Poco F1 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Thu, 06 Jul 2023 08:46:20 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 इंडिया आ रहा नया Poco फोन, कंपनी ने जारी किया वीडियो टीजर https://www.91mobiles.com/hindi/poco-teases-new-phone-launch-india-could-be-poco-m2-pro/ https://www.91mobiles.com/hindi/poco-teases-new-phone-launch-india-could-be-poco-m2-pro/#respond Wed, 03 Jun 2020 10:18:16 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=44861 फोन में दमदार फीचर्स होने की उम्मीद है।

The post इंडिया आ रहा नया Poco फोन, कंपनी ने जारी किया वीडियो टीजर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Xiaomi से अलग होकर POCO ने इंडिपेंडेट तौर पर इस साल इंडिया में अपने POCO X2 फोन को लॉन्च किया था जो कि Redmi K30 4G का रिब्रांडेड वर्जन है। वहीं, इंडिया में कपंनी ने साल 2018 में Poco F1 को लॉन्च किया था जो कि कंपनी का सबसे पावरफुल स्मार्टफोन था। इस फोन को यूजर्स का काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। वहाीं, अब ट्विटर पर पोको इंडिया ने एक वीडियो टीजर जारी कर इस बात के संकेत दिए हैं कि इंडिया में जल्द नया पोको फोन पेश किया जा सकता है।

POCO India द्वारा अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया गया टीजर वीडियो, भारतीय बाज़ार के प्रति कंपनी के समर्पण को उजागर करता है। यह इस तथ्य को भी दोहराता है कि कंपनी भारत में लगभग दो साल पहले बनाई गई थी और भारत सरकार की “मेक इन इंडिया” पहल के तहत भारत में फोन बना रही है। इसे भी पढ़ें: 4,500mAh बैटरी और 6 कैमरे वाला Poco X2 फिर हुआ महंगा, जानें नया प्राइस

कंपनी का नया मार्केटिंग अभियान #POCOForIndia है, जो हैशटैग के रूप में स्पष्ट रूप से ओर इशारा कर रहा है कि ब्रांड भारतीय बाजार के लिए कैसे समर्पित है। यह अभियान ऐसे समय में आया है जब COVID-19 महामारी के कारण इंडिया के लोग चीनी उत्पादों के बहिष्कार का ट्रेंड चला रहे हैं।

poco-new-phone

गौरतलब है कि काफी समय से POCO M2 Pro को लेकर लीक व खबरें सामने आ रही हैं। कुछ समय पहले इस फोन को वाई-फाई सर्टिफिकेशन्स साइट वाई-फाई अलायंस पर सर्टिफाइड किया गया था इस लिस्टिंग को टिप्सटर मुकुलशर्मा ने स्पॉट किया था। सर्टिफिकेशन में फोन का नाम साफ तौर पर POCO M2 Pro लिखा गया है जिसका मॉडल नंबर M2003J6CI था। इसे भी पढ़ें: Xiaomi ग्राहकों को लगा तगड़ा झटका, Redmi Note 8, Redmi 8 और Redmi 8A Dual की कीमत में फिर हुआ इजाफा

इस लिस्टिंग से एक ओर जहां पोको एम2 प्रो की पुष्टि हो गई थी वहीं साथ ही सर्टिफिकेशन्स बताया गया है कि यह फोन एंडरॉयड के लेटेस्ट ओएस एंडरॉयड 10 से लैस होगा और फोन में मीयूआई 11 देखने को मिलेगा। फोन में 2.4गीगाहर्ट्ज़ और 5गीगाहर्ट्ज़ की वाई-फाई बैंड फ्रिक्वेंसी बताई गई है।

आपको याद दिला दें कि कुछ समय पहले शाओमी इंडिया की आफिशियल वेबसाइट पर भी पोको एम2 प्रो स्मार्टफोन का नाम देखा गया था। Poco M2 Pro को शाओमी इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट के आरएफ एक्सपॉजर सेक्शन में लिस्ट किया गया। यहां पोको एम2 प्रो का मॉडल नंबर M2001J2I बताया गया था। इसलिए उम्मीद की जा रही है कि इंडिया में आने वाला नया फोन POCO M2 Pro होगा। हालांकि, अभी कंपनी ने फोन के नाम पर मुहर नहीं लगाई है।

The post इंडिया आ रहा नया Poco फोन, कंपनी ने जारी किया वीडियो टीजर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/poco-teases-new-phone-launch-india-could-be-poco-m2-pro/feed/ 0
Poco F2 को लेकर कंपनी अधिकारी का बड़ा खुलासा, नए साल में देगा दस्तक, होगा Poco F1 से अधिक शक्तिशाली https://www.91mobiles.com/hindi/pocophone-global-head-alvin-tse-tweet-poco-f2-in-2020-might-launch/ https://www.91mobiles.com/hindi/pocophone-global-head-alvin-tse-tweet-poco-f2-in-2020-might-launch/#respond Mon, 23 Dec 2019 06:13:33 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=39133 स्वयं Pocophone Global head ने ट्वीट किया गया है।

The post Poco F2 को लेकर कंपनी अधिकारी का बड़ा खुलासा, नए साल में देगा दस्तक, होगा Poco F1 से अधिक शक्तिशाली first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Xiaomi ने पिछले साल यानि 2018 में अपने सबब्रांड Pocophone के तहत Poco F1 स्मार्टफोन लॉन्च किया था। यह स्मार्टफोन उस वक्त के हाईएंड फ्लैगशिप स्मार्टफोंस में से एक था जिसे मोबाइल यूजर्स द्वारा बेहद पंसद किया गया था। क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट पर लॉन्च हुए Poco F1 के बाद स्मार्टफोन यूजर इस डिवाईस के अपग्रेडेड वर्ज़न का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और थोड़े थोड़े समय अंतराल के बाद Poco F2 से जुड़ी लीक्स भी सामने आते रहे हैं। लेकिन अब स्वयं Pocophone Global head द्वारा एक ऐसा ट्वीट किया गया है जिसके बाद यह उम्मीद और भी प्रबल हो गई है कि Poco F2 जल्द ही टेक मंच पर दस्तक दे सकता है।

पोकोफोन ग्लोबल हेड Alvin Tse के एक ट्वीट ने Poco F2 के लॉन्च का जिक्र फिर से सामने ला दिया है। एलविन ने दरअसल एक शख्स के ट्वीटर पर रिप्लाई करते हुए Poco F2 के बारे में पोस्ट की है। ट्वीटर यूजर से पोको ब्रांड से Poco F1 के सक्सेसर के बारे में पूछा था, जिसके जवाब में एलविन ने लिखा कि,  “You will hear more from POCO in 2020.” यानि आप साल 2020 में POCO के बारे में काफी कुछ सुनेंगे। इस ट्वीट के सामने आने के बाद यह पुख्ता माना जा रहा है कि कंपनी Poco F2 या किसी अन्य नाम से जल्द ही कोई पोको फोन लॉन्च करेगी।

Pocophone Global head Alvin Tse tweet Poco F2 in 2020 might launch

गौरतलब है कि एलविन के ट्वीट के बात जब हर जगह इसकी चर्चा होने लगी तो उन्होेंने अपने ट्वीट को डिलीट कर दिया है। लेकिन इस ट्वीट के बाद टेक जगत में हलचल मची हुई है कि कंपनी साल 2020 में जरूर अपनी Poco F सीरीज़ को बढ़ाएगी और इस सीरीज़ के अगले स्मार्टफोन को Poco F2 नाम के साथ लॉन्च किया जा सकता है। बता दें कि कुछ समय पहले एक शाओमी फोन Xiaomi M1912G7BE / M1912G7BC मॉडल नंबर के साथ 3C सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट हुआ था, इस फोन को Poco F2 ही माना जा रहा है। लिस्टिंग में इस फोन को 27W रेपिड चार्ज तकनीक से लैस बताया गया था।

Poco F1

मौजूद पोको एफ1 की बात करें तो इस फोन को 19:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली बेजल लेस नॉच डिसप्ले पर पेश किया गया है। फोन में 416पीपीआई सपोर्ट व 1080 x 2246 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.99-इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले दी गई है। यह फोन एंडरॉयड 8.1 ओरियो आधारित मीयूआई 9.6 पर बना है तथा 10एनएम 2.8गीगाहर्ट्ज़ आक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट पर रन करता है। कपंनी ने Poco F1 को लिक्विड कूलिंग तकनीक के लैस कर बाजार में उतारा है जो हाई ग्राफिक्स गेम व हैवी प्रोसेसिंग के दौरान भी फोन को गर्म होने के रोकती है। वहीं ग्राफिक्स के लिए फोन में एड्रेनो 630 जीपीयू देखने को मिलेगा।

Pocophone Global head Alvin Tse tweet Poco F2 in 2020 might launch

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। बैक पैनल पर डुअल एलईडी फ्लैश के साथ 12-मेगापिक्सल का प्राइमरी और 5-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा मौजूद है। वहीं सेल्फी के लिए इस फोन में एलईडी फ्लैश के साथ 20-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। Poco F1 में डुअल सिम सपोर्ट दिया गया है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर जहां फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं यह फोन फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है। पावर बैकअप के लिए फोन में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के साथ क्विक चार्ज 3.0 तकनीक वाली 4,000एमएएच की बैटरी दी गई है।

यह भी पढ़ें : OPPO A91 और OPPO A8 हुए लॉन्च, कम कीमत पर मिल रही है शानदार स्पेसिफिकेशन्स

Poco F1 को कंपनी की ओर से फोन के 6 जीबी रैम + 128 जीबी मैमोरी तथा 8 जीबी रैम + 256 जीबी मैमोरी के दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया था। फोन का 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 23,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था जो अब 18,999 रुपये में मिल रहा है। इसी तरह Poco F1 का 8 जीबी रैम + 256 जीबी मैमोरी वेरिएंट 27,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च हुआ था जो अब 22,999 रुपये में सेल के लिए उपलब्ध है। वहीं Poco F1 के सबसे छोटे 6 जीबी रैम + 64 जीबी मैमोरी वेरिएंट को 17,999 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है।

The post Poco F2 को लेकर कंपनी अधिकारी का बड़ा खुलासा, नए साल में देगा दस्तक, होगा Poco F1 से अधिक शक्तिशाली first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/pocophone-global-head-alvin-tse-tweet-poco-f2-in-2020-might-launch/feed/ 0
Mi No. 1 Fan Sale: Redmi Note 7 Pro और Redmi K20 Pro के साथ Xiaomi के इन प्रोडक्ट पर मिल रही धमाकेदार छूट https://www.91mobiles.com/hindi/mi-no-1-fan-sale-start-today-discounts-on-redmi-k20-pro-redmi-note-7-pro-and-more/ https://www.91mobiles.com/hindi/mi-no-1-fan-sale-start-today-discounts-on-redmi-k20-pro-redmi-note-7-pro-and-more/#respond Thu, 19 Dec 2019 04:57:15 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=38997 इस सेल में स्मार्टफोन के साथ ही कंपनी अपने कई और प्रोडक्ट्स को पेश करेगी।

The post Mi No. 1 Fan Sale: Redmi Note 7 Pro और Redmi K20 Pro के साथ Xiaomi के इन प्रोडक्ट पर मिल रही धमाकेदार छूट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

साल 2019 को खत्म होने में अब कुछ ही समय बचा है और इससे पहले चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी ने अपनी “No. 1 Mi Fan Sale” की घोषणा कर दी है। इस सेल में अलग-अलग कीमत के प्रोडक्ट्स को कम कीमत में सेल किया जाएगा। “No. 1 Mi Fan Sale” में शाओमी के स्मार्टफोन के साथ ही वियरेबल और स्मार्ट होम एक्सेसरीज़ डिस्काउंट के साथ सेल किए जाएंगे।

सेल की शुरुआत 19 दिसंबर यानी आज से होगी और यह 25 दिसंबर तक चलेगी। यह सेल मी डॉट कॉम, मी होम स्टोर्स, फ्लिपकार्ट, अमेजन और अधिकृत रिटेल स्टोर्स में आयोजित की जा रही है। शाओमी अपने कुछ एक्सेसरी के लिए फ्लैश सेल भी आयोजित करेगी।

इसके अलावा शाओमी के एक्सेसरी और स्मार्ट होम प्रोडक्ट की फ्लैश सेल हर दिन 10 बजे, शाम 4 बजे और 6 बजे आयोजित की जाएगी। यह सेल 23 दिसंबर तक चलेगी। लेकिन मी नंबर वन फैन सेल 25 दिसंबर तक चलती रहेगी। कीमत कम होने के साथ बैंक की ओर से मिलने वाले डिस्काउंट, कैशबैक ऑफर्स और बिना ब्याज वाले ईएमआई का ऑप्शन आपको मिलेगा।

अगर बात करें सेल की तो इस सेल में Redmi K20 Pro को 24,999 रुपए की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है। वहीं, पुराने फोन को देेकर अलग से 2000 रुपए का एक्सचेंज डिस्काउंट हासिल किया जा सकता है। वहीं, कंपनी के पॉप्यूलर फोन Redmi Note 7 Pro को शुरुआती कीमत 9,999 रुपए में खरीदा जा सकता है जो कि इसकी लॉन्च कीमत से काफी कम है। इतना ही नहीं इस सेल में ग्राहक Redmi 7A, Redmi K20, Poco F1 और Xiaomi Mi A3 जैसे फोन को सस्ते में खरीद सकेंगे।

स्मार्टफोन्स के अलावा Xiaomi अपने मी स्मार्ट बल्ब, मी स्पोर्ट्स ब्लूटूथ इयरफोन्स बेसिक और मी बैंड 3 को मी नंबर वन फैन सेल में अब तक की सस्ती कीमतों में बेच रही है। आगे एक टेबल के माध्यम से यह बताने की कोशिश की गई है कि कौनसा फोन किस कीमत में आपके लिए उपलब्ध रहेगा।

 

 

Phone

Discount No. 1 Mi Fan Sale Price Additional Offers
Redmi Note 7 Pro

4GB+64GB

6GB+64GB

6GB+128GB

 

INR 4,000

INR 2,000

INR 2,000

 

INR 9,999

INR 12,999

INR 14,999

INR 1,000 BUP

INR 1,000 BUP

Redmi K20 Pro

6GB+128GB

8GB+256GB

 

INR 3,000

INR 3,000

 

INR 24,999

INR 27,999

INR 2,000 BUP

INR 2,000 BUP

Redmi K20

6GB+64GB

6GB+128GB

INR 2,000

INR 1,000

INR 19,999

INR 22,999

INR 2,000 BUP

INR 2,000 BUP

Redmi 7A

2GB+16GB

2GB+32GB

 

INR 1,000

INR 700

 

 

INR 4,999

INR 5,499

 

 

 

Mi A3

4GB+64GB

6GB+128GB

INR 500

INR 500

INR 12,499

INR 15,499

INR 1,000 BUP

INR 1,000 BUP

POCO F1

6GB+128GB

8GB+256GB

 

INR 4,000

INR 4,000

 

INR 14,999

INR 18,999

 
Redmi Note 7S

3GB+32GB

4GB+64GB

INR 1,000

INR 2,000

INR 8,999

INR 9,999

 
Redmi Y3

3GB+32GB

4GB+64GB

INR 1,000

INR 2,000

INR 7,999

INR 9,999

 
Redmi 7

2GB+32GB

3GB+32GB

INR 500

INR 500

INR 6,999

INR 7,999

 
 

Redmi 7A

2GB+16GB

2GB+32GB

 

 

INR 700

INR 700

 

 

INR 5,299

INR 5,499

 
 

Redmi Go

1GB+8GB

1GB+16GB

 

 

INR 200

INR 300

 

 

INR 4,299

INR 4,499

 

 

The post Mi No. 1 Fan Sale: Redmi Note 7 Pro और Redmi K20 Pro के साथ Xiaomi के इन प्रोडक्ट पर मिल रही धमाकेदार छूट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/mi-no-1-fan-sale-start-today-discounts-on-redmi-k20-pro-redmi-note-7-pro-and-more/feed/ 0
Xiaomi फोन खरीदने का सबसे शानदार मौका, 11 स्मार्टफोंस पर मिल रही है भारी छूट और मुफ्त के तोहफे https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-diwali-with-mi-sale-offer-redmi-note-8-7-pro-y3-a3-k20-poco-f1-india-price-discount/ https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-diwali-with-mi-sale-offer-redmi-note-8-7-pro-y3-a3-k20-poco-f1-india-price-discount/#respond Wed, 23 Oct 2019 06:51:12 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=37109 चलिये बताते हैं क्या है खास Xiaomi Diwali With Mi में

The post Xiaomi फोन खरीदने का सबसे शानदार मौका, 11 स्मार्टफोंस पर मिल रही है भारी छूट और मुफ्त के तोहफे first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Diwali सेलिब्रेट करने के लिए तमाम टेक कंपनियां अपने यूजर्स के लिए नए-नए ऑफर लेकर आ रही है। एक ओर जहां शॉपिंग साइट्स पर डील्स चालू है वहीं दूसरी और टेक ब्रांड्स भी अपनी सेल फेस्टिवल सेल शुरू कर चुके हैं। इंडिया की नंबर वन स्मार्टफोन कंपनी बन चुकी Xiaomi ने भी अपने फैन्स के लिए Diwali With Mi सेल की शुरूआत की है। यह सेल आने वाली 25 अक्टूबर तक चलेगी जिसमें कंपनी के स्मार्टफोंन के साथ ही अन्य प्रोडक्ट्स जहां भारी डिस्काउंट के साथ सेल के लिए उपलब्ध है, वहीं साथ ही कंपनी की ओर से कई ऑफर व आर्कषक उपहार भी दिए जा रहे हैं। चलिये बताते हैं क्या है खास Xiaomi Diwali With Mi में।

Redmi Note 7 Pro से शुरूआत करें तो 13,999 रुपये में लॉन्च हुआ फोन का 4 जीबी रैम + 64 जीबी मैमोरी वेरिएंट अब सिर्फ 11,999 रुपये में बेचा जा रहा है। इसी तरह 15,999 रुपये में लॉन्च हुआ फोन का 6 जीबी रैम + 64 जीबी मैमोरी वेरिएंट अब 13,999 रुपये में और 16,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च हुआ 6 जीबी रैम + 128 जीबी मैमोरी वेरिएंट अब महज़ 14,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा।

Xiaomi Diwali With Mi sale offer redmi note 8 7 pro y3 a3 k20 poco f1 india price discount

Redmi Note 7S का 3जीबी रैम + 32जीबी स्टोरेज वेरिएंट 10,999 रुपये के लॉन्च प्राइज़ के घटकर सिर्फ 8,999 रुपये में सेल के लिए उपलब्ध है तथा 12,999 रुपये में लॉन्च हुआ 4जीबी रैम + 64जीबी की मैमोरी वेरिएंट Diwali With Mi सेल में 9,999 रुपये की कीमत पर बिक रहा है। इसी तरह Redmi 7A के 2जीबी रैम + 16जीबी वेरिएंट को 5,999 रुपये की जगह सिर्फ 4,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा और 6,199 रुपये वाला 2जीबी रैम + 32जीबी मैमोरी वेरिएंट 5,799 रुपये में सेल के लिए उपलब्ध है। यह भी पढ़ेें : Samsung Galaxy A80 की कीमत में हुई 8,000 रुपए की कटौती, जानें नया प्राइस

Xiaomi Diwali With Mi में Redmi 7 के 2जीबी रैम + 32जीबी मैमोरी वेरिएंट को 6,999 रुपये और 3जीबी रैम + 32जीबी मैमोरी वेरिएंट को 8,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। Redmi Y3 का 3जीबी रैम + 32जीबी स्टोरेज वेरिएंट जो 9,999 रुपये में लॉन्च हुआ था वह Xiaomi की Diwali With Mi सेल में 7,999 रुपये की कीमत पर मिल रहा है वहीं 11,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च हुए फोन के 4जीबी रैम+ 64जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 11,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा।

Xiaomi Diwali With Mi sale offer redmi note 8 7 pro y3 a3 k20 poco f1 india price discount

Redmi 8 सीरीज़ की बात करें तो Diwali With Mi सेल में रेडमी 8 स्मार्टफोन के 3जीबी रैम +32जीबी स्टोरेज वेरिएंट और 4जीबी रैम + 64जीबी स्टोरेज वेरिएंट दोनों को 7,999 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है। वहीं Redmi 8A का 2जीबी रैम + 32 स्टोरेज वेरिएंट 6,499 रुपये और 3जीबी रैम + 32 वेरिएंट को 6,999 रुपये सेल के लिए उपलब्ध है। Xiaomi Mi A3 के 4जीबी रैम व 64जीबी मैमोरी वेरिएंट को 12,999 रुपये और 6जीबी रैम व 128जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 15,999 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है। यह भी पढ़ेें : शाओमी करने वाली है बड़ा धमाका, डुअल इन-डिसप्ले कैमरे वाला फोन लाने की तैयारी

Xiaomi Diwali With Mi सेल में POCO F1 के 6जीबी रैम + 64जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 14,999 रुपये, 6जीबी रैम + 128जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 15,999 रुपये तथा 8जीबी रैम + 256जीबी स्टोरेज वाले पावरफुल वेरिएंट को महज़ 18,999 रुपये में पाया जा सकता है। वहीं सेल के दौरान Redmi K20 Pro का 6जीबी रैम + 128जीबी स्टोरेज वेरिएंट छूट के बाद 24,999 रुपये और Redmi K20 का 6जीबी रैम + 64जीबी स्टोरेज वेरिएंट 19,999 रुपये की कीमत पर बिक्री के लिए मौजूद है।

The post Xiaomi फोन खरीदने का सबसे शानदार मौका, 11 स्मार्टफोंस पर मिल रही है भारी छूट और मुफ्त के तोहफे first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-diwali-with-mi-sale-offer-redmi-note-8-7-pro-y3-a3-k20-poco-f1-india-price-discount/feed/ 0
शाओमी की दिवाली सेल: 1 रुपये में खरीदें फोन और कम कीमत में मिलेगा शानदार TV https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-announces-diwali-with-mi-sale-redmi-k20-for-re-1-price-cuts-on-redmi-note-7-pro/ https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-announces-diwali-with-mi-sale-redmi-k20-for-re-1-price-cuts-on-redmi-note-7-pro/#comments Tue, 24 Sep 2019 12:00:08 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=36209 शाओमी की दिवाली सेल: 1 रुपये में खरीदें फोन और कम कीमत में मिलेगा शानदार TV

The post शाओमी की दिवाली सेल: 1 रुपये में खरीदें फोन और कम कीमत में मिलेगा शानदार TV first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

चीन की स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी Xiaomi ने अपनी Diwali with Mi sale सेल की घोषणा की है। शाओमी की यह सेल 28 सितंबर से शुरू होकर 4 अक्टूबर तक चलेगी। इस सेल में शानदार डिस्काउंट के साथ ही दमदार डील्स मिलेंगी। इस सेल में Mi Pocket स्पीकर, Mi Travel बैकपैक समेत कई प्रॉडक्ट्स पर 80 फीसदी तक की छूट मिलेगी।

पेमेंट ऑफर्स

शाओमी की इस सेल में HDFC बैंक कार्ड्स और EMI ट्रांजैक्शन पर 10 फीसदी का इंस्टैंट डिस्काउंट मिलेगा। यह सेल Mi.com पर होगी। आइए आगे जानते हैं कि इस सेल में शाओमी के कौन-कौन से प्रॉडक्ट पर कितना डिस्काउंट मिलेगा।
diwali-with-mi
1 रुपए में मिलेगा स्मार्टफोन

इस सेल में महज 1 रुपए में आप स्मार्टफोन खरीद पाएंगे। हर दिन 1 रुपए की फ्लैश सेल होगी, जिसमें आप Redmi K20, Mi Smart Band 4 समेत शाओमी के कई प्रॉडक्ट्स सिर्फ 1 रुपये में खरीद पाएंगे। 1 रुपये वाली फ्लैश सेल 28 सितंबर से 2 अक्टूबर तक हर दिन शाम 4 बजे होगी।

क्रेजी डील्स

सेल के दौरान हर दिन सुबह 10 बजे और शाम को 6 बजे तक क्रेजी डील्स का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा, Mi ईयरफोन्स पर 50 फीसदी तक की छूट मिलेगी। वहीं, मोबाइल एक्सेसरीज को 49 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकेगा।

POCO F1 पर कंपनी की ओर से 12000 रुपए और Redmi K20Pro पर 4000 रुपए, Redmi K20 पर 3000 रुपए, RedmiNote7Pro पर 4000 रुपए, Redmi Note 7S पर 4000 रुपए, Redmi Y3 पर 4000 रुपए, Redmi 7 पर 3000 रुपए और Redmi 7A पर 4999 रुपए का डिस्काउंट मिलेगा। सेल पीरियड के दौरान Redmi K20 Pro स्मार्टफोन 24,999 रुपये और Redmi Note 7S स्मार्टफोन 8,999 रुपये में लिस्टेड होंगे।

The post शाओमी की दिवाली सेल: 1 रुपये में खरीदें फोन और कम कीमत में मिलेगा शानदार TV first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-announces-diwali-with-mi-sale-redmi-k20-for-re-1-price-cuts-on-redmi-note-7-pro/feed/ 5
Xiaomi Poco F1 की कीमत में हुई सीधे 5,000 रुपये की कटौती, जानें क्या है नया दाम https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-pocophone-poco-f1-price-cut-india-offline-store-sale/ https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-pocophone-poco-f1-price-cut-india-offline-store-sale/#respond Fri, 02 Aug 2019 06:42:54 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=33933 Poco F1 को रिटेल स्टोर्स व दुकानों पर 2 अगस्त से ही कम कीमत में खरीदा जा सकेगा।

The post Xiaomi Poco F1 की कीमत में हुई सीधे 5,000 रुपये की कटौती, जानें क्या है नया दाम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Xiaomi ने पिछले साल POCOPHONE के रूप में अपना सब-ब्रांड भारतीय बाजार में उतारा था। इस ब्रांड की शुरूआत Poco F1 स्मार्टफोन के साथ हुई थी। जिसने लॉन्च के साथ ही सफलता के नए रिकॉर्ड बनाए थे। Poco F1 को फ्लैगशिप सेग्मेंट में लॉन्च किया गया था जो उस वक्त क्वालकॉम के सबसे ताकतवर चिपसेट स्नैपड्रैगन 845 से लैस ​था। ता​कतवर स्पेसिफिकेशन्स से लैस Poco F1 देश में ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्लेटफॉर्म पर सेल के लिए उपलब्ध हो चुका है। वहीं अब अपने फैन्स को सरप्राइज़ देते हुए पोको इंडिया ने Poco F1 की कीमत में सीधे 5,000 रुपये की कटौती कर दी है।

Poco F1 को पोको इंडिया द्वारा ऑफलाइन प्लेटफॉर्म पर सस्ता किया गया है। यानि रिटेल स्टोर्स व दुकानों पर आज 2 अगस्त से ही Poco F1 को कम कीमत में खरीदा जा सकेगा। कंपनी की ओर से फोन के 6जीबी रैम व 128जीबी मैमोरी वेरिएंट तथा 8जीबी रैम व 256जीबी मैमोरी वेरिएंट की कीमतों में कटौती की गई है। फोन के 6जीबी रैम + 128जीबी स्टोरेज वेरिएंट की बात करें तो यह 23,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था। इस वेरिएंट में पहले भी दो बार प्राइज कट हो चुका है​ जिसके बाद फोन का मूल्य 20,999 रुपये हो गया था। वहीं अब फिर से 2,000 रुपये की कटौती होने के बाद Poco F1 के इस वेरिएंट का मूल्य 18,999 रुपये हो गया है।

Xiaomi POCOPHONE Poco F1 price cut india offline store sale

इसी तरह Poco F1 के 8जीबी रैम + 256जीबी मैमोरी वेरिएंट की बात करें तो यह वेरिएंट कंपनी द्वारा 27,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था। इस वेरिएंट की कीमत अब सीधे 5,000 रुपये कम कर दी गई है। इस बड़ी कटौती के बाद Poco F1 के 8जीबी रैम वेरिएंट का मूल्य अब 22,999 रुपये हो गया है। लगे हाथ Poco F1 के सबसे छोटे 6जीबी रैम + 64जीबी मैमोरी वेरिएंट की बात करें तो इसे 17,999 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है।

पोको एफ1

Poco F1 को 19:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली बेजल लेस नॉच डिसप्ले पर पेश किया गया है। फोन में 416पीपीआई सपोर्ट व 1080 x 2246 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.99-इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले दी गई है। यह फोन एंडरॉयड 8.1 ओरियो आधारित मीयूआई 9.6 पर बना है तथा 10एनएम 2.8गीगाहर्ट्ज़ आॅक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट पर रन करता है। कपंनी ने Poco F1 को लिक्विड कूलिंग तकनीक के लैस कर बाजार में उतारा है जो हाई ग्राफिक्स गेम व हैवी प्रोसेसिंग के दौरान भी फोन को गर्म होने के रोकती है। वहीं ग्राफिक्स के लिए फोन में एड्रेनो 630 जीपीयू देखने को मिलेगा।

Xiaomi POCOPHONE Poco F1 price cut india offline store sale

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। बैक पैनल पर डुअल एलईडी फ्लैश के साथ 12-मेगापिक्सल का प्राइमरी और 5-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा मौजूद है। वहीं सेल्फी के लिए इस फोन में एलईडी फ्लैश के साथ 20-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। Poco F1 में डुअल सिम सपोर्ट दिया गया है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर जहां फिंगरप्रिंट सेंसर दि​या गया है वहीं यह फोन फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है। पावर बैकअप के लिए फोन में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के साथ क्विक चार्ज 3.0 तकनीक वाली 4,000एमएएच की बैटरी दी गई है।

The post Xiaomi Poco F1 की कीमत में हुई सीधे 5,000 रुपये की कटौती, जानें क्या है नया दाम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-pocophone-poco-f1-price-cut-india-offline-store-sale/feed/ 0
आज से शुरु हुई Xiaomi Mi Days Sale, 6,500 रुपए तक सस्ते मिलेंगे ये स्मार्टफोन्स https://www.91mobiles.com/hindi/mi-days-sale-5-9-july-amazon-india-flipkart-mi-com-deals-and-discounts/ https://www.91mobiles.com/hindi/mi-days-sale-5-9-july-amazon-india-flipkart-mi-com-deals-and-discounts/#comments Fri, 05 Jul 2019 05:37:20 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=32942 मी डेज सेल में शाओमी के एक्सेसरीज भी आकर्षक कीमतों पर मिल रही है।

The post आज से शुरु हुई Xiaomi Mi Days Sale, 6,500 रुपए तक सस्ते मिलेंगे ये स्मार्टफोन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन इंडिया और फ्लिपकार्ट पर आज से एक बार फिर मी डेज सेल की शुरूआत हो चुकी है। इस सेल के दौरान शाओमी अपने कई शानदार स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट की पेशकश कर रही है। यह सेल 5 जुलाई यानी आज से 9 जुलाई तक चलेगी, जिसमें स्मार्टफोन्स को 6,500 रुपए तक की छूट पर खरीदा जा सकेगा।

ऑफर्स

फ्लिपकार्ट और अमेजन इंडिया के अलावा मी.कॉम पर होने आज से शुरू हुई मी डेज सेल इस साइट पर कुछ चुनिंदा स्मार्टफोन पर डील्स और डिस्काउंट की पेशकश की जा रही है। यदि इन स्मार्टफोन को ग्राहक फ्लिपकार्ट से खरीदते हैं तो उन्हें एक्सिस बैंक बज क्रेडिट कार्ड के जरिए पेमेंट करने पर 10 प्रतिशत का डिस्काउंट मिलेगा।
इसके अलावा इन डील्स को अमेजन इंडिया पर खरीदते समय यदि आप एचएसबीसी कैशबैक क्रेडिट कार्ड के जरिए खरीदते हैं तो आपको 5 प्रतिशत कैशबैक मिलेगा। मी.कॉम पर इन स्मार्टफोन को खरीदने पर ग्राहक नो-कॉस्ट ईएमआई और एयरटेल और जियो फ्री डाटा और कॉलिंग ऑफर का लाभ ले सकेंगे। इसे भी पढ़ें: Redmi K20 सीरीज़ को लेकर Xiaomi ने किया खुलासा, 17 जुलाई को हो सकती है इंडिया में लॉन्च

एक्सचेंज ऑफर

डिस्काउंट के अलावा शाओमी के फोन को अमेजन इंडिया से खरीदने पर 4,000 रुपए तक के एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है। आइए आगे जानते हैं कि चार दिन तक चलने वाली इस सेल में शाओमी कौन-कौन से फोन पर क्या ऑफर मिल रहा है।

इन स्मार्टफोन्स पर मिल रहा डिस्काउंट

सेल के दौरान Redmi 6A के 2जीबी रैम और 16जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 5,999 रुपए की कीमत में खरीदा जा सकता है। इसके अलावा हैंडसेट के 2जीबी रैम और 32जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 6,199 रुपए कीमत में खरीदा जा सकेगा। इसके अलावा Redmi 6 Pro भी इस सेल के दौरान कम कीमत में मिल रहा है। इस स्मार्टफोन के 3जीबी रैम और 32जीबी स्टोरेज वेरिएंट को ग्राहक 8,999 रुपए में खरीद सकते हैं, वहीं इसका 4जीबी रैम और 64जीबी स्टोरेज वेरिएंट 9,999 रुपए कीमत में मिल रहा है। इसे भी पढ़ें: Xiaomi ने लॉन्च की बिल्कुल नई CC सीरीज़, लॉन्च हुए पावरफुल Mi CC9 और Mi CC9e

इसका अलावा में 4जीबी रैम और 64जीबी स्टोरेज वेरिएंट वाले शाओमी Mi A2 को 10,999 रुपए और इसके 6जीबी रैम और 128जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 15,999 रुपए में खरीदा जा सकेगा। इतना ही नहीं पुराना स्मार्टफोन एक्सचेंज करवाने पर इस डिवाइस के साथ ग्राहक एक्सट्रा 2,000 रुपए का डिस्काउंट भी पा सकते हैं।
सेल में Redmi Note 5 Pro है, जिसका 4जीबी रैम और 64जीबी स्टोरेज ऑप्शन इस सेल के दौरान 12,999 रुपए का मिल रहा है। इसके अलावा 6जीबी रैम वेरिएंट को 11,999 रुपए में खरीद सकते हैं।

सेल के दौरान ग्राहक Redmi Y2 के 3जीबी रैम और 32जीबी स्टोरेज वेरिएंट और 4जीबी रैम और 64जीबी स्टोरेज वेरिएंट को क्रमश: 8,999 और 9,999 रुपए में खरीद सकते हैं। वहीं, फ्लैगशिप फीचर्स वाले Poco F1 भी इस सेल के दौरान 17,999 रुपए की कीमत में मिल रहा है। यह कीमत इसके 6जीबी रैम और 64जीबी स्टोरेज वेरिएंट की है।

एक्सेसरीज पर भी डिस्काउंट

मी डेज सेल में शाओमी के एक्सेसरीज भी आकर्षक कीमतों पर मिल रही है। इनमें ब्लूटूथ वायरलेस इयरफोन्स, मी पावर बैंक और मी बैंड शामिल हैं। इसके अलावा मी एलईडी वाईफाई बल्ब और मी बॉडी कॉम्पोजिशन स्केल भी दिया जा रहा है।

The post आज से शुरु हुई Xiaomi Mi Days Sale, 6,500 रुपए तक सस्ते मिलेंगे ये स्मार्टफोन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/mi-days-sale-5-9-july-amazon-india-flipkart-mi-com-deals-and-discounts/feed/ 1
Poco F1 की कीमत में हुई भारी कटौती, जानें नया दाम https://www.91mobiles.com/hindi/poco-f1-6gb-64gb-variant-receives-a-price-cut/ https://www.91mobiles.com/hindi/poco-f1-6gb-64gb-variant-receives-a-price-cut/#respond Mon, 24 Jun 2019 03:16:32 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=32507 कम कीमत में फ्लैगशिप फीचर्स के साथ आता है Poco F1 स्मार्टफोन।

The post Poco F1 की कीमत में हुई भारी कटौती, जानें नया दाम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

अगर आप शाओमी के Poco F1 को खरीदने की सोच रहे हैं तो यह सबसे सही समय कहा जा सकता है। Poco F1 के 6 जीबी + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को फ्लिपकार्ट और मी.कॉम पर 2,000 रुपए की कटौती के बाद 17,999 रुपए में बेचा जा रहा है।

हालांकि, इस कटौती से पहले Poco F1 फ्लिपकार्ट पर 21 जून तक चल रही Flipkart Mobiles Bonanza सेल का हिस्सा था। सेल के दौरान भी इसके 6 जीबी + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 17,999 रुपये में बेचा जा रहा था। इसे भी पढ़ें: Xiaomi ला रही है एक और सस्ता फोन Redmi 7A, अगले महीने होगा इंडिया में लॉन्च

वहीं, अब Poco F1 का 6 जीबी + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट कंपनी की आधिकारिक साइट Mi.com और Flipkart पर 17,999 रुपए में लिस्ट है। फोन स्टील ब्लू, ग्रेफाइट ब्लैक और रेड कलर में खरीदा जा सकता है। इसे भी पढ़ें: Xiaomi Mi 9T Pro को मिला ब्लूटूथ सर्टिफिकेशन, लॉन्च के नजदीक

Poco F1 की स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स
Poco F1 को 19:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली बेजल लेस नॉच डिसप्ले पर पेश किया गया है। फोन में 416पीपीआई सपोर्ट व 1080 x 2246 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.99-इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले दी गई है। यह फोन एंडरॉयड 8.1 ओरियो आधारित मीयूआई 9.6 पर बना है तथा 10एनएम 2.8गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट पर रन करता है। कपंनी ने Poco F1 को लिक्विड कूलिंग तकनीक के लैस कर बाजार में उतारा है जो हाई ग्राफिक्स गेम व हैवी प्रोसेसिंग के दौरान भी फोन को गर्म होने के रोकती है। वहीं ग्राफिक्स के लिए फोन में एड्रेनो 630 जीपीयू देखने को मिलेगा।

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। बैक पैनल पर डुअल एलईडी फ्लैश के साथ 12-मेगापिक्सल का प्राइमरी और 5-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा मौजूद है। वहीं सेल्फी के लिए इस फोन में एलईडी फ्लैश के साथ 20-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Poco F1 में डुअल सिम सपोर्ट दिया गया है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर जहां फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं यह फोन फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है। पावर बैकअप के लिए फोन में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के साथ क्विक चार्ज 3.0 तकनीक वाली 4,000एमएएच की बैटरी दी गई है।

The post Poco F1 की कीमत में हुई भारी कटौती, जानें नया दाम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/poco-f1-6gb-64gb-variant-receives-a-price-cut/feed/ 0
Xiaomi Poco F1 की कीमत में हुई 2000 रुपए कटौती, जल्द करें कहीं हाथ से न निकल जाए मौका https://www.91mobiles.com/hindi/poco-f1-64gb-storage-variant-price-cut-in-india-now-available-at-17999/ https://www.91mobiles.com/hindi/poco-f1-64gb-storage-variant-price-cut-in-india-now-available-at-17999/#respond Wed, 05 Jun 2019 10:04:20 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=31724 घटी हुई कीमत के साथ पोको एफ1 को फ्लिपकार्ट और मी.कॉम पर 5 से 9 जून तक खरीदा जा सकेगा।

The post Xiaomi Poco F1 की कीमत में हुई 2000 रुपए कटौती, जल्द करें कहीं हाथ से न निकल जाए मौका first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Xiaomi इस साल की शुरुआत से ही अपने स्मार्टफोन्स पर डिस्काउंट की पेशकश कर रही है। इनमें से कुछ स्मार्टफोन की कीमत में हमेशा के लिए कटौती की गई है तो कुछ फोन की कीमत लिमिटेड समय के लिए कम की गई थी। वहीं, पिछले कुछ महीनों से इस बात की जानकारी सामने आ रही है कि शाओमी Poco F1 का अपग्रेडेड वर्जन लॉन्च कर सकती है। वहीं, अब कंपनी ने अपने मौजूदा पोको एफ1स्मार्टफोन की कीमत को सीमित समय के लिए कम कर दिया है। घटी हुई कीमत के साथ पोको एफ1 को फ्लिपकार्ट और मी.कॉम पर 5 से 9 जून तक खरीदा जा सकेगा।

शाओमी ने Poco F1 की कीमत में 2,000 रुपये की कटौती की है। छूट के बाद फोन का 6जीबी+64जीबी वाला वेरियंट 17,999 रुपए में उपलब्ध है। कंपनी ने पोको एफ1 के 6जीबी रैम+128जीबी इंटरनल स्टोरेज और 8जीबी रैम+256जीबी स्टोरेज वेरिएंट वाले मॉडल पर कोई डिस्काउंट नहीं दिया जा रहा है। इसे भी पढ़ें: Xiaomi ने पेश किया अंडर-डिसप्ले सेल्फी कैमरे वाला फोन Mi 9, बिना कैमरे के ही खींची फोटो

Poco F1 की स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

Poco F1 को 19:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली बेजल लेस नॉच डिसप्ले पर पेश किया गया है। फोन में 416पीपीआई सपोर्ट व 1080 x 2246 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.99-इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले दी गई है। यह फोन एंडरॉयड 8.1 ओरियो आधारित मीयूआई 9.6 पर बना है तथा 10एनएम 2.8गीगाहर्ट्ज़ आॅक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट पर रन करता है। कपंनी ने Poco F1 को लिक्विड कूलिंग तकनीक के लैस कर बाजार में उतारा है जो हाई ग्राफिक्स गेम व हैवी प्रोसेसिंग के दौरान भी फोन को गर्म होने के रोकती है। वहीं ग्राफिक्स के लिए फोन में एड्रेनो 630 जीपीयू देखने को मिलेगा। इसे भी पढ़ें: Xiaomi के 6जीबी रैम वाले Redmi Note 6 Pro की कीमत में हुई 2,000 रुपये की कटौती, जानें कहां से मिलेगा इतना सस्ता

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। बैक पैनल पर डुअल एलईडी फ्लैश के साथ 12-मेगापिक्सल का प्राइमरी और 5-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा मौजूद है। वहीं सेल्फी के लिए इस फोन में एलईडी फ्लैश के साथ 20-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Poco F1 में डुअल सिम सपोर्ट दिया गया है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर जहां फिंगरप्रिंट सेंसर दि​या गया है वहीं यह फोन फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है। पावर बैकअप के लिए फोन में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के साथ क्विक चार्ज 3.0 तकनीक वाली 4,000एमएएच की बैटरी दी गई है।

The post Xiaomi Poco F1 की कीमत में हुई 2000 रुपए कटौती, जल्द करें कहीं हाथ से न निकल जाए मौका first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/poco-f1-64gb-storage-variant-price-cut-in-india-now-available-at-17999/feed/ 0
Xiaomi Mi Super Sale फिर हुई शुरू, इस बार 6,000 रुपये तक सस्ते मिलेंगे शाओमी फोन https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-mi-super-sale-offering-discount-upto-6000-on-smartphone-till-31-may/ https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-mi-super-sale-offering-discount-upto-6000-on-smartphone-till-31-may/#respond Mon, 27 May 2019 08:56:15 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=31306 Xiaomi Mi Super Sale में शाओमी स्मार्टफोंन पर 6,000 रुपये तक की छूट मिल रही है।

The post Xiaomi Mi Super Sale फिर हुई शुरू, इस बार 6,000 रुपये तक सस्ते मिलेंगे शाओमी फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Xiaomi ने पिछले महीने ही अपने फैन्स के लिए Mi Super Sale का आयोजन किया था। इस सेल के दौरान कंपनी के हिट स्मार्टफोंस पर भारी डिस्काउंट दिया गया था। वहीं अब एक बार फिर अपने फैन्स को तोहफा देते हुए शाओमी ने मी सुपर सेल की शुरूआत की है। यह खास सेल 5 दिन के लिए आयोजित की गई है जो आज 27 मई से शुरू होकर 31 मई तक चलेगी। Xiaomi Mi Super Sale में शाओमी प्रोडक्ट बेहद कम कीमत और भारी डिस्काउंट पर मिल रहे है। इस सेल में कंपनी की ओर से शाओमी की रेडमी सीरीज़, मी सीरीज़ के नए व पुराने स्मार्टफोंस के साथ ही पोको ब्रांड के फोन को भी शामिल किया गया है। Xiaomi Mi Super Sale में शाओमी स्मार्टफोंन पर 6,000 रुपये तक की छूट मिल रही है।

इतना मिलेगा डिस्काउंट

सबसे पहले पोकोफोन की बात करें तो शाओमी ‘मी सुपर सेल’ दौरान Poco F1 पर 4,000 रुपये तक की छूट दी जा रही है। सेल के दौरान 6जीबी रैम और 64जीबी स्टोरेज वेरिएंट पर 4,000 रुपये के डिस्काउंट के साथ 19,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। इसी तरह Redmi Note 5 Pro की खरीदा पर कंपनी की ओर से 6,000 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। सेल के दौरान फोन के 4जीबी रैम व 64जीबी मैमोरी वेरिएंट 10,999 रुपये की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध होगा। यह भी पढ़ें : Xiaomi Redmi Go अब हुआ और भी ताकतवर, कंपनी ने लॉन्च किया नया वेरिएंट

Mi Super Sale में शाओमी Redmi Note 6 Pro की खरीद पर भी कंपनी 4,000 रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है। सेल के दौरान फोन के 4जीबी रैम व 64जीबी वेरिएंट को 11,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। वहीं फोन का 6जीबी रैम व 64जीबी स्टोरेज वेरिएंट 13,999 रुपये में सेल के लिए उपलब्ध होगा। Redmi 6 Pro की बात करें तो कंपनी की ओर से इस फोन को 3,500 रुपये तक सस्ता बेचा जा रहा है। इस छूट के बाद रेडमी 6 प्रो के सबसे छोटे वेरिंएट को 8,999 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है।

Xiaomi Mi Super Sale offering discount upto 6000 on smartphone till 31 may

Xiaomi Mi Super Sale में Redmi Y2 स्मार्टफोन पर भी 4,000 रुपये का डिस्काउंट दे रही है। इस सेल में रेडमी वाई2 के 3जीबी रैम व 32जीबी मैमोरी वेरिएंट को 8,999 रुपये तथा 4जीबी रैम व 64जीबी मैमोरी वेरिएंट को 9,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसी तरह 3,000 रुपये की छूट के साथ Redmi 6 को 7,499 रुपये की कीमत पर कंपनी वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। यह भी पढ़ें : गेमिंग लवर्स के लिए आया Black Shark 2, इस कीमत में मिलेंगे यह खास फीचर्स

Xiaomi के मीड रेंज वाले हिट डिवाईस Mi A2 को भी Mi Super Sale के दौरान 5,500 रुपये सस्ता बेचा जा रहा है। सेल के दौरान फोन के 4जीबी रैम व 64जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 11,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसी तरह फोन के 6जीबी रैम व 128जीबी मैमोरी वाले वेरिएंट को सेल में 15,999 रुपये की कीमत पर पाया जा सकेगा। आपको फिर से बता दें कि Mi Super Sale आज से शुरू होकर 31 मई तक चलने वाली है और इस दौरान शाओमी फोंस को आउट आफ स्टॉक भी पाया जा सकता है।

The post Xiaomi Mi Super Sale फिर हुई शुरू, इस बार 6,000 रुपये तक सस्ते मिलेंगे शाओमी फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-mi-super-sale-offering-discount-upto-6000-on-smartphone-till-31-may/feed/ 0