Poco F2 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Thu, 06 Jul 2023 08:46:08 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 POCO F2 को लेकर कंपनी का बड़ा खुलासा, जल्द होगा इंडिया में लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/poco-f2-will-not-come-with-snapdragon-732g-chipset-poco-india-anuj-sharma-confirms/ https://www.91mobiles.com/hindi/poco-f2-will-not-come-with-snapdragon-732g-chipset-poco-india-anuj-sharma-confirms/#respond Mon, 18 Jan 2021 05:06:38 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=53170 इस फोन के लॉन्च डेट को लेकर जल्द ही खुलासा किया जा सकता है।

The post POCO F2 को लेकर कंपनी का बड़ा खुलासा, जल्द होगा इंडिया में लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

पिछले साल से पोको के नए और धांसू फोन पोको F2 के लॉन्च को लेकर टेक जगत और इंडियन फैन्स इंतजार में हैं। लेकिन, 2020 में फोन लॉन्च नहीं हुआ। वहीं, अब सामने आई जानकारी से ऐसा लग रहा है कि इस साल यह इंतजार खत्म होने वाला है। हाल में आई एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि यह स्मार्टफोन फ्लैगशिप स्पेसिफिकेशन्स के साथ ना आकर मिड रेंज स्पेक्स के साथ आएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह डिवाइस स्नैपड्रैगन 732G प्रोसेसर के साथ लॉन्च हो सकता है। हालांकि, अब टिप्सटर मुकुल शर्मा से बातचीत में Poco India के डायरेक्टर अनुज शर्मा ने बताया कि अपकमिंग POCO F-Series फोन स्नैपड्रैगन 732G के साथ नहीं आएगा।

अनुज शर्मा ने स्पष्ट किया कि स्नैपड्रैगन 732G एक मिड-रेंज चिपसेट है जो पहले से ही POCO X3 में इस्तेमाल किया जा चुका है। चूंकि, F सीरीज़ कंपनी की एक्स सीरीज़ से एक कदम ऊपर है, इसलिए शर्मा ने सुझाव है कि POCO F2 एक अधिक शक्तिशाली, शायद एक फ्लैगशिप-स्तर, चिपसेट के साथ आएगा। इसे भी पढ़ें: iPhone 11 जैसे डिजाईन पर लॉन्च होगा Xiaomi Mi 11 Lite, इंडियन वेबसाइट पर हुआ लिस्ट

poco-f2-pro-2

बता दें कि POCO F1 को कंपनी ने साल 2018 में फ्लैगशिप स्नैपड्रैगन 845 SoC के साथ पेश किया था। हालांकि, POCO इंडिया के हेड ने इस्तेमाल किए जा रहे वास्तविक चिपसेट का खुलासा नहीं किया, हम अनुमान लगा सकते हैं कि यह स्नैपड्रैगन 865 या नया स्नैपड्रैगन 888 SoC हो सकता है।

अनुज शर्मा ने बताया कि नए पोको स्मार्टफोन की कीमत पोको एफ1 के मुकाबले ज्यादा होगी, क्योंकि स्मार्टफोन को Poco F1 की कीमत पर लॉन्च करना मुमकिन नहीं होगा। हालांकि उन्होंने स्मार्टफोन की वास्तिवक कीमत को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है। इसे भी पढ़ें: POCO ने दिया नए साल का तोहफा, 7 स्मार्टफोंस के दाम किए कम, 4000 रुपये तक गिरी कीमत

Poco F2

पोको एफ2 को लेकर कई लीक्स सामने आए हैं, जिनमें लॉन्च की टाईमलाईन से लेकर इनमें दी जाने वाली स्पेसिफिकेशन्स तक का जिक्र किया गया है। इन लीक्स की मानें तो पोको एफ2 स्मार्टफोन को एंडरॉयड 11 पर लॉन्च किया जाएगा। इसके अलावा इस फोन में 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाली एमोलेड डिसप्ले देखने को मिल सकती है। वहीं क्वॉड रियर कैमरे के साथ ही फोटोग्राफी के लिए पोको एफ2 में 4,250एमएएच की बैटरी दी जा सकती है।

The post POCO F2 को लेकर कंपनी का बड़ा खुलासा, जल्द होगा इंडिया में लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/poco-f2-will-not-come-with-snapdragon-732g-chipset-poco-india-anuj-sharma-confirms/feed/ 0
Poco F2 का इंतजार होने वाला है खत्म, जल्द होगा इंडिया में लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/poco-f2-to-launch-in-india-soon-company-video-teased/ https://www.91mobiles.com/hindi/poco-f2-to-launch-in-india-soon-company-video-teased/#respond Mon, 04 Jan 2021 07:35:05 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=52552 Poco ने वीडियो शेयर की है जिसमें Poco F2 का जिक्र किया गया है।

The post Poco F2 का इंतजार होने वाला है खत्म, जल्द होगा इंडिया में लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Xiaomi के साथ रहते हुए POCO को Poco F1 स्मार्टफोन के चलते काफी सराहना मिली थी। इंडियन यूजर्स ने इस फोन को बेहद पसंद किया था जिसके बाद पोको एक इंडिपेंडेंट ब्रांड के रूप में सामने आया था। पिछले साल कई तरह के लीक्स में कहा गया था कि कंपनी Poco F2 को भी लॉन्च करेगी, लेकिन 2020 में ऐसा हो नहीं पाया। लेकिन अब लगता है कि पोको फैन्स की यह चाह साल 2021 में पूरी हो जाएगी। कंपनी ने एक वीडियो शेयर की है जिसमें Poco F2 का जिक्र हुआ है।

Poco ने नए साल की शुरूआत करते हुए एक वीडियो अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपलोड की थी जिसमें Poco F2 का जिक्र किया गया है। पोको ने हालांकि इस फोन के लॉन्च के बारे में कुछ नहीं बोला है लेकिन इस वीडियो के सामने आने के बाद उम्मीद की जा रही है कि कंपनी जल्द ही Poco F2 से पर्दा उठाते हुए इसकी लॉन्च डेट की जानकारी दे सकती है। हो सकता है कि साल 2021 में लॉन्च होने वाला पहला पोको फोन Poco F2 स्मार्टफोन ही हो।

Poco F2

पोको एफ2 को लेकर कई लीक्स सामने आए हैं, जिनमें लॉन्च की टाईमलाईन से लेकर इनमें दी जाने वाली स्पेसिफिकेशन्स तक का​ जिक्र किया गया है। इन लीक्स की मानें तो पोको एफ2 स्मार्टफोन को एंडरॉयड 11 पर लॉन्च किया जाएगा और प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 732जी चिपसेट दिया जा सकता है। इस फोन में 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाली एमोलेड डिसप्ले देखने को मिल सकती है। वहीं क्वॉड रियर कैमरे के साथ ही फोटोग्राफी के लिए पोको एफ2 में 4,250एमएएच की बैटरी दी जा सकती है। यह भी पढ़ें : 7 जनवरी को लॉन्च होगा 64 मेगापिक्सल कैमरे वाले पावरफुल स्मार्टफोन Realme V15

Poco F2 Pro

पोको एफ2 प्रो की बात करें तो इस फोन में 1080×2400 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.67-इंच की फुलएचडी+ दी गई है जो पॉप-अप डिजाईन पर बनी है। एंडरॉयड 10 के साथ यह फोन क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 865 5जी प्रोसेसर पर काम करता है। साथ ही फोन में 6GB रैम और 8GB रैम के साथ 128GB व 256GB की स्टोरेज दी हई है। पावर बैकअप के लिए फोन में 4700mAh की पावरफुल बैटरी दी गई है।

poco f2 to launch in india soon company video teased

POCO F2 Pro में क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है। इस सेटअप में 64 मेगापिक्सल सोनी IMX686 प्राइमरी सेंसर OIS, 5 मेगापिक्सल टेलीफोटो लेंस (3cm ~ 7cm ऑटोफोक्स मैक्रो), 13 मेगापिक्सल 123-डिग्री अल्ट्रा वाइड-एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर है। वहीं, फ्रंट पर सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए हैंडसेट में 20 मेगापिक्सल सेल्फी शूटर 120fps स्लो-मोशनल वीडियो सपोर्ट के साथ दिया गया है।

The post Poco F2 का इंतजार होने वाला है खत्म, जल्द होगा इंडिया में लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/poco-f2-to-launch-in-india-soon-company-video-teased/feed/ 0
लीजिए पावरफुल फोन Poco F2 Pro की कीमत भी आ गई सामने, अब लॉन्च नहीं दूर https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-pocophone-poco-f2-pro-ram-storage-variant-price-leaked-redmi-k30/ https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-pocophone-poco-f2-pro-ram-storage-variant-price-leaked-redmi-k30/#respond Fri, 01 May 2020 06:31:40 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=43602 Poco F2 Pro दो रैम वेरिएंट्स में लॉन्च किया जाएगा।

The post लीजिए पावरफुल फोन Poco F2 Pro की कीमत भी आ गई सामने, अब लॉन्च नहीं दूर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

पोकोफोन का आने वाला स्मार्टफोन Poco F2 Pro हर दिन टेक जगत की सुर्खियां बटोर रहा है। फोन के नाम से लेकर इसके डिजाईन और स्पेसिफिकेशन्स से जुड़े कई लीक लगातार सामने आ रहे हैं। कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि चीन में लॉन्च हुआ Redmi K30 Pro ही भारतीय बाजार में Poco F2 Pro नाम के साथ लॉन्च होगा। Xiaomi के साथ हिट होने के बाद POCOPHONE अब एक इंडिपेंडेंट ब्रांड बन चुका है जिसकी फैन फॉलोइंग अलग अलग देशों में है। इन्हीं में से एक राष्ट्र पुर्तगाल से एक नई रिपोर्ट सामने आई है जिसमें लॉन्च से पहले ही पोको एफ2 प्रो की कीमत का खुलासा किया गया है।

Poco F2 Pro से जुड़ी यह बड़ी खबर पुर्तगाल की एक वेबसाइट ने शेयर की हैं। इस वेबसाइट ने फोन के वेरिएंट्स के साथ ही उनकी कीमत का भी खुलासा किया है। रिपोर्ट की मानें तो पोको एफ2 प्रो ग्लोबल मार्केट में दो रैम वेरिएंट्स में लॉन्च किया जाएगा। फोन के बेस वेरिएंट में 6 जीबी रैम मैमोरी के साथ 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दिए जाने की बात कही गई है। वहीं दूसरे वेरिएंट में 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज दी जाने की जानकारी रिपोर्ट में सामने आई है।

Xiaomi POCOPHONE Poco F2 Pro ram storage variant price leaked

कीमत की बात करें तो वेबसाइट 4जीन्यूज़ के अनुसार Poco F2 Pro के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 649 यूरो में लॉन्च किया जाएगा। यह कीमत भारतीय करंसी अनुसार 53,000 रुपये के करीब है। इसी तरह फोन के 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत यहां 749 यूरो बताई गई है। यह कीमत इंडियन करंसी अनुसार 61,000 रुपये के करीब है। गौरतलब है कि रिपोर्ट में यह कीमत पुर्तगाल की बताई गई है और साथ ही यह भी साफ किया गया है कि पुर्तगाल में यूरोप के अन्य हिस्सों की तुलना में टैक्स ज्यादा लगाया जाता है। ऐसे में अन्य देशों में फोन की कीमत 50 यूरो यानि तकरीबन 5,000 रुपये तक कम देखने को मिल सकती है।

यह भी पढ़ें : 5260एमएएच बैटरी, 6 जीबी रैम और 64एमपी क्वॉड कैमरे के साथ लॉन्च हुआ Xiaomi का पावरफुल फोन Mi Note 10 Lite

Poco F2 Pro की बात करें तो पिछले दिनों यह फोन लिस्टिंग में ससामने आया था। यहां Redmi K30 Pro के अलग अलग वर्ज़न का कोडनेम और उनकी डिटेल लिखी हुई है। यहां रेडमी के30 प्रो के इंडियन वर्ज़न का नाम POCO F2 Pro बताया गया है। यदि लिस्टिंग यही रहती है तो आने वाले दिनों में POCO F2 Pro भारत में लॉन्च कर दिया जाएगा और इसकी स्पेसिफिकेशन्स पावरफुल फोन रेडमी के30 प्रो के समान ही होगी। बता दें कि रेडमी के30 प्रो एक फ्लैगशिप डिवाईस है जो हाईएंड स्पेसिफिकेशन्स से लैस है।

यह भी पढ़ें : Xiaomi Redmi Note 8 Pro की 5 बड़ी परेशानियां, जो कर सकती हैं यूजर्स को तंग

गौरतलब है कि पिछले दिनों पोको इंडिया के जनरल मैनेजर सी मनमोहन ने कहा था कि POCO F2 हाईएंड स्पेसिफिकेशन्स से लैस एक फ्लैगशिप फोन होगा और इसी वजह से फोन 20,000 रुपये के बजट में लॉन्च नहीं हो पाएगा। यानि पोको एफ2 की मीड बजट से ज्यादा कीमत में ही देखने को मिलेगा। जीएम ने कहा है कि यदि मीड बजट में पोको फोन पाना चाहते हैं तो POCO X2 ही बेस्ट च्वाइस रहेगी।

The post लीजिए पावरफुल फोन Poco F2 Pro की कीमत भी आ गई सामने, अब लॉन्च नहीं दूर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-pocophone-poco-f2-pro-ram-storage-variant-price-leaked-redmi-k30/feed/ 0
POCO X2 हुआ 1000 रुपये महंगा, सभी वेरिएंट्स के बढ़े दाम https://www.91mobiles.com/hindi/poco-x2-price-hike-increased-in-india-sale-offer-specifications/ https://www.91mobiles.com/hindi/poco-x2-price-hike-increased-in-india-sale-offer-specifications/#respond Wed, 01 Apr 2020 13:00:57 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=42437 POCO X2 को इंडियन मार्केट में तीन वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है।

The post POCO X2 हुआ 1000 रुपये महंगा, सभी वेरिएंट्स के बढ़े दाम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Xiaomi के सब-ब्रांड के रूप में हिट होने के बाद इस साल की शुरूआत में POCO ने भारत में बतौर इंडिपेंडेंट ब्रांड POCO X2 लॉन्च किया था। हालांकि पोको फैन्स को POCO F2 के बाजार में आने का इंतजार ज्यादा था लेकिन ऐसा हुआ नहीं। POCO X2 की कीमत कम होने के चलते इस फोन को भी काफी पसंद किया गया है। POCO X2 के सफल होने के बाद इस ब्रांड के फैन्स के लिए एक बुरी खबर आई है। खबर यह है कि POCO X2 की कीमत इंडिया में बढ़ा दी गई है। हालांकि यह प्राइस देश में जीएसटी रेट बढ़ने की वजह से ही बढ़ा है लेकिन आज यानि 1 अप्रैल से ही POCO X2 को खरीदना है तो 1,000 रुपये अधिक चुकाने होंगे।

वेरिएंट्स व कीमत

POCO X2 को इंडियन मार्केट में तीन वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। फोन का बेस वेरिएंट 6 जीबी रैम मैमोरी के साथ 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। दूसरे वेरिएंट में जहां 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की मैमोरी सपोर्ट करता है वहीं सबसे बड़े वेरिएंट में 8 जीबी रैम मैमोरी के साथ 256 जीबी की इंटरनल स्टोरेज मौजूद है। ये वेरिएंट्स क्रमश: 15,999 रुपये, 16,999 रुपये और 19,999 रुपये की कीमत पर मार्केट में उतारे गए थे। लेकिन अब दाम बढ़ने के बाद POCO X2 के इन वेरिएंट्स को खरीदने के लिए क्रमश: 16,999 रुपये, 17,999 रुपये और 20,999 रुपये चुकाने होंगे। पोको एक्स2 शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर ब्लू, पर्पल और रेड कलर में सेल के लिए उपलब्ध है।

स्पेसिफिकेशन्स

POCO X2 को 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 1080 × 2400 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.67-इंच की फुलएचडी+ डुअल पंच-होल डिसप्ले सपोर्ट करता है। पोको ने अपने इस फोन को 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाली स्क्रीन पर पेश किया है जो शानदार विजुअल एक्सपीरियंस देती है। वहीं डिसप्ले की सुरक्षा के लिए फोन को कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास से प्रोटेक्ट किया गया है। POCO X2 का बैक पैनल भी गोरिल्ला ग्लास कोटेड है।

POCO X2 को कंपनी की ओर से क्वॉड रियर कैमरे से लैस किया गया है वहीं साथ ही यह डिवाईस डुअल पंच-होल डिसप्ले सपोर्ट करता है। इस फोन में कुल 6 कैमरा सेंसर दिए गए हैं जिनमें 4 रियर कैमरे तथा 2 सेल्फी कैमरे शामिल है। सबसे पहले फ्रंट कैमरा सेटअप की बात करें तो यह डिसप्ले के उपरी दाईं ओर पंच-होल में फिट है। POCO X2 का प्राइमरी सेल्फी कैमरा सेंसर 20 मेगापिक्सल का है तथा सेकेंडरी सेल्फी कैमरा सेंसर 2 मेगापिक्सल का दिया गया है। पोको एक्स2 के रियर कैमरा सेटअप पर चलें तो यहां फ्लैश लाईट के साथ चार कैमरा सेंसर दिए गए हैं। यह फोन 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी Sony IMX686 सेंसर सपोर्ट करता है। इसके साथ ही 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस, 2 मेगापिक्सल का मेक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर मौजूद है।

POCO X2 price hike increased in india sale offer specifications

पोको एक्स2 एंडरॉयड 10 पर पेश हुआ है जो मीयूआई 11 से लैस है। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 730जी चिपसेट दिया गया है। ग्राफिक्स के लिए यह फोन एड्रेनो 618 जीपीयू सपोर्ट करता है। POCO X2 डुअल सिम फोन है जो 4जी सपोर्ट करता है। सिक्योरिटी के लिए जहां फोन के साईड पैनल पर फिंगरप्रिंट बटन दिया गया है वहीं पावर बैकअप के लिए यह फोन 4,500एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है जो 27वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ आती है।

The post POCO X2 हुआ 1000 रुपये महंगा, सभी वेरिएंट्स के बढ़े दाम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/poco-x2-price-hike-increased-in-india-sale-offer-specifications/feed/ 0
POCO F2 को लेकर कंपनी का बड़ा खुलासा, कीमत की भी मिली जानकारी https://www.91mobiles.com/hindi/pocophone-india-gm-c-manmohan-said-poco-f2-is-not-redmi-k30-pro-rebranded-version/ https://www.91mobiles.com/hindi/pocophone-india-gm-c-manmohan-said-poco-f2-is-not-redmi-k30-pro-rebranded-version/#respond Tue, 31 Mar 2020 04:04:08 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=42349 पोको इंडिया के जनरल मैनेजर सी मनमोहन ने POCO F2 पर बड़ी टिप्पणी की है।

The post POCO F2 को लेकर कंपनी का बड़ा खुलासा, कीमत की भी मिली जानकारी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

POCOPHONE इंडिया में Xiaomi से अलग होकर एक इंडिपेंडेंट ब्रांड बन चुका है। पोको बतौर इंडिपेंडेंट ब्रांड भारत में अपना पहला स्मार्टफोन POCO X2 लॉन्च कर चुका है। इस फोन को काफी पसंद भी किया गया है लेकिन फिर भी पोको फैन्स को इस ब्रांड के पहले और सुपरहिट डिवाईस POCO F2 का इंतजार ज्यादा है। पिछले दिनों खबर आई थी कि शाओमी द्वारा हाल ही में चीन में लॉन्च किया गया Redmi K30 Pro स्मार्टफोन ही भारत में पोको एफ2 बनकर लॉन्च होगा। वहीं अब पोको इंडिया के जनरल मैनेजर सी मनमोहन ने इस खबर पर एक बड़ी टिप्पणी की है।

टेक बाजार में यह चर्चा जोरों पर थी कि Redmi K30 Pro स्मार्टफोन ही POCO F2 के रूप में भारत में लॉन्च किया जाएगा। लेकिन इन चर्चाओं पर विराम लगाते हुए सी मनमोहन ने साफ कर दिया है कि नहीं ऐसा नहीं होगा। पोको एफ2 शाओमी रेडमी के30 प्रो का रिब्रांडिड वर्ज़न नहीं होगा बल्कि पूरी तरह से एक अलगी ही डिवाईस होगा। पोको इंडिया के जीएम द्वारा यह टिप्पणी किए जाने के बाद पिछले दिनों मीयूआई 11 बीटा में कैमरा ऐप कोडिंग सामने आने के पनपे संदेह भी दूर हो गए हैं।

POCOPHONE india gm c manmohan said poco f2 is not redmi k30 pro rebranded version

POCO F2 को लेकर सी मनमोहन की बातों से सामने आया है कि कंपनी इस स्मार्टफोन पर काम कर रही है और इसे बाजार में आने के अभी कुछ समय लगेगा। वहीं दूसरी ओर कंपनी अधिकारी की ओर से यह भी साफ कर दिया गया है कि POCO F2 हाईएंड स्पेसिफिकेशन्स से लैस एक फ्लैगशिप फोन होगा और इसी वजह से फोन 20,000 रुपये के बजट में लॉन्च नहीं हो पाएगा। यानि पोको एफ2 की मीड बजट से ज्यादा ही देखने को मिलेगा। जीएम ने कहा है कि यदि मीड बजट में पोको फोन पाना चाहते हैं तो POCO X2 ही बेस्ट च्वाइस रहेगी।

Xiaomi Redmi K30 Pro

शाओमी ने रेडमी के30 प्रो और के30 प्रो ज़ूम एडिशन नाम से दो नए फोन चीन में लॉन्च किए हैं। इन दोनों फोन यानि Redmi K30 Pro और Redmi K30 Pro Zoom Edition की स्पेसिफिकेशन्स लगभग एक जैसी ही हैं। दोनों फोन्स के कैमरा और रैम व स्टोरेज में मामूली फर्क है। दोनों ही फोन में HDR10+ वाला सुपर ऐमोलेड पैनल दिया गया है। इस डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 1200nits और टच सैंपलिंग रेट 180Hz है। फोन्स में 6.67-इंच AMOLED FHD+ डिसप्ले दी गई है।

धमाकेदार फीचर्स के साथ OnePlus 8 सीरीज 14 अप्रैल को होगी लॉन्च, ऐसे देखें इवेंट लाइव

Redmi K30 Pro में 6GB रैम व 128GB स्टोरेज, 8GB रैम व 128GB स्टोरेज और 8GB रैम व 256GB स्टोरेज दी गई है। वहीं, Redmi K30 Pro के जूम एडिशन में 8GB रैम व 128GB स्टोरेज और 8GB रैम व 256GB स्टोरेज दी गई है। तेज फाइल ट्रांसफर के लिए इसमें UFS 3.1 स्टोरेज दिया गया है। ये दोनों ही फोन एंडरॉयड ओएस के साथ लेटेस्ट मीयूआई वर्ज़न पर पेश किए गए हैं जो क्वालकॉम के सबसे पावरफुल चिपसेट स्नैपड्रैगन 865 पर रन करते हैं। पावर बैकअप के लिए फोन 33वॉट फास्ट चार्जिंग के साथ 4700एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है।

POCOPHONE india gm c manmohan said poco f2 is not redmi k30 pro rebranded version

Redmi K30 Pro के रियर पैनल पर  64MP Sony IMX686 प्राइमरी सेंसर दिया गया है। कैमरा में 3x ऑप्टिकल जूम और ड्यूल ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन है। इसके अलावा फोन 13-मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस 123-डिग्री फिल्ड ऑफ व्यू, 8MP टेलीफोटो 30एक्स जूम सपोर्ट और ओआईएस और 2MP सेंसर है। फोन के कैमरा में EIS और 8K वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट है। वहीं, रेडमी के30 प्रो जूम एडिशन में 64MP (IMX686) + 13MP वाइज + 5MP + 2MP (मैक्रो) लेंस है। साथ ही दोनों फोन्स में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 20-मेगापिकस्ल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

The post POCO F2 को लेकर कंपनी का बड़ा खुलासा, कीमत की भी मिली जानकारी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/pocophone-india-gm-c-manmohan-said-poco-f2-is-not-redmi-k30-pro-rebranded-version/feed/ 0
Redmi K30 Pro आ रहा है इंडिया, POCO F2 बनकर होगा लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-redmi-k30-pro-to-launch-in-india-as-rebranded-poco-f2-full-specs-price/ https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-redmi-k30-pro-to-launch-in-india-as-rebranded-poco-f2-full-specs-price/#respond Thu, 26 Mar 2020 09:28:32 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=42195 भारत में रेडमी के30 प्रो POCO F2 नाम के साथ लॉन्च किया जा सकता है।

The post Redmi K30 Pro आ रहा है इंडिया, POCO F2 बनकर होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Xiaomi ने हाल ही में चीन में अपने रेडमी ब्रांड के तहत नया फ्लैगशिप फोन Redmi K30 Pro लॉन्च किया है जो हाईएंड स्पेसिफिकेशन्स से लैस है। इस फोन के टेक मंच पर आने के बाद से ही इंडियन यूजर्स के बीच सवाल है कि रेडमी के30 प्रो इंडिया कब आएगा। कंपनी ने हालांकि अभी इस बात पर कोई टिप्पणी नहीं की है लेकिन मोबाइल यूजर्स के सवाल का जवाब कई हद तक सामने आ गया है। Redmi K30 Pro से जुड़ी एक ऐसी फाईल सामने आई है जो ईशारा करती है कि यह फोन जल्द ही भारत में लॉन्च होगा। वहीं इससे बड़ी और रोचक बात यह भी है कि रेडमी के30 प्रो इंडिया में Xiaomi Redmi ब्रांड के तहत नहीं बल्कि POCO ब्रांड के तहत लॉन्च किया जा सकता है।

Redmi K30 Pro के इंडिया लॉन्च से जुड़ी यह खबर एक्सडीए वेबसाइट के जरिये सामने आई है। एक एक्सडीए मेंबर को मीयूआई 11 बीटा में कैमरा ऐप की कुछ कोडिंग मिली है जिनमें रेडमी के30 प्रो के इंडियन वर्ज़न का जिक्र किया गया है। यहां फोन को ‘Imiin’ कोडनेम के साथ कोडिंग में लिखा गया है। इसके साथ ही मीयूआई कैमरा कोड में कैमरा वाटरमार्क भी मौजूद है जिसपर ‘SHOT ON POCOPHONE’ लिखा हुआ है। इस कोडिंग के माना जा रहा है कि Redmi K30 Pro को भारत में POCO ब्रांड के तहत लॉन्च किया जाएगा और उम्मीद है कि भारत में रेडमी के30 प्रो POCO F2 नाम के साथ लॉन्च किया जा सकता है।

Xiaomi Redmi K30 Pro to launch in india as rebranded poco f2 full specs price

Xiaomi Redmi K30 Pro

शाओमी ने रेडमी के30 प्रो और के30 प्रो ज़ूम एडिशन नाम से दो नए फोन चीन में लॉन्च किए हैं। इन दोनों फोन यानि Redmi K30 Pro और Redmi K30 Pro Zoom Edition की स्पेसिफिकेशन्स लगभग एक जैसी ही हैं। दोनों फोन्स के कैमरा और रैम व स्टोरेज में मामूली फर्क है। दोनों ही फोन में HDR10+ वाला सुपर ऐमोलेड पैनल दिया गया है। इस डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 1200nits और टच सैंपलिंग रेट 180Hz है। फोन्स में 6.67-इंच AMOLED FHD+ डिसप्ले दी गई है।

यह भी पढ़ें : Realme ने की घोषणा, स्मार्टबैंड के बाद कंपनी अब लॉन्च करेगी SmartWatch, लुक भी शेयर की

Redmi K30 Pro में 6GB रैम व 128GB स्टोरेज, 8GB रैम व 128GB स्टोरेज और 8GB रैम व 256GB स्टोरेज दी गई है। वहीं, Redmi K30 Pro के जूम एडिशन में 8GB रैम व 128GB स्टोरेज और 8GB रैम व 256GB स्टोरेज दी गई है। तेज फाइल ट्रांसफर के लिए इसमें UFS 3.1 स्टोरेज दिया गया है। ये दोनों ही फोन एंडरॉयड ओएस के साथ लेटेस्ट मीयूआई वर्ज़न पर पेश किए गए हैं जो क्वालकॉम के सबसे पावरफुल चिपसेट स्नैपड्रैगन 865 पर रन करते हैं। पावर बैकअप के लिए फोन 33वॉट फास्ट चार्जिंग के साथ 4700एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है।

Xiaomi Redmi K30 Pro to launch in india as rebranded poco f2 full specs price

Redmi K30 Pro के रियर पैनल पर  64MP Sony IMX686 प्राइमरी सेंसर दिया गया है। कैमरा में 3x ऑप्टिकल जूम और ड्यूल ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन है। इसके अलावा फोन 13-मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस 123-डिग्री फिल्ड ऑफ व्यू, 8MP टेलीफोटो 30एक्स जूम सपोर्ट और ओआईएस और 2MP सेंसर है। फोन के कैमरा में EIS और 8K वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट है। वहीं, रेडमी के30 प्रो जूम एडिशन में 64MP (IMX686) + 13MP वाइज + 5MP + 2MP (मैक्रो) लेंस है। साथ ही दोनों फोन्स में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 20-मेगापिकस्ल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

SOURCE

The post Redmi K30 Pro आ रहा है इंडिया, POCO F2 बनकर होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-redmi-k30-pro-to-launch-in-india-as-rebranded-poco-f2-full-specs-price/feed/ 0
Redmi K30 Pro स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर के साथ 24 मार्च को होगा लॉन्च, ये होंगी इसकी खासियत https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-k30-pro-5g-snapdragon-865-phone-launch-in-china-on-march-24-expected-specs-features/ https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-k30-pro-5g-snapdragon-865-phone-launch-in-china-on-march-24-expected-specs-features/#respond Tue, 17 Mar 2020 03:46:17 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=41788 फ्लैशिप प्रोसेसर के साथ फोन में पॉप-अप सेल्फी कैमरा होगा।

The post Redmi K30 Pro स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर के साथ 24 मार्च को होगा लॉन्च, ये होंगी इसकी खासियत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Redmi K30 Pro की लॉन्चिंग को लेकर काफी समय से खबर सामने आ रही थी कि कंपनी इस महीने के आखिर में इसे चीन में लॉन्च करेगी। वहीं, अब कंपनी ने ऑफिशियल तौर पर जानकारी दे दी है कि डिवाइस 24 मार्च को लॉन्च किया जाएगा। चाइनीज माइक्रो-ब्लॉगिंग वेबसाइट वीबो पर इस बात की जानकारी सामने आई है। Xiaomi रेडमी के30 प्रो को कई फ्लैगशिप फीचर्स के साथ पेश किए जाने की उम्मीद की जा रही है।

वहीं, दूसरी ओर कहा जा रहा है कि इंडिया में इस डिवाइस को Poco F2 के नाम से पेश किया जाएगा। हाल ही में पोको इंडिया ने अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल पर एक ट्वीट किया है जिसमें POCO F2 का नाम लिखा हुआ है। हालांकि यह पोस्ट किसी फोन के आने की जानकारी नहीं बल्कि कोरोन वायरस से बचने के उपायों की चेतावनी थी। लेकिन, इस टीजर से साफ है कि इंडिया में पोको एफ2 को कंपनी जल्द ही लेकर आएगी। इसे भी पढ़ें: क्या POCO F2 जल्द होने वाला है लॉन्च ? पोको इंडिया ने किया ट्वीट

redmi-k30-pro-launch-date
इसके अलावा हाल ही में Redmi K30 Pro की कीमत को लेकर एक जानकारी सामने आई थी। इस जानकारी के अनुसार रेडमी के30 प्रो की कीमत CNY 3,000 (करीब 31,900 रुपए) से ज़्यादा होगी। Redmi के जनरल मैनेजर लू विबिंग ने इशारों में रेडमी के30 प्रो की कीमत CNY 3,000-CNY 3,500 के बीच होने की जानकारी दी थी। वहीं, 24 मार्च को रेडमी के30 प्रो के के अलावा कंपनी ओर भी प्रोडक्ट पेश कर सकती है।
redmi-k30-pro
पिछले माह लू विबिंग ने एक पोस्ट के ज़रिए बताया था कि रेडमी के30 प्रो स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर से लैस होगा, जिसमें 5जी सपोर्ट भी मिलेगा। वहीं, इसी पोस्ट में यह भी दावा किया गया था कि इस फोन की कैमरा परफोर्मेंस, बैटरी लाइफ और स्मार्टफोन काफी बेहतर होगा। इसे भी पढ़ें: 23 मार्च को लॉन्च होगा Xiaomi का नया फोन Redmi Note 9S

साथ ही अधिकारिक टीज़र से फोन के फ्रंट पैनल की झलक मिल चुकी है। इसमें कोई कटआउट नहीं है। माना जा रहा है कि इस फोन में पॉप-अप सेल्फी कैमरा दिया जाएगा। इससे पहले कंपनी अपनी रेडमी के20 सीरीज में भी पॉप-अप सेल्फी कैमरा दे चुकी है।

The post Redmi K30 Pro स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर के साथ 24 मार्च को होगा लॉन्च, ये होंगी इसकी खासियत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-k30-pro-5g-snapdragon-865-phone-launch-in-china-on-march-24-expected-specs-features/feed/ 0
क्या POCO F2 जल्द होने वाला है लॉन्च ? पोको इंडिया ने किया ट्वीट https://www.91mobiles.com/hindi/poco-india-tweet-for-covid-19-awareness-poco-f2-smartphone-might-launch-soon/ https://www.91mobiles.com/hindi/poco-india-tweet-for-covid-19-awareness-poco-f2-smartphone-might-launch-soon/#respond Mon, 16 Mar 2020 05:28:56 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=41731 ब्रांड जल्द ही भारत में POCO F2 के लॉन्च की घोषणा कर सकता है।

The post क्या POCO F2 जल्द होने वाला है लॉन्च ? पोको इंडिया ने किया ट्वीट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Xiaomi सब-ब्रांड के रूप में टेक मार्केट में एंट्री लेने के बाद POCO अब इंडिपेंडेंट ब्रांड बन चुका है। शाओमी के साथ रहते हुए साल 2018 में इस ब्रांड ने POCO F1 स्मार्टफोन लॉन्च किया था। यह स्मार्टफोन इंडियन यूजर्स द्वारा इतना अधिक पसंद किया गया था कि आज भी लोग POCO F2 के बाजार में आने का इंतजार कर रहे हैं। इस साल की शुरूआत में जब पोको ने घोषणा की कि वह अब शाओमी से अलग होकर अपने खुद के स्मार्टफोन लॉन्च करेगा, तब पोको फैन्स की उम्मीद जगी थी कि शायद अब POCO F2 आएगा। लेकिन कंपनी ने अपने डिवाईस को POCO X2 के रूप में लॉन्च किया। वहीं एक बार फिर चर्चाओं का बाजार गर्म हुआ है कि पोको शीघ्र ही इंडिया में POCO F2 स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है।

पोको इंडिया ने दरअसल अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल पर एक ट्वीट किया है जिसमें POCO F2 का नाम लिखा हुआ है। हालांकि यह पोस्ट किसी फोन के आने की जानकारी नहीं बल्कि कोरोन वायरस से बचने के उपायों की चेतावनी थी। POCO F2 के नाम से भीड़ इक्ट्ठा करते हुए कंपनी ने इस पोस्ट के जरिये लोगों में हाथ साफ रखने की जागरूकता फैलाई है। लेकिन इस पोस्ट के बाद टेक जगत में चर्चा है कि कंपनी यूं ही पोको एफ2 के नाम का यूज़ नहीं करेगी तथा जरूर यह ब्रांड जल्द ही भारत में POCO F2 के लॉन्च की भी घोषणा कर सकता है।

वहीं दूसरी ओर पोको इंडिया ने एक अन्य ट्वीट करते हुए स्मार्टफोन के तीच फीचर्स के आईकन्स दिखाए हैं। इस आइकन्स में इन डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, फास्ट चार्जिंग स्पीड और बड़ी बैटरी के चिन्ह शामिल है। कंपनी ने हालांकि इन आइकन्स को शेयर करने की वजह नहीं लिखी है और न ही इस ट्वीट में किसी फोन का नाम लिखा है। ऐसे में कहा जा रहा है कि ये तीनों फीचर्स आने वाले स्मार्टफोन POCO F2 में देखने को मिल सकते हैं और ट्वीटर हैंडल पर बढ़ी इस हलचल का मतलब यह भी हो सकता है कि कंपनी जल्द ही पोको एफ2 से जुड़ी कोई घोषणा कर दे।

POCO X2

पोको एक्स2 की बात करें तो इस फोन को 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 1080 × 2400 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.67-इंच की फुलएचडी+ डुअल पंच-होल डिसप्ले सपोर्ट करता है। पोको ने अपने इस फोन को 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाली स्क्रीन पर पेश किया है जो शानदार विजुअल एक्सपीरियंस देती है। वहीं डिसप्ले की सुरक्षा के लिए फोन को कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास से प्रोटेक्ट किया गया है। POCO X2 का बैक पैनल भी गोरिल्ला ग्लास कोटेड है।

यह भी पढ़ें : 23 मार्च को लॉन्च होगा Xiaomi का नया फोन Redmi Note 9S

POCO X2 डुअल पंच-होल सेल्फी कैमरा सपोर्ट करता है। फोन का प्राइमरी सेल्फी कैमरा सेंसर 20 मेगापिक्सल का है तथा सेकेंडरी सेल्फी कैमरा सेंसर 2 मेगापिक्सल का दिया गया है। पोको एक्स2 के रियर कैमरा सेटअप पर चलें तो यहां फ्लैश लाईट के साथ चार कैमरा सेंसर दिए गए हैं। यह फोन 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी Sony IMX686 सेंसर सपोर्ट करता है। इसके साथ ही 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस, 2 मेगापिक्सल का मेक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर मौजूद है।

पोको एक्स2 एंडरॉयड 10 पर पेश हुआ है जो मीयूआई 11 से लैस है। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 730जी चिपसेट दिया गया है। ग्राफिक्स के लिए यह फोन एड्रेनो 618 जीपीयू सपोर्ट करता है। सिक्योरिटी के लिए जहां फोन के साईड पैनल पर फिंगरप्रिंट बटन दिया गया है वहीं पावर बैकअप के लिए यह फोन 4500एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है जो 27वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ आती है। POCO X2 के 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 15,999 रुपये, 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 16,999 रुपये और 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 19,999 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है।

The post क्या POCO F2 जल्द होने वाला है लॉन्च ? पोको इंडिया ने किया ट्वीट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/poco-india-tweet-for-covid-19-awareness-poco-f2-smartphone-might-launch-soon/feed/ 0
POCO X2 आया सामने, 8 जीबी रैम, 256 जीबी स्टोरेज और एंडरॉयड 10 का खुलासा https://www.91mobiles.com/hindi/poco-x2-real-images-leaked-8gb-ram-256gb-storage-android-10-specs-launching-soon-india/ https://www.91mobiles.com/hindi/poco-x2-real-images-leaked-8gb-ram-256gb-storage-android-10-specs-launching-soon-india/#comments Thu, 23 Jan 2020 13:35:20 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=40149 फोटो में फोन का सेटिंग मेन्यू खुला हुआ है जिसमें स्पेसिफिकेशन्स नज़र आ रही है।

The post POCO X2 आया सामने, 8 जीबी रैम, 256 जीबी स्टोरेज और एंडरॉयड 10 का खुलासा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

POCO आधिकारिक तौर पर बता चुकी है कि कंपनी अब Xiaomi के सब-ब्रांड के रूप में काम नहीं करेगी बल्कि अलग से इंडिपेंडेंट ब्रांड बन कर नई शुरूआत करेगी। चर्चा है कि आने वाले दिनों में पोको अपना पहला स्मार्टफोन भारतीय बाजार में उतार सकती है। पोको द्वारा इंडिया में लॉन्च किए जाने स्मार्टफोंस का नाम POCO F2, POCO F2 Lite या POCO X2 हो सकता है जिनकी जानकारी विभिन्न लीक्स में सामने आ रही है। कुछ दिनों पहले ही POCO F2 Lite नाम से एक स्मार्टफोन की रियल लाईव ईमेज इंटरनेट पर वायरल हुई थी, वहीं अब एक और पोको फोन की वास्तविक फोटो लीक हुई है तथा इस फोन का नाम POCO X2 बताया जा रहा है।

POCO X2 की ये रियल लाईव ईमेज एक विदेशी पोलिस वेबसाइट द्वारा पब्लिश की गई है। इन फोटोज़ में फोन का फ्रंट पैनल दिखाया गया है जिसमें सेटिंग मेन्यू खुला हुआ है। इन फोटोज़ के सामने आने से न सिर्फ कथित पोको एक्स2 की लुक और इसके डिजाईन का अंदाजा लगा है बल्कि साथ ही इस फोन की कई अहम स्पेसिफिकेशन्स भी सामने आई है। इस वेबसाइट ने फोन की फोटोज़ के साथ ही फोन फंक्शन्स की स्क्रीन रिकॉर्डिंग भी है जिसमें सेटिंग मेन्यू को खुलते और स्क्रॉल करते दिखाया गया है। फोन की यह वीडियो 22 जनवरी की शाम 7 बजकर 10 मिनट पर शूट की गई है।

POCO X2

सबसे पहले फोन के डिजाईन की बात करें तो सामने आई वीडियो और फोटो में फोन को बेजल लेस डिसप्ले पर बना दिखाया गया है जिसमें उपरी दाएं कोने पर डुअल पंच होल नज़र आ रहा है। फोन के ऐज़ेज कर्व्ड है। गौरतलब है कि ऐसा ही डिजाईन हाल ही में Xiaomi द्वारा लॉन्च किए गए Redmi K30 स्मार्टफोन में देखा गया है। वहीं शेयर किए गए स्क्रीनशॉट में POCOPHONE और POCO X2 लिखे साफ नज़र आ रहे हैं। फोन की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो पोको एक्स2 को एंडरॉयड 10 से लैस दिखाया गया है तथा फोन में मीयूआई 11 वर्ज़न भी मौजूद है।

पोको एक्स2 को इस लीक्ड वीडियो में 8 जीबी रैम मैमोरी से लैस बताया गया है वहीं स्क्रीनशॉट में फोन में 256 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दिखाई गई है। वहीं प्रोसेसिंग के लिए POCO X2 में 2.2गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाला आक्टाकोर प्रोसेसर दिए जाने की बात इस लीक में सामने आई है। विदेशी वेबसाइट ने फोन की स्क्रीन रिकॉर्डिंग शेयर करने के साथ ही अंदेशा भी जताया है कि पोको एक्स2 Redmi K30 के ही दूसरे वर्ज़न के रूप में लॉन्च हो सकता है। बहरहाल 91मोबाइल्स अभी सामने आई स्क्रीन रिकॉर्डिंग में POCO X2 होने की पुष्टि नहीं करता है।

बेंचमार्क लिस्टिंग

पोको एक्स2 की बात करें तो गीकबेंच पर इस फोन के नाम के साथ ही कई अन्य स्पेसिफिकेशन्स का भी जिक्र किया गया है। लिस्टिंग में इस फोन को एंडरॉयड के सबसे नए ओएस एंडरॉयड 10 से लैस बताया गया है। वहीं फोन में 1.80गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाला आक्टाकोर प्रोसेसर दिए जाने की बात गीकबेंच पर सामने आई है। बेंचमार्किंग साइट पर POCO X2 में चिपसेट की जगह पर ‘phoenixin’ लिखा गया है। यह चिपसेट किस मॉडल नंबर वाला है यह अभी सामने नहीं आ पाया है। POCO X2 को गीकबेंच पर 8 जीबी की रैम मैमोरी से लैस बताया गया है। बेंचमार्किंग स्कोर की बात करें तो पोको एक्स2 को गीकबेंच पर सिंगल-कोर में जहां 547 प्वाइंट्स मिले हैं वहीं मल्टी-कोर में इस फोन को 1767 स्कोर प्राप्त हुआ है।

The post POCO X2 आया सामने, 8 जीबी रैम, 256 जीबी स्टोरेज और एंडरॉयड 10 का खुलासा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/poco-x2-real-images-leaked-8gb-ram-256gb-storage-android-10-specs-launching-soon-india/feed/ 1
POCO F2 Lite की फोटो इंटरनेट पर हुई शेयर, पोको एफ2 के साथ हो सकता है लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/poco-f2-lite-live-image-leaked-specs-leaked-xiaomi/ https://www.91mobiles.com/hindi/poco-f2-lite-live-image-leaked-specs-leaked-xiaomi/#respond Mon, 20 Jan 2020 05:42:16 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=40014 अब POCO नाम से लॉन्च होने वाले फोन पोको के ही होंगे शाओमी के नहीं।

The post POCO F2 Lite की फोटो इंटरनेट पर हुई शेयर, पोको एफ2 के साथ हो सकता है लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Xiaomi इंडिया हेेड मनु कुमार जैन यह साफ कर चुके हैं कि 2018 में ​अस्तित्व में आया शाओमी का सब-ब्रांड के रूप में Pocophone अब शाओमी से अलग होकर एक इंडिपेंडेंट ब्रांड बन गया है। यानि अब POCO नाम से लॉन्च होने वाले फोन पोको के ही होंगे शाओमी के नहीं। यह स्थिति Realme जैसी होगा जो पहले OPPO के सब-ब्रांड के रूप में आया था जो बाद में इंडिपेंडेंट ब्रांड गया। POCO की अलग ब्रांड होने की घोषणा ने इस बात को भी साफ कर दिया है कि अब पोको भारतीय बाजार में एक्टिव रूप से काम करेगा और आने वाले दिनों में ब्रांड के तहत कई स्मार्टफोन लॉन्च किए जाएंगे। कुछ दिनों पहले POCO F2 और POCO X2 नाम के दो फोन लीक हुए थे, वहीं अब पोको का एक और स्मार्टफोन POCO F2 Lite नाम के साथ सामने आया है।

पोको एफ2 लाइट स्मार्टफोन की जानकारी भी एक लीक के माध्यम से सामने आई है। इंडियन यू-ट्यूबर ने अपने चैनल पर एक वीडियो शेयर की है जिसमें पोको एफ2 लाइट स्मार्टफोन की रियल फोटोज़ को दिखाया गया है। इन फोटोज़ से फोन के डिजाईन और इसकी कई अहम स्पेसिफिकेशन्स सामने आई है। वीडियो में तीन फोटोज़ यूज़ की गई हैं जो Redmi K20 स्मार्टफोन से क्लिक की गई हैं। लेकिन डिटेल शुरू करने से पहले यह बताना भी जरूरी है कि शेयर की गई तीन फोटोज़ में दो फोटो जहां 15 जनवरी की दोपहर 1 बजकर 58 मिनट पर क्लिक हुई है वहीं तीसरी फोटो में समय शाम 9 बजकर 57 मिनट का नज़र आया है। हालांकि संदीप नाम के यू-ट्यूबर ने स्वयं इस बात की पुष्टि नहीं की है कि POCO F2 Lite की ये फोटो वास्तविक है या नहीं।

POCO F2 Lite

सबसे पहले लुक की बात करें तो सामने आई फोटोज़ में फोन के फ्रंट पैनल को ही दिखाया गया है जो बेजल लेस नॉच डिसप्ले पर बना है। फोन डिसप्ले के उपरी ओर ‘यू’ शेप वाली नॉच दी गई है तथा नीचे की ओर थोड़ा चिन पार्ट मौजूद है। डिसप्ले की अन्य तीनों साईड्स पर भी हल्का सा बॉडी पार्ट मौजूद है। स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इस फोन को मीयूआई के साथ एंडरॉयड 10 पर लॉन्च किया जा सकता है।

POCO F2 Lite live image leaked specs leaked xiaomi

लीक में पोको एफ2 लाइट को 6 जीबी रैम मैमोरी से लैस बताया गया है जो क्वॉलकॉम के स्नैपड्रैगन 765 चिपसेट के साथ एंट्री ले सकता है। वहीं फोन में 5000एमएएच की बड़ी बैटरी देखने को मिल सकती है। POCO F2 Lite में कितने कैमरा सेंसर होंगे यह जानकारी तो अभी साफ नहीं हो पाई है लेकिन लीक की मानें तो इस फोन का रियर कैमरा सेटअप 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर सपोर्ट करेगा।

POCO F2

पोको एफ2 की बात करें तो एक टिपस्टर ने अपने ट्वीट में Poco F2 के ट्रेडमार्क एप्लीकेशन डाक्यूमेंट को शेयर किया है। यह ट्रेडमार्क एप्लीकेशन Xiaomi द्वारा भरा गया है जिसमें साफ तौर पर Poco F2 लिखा गया है। शेयर किए गए डाक्यूमेंट्स में एक फाइल जहां अंग्रेजी में है तो दूसरी फाइल चीनी भाषा में है। ट्रेडमार्क में हालांकि पोको एफ2 के लॉन्च डेट या इसकी स्पेसिफिकेशन्स की कोई खास जानकारी नहीं मिली है लेकिन इस डाक्यूमेंट के सामने आने से यह जरूर साफ हो गया है कि Xiaomi Pocophone द्वारा Poco F2 को अवश्य लॉन्च किया जाएगा और आने वाले कुछ ही हफ्तों में इस स्मार्टफोन की आधिकारिक जानकारी भी कंपनी द्वारा टीज़ की जा सकती है।

POCO F2 Lite live image leaked specs leaked xiaomi

पोकोफोन ग्लोबल हेड Alvin Tse के एक ट्वीट की बात करें तो एलविन ने एक शख्स के ट्वीटर पर रिप्लाई करते हुए Poco F2 के बारे में पोस्ट की थी। ट्वीटर यूजर ने पोको ब्रांड से Poco F1 के सक्सेसर यानि आने वाले वर्ज़न के बारे में पूछा था, जिसके जवाब में एलविन ने लिखा कि, “You will hear more from POCO in 2020.” यानि आप साल 2020 में POCO के बारे में काफी कुछ सुनेंगे। बता दें कि एलविन कुछ ही देर बाद अपने ट्वीट को डिलीट कर दिया था। लेकिन इस ट्वीट के बाद यह माना जाने लगा था कि Poco F2 नाम के नया फोन शाओमी द्वारा लॉन्च किया जा सकता है।

POCO X2

पोको एक्स2 की बात करें तो गीकबेंच पर इस फोन के नाम के साथ ही कई अन्य स्पेसिफिकेशन्स का भी जिक्र किया गया है। लिस्टिंग में इस फोन को एंडरॉयड के सबसे नए ओएस एंडरॉयड 10 से लैस बताया गया है। वहीं फोन में 1.80गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाला आक्टाकोर प्रोसेसर दिए जाने की बात गीकबेंच पर सामने आई है। बेंचमार्किंग साइट पर POCO X2 में चिपसेट की जगह पर ‘phoenixin’ लिखा गया है। यह चिपसेट किस मॉडल नंबर वाला है यह अभी सामने नहीं आ पाया है।

POCO F2 Lite live image leaked specs leaked xiaomi

POCO X2 को गीकबेंच पर 8 जीबी की रैम मैमोरी से लैस बताया गया है। बेंचमार्किंग स्कोर की बात करें तो पोको एक्स2 को गीकबेंच पर सिंगल-कोर में जहां 547 प्वाइंट्स मिले हैं वहीं मल्टी-कोर में इस फोन को 1767 स्कोर प्राप्त हुआ है। गीकबेंच के अलावा POCO X2 की अन्य कोई जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है। ऐसे में फोन की स्पेसिफिकेशन्स और इसके लॉन्च को लेकर अभी कुछ भी कहना थोड़ा मुश्किल है।

बहरहाल POCO के किसी भी आगामी फोन को लेकर अभी पुख्ता तौर पर कुछ भी नहीं कहा जा सकता है।

The post POCO F2 Lite की फोटो इंटरनेट पर हुई शेयर, पोको एफ2 के साथ हो सकता है लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/poco-f2-lite-live-image-leaked-specs-leaked-xiaomi/feed/ 0