POCO F3 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Thu, 06 Jul 2023 08:46:10 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 POCO यूजर्स के साथ हुआ गजब खेल! पहले हो रही थी बैटरी ड्रेन, अब अपने आप बंद हो रहा है यह फोन https://www.91mobiles.com/hindi/poco-f3-battery-drain-and-random-reboot-shutdown-problem/ https://www.91mobiles.com/hindi/poco-f3-battery-drain-and-random-reboot-shutdown-problem/#respond Fri, 27 Aug 2021 10:42:57 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=65916 यह दिक्कत उन फोंस में आ रही है जो MIUI 12.0.1 और MIUI 12.0.2 वर्ज़न पर काम करते हैं।

The post POCO यूजर्स के साथ हुआ गजब खेल! पहले हो रही थी बैटरी ड्रेन, अब अपने आप बंद हो रहा है यह फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

POCO ने पिछले महीने 23 जुलाई को इंडिया में अपना पावरफुल Gaming Smartphone Poco F3 GT लॉन्च किया था। MediaTek Dimensity 1200 चिपसेट, 8GB RAM और 64MP Camera से लैस इस 5G Phone से जुड़ी एक खबर पिछले दिनों सामने आई थी कि इस फोन में गेम खेलने पर हीटिंग की समस्या आ रही है। वहीं अब इसी ब्रांड के Poco F3 स्मार्टफोन को लेकर भी ऐसी ही एक खबर सुनने मिली है। पहले जहां पोको एफ3 में बैटरी ड्रैन होने की शिकायते दर्ज हुई थी, वहीं अब इस फोन में अपने-आप reboot और shut down होने की समस्या सामने आ रही है।

रिपोर्ट्स के जरिये खुलासा हुआ है कि कई यूजर्स का POCO F3 स्मार्टफोन अपने आप रिबूट हो रहा है और शटडाउन हो रहा है। शुरूआत में तो इसे हार्डवेयर इश्यू माना जा रहा है लेकिन जब कई यूजर इससे प्रभावित होने लगे तो खुलासा हुआ है कि यह कंपनी के ओएस की समस्या है। रिपोर्ट के अनुसार यह दिक्कत खासतौर पर उन फोंस में आ रही है जो MIUI 12.0.1 और MIUI 12.0.2 वर्ज़न पर काम करते हैं। मामले के तूल पकड़ने के बाद पोको ने इस समस्या को स्वीकार करते हुए यह तो कह दिया है कि नई अपडेट में इस प्राब्लम को खत्म कर दिया जाएगा। लेकिन यह नई अपडेट कब तक जारी की जाएगी इस बारे में अभी कोई भी पुख्ता जानकारी नहीं दी गई है।

Poco F3 battery drain and random reboot shutdown problem
POCO F3 GT

POCO F3 GT Heating Problem

पोको एफ3 जीटी के हीटिंग इश्यू की बात करें तो यूजर्स की शिकायत थी कि नॉर्मल यूज़ के दौरान भी यह फोन गर्म हो रहा है। वहीं फोन में गेमिंग शुरू करने पर यह हीटिंग प्रॉब्लम बहुत ज्यादा बढ़ रही है। इस समस्या पर पोको इंडिया ने Heating Issue पर संज्ञान लेते हुए नई अपडेट जारी करने की बात तो कही दी है, लेकिन Gaming Phone के नाम पर लॉन्च हुए फोन का इस तरह गर्म होना कई पोको फैंस को पसंद नहीं आ रहा है। बता दें कि मीडियाटेक डायमनसिटी 1200 चिपसेट और कूलिंग सिस्टम के साथ पेश हुए इस फोन में गेमिंग ट्रिगर्स भी दिए गए हैं जो गेम खेलने के दौरान आसान कंट्रोल तथा अधिक उंगलियों का इस्तेमाल करने में सहायक होते हैं। यह भी पढ़ें : Mi ब्रांड होगा बंद, चीनी कंपनी देगी तगड़ा झटका! जानें क्या है इसका कारण और क्यों अब लॉन्च नहीं होंगे Mi Phone

POCO F3 की स्पेसिफिकेशन्स

पोको एफ3 फोन में 6.67-inch full-HD+ (1,080×2,400 pixels) एमोलेड डिस्प्ले के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। वहीं, फोन ऑक्टा कोर Qualcomm Snapdragon 870 SoC के साथ 12GB तक LPDDR5 RAM और फोन में 256GB UFS 3.1 स्टोरेज दी गई है। फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा, जिसमें 48MP का सोनी IMX582 प्राइमरी सेंसर होगा। इसके अलावा 8MP का सेकंडरी सेंसर अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 5 मेगापिक्सल का तीसरा मैक्रो सेंसर है।

Poco F3 battery drain and random reboot shutdown problem
POCO F3

फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 20MP का कैमरा मौजूद है। वहीं, कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6, Bluetooth v5.1, GPS/ A-GPS, NFC, Infrared (IR), और USB Type-C पोर्ट मौजूद है। इसके अलावा फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया जाएगा। वहीं, पावर बैकअप के लिए फोन में 4,520mAh बैटरी दी गई है जो 33वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है।

The post POCO यूजर्स के साथ हुआ गजब खेल! पहले हो रही थी बैटरी ड्रेन, अब अपने आप बंद हो रहा है यह फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/poco-f3-battery-drain-and-random-reboot-shutdown-problem/feed/ 0
पावरफुल गेमिंग फोन POCO F3 GT 5G कल होगा इंडिया में लॉन्च, जानें कैसे देखें लाईव और क्या होगा प्राइस https://www.91mobiles.com/hindi/poco-f3-gt-5g-india-launch-how-to-watch-live/ https://www.91mobiles.com/hindi/poco-f3-gt-5g-india-launch-how-to-watch-live/#respond Thu, 22 Jul 2021 08:36:46 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=63234 POCO F3 GT 5G Phone इंडिया में दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया जाएगा

The post पावरफुल गेमिंग फोन POCO F3 GT 5G कल होगा इंडिया में लॉन्च, जानें कैसे देखें लाईव और क्या होगा प्राइस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

POCO कंपनी कल यानी 23 जुलाई को भारतीय बाजार में अपनी ‘एफ’ सीरीज़ का विस्तार करते हुए नया 5G फोन POCO F3 GT लॉन्च करने जा रही है। शानदार लुक से लैस यह पोको फोन 120Hz AMOLED डिसप्ले, 64MP Camera और Mediatek Dimensity 1200 के साथ ही 5,065mAh बैटरी व Fast Charging तकनीक सपोर्ट करता है। POCO F3 GT इंडिया में एक Gaming SmartPhone के रूप में आ रहा है। अगर आप भी इस मोबाइल में रूचि रखते हैं तो आगे हमने यही बताया है कि अपने घर बैठे-बैठे मोबाइल पर किस तरह से POCO F3 GT का इंडिया लॉन्च लाईव देखा जा सकता है।

POCO F3 GT इंडिया लॉन्च

पोको इंडिया की ओर से 23 जुलाई यानी कल POCO F3 GT का लॉन्च ईवेंट आयोजित किया जा रहा है। यह एक ऑनलाईन ईवेंट होगा जिसका प्रसारण डिजिटली ही किया जाएगा। पोको एफ3 जीटी का लॉन्च ईवेंट दोपहर के 12 बजे शुरू होगा। कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म तथा यूट्यूब चैनल पर इस ईवेंट को लाईव देखा जा सकेगा। वहीं शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर भी POCO F3 GT 5G का प्रोडक्ट पेज बनाया जा चुका है और यहां भी लॉन्च का लाईव टेलीकॉस्ट होगा। नीचे मौजूद वीडियो लिंक पर भी आप पोको एफ3 जीबी 5जी फोन को इंडिया में लॉन्च होते हुए लाईव देख सकते हैं।

POCO F3 GT 5G फोन इंडियन प्राइस

पोको एफ3 जीटी के भारत में लॉन्च होने से पहले ही इसकी कीमत भी लीक के जरिये सामने आ चुकी है। बीते दिनों गैजेट्सडाटा ने बताया थी कि पोको एफ3 जीटी स्मार्टफोन इंडिया में दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया जाएगा। फोन के बेस वेरिएंट में जहां 8GB RAM के साथ 128GB Storage दी जाएगी वहीं बड़ा POCO F3 GT वेरिएंट 12GB RAM + 256GB Storage सपोर्ट करेगा। लीक के मुताबिक 8 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत 28,999 या 29,999 रुपये होगी तथा 12 जीबी रैम मॉडल को 31,999 या 32,999 प्राइस टैग के साथ लॉन्च किया जा सकता है।

poco-f3-gt-5g-india-launch-how-to-watch-live

POCO F3 GT की स्पेसिफिकेशन्स

POCO F3 GT स्मार्टफ़ोन Redmi K40 Game Enhanced Edition का रिब्रांड वर्जन बताया जा रहा है। ऐसे में इस फोन की सभी खूबियां लगभग पहले से सार्वजनिक है। पोको के इस स्मार्टफोन में रेडमी की तरह 6.67 इंच के FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिए जा सकते हैं। इस फोन में दिए जाने वाले डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz होगा, जिसमें सेल्फी कैमरे के लिए पंच होल कटआउट दिया जा सकता है। पोको के इस फोन में 5,065mAh की दमदार बैटरी और 67W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया जा सकता है।

यह स्मार्टफोन मीडियाटेक डायमनसिटी 1200 चिपसेट सपोर्ट करेगा। POCO F3 GT के कैमरा की बात करें तो इस फोन में 64MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। इस फोन में 64 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा से साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा सेंसर दिया जा सकता है। इसके साथ ही कैमरा मॉड्यूल के चारों ओर एंबिएंट लाइट दी जाएगी। साइड माउंट फ़िंगरप्रिंट सेंसर के साथ यह फ़ोन 5G और 4G कनेक्टिविटी के साथ आएगा।

The post पावरफुल गेमिंग फोन POCO F3 GT 5G कल होगा इंडिया में लॉन्च, जानें कैसे देखें लाईव और क्या होगा प्राइस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/poco-f3-gt-5g-india-launch-how-to-watch-live/feed/ 0
POCO M3 Pro 5G फोन 8 जून को होगा इंडिया में लॉन्च, लॉन्च से पहले ही देखें फुल स्पेसिफिकेशन्स https://www.91mobiles.com/hindi/poco-m3-pro-5g-phone-india-launch-on-8-june-with-dimensity-700-soc/ https://www.91mobiles.com/hindi/poco-m3-pro-5g-phone-india-launch-on-8-june-with-dimensity-700-soc/#respond Tue, 01 Jun 2021 11:16:13 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=59982 POCO M3 Pro स्मार्टफोन आने वाली 8 जून को भारत में लॉन्च कर दिया जाएगा।

The post POCO M3 Pro 5G फोन 8 जून को होगा इंडिया में लॉन्च, लॉन्च से पहले ही देखें फुल स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

POCO ने कुछ समय पहले ही अंर्तराष्ट्रीय बाजार अपनी ‘एम’ सीरीज़ के तहत POCO M3 Pro स्मार्टफोन लॉन्च किया था। यह डिवाईस MediaTek Dimensity 700 SoC, 90Hz display और 5,000mAh बैटरी जैसे फीचर्स से लैस था जिसने यूरोपियन मार्केट में एंट्री ली थी। वहीं अब पोको का यह फोन भारत में आने को तैयार है। पोको इंडिया ने अपने इस नए फोन के इंडिया लॉन्च से पर्दा उठाते हुए घोषणा कर दी है कि POCO M3 Pro 5G फोन आने वाली 8 जून को भारत में लॉन्च कर दिया जाएगा।

POCO M3 Pro 5G फोन इंडिया लॉन्च

पोको इंडिया ने अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल के जरिये अनाउंस किया है कि POCO M3 Pro 5G फोन इंडिया में लॉन्च किया जा रहा है। यह मोबाइल फोन 8 जून को भारतीय बाजार में उतार दिया जाएगा। फोन की लॉन्च डेट के साथ ही कंपनी ने यह खुलासा भी कर दिया है कि पोको एम3 प्रो की सेल इंडिया में शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर होगी। हालांकि खबर लिखे जाने तक फ्लिपकार्ट पर POCO M3 Pro 5G का प्रोडक्ट पेज लाईव नहीं हुआ था। पोको फैन्स के लिए रोचक बता यह भी है कि कंपनी ने ट्वीट में ईशारा कर दिया है कि POCO M3 Pro के बाद इंडिया में POCO F3 भी लॉन्च किया जाएगा।

POCO M3 Pro 5G फोन की स्पेसिफिकेशन्स

यह फोन ग्लोबल मार्केट में लॉन्च हो चुका है और इस वजह से POCO M3 Pro की स्पेसिफिकेशन्स पहले से ही सार्वजनिक है। इस स्मार्टफोन को 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 2400 X 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.5 इंच की फुलएचडी+ एलसीडी डिसप्ले सपोर्ट करता है। फोन की डिसप्ले कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 से प्रोटेक्टेड है जो 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है। यह भी पढ़ें : इंडिया का पहला स्नैपड्रैगन 768जी चिपसेट वाला iQOO Z3 5G फोन 8 जून को होगा लॉन्च, इसमें होगी पावरफुल 11GB RAM

फोटोग्राफी के लिए POCO M3 Pro 5G फोन में रियर पर ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। इस सेटअप में 0.8µm पिक्सल के साथ 1/2.0” सेंसर और अपर्चर f/1.8 वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसके अलावा फोन में दो 2MP कैमरा (मैक्रो और डेप्थ) दिए गए हैं। वहीं, फ्रंट पर वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए 8MP का कैमरा मिलेगा।

POCO M3 Pro 5g phone india launch on 8 june with Dimensity 700 SoC

ग्लोबल मार्केट में यह 5G फोन 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज पर लॉन्च हुआ था। उम्मीद है कि इंडिया में भी यही वेरिएंट्स आएंगे। वहीं एंडरॉयड 11 के साथ प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में 7एनएम तकनीक पर बना मीडियाटेक डायमेंसिटी 700 चिपसेट दिया गया है। पावर बैकअप के लिए यह फोन 5,000एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है जो 18वॉट फास्ट चार्जिंग के साथ काम करती है।

The post POCO M3 Pro 5G फोन 8 जून को होगा इंडिया में लॉन्च, लॉन्च से पहले ही देखें फुल स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/poco-m3-pro-5g-phone-india-launch-on-8-june-with-dimensity-700-soc/feed/ 0
5G फोन POCO F3 और POCO F3 GT आ रहे हैं ​इंडिया, कंपनी ने किया खुलासा https://www.91mobiles.com/hindi/5g-phone-poco-f3-and-poco-f3-gt-india-launch-confirmed-in-q3/ https://www.91mobiles.com/hindi/5g-phone-poco-f3-and-poco-f3-gt-india-launch-confirmed-in-q3/#respond Fri, 28 May 2021 07:16:32 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=59758 POCO F3 के साथ POCO F3 GT भी इंडिया में लॉन्च किया जाएगा।

The post 5G फोन POCO F3 और POCO F3 GT आ रहे हैं ​इंडिया, कंपनी ने किया खुलासा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

POCO ने मार्च महीने में अपनी होम मार्केट यानी चीन में ‘एफ’ सीरीज़ के तहत Poco F3 स्मार्टफोन लॉन्च किया था। यह एक 5G फोन था जो क्वॉलकाम के स्नैपड्रैगन 870जी चिपसेट पर काम करता है। चीन में हिट हुए इस मोबाइल फोन का इंतजार भारतीय मोबाइल यूजर भी बेसब्री से कर रहे हैं। बीते दिनों इस फोन से जुड़े कई लीक सामने आए हैं लेकिन आज पोको इंडिया ने घोषणा कर दी है कि कंपनी भारत में POCO F3 5G लॉन्च करने जा रही है। सिर्फ इतना ही नहीं पोको एफ3 के साथ पावरफुल POCO F3 GT भी इंडिया में लॉन्च किया जाएगा।

पोको इंडिया ने अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल पर ट्वीट करते हुए खुलासा कर दिया है कि कंपनी भारत में ‘एफ3’ सीरीज़ को लेकर आ रही है। ट्वीट में कंपनी द्वारा टीज़र वीडियो शेयर की गई है जिसमें POCO F3 और POCO F3 GT के इंडिया लॉन्च की जानकारी दी गई है। कंपनी ने फोन लॉन्च की कोई पुख्ता तारीख तो नहीं बताई है लेकिन यह जरूर साफ कर दिया गया है कि पोको एफ3 तथा पोको एफ3 जीटी स्मार्टफोन साल की तीसरी तिमाही यानी जुलाई महीने में भारत में लॉन्च हो सकते हैं। बताते चलें कि टीज़र में सीरीज़ में Mediatek Dimensity 1200 चिपसेट दिए जाने का खुलासा भी कर दिया है।

POCO F3 की स्पेसिफिकेशन्स

पोको एफ3 फोन में 6.67-inch full-HD+ (1,080×2,400 pixels) एमोलेड डिस्प्ले के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। वहीं, फोन ऑक्टा कोर Qualcomm Snapdragon 870 SoC के साथ 12GB तक LPDDR5 RAM और फोन में 256GB UFS 3.1 स्टोरेज दी गई है। फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा, जिसमें 48MP का सोनी IMX582 प्राइमरी सेंसर होगा। इसके अलावा 8MP का सेकंडरी सेंसर अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 5 मेगापिक्सल का तीसरा मैक्रो सेंसर है।

5g-phone-poco-f3-and-poco-f3-gt-india-launch-confirmed-in-q3

फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 20MP का कैमरा मौजूद है। वहीं, कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6, Bluetooth v5.1, GPS/ A-GPS, NFC, Infrared (IR), और USB Type-C पोर्ट मौजूद है। इसके अलावा फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया जाएगा। वहीं, पावर बैकअप के लिए फोन में 4,520mAh बैटरी दी गई है जो 33वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। यह भी पढ़ें : 12GB RAM, 65W डुअल-सेल बैटरी, 32MP सेल्फी + 50MP रियर कैमरे के साथ पावरफुल Oppo Reno 6 Pro Plus लॉन्च

POCO F3 GT की स्पेसिफिकेशन्स

ग्लोबल मार्केट में POCO F3 GT स्मार्टफोन में 6.7 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया है, जिसका रेजलूशन full-HD+ (2,400 x 1,800 पिक्सल) है। पोको के इस स्मार्टफोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन का प्राइमरी कैमरा 64MP का है, जिसके साथ 8MP का कैमरा और दो कैमरा सेंसर 2MP के दिए गए हैं। लिस्टिंग की माने तो तीनों कैमरा की डिटेल नहीं दी गई है। हमारा मानना है कि 8MP का अल्ट्रावाइड कैमरा सेंसर और 2MP के सेंसर मैक्रो और डेप्थ सेंसर हो सकते हैं।

5g-phone-poco-f3-and-poco-f3-gt-india-launch-confirmed-in-q3

POCO F3 GT स्मार्टफोन को MediaTek Dimensity 1200 SoC के साथ पेश किया गया है। ई-कॉमर्स वेबसाइट की लिस्टिंग की माने तो यह फोन 6GB RAM और 128GB स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। पोको का यह स्मार्टफोन Android 11 पर आधारित MIUI 12 पर रन करता है। POCO F3 GT स्मार्टफोन में 5,065mAh की बैटरी, 2 SIM कार्ड स्लॉट, 5G कनेक्टिविटी, NFC, IR blaster, और फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। पोको के इस स्मार्टफोन की सभी स्पेसिफिकेशन्स Redmi K40 gaming edition जैसी ही हैं।

The post 5G फोन POCO F3 और POCO F3 GT आ रहे हैं ​इंडिया, कंपनी ने किया खुलासा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/5g-phone-poco-f3-and-poco-f3-gt-india-launch-confirmed-in-q3/feed/ 0
खत्म होगा इंतजार! POCO F सीरीज भारत में जल्द देगी दस्तक, लॉन्च से लेकर कीमत तक कंपनी ने दिया हिंट https://www.91mobiles.com/hindi/poco-working-on-poco-f-series-smartphone-launch-in-india-priced-higher-than-poco-x3-pro/ https://www.91mobiles.com/hindi/poco-working-on-poco-f-series-smartphone-launch-in-india-priced-higher-than-poco-x3-pro/#respond Wed, 14 Apr 2021 14:50:41 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=57160 पोको जल्द ही भारत में POCO F सीरीज का नया स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है। पोको इंडिया के प्रमुख अनुज शर्मा ने एक ट्वीट के जवाब में इसके इंडिया लॉन्च को लेकर हिंट दिया है।

The post खत्म होगा इंतजार! POCO F सीरीज भारत में जल्द देगी दस्तक, लॉन्च से लेकर कीमत तक कंपनी ने दिया हिंट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Poco के पहले स्मार्टफोन Poco F1 को भारत में काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। इसके बाद से कंपनी भारत में कई स्मार्टफ़ोन लॉन्च कर चुकी है लेकिन अभी तक कंपनी ने Poco F1 स्मार्टफोन के असली सक्सेसर को लॉन्च नहीं किया है। कंपनी कई ऑफॉर्डेबल स्मार्टफ़ोन को लॉन्च कर चुकी है, जिसमें POCO X3 Pro भी है। हालांकि नए लॉन्च किए स्मार्टफोन को POCO F1 जैसा रिस्पॉन्स नहीं मिला है। अब कंपनी शायद एक बार फिर Poco F1 स्मार्टफोन के सक्सेसर को लॉन्च करने की प्लानिंग कर रहा है। POCO India के डायरेक्टर अनुज शर्मा ने एक ट्वीट कर इस ओर इशारा किया है।

पोको भारत में POCO F-सीरीज के स्मार्टफोन को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। यह स्मार्टफोन नया POCO F3 या फिर कोई नया डिवाइस हो सकता है। हालांकि कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि POCO F3 स्मार्टफोन को POCO X3 Pro से ज्यादा कीमत में पेश किया जा सकता है। यह भी पढ़ें : Realme Q सीरीज के लॉन्च की तैयारी, Xiaomi और Samsung को मिलेगी कड़ी टक्कर

POCO India के प्रमुख अनुज शर्मा ने अपने ट्वीट में यह नहीं बताया है कि वह किस स्मार्टफोन के लॉन्च की बात कर रहे हैं। संभव है कि यह नया POCO F3 या POCO F3 Pro का नया मॉडल हो सकता है। बता दें कि कंपनी पिछले महीने ग्लोबल मार्केट में POCO F3 स्मार्टफोन को लॉन्च किया है। वहीं भारत में कंपनी ने Poco X3 Pro को लॉन्च किया है। फिलहाल POCO F3 के इंडिया लॉन्च को लेकर कंपनी ने कोई ऑफिशियल ऐलान नहीं किया है। अब लग रहा है कि कंपनी Poco F3 को इंडियन मार्केट में लॉन्च के लिए जोर-शोर से तैयारी कर रही है। यह भी पढ़ें : नहीं मिल रहा था AirPod, मॉं ने किया ट्रैकर पर सर्च तो दिखा बच्ची के पेट में

Poco F3 स्पेसिफिकेशन्स

POCO F3 स्मार्टफोन में 6.67 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। पोको का यह स्मार्टफोन Snapdragon 870 चिपसेट के साथ 8GB तक के रैम के साथ मार्केट में उतारा गया है। कैमरा स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो POCO के इस फोन में 48MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इस फोन में 4,520mAh की बैटरी और 33W फास्ट चार्जिंग के साथ पेश किया गया है।

POCO F3 Pro स्मार्टफोन के बारे में ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है। ऐसे संभव है कि अनुज शर्मा POCO F3 के लॉन्च को टीज कर रहे हों। POCO F3 को ग्लोबल मार्केट में 30,000 रुपये की कीमत में पेश किया गया है। ऐसे में भारत में इस स्मार्टफोन की सीधी टक्कर OnePlus 9R से होगी, जो Snapdragon 870 के साथ पेश किया गया है।

The post खत्म होगा इंतजार! POCO F सीरीज भारत में जल्द देगी दस्तक, लॉन्च से लेकर कीमत तक कंपनी ने दिया हिंट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/poco-working-on-poco-f-series-smartphone-launch-in-india-priced-higher-than-poco-x3-pro/feed/ 0
5,160mAh बैटरी, 8GB रैम और पावरफुल स्नैपड्रैगन 860 चिपसेट के साथ POCO X3 Pro हुआ लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/poco-x3-pro-launched-specs-price-india-sale-offer/ https://www.91mobiles.com/hindi/poco-x3-pro-launched-specs-price-india-sale-offer/#respond Mon, 22 Mar 2021 12:57:10 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=55610 पावरफुल POCO X3 Pro और POCO F3 टेक मंच पर लॉन्च किए गए हैं।

The post 5,160mAh बैटरी, 8GB रैम और पावरफुल स्नैपड्रैगन 860 चिपसेट के साथ POCO X3 Pro हुआ लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Xiaomi के साथ हिट रहने के बाद जब POCO एक इंडिपेंडेंट ब्रांड बना था तब से ही लोगों को उम्मीद थी कि कंपनी कम कीमत में हाईएंड स्पेसिफिकेशन्स वाले फोन लेकर आएगी और पोको फैन्स का भरोसा कायम रखेगी। आज अपने उन्हीं फैन्स के लिए पोको ने एक साथ दो नए स्मार्टफोन पेश किए हैं। कंपनी की ओर से पावरफुल POCO X3 Pro और POCO F3 टेक मंच पर लॉन्च किए गए हैं।  बड़ी बैटरी और पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स के साथ ये फोन शानदार लुक सपोर्ट करते हैं। पोको एफ3 की डिटेल जानने के लिए (यहां क्लिक करें)। पोको एक्स3 प्रो की फुल स्पेसिफिकेशन्स आगे दी गई है।

डिसप्ले

POCO X3 Pro को कंपनी की ओर से पंच होल डिसप्ले डिजाईन पर लॉन्च किया गया है जिसे कंपनी ने डॉटनॉच का नाम दिया है। स्क्रीन के तीन किनारें बेजल लेस हैं तथा हल्का सा चिन पार्ट दिया गया है। स्क्रीन के उपरी ओर बीच में सेल्फी कैमरे से लैस पंच होल दिया गया है जो बॉडी पार्ट से थोड़ा दूर है। इस फोन को कोर्निंग गोरिल्ला 6 से प्रोटेक्टेड 6.67 इंच एफएचडी+ डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 240हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग रेट सपोर्ट करती है।

poco-x3-pro-launched-specs-price-india-sale-offer

प्रोसेसिंग

POCO X3 Pro को एंडरॉयड 11 ओएस आधारित मीयूआई 11 पर लॉन्च किया गया है जो 2.9गीगाहर्ट्ज क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ 7नैनोमीटर फेब्रिकेशन पर बने क्वॉलकॉम के स्नैपड्रैगन 860 चिपसेट पर रन करता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस फोन में एड्रेनो 640 जीपीयू मौजूद है। यह फोन LPDDR4x रैम और UFC 3.1 स्टोरेज सपोर्ट करता है।

यह भी पढ़ें : सावधान! कहीं नकली Xiaomi प्रोडक्ट तो नहीं खरीद रहे हैं आप ? ऐसे जानें Mi Products ऑरिजनल है या फेक

फोटोग्राफी

पोको एक्स3 प्रो में फोटोग्राफी के लिए क्वॉड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इस सेटअप में एलईडी फ्लैश के साथ एफ/1.79 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स582 प्राइमरी सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही यह स्मार्टफोन एफ/1.22 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस, 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर और 2 मेगापिक्सल का ही मैक्रो सेंसर सपोर्ट करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है।

poco-x3-pro-launched-specs-price-india-sale-offer

पावर बैकअप

ताकतवर स्पेसिफिकेशन्स के साथ ही पावर बैकअप के लिए इस फोन में दमदार बैटरी भी दी गई है। POCO X3 Pro स्मार्टफोन 5,160एमएएच की बड़ी बैटरी सपोर्ट करता है जो 33वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ आती है। कंपनी के दावेनुसार पोको एक्स3 प्रो की बैटरी एक बार के चार्ज में 11 घंटे की गेमिंग और 18 घंटे का वीडियो प्लेबैक देने में सक्षम है। यह भी पढ़ें : लॉन्च से पहले ही सामने आई Mi 11 Lite की कीमत और स्पेसिफिकेशन्स, 29 मार्च को होगी ऑफिशियल एंट्री

वेरिएंट्स व प्राइस

POCO X3 Pro को ग्लोबल मार्केट में दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। फोन के बेस वेरिएंट 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है जिसकी कीमत 249 यूरो यानि इंडियन करंसी अनुसार 21,500 रुपये के करीब है। इसी तरह फोन के बड़े वेरिएंट में 8 जीबी रैम मैमोरी के साथ 256 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है और इस वेरिएंट की कीमत 299 यूरो यानि 25,700 रुपये के करीब है। यह फोन Phantom Black, Frost Blue और Metal Bronze कलर में सेल के लिए उपलब्ध होगा।

The post 5,160mAh बैटरी, 8GB रैम और पावरफुल स्नैपड्रैगन 860 चिपसेट के साथ POCO X3 Pro हुआ लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/poco-x3-pro-launched-specs-price-india-sale-offer/feed/ 0
POCO F3 5G हुआ लॉन्च, इसमें है 8GB रैम, 20MP सेल्फी कैमरा और 4,520mAh की बैटरी https://www.91mobiles.com/hindi/poco-f3-launch-with-snapdragon-870-soc-5g-20mp-selfie-camera-price-specs/ https://www.91mobiles.com/hindi/poco-f3-launch-with-snapdragon-870-soc-5g-20mp-selfie-camera-price-specs/#respond Mon, 22 Mar 2021 12:45:17 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=55605 5G की ताकत के साथ फोन में स्नैपड्रैगन 870 चिपसेट दिया गया है।

The post POCO F3 5G हुआ लॉन्च, इसमें है 8GB रैम, 20MP सेल्फी कैमरा और 4,520mAh की बैटरी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Poco ने आज ग्लोबल टेक मंच पर आयोजित किए गए इवेंट के दौरान अपने दो नए फोन्स लॉन्च कर दिया है। इस इवेंट में कंपनी ने Poco F3 को Poco X3 Pro के साथ ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया है। अगर बात करें नए पोको एफ3 की तो यह रेडमी के40 का रीब्रैंडेड वर्ज़न ही है। यह पहले ही साफ हो गया था कि इसमें सारे स्पेसिफिकेशन भी रेडमी के40 वाले ही होंगे। याद दिला दें कि Redmi K40 फोन को कंपनी ने चीन में पिछले महीने फरवरी में लॉन्च किया था। वहीं, अगर बात करें शाओमी के फोन को रिब्रांड करके पोको द्वारा लॉन्च किए जाने की तो यह कोई नई बात नहीं है। काफी समय से कंपनी ऐसा करती आ रही है। आइए आगे आपको पोको एफ3 प्रो 5G के बारे में विस्तार से जानकारी देते हैं। साथ ही Poco X3 Pro के बारे में यहां क्लिक कर जानें।

एक नजर डालें POCO F3 5G के लुक पर

अगर बात करें POCO F3 के लुक की तो यह फोन बिल्कुल Redmi K40 की तरह ही है। सिर्फ पोको ने अपनी ब्रांडिंग के साथ इसे पेश कर दिया है। डिजाइन ओर रुख करें तो फोन बेजल लेस डिसप्ले पर बनाया गया है जिसमें स्क्रीन के बीचो-बीच पंच-होल दिया गया है। इस होल-पंच सेल्फी कैमरा फिट है। डिसप्ले के चारों कोने नैरो बेजल्स वाले है। इसी तरह बैक पैनल पर रेक्टेंगुलर शेप में रियर कैमरा दिया गया है। इस सेटअप में दो लेंस जहां बड़ें साईज के हैं वहीं दाईं ओर से छोटे आकार का सेंसर और फ्लैश लाईट दी गई है। इसे भी पढ़ें: Poco M3 या Realme 7i: जानें, बजट कैटेगरी की जंग में किसका सिक्का चलेगा

POCO F3 5G के शानदार फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

पोको एफ3 फोन में 6.67-inch full-HD+ (1,080×2,400 pixels) एमोलेड डिस्प्ले के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। वहीं, फोन ऑक्टा कोर Qualcomm Snapdragon 870 SoC के साथ 12GB तक LPDDR5 RAM और फोन में 256GB UFS 3.1 स्टोरेज दी गई है।

poco-f3

फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा, जिसमें 48MP का सोनी IMX582 प्राइमरी सेंसर होगा। इसके अलावा 8MP का सेकंडरी सेंसर अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 5 मेगापिक्सल का तीसरा मैक्रो सेंसर है। फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 20MP का कैमरा मौजूद है। इसे भी पढ़ें: सावधान! कहीं नकली Xiaomi प्रोडक्ट तो नहीं खरीद रहे हैं आप ? ऐसे जानें Mi Products ऑरिजनल है या फेक

poco-f3-launch
वहीं, कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6, Bluetooth v5.1, GPS/ A-GPS, NFC, Infrared (IR), और USB Type-C पोर्ट मौजूद है। इसके अलावा फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया जाएगा। वहीं, पावर बैकअप के लिए फोन में 4,520mAh बैटरी दी गई है जो 33वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है।

कीमत

अगर बात करें कीमत की तो POCO F3 के 6GB रैम और 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 349 यूरो (लगभग 30,000 रुपए) लेकिन, Early Bird की कीमत 299 यूरो (लगभग 26,000 रुपए) है। वहीं, 8GB रैम और 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 399 यूरो (लगभग 34,000 रुपए) है। लेकिन, इस वेरिएंट को भी Early Bird में 349 यूरो (लगभग 30,000 रुपए) है।

The post POCO F3 5G हुआ लॉन्च, इसमें है 8GB रैम, 20MP सेल्फी कैमरा और 4,520mAh की बैटरी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/poco-f3-launch-with-snapdragon-870-soc-5g-20mp-selfie-camera-price-specs/feed/ 0
POCO F3 होगा ब्रांड का पहला 5G फोन, इन स्पेसिफिकेशन्स के साथ इंडिया में होगा लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/poco-f3-5g-globally-launch-as-rebranded-redmi-k40/ https://www.91mobiles.com/hindi/poco-f3-5g-globally-launch-as-rebranded-redmi-k40/#respond Tue, 02 Mar 2021 06:50:42 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=54584 फोन में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 870 5G चिपसेट दिया जाएगा।

The post POCO F3 होगा ब्रांड का पहला 5G फोन, इन स्पेसिफिकेशन्स के साथ इंडिया में होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Xiaomi ने कुछ दिनों पहले ही टेक मंच पर ‘रेडमी के’ सीरीज़ का विस्तार करते हुए Redmi K40, Redmi K40 Pro और Redmi K40 Pro Plus स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। ये तीनों स्मार्टफोन शाओमी ने अपनी होम मार्केट चीन में पेश किए थे जो अब ग्लोबल मार्केट में आने के लिए तैयार है। रेडमी के40 सीरीज़ इंटरनेशनल मार्केट के साथ ही भारतीय बाजार में भी आएगी लेकिन सामने आई खबर की मानें तो इंडिया में इस फोन का नाम Redmi K40 नहीं बल्कि Poco F3 होगा।

सुनने में बेशक अजीब लगे लेकिन ताजा मीडिया रिपोर्ट्स में यही कहा जा रहा है कि शाओमी द्वारा चीन में लॉन्च की गई रेडमी के40 सीरीज़ ग्लोबल मार्केट में पोको ब्रांड के तहत पेश की जाएगी। Redmi K40 स्मार्टफोन रिब्रांडिड वर्ज़न के तौर पर Poco F3 के रूप में ग्लोबल मंच पर एंट्री लेगा। अंर्तराष्ट्रीय बाजार में साथ साथ पोको एफ3 स्मार्टफोन भारत में भी लॉन्च किया जा सकता है। Redmi K40 aka Poco F3 की जानकारी अमेरिकी सर्टिफिकेशन साइट एफसीसी की लिस्टिंग से सामने आई है।

Redmi K40

 

चीन में इस फोन को 6.67 इंच की फुल एचडी+ एमोलेड ई4 ट्रूटोन डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ HDR 10+ को सपोर्ट करती है। इसकी अधिकतम ब्राइटनेस 1,300 निट्स है और यह 5000000: 1 कंट्रास्ट रेशियो और 515 पीपीआई पिक्सल डेंसिटी के साथ आता है। होल-पंच डिज़ाइन के साथ इसमें 120Hz तक का रिफ्रेश रेट शामिल है, जो उपयोग के आधार पर 30Hz तक भी नीचे जा सकती है। पैनल का टच सेंपलिंग रेट 360Hz हर्ट्ज़ है। यह भी पढ़ें : मंगवाया था Apple iPhone लेकिन मिला Apple जूस! जानें क्या है यह सनसनी खेज मामला

इस किफायती प्रीमियम स्मार्टफोन्स में कंपनी ने Qualcomm Snapdragon 870 SoC दिया है जो कि 5G सपोर्ट के साथ है। कंपनी का दावा है कि स्नैपड्रैगन 870 में sub-6 GHz और mmWave पर 5G स्मार्टफोन काम करेंगे और ये ultra-intuitive AI से लैस हैं। इसका मतलब है कि मोबाइल गेमिंग के दीवानों के लिए यह प्रोसेसर शानदार है।

POCO F3 5G globally launch as rebranded redmi k40

फोटोग्राफी के लिए फोन के रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप और फ्रंट पर पंच-होल सिंगल सेल्फी कैमरा है। कुल मिलकार फोन मे चार कैमरा दिए गए हैं। अगर बात करें फोन के रियर पर मौजूद कैमरा सेटअप की तो इसमें 48 मेगापिक्सल का AI प्राइमरी कैमरा, 5 मेगापिक्सल का मैक्रो और 8 मेगापिक्सल वाइड एंगल का कैमरा दिया गया है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 20 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। यह भी पढ़ें : 8GB रैम और 64MP कैमरे वाले Xiaomi Mi 10T के दाम हुए 3000 रुपए कम, जल्द करें कहीं हाथ से न निकल जाए मौका

फोन में 4,520mAh की बैटरी दी गई है जो कि 33W फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी से लैस है। इस टेक्नोलॉजी की मदद से फोन को महज 50 मिनट में फुल चार्ज किया जा सकता है। इसके अलावा स्मार्टफोन में कनेक्टिविटी विकल्पों में 5जी, 4जी एलटीई, वाई-फाई 6ई, ब्लूटूथ 5.2, जीपीएस / ए-जीपीएस, एनएफसी, इन्फ्रारेड (आईआर) और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं।

The post POCO F3 होगा ब्रांड का पहला 5G फोन, इन स्पेसिफिकेशन्स के साथ इंडिया में होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/poco-f3-5g-globally-launch-as-rebranded-redmi-k40/feed/ 0