The post POCO ने दिया नए साल का तोहफा, 7 स्मार्टफोंस के दाम किए कम, 4000 रुपये तक गिरी कीमत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
POCO फैन्स के लिए लगता है साल 2021 खास होने वाला है। नए साल के पहले हफ्ते में पोको इंडिया की तरह से अपने फैन्स को एक के एक बाद खुशियां दी जा रही है। कल ही जहां यह खबर सामने आई थी कि पोको के हिट स्मार्टफोन Poco F1 का नया वर्जन Poco F2 अब जल्द ही इंडिया में लॉन्च होने वाला हैं। वहीं आज कंपनी ने घोषणा की है कि पोको ने अपने 7 स्मार्टफोन की कीमत में कटौती करते हुए उनका प्राइस 4,000 रुपये तक कम कर दिया है।
पोको इंडिया की ओर से चार स्मार्टफोंस के कुल सात वेरिएंट्स का दाम कर दिया गया है। इस स्मार्टफोंस में POCO M2, POCO M2 Pro, POCO X3 और POCO C3 शामिल है। सबसे पहले पोको सी3 की बात करें तो 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज से लैस स्मार्टफोन अभी तक 10,999 रुपये की कीमत पर बिक रहा था लेकिन कंपनी ने इसकी कीमत 2,500 रुपये की कटौती कर दी है। इस प्राइस कट के बाद POCO C3 को 8,499 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है।
#BREAKING
Prices S̶l̶a̶s̶h̶e̶d̶ on the #POCO phones.New year pricing!#POCOM2: ₹9,999 (6+64GB) | ₹10,999 (6+128GB)#POCOM2Pro: ₹12,999 (4+64GB) | ₹13,999 (6+64GB) | ₹15,999 (6+128GB)#POCOX3: ₹17,999 (6+128GB)#POCOC3: ₹8,499 (4+64GB)
Know more: https://t.co/MZiPMHaUwQ pic.twitter.com/0o2Gu3l1tB
— POCO India (@IndiaPOCO) January 6, 2021
POCO M2 स्मार्टफोन को 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 14,999 रुपये की कीमत पर बिक्री के लिए उपलब्ध था। लेकिन अब कंपनी ने इस वेरिएंट की कीमत सीधे 4,000 रुपये कम कर दी है जिसके बाद इसके 10,999 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है। इसी तरह 12,999 रुपये की कीमत वाले पोको एम2 के 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का दाम 3,000 कम होकर अब 9,999 रुपये हो गया है।
यह भी पढ़ें : Poco F2 का इंतजार होने वाला है खत्म, जल्द होगा इंडिया में लॉन्च
POCO M2 Pro के सभी तीनों वेरिएंट्स की कीमत में कंपनी की ओर से 4,000 रुपये की कटौती की गई है। इस फोन का 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट अब 16,999 रुपये की बजाय 12,999 रुपये में सेल के लिए उपलब्ध होगा। इसी तरह 17,999 रुपये में बिकने वाले फोन के 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 13,999 तथा 19,999 रुपये की कीमत वाले 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का मूल्य गिरकर 15,999 रुपये हो गया है।

POCO X3 स्मार्टफोन जिसका 6 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट अभी तक 20,999 रुपये में सेल के लिए उपलब्ध था। उसपर कंपनी की ओर से 3,000 रुपये का प्राइस कट किया गया है। इस कटौती के बाद पावरफुल पोको एक्स3 को 17,999 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है। पोको के ये सभी स्मार्टफोन शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर नई कीमत के साथ सेल के लिए उपलब्ध हो गए हैं।
The post POCO ने दिया नए साल का तोहफा, 7 स्मार्टफोंस के दाम किए कम, 4000 रुपये तक गिरी कीमत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post POCO का नया स्मार्टफोन आया सामने, 4 जीबी रैम और क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 662 चिपसेट पर होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
POCO ने पिछले महीने ही भारतीय बाजार में अपना लो बजट स्मार्टफोन POCO C3 लॉन्च किया था। यह फोन सिर्फ 7,499 रुपये की कीमत पर बाजार में उतारा गया था जो ब्रांड का सबसे सस्ता स्मार्टफोन है। Xiaomi के साथ रहकर हिट होने के बाद बतौर इंडिपेंडेंट ब्रांड पोको ने भारत में नई शुरूआत की है। वहीं अब खबर आ रही है कि पोको अपने एक और नए स्मार्टफोन पर काम कर रही है जिसे जल्द ही बाजर में उतारा जाएगा। पोको का यह आने वाला स्मार्टफोन बेंचमार्किंग साइट गीकबेंच पर स्पेसिफिकेशन्स के साथ लिस्ट हो गया है।
पोको के इस आगामी स्मार्टफोन को गीकबेंच पर Xiaomi M2010J19CG मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। लिस्टिंग में फोन के नाम की जानकारी तो नहीं मिली है लेकिन चर्चा है कि यह स्मार्टफोन पोको ब्रांड के तहत ही लॉन्च किया जाएगा। पोको फोन की यह लिस्टिंग आज यानि 17 नवंबर की ही है जहां फोन को सिंगल-कोर में 299 स्कोर दिया गया है तथा गीकबेंच पर मल्टी-कोर में इस फोन को 1252 स्कोर प्राप्त हुआ है। गीकबेंच पर एक ओर जहां फोन की कुछ स्पेसिफिकेशन्स सामने आ गई है वहीं फोन के जल्द ही बाजार में लाए जाने की उम्मीद भी बढ़ गई है।

POCO ब्रांड के तहत लॉन्च होने वाले इस स्मार्टफोन को गीकबेंच पर एंडरॉयड 10 ओएस के साथ लिस्ट किया गया है। फोन में आक्टाकोर प्रोसेसर दिए जाने का खुलासा हुआ है जिसकी बेस फ्रिक्वेंसी 1.80गीगाहर्ट्ज़ होगी। गीकबेंच पर यह पोको फोन 4 जीबी रैम मैमोरी के साथ लिस्ट हुआ है। उम्मीद कर सकते हैं कि बाजार में यह फोन एक से अधिक वेरिंएट्स में एंट्री लेगा। वहीं फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 662 चिपसेट दिए जाने की बात गीकबेंच लिस्टिंग में सामने आई है। बहरहाल फोन की अन्य स्पेसिफिकेशन्स और पुख्ता नाम व लॉन्च डिटेल के लिए अन्य जानकारी सामने आने का इंतजार किया जा रहा है।
POCO C3
पोको सी3 की बात करें तो यह फोन इंडिया में दो वेरिएंट्स में सेल के लिए उपलब्ध है। फोन का बेस वेरिएंट 3 जीबी रैम मैमोरी के साथ 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है जिसकी कीमत 7,499 रुपये है। इसी तरह फोन के दूसरे वेरिएंट में 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है और इसकी कीमत 8,999 रुपये है। इस फोन को Arctic Blue, Lime Green और Matte Black कलर में खरीदा जा सकता है।
POCO C3 को कंपनी की ओर से 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 1600 × 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.53 इंच की एचडी+ सिनेमैटिक डिसप्ले सपोर्ट करता है। यह स्मार्टफोन पी2आई कोटेड है जो पानी की छींटों से फोन डैमेज होने से बचाता है। यह फोन एंडरॉयड 10 आधारित मीयूआई 12 पर लॉन्च हुआ है जो 2.3गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टकोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक हीलियो जी35 चिपसेट पर रन करता है।

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो POCO C3 ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है जिसमें एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही यह फोन 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर और 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर सपोर्ट करता है। इसी तरह फोन के फ्रंट पैनल पर 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। POCO C3 एक डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई के साथ ही 3.5एमएम जैक व बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स सपोर्ट करता है। सिक्योरिटी के लिए जहां पोको सी3 फेस अनलॉक फीचर सपोर्ट करता है वहीं पावर बैकअप के लिए इस फोन में 5,000एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है।
The post POCO का नया स्मार्टफोन आया सामने, 4 जीबी रैम और क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 662 चिपसेट पर होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post 7,499 रुपये की कीमत पर जानें कौन-सा फोन है बेस्ट डील, Realme C11 या फिर POCO C3 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Xiaomi के सानिध्य में हिट होने वाले टेक ब्रांड POCO ने आज भारतीय बाजार में अपना सबसे सस्ता स्मार्टफोन POCO C3 नाम के साथ लॉन्च कर दिया है। इस फोन को सिर्फ 7,499 रुपये की कीमत पर मार्केट में उतारा गया है जो इस प्राइस सेग्मेंट Xiaomi के साथ-साथ शाओमी के कड़े प्रतिद्वंदी Realme को सीधी टक्कर दे रहा है। रियलमी ने जुलाई महीने में 7,499 रुपये की ही कीमत पर अपना सस्ता स्मार्टफोन Realme C11 लॉन्च किया था। यह फोन अभी भी लो बजट सेग्मेंट में चहेता बना हुआ है जिसकी फ्लैश सेल कुछ समय में ही स्टॉक आउट हो जाती है। पोको सी3 के आने से रियलमी सी11 की सेल पर बड़ा प्रभाव पड़ने वाला है। आगे हमनें इन दोनों मोबाइल्स फोन की लुक, डिजाईन, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की तुलना की है जिसे पढ़कर आप जान पाएंगे कि 7,499 रुपये में बेस्ट डील कौन-सी है Realme C11 या फिर POCO C3
डिजाईन
POCO C3 और Realme C11 पहली झलक में काफी हद तक एक जैसे दिखाई पड़ते हैं। दोनों स्मार्टफोन वॉटरड्रॉप नॉच और स्क्वायर डिजाइन वाला रियर कैमरा सपोर्ट करते हैं तथा दोनों ही फोंस के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं दिया गया है। डिसप्ले के तीन किनारें जहां बेजल लेस हैं वहीं नीचे ही ओर हल्का सा चिन पार्ट मौजूद है। इसी तरह रियर कैमरा सेटअप बैक पैनल पर उपरी बाईं ओर स्क्वायर डिजाइन कैमरा डिजाईन में दिया गया है। दोनों फोंस के दाएं पैनल पर वाल्यूम रॉकर व पावर बटन दिया गया है तथा नीचले पैनल पर स्पीकर ग्रिल, 3.5एमएम जैक और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट मौजूद है।
डिसप्ले
POCO C3 को कंपनी की ओर से 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 1600 × 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.53 इंच की एचडी+ सिनेमैटिक डिसप्ले सपोर्ट करता है। इसी तरह Realme C11 को भी 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है तथा यह स्मार्टफोन 1600 × 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.5 इंच की एचडी+ डिसप्ले सपोर्ट करता है।
प्रोसेसिंग
Realme C11 एंडरॉयड 10 ओएस पर लॉन्च हुआ था जो रियलमी यूआई के साथ काम करता है। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में 2.3गीगाहर्ट्ज़ स्पीड वाले 64बिट आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक का हीलियो जी35 चिपसेट दिया गया है। इसी तरह POCO C3 भी एंडरॉयड 10 पर पेश हुआ है जो मीयूआई 12 के साथ काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में भी 2.3गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टकोर प्रोसेसर के साथ 12एनएम तकनीक पर बना मीडियाटेक का हीलियो जी35 चिपसेट दिया गया है।
यह भी पढ़ें : Samsung Galaxy S20 FE vs OnePlus 8 Pro: जानें किस फ्लैगशिप फोन में है ज्यादा दम
कैमरा
फोटोग्राफी के लिए Realme C11 डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश लाईट के साथ एफ/2.2 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का पोर्टरेट लेंस दिया गया है। वहीं सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए यह फोन एफ/2.4 अपर्चर 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।
POCO C3 को कंपनी ट्रिपल रियर कैमरा के साथ लॉन्च किया है। इस सेटअप में एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जिसके साथ 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर और 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर भी फोन में मौजूद है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। पोको की ओर से अभी लेंस अपर्चर डिटेल शेयर नहीं की गई है।
कनेक्टिविटी और बैटरी
POCO C3 और Realme C11 दोनों ही डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करते है। सिक्योरिटी के लिए जहां ये दोनों ही फोन फेस अनलॉक फीचर सपोर्ट करते हैं वहीं पावर बैकअप के लिए पोको सी3 और रियलमी सी11 दोनों मोबाइल्स में यूजर्स को 5,000एमएएच की बैटरी देखने को मिलेगी। दोनों ही कंपनियों ने अपने फोन को फास्ट चार्जिंग तकनीक से दूर रखा है।
वेरिएंट्स व कीमत
POCO C3 स्मार्टफोन इंडियन मार्केट में दो वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ है जिनमें 3 जीबी रैम मैमोरी + 32 जीबी इंटरनल स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट की कीमत 7,499 रुपये है। इसी तरह फोन के दूसरे 4 जीबी रैम + 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट को 8,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है। पोको सी3 आने वाली 16 अक्टूबर से शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा तथा इसे Arctic Blue, Lime Green और Matte Black कलर में खरीदा जा सकेगा।
Realme C11 भारतीय बाजार में कुछ पुराना हो चुका है जिसे 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज पर लॉन्च किया गया था। इस फोन की कीमत भी 7,499 रुपये है जिसे कंपनी की वेबसाइट के साथ ही शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है। रियलमी सी11 अभी भी फ्लैश सेल के माध्यम से ही बिक्री के लिए उपलब्ध होता है जिसके Rich Green और Rich Gray कलर आॅप्शन आते हैं।
The post 7,499 रुपये की कीमत पर जानें कौन-सा फोन है बेस्ट डील, Realme C11 या फिर POCO C3 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post POCO का नया दॉंव, सिर्फ 7499 रुपये में लॉन्च किया 5000एमएएच बैटरी वाला ब्रांड का सबसे सस्ता फोन POCO C3 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Xiaomi के साथ रहकर हिट होने वाले टेक ब्रांड POCO ने जुलाई महीने में बतौर इंडिपेंडेट ब्रांड अपना सबसे सस्ता स्मार्टफोन POCO M2 Pro लॉन्च किया था। यह फोन तीन वेरिएंट्स में भारत में लॉन्च हुआ था जो फिलहाल 13,999 रुपये की शुरूआती कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध है। पोको एम2 प्रो के जरिये बजट सेग्मेंट में आने वाले पोको ने आज इंडिया में अपना एक और नया और सस्ता स्मार्टफोन POCO C3 लॉन्च कर दिया है। बड़ी बैटरी और शानदार कैमरे से लैस इस फोन ने भी लो बजट सेग्मेंट में एंट्री ली है जिसकी शुरूआती कीमत सिर्फ 7,499 रुपये है।
POCO C3
पोको सी3 को कंपनी की ओर से 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 1600 × 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.53 इंच की एचडी+ सिनेमैटिक डिसप्ले सपोर्ट करता है। फोन स्क्रीन के तीन किनारें जहां बेजल लेस हैं वहीं नीचे की ओर हल्का सा बॉडी पार्ट दिया गया है। स्क्रीन के उपरी ओर ठीक बीच में छोटी सी नॉच मौजूद है जिसमें सेल्फी कैमरा फिट है। POCO C3 पी2आई कोटेड है जो पानी की छींटों से फोन डैमेज होने से बचाता है।

POCO C3 को एंडरॉयड 10 ओएस पर पेश किया गया है जो मीयूआई 12 के साथ काम करता है। इसी तरह प्रोसेसिंग के लिए पोको सी3 में 2.3गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टकोर प्रोसेसर के साथ 12एनएम तकनीक पर बना मीडियाटेक का हीलियो जी35 चिपसेट दिया गया है। इंडियन मार्केट में यह फोन दो वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ है जिनमें 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज और 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज शामिल है।
फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो POCO C3 ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है जो बैक पैनल पर उपरी बाईं ओर स्क्वायर शेप में स्थित है। इस सेटअप में एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही पोको सी3 का रियर कैमरा 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर और 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर सपोर्ट करता है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए पोको सी3 में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

POCO C3 एक डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई के साथ ही वॉयस ओवर वाई-फाई फीचर से भी लैस है। 3.5एमएम जैक के साथ ही यह फोन बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स सपोर्ट करता है। सिक्योरिटी के लिए जहां पोको सी3 फेस अनलॉक फीचर सपोर्ट करता है वहीं पावर बैकअप के लिए इस फोन में 5,000एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है।
कीमत व सेल
POCO C3 का बेस वेरिएंट 3 जीबी रैम मैमोरी के साथ 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है तथा इसकी कीमत 7,499 रुपये है। इसी तरह फोन के दूसरे वेरिएंट में 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है और इस वेरिएंट को 8,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है। पोको सी3 आने वाली 16 अक्टूबर से शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा तथा इसे Arctic Blue, Lime Green और Matte Black कलर में खरीदा जा सकेगा।
The post POCO का नया दॉंव, सिर्फ 7499 रुपये में लॉन्च किया 5000एमएएच बैटरी वाला ब्रांड का सबसे सस्ता फोन POCO C3 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post पोको ला रही है एक और लो बजट स्मार्टफोन, POCO C3 नाम के साथ 6 अक्टूबर को होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
पोको इंडिया ने कुछ दिनों पहले ही भारतीय बाजार में अपना पावरफुल स्मार्टफोन POCO X3 लॉन्च किया था। इस फोन ने 6000एमएएच की पावरफुल बैटरी, 64 मेगापिक्सल का दमदार रियर कैमरा और 6.67 इंच की पंच-होल डिसप्ले के साथ 16,999 रुपये की शुरूआती कीमत पर मार्केट में एंट्री ली थी। पोको एक्स3 की बिक्री शुरू होने के बाद अब कंपनी ने घोषणा की है कि आने वाली 6 अक्टूबर को इंडिया में एक और नया स्मार्टफोन POCO C3 लॉन्च किया जाएगा।
POCO ने बताया है कि कंपनी आने वाली 6 अक्टूबर को भारत में अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है जिसे POCO C3 नाम के साथ मार्केट में उतारा जाएगा। पोको सी3 का प्रोडक्ट पेज शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर भी लाईव हो गया है जिससे साफ हो गया है कि यह फोन फ्लिपकार्ट पर ही बिकेगा। POCO C3 की स्पेसिफिकेशन्स को अभी पर्दे में ही रखा गया है। हालांकि कुछ रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि भारत में लॉन्च होने वाले POCO C3 इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च हो चुके Redmi 9C का ही इंडियन वर्ज़न होगा
?3️⃣, the next #GameChang3r from POCO is arriving on 6th October @ 12PM on @Flipkart.
Know more: https://t.co/FgindDwGMo3?️?️?️ RTs & we'll giveaway 1 #POCOC3 to a lucky winner. pic.twitter.com/Coec2qqd3o
— POCO India #POCOC3 (@IndiaPOCO) October 1, 2020
Redmi 9C
मार्केट में आ चुके रेडमी 9सी की बात करें तो यह फोन 1600 × 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.53 इंच की एचडी+ एलसीडी डिसप्ले सपोर्ट करता है। कंपनी की ओर से इस फोन को एंडरॉयड 10 पर पेश किया गया है जो मीयूआई 11 पर काम करता है। इसके साथ ही प्रोसेसिंग के लिए फोन में 2.3गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक हीलियो जी35 चिपसेट दिया गया है। वहीं ग्राफिक्स के लिए यह फोन IMG PowerVR GE8320 जीपीयू सपोर्ट करता है।
फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Redmi 9C ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जिसके साथ 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर मौजूद है। इसी तरह सेल्फी के लिए इस फोन में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैम्रा दिया गया है।

Redmi 9C डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही सिक्योरिटी के लिए जहां फोन के बैक पैनल पर रियर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं यह फोन फेस अनलॉक फीचर सपोर्ट करता है। वहीं पावर बैकअप के लिए रेडमी 9सी में 5,000एमएएच की बैटरी मौजूद है। अगर POCO C3 रेडमी 9सी का ही इंडियन मॉडल हुआ तो कह सकते हैं कि कंपनी इसे लो बजट में ही लॉन्च करेगी।
The post पोको ला रही है एक और लो बजट स्मार्टफोन, POCO C3 नाम के साथ 6 अक्टूबर को होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post सस्ते POCO C3 का रिटेल बॉक्स हुआ लीक, कीमत भी आई सामने first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Poco C3 कंपनी का अगला स्मार्टफोन हो सकता है, जिसका रिटेल बॉक्स अब ऑनलाइन सामने आया है। इस रिटेल बॉक्स के साथ ही फोन के फीचर्स और कीमत का भी खुलासा हो गया है। वहीं, इस लीक की खास बात यह है कि पोको सी3 स्मार्टफोन ऐसे मॉडल नंबर के साथ स्पॉट किया गया है, जो Redmi 9C फोन के मॉडल नंबर जैसा ही है। माना जा रहा है कि पोको का यह नया स्मार्टफोन भारतीय मार्केट के लिए रेडमी 9सी का रीब्रांडेड वर्ज़न हो सकता है। इसके अलावा पोको सी3 कुछ समय पहले Bluetooth SIG की साइट पर मॉडल नंबर M2006C3MI के साथ देखा गया था। आगे आपको फोन के रिटेल बॉक्स, कीमत और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में जानकारी देने से पहले बता दें कि पोको सी3 से जुड़ा यह लीक फेक भी हो सकता है।
POCO C3 का रिटेल बॉक्स yellow कलर में दिखाया गया है। वहीं, दूसरी ओर इंडिया में आए POCO X3, POCO X2, POCO M2 Pro, और POCO F1 को बॉक्स ब्लैक कलर का था। इसलिए हमें लग रहा है कि रियलमी के बॉक्स को फोटोशॉप कर POCO C3, मॉडल नंबर, कीमत और बाकि की जानकारी लिखी गई है। इसे भी पढ़ें: 6000mAh बैटरी, 64MP कैमरा और 6.67 इंच पंच-होल डिसप्ले के साथ Poco X3 इंडिया में लॉन्च
POCO C3 के रिटेल बॉक्स के अनुसार फोन का मैक्सिमम रिटेल प्राइस 10,990 रुपए होगा। वहीं, बताया गया है कि फोन में 4GB की रैम और 64GB की स्टोरेज होगी। इसके अलावा हैंडसेट 6GB RAM वेरिएंट में भी आएगा। वहीं, अगर पोको सी3 फोन के स्पेसिफिकेशन यदि रेडमी 9सी स्मार्टफोन जैसे ही हुए तो इसमें कोई हैरानी की बात नहीं होगी। आखिरकार यह दोनों ही ब्रांड के फोन एक ही पैरेंट कंपनी शाओमी के हैं।

फिलहाल, पोको और शाओमी दोनों में से किसी ने भी पोको सी3 की मौजूदगी को लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है तो ऐसे में अभी यह स्पष्ट नहीं है कि यह फोन भारत में लॉन्च होगा या नहीं। हालांकि, यह पहली बार नहीं है कि यह मॉडल नंबर ऑनलाइन सामने आया हो। इससे पहले भी फोन की कई लीक सामने आ चुकी हैं। इसे भी पढ़ें: 6GB रैम वाले Poco M2 और RealMe Narzo 10 में टक्कर: जानें कौन है ज्यादा दमदार?
लीक्स के अनुसार पोको सी3 में में 6.53 इंच का एचडी+ (720×1,600 पिक्सल) डिस्प्ले, ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो जी35 प्रोसेसर और 4 जीबी तक रैम दिया गया है। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 5,000 एमएएच की बैटरी हो सकती है जो कि 10 वाट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।
The post सस्ते POCO C3 का रिटेल बॉक्स हुआ लीक, कीमत भी आई सामने first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post POCO का नया फोन C3 वेबसाइट पर हुआ लिस्ट, जल्द हो सकता है लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Poco को लेकर खबर सामने आ रही है कि कंपनी जल्द ही भारत में नया Poco स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है। हालांकि, कंपनी ने इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। लेकिन, हाल ही में पोको का नया फोन मॉडल नंबर M2006C3MI के साथ ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड और TUV Rheinland वेबसाइट पर लिस्ट हुआ था। इस मॉडल नंबर के अलावा फोन के असली नाम का जिक्र नहीं था। लेकिन, अब इसी मॉडल नंबर के साथ पोको का नया फोन Poco C3 के नाम से ब्लूटूथ एसआईजी वेबसाइट पर देखा गया है। यह मॉडल नंबर हाल ही में लॉन्च हुए Redmi 9C से जुड़ा हुआ है, जिससे इशारा मिलता है कि आगामी पोको फोन शायद रेडमी 9सी स्मार्टफोन का केवल रीब्रांडेड वर्ज़न हो सकता है।
आपको बता दें, हाल ही में कंपनी इंडिया में Poco M2 Pro लॉन्च किया था जो कि कुछ मामूली बदलाव के साथ पूरी तरह से Xiaomi Redmi Note 9 Pro की तरह ही था। सोशल मीडिया पर POCO M2 Pro को तो Redmi Note 9 Pro की डुप्लीकेट कॉपी तक बताया गया था। वहीं अब सर्टिफिकेशन्स साइट एक और पोको फोन दिखाई दे रहा है, जिसका मॉडल नंबर Redmi 9C के ग्लोबल वर्ज़न जैसा ही है। इसे भी पढ़ें: जानें Poco M2 Pro की 5 कमियां, खरीदने से पहले जरुर पढ़ें

Redmi 9C
रेडमी 9सी की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह फोन 1600 × 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.53 इंच की एचडी+ एलसीडी डिसप्ले सपोर्ट करता है। कंपनी की ओर से इस फोन को एंडरॉयड 10 पर पेश किया गया है जो मीयूआई 11 पर काम करता है। इसके साथ ही प्रोसेसिंग के लिए फोन में 2.3गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक हीलियो जी35 चिपसेट दिया गया है। वहीं ग्राफिक्स के लिए यह फोन IMG PowerVR GE8320 जीपीयू सपोर्ट करता है।

मलेशिया में यह फोन 2जीबी रैम + 32जीबी स्टोरेज पर तथा यूरोप में 3जीबी रैम + 64जीबी स्टोरेज पर लॉन्च हुआ है। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Redmi 9C ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जिसके साथ 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर मौजूद है। इसी तरह सेल्फी के लिए इस फोन में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसे भी पढ़ें: Poco M2 Pro Vs Samsung Galaxy M21: देखें और बताएं दोनों में कौन है बेहतर?
Redmi 9C डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही सिक्योरिटी के लिए जहां फोन के बैक पैनल पर रियर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं यह फोन फेस अनलॉक फीचर सपोर्ट करता है। वहीं पावर बैकअप के लिए रेडमी 9सी में 5,000एमएएच की बैटरी मौजूद है।
The post POCO का नया फोन C3 वेबसाइट पर हुआ लिस्ट, जल्द हो सकता है लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>