POCO F6 Pro | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Mon, 15 Apr 2024 05:16:40 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 POCO F6 Pro जल्द हो सकता है लॉन्च, एफसीसी साइट पर हुआ लिस्ट https://www.91mobiles.com/hindi/poco-f6-pro-fcc-listing-specifications-phone-may-launch-soon/ https://www.91mobiles.com/hindi/poco-f6-pro-fcc-listing-specifications-phone-may-launch-soon/#respond Mon, 15 Apr 2024 05:16:40 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=137251 पोको आने वाले कुछ ही हफ्तों में अपनी F6 सीरीज पेश कर सकता है। इसके तहत POCO F6 और POCO F6 Pro जैसे दो स्मार्टफोन बाजार में आने की उम्मीद है। हालांकि अभी ब्रांड की ओर से आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन प्रो मॉडल एफसीसी लिस्टिंग में देखा गया है।

The post POCO F6 Pro जल्द हो सकता है लॉन्च, एफसीसी साइट पर हुआ लिस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • POCO F6 Pro का मॉडल नंबर 23113RKC6G है।
  • यह चीन में लॉन्च किए गए रेडमी के70 से मिलता जुलता है।
  • एफसीसी लिस्टिंग में फोन 4880mAh की बैटरी से लैस है।

पोको आने वाले कुछ ही हफ्तों में अपनी F6 सीरीज पेश कर सकता है। इसके तहत POCO F6 और POCO F6 Pro जैसे दो स्मार्टफोन बाजार में आने की उम्मीद है। हालांकि अभी ब्रांड की ओर से आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन प्रो मॉडल एफसीसी लिस्टिंग में देखा गया है। जिसमें इसके प्रमुख स्पेसिफिकेशन की डिटेल मिली है। आइए, आगे जानते फोन में क्या कुछ मिलने वाला है।

POCO F6 Pro एफसीसी लिस्टिंग

  • पोको का नया मोबाइल 23113RKC6G मॉडल नंबर के साथ एफसीसी यानी (Federal Communications Commission) पर स्पॉट किया गया है।
  • एफसीसी प्लेटफार्म पर देखा गया है कि POCO F6 Pro 4880mAh की बैटरी के साथ लिस्टेड है। हालांकि लॉन्च के वक्त फोन को 5000mAh की बैटरी के साथ एंट्री दी जा सकती है।
  • कनेक्टिविटी के लिहाज से एफसीसी प्लेटफार्म पर बताया गया है कि डिवाइस में 2.4GHz और 5GHz वाई-फाई नेटवर्क की सुविधा मिलेगी।
  • ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो एफसीसी लिस्टिंग के मुताबिक POCO F6 Pro हाइपर ओएस 1.0 पर काम कर सकता है।
  • बता दें कि नए पोको फोन का मॉडल नंबर चीन में लॉन्च किए गए रेडमी के70 से मिलता जुलता है, यानी कि इसके स्पेसिफिकेशंस भी कुछ हद तक समान हो सकते हैं।

Redmi K70 के स्पेसिफिकेशंस

  • डिस्प्ले: Redmi K70 में 6.67 इंच TCL C8 OLED डिस्प्ले मौजूद है। इस पर 2K रिजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 4,000 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट दिया गया है।
  • प्रोसेसर: Redmi K70 स्मार्टफोन में यूजर्स को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 प्रोसेसर की पेशकश की गई है।
  • स्टोरेज: डाटा स्टोर करने के लिए स्मार्टफोन में 24GB LPDDR5 रैम और 1TB UFS 4.0 इंटरनल स्टोरेज प्रदान किया गया है।
  • कैमरा: Redmi K70 में ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। जिसमें OIS सपोर्ट के साथ 50MP का 1/1.55-इंच प्राइमरी, 8MP अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस और 2MP मैक्रो सेंसर लगा है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16MP का फ्रंट लेंस मिलता है।
  • बैटरी: Redmi K70 डिवाइस में ग्राहकों को 120W फास्ट चार्जिंग और 5,000mAh बैटरी दी गई है।
  • ओएस: ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो Redmi K70 एंड्रॉइड 14 आधारित हाइपरओएस पर काम करता है।



See All Competitors

The post POCO F6 Pro जल्द हो सकता है लॉन्च, एफसीसी साइट पर हुआ लिस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/poco-f6-pro-fcc-listing-specifications-phone-may-launch-soon/feed/ 0
POCO F6 Pro आया लॉन्चिंग के करीब, एनबीटीसी लिस्टिंग में देखा गया फोन https://www.91mobiles.com/hindi/poco-f6-pro-nbtc-certification-listing/ https://www.91mobiles.com/hindi/poco-f6-pro-nbtc-certification-listing/#respond Fri, 08 Mar 2024 07:01:30 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=133489 सस्ते मोबाइल के साथ इंडियन और ग्लोबल यूजर्स को लुभाने वाला पोको जल्द ही अपनी F6 सीरीज लेकर आ सकता है। इसके तहत POCO F6 और POCO F6 Pro मोबाइल्स आने की उम्मीद है। इसमें से प्रो मॉडल को फिलहाल एनबीटीसी सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा गया है।

The post POCO F6 Pro आया लॉन्चिंग के करीब, एनबीटीसी लिस्टिंग में देखा गया फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • POCO F6 Pro फोन 23113RKC6G मॉडल नंबर के साथ देखा गया है।
  • सर्टिफिकेशन पर डिवाइस 5G कनेक्टिविटी सपोर्ट वाला बताया गया है।
  • यह मोबाइल Redmi K70 स्मार्टफोन का रीब्रांड वर्जन हो सकता है। 

सस्ते मोबाइल के साथ इंडियन और ग्लोबल यूजर्स को लुभाने वाला पोको जल्द ही अपनी F6 सीरीज लेकर आ सकता है। इसके तहत POCO F6 और POCO F6 Pro मोबाइल्स आने की उम्मीद है। इसमें से प्रो मॉडल को फिलहाल एनबीटीसी सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा गया है। जिससे इसके ग्लोबल लॉन्च का संकेत मिला है। आइए, आगे डिवाइस लिस्टिंग को विस्तार से जानते हैं।

POCO F6 Pro एनबीटीसी लिस्टिंग

  • थाईलैंड के NBTC सर्टिफिकेशन प्लेटफार्म पर POCO F6 Pro का मॉडल नंबर 23113RKC6G है।
  • माय स्मार्ट प्राइस द्वारा स्पॉट की गई लिस्टिंग में पुष्टि हुई है कि फोन का मार्केटिंग नेम POCO F6 Pro है।
  • सर्टिफिकेशन से 5G कनेक्टिविटी सपोर्ट के अलावा स्मार्टफोन के अन्य स्पेसिफिकेशन की डिटेल नहीं मिली है।
  • बता दें कि जो मॉडल नंबर सामने आया है उससे लगता है कि नया फोन Redmi K70 स्मार्टफोन का रीब्रांड वर्जन हो सकता है। जिसका मॉडल नंबर 23113RKC6C था।
  • POCO F6 Pro को इससे पहले अन्य सर्टिफिकेशन लिस्टिंग में भी देखा गया था। इन वेबसाइट पर आने से उम्मीद है कि जल्द इसकी लॉन्चिंग की जा सकती है।

POCO F6 Pro NBTC Listing

Redmi K70 के स्पेसिफिकेशंस

  • डिस्प्ले: Redmi K70 में 6.67-इंच का 2K OLED 12-बिट TCL CSOT C8 डिस्प्ले दिया गया है इस पर 120Hz रिफ्रेश रेट, 3840Hz PWM डिमिंग और 4000निट्स पीक ब्राइटनेस मिल जाती है।
  • प्रोसेसर: Redmi K70 क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 चिपसेट के साथ मिलकर काम करता है।
  • स्टोरेज: इसमें 24GB तक LPDDR5x रैम और 1TB UFS 4.0 स्टोरेज मौजूद है।
  • कैमरा: Redmi K70 में 50MP लाइट हंटर 800 प्राइमरी सेंसर, 8MP अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस और 2MP मैक्रो लेंस दिया गया है। वहीं, फ्रंट पैनल में 16MP का सेंसर है।
  • बैटरी: बैटरी के मामले में 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh की बैटरी मिल जाती है। यही नहीं फोन में सर्ज G1 बैटरी मैनेजमेंट चिप भी है।
  • कनेक्टिविटी: मोबाइल में 5जी, 4जी एलटीई, डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस, एनएफसी और चार्जिंग के लिए यूएसबी टाइप-सी पोर्ट जैसे ऑप्शन हैं।
  • अन्य: सुरक्षा के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, स्टीरियो स्पीकर, हैप्टिक्स के लिए एक एक्स-एक्सिस लीनियर मोटर और एक आईआर ब्लास्टर की पेशकश की गई है।
  • ओएस: यह स्मार्टफोन एंड्रॉइड 14 आधारित हाइपरओएस पर बेस्ड रखा गया है।



See All Competitors

The post POCO F6 Pro आया लॉन्चिंग के करीब, एनबीटीसी लिस्टिंग में देखा गया फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/poco-f6-pro-nbtc-certification-listing/feed/ 0
Poco F6 और Poco F6 Pro पर काम हुआ शुरू! लीक में सामने आई ये डिटेल्स https://www.91mobiles.com/hindi/poco-f6-and-poco-f6-pro-imei-database-leaked/ https://www.91mobiles.com/hindi/poco-f6-and-poco-f6-pro-imei-database-leaked/#respond Fri, 30 Jun 2023 03:55:46 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=108875 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

पोको ने पिछले महीने ही भारत में अपनी ‘एफ’ सीरीज़ के POCO F5 और POCO F5 Pro स्मार्टफोन लॉन्च किए थे जो दमदार स्पेसिफिकेशन्स से लैस हैं। वहीं अब खबर आ रही है कि कंपनी इनके नेक्स्ट वर्ज़न POCO F6 और POCO F6 Pro पर भी काम शुरू कर चुकी है। एक लीक में इन […]

The post Poco F6 और Poco F6 Pro पर काम हुआ शुरू! लीक में सामने आई ये डिटेल्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

पोको ने पिछले महीने ही भारत में अपनी ‘एफ’ सीरीज़ के POCO F5 और POCO F5 Pro स्मार्टफोन लॉन्च किए थे जो दमदार स्पेसिफिकेशन्स से लैस हैं। वहीं अब खबर आ रही है कि कंपनी इनके नेक्स्ट वर्ज़न POCO F6 और POCO F6 Pro पर भी काम शुरू कर चुकी है। एक लीक में इन दोनों फोंस के मॉडल नंबर तथा स्पेसिफिकेशन्स का जिक्र किया गया है जिन्हें आगे पढ़ सकते हैं।

पोको एफ6 सीरीज़ आईएमईआई (लीक)

शाओमीयूआई कम्यूनिटी पर पोको एफ6 सीरीज़ की लिस्टिंग शेयर की गई है। यहां पोको एफ6 को 2311DRK48G और 2311DRK48I मॉडल नंबर के साथ दिखाया गया है जिसमें ‘I’ वर्ड इंडियन मार्केट को दर्शाता है।

इसी तरह आईएमईआई डाटाबेस में पोको एफ6 प्रो स्मार्टफोन के 23113RKC6G और 23113RKC6I मॉडल नंबर सामने आए है। यहां भी पहला मॉडल जहां फोन का ग्लोबल वर्ज़न बताया गया है वहीं दूसरा मॉडल नंबर इंडिया वर्ज़न का है।

पोको एफ6 सीरीज़ स्पेसिफिकेशन्स (लीक)

  • लीक की मानें तो POCO F6 स्मार्टफोन क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 चिपसेट पर लॉन्च हो सकता है।
  • POCO F6 Pro में क्वॉलकॉम का ही स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपेसट दिए जाने की बात कही गई है। गौरतलब है कि यह प्रोसेसर अभी मार्केट में आया नहीं है।
  • लीक के अनुसार इस सीरीज़ को कंपनी प्लास्टिक बॉडी पर नहीं बनाएगी बल्कि आगामी स्मार्टफोंस में ग्लास या लैदर टेक्स्चर बैक कवर दिया जा सकता है।
  • POCO F6 और POCO F6 Pro स्मार्टफोन में कंपनी बेहतर टेलीफोटो लेंस दे सकती है जो नजदीक के आब्जेक्ट अच्छे से कैप्चर कर सकेगा तथा बेहतर ज़ूम क्वॉलिटी वाला होगा।

poco f5 launched in india know price specifications sale offer

पोको एफ5 डिटेल्स

  • 8GB RAM + 256GB Memory = 29,999 रुपये
  • 12GB RAM + 256GB Memory = 33,999 रुपये

स्क्रीन : फोन में 6.67 इंच की बड़ी पंच-होल स्क्रीन दी गई है जो एमोलेड पैनल पर बनी है तथा 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है। इस डिस्प्ले पर 1000 निट्स ब्राइटनेस, 1920पीडब्ल्यूडी डिमिंग, और 5,000,000:1 कॉन्ट्रास्ट रेशियो जैसे फीचर्स मिलते हैं।

प्रोसेसर : प्रोसेसिंग के लिए पोको एफ5 में 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 7 प्लस जेन 2 आक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है जो 2.91गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड पर रन करता है। यह फोन 7जीबी तक की वचुर्अल रैम सपोर्ट करता है जिसके जरिये इंटरनल 12जीबी रैम को बढ़ाकर 19जीबी तक किया जा सकता है।

कैमरा : फोटोग्राफी के लिए बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश से लैस 1/2.0″ इंच सेंसर साईज़ वाला 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा सेंसर दिया गया है जो 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस तथा 2 मेगापिक्सल मैक्रो सेंसर के साथ मिलकर काम करता है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मौजूद है।

बैटरी : पावर बैकअप के लिए पोको एफ5 5जी फोन में 5,000एमएएच बैटरी दी गई है जो 67वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ मिलकर काम करती है। कंपनी का दावा है कि सिर्फ 30 मिनट चार्ज करने पर ही इस फोन से 30 घंटे की कॉलिंग की जा सकती है।

The post Poco F6 और Poco F6 Pro पर काम हुआ शुरू! लीक में सामने आई ये डिटेल्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/poco-f6-and-poco-f6-pro-imei-database-leaked/feed/ 0