Piracy | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Mon, 06 Mar 2023 07:57:46 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 Thop TV का founder हुआ गिरफ्तार, अगर आपने भी किया है इस App का यूज़ तो लग सकता है कंटेंट चोरी का इल्ज़ाम https://www.91mobiles.com/hindi/thop-tv-founder-satish-venkateshwarlu-arrested-for-streaming-ott-content-illegally-by-maharashtra-cyber-cell/ https://www.91mobiles.com/hindi/thop-tv-founder-satish-venkateshwarlu-arrested-for-streaming-ott-content-illegally-by-maharashtra-cyber-cell/#respond Wed, 14 Jul 2021 15:45:26 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=62740 भारत में Thop TV App को यूज़ करने वाले लोगों कि गिनती आज लाखों में पहुंच चुकी है।

The post Thop TV का founder हुआ गिरफ्तार, अगर आपने भी किया है इस App का यूज़ तो लग सकता है कंटेंट चोरी का इल्ज़ाम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Netflix, Amazon Prime से लेकर VOOT और HotStar तक सभी OTT प्लेटफॉर्म इंडिया में तेजी से उभर रहे हैं। इन सभी ओटीटी चैनल्स के अपने-अपने कंटेंट हैं जिन्हें ऑनलाईन देखा जा सकता है। यूं तो इन OTT Apps और प्लेटफॉर्म्स ने अलग-अलग सब्सक्रिप्शन प्लान्स पेश किए हुए हैं लेकिन इंडिया में बहुत से ऐसे यूजर्स हैं जो बिना एक पैसा खर्च करें इन सभी को मुफ्त में देखते हैं। और इस फ्री सर्विस में इस लोगों की मदद करती आई है Thop TV ऐप। परंतु आज Thop TV यूजर्स को बेहद तगड़ा झटका मिला है। Maharashtra Cyber Cell ने ऐप के फाउंडर Satish Venkateshwarlu को illegally content streaming के जुर्म में धर दबोचा है।

एक तरफ यहां इस गिरफ्तारी की खबर ने OTT प्रोवाइडर्स को राहत दी है वहीं दूसरी ओर देश में मौजूद लाखों Thop TV यूजर्स को सदमे में ला दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस ऐप के निर्माता पर ओटीटी प्लेटफॉर्म और सैटेलाइट चैनलों के निजी कंटेंट को पायरेसी के जरिये मोबाइल एप्लिकेशन पर स्ट्रीम करने का आरोप लगा है। इस आरोप के चलते Thop TV के फाउंडर सतीश वेंकटेश्वरलू को हैदराबाद से पकड़ा गया है तथा यह गिरफ्तारी महाराष्ट्र साइबर सेल ने की है।

Thop TV founder Satish Venkateshwarlu arrested for streaming ott content illegally by Maharashtra Cyber Cell

Thop TV का काम

अगर आप इस ऐप का नाम पहली बार सुन रहे हैं तो आपको बता दें कि यह ऐप तकरीबन 2 साल पुरानी है। इस ऐप पर नेटफ्लिक्स और अमेज़न जैसे ओटीटी प्लेटफॉर्म के कंटेंट को तथा सैटेलाइट चैनल्स पर प्रसारित होने वाले धारावाहिकों को फ्री में उपलब्ध कराया जाता है। लेटेस्ट वेबसीरीज़, नई फिल्में, लाईव क्रिकेट मैच जैसी चीजें इस ऐप पर बिना कोई पैसा खर्च किए देखी जा सकती है। भारत में Thop TV App को यूज़ करने वाले लोगों कि गिनती आज लाखों में पहुंच चुकी है। यह भी पढ़ें : दुनिया के सबसे सस्ते 4G SmartPhone JioPhone Next में क्या है खास, जानें इसकी 5 खूबियां

ऐसे शुरू हुई धर पकड़

रिपोर्ट के अनुसार Viacom 18 Media ने महाराष्ट्र साइबर सेल में शिकायत की थी कि Thop Tv ऐप उनके द्वारा बनाए गए शोज़ व अन्य मीडिया कंटेंट को बिना किसी परमिशन के अपने प्लेटफॉर्म पर दिखाती है। ब्रॉडकास्टर ने कहा था कि ऐप पर दिखाए जाने वाले कंटेंट का ऑथोराइजेशन नहीं किया गया है और Thop Tv उनके कंटेंट की चोरी कर रही है। शिकायत में कहा गया था कि Thop Tv की इस प्रोसेस की वजह से ब्रॉडकॉस्टर का काफी राजस्व नुकसान हुआ है।

Thop TV founder Satish Venkateshwarlu arrested for streaming ott content illegally by Maharashtra Cyber Cell

Thop Tv के 28 वर्षीय फाउंडर Satish Venkateshwarlu पर IT Act, 2000 के Sections 43, 66 और 66B के तहत मामला दर्ज हुआ है जिसके साथ Copyright Act के Section 63 और Indian Penal Code (IPC) के Section 420 और 34 के तहत धाराएं लगाई गई है। हैदराबाद से गिरफ्तार हुए सतीश वेंकटेश्वरलू को मुंबई की अदालत ने फिलहाल सात दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

The post Thop TV का founder हुआ गिरफ्तार, अगर आपने भी किया है इस App का यूज़ तो लग सकता है कंटेंट चोरी का इल्ज़ाम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/thop-tv-founder-satish-venkateshwarlu-arrested-for-streaming-ott-content-illegally-by-maharashtra-cyber-cell/feed/ 0
TV स्क्रीन पर दिखने वाले इन नंबरों का क्या है राज, जानें क्यों करते हैं ये टीवी देखने का मजा खराब https://www.91mobiles.com/hindi/random-number-code-appear-on-tv-screen-know-why/ https://www.91mobiles.com/hindi/random-number-code-appear-on-tv-screen-know-why/#respond Tue, 19 Jan 2021 08:40:59 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=53204 ये नंबर क्यों आते हैं और कार्यक्रम के बीच में स्क्रीन घेरने के पीछे इनका मकसद क्या है ?

The post TV स्क्रीन पर दिखने वाले इन नंबरों का क्या है राज, जानें क्यों करते हैं ये टीवी देखने का मजा खराब first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

बेशक नेटफ्लिक्स और प्राइम वीडियोज़ जैसे OTT प्लेटफॉर्म का क्रेज इंडिया में बढ़ रहा है लेकिन केबल चैनल अभी भी टेलीविज़न में अहम रोल अदा करते हैं। दैनिक धारावाहिक हो या न्यूज़, सभी लोग अपनी-अपनी पसंद के अनुसार टीवी देखते हैं और मनोरंजन करते हैं। अक्सर टेलीविज़न पर कोई क्रिकेट मैच या किसी नाटक व शो के दौरान आपने देखा होगा कि टीवी स्क्रीन पर कुछ अलग से नंबर बीच-बीच में आते रहते हैं। ये नंबर टीवी देखने का मज़ा तो खराब करते ही हैं, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि ये नंबर क्यों आते हैं और मजेदार कार्यक्रम के बीच में स्क्रीन घेरने के पीछे इनका मकसद क्या है ?

कब आते हैं ये नंबर

सच बताऊं तो टीवी पर मैं ज्यादातर टाईम द कपिल शर्मा शो और तारक मेहता का उल्टा चश्मा देखता हूं। इसी तरह आपके भी कुछ फेवरेट नाटक होंगे। अगली बार जब आप कोई क्रिकेट का मैच या कपिल शर्मा शो इत्यादि देख रहे हों तो अपने दोस्त को भी उसके घर में वही चैनल देखने के लिए कहिए। टीवी देखने के दौरान आपकी स्क्रीन पर जब नंबर फ्लैश होगा तो आपके दोस्त के घर में भी उसके टीवी पर वैसा ही नंबर दिखाई देगा। लेकिन जब आप दोनों नंबरों को मिलाएंगे तो पाएंगे कि आपके टीवी में आया नंबर अलग था और आपको दोस्त के टीवी में आया नंबर अलग था।

random number code appear on tv screen know why
गूगल से ली गई प्रतिरूपक फोटो

यानि अलग-अलग यूजर्स के टीवी पर दिखने वाले ये नंबर भी अलग-अलग ही होते हैं। और इसकी वजह है आप लोगों के घरों में लगा सेट-टॉप बॉक्स। यह सेट-टॉप बॉक्स बेशक किसी भी कंपनी का हो, सभी पर इस तरह के यूनिक नंबर दिखाए जाते हैं। सभी सेट-टॉप बॉक्स के लिए अगल नंबर बनाए जाते हैं और इसीलिए सभी के टीवी में दिखने वाले ये नंबर भी दूसरों से अलग होते हैं। इसे VC number यानि व्यूइंग कार्ड नंबर भी कहा जाता है।

क्यों दिखते हैं ये नंबर

यह सवाल अभी तक दिमाग में घूम रहा होगा कि आखिर इन नंबरों की जरूरत ही क्या है और क्यों अच्छे-भले शो का मजा खराब करने के लिए इन्हें बीच स्क्रीन पर चिपका दिया जाता है। तो चलिए आपको बता दें कि लाईव मैच, इंटरटेनमेंट व रियालिटी शो और दैनिक धारावाहिक के दौरान स्क्रीन पर फ्लैश होने वाले इन नंबरों की मुख्य वजह है पायरेसी और कंटेंट की चोरी को रोकना। यह भी पढ़ें : अमेरिका ने लगाया Xiaomi पर प्रतिबंध, क्या डूबने लगा है कंपनी का नाम, क्या है आपकी राय ?

दरअसल ऐसे बहुत से लोग हैं जो टीवी पर आ रहे कंटेंट को अपने यूट्यब चैनल व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपलोड करते हैं। जैसे क्रिकेट मैच की लाईव स्ट्रीमिंग अपने सोशल प्लेटफॉर्म पर चला देना और किसी शो व नाटक की रिकॉर्डिंग करके उसे अपनी प्रोफाइल में अपलोड कर देना जैसी कुछ हरकतें पायरेसी के घेेरे में आती है। और प्रसारण मंत्रालय ऐसी पायरेसी को लगाम लगाना चाहता है।

random number code appear on tv screen know why
गूगल से ली गई प्रतिरूपक फोटो

टीवी स्क्रीन पर आने वाले ये नंबर यूजर के सेट-टॉप बॉक्स की यूनिक आईडी होती है जिसमें उसका नाम व एड्रेस जैसी डिटेल शामिल होती है। इस तरह यदि कोई टीवी पर चल रहे शो या मैच की रिकॉर्डिेग करेगा तो स्क्रीन पर आने वाले नंबर भी उसमें रिकॉर्ड हो जाएंगे और जब वह रिकॉर्डिंग या लाईव प्रसारण कहीं पर शेयर किया जाएगा तो साथ में नंबर भी सोशल मीडिया पर अपलोड हो जाएंगे। और इस नंबर की वजह से उस पुलिस सीधे व्यक्ति के घर पर पहुॅंच कर उसको पकड़ सकती है।

The post TV स्क्रीन पर दिखने वाले इन नंबरों का क्या है राज, जानें क्यों करते हैं ये टीवी देखने का मजा खराब first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/random-number-code-appear-on-tv-screen-know-why/feed/ 0