदा तरीका चुन सकते हैं, जिनमें UPI या क्रेडिट कार्ड वाले विकल्प को भी चुन सकते हैं।
स्टेप-6: इसके बाद पेमेंट सक्सेसफुल होने वाले मैसेज का इंतजार करें।

PhonePe का कहना है कि यूजर्स को टैक्स भुगतान के एक दिन के भीतर एक यूनिक ट्रांजैक्शन रेफरेंस (UTR) नंबर प्राप्त होगा। टैक्स पेमेंट चालान नंबर आने में दो कार्य दिवस लगेंगे।
यहां यह ध्यान रखना भी महत्वपूर्ण है कि नया PhonePe फीचर केवल इनकम टैक्स पेमेंट के लिए है। आप PhonePe के माध्यम से आयकर रिटर्न (ITR) दाखिल नहीं कर सकते हैं, जो आपको आयकर विभाग की वेबसाइट के माध्यम से ही करना होगा। बता दें कि वित्तीय वर्ष 2022-2023 के लिए अपना आईटीआर दाखिल करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई, 2023 है।
The post PhonePe यूजर सीधे ऐप से कर सकते हैं Income Tax का भुगतान, जानें तरीका first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post एंडरॉयड यूजर्स के लिए आ सकता है नया मेड-इन इंडिया प्ले स्टोर, क्या गूगल को होगी परेशानी? first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
चीन को छोड़ दें तो दुनिया भर के अधिकांश देशों में Android यूजर्स की संख्या काफी है। यह यूजर्स अपने ऐप Google Play Store से डाउनलोड करते हैं। वहीं, प्ले स्टोर पर मौजूद ऐप्स को कई मैलवेयर और क्वालिटी चेक से गुजरना पड़ता है। वहीं, अब अगर एक नई रिपोर्ट की मानें तो इंडियन एंडरॉयड ग्राहकों को Google Play Store का एक नया ऑप्शन मिलने वाला है।
दरअसल, TechCrunch की रिपोर्ट के अनुसार घरेलू डिजिटल भुगतान सर्विस ऐप PhonePe ही मेड इन इंडिया ऐप स्टोर का निर्माण कर रही है। इस ऐप स्टोर की टक्कर सीधे तौर पर गूगल प्ले स्टोर से होगी। वहीं, माना जा रहा है नए ऐप स्टोर की मदद से लोकल लेवल पर यूजर के एक्सपीरिएंस को बढ़ावा दिया जाएगा। इसके अलावा कंपनी यह देखना चाहती है कि कंज्यमर्स क्या चाहते हैं इसके आधार पर आगे बढ़ेगी।
TechCrunch द्वारा देखे गए एक बिजनेस डॉक्यूमेंट के अनुसार, ऐप स्टोर इंडस्ट्री में PhonePe के आने की जानकारी बेंगलुरु स्थित स्टार्टअप द्वारा InduOS को खरीदने के बाद आई है। ऐसे में माना जा रहा है कि फोनपे का ऐप स्टोर जल्द लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, लॉन्च को लेकर अभी कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है।
आपको बता दें कि Google इस समय भारतीय ऐप स्टोर बाजार के 97 प्रतिशत पर हावी है और PhonePe, भारत में अपने 450 मिलियन रजिस्टर यूजर के साथ कब्जा करे हुए है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि PhonePe Xiaomi जैसी कंपनियों सहित स्मार्टफोन निर्माताओं के साथ अपने संबंधों को गहरा करने की कोशिश में भी है।
कंपटीशन कमीशन ऑफ इंडिया (CCI) के ऑर्डर के बाद अब कोई भी फोन मैन्यूफैक्चरर कंपनी किसी दूसरे ऐप स्टोर की सुविधा भी ले सकती है। यानी अगर फोन पे अपना ऐप स्टोर लाती है कि तो इसमें कानून अड़चन आना न के बराबर है।
The post एंडरॉयड यूजर्स के लिए आ सकता है नया मेड-इन इंडिया प्ले स्टोर, क्या गूगल को होगी परेशानी? first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post न्यू इयर पार्टी पर दोस्तों की जेब करें ढीली, Google Pay, Paytm और PhonePe पर बिल ऐसे करें शेयर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
क्रिसमस के बाद नये साल का स्वागत की तैयारियां चल रही है। आप भी अपने यार-दोस्तों के साथ न्यू इयर के मौक़े पर पार्टी की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपको पार्टी के बिल पेमेंट की चिंता न करें। आज हम आपको एक बड़े काम की ट्रिक बता रहे हैं जिसकी मदद से आप पार्टी बिल्स का पेमेंट अपने दोस्तों के साथ बांट कर पेमेंट कर सकते हैं। यहां हम आपको ऑनलाइन UPI ऐप्स – Google Pay, Paytm और PhonePe ऐप्स में बिल स्प्लिट करने के तरीक़े के बारे में जानकारी दे रहे हैं।
Google Pay, Paytm और PhonePe का बिल स्लिप्ट फीचर आपको बिल को बांटने के लिए कैलकुलेटर ऐप की जरूरत को खत्म कर देता है। इस फीचर की मदद से आप अपने दोस्तों के बीच बिल को आसानी से बांट कर अपने-अपने हिस्से का बिल पेमेंट कर सकते हैं। जैसे ही आप अपने बिल को दोस्तों के बीच बिल शेयर करते हैं तो बिल को स्प्लिट कर सकते हैं।
Google Pay, Paytm और PhonePe ऐप में बिल स्प्लिट करने के तरीकें।



The post न्यू इयर पार्टी पर दोस्तों की जेब करें ढीली, Google Pay, Paytm और PhonePe पर बिल ऐसे करें शेयर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post PhonePe ने यूज़र्स को दिया झटका, UPI के ज़रिए मोबाइल रिचार्ज करना पड़ेगा महंगा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
वालमार्ट ग्रुप की ऑनलाइन पेमेंट ऐपलिकेशन PhonePe भारत की पहली ऐप बन गई है जो UPI भुगतान के लिए शुल्क वसूलेगा। डिजिटल पेमेंट ऐप PhonePe का कहना है कि वह 50 रुपये से ज़्यादा के रिचार्ज के लिए UPI पेमेंट के लिए हर ट्रांसजेक्शन पर 1 से 2 रुपये प्रोसेसिंग फ़ीस लेगा। कंपनी का कहना है कि वह 50 रुपये से कम के मोबाइल रिचार्ज पर कोई शुल्क नहीं वसूलेगी। वहीं 51 रुपये से 100 रुपये के रिचार्ज पर 1 रुपये और 101 रुपये ज़्यादा के रिचार्ज पर फोनपे ग्राहकों से दो रुपये चार्ज करेगी।
PhonePe का कहना है कि हम बहुत छोटे पैमाने पर एक एक्सपेरिमेंट कर रहे हैं जहां कुछ यूज़र्स को मोबाइल रिचार्ज करने के लिए प्रोसेसिंग फ़ीस देनी पड़ेगी। ग्राहकों को 50 रुपये से कम के रिचार्ज पर कोई शुल्क नहीं देना होगा। हालांकि 51 रुपये से 100 रुपये के बीच के रिचार्ज के लिए 1 रुपये और 101 रुपये से ज़्यादा के रिचार्ज के लिए 2 रुपये का शुल्क देना होगा। शुरुआत में यह केवल कुछ ही यूज़र्स तक सीमित रहेगा और ज़्यादातर यूज़र्स से शुल्क नहीं लिया जाएगा या फिर 1 रुपये शुल्क लिया जाएगा।
दूसरे डिजिटल पेमेंट ऐप की तरह PhonePe पर यूजर्स से क्रेडिट कार्ड के जरिए पेमेंट करने पर प्रोसेसिंग फीस वसूली जाती है। मोबाइल बिल पेमेंट पर प्रोसेसिंग फ़ीस लेने पर PhonePe का कहना है कि ऐसा नहीं है कि केवल हम ही प्रोसेसिंग फ़ीस ले रहे हैं। मोबाइल बिल पेमेंट पर हम बहुत कम प्रोसेसिंग फ़ीस ले रहे हैं। यह भी पढ़ें : Vivo X60t Pro स्मार्टफोन Dimensity 1200 चिपसेट के साथ होगा लॉन्च, जानें क्या होंगी खूबियां
UPI ट्रांसजेक्शन के मामले में PhonePe की मार्केट में सबसे ज्यादा हिस्सेदारी है। इस साल सितंबर महीने में भारत में PhonePe के जरिए 165 करोड़ UPI आधारित भुगतान हुए हैं। मार्केट में ऐप की हिस्सेदारी करीब 40 प्रतिशत है। PhonePe को 2015 में फ्लिपकार्ट के जुड़े समीर निगम, राहुल चारी और बर्जिन इंजीनियर ने पेश किया था। इस डिजिटल पेमेंट ऐप में करीब 300 मिलियन रजिस्टर यूज़र्स जुड़े हैं। यह भी पढ़ें : Redmi Note 11, Redmi Note 11 Pro और Redmi Note 11 Pro+ स्मार्टफ़ोन की स्पेसिफिकेशन्स और क़ीमत हुई लीक, जानें खूबियां
News Source – Live Mint
The post PhonePe ने यूज़र्स को दिया झटका, UPI के ज़रिए मोबाइल रिचार्ज करना पड़ेगा महंगा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post Paytm और Phonepe को टक्कर देने My Jio ऐप में आया UPI का सपोर्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
टेलीकॉम सेक्टर में अपने नए और सस्ते प्लान के दम पर राज करने वाली रिलायंस जियो अब डिजिटल भुगतान ऐप की मार्केट में भी झंडे गाढ़ने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने हाल ही में जियो मार्ट को लॉन्च किया था, जिसके बाद अब यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) में एंट्री ले ली है। सामने आई खबरों की माने तो रिलायंस जियो ने माय जियो एप मे यूपीआई पेमेंट का सपोर्ट जोड़ दिया है।
इसके बाद माना जा रहा है कि इंडियन मार्केट में पहले से मौजूद पेटीएम, फोनपे और गूगल पे जैसे ऐप्स को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, यह फीचर फिलहाल कुछ ही यूजर्स को मिल रहा है। वहीं, कंपनी ने ऑफिशियल तौर पर इस बात की कोई जानकारी नहीं दी है।
एक वेबसाइट entrackr की रिपोर्ट के अनुसार मुताबिक माय जियो एप में वर्चुअल पेमेंट एड्रेस (VPA) का और यूपीआई आईडी एड करने का ऑप्शन आ रहा है। बता दें कि इससे पहले भी एक रिपोर्ट आई थी जिसमें कहा गया है कि रिलायंस जियो यूपीआई पेमेंट के लिए एक्किस बैंक, आईसीआईसीआई और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से बात कर रही है।

इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर एक यूजर ने माय जियो एप के यूपीआई पेमेंट फीचर का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि माय जियो एप यूजर्स के यूपीआई आईडी भी मांग रहा है। इसके बाद यूजर्स को मोबाइल नंबर, डेबिड कार्ड नंबर और बैंक अकाउंट देना पड़ रहा है।
बता दें कि हाल ही में रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने तीसरी तिमाही के नतीजे घोषित कर दिए हैं। इस घोषणा के दौरान बताया गया कि रिलायंस जियो का डाटा का इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों की संख्या बढ़ी है। कंपनी का रेवेन्यू साल दर साल 28.3 फीसदी बढ़कर 13,968 करोड़ हो गया है। रिलायंस जियो ने एक साल पहले इसी तिमाही में 831 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने अपने नतीजे में बताया कि 31 दिसंबर तक जियो के ग्राहकों की संख्या 37 करोड़ के आंकड़े को पार चुकी है। पिछले 12 महीनों में जियो ने 13 करोड़ 57 लाख ग्राहक जोड़े हैं, जबकि एक करोड़ 48 लाख नए ग्राहक पिछली तिमाही में जुड़े हैं।
The post Paytm और Phonepe को टक्कर देने My Jio ऐप में आया UPI का सपोर्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post मंहगा पेट्रोल भी लगेगा सस्ता ! पेटीएम, फोनपे और मोबिक्विक दे रहे हैं हजारों का कैशबैक, जानें कैसे पाएं लाभ first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
देश में पेट्रोल डीजल की कीमतें चरम पर पहुॅंच चुकी है। नेता लोग जहां बढ़ी कीमतों पर अपनी राजनीति की रोटियां सेंक रहे हैं वहीं आम जनता महंगाई के इस बोझ तले दबती जा रही है। पेट्रोल की आसमान छूती कीमतें कम होत नहीं नज़र आ रही है। अब यह प्राइस कब और कैसे कम होगा यह तो आपके और हमारें हाथ में तो नहीं है। लेकिन हां, थोड़ी सी समझदारी दिखाते हुए हम जैसे आम आदमी इस बोझ को कुछ हल्का कर सकते हैं। बता दें कि देश में मौजूद कई डिजीटल वॉलेट और ऐप पेट्रोल व डीजल की खरीद पर शानदार कैशबैक आॅफर दे रही है। आईये जानते हैं किस ऐप के यूज़ के आप कितना ज्यादा कैशबैक पा सकते हैं और क्या है इस लाभ उठाने का तरीका।
पेटीएम
पेटीएम इस वक्त देश में सबसे ज्यादा यूज़ की जाने वाली डिजीटल वॉलेट बन चुकी है। बड़ी दुकानों से लेकर छोटे पनवाड़ी तक पेटीएम का यूज़ करते हैं। पेट्रोल व डीजल की खरीद पर भी पेटीएम ने शानदार आॅफर पेश किए हुए हैं। पेटीएम पेट्रोल-डीजल की खरीद पर 7,500 रुपये तक का कैशबैक पाने का मौका दे रही है। पेटीएम के आॅफर सेग्मेंट में जाकर आप ‘7500 फ्यूल आॅफर’ देख सकते हैं और इसमें हिस्सा ले सकते हैं।
पेटीएम की ओर से यह आॅफर 180 दिनों के लिए पेश किया गया है। यानि 6 महीनों तक पेट्रोल खरीदने पर आपको इस आॅफर का लाभ मिलता रहेगा। इस आॅफर की पहली शर्त यह है कि पेट्रोल लेते हुए आपको कम से कम 50 का भुगतान पेटीएम से करना होगा। पेट्रोल लेने की हर ट्रांजेक्शन पर यूजर को जहां विभिन्न प्लेटफॉर्म के कूपन मिलेंगे वहीं पेमेंट पर करने पर 100 रुपये तक का कैशबैक प्राप्त होगा।

फोनपे
फोनपे भी पेट्रोल व डीजल की खरीद पर कैशबैक आॅफर दे रही है। इस ऐप से पेट्रोल या डीजल खरीदने पर यदि आप 100 रुपये की पेमेंट करते हैं तो आपको हर ट्रांजेक्शन पर 40 रुपये का कैशबैक प्राप्त होगा। फोनपे ने यह आॅफर सिर्फ इंडियन ऑइल और हिंदुस्तान पेट्रोलियम के पेट्रोल पंप पर ही जारी किया है। इस कैशबैक का फायदा एक दिन में एक ही बार उठाया जा सकता है। ध्यान रहे कैशबैक पाने के लिए पेट्रोल पंप पर लगे क्यूआर कोड को स्कैन करके पेमेंट करनी होगी। फोनपे अपने यूजर्स को यह मजेदार आॅफर 31 दिसंबर तक देगी। आॅफर की अतिरिक्त जानकारी फोनपे ऐप में लॉग इन करके मिल जाएगी। हिंदुस्तान पेट्रोलियम पर फोनपे के नए यूजर को पहली ट्रांजेक्शन पर 75 रुपये का कैशबैक मिलेगा तथा बाद की हर पेमेंट पर 35 रुपये प्राप्त होंगे।
मोबिक्विक
डिजीटल वॉलेट मोबिक्विक भी अपने यूजर्स को पेट्रोल भरवाने पर कैशबैक प्रदान कर रहा है। मोबिक्विक से पेट्रोल की पेमेंट करने पर कंपनी 25 प्रतिशत तक का कैशबैक दे रही है। यह कैशबैक सुपरकैश के रूप में मिलेगा जो 100 रुपये तक का होगा। यूजर को मोबिक्विक से पेट्रोल पंप पर पेमेंट क्यूआर कोड के जरिये ही करनी होगी। यह आॅफर 31 दिसंबर तक वैध है तथा मोबिक्विक के इस आॅफर का लाभ एक महीने में एक ही बार उठाया जा सकेगा। इस आॅफर से जुड़ी अतिरिक्त जानकारी मोबिक्विक में लॉग इन करके पाई जा सकती है।
The post मंहगा पेट्रोल भी लगेगा सस्ता ! पेटीएम, फोनपे और मोबिक्विक दे रहे हैं हजारों का कैशबैक, जानें कैसे पाएं लाभ first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>