POCO C50 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Wed, 29 Mar 2023 04:13:05 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 चीन में लॉन्च हुए Redmi मोबाइल POCO फोन बनकर आ रहे हैं भारत! X5 Pro के बाद अब POCO C55 की आई खबर https://www.91mobiles.com/hindi/poco-c55-to-launch-in-india-as-rebranded-redmi-12c-specifications-revealed/ https://www.91mobiles.com/hindi/poco-c55-to-launch-in-india-as-rebranded-redmi-12c-specifications-revealed/#respond Tue, 10 Jan 2023 08:54:48 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=95867 चीन में लॉन्च हुआ Redmi 12C स्मार्टफोन भारतीय बाजार में POCO C55 से रुप में उतारा जा सकता है।

The post चीन में लॉन्च हुए Redmi मोबाइल POCO फोन बनकर आ रहे हैं भारत! X5 Pro के बाद अब POCO C55 की आई खबर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • POCO C55 इंडिया में जल्द लॉन्च हो सकता है।
  • यह स्मार्टफोन चीन में बिक रहे Redmi 12C का रिब्रांडिड वर्ज़न हो सकता है।
  • कंपनी POCO X5 Pro 5G को भी भारत में लाने की तैयारी कर रही है।

पोको से जुड़ी जानकारी कल ही आई थी कि कंपनी चीन में बिक रहे Redmi Note 12 Pro Speed Edition को इंडिया में POCO X5 Pro 5G नाम के साथ लॉन्च कर सकती है। वहीं अब इस ब्रांड की एक और खबर सामने आ रही है कि चीन में लॉन्च हुआ Redmi 12C स्मार्टफोन भी भारतीय बाजार में POCO C55 से रुप में उतारा जा सकता है। कंपनी ने हालांकि इन फोंस के नाम व लॉन्च को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है लेकिन प्रथम दृष्टया यही माना जा रहा है कि चीन में जो फोन रेडमी ब्रांड के तहत उतारे गए हैं उन्हें ही पोको ब्रांड के तहत भारत लाया जा रहा है।

50MP Camera Phone Redmi 12C Launched know price and specifications

POCO C55 इंडिया लॉन्च

पोकोफोन लॉन्च से जुड़ी यह बड़ी जानकारी विदेशी टिपस्टर कैस्पर ने शेयर की है। इनके मुताबिक POCO C55 स्मार्टफोन Redmi 12C का ही रिब्रांडिड वर्ज़न होगा। यह रेडमी मोबाइल हाल ही में चीन में लॉन्च हुआ था जो अब पोको सी55 के रुप में ग्लोबल मार्केट में एंट्री लेगा। इससे पहले टिपस्टर योगेश बरार ने दावा किया था कि Xiaomi द्वारा चीन में लॉन्च किए गए Redmi Note 12 Pro Speed Edition स्मार्टफोन को ही भारत में POCO X5 Pro के रुप में लाया जाएगा और यह फोन इसी महीने जनवरी 2023 के अंत तक इंडिया में लॉन्च होगा। यह भी पढ़ें – Realme 10 4G: नए पैकेट में बासी खाना! क्या कंपनी ने कई महीने पुराना प्रोसेसर देकर यूजर्स को बहलाया?

POCO C55 की स्पेसिफिकेशन्स

  • 6.71 इंच डिस्प्ले
  • 6जीबी रैम + 128जीबी स्टोरेज
  • मीडियाटेक हीलियो जी85
  • 50एमपी डुअल कैमरा
  • 10वॉट 5,000एमएएच बैटरी

ध्यान रहे कि पोको कंपनी की ओर से अभी तक सी55 स्मार्टफोन से जुड़ी कोई भी जानकारी नहीं दी गई है। ऐसे में अभी हम रेडमी 12सी स्मार्टफोन में मौजूद स्पे​सिफिकेशन्स को ही पोको सी55 में दिए जाने का अनुमान लगा रहे हैं। यह रेडमी फोन चीन में 1650 × 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.71 इंच एचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च हुआ है। फोन स्क्रीन 500निट्स ब्राइटनेस और 1500:1 कॉन्ट्रास्ट रेशियो पर काम करती है। इस फोन का डायमेंशन 68.76×76.41×8.77एमएम और 192ग्राम है।

50MP Camera Phone Redmi 12C Launched know price and specifications

Redmi 12C एंडरॉयड ओएस आधारित मीयूआई 13 पर काम करता है। इस मोबाइल फोन में मीडियाटेक हीलियो जी85 दिया गया है जो 2.0गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर पर रन करता है। ग्राफिक्स के लिए इस स्मार्टफोन में माली-जी52 एमपी2 जीपीयू दिया गया है। यह स्मार्टफोन 4जीबी LPDDR4X RAM और 256जीबी eMMC 5.1 ROM सपोर्ट करता है।

POCO C55 to launch in india as Rebranded Redmi 12C specifications revealed

फोटोग्राफी के लिए रेडमी 12सी स्मार्टफोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जो सेकेंडरी एआई लेंस के साथ काम करता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस मोबाइल फोन में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। इस फोन में 10वॉट फास्ट चार्जिंग वाली 5,000एमएएच बैटरी दी गई है। फोन में 3.5एमएम जैक भी दिया गया है।

The post चीन में लॉन्च हुए Redmi मोबाइल POCO फोन बनकर आ रहे हैं भारत! X5 Pro के बाद अब POCO C55 की आई खबर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/poco-c55-to-launch-in-india-as-rebranded-redmi-12c-specifications-revealed/feed/ 0
5000mAh बैटरी, 8MP डुअल रियर कैमरा वाले POCO C50 की पहली सेल आज, मात्र 226 रुपये में खरीदने का मौका https://www.91mobiles.com/hindi/5000mah-battery-8mp-dual-rear-camera-phone-poco-c50-first-sale-chance-to-buy-for-just-rs-226/ https://www.91mobiles.com/hindi/5000mah-battery-8mp-dual-rear-camera-phone-poco-c50-first-sale-chance-to-buy-for-just-rs-226/#respond Tue, 10 Jan 2023 05:33:10 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=95837 Poco C50 स्मार्टफोन में MediaTek Helio A22 12nm प्रोसेसर और 5MP का सेल्फी कैमरा मिलता है।

The post 5000mAh बैटरी, 8MP डुअल रियर कैमरा वाले POCO C50 की पहली सेल आज, मात्र 226 रुपये में खरीदने का मौका first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • Poco C50 स्मार्टफोन कंपनी का एंट्री लेवल स्मार्टफोन है।
  • पोको के इस पोन को मीडियाटेक के Helio A22 प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है।
  • POCO C50 स्मार्टफोन Android 12 Go Edition पर रन करता है।

Poco C50 स्मार्टफोन आज फ्लिपकार्ट पर पहली बार बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। पोको के एंट्री लेवल स्मार्टफ़ोन की सेल Flipkart पर आज 10 जनवरी को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। पोको के इस स्मार्टफ़ोन की खूबियों की बात करें तो इसमें 5000mAh की बैटरी, 8MP डुअल रियर कैमरा और मीडियाटेक का प्रोसेसर दिया गया है। यहां हम आपको Poco के स्मार्टफ़ोन पर पहली सेल के दौरान मिल रही डील पर डिटेल में जानकारी दे रहे हैं।

Poco C50 सेल ऑफ़र

Poco C50 स्मार्टफोन को दो वेरिएंट में पेश किया गया है। इस फ़ोन का बेस वेरिएंट 2GB रैम के साथ आता है, जिसकी क़ीमत 6,499 रुपये और टॉप एंड वेरिएंट की क़ीमत 7299 रुपये है। पोको के इस स्मार्टफ़ोन पर फ्लिपकार्ट ऐक्सिस बैंक के कार्ड पर 5 प्रतिशत का डिस्काउंट मिल रहा है।

इसके साथ ही फ्लिपकार्ट पर एक्सचेंज ऑफ़र भी दिया जा रहा है। यानी आप पुराना फ़ोन एक्सचेंज कर इसे और भी कम क़ीमत में ख़रीद सकते हैं। पोको के इस स्मार्टफ़ोन को ईएमआई ऑफ़र के साथ भी ख़रीद सकते हैं। इस फ़ोन की ईएमआई 226 रुपये प्रतिमाह से शुरू होती हैं।

phone under 7000 in india Redmi A1 POCO C50 price features specifications sale offer

Poco C50 स्पेसिफिकेशन्स

POCO C50 स्मार्टफोन में 6.52-इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें सेल्फी कैमरा के लिए वाटरड्रॉप नॉच दिया गया है। इसके साथ ही फोन में की डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 60Hz, रेजलूशन 1600 × 720 पिक्सल, आस्पेक्ट रेश्यो 20:9, टच सैंपलिंग रेट 120Hz, ब्राइटनेस 400nitsहै। पोको के इस स्मार्टफोन को MediaTek Helio A22 12nm प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है, जिसमें IMG PowerVR GE-class GPU दिया गया है। पोको के इस फोन में 2GB + 32GB और 3GB + 32GB स्टोरेज ऑप्शन दिया गया है। इसके साथ ही माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 512GB तक बढ़ाया जा सकता है।

POCO C50 स्मार्टफोन Android 12 Go Edition पर रन करता है। इसके साथ ही यह फोन 5000mAh की बैटरी और 10W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है। इस फोन में रियर फिंगरप्रिंट सपोर्ट सपोर्ट करता है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4G, डुअल बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0 और GPS+GLONASS दिया गया है। यह भी पढ़ें : 6,499 रुपये में लॉन्च हुआ Poco C50, Realme को मिलेगी कड़ी टककर

कैमरा की बात करें तो POCO C50 में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इस फोन का प्राइमरी कैमरा 8MP का है, जिसके LED फ्लैश और AI कैमरा सेंसर दिया गया है। पोको के इस फोन में 5MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

The post 5000mAh बैटरी, 8MP डुअल रियर कैमरा वाले POCO C50 की पहली सेल आज, मात्र 226 रुपये में खरीदने का मौका first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/5000mah-battery-8mp-dual-rear-camera-phone-poco-c50-first-sale-chance-to-buy-for-just-rs-226/feed/ 0
Poco C50 Vs Lava X3 : चाइनीज और देसी कंपनी के बीच कड़ा है मुकाबला, यहां जानें कौन है सबसे बेस्ट https://www.91mobiles.com/hindi/poco-c50-vs-lava-x3-price-specifications-and-features/ https://www.91mobiles.com/hindi/poco-c50-vs-lava-x3-price-specifications-and-features/#respond Wed, 04 Jan 2023 12:48:27 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=95523 Poco C50 स्मार्टफोन को 6499 रुपये और Lava X3 स्मार्टफोन को 6999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है।

The post Poco C50 Vs Lava X3 : चाइनीज और देसी कंपनी के बीच कड़ा है मुकाबला, यहां जानें कौन है सबसे बेस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • Poco C50 स्मार्टफोन की सीधी टक्कर Lava X3 से है।
  • Poco और Lava दोनों फोन में मीडियाटेक का Helio A22 प्रोसेसर मिलता है।
  • पोको और लावा दोनों फोन की कीमत 7000 रुपये से कम है।

Poco C50 Vs Lava X3 : पोको ने एंट्री लेवल स्मार्टफ़ोन सेग्मेंट में कुछ दिनों पहले ही Poco C50 स्मार्टफोन को लॉन्च किया है। पोको का यह स्मार्टफ़ोन 6499 रुपये की शुरुआती क़ीमत में लॉन्च किया गया है। पोको के इस स्मार्टफ़ोन की मार्केट में सीधी टक्कर रेडमी, रियलमी और लावा के एंट्री लेवल स्मार्टफ़ोन के साथ होनी है। चाइनीज़ स्मार्टफ़ोन ब्रांड पोको के इस स्मार्टफ़ोन की सीधी टक्कर भारतीय फ़ोन कंपनी लावा के Lava X3 से होनी है। आज हम आपको इन दोनों स्मार्टफ़ोन (Poco C50 Vs Lava X3) में से कौन सा फ़ोन बेस्ट है इसके बारे में डिटेल में बता रहे हैं।

Poco C50 Vs Lava X3 : क़ीमत

Poco C50 स्मार्टफोन को दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। Poco C50 का पहला वेरिएंट 2GB रैम और 32GB स्टोरेज के साथ 6499 रुपये की क़ीमत में पेश किया गया है। इसके साथ ही दूसरा वेरिएंट 3GB रैम और 32GB स्टोरेज के साथ 7,299 रुपये की क़ीमत में लॉन्च किया गया है। बात करें Lava X3 स्मार्टफ़ोन की तो यह सिर्फ़ एक वेरिएंट में आता है। इस फ़ोन के 3GB रैम और 32GB स्टोरेज की क़ीमत 6,999 रुपये है।

phone under 7000 in india Redmi A1 POCO C50 price features specifications sale offer

  • Poco C50 – 2GB+32GB वेरिएंट : 6499 रुपये
  • Poco C50 – 3GB+32GB वेरिएंट : 7299 रुपये
  • Lava X3 – 3GB+32GB वेरिएंट : 6,999 रुपये

Poco C50 Vs Lava X3 : स्पेसिफिकेशन्स और फ़ीचर्स

डिस्प्ले

सबसे पहले बात करते हैं Poco C50 स्मार्टफोन के डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.52 इंच का IPS LCD पैनल दिया गया है। इस डिस्प्ले का रेजलूशन 720 x 1600 पिक्सल और आसपेक्ट रेस्यो 20:9 हैं। वहीं डिस्प्ल में सेल्फ़ी कैमरा के लिए वाटरड्रॉप नॉच दी गई है। वहीं बात करें Lava X3 स्मार्टफ़ोन की तो इसमें भी 6.52 इंच का IPS LCD पैनल दिया गया है। इस फ़ोन का रेजलूशन 720 x 1600 पिक्सल और आसपेक्ट रेश्यो 20:9 है। इसके साथ ही फ़ोन में सेल्फ़ी कैमरा के लिए वाटरड्रॉप नॉच दी गई है।

कैमरा

कैमरा स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Poco C50 स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इस का प्राइमरी कैमरा 8MP का है, जिसका अपर्चर f/2.0 है। इसके साथ ही रियर कैमरा सेटअप का सेकेंडरी कैमरा 0.8MP डेप्थ सेंसर है। इसके साथ ही फ़ोन में डुअल LED फ्लैश दिया गया है। वहीं बात करें अगर सेल्फी कैमरा की तो फोन में 5MP का कैमरा दिया गया है, जिसका अपर्चर f/2.2 है।

LAVA X3 specifications revealed on amazon India Launch soon in low budget

Lava X3 स्मार्टफ़ोन के कैमरा सेटअप की बात करें तो फ़ोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसका प्राइमरी कैमरा 8 MP और सेकेंडरी कैमरा QVGA है। इस फ़ोन में सेल्फ़ी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5MP का फ़्रंट कैमरा दिया गया है।

चिपसेट

अब बात करेंगे दोनों स्मार्टफ़ोन के प्रोसेसर के बारे, शाओमी के सब-ब्रांड पोको के एंट्री लेवल स्मार्टफ़ोन Poco C50 में Mediatek का Helio A22 चिपसेट दिया गया है। इस फोन में दिए चिपसेट में क्वाड कोर Cortex-A53 सीपीयू दिया गया है। इसके साथ ही ग्राफ़िक्स के लिए फ़ोन में PowerVR GE8320 का सपोर्ट दिया गया है। वहीं बात करें लावा के फ़ोन की तो इसमें भी Mediatek का Helio A22 चिपसेट और ग्राफ़िक्स के लिए PowerVR GE8320 दिया गया है। यह भी पढ़ें : 6,499 रुपये में लॉन्च हुआ Poco C50, Realme को मिलेगी कड़ी टककर

बैटरी

बैटरी की बात करें तो Poco C50 स्मार्टफोन में 5000 mAh की नॉन-रिमूवेबल बैटरी दी गई है। इसके साथ ही चार्जिंग के लिए 10W वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। वहीं बात करें Lava X3 स्मार्टफ़ोन की तो इसमें 4000mAh की नॉन-रिमूवेबल बैटरी मिलती है, जिसके साथ 10W का वायर्ड चार्जर साथ में मिलता है। यह भी पढ़ें : 6,999 रुपये में भारतीय कंपनी ने लॉन्च किया दमदार स्मार्टफोन, चाइनीज ब्रांड का होगा डब्बा गोल

कनेक्विटी और सिक्योरिटी

Poco और लावा के एंट्री लेवल दोनों ही स्मार्टफोन में डुअल सिम 4G का सपोर्ट मिलता है। इसके साथ ही दोनों फ़ोन में Wi-Fi, Bluetooth, GPS, FM रेडिया और USB Type C का सपोर्ट दिया गया है। इन दोनों स्मार्टफोन में रियर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

The post Poco C50 Vs Lava X3 : चाइनीज और देसी कंपनी के बीच कड़ा है मुकाबला, यहां जानें कौन है सबसे बेस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/poco-c50-vs-lava-x3-price-specifications-and-features/feed/ 0
6499 रुपये वाले दो फोन, एक POCO C50 और एक Redmi A1, देखें किसमें है ज्यादा दम https://www.91mobiles.com/hindi/phone-under-7000-in-india-redmi-a1-poco-c50-price-features-specifications-sale-offer/ https://www.91mobiles.com/hindi/phone-under-7000-in-india-redmi-a1-poco-c50-price-features-specifications-sale-offer/#respond Tue, 03 Jan 2023 13:27:27 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=95435 phone under 7000 in india Redmi A1 POCO C50 price features specifications sale offer

The post 6499 रुपये वाले दो फोन, एक POCO C50 और एक Redmi A1, देखें किसमें है ज्यादा दम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Phone Under 7000: सस्ते स्मार्टफोंस की बात आती है तो भारत में हजारों ऐसे मोबाइल यूजर हैं जो कम से कम कीमत पर अच्छे फीचर्स व क्वॉ​लिटी वाले एंड्रॉयड फोन खरीदना चाहते हैं। Realme, Redmi, Infinix और Tecno जैसे ब्रांड लो बजट सेग्मेंट में कई प्रोडक्ट लाए हैं। अब इसी लिस्ट में POCO का नाम भी जुड़ गया है। आज इंडिया में POCO C50 6,499 रुपये की कीमत पर लॉन्च हुआ है। इसी प्राइस के साथ Redmi A1 भी भारतीय बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध है। अगर आप भी किसी 7 हजार से सस्ते स्मार्टफोन को खरीदने की सोच रहे हैं तो आगे हमनें पोको सी50 और रेडमी ए1 की कीमत, फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी दी है।

POCO C50 vs Redmi A1

प्राइस और ऑफर

पोको सी50 इंडिया में दो मैमोरी वेरिएंट्स में आया है। फोन के 2GB RAM + 32GB Storage वेरिएंट को 6,499 रुपये तथा 3GB RAM + 32GB Storage वेरिएंट को 7,299 रुपये में लॉन्च किया गया है। शुरूआती सेल में फोन पर 250 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा जिसके बाद इसे सिर्फ 6,249 रुपये में खरीदा जा सकेगा। POCO C50 की सेल शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर 10 जनवरी से शुरू होगी और यह फोन Royal Blue तथा Country Green कलर में उपलब्ध होगा।

रेडमी ए1 की बात करें तो यह स्मार्टफोन 2GB RAM + 32GB Storage के साथ मार्केट में सेल के लिए उपलब्ध है। इस फोन की कीमत भी 6,499 रुपये है तथा इसे कंपनी की आधिकारिक साइट के साथ ही अमेजन और फ्लिपकार्ट से भी खरीदा जा सकता है। यह मोबाइल फोन Light Blue, Light Green और Black कलर में उपलब्ध है। बता दें कि इस वक्त फ्लिपकार्ट पर ऑफर के तहत Redmi A1 सिर्फ 6,199 रुपये में बिक रहा है।

फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स

पोको सी50 और रेडमी ए1 स्मार्टफोन 1600 X 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.52 इंच की एचडी+ डिसप्ले सपोर्ट करते हैं। दोनों में वॉटरड्रॉप नॉच स्टाईल स्क्रीन दी गई है जो 120हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग रेट सपोर्ट करती है। ​डिस्प्ले के साईड किनारे जहां नैरो बेजल्स वाले हैं वहीं नीचे की ओर चौड़ा चिन पार्ट दिया गया है। दोनों स्मार्टफोन रियर लैदर टेक्चर्ड डिजाईन सपोर्ट करते हैं।

phone under 7000 in india Redmi A1 POCO C50 price features specifications sale offer

रेडमी मोबाइल और पोको फोन दोनों Android 12 Go ऑपरेटिंग सिस्टम पर लॉन्च हुए हैं। एंड्रॉयड ‘गो’ होने के चलते इनमें गूगल गो ऐप्स को डाउनलोड व इंस्टाल किया जा सकता है, ये ऐप्लीकेशन्स कम रैम पर भी स्मूथ रन कर लेती हैं तथा इंटरनेट बैटरी की खपत भी कम करती हैं। इन दोनों स्मार्टफोंस में 2गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड पर काम करने वाला मीडियाटेक हीलियो ए22 प्रोसेसर दिया गया है। ये फोन पावरवीआर जीपीये सपोर्ट करते हैं।

phone under 7000 in india Redmi A1 POCO C50 price features specifications sale offer

फोटोग्राफी के मामले में POCO C50 और Redmi A1 दोनों स्मार्टफोन एक जैसी स्पेसिफिकेशन्स सपोर्ट करते हैं। बैक पैनल पर जहां एलईडी फ्लैश से लैस 8 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ये मोबाइल फोन 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करते हैं। इनके रियर कैमरा में प्राइमरी सेंसर जहां एफ/2.0 अपर्चर वाला दिया गया है वहीं सेकेंडरी एआई लेंस मौजूद है तो ​बेहतर पिक्चर क्वॉलिटी प्रदान करने की क्षमता रखता है।

phone under 7000 in india Redmi A1 POCO C50 price features specifications sale offer

दोनों ही मोबाइल फोंस में डुअल सिम कार्ड लगाई जा सकती है, यानी दो अलग अलग नंबर एक साथ चलाए जा सकते हैं। पावर बैकअप के लिए ये स्मार्टफोन 5,000एमएएच बैटरी सपोर्ट करते हैं जो 10वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस है। इनमें यूएसबी टाईप सी पोर्ट दिया गया है। ध्यान देने वाली बात है कि POCO C50 के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर लगाया गया है जबकि Redmi A1 में यह नहीं मिलता है।

The post 6499 रुपये वाले दो फोन, एक POCO C50 और एक Redmi A1, देखें किसमें है ज्यादा दम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/phone-under-7000-in-india-redmi-a1-poco-c50-price-features-specifications-sale-offer/feed/ 0
3 जनवरी को लॉन्च होगा कम कीमत वाला सस्ता स्मार्टफोन POCO C50, जानें क्या होगी खासियत https://www.91mobiles.com/hindi/3-january-poco-c50-launch-date-in-india-exclusive-news/ https://www.91mobiles.com/hindi/3-january-poco-c50-launch-date-in-india-exclusive-news/#respond Wed, 28 Dec 2022 05:57:19 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=95014 POCO C50 स्मार्टफोन 3 जनवरी को इंडिया में लॉन्च होगा तथा इस पोको फोन में 6,000एमएएच बैटरी दी जा सकती है।

The post 3 जनवरी को लॉन्च होगा कम कीमत वाला सस्ता स्मार्टफोन POCO C50, जानें क्या होगी खासियत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • POCO C50 स्मार्टफोन 3 जनवरी को इंडिया में लॉन्च होगा।
  • 91मोबाइल्स का यह खबर इंडस्ट्री सोर्स से मिली है।
  • इस पोको फोन में 6,000एमएएच बैटरी दी जा सकती है।

पोको को लेकर कई दिनों से खबर आ रही है कि कंपनी अपनी ‘सी’ सीरीज़ के नए स्मार्टफोन पर काम कर रही है जो POCO C50 नाम के साथ लॉन्च होगा। वहीं आज इस पोको मोबाइल को लेकर एक बड़ी जानकारी 91मोबाइल्स के हाथ लगी है। इंडस्ट्री सोर्स ने वेबसाइट को बताया है कि पोको सी50 आने वाली 3 जनवरी 2023 को इंडिया में लॉन्च हो जाएगा। यह एक लो बजट स्मार्टफोन होगा जो कम कीमत में ही सेल के लिए उपलब्ध होगा।

POCO C50 Launch price specifications leak details

पोको फैंस के लिए नए साल की शुरूआत खुशनुमा होने वाली है। कंपनी 2023 शुरू होते ही अपना नया स्मार्टफोन POCO C50 इंडिया में लॉन्च करेगी। 91मोबाइल्स की टीम को इंडस्ट्री से जुड़े सूत्रों ने बताया है कि ‘सी’ सीरीज़ का यह मोबाइल फोन आने वाली 3 जनवरी को ऑफिशियली पेश कर दिया जाएगा। आज या कल से ही ब्रांड इस स्मार्टफोन का प्रोमोशन शुरू कर सकती है तथा लॉन्च को टीज़ कर सकती है।

POCO C50 की स्पेसिफिकेशन्स

इस आगामी पोको फोन में दिए जाने वाले फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स की कोई पुख्ता डिटेल्स हालांकि अभी तक सामने नहीं आई है लेकिन चर्चा है कि यह मोबाइल फोन 6,000एमएएच की बड़ी बैटरी के साथ मार्केट में एंट्री लेगा। पोको सी50 में 6.71 इंच की लार्ज डिस्प्ले दी जा सकती है जो शायद पंच-होल डिजाईन पर बनी होगी। वहीं फोटोग्राफी के लिए इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा भी देखने को मिल सकता है।

3 january poco c50 launch date in india exclusive news

POCO C40 की स्पेसिफिकेशन्स

सबसे पहले तो आपको बता दें कि पोको सी40 स्मार्टफोन ग्लोबल मार्केट में पहले ही लॉन्च किया जा चुका है लेकिन इसे इंडिया में उपलब्ध नहीं कराया गया है। इस फोन के फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स पर नज़र डालें तो वियतनाम में इस फोन को JLQ JR10 चिपसेट पर लॉन्च किया गया है। यह फोन एंडरॉयड 11 आधारित मीयूआई पर काम करता है। यह भी पढ़ें: 12 हजार में मिलेगा अब Redmi 11 Prime 5G Phone, कीमत में हुई भारी कटौती

इस पोको स्मार्टफोन में 6.71-इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया है, जिसका रेजलूशन 1560 x 720 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 60Hz और ब्राइटनेस 400 निट्स है। पोको के इस फोन में सेल्फी कैमरा के लिए वाटरड्रॉप नॉच दी गई है। इसके साथ ही डिस्प्ले Corning Gorilla Glass की प्रोटेक्शन के साथ आती है। 4जी एलटीई और डुअल सिम के साथ ही फोन में बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स दिए गए हैं।

3 january poco c50 launch date in india exclusive news

फोटोग्राफी के लिए पोको सी40 में डुअल रियर कैमरा दिया गया है। इस पैनल पर 13 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर के साथ 2 मेगा​पिक्सल डेप्थ सेंसर मौजूद है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए पोको सी40 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। पावर बैकअप के लिए इस पोको फोन में 6,000एमएएच बैटरी दी गई है जो 18वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ काम करती है।

The post 3 जनवरी को लॉन्च होगा कम कीमत वाला सस्ता स्मार्टफोन POCO C50, जानें क्या होगी खासियत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/3-january-poco-c50-launch-date-in-india-exclusive-news/feed/ 0
कुछ तो पका रही है पोको! नए स्मार्टफोन लॉन्च की कर रही है तैयारी, इंडियन सर्टिफिकेशन्स साइट पर हुआ खुलासा https://www.91mobiles.com/hindi/new-poco-smartphone-listed-on-bis-india-launch-soon/ https://www.91mobiles.com/hindi/new-poco-smartphone-listed-on-bis-india-launch-soon/#respond Mon, 19 Dec 2022 08:52:23 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=94368 POCO का एक नया स्मार्टफोन 22127PC95I मॉडल नंबर के साथ भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) सर्टिफिकेशन साइट पर स्पॉट हुआ है।

The post कुछ तो पका रही है पोको! नए स्मार्टफोन लॉन्च की कर रही है तैयारी, इंडियन सर्टिफिकेशन्स साइट पर हुआ खुलासा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • एक नया पोको फोन भारतीय सर्टिफिकेशन्स साइट BIS पर लिस्ट हुआ है।
  • यह स्मार्टफोन POCO C50 नाम के साथ इंडिया में लॉन्च हो सकता है।
  • यह भारत में बिकने वाला दूसरा ‘सी’ सीरीज़ स्मार्टफोन होगा।

Xiaomi के साथी POCO को लेकर कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि कंपनी इंडिया में अपनी ‘सी’ सीरीज़ का विस्तार कर सकती और इसके तहत POCO C50 स्मार्टफोन लॉन्च हो सकता है। इस चीनी ब्रांड ने हालांकि अभी तक अपने किसी भी नए डिवाईस व लॉन्च प्लान को लेकर कोई टिप्पणी जारी नहीं की है लेकिन भारतीय सर्टिफिकेशन्स साइट BIS पर एक नया मोबाइल सामने आया है। इस लिस्टिंग के बाद चर्चा और भी तेज हो गई है कि कोई नया पोकोफोन जल्द ही इंडिया में लॉन्च होने वाला है।

POCO का एक नया स्मार्टफोन भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) सर्टिफिकेशन साइट पर स्पॉट हुआ है। इस मोबाइल फोन को 22127PC95I मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है जिसकी जानकारी टिपस्टर मुकुलशर्मा द्वारा मिली है। लिस्टिंग में हालांकि इस स्मार्टफोन के नाम या स्पेसिफिकेशन्स की जिक्र नहीं किया गया है, लेकिन इंडिया सर्टिफिकेशन्स पाने वाले इस डिवाईस को लेकर बातें उठ रही है कि पोको ब्रांड जल्द ही कोई नया मोबाइल भारतीय बाजार में उतारने वाला है।

POCO C50

पिछले महीने पोको ब्रांड से जुड़ी खबरें आई थी कि यह कंपनी इंडिया में अपना नया स्मार्टफोन पोको सी50 लॉन्च करने वाला है। हालांकि ऐसा अभी तक हुआ नहीं है और न ही कंपनी ने नए स्मार्टफोन की लॉन्च डिटेल्स अभी शेयर की है। वहीं अब बीआईएस पर लिस्ट हुए नया पोकोफोन को देखकर माना रहा है कि यह मार्केट में पोको सी50 नाम के साथ लाया जा सकता है। फोन की स्पेसिफिकेशन्स अभी सामने नहीं आई है लेकिन आगे आप ग्लोबल मार्केट में मौजूद पोको सी40 ​की डिटेल्स पढ़ सकते हैं।

new poco smartphone listed on bis india launch soon

POCO C40

इस पोको स्मार्टफोन में 6.71-इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया है, जिसका रेजलूशन 1560 x 720 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 60Hz और ब्राइटनेस 400 निट्स है। पोको के इस फोन में सेल्फी कैमरा के लिए वाटरड्रॉप नॉच दी गई है। इसके साथ ही डिस्प्ले Corning Gorilla Glass की प्रोटेक्शन के साथ आती है। यह भी पढ़ें: 50MP कैमरा और 8GB रैम पावर वाला Samsung Galaxy A04 सिर्फ 11999 में लॉन्च, Realme-Redmi हुए हैरान!

POCO C40 स्मार्टफोन को वियतनाम में JLQ JR10 SoC के साथ पेश किया गया था जो Android 11 आधारित MIUI पर रन करता है। फोन में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। इस फोन में 13MP का प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया गया है। इस फोन में 2MP का डेप्थ सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही फोन सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5MP का फ्रंट स्नाइपर दिया गया है।

POCO C50 Launch in India confirmed in november budget smartphone cheap mobile phone

कनेक्टिविटी ऑप्शन की बात करें तो फोन में डुअल सिम स्लॉट, 4G, डुअल बैंड WiFi, Bluetooth 5.0, GNSS, और USB Type-C पोर्ट दिया गया है। इसके साथ ही इस फोन में माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट, 3.5mm हेडफोन जैक और रियर माउंटेड फ़िंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। Poco C40 स्मार्टफोन में 6,000mAh की बैटरी के साथ 18W फास्ट चार्ज सपोर्ट दिया गया है।

The post कुछ तो पका रही है पोको! नए स्मार्टफोन लॉन्च की कर रही है तैयारी, इंडियन सर्टिफिकेशन्स साइट पर हुआ खुलासा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/new-poco-smartphone-listed-on-bis-india-launch-soon/feed/ 0
POCO C50 इसी महीने होगा इंडिया में लॉन्च, कीमत हो सकती है 10 हजार के करीब https://www.91mobiles.com/hindi/poco-c50-launch-in-india-confirmed-in-november-budget-smartphone-cheap-mobile-phone/ https://www.91mobiles.com/hindi/poco-c50-launch-in-india-confirmed-in-november-budget-smartphone-cheap-mobile-phone/#respond Fri, 18 Nov 2022 08:22:34 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=92368 पोको सी50 का बेस वेरिएंट 10 हजार के बजट में लॉन्च किया जा सकता है।

The post POCO C50 इसी महीने होगा इंडिया में लॉन्च, कीमत हो सकती है 10 हजार के करीब first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

POCO C50 India Launch: पिछले कुछ सालों में POCO की फैन फॉलोइंग इंडिया में काफी बड़ी हो गई है। अपनी अलग थीम, टाईटल्स व छवि के चलते युवा स्मार्टफोन यूजर्स के बीच पोको फोन की प्रसिद्धि काफी नज़र आती है। अपने ऐसे ही फैंस को तोहफा देते हुए पोको इंडिया ने आज घोषणा करते हुए बताया है कि कंपनी भारतीय बाजार में अपनी ‘सी’ सीरीज़ का नया स्मार्टफोन POCO C50 लॉन्च करने वाली है। पोको सी50 लो बजट मोबाइल फोन होगा जो इसी महीने यानी नवंबर में ही इंडिया में लॉन्च होगा।

POCO C50 Launch in India

पोको इंडिया ने जानकारी देते हुए बताया है कि कंपनी भारतीय बाजार में अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाने जा रही है जिसके तहत अपनी C-series का नया स्मार्टफोन POCO C50 लॉन्च करेगी। पोको ने हालांकि अभी तय लॉन्च डेट नहीं बताई है लेकिन कंपनी ने यह जरूर साफ कर दिया है कि पोको सी50 स्मार्टफोन नवंबर महीने के अंतिम सप्ताह में भारत में लॉन्च होगा। कंपनी ने यह भी साफ कर दिया है कि POCO C50 budget smartphone होगा। हमें उम्मीद है कि पोको सी50 का बेस वेरिएंट 10 हजार के बजट में लॉन्च किया जा सकता है।

POCO C50 Launch in India confirmed in november budget smartphone cheap mobile phone

POCO C40

Poco C40 स्मार्टफोन में 6.71-इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया है, जिसका रेजलूशन 1560 x 720 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 60Hz और ब्राइटनेस 400 निट्स है। पोको के इस फोन में सेल्फी कैमरा के लिए वाटरड्रॉप नॉच दी गई है। इसके साथ ही डिस्प्ले Corning Gorilla Glass की प्रोटेक्शन के साथ आती है। Poco C40 स्मार्टफोन को वियतनाम में JLQ JR10 SoC के साथ पेश किया गया था जो Android 11 आधारित MIUI पर रन करता है।

POCO C50 Launch in India confirmed in november budget smartphone cheap mobile phone

Poco C40 स्मार्टफोन में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। इस फोन में 13MP का प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया गया है। इस फोन में 2MP का डेप्थ सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही फोन सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5MP का फ्रंट स्नाइपर दिया गया है। यह भी पढ़ें: सस्ता 5जी फोन लेकर आ रही है SAMSUNG! गैलेक्सी एम सीरीज़ में होगा लॉन्च, सीधे Realme-Redmi को देगा टक्कर

कनेक्टिविटी ऑप्शन की बात करें तो फोन में डुअल सिम स्लॉट, 4G, डुअल बैंड WiFi, Bluetooth 5.0, GNSS, और USB Type-C पोर्ट दिया गया है। इसके साथ ही इस फोन में माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट, 3.5mm हेडफोन जैक और रियर माउंटेड फ़िंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। Poco C40 स्मार्टफोन में 6,000mAh की बैटरी के साथ 18W फास्ट चार्ज सपोर्ट दिया गया है।

The post POCO C50 इसी महीने होगा इंडिया में लॉन्च, कीमत हो सकती है 10 हजार के करीब first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/poco-c50-launch-in-india-confirmed-in-november-budget-smartphone-cheap-mobile-phone/feed/ 0
आ रहा है सस्ते वाला POCO C50, कम कीमत पर होगा इंडिया में लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/poco-c50-launch-price-specifications-leak-details/ https://www.91mobiles.com/hindi/poco-c50-launch-price-specifications-leak-details/#respond Thu, 20 Oct 2022 04:29:11 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=90471 पोको सी50 को गूगल प्ले सपोर्टेड डिवाईस लिस्ट में 220733SPI मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है

The post आ रहा है सस्ते वाला POCO C50, कम कीमत पर होगा इंडिया में लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Xiaomi सब-ब्रांड के रूप में टेक मार्केट में एंट्री लेने वाले POCO ने भी भारतीय बाजार में ​बड़ी फैन फॉलोइंग बना ली है जो Realme के साथ ही OPPO और Vivo को भी चुनौती पेश करता है। पोको से जुड़ी नई खबर आ रही है कि कंपनी अपने नए स्मार्टफोन POCO C50 पर काम कर रही है जिसे बेहद जल्द टेक मंच पर उतारा जा सकता है। पोको सी50 गूगल प्ले सपोर्टेड डिवाईस लिस्ट में स्पॉट किया गया है जिसके बाद चर्चा तेज हो गई है कि POCO C50 India Launch जल्दी ही सामने आ सकता है।

POCO C50 को गूगल प्ले लिस्टिंग में 220733SPI मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है जिसे snow कोडनेम दिया गया है। मॉडल नंबर में मौजूद ‘आई’ को इंडियन वेरिएंट बताया जा रहा है। पोको ने हालांकि अपने इस नए स्मार्टफोन को लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी है लेकिन टेक जगत में चर्चा है कि यह पोको सी50 के रूप में लॉन्च होगा जिसकी कीमत भी कम ही होगी। फोन की स्पेसिफिकेशन्स क्या हो सकती है यह डिटेल सामने आने में भी थोड़ा वक्त लग स​कता है। यहां आपको याद दिला दें कि पोको ने अपने POCO C40 स्मार्टफोन को भी भारत में लॉन्च नहीं किया था।

POCO C50 Launch price specifications leak details

POCO C40 की स्पेसिफिकेशन्स

Poco C40 स्मार्टफोन में 6.71-इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया है, जिसका रेजलूशन 1560 x 720 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 60Hz और ब्राइटनेस 400 निट्स है। पोको के इस फोन में सेल्फी कैमरा के लिए वाटरड्रॉप नॉच दी गई है। इसके साथ ही डिस्प्ले Corning Gorilla Glass की प्रोटेक्शन के साथ आती है। Poco C40 स्मार्टफोन को वियतनाम में JLQ JR10 SoC के साथ पेश किया गया था जो Android 11 आधारित MIUI पर रन करता है।

POCO C50 Launch price specifications leak details

Poco C40 स्मार्टफोन में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। इस फोन में 13MP का प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया गया है। इस फोन में 2MP का डेप्थ सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही फोन सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5MP का फ्रंट स्नाइपर दिया गया है। यह भी पढ़ें: 10 हजार के बजट में लॉन्च हुआ नया ओपो मोबाइल OPPO A17k, मिलेगी 5,000mAh बैटरी और 7GB RAM की पावर

कनेक्विटिवी ऑप्शन की बात करें तो फोन में डुअल सिम स्लॉट, 4G, डुअल बैंड WiFi, Bluetooth 5.0, GNSS, और USB Type-C पोर्ट दिया गया है। इसके साथ ही इस फोन में माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट, 3.5mm हेडफोन जैक और रियर माउंटेड फ़िंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। Poco C40 स्मार्टफोन में 6,000mAh की बैटरी के साथ 18W फास्ट चार्ज सपोर्ट दिया गया है।

The post आ रहा है सस्ते वाला POCO C50, कम कीमत पर होगा इंडिया में लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/poco-c50-launch-price-specifications-leak-details/feed/ 0