POCO M2 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Thu, 06 Jul 2023 08:46:16 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 लो बजट वाला पावरफुल Poco M2 Reloaded इंडिया में लॉन्च को तैयार, कीमत होगी 10 हजार से भी कम https://www.91mobiles.com/hindi/poco-m2-reloaded-india-launch-date-april-21-sale-flipkart/ https://www.91mobiles.com/hindi/poco-m2-reloaded-india-launch-date-april-21-sale-flipkart/#respond Mon, 19 Apr 2021 03:48:46 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=57385 पोको एम2 रिलोडेड को इंडिया में नए चिपसेट के साथ लॉन्च किया जाएगा।

The post लो बजट वाला पावरफुल Poco M2 Reloaded इंडिया में लॉन्च को तैयार, कीमत होगी 10 हजार से भी कम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Poco भारत में अपने ग्राहकों के लिए लेटेस्ट स्मार्टफोन पोको एम2 रीलोडेड को लॉन्च करने वाली है। इस नए वेरिएंट की लॉन्चिंग की जानकारी कंपनी ने ऑफिशियल ट्विटर पर दी है। वहीं, लिए ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर अलग से एक पेज तैयार कर दिया गया है जिसमें भी लॉन्च तारीख के बारे में जानकारी सामने आ गई है। आपको बता दें कि केवल लॉन्च डेट ही नहीं, फ्लिपकार्ट पर बने पेज से हैंडसेट में मिलने वाले चिपसेट और साथ ही उपलब्धता के बारे में भी जानकारी मिली है। याद दिला दें कि कंपनी ने इंडिया में पोको एम2 को पिछले साल सितंबर में पेश किया था। आइए आगे जानते हैं कि अब इस फोन को रिलोडेड वर्जन कब लॉन्च होगा।

Poco M2 Reloaded लॉन्च डेट

बता दें कि पोको एम2 रीलोडेड स्मार्टफोन को भारत में ग्राहकों के लिए 21 अप्रैल 2021 दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। अगर आप इस फोन की लॉन्चिंग देखना चाहते हैं तो कंपनी इसका इंतजाम अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर करेगी। आप पोको के यूट्यूब, ट्विटर और फेसबुक पर इस फोन की लाइव लॉन्चिंग देख पाएंगे।

Poco M3 Reloaded की उपलब्धता

वहीं, उपलब्धता की बात की जाए तो हैंडसेट की बिक्री ठीक इसी दिन यानी 21 अप्रैल दोपहर 3 बजे से शुरू होगी। यह पहले ही साफ हो गया है कि फोन की बिक्री ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर की जाएगी। हालांकि, कीमत को लेकर अभी ऑफिशियल जानकारी का इंतजार इवेंट तक करना ही होगा। इसे भी पढ़ें: OPPO A74 5G का प्राइस होगा 20,000 रुपए से कम, Xiaomi-Realme और Vivo होंगे परेशान

Poco M3 Reloaded की स्पेसिफिकेशन्स

Poco M2 Reloaded स्मार्टफोन में स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए MediaTek Helio G80 SoC का इस्तेमाल किया जाएगा। इस बात की जानकारी फ्लिपकार्ट से सामने आई है। वहीं, लीक के अनुसार इस अपकमिंग स्मार्टफोन में 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज दी जा सकती है। burx, पोको एम2 रिलोडेड की कीमत 10 हजार रुपए से कम हो सकती है।

Poco M2 Reloaded का डिजाइन

फ्लिपकार्ट पर सामने आई तस्वीरों के अनुसार POCO M2 Realoaded को कंपनी की ओर से वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले पर लॉन्च करेगी, जिसके तीन किनारें जहां बेजल लेस हैं वहीं नीचे की ओर हल्का सा बॉडी पार्ट होगा। इसके अलावा फोन के रियर पर वर्टिकल कैमरा सेटअप होगा। इस सेटअप में कंपनी पोको एम2 की तरह ही क्वाड कैमरा सेटअप देगी। इसे भी पढ़ें: Xiaomi सस्ता फोन Redmi 10 जल्द होगा इंडिया में लॉन्च, 64 MP कैमरे वाले Redmi Note 10s की भी है तैयारी

poco m2 launched in india price rs 10999 6gb ram specs sale

Poco M2

POCO M2 की बात करें तो फोन को दो रैम वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया था। फोन का बेस वेरिएंट जहां 6 जीबी रैम के साथ 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है वहीं बड़े वेरिएंट में 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज है। कीमत की बात करें तो पोको एम2 के 6 जीबी + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 10,999 रुपये तथा 6 जीबी + 128 जीबी मैमोरी वेरिएंट को 12,499 रुपये में लॉन्च किया गया था।

The post लो बजट वाला पावरफुल Poco M2 Reloaded इंडिया में लॉन्च को तैयार, कीमत होगी 10 हजार से भी कम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/poco-m2-reloaded-india-launch-date-april-21-sale-flipkart/feed/ 0
POCO ने दिया नए साल का तोहफा, 7 स्मार्टफोंस के दाम किए कम, 4000 रुपये तक गिरी कीमत https://www.91mobiles.com/hindi/poco-m2-pro-poco-x3-poco-c3-smartphone-price-cut-discount-in-india-rs-4000/ https://www.91mobiles.com/hindi/poco-m2-pro-poco-x3-poco-c3-smartphone-price-cut-discount-in-india-rs-4000/#respond Wed, 06 Jan 2021 14:36:07 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=52711 पोको ने अपने 7 स्मार्टफोन की कीमत में कटौती करते हुए उनका प्राइस कम कर दिया है।

The post POCO ने दिया नए साल का तोहफा, 7 स्मार्टफोंस के दाम किए कम, 4000 रुपये तक गिरी कीमत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

POCO फैन्स के लिए लगता है साल 2021 खास होने वाला है। नए साल के पहले हफ्ते में पोको इंडिया की तरह से अपने फैन्स को एक के एक बाद खुशियां दी जा रही है। कल ही जहां यह खबर सामने आई थी कि पोको के हिट स्मार्टफोन Poco F1 का नया वर्जन Poco F2 अब जल्द ही इंडिया में लॉन्च होने वाला हैं। वहीं आज कंपनी ने घोषणा की है कि पोको ने अपने 7 स्मार्टफोन की कीमत में कटौती करते हुए उनका प्राइस 4,000 रुपये तक कम कर दिया है।

पोको इंडिया की ओर से चार स्मार्टफोंस के कुल सात वेरिएंट्स का दाम कर दिया गया है। इस स्मार्टफोंस में POCO M2, POCO M2 Pro, POCO X3 और POCO C3 शामिल है। सबसे पहले पोको सी3 की बात करें तो 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज से लैस स्मार्टफोन अभी तक 10,999 रुपये की कीमत पर बि​क रहा था लेकिन कंपनी ने इसकी कीमत 2,500 रुपये की कटौती कर दी है। इस प्राइस कट के बाद POCO C3 को 8,499 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है।

POCO M2 स्मार्टफोन को 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 14,999 रुपये की कीमत पर बिक्री के लिए उपलब्ध था। लेकिन अब कंपनी ने इस वेरिएंट की कीमत सीधे 4,000 रुपये कम कर दी है जिसके बाद इसके 10,999 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है। इसी तरह 12,999 रुपये की कीमत वाले पोको एम2 के 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का दाम 3,000 कम होकर अब 9,999 रुपये हो गया है।

यह भी पढ़ें : Poco F2 का इंतजार होने वाला है खत्म, जल्द होगा इंडिया में लॉन्च

POCO M2 Pro के सभी तीनों वेरिएंट्स की कीमत में कंपनी की ओर से 4,000 रुपये की कटौती की गई है। इस फोन का 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट अब 16,999 रुपये की बजाय 12,999 रुपये में सेल के लिए उपलब्ध होगा। इसी तरह 17,999 रुपये में बिकने वाले फोन के 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 13,999 तथा 19,999 रुपये की कीमत वाले 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का मूल्य गिरकर 15,999 रुपये हो गया है।

POCO M2 Pro POCO X3 POCO C3 smartphone price cut discount in india rs 4000

POCO X3 स्मार्टफोन जिसका 6 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट अभी तक 20,999 रुपये में ​सेल के लिए उपलब्ध था। उसपर कंपनी की ओर से 3,000 रुपये का प्राइस कट किया गया है। इस कटौती के बाद पावरफुल पोको एक्स3 को 17,999 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है। पोको के ये सभी स्मार्टफोन शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर नई कीमत के साथ सेल के लिए उपलब्ध हो गए हैं।

The post POCO ने दिया नए साल का तोहफा, 7 स्मार्टफोंस के दाम किए कम, 4000 रुपये तक गिरी कीमत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/poco-m2-pro-poco-x3-poco-c3-smartphone-price-cut-discount-in-india-rs-4000/feed/ 0
6000mAh बैटरी वाला POCO M3 जल्द इंडिया में हो सकता है लॉन्च, वेबसाइट पर हुआ लिस्ट https://www.91mobiles.com/hindi/poco-m3-indian-variant-spotted-on-tuv-rheinland-certification-launch-soon/ https://www.91mobiles.com/hindi/poco-m3-indian-variant-spotted-on-tuv-rheinland-certification-launch-soon/#respond Thu, 17 Dec 2020 11:49:03 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=51937 भारत में POCO M3 की कीमत लगभग 11,000 रुपए होने की उम्मीद है।

The post 6000mAh बैटरी वाला POCO M3 जल्द इंडिया में हो सकता है लॉन्च, वेबसाइट पर हुआ लिस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

पोको ने पिछले महीने ही ग्लोबल मार्केट में अपना एक नया स्मार्टफोन POCO M3 लॉन्च किया था। वहीं, अब सामने आई रिपोर्ट में ऐसा लग रहा है कि कंपनी जल्द ही एक इस डिवाइस को इंडिया में लाने की तैयारी कर रही है। दरअसल, POCO M3 स्मार्टफोन के इंडियन वेरिएंट को TUV Rheinland सर्टिफिकेशन मिला है। फोन को M2010J19CI मॉडल नंबर के साथ स्पॉट किया गया है। टीयूवी रीनलैंड सर्टिफिकेशन में POCO फोन (M2010J19CT और M2010J19CG) के साथ ही कुछ रेडमी डिवाइस के कुछ वेरिएंट भी शामिल हैं। भारत में POCO M3 लॉन्च की उम्मीद है अब अगले साल लग रही है। हम उम्मीद कर सकते हैं कि स्मार्टफोन Q1 2021 में आएगा।

रीनलैंड सर्टिफिकेशन को सबसे पहले टिप्सटर Mukul Sharma ने स्पॉट किया था। POCO M2 के अपग्रेडेड के रूप में POCO M3 को पिछले महीने वैश्विक स्तर पर लॉन्च किया गया था। ग्लोबली Poco M3 के 4 जीबी + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 149 डॉलर (लगभग 11,500 रुपए ) और 4 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 169 डॉलर (लगभग 12,500 रुपए) है। इसलिए उम्मीद की जा रही है कि इंडिया में भी फोन 11,000 रुपए के अंदर ही पेश किया जाएगा। इसे भी पढ़ें: 6,000एमएएच बैटरी और 4 जीबी रैम के साथ सिर्फ 10,999 रुपये में लाॅन्च हुआ Xiaomi Redmi 9 Power

स्पेसिफिकेशन्स

POCO M3 में 6.53 इंच की बड़ी डिसप्ले दी गई है जो वॉटरड्रॉप नॉच डिजाइन पर बनी हुई है। पोको एम3 की यह डिसप्ले 60हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है। POCO M3 स्मार्टफोन एंडरॉयड 10 ओएस पर लॉन्च किया गया था जो कि मीयूआई 12 के साथ काम करता है। इस फोन में क्वॉलकॉम के स्नैपड्रैगन 662 चिपसेट दिया गया है। इसे भी पढ़ें: 8 जीबी रैम और स्नैपड्रैगन 750जी चिपसेट के साथ Xiaomi Mi 10i वेबसाइट पर लिस्ट, जल्द होगा इंडिया में लाॅन्च

पोको एम3 में रियर पर ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा सेंसर 48 मेगापिक्सल का है। वहीं, दूसरी ओर फोन के अन्य दो रियर कैमरा सेंसर की बात करें तो इसमें 2 मेगापिक्सल का दो सेंसर है, जिसमें से एक डेप्थ और एक मैक्रो सेंसर है।

POCO M3 में 6,000एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है। इसके अलावा बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए इस फोन को 18वॉट फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी से भी लैस किया गया है।

The post 6000mAh बैटरी वाला POCO M3 जल्द इंडिया में हो सकता है लॉन्च, वेबसाइट पर हुआ लिस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/poco-m3-indian-variant-spotted-on-tuv-rheinland-certification-launch-soon/feed/ 0
6GB रैम वाले Poco M2 और RealMe Narzo 10 में टक्कर: जानें कौन है ज्यादा दमदार? https://www.91mobiles.com/hindi/poco-m2-vs-realme-narzo-10-comparison-price-specifications-and-features/ https://www.91mobiles.com/hindi/poco-m2-vs-realme-narzo-10-comparison-price-specifications-and-features/#respond Thu, 10 Sep 2020 09:01:09 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=48626 आइए जानते हैं कि पोको एम2 और रियलमी नार्ज़ो 10 में कौन है बेहतर?

The post 6GB रैम वाले Poco M2 और RealMe Narzo 10 में टक्कर: जानें कौन है ज्यादा दमदार? first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

काफी समय से टीज करने के बाद पोको ने इस हफ्ते अपने सबसे सस्ते फोन Poco M2 को इंडिया में लॉन्च कर दिया है। इस बहुप्रतिक्षित फोन को 10,999 रुपए की शुरुआती कीमत में पेश किया गया है। इस कीमत के साथ फोन में ऐसे कई फीचर्स मौजूद हैं, जिनके दम पर पोको एम2 इंडिया में मौजूद रियलमी, मोटोरोला और खुद की पेरेंट कंपनी शाओमी के फोन्स को कड़ी चुनौती देगा। हालांकि, फोन की कीमत को देखते हुए इस रेंज में एक डिवाइस है, जिससे फोन को ज्यादा कड़ी टक्कर मिलेगी और वह है Realme Narzo 10 स्मार्टफोन।

कई मामलों में दोनों फोन समान हैं। इसी को देखते हुए हम आज Poco M2 और Realme Narzo 10 की आपस में तुलना कर यह देखने की कोशिश करेंगे कि दोनों में बेहतर कौन है। तुलना फोन की कीमत, स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स के बेस पर की जाएगी।

डिजाइन

डिजाइन की बात करें तो दोनों फोन्स बेजल-लेस डिसप्ले के साथ आते हैं। POCO M2 और Realme Narzo 10 में वॉटर ड्रॉप नॉच दिया गया है, जिसके अंदर एक सेल्फी कैमरा प्लेस है। वहीं, रियर पर दोनों ही फोन प्लास्टिक बैक और ग्लोसी फिनिश के साथ आते हैं जो कि बैक पर ग्लास का लुक देता है। हालांकि, दोनों ही हैंडसेट में रियर पर मौजूद कैमरा सेटअप अलग-अलग जगह प्लेस हैं। POCO M2 क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करता है जो बैक पैनल पर बीच में वर्टिकल शेप में लगा हुआ है। वहीं, Realme Narzo 10 के रियर में क्वॉड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जो बीच में बाईं और स्थित है। इसके अलावा दोनों ही फोन में बैक पर फिंगरप्रिंट सेंसर, लोवर पैनल पर यूएसबी पोर्ट के साथ ही स्पीकर और 3.5एमएम जैक दिया गया है।

डिसप्ले

Poco M2 पी2आई कोटिड है जो स्क्रीन को पानी व धूल से बचाता है। इसके अलावा स्मार्टफोन में 6.53 इंच की फुलएचडी+ (1,080×2,340 पिक्सल) डिसप्ले सपोर्ट करता है। वहीं, स्क्रीन गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन और टीयूवी रीनलैंड ब्लू लाइट सर्टिफिकेशन के साथ आती है। वहीं, रियलमी नार्जो 10 में 20:9 आस्पेक्ट रेशियो और स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 89.9 के साथ 6.5 इंच की एचडी+ डिसप्ले दिया गाय है। पोको एम2 की तरह ही रियलमी ने अपनो फोन की स्क्रीन की सुरक्षा व मजबूती के लिए इस पर गोरिल्ला ग्लास 3 की कोटिंग का इस्तेमाल किया है। इसे भी पढ़ें: चाइनीज फोन इंडिया में कब आए और कैसे छाए? जानें पूरी कहानी

हार्डवेयर

हार्डवेयर की ओर देखें तो POCO M2 और Realme Narzo 2.0गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ 12एनएम तकनीक पर बने मीडियाटेक के हीलियो जी80 चिपसेट पर आधारित हैं। वहीं ग्राफिक्स के लिए इन फोन में माली-जी52 जीपीयू का सपोर्ट है। हालांकि, रैम के मामले में दोनों फोन अलग हैं। रियलमी नार्ज़ो 10 में 4 जीबी रैम व 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। वहीं पोको एम2 में 6 जीबी रैम है जबकि इनबिल्ट स्टोरेज के लिए 64 जीबी व 128 जीबी का ऑप्शन मिलता है।

कैमरा

दोनों ही फोन में रियर पर क्वाड कैमरा सेटअप हैं। POCO M2 के बैक पैनल में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर दिया गया है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह फोन 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

दूसरी ओर Realme Narzo 10 में एफ/1.8 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही यह फोन 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल का ही मोनो लेंस सपोर्ट करता है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए रियलमी नारज़ो 10 में एफ/2.0 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है।

बैटरी और कनेक्टिविटी

पावर बैकअप के लिए पोको एम2 और रियलमी नार्जो में 5,000एमएएच की बैटरी दी गई है जो 18वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक सपोर्ट करती है। इसके अलावा दोनों फोन डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट के साथ आते हैं। साथ ही बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही इन फोन्स में 3.5एमएम जैक का सपोर्ट मौजूद है। रियलमी नार्ज़ो 10 एंडरॉयड 10 बेस्ड Realme UI पर चलता है। वहीं पोको एम2 में एंडरॉयड 10 बेस्ड MIUI 12 ओएस पर कार्य करता है। इसे भी पढ़ें: Android फोन की 5 शानदार बातें, जो महंगे iPhone में भी नहीं

वेरिएंट्स व कीमत

POCO M2 दो रैम वेरिएंट्स में आता है। कीमत की बात करें तो पोको एम2 के 6 जीबी + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 10,999 रुपए तथा 6 जीबी + 128 जीबी मैमोरी वेरिएंट की कीमत 12,499 रुपए है। हालांकि, Realme Narzo फोन सिर्फ 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में आता है और इसकी कीमत 11,999 रुपए है।

The post 6GB रैम वाले Poco M2 और RealMe Narzo 10 में टक्कर: जानें कौन है ज्यादा दमदार? first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/poco-m2-vs-realme-narzo-10-comparison-price-specifications-and-features/feed/ 0
पोको का सबसे सस्ता स्मार्टफोन POCO M2 लॉन्च, 6 जीबी रैम और 5000एमएएच बैटरी के साथ क्वॉड रियर कैमरा https://www.91mobiles.com/hindi/poco-m2-launched-in-india-price-rs-10999-6gb-ram-specs-sale/ https://www.91mobiles.com/hindi/poco-m2-launched-in-india-price-rs-10999-6gb-ram-specs-sale/#respond Tue, 08 Sep 2020 07:25:15 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=48524 15 सितंबर से शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा।

The post पोको का सबसे सस्ता स्मार्टफोन POCO M2 लॉन्च, 6 जीबी रैम और 5000एमएएच बैटरी के साथ क्वॉड रियर कैमरा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

POCO ने कल ही 64 मेगापिक्सल कैमरा और 5,160एमएएच बैटरी स्मार्टफोन POCO X3 टेक मंच पर पेश किया है। यह स्मार्टफोन आने वाले समय में भारतीय बाजार में भी लॉन्च किया जाएगा जिसकी जानकारी कंपनी अधिकारी दे चुके हैं। वहीं आज पोको ने अपना सबसे सस्ता स्मार्टफोन इंडियन मार्केट में उतार दिया है। कंपनी की ओर से यह स्मार्टफोन POCO M2 नाम के साथ लॉन्च किया गया है जो आने वाली 15 सितंबर से शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर सिर्फ 10,999 रुपये की शुरूआती कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा।

POCO M2

पोको एम2 ब्रांड का अभी तक का सबसे सस्ता स्मार्टफोन है। इसके फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो POCO M2 को कंपनी की ओर से वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है जिसके तीन किनारें जहां बेजल लेस हैं वहीं नीचे की ओर हल्का सा बॉडी पार्ट दिया गया है। यह स्मार्टफोन पी2आई कोटिड है जो स्क्रीन को पानी व धूल से बचाता है। पोको एम2 स्मार्टफोन 6.53 इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले सपोर्ट करता है।

poco m2 launched in india price rs 10999 6gb ram specs sale

POCO M2 को एंडरॉयड 10 ओएस पर लॉन्च किया गया है जो मीयूआई 12 भी सपोर्ट करेगा। इसी तरह प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में 2.0गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ 12एनएम तकनीक पर बना मीडियाटेक का हीलियो जी80 चिपसेट दिया गया है। मोबाइल गेमिंग का लैग फ्री व स्मूथ बनाने के लिए इस फोन को हायपर इंजन गेमिंग टेक्नोलॉजी से लैस किया गया है। वहीं ग्राफिक्स के लिए यह फोन माली-जी52 जीपीयू सपोर्ट करता है।

यह भी पढ़ें : PUBG पर बैन बना मौत का कारण, पश्चिम बंगाल में 21 साल के लड़के ने किया सुसाइड

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो POCO M2 क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करता है जो बैक पैनल पर बीच में वर्टिकल शेप में लगा हुआ है। इस सेटअप में फ्लैश लाईट के साथ 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर दिया गया है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह फोन 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

poco m2 launched in india price rs 10999 6gb ram specs sale

POCO M2 एक डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। 3.5एमएम जैक के साथ ही फोन में बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स दिए गए हैं। सिक्योरिटी के लिए जहां फोन के बैक पैनल पर रियर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं यह डिवाईस फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है। इसी तरह पावर बैकअप के लिए पोको एम2 में 5,000एमएएच की बैटरी दी गई है जो 18वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक सपोर्ट करती है।

वेरिएंट्स व कीमत

POCO M2 को दो रैम वेरिएंट्स में लॉन्च किया है। फोन का बेस वेरिएंट जहां 6 जीबी रैम के साथ 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है वहीं बड़े वेरिएंट में 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। कीमत की बात करें तो पोको एम2 के 6 जीबी + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 10,999 रुपये तथा 6 जीबी + 128 जीबी मैमोरी वेरिएंट को 12,499 रुपये में लॉन्च किया गया है। इस फोन को Blue, Black और Red कलर में खरीदा जा सकेगा।

The post पोको का सबसे सस्ता स्मार्टफोन POCO M2 लॉन्च, 6 जीबी रैम और 5000एमएएच बैटरी के साथ क्वॉड रियर कैमरा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/poco-m2-launched-in-india-price-rs-10999-6gb-ram-specs-sale/feed/ 0
10,000 के बजट में आ रहा है पोको का सबसे सस्ता स्मार्टफोन, POCO M2 नाम के साथ 8 सितंबर को होगा लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/poco-m2-launching-in-india-on-8-september-in-rs-10000-budget/ https://www.91mobiles.com/hindi/poco-m2-launching-in-india-on-8-september-in-rs-10000-budget/#respond Wed, 02 Sep 2020 06:08:57 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=48265 POCO M2 ब्रांड का सबसे सस्ता स्मार्टफोन बनने जा रहा है

The post 10,000 के बजट में आ रहा है पोको का सबसे सस्ता स्मार्टफोन, POCO M2 नाम के साथ 8 सितंबर को होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Xiaomi से अलग होकर इंडिपेंडेंट ब्रांड बने POCO ने जुलाई महीने में अपना सबसे सस्ता स्मार्टफोन POCO M2 Pro इंडिया में लॉन्च किया था। यह स्मार्टफोन 3 वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ था जो 13,999 रुपये की शुरूआती कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध हुआ था। पोको एम2 प्रो की सफलता के बाद अब पोको इसी सीरीज़ का एक और नया स्मार्टफोन ला रही है जिसे POCO M2 नाम के साथ इंडिया में लॉन्च किया जाएगा। पोको एम2 प्रो के बाद अब POCO M2 ब्रांड का सबसे सस्ता स्मार्टफोन बनने जा रहा है और कंपनी ने घोषणा कर दी है कि आने वाली 8 सितंबर को इस फोन को भारत में लॉन्च कर दिया जाएगा।

POCO M2 की जानकारी देते हुए पोको इंडिया ने ट्वीट किया है कि कंपनी आने वाली 8 सितंबर को भारत में अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है। इस फोन को पोको एम2 नाम के साथ बाजार में उतारा जाएगा। कंपनी द्वारा ​टीज़ किए जाने के अलावा शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर भी पोको एम2 का प्रोडक्ट पेज लाईव कर​ दिया गया है, जिससे साफ हो गया है कि POCO M2 फ्लिपकार्ट पर ही सेल के लिए उपलब्ध होगा। यह फोन 8 सितंबर की दोपहर 12 बजे लाईव स्ट्रीमिंग के जरिये इंडियन मार्केट में उतारा जाएगा। उम्मीद की जा सकती है कि POCO M2 कीमत 10,000 रुपये के करीब होगी।

POCO M2 Pro

पोको एम2 प्रो की बात करें तो कंपनी की ओर से 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 6.67 इंच की फुलएचडी+ पंच-होल डिसप्ले सपोर्ट करता है। कंपनी ने फोन की स्क्रीन को 60हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ पेश किया है जो कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 से प्रोटेक्टेड है। यह फोन एंडरॉयड 10 ओएस पर पेश किया गया है जो मीयूआई पर काम करता है। वहीं प्रोसेसिंग के लिए पोको एम2 प्रो में आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 720जी चिपसेट दिया गया है। इसी तरह ग्राफिक्स के लिए इस फोन में एड्रेनो 618 जीपीयू दिया गया है। यह भी पढ़ें : सिर्फ 6,499 रुपये में लॉन्च हुआ 5,000एमएएच बैटरी और 6.52 इंच स्क्रीन वाला यह सस्ता स्मार्टफोन

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो POCO M2 Pro क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर फ्लैश लाईट के साथ 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही यह फोन 119 डिग्री की क्षमता वाला 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर सपोर्ट करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए पोको एम2 प्रो को 16 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरा से लैस कर बाजार में उतारा गया है।

POCO M2 launching in india on 8 september in rs 10000 budget

POCO M2 Pro एक डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही सिक्योरिटी के लिए जहां फोन के साईड पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं यह फोन फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है। इसी तरह पावर बैकअप के लिए POCO M2 Pro में 33वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है। यह भी पढ़ें : 8GB रैम, 64MP कैमरा और शानदार डिजाइन के साथ लॉन्च हुए Realme X7 और X7 Pro, जानें क्या है प्राइस

POCO M2 Pro को इंडिया में 3 वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। फोन का बेस वेरिएंट 4 जीबी रैम मैमोरी के साथ 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट सपोर्ट करता है जिसकी कीमत 13,999 रुपये है। इसी तरह फोन के दूसरे वेरिएंट में 6 जीबी रैम के साथ 64 जीबी की स्टोरेज दी गई है जिसकी कीमत 14,999 रुपये है तथा फोन के सबसे बड़े वेरिएंट में 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की स्टोरेज दी गई है जिसे 16,999 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है।

The post 10,000 के बजट में आ रहा है पोको का सबसे सस्ता स्मार्टफोन, POCO M2 नाम के साथ 8 सितंबर को होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/poco-m2-launching-in-india-on-8-september-in-rs-10000-budget/feed/ 0