POCO M3 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Mon, 10 Jul 2023 09:06:51 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 बुरी तरह ब्लास्ट हुआ Poco M3, फोन के उड़े परखच्चे https://www.91mobiles.com/hindi/poco-m3-mobile-blast-user-share-photo-on-twitter-company-responds/ https://www.91mobiles.com/hindi/poco-m3-mobile-blast-user-share-photo-on-twitter-company-responds/#respond Wed, 01 Dec 2021 04:31:40 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=71197 Poco M3 को कंपनी ने अपनी बजट कैटेगरी के अंदर पेश किया था।

The post बुरी तरह ब्लास्ट हुआ Poco M3, फोन के उड़े परखच्चे first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

मोबाइस ब्लास्ट की खबर का आना अब मानो एक आम बात हो गई है। इन्हीं खबरों के बीच एक बार फिर एक स्मार्टफोन के ब्लास्ट की खबर सामने आई है। दरअसल, इस बार Xiaomi के ब्रांड Poco के किफायती स्मार्टफोन POCO M3 Blast (बम की तरह फटने) की जानकारी सामने आई है। इस घटना के सामने आने के बाद पोको फोन यूजर्स के बीच एक डर का माहौल पैदा हो गया है। हालांकि, इस मामले के सामने आते ही कंपनी का बयान भी सामने आ गया है। आइए आगे आपको कंपनी के बयान और फोन में हुए ब्लास्ट की पूरी जानकारी देते हैं।

दरअसल, कुछ दिन पहले एक ट्विटर यूजर (@Mahesh08716488) ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। महेश ने ट्विट करते हुए लिखा मेरे भाई का Poco M3 मोबाइल ब्लास्ट हो गया है। इस ट्वीट में फोन ब्लास्ट की जानकारी के साथ ही जले हुए Poco M3 की एक तस्वीर भी शेयर की गई है। हालांकि, ट्विट में उन्होंने यह नहीं बताया कि किस वजह से Poco Mobile में आग लगी है। इसे भी पढ़ें: POCO स्मार्टफोन के बाद लॉन्च करेगा सस्ते लैपटॉप, सामने आई ये खास जानकारी
poco-m3-blast

फिलहाल ट्विट में इस बात की जानकारी नहीं दी गई है कि यूजर्स जिसका फोन फटा है उसे नुकसान हुआ है या नहीं। तस्वीर में आप देख सकते हैं कि फोन का बैक पैनल पूरी तरफ से जल चुका है। इस ट्विट का रिप्लाई करते हुए कंपनी के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से कंपनी ने कहा कि पोको इंडिया का कहना है कि ग्राहकों की सुरक्षा हमारे लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है और हम ऐसे मामलों को गंभीरता से लेते हैं। हमारी टीम इस मामले की जांच कर रही है ताकि कारण का पता लगाया जा सके और यह सुनिश्चित किया जा सके कि ये मामला जल्द से जल्द हल हो जाए। इसे भी पढ़ें: POCO X4, POCO X4 NFC, POCO X4 Pro, और POCO X4 GT स्मार्टफ़ोन इस दिन होंगे लॉन्च
लेटेस्ट वीडियो

इसके अलावा कंपनी का कहना है कि हमारे सभी डिवाइस क्वालिटी टेस्ट के कई लेवल को पार करते हैं। वहीं, कंपनी डिवाइस की क्वालिटी से किसी भी लेवल पर समझौता नहीं करती है।

The post बुरी तरह ब्लास्ट हुआ Poco M3, फोन के उड़े परखच्चे first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/poco-m3-mobile-blast-user-share-photo-on-twitter-company-responds/feed/ 0
6,000mAh Battery और 6GB RAM वाला यह सस्ता स्मार्टफोन हुआ महंगा, कंपनी ने बढ़ाए दाम https://www.91mobiles.com/hindi/poco-m3-price-hike-in-india-specs-sale/ https://www.91mobiles.com/hindi/poco-m3-price-hike-in-india-specs-sale/#respond Wed, 01 Sep 2021 18:41:31 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=66161 6GB RAM वाले POCO M3 फोन के लिए जेब कुछ ज्यादा खाली करनी पड़ेगी।

The post 6,000mAh Battery और 6GB RAM वाला यह सस्ता स्मार्टफोन हुआ महंगा, कंपनी ने बढ़ाए दाम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

इंडियन मोबाइल मार्केट में स्मार्टफोंस के दाम बढ़ाए जाने का सिलसला जारी है। Redmi और Realme के बाद कल जहां OPPO ने सस्ते फोन को महंगा किया था वहीं अब POCO ने भी अपने कम कीमत वाले मोबाइल फोन की कीमत में ईजाफा कर दिया है। पोको इंडिया ने अपने फैन्स को झटका देते हुए कंपनी के हिट मोबाइल फोन Poco M3 के प्राइस में बढ़ोतरी की है पिछले हफ्ते जहां फोन के 64GB Storage वेरिएंट्स की कीमत बढ़ी थी, वहीं अब फोन के सबसे बड़े 6GB RAM + 128GB Storage वेरिएंट का प्राइस भी बढ़ गया है। प्राइस हाईक के बाद 6,000mAh Battery और 48MP Camera वाले इस फोन के लिए जेब कुछ ज्यादा खाली करनी पड़ेगी।

POCO M3 India Price

पोको एम3 इंडियन मार्केट में तीन वेरिएंट्स में सेल के लिए उपलब्ध है। प्राइस हाईक के बाद 4GB RAM + 64GB Storage वाले वेरिएंट को खरीदने के लिए 10,999 रुपये चुकाने पड़ेंगे। इसी तरह फोन का 6GB RAM + 64GB Storage वेरिएंट अब महंगा होने के बाद 11,999 रुपये में बिकेगा तथा पोको एम3 के सबसे बड़े 6GB RAM + 128GB Storage वेरिएंट के लिए 12,999 रुपये की रकम चुकानी होगी। नए दामों के साथ यह स्मार्टफोन शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध है जहां इसे Cool Blue, Yellow और Power Black कलर में खरीदा जा सकता है।

POCO M3 Price Hike in India Specs Sale
POCO M3

POCO M3 की स्पेसिफिकेशन्स

पोको एम3 स्मार्टफोन को 6.53 इंच की बड़ी फुलएचडी+ वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है। यह स्क्रीन आईपीएस एलसीडी पैनल पर बनी है जो 60हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। एंडरॉयड 10 आधारित मीयूआई 12 के साथ यह फोन आक्टाकोर प्रोसेसर तथा 11एनएम तकनीक पर बने क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 662 चिपसेट पर रन करता है। डुअल सिम व 4जी वोएलटीई के साथ ही कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट का सपोर्ट दिया गया है।

POCO M3 Price Hike in India Specs Sale

फोटोग्राफी के लिए POCO M3 ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है जिसमें एलईडी फ्लैश के साथ 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही फोन में 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर और 2 मेगापिक्सल का ही मैक्रो लेंस दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह फोन 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। साईड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ पावर बैकअप के लिए यह फोन 18वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 6,000एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है।

The post 6,000mAh Battery और 6GB RAM वाला यह सस्ता स्मार्टफोन हुआ महंगा, कंपनी ने बढ़ाए दाम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/poco-m3-price-hike-in-india-specs-sale/feed/ 0
चीनी फोन हो रहे हैं महंगे, Xiaomi के बाद अब POCO ने भी बढ़ाए अपने स्मार्टफोन के दाम https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-redmi-note-10-and-poco-m3-price-hike-in-india/ https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-redmi-note-10-and-poco-m3-price-hike-in-india/#respond Sat, 28 Aug 2021 01:42:08 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=65938 POCO ने अपने Poco M3 स्मार्टफोन का price बढ़ा दिया है।

The post चीनी फोन हो रहे हैं महंगे, Xiaomi के बाद अब POCO ने भी बढ़ाए अपने स्मार्टफोन के दाम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Xiaomi ने आज फिर से अपने हिट स्मार्टफोन Redmi Note 10 को महंगा करते हुए इसकी कीमत बढ़ा दी है। कंपनी द्वारा 500 रुपये का ईजाफा किए जाने के बाद इस फोन का 4GB RAM वेरिएंट 13,499 रुपये और 6GB RAM वेरिएंट 15,499 रुपये का हो गया है। शाओमी के ही सब-ब्रांड POCO ने भी आज अपने फैन्स को तगड़ा झटका दिया है और अपने सस्ते स्मार्टफोन Poco M3 की कीमत बढ़ाते हुए इसे भी महंगा कर दिया है। लो बजट में लॉन्च हुए शाओमी के से फोंस अब लो बजट से बाहर जाते दिखाई दे रहे हैं।

Poco M3 India Price

पोको एम3 स्मार्टफोन इंडिया में तीन वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया था। फोन का बेस वेरिएंट 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है तथा बड़े वेरिएंट में 6 जीबी रैम के साथ 64 जीबी और 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। कंपनी ने फोन की कीमत में 500 रुपये का ईजाफा कर दिया है। प्राइस बढ़ने के बाद Poco M3 के 4GB + 64GB वेरिएंट को 10,999 रुपये और 6GB + 64GB वेरिएंट को 11,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। हालांकि खबर लिखे जाने तक फोन का 4 जीबी रैम मॉडल 10,499 रुपये में ही बिक्री के लिए उपलब्ध था। यह भी पढ़ें : POCO यूजर्स के साथ हुआ गजब खेल! पहले हो रही थी बैटरी ड्रेन, अब अपने आप बंद हो रहा है यह फोन

Poco M3 की स्पेसिफिकेशन्स

POCO M3 स्मार्टफ़ोन में 6.53 इंच का फुलएचडी+ आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले दिया गया है। इस डिस्प्ले का रिफ्रेस रेट 60Hz और स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो 90 प्रतिशत है। पोके के इस फ़ोन को क्वालकॉम के ओक्टा-कोर प्रोसेसर स्नेपड्रेगन 662 के साथ पेश किया है। पोको ने इस फ़ोन को 4GB और 6GB रैम के साथ 64GB और 128GB स्टोरेज के वेरिएंट में लॉन्च किया है। POCO M3 स्मार्टफोन को Android 10 ओएस पर लॉन्च किया गया है जो कि मीयूआई 12 के साथ काम करेगा।

Xiaomi Redmi Note 10 and POCO M3 Price Hike in India

कैमरा सेग्मेंट की बात करें तो POCO M3 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसका प्राइमरी कैमरा सेंसर 48 मेगापिक्सल का है। इसके साथ ही अन्य कैमरा सेंसर की बात करें तो ये 2 मेगापिक्सल डेप्थ और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर है। वहीं, सेल्फी के लिए पोको के स्मार्टफोन में 8-मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही POCO M3 स्मार्टफोन में 6,000mAh की बड़ी बैटरी दी है, जो 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है। कनेक्टिविटी के लिए फ़ोन में डुअल 4G एलटीई, डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट का सपोर्ट दिया गया है।

The post चीनी फोन हो रहे हैं महंगे, Xiaomi के बाद अब POCO ने भी बढ़ाए अपने स्मार्टफोन के दाम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-redmi-note-10-and-poco-m3-price-hike-in-india/feed/ 0
6000mAh बैटरी और 4GB RAM वाला यह पावरफुल POCO Phone सिर्फ 10,499 रुपये में हुआ लॉन्च, साथ में है 48MP कैमरा https://www.91mobiles.com/hindi/poco-m3-4gb-ram-64gb-storage-variant-launched-at-price-rs-10499-in-india/ https://www.91mobiles.com/hindi/poco-m3-4gb-ram-64gb-storage-variant-launched-at-price-rs-10499-in-india/#respond Sat, 17 Jul 2021 06:13:42 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=62925 POCO M3 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है

The post 6000mAh बैटरी और 4GB RAM वाला यह पावरफुल POCO Phone सिर्फ 10,499 रुपये में हुआ लॉन्च, साथ में है 48MP कैमरा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

POCO को लेकर कल ही खबर आई थी कि कंपनी ने 23 जुलाई को इंडिया में लॉन्च होने वाले POCO F3 GT स्मार्टफोन की एंट्री से पहले अपनी ‘एम’ सीरीज़ के Poco M3 स्मार्टफोन कीमत में 500 रुपये की बढ़ोतरी कर दी है। यह मोबाइल फोन इंडियन मार्केट में 6GB RAM के साथ 64GB और 128GB के दो स्टोरेज वेरिएंट्स में मौजूद था। लेकिन आज इस फोन से जुड़ी एक और बड़ी जानकारी मिली है कि कंपनी ने Poco M3 का एक और नया वेरिएंट 4GB RAM + 64GB Storage के साथ लॉन्च कर दिया गया है जिसने सिर्फ 10,499 रुपये की कीमत पर बाजार में एंट्री ली है।

POCO M3 वेरिएंट्स व प्राइस

पोको एम3 के नए वेरिएंट को कंपनी की ओर से 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज पर लॉन्च किया गया है जिसका प्राइस 10,499 रुपये है। वहीं दूसरी ओर बाजार में पहले से मौजूद Poco M3 वेरिएंट्स की बात करें तो इस फोन के 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का नया प्राइस 11,499 रुपये तथा 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को दाम बढ़ने के बाद अब 12,499 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकेगा। पोको एम3 अपडेटेड वेरिएंट्स व प्राइस के साथ शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध हो गया है।

POCO M3 फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स

पोको एम3 स्मार्टफ़ोन में 6.53 इंच का फुलएचडी+ आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले दिया गया है। इस डिस्प्ले का रिफ्रेस रेट 60Hz और स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो 90 प्रतिशत है। पोके के इस फ़ोन को क्वालकॉम के ओक्टा-कोर प्रोसेसर स्नेपड्रेगन 662 के साथ पेश किया है। पोको ने इस फ़ोन को 6GB रैम के साथ 64GB और 128GB स्टोरेज के वेरिएंट में लॉन्च किया है। POCO M3 को Android 10 ओएस पर लॉन्च किया गया है जो मीयूआई 12 के साथ मिलकर काम करता है।

POCO M3 4GB RAM 64GB Storage variant launched at price rs 10499 in india

कैमरा स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो POCO M3 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसका प्राइमरी कैमरा सेंसर 48 मेगापिक्सल का है। इसके साथ ही अन्य कैमरा सेंसर की बात करें तो ये 2 मेगापिक्सल डेप्थ और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर है। वहीं, सेल्फी के लिए पोको के स्मार्टफोन में 8-मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही POCO M3 स्मार्टफोन में 6,000mAh की बड़ी बैटरी दी है, जो 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है। कनेक्टिविटी के लिए फ़ोन में डुअल 4G एलटीई, डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट का सपोर्ट दिया गया है।

The post 6000mAh बैटरी और 4GB RAM वाला यह पावरफुल POCO Phone सिर्फ 10,499 रुपये में हुआ लॉन्च, साथ में है 48MP कैमरा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/poco-m3-4gb-ram-64gb-storage-variant-launched-at-price-rs-10499-in-india/feed/ 0
6GB रैम और 6000mAh बैटरी वाला सस्ता स्मार्टफोन Poco M3 हुआ महंगा, जानें नई कीमत और स्पेसिफिकेशन्स https://www.91mobiles.com/hindi/poco-m3-smartphone-both-6gb-variants-price-increased-by-rs-500-in-india/ https://www.91mobiles.com/hindi/poco-m3-smartphone-both-6gb-variants-price-increased-by-rs-500-in-india/#respond Fri, 16 Jul 2021 04:43:33 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=62829 Poco M3 स्मार्टफोन की कीमत में कंपनी ने 500 रुपये की बढ़ोत्तरी की है। Poco M3 स्मार्टफोन भारत में 6GB रैम के साथ दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया है, जिन्हें अब क्रमश 11,499 रुपये और 12,499 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है।

The post 6GB रैम और 6000mAh बैटरी वाला सस्ता स्मार्टफोन Poco M3 हुआ महंगा, जानें नई कीमत और स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Xiaomi, Oppo और Samsung के बाद Poco ने भी ग्राहकों को झटका देते हुए अपने बजट सेगमेंट के स्मार्टफोन Poco M3 की कीमतें बढ़ा दी हैं। Poco M3 स्मार्टफोन को कंपनी ने अपने यूनीक डिजाइन के साथ इस साल की शुरुआत में लॉन्च किया था। कोरोना महामारी के चलते ग्लोबल मार्केट में स्मार्टफोन के कंपोनेट जैसे चिपसेट, कैमरा, सेंसर और डिस्प्ले समेत दूसरे पार्ट की सप्लाई प्रभावित होने के साथ साथ इनकी कीमत बढ़ गई है। यहीं कारण है कि स्मार्टफोन कंपनियों को अपने फोन की कीमतें लगातार बढ़ानी पढ़ रही है। यहां हम आपको Poco M3 स्मार्टफोन की नई कीमत के बारे में डिटेल में जानकारी दे रहे हैं।

Poco M3 स्मार्टफोन की कीमत

Poco M3 स्मार्टफोन की कीमत में कंपनी ने 500 रुपये की बढ़ोत्तरी की है। Poco M3 स्मार्टफोन भारत में दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इस स्मार्टफोन का पहला वेरिएंट 6GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ आता है। इस वेरिएंट को अब 11,499 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है। कंपनी इसे वेरिएंट को भारत में 10,999 रुपये की कीमत में पेश किया था। वहीं Poco M3 स्मार्टफोन का दूसरा वेरिएंट 6GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ अब 12,499 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है। इस वेरिएंट को कंपनी ने 11,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया था। यह भी पढ़ें : Samsung के लिए राहत लेकर आएगा Galaxy S22 सीरीज का ये दमदार फ़ीचर, जानें इसकी ख़ास बात

poco-m3-new

Poco M3 स्पेसिफिकेशन्स

POCO M3 स्मार्टफ़ोन में 6.53 इंच का फुलएचडी+ आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले दिया गया है। इस डिस्प्ले का रिफ्रेस रेट 60Hz और स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो 90 प्रतिशत है। पोके के इस फ़ोन को क्वालकॉम के ओक्टा-कोर प्रोसेसर स्नेपड्रेगन 662 के साथ पेश किया है। पोको ने इस फ़ोन को 6GB रैम के साथ 64GB और 128GB स्टोरेज के वेरिएंट में लॉन्च किया है।POCO M3 स्मार्टफोन को Android 10 ओएस पर लॉन्च किया गया है जो कि मीयूआई 12 के साथ काम करेगा। यह भी पढ़ें : Xiaomi Mi 12 होगा अब तक का सबसे पावरफुल स्मार्टफोन, Snapdragon 895 चिपसेट, 200MP कैमरा और 120W फास्ट चार्ज से होगा लैस

poco-m3-new-1

कैमरा स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो POCO M3 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसका प्राइमरी कैमरा सेंसर 48 मेगापिक्सल का है। इसके साथ ही अन्य कैमरा सेंसर की बात करें तो ये 2 मेगापिक्सल डेप्थ और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर है। वहीं, सेल्फी के लिए पोको के स्मार्टफोन में 8-मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही POCO M3 स्मार्टफोन में 6,000mAh की बड़ी बैटरी दी है, जो 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है। कनेक्टिविटी के लिए फ़ोन में डुअल 4G एलटीई, डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट का सपोर्ट दिया गया है।

लेटेस्ट वीडियो : कितना दमदार है Oppo Reno 6 Pro

The post 6GB रैम और 6000mAh बैटरी वाला सस्ता स्मार्टफोन Poco M3 हुआ महंगा, जानें नई कीमत और स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/poco-m3-smartphone-both-6gb-variants-price-increased-by-rs-500-in-india/feed/ 0
Poco M3 या Realme 7i: जानें, बजट कैटेगरी की जंग में किसका सिक्का चलेगा https://www.91mobiles.com/hindi/poco-m3-vs-realme-7i-specs-price-comparison/ https://www.91mobiles.com/hindi/poco-m3-vs-realme-7i-specs-price-comparison/#comments Tue, 02 Feb 2021 10:28:07 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=53626 दोनों ही फोन स्नैड्रैगन 662 चिपसेट दिया गया है।

The post Poco M3 या Realme 7i: जानें, बजट कैटेगरी की जंग में किसका सिक्का चलेगा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Poco ने आज भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में इस साल का पहला फोन Poco M3 लॉन्च कर दिया है। M-सीरीजी के अंदर पेश किए गए इस फोन को पोको एम2 के अपग्रेडेड वर्जन के तौर बजट कैटेगरी में लाया गया है। हालांकि, शानदार फीचर्स और कम कीमत के बाद भी भारत में इस फोन का सफर आसान नहीं होगा। फोन के डिजाइन, कीमत और स्पेसिफिकेशन्स को देखते हुए इसे Realme 7i से कड़ी टक्कर मिलनी तय मानी जा रही है। दोनों फोन में कुछ समनताएं भी हैं, जिसे लेकर हमने इन दोनों फोन्स की तुलना की है। यह तुलना फोन के लुक, फीचर्स और प्राइस को आधार बनाकर की गई है। इस कंपेरिजन से आपको यह तय करने में आसानी होगी कि आपके लिए कौनसा फोन बेस्ट है।

लुक व डिजाइन

पोको एम3 में वॉटरड्रॉप नॉच और Realme 7i पंच-होल वाला फ्रंट डिजाइन है। वहीं, दोनों ही फोन की स्क्रीन तीन साइड्स से जहां बेजल लेस है वहीं नीचे की ओर हल्का सा चिन पार्ट दिखाई देता है। इसी तरह लोवर पैनल पर 3.5एमएम जैक, यूएसबी टाईप सी पोर्ट और स्पीकर ग्रिल भी मौजूद है। हालांकि, रियर पर पोको एम3 में डुअल टो फिनश और ट्रिपल कैमरा सेटअप है। दूसरी रियलमी 7आई के बैक पैनल पर चौकोर शेप वाला रियर कैमरा सेटअप है।

डिसप्ले

पोको एम3 में 19.5: 9 आस्पेक्ट रेशियो और 90.34 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो के साथ 6.53-इंच फुल-एचडी+ (1,080×2,340 पिक्सल) 60हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले दिया गया है। वहीं, रियलमी 7आई में 20:9 आस्पेक्ट रेशियो और 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट (1600 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन) वाली 6.5 इंच की एचडी+ एलसीडी डिसप्ले है। साथ ही दोनों फोन में कोर्निंग ग्लास का प्रोटेक्शन दिया गया है। इसे भी पढ़ें: रोबोट और इंसान की पहचान करता है Captcha Code, जानें क्यूं और कहां से हुई इस टेक्नोलॉजी की शुरुआत

हार्डवेयर

Poco M3 और Realme 7i स्मार्टफोन एंडरॉयड 10 पर काम करते हैं। इसी तरह प्रोसेसिंग के लिए फोन में 2गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ 11एनएम तकनीक पर बना क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 662 चिपसेट दिया गया है। हालांकि, रैम के मामले में दोनों अलग हैं। पोको एम3 में 6जीबी रैम के साथ 64जीबी और 128जीबी की स्टोरेज है। वहीं, रियलमी 7आई में 4जीबी रैम के साथ 64जीबी और 128जीबी की स्टोरेज दी गई है।

कैमरा

पोको एम3 में फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें एफ/1.79 अपर्चर वाला 48-मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर, एफ/2.4 मैक्रो लेंस वाला 2-मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर और एफ/2.4 अपर्चर वाला 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। वहीं, सेल्फी और वीडियो चैट के लिए एफ/2.05 अपर्चर वाला 8-मेगापिक्सल का कैमरा है।

दूसरी ओर रियलमी 7i के बैक पैनल पर एफ/1.8 अपर्चर वाला 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड लेंस, एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल का ही B&W सेंसर मौजूद है। वहीं, सेल्फी के लिए हैंडसेट में एफ/2.1 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का Sony IMX471 सेंसर है। इसे भी पढ़ें: सिर्फ 5 प्वाइंट में जानें अभी क्यों न लें सस्ता 5G स्मार्टफोन?

बैटरी

दोनों फोन में 18वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है। लेकिन, पावर बैकअप के लिए बैटरी अलग-अलग है। पोको के फोन में 6000एमएएच की बैटरी है। वहीं, रियलमी के फोन में 5,000एमएएच की बैटरी दी गई है। दोनों ही फोन को यूएसबी टाईप सी पोर्ट के जरिए चार्ज किया जा सकता है।

कनेक्टिविटी व सिक्योरिटी

दोनों फोन डुअल सिम स्मार्टफोन हैं जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करते हैं। 3.5एमएम जैक, वाईफाई, ब्लूटूथ व जीपीएस के साथ ही अन्य बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स भी इस फोन में देखने को मिलेंगे। सिक्योरिटी के लिए के लिए जहां पोको एम3 के पावर बटन में फिंगरप्रिंट सेंसर है तो वहीं, रियलमी 7आई के बैक पैनल पर रियर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

कीमत

Poco M3 के 6 जीबी + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 10,999 रुपए और 6 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 11,999 रुपए है।फोन की सेल Flipkart के माध्यम से 9 फरवरी को दोपहर 12 बजे शुरू होगी। वहीं, Realme 7i के 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 11,999 रुपए और 4 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपए है।

The post Poco M3 या Realme 7i: जानें, बजट कैटेगरी की जंग में किसका सिक्का चलेगा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/poco-m3-vs-realme-7i-specs-price-comparison/feed/ 1
लॉन्च हुआ 6000mAh बैटरी और 48MP कैमरा वाला पावरफुल फोन Poco M3, Realme के लिए खतरे की घंटी! https://www.91mobiles.com/hindi/poco-m3-launch-in-india-with-6000mah-battery-48mp-triple-camera/ https://www.91mobiles.com/hindi/poco-m3-launch-in-india-with-6000mah-battery-48mp-triple-camera/#respond Tue, 02 Feb 2021 06:43:23 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=53620 फोन में कई शानदार फीचर्स दिए गए हैं।

The post लॉन्च हुआ 6000mAh बैटरी और 48MP कैमरा वाला पावरफुल फोन Poco M3, Realme के लिए खतरे की घंटी! first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

इंडियन मार्केट में कुछ समय पहले लाखों फोन बेचकर टॉप 3 ऑनलाइन स्मार्टफोन ब्रांड में शामिल होने वाली Poco ने आज अपने नए और धांसू बजट मोबाइल Poco M3 को लॉन्च कर दिया है। काफी समय से इस फोन के इंडिया लॉन्च को लेकर खबरें सामने आ रहीं थीं, जिनपर आज पूरी तरह से विराम लग गया है। पोको के इस नए फोन को एम-सीरीज के अंदर पेश किया गया है। वहीं, इससे पहले इस सीरीज में पोको एम2 और पोको एम2 प्रो आ चुके हैं। इतना ही नहीं इस फोन को इंडिया से पहले ग्लोबल मार्केट में पेश किया जा चुका है। आइए आगे जानते हैं पोको एम3 की कीमत, डिजाइन और सेल डिटेल के बारे में सबकुछ।

डिजाइन

POCO M3 के लुक व डिजाइन की बात करें तो यह फोन डुअल-टोन फिनिश वाले रियर पैनल के साथ लाया गया है। वहीं, स्मार्टफोन में वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले पर दी गई है। नॉच से फोन के डिसप्ले तीन ओर पूरी तरह बेजल लेस हैं। वहीं नीचे की ओर हल्का सा चिन पार्ट देखने को मिलेगा। डिवाइस दाएं साइड पर वाल्यूम रॉकर और पावर बटन दिया गया है पावर बटन ही फिंगरप्रिंट सेसंर का काम करेगा। इसके अलावा बॉटम में टाइप सी पोर्ट और स्पीकर ग्रिल है। रियर पर ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसके साथ पोको की बड़ी ब्रांडिंग देखने को मिलेगी। इसे भी पढ़ें: अमेरिका ने किया था Xiaomi को ब्लैकलिस्ट, इस चीनी कंपनी ने यूएस आर्मी पर ही ठोक दिया मुकदमा
POCO M3 top features know before india launch 6gb ram 6000mah battery 48mp camera

दमदार बैटरी

कंपनी ने पोको एम3 में 6,000एमएएच की बड़ी बैटरी दी है। वहीं साथ में बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए इसके 18वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से भी लैस किया गया है। इसके अलावा फोन में यूएसबी टाईप-सी पोर्ट देखने को मिलेगा। इसके अलावा कनेक्टिविटी फीचर्स के तौर पर फोन में 4G एलटीई, डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट चार्जिंग के लिए है।

खूबसूरत डिसप्ले

POCO M3 फोन को फुलएचडी+ पिक्सल रिजोल्यूशन वाली आईपीएस एलसीडी डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है। वहीं, इस फोन में 6.53 इंच की बड़ी डिसप्ले मौजूद है जो वॉटरड्रॉप नॉच डिजाइन पर बनी है। पोको एम3 की यह डिसप्ले 60हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो 90 प्रतिशत है।

poco-m3-new-1

हार्डवेयर

POCO M3 स्मार्टफोन एंडरॉयड 10 ओएस पर लॉन्च किया गया है जो कि मीयूआई 12 के साथ काम करेगा। इस फोन में 11nM पर बना आक्टाकोर प्रोसेसर क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 662 चिपसेट है। इतना ही नहीं डिवाइस में 6जीबी रैम के साथ 64जीबी स्टोरेज और व 6जीबी रैम के साथ 128जीबी स्टोरेज दी गई है। इसे भी पढ़ें: Xiaomi का बड़ा कारनामा, अब ‘हवा’ में चार्ज होगा स्मार्टफोन, आ गई नई टेक्नॉलजी

कैमरा

पोको एम3 में रियर पर ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा सेंसर 48 मेगापिक्सल का है। वहीं, दूसरी ओर फोन के अन्य दो रियर कैमरा सेंसर की बात करें तो इसमें 2 मेगापिक्सल का दो सेंसर है, जिसमें से एक डेप्थ और एक मैक्रो सेंसर है। वहीं, सेल्फी के लिए स्मार्टफोन में 8-मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मौजूद है।

कीमत

POCO M3 को दो वेरिएंट में पेश किया गया है। डिवाइस के 6GB रैम और 64GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट की कीमत 10,999 रुपए है। वहीं, 6GB रैम व 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 11,999 रुपए है। पोको एम3 को इंडिया में ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट के माध्यम से 9 फरवरी दोपहर 12 बजे सेल किया जाएगा।

The post लॉन्च हुआ 6000mAh बैटरी और 48MP कैमरा वाला पावरफुल फोन Poco M3, Realme के लिए खतरे की घंटी! first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/poco-m3-launch-in-india-with-6000mah-battery-48mp-triple-camera/feed/ 0
लॉन्च से पहले जाने POCO M3 में क्या होगा खास, 6जीबी रैम से लेकर 6,000एमएएच बैटरी तक सबकुछ https://www.91mobiles.com/hindi/poco-m3%e2%80%8b-top-features-know-before-india-launch-6gb-ram-6000mah-battery-48mp-camera/ https://www.91mobiles.com/hindi/poco-m3%e2%80%8b-top-features-know-before-india-launch-6gb-ram-6000mah-battery-48mp-camera/#respond Sun, 31 Jan 2021 07:57:25 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=53549 यहां आप जानेंगे कि POCO M3 में क्या-क्या खास होने वाला है

The post लॉन्च से पहले जाने POCO M3 में क्या होगा खास, 6जीबी रैम से लेकर 6,000एमएएच बैटरी तक सबकुछ first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

पोको फैन्स की लंबे समय से मांग थी कि कंपनी को इंडिया में अपना नया स्मार्टफोन POCO M3 लॉन्च करना चाहिए। यह फोन अंर्तराष्ट्रीय बाजार में तो पहले ही एंट्री ले चुका था, लेकिन भारत में लॉन्च का इंतजार था। पिछले दिनों ही कंपनी ने घोषणा करते हुए बताया है कि पोको एम3 ​स्मार्टफोन आने वाली 2 फरवरी को इंडिया में लॉन्च कर दिया जाएगा। वहीं लॉन्च नजदीक आने से पहले कंपनी इस फोन की स्पेसिफिकेशन्स को टीज़ करना भी शुरू कर दिया है। आगे आप जानेंगे कि POCO M3 में क्या-क्या खास होने वाला है और फोन ​का लॉन्च ईवेंट किस तरह से किस प्लेटफॉर्म पर देखा जा सकता है।

6 इंच डिसप्ले

POCO M3 स्मार्टफोन को कंपनी द्वारा वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले पर पेश किया जा रहा है। फोन स्क्रीन तीन साईड्स से जहां पूरी तरह बेजल लेस हैं वहीं नीचे की ओर हल्का सा चिन पार्ट दिया है। कंपनी ने हालांकि अभी तक फोन के डिसप्ले साईज़ की जानकारी नहीं दी है लेकिन अंर्तराष्ट्रीय मॉडल को 6.53 इंच की फुलएचडी+ आईपीएस एलसीडी डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है जो 60हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है। भारत में भी इसी स्क्रीन के आने की पूरी उम्मीद है।

POCO M3​ top features know before india launch 6gb ram 6000mah battery 48mp camera

6 जीबी रैम

पोको इंडिया ने आधिकारिक तौर पर बता दिया है कि इंडियन मार्केट में POCO M3 स्मार्टफोन को 6 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च किया जाएगा। इसके साथ ही फोन में UFS 2.2 स्टोरेज तकनीक देखने को मिलेगी। वहीं दूसरी ओर माना जा रहा है कि यह फोन 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करेगा। पोको एम3 एक ही स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च होगा या दो, यह अभी पुख्ता नहीं कहा जा सकता है। यह भी पढ़ें : अपना फोन किसी को देने पर लगता है डर ? यह ट्रिक कर देगी काम आसान, आपकी मर्जी के बिना नहीं खुलेगी कोई भी ऐप

6,000एमएएच बैटरी

कंपनी ने पोको एम3 के लॉन्च से पहले यह जानकारी भी दे दी है कि यह स्मार्टफोन 6,000एमएएच की बड़ी बैटरी से लैस कर भारतीय बाजार में उतारा जाएगा। फोन में यूएसबी टाईप-सी पोर्ट देखने को मिलेगा वहीं साथ में बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए इसके 18वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से भी लैस किया जा सकता हैै।

POCO M3​ top features know before india launch 6gb ram 6000mah battery 48mp camera

48 मेगापिक्सल कैमरा

POCO M3​ ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करेगा। कंपनी ने फोन लॉन्च से पहले ही बता दिया है कि इस सेटअप में प्राइमरी कैमरा सेंसर 48 मेगापिक्सल का दिया जाएगा। गौरतलब है कि अंर्तराष्ट्रीय बाजार में लॉन्च हुआ पोको एम3 मॉडल भी 48 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर से लैस ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके साथ ही फोन में 2 मेगापिक्सल डेफ्थ सेंसर और 2 मेगापिक्सल मैक्रो सेंसर दिया गया है। हो सकता है कि भारत में लॉन्च होने वाले पोको एम3 में भी यही दोनों सेंसर दिए जाएं। यह भी पढ़ें : Xiaomi का बड़ा कारनामा, अब ‘हवा’ में चार्ज होगा स्मार्टफोन, आ गई नई टेक्नॉलजी

लाईव स्ट्रीमिंग

POCO M3 स्मार्टफोन 2 फरवरी की दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा। यह एक ऑनलाइन ईवेंट होगा जिसे कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के साथ ही सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाईव दिखाया जाएगा। इसके साथ ही शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर भी फोन का प्रोडक्ट पेज बनाया गया है और इस पेज पर भी पोको एम3 का लॉन्च ईवेंट प्रसारित होगा। लॉन्च के बाद POCO M3 स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट पर ही सेल के लिए उपलब्ध होगा। फोन की कीमत और सेल डेट के लिए 2 फरवरी की दोपहर का इंतजार करना होगा।

The post लॉन्च से पहले जाने POCO M3 में क्या होगा खास, 6जीबी रैम से लेकर 6,000एमएएच बैटरी तक सबकुछ first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/poco-m3%e2%80%8b-top-features-know-before-india-launch-6gb-ram-6000mah-battery-48mp-camera/feed/ 0
खत्म हुआ इंतजार, इस दिन होगा POCO M3 इंडिया में लॉन्च, जानें कीमत से लेकर सभी फीचर्स https://www.91mobiles.com/hindi/poco-m3-india-launch-date-february-2-6000mah-battery/ https://www.91mobiles.com/hindi/poco-m3-india-launch-date-february-2-6000mah-battery/#respond Wed, 27 Jan 2021 11:34:56 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=53482 फोन में 6,000एमएएच की बड़ी बैटरी होगी।

The post खत्म हुआ इंतजार, इस दिन होगा POCO M3 इंडिया में लॉन्च, जानें कीमत से लेकर सभी फीचर्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

POCO M3 के इंडिया लॉन्च को लेकर काफी समय से इंटरनेट पर खबरें छाई हुईं थीं। हर जगह बस एक ही बात का जिक्र था कि 6,000एमएएच बैटरी से लैस यह पावरफुल फोन इंडिया में कब आएगा। वहीं, अब कंपनी ने खुद मीडिया इनवाइट भेजते हुए आगामी स्मार्टफोन पोको एम3 की इंडिया लॉन्च डेट का खुलासा कर दिया है। Poco ब्रांड का यह लेटेस्ट स्मार्टफोन भारतीय मार्केट में तहलका मचाने 2 फरवरी 2021 को लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, इंडिया से पहले फोन पिछले साल ग्लोबल मार्केट में पेश किया जा चुका है।

यहां देखें इवेंट लाइव

जैसे कि हमने बताया Poco M3 स्मार्टफोन के भारत लॉन्च को लेकर कंपनी ने मीडिया इनवाइट्स भेजने शुरू कर दिए हैं। जिसमें ऐलान किया गया है कि पोको एम3 फोन भारत में 2 फरवरी 2021 को लॉन्च किया जाएगा। यह लॉन्च इवेंट ऑनलाइन आयोजित किया जाएगा, जिसकी लाइव स्ट्रीमिंग दोपहर 12 बजे से शुरू हो जाएगी। इवेंट को लाइव कंपनी के सोशल मीडिया चैनल के अलावा फ्लिपकार्ट पर भी होगी। इसे भी पढ़ें: POCO F2 को लेकर कंपनी का बड़ा खुलासा, जल्द होगा इंडिया में लॉन्च

लुक और डिजाइन

POCO M3 स्मार्टफोन को वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले के साथ पेस किया जाएगा। इस नॉच के बाद डिसप्ले तीन ओर से पूरी तरह बेजल लेस हो जाएगा। वहीं, नीचे की ओर हल्का सा चिन पार्ट मौजूद होगा। इसके अलावा फोन के दाएं पैनल पर वाल्यूम रॉकर और पावर बटन दिया गया होगा। साथ ही रियर पर ट्रिपल कैमरा सेटप और POCO की ब्राडिंग होगी।

डिसप्ले

Poco M3 में 6.53 इंच का full-HD+ डिसप्ले दिया जाएगा। साथ ही इस फोन की स्क्रीन रिजोल्यूशन 1080×2340 पिक्सल पर बनी होगी। वहीं, इसमें 19.5: 9 आस्पेक्ट रेशियो और 90.34 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो के साथ डिसप्ले को कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास की सुरक्षा मिलेगी।

poco-m3-launch

ये हो सकती है स्पेसिफिकेशन्स

पोको एम3 स्मार्टफोन क्वॉलकॉम के स्नैपड्रैगन 662 चिपसेट पर पेश किया जा सकता है। साथ ही उम्मीद की जा रही है कि Poco M3 को 2 वेरियंट में लॉन्च किया जाएगा, इसके शुरुआती वेरिएंट 4GB RAM + 64GB स्टोरेज औक दसूरे वेरिएंट में 6GB RAM + 128GB स्टोरेज मिलेगी। इसे भी पढ़ें: POCO ने दिया नए साल का तोहफा, 7 स्मार्टफोंस के दाम किए कम, 4000 रुपये तक गिरी कीमत

xiaomi POCO M3 india launch video teaser

वहीं, रियर पर ट्रिपल कैमरा सेटअप होगा, जिसमें मेन 48 मेगापिक्सल का सेंसर दिया जा सकता है। वहीं, इसमें 2 मेगापिक्सल के दो सेंसर होंगे, जिसमें से एक डेप्थ और एक मैक्रो सेंसर होगा। इतना ही नहीं यह फोन 6,000एमएएच की बड़ी बैटरी सपोर्ट के साथ आ सकता है जो 18वॉट फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी से लैस होगी।

कीमत

ग्लोबली पोको एम3 के 4 जीबी + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 149 डॉलर (लगभग 11,000 रुपए) और 4 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज ऑप्शन को 169 डॉलर (लगभग 12,500 रुपए) में पेश किया था। उम्मीद की जा रही है कि इंडिया में भी फोन की शुरुआती कीमत 10 हजार रुपए के आस-पास हो सकती है।

The post खत्म हुआ इंतजार, इस दिन होगा POCO M3 इंडिया में लॉन्च, जानें कीमत से लेकर सभी फीचर्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/poco-m3-india-launch-date-february-2-6000mah-battery/feed/ 0
POCO M3 इंडिया लॉन्च का रास्ता साफ, कंपनी ने शेयर की ऑफिशियल वीडियो https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-poco-m3-india-launch-video-teaser/ https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-poco-m3-india-launch-video-teaser/#respond Tue, 26 Jan 2021 11:45:33 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=53444 बेहद जल्द फोन की लॉन्च तारीख भी घोषित कर दी जाएगी।

The post POCO M3 इंडिया लॉन्च का रास्ता साफ, कंपनी ने शेयर की ऑफिशियल वीडियो first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

POCO M3 इस दिनों के टॉप ट्रेंडिग स्मार्टफोंस में शुमार है। यह फोन अभी इंडिया में लॉन्च हुआ नहीं है लेकिन पोको फैन्स बेसब्री से इसका इंतजार कर रहे हैं। लेकिन अब लगता है कि यह इं​तजार बेहद जल्द खत्म होने वाला है। पोको इंडिया में आधिकारिक तौर पर इस फोन की टीज़र वीडियो को जारी कर दिया है जिसमें फोन की लुक और डिजाईन का खुलासा भी हो गया है। अगले महीने यानि फरवरी में पोको एम3 भारत में लॉन्च हो जाएगा।

पोको इंडिया ने अपने यूट्यूब चैनल पर POCO M3 की टीज़र वीडियो पोस्ट की है। इस वीडियो में पोको एम3 स्मार्टफोन विभिन्न यूजर्स को दिखाया जाता है और फोन की डिसप्ले, डिजाईन के साथ ही इसकी गेमिंग परफॉर्मेंस की खूबियों को गिनाया जाता है। कंपनी ने हालांकि अभी तक फोन की लॉन्च डेट की जानकारी नहीं दी है लेकिन इस वीडियो के शेयर किए जाने से यह साफ हो गया है कि कंपनी बेहद जल्द फोन की लॉन्च तारीख भी घोषित कर देगी।

POCO M3

पोको एम3 के डिजाइन की बात करें तो इस फोन को डुअल-टोन फिनिश वाले रियर पैनल के साथ पेश किया गया है। POCO M3 स्मार्टफोन में वॉटरड्रॉप नॉच दी गई है जिसमें डिसप्ले तीन ओर से जहां पूरी तरह बेजल लेस हैं वहीं नीचे की ओर हल्का सा चिन पार्ट मौजूद है। फोन के दाएं पैनल पर वाल्यूम रॉकर और पावर बटन दिया गया है। उम्मीद है कि पावर बटन फिंगरप्रिंट सेंसर इम्बेडेड होगा। यह भी पढ़ें : Redmi Note 10 का लॉन्च आया करीब, Xiaomi अधिकारी ने सीरीज़ को किया टीज़

इस फोन को फुलएचडी+ पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली आईपीएस एलसीडी डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है। वहीं, इस फोन में 6.53 इंच की बड़ी डिसप्ले दी गई है जो वॉटरड्रॉप नॉच डिजाइन पर बनी होगी। पोको एम3 की यह डिसप्ले 60हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है। इस फोन को एंडरॉयड 10 ओएस पर लॉन्च किया गया है जो कि मीयूआई 12 के साथ काम करता है। वहीं साथ ही आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 662 चिपसेट फोन में मौजूद है।

xiaomi POCO M3 india launch video teaser

फोन के रियर पैनल की बात करें तो पोको एम3 ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है, जिसमें तीन कैमरा सेंसर वर्टिकली लगे हुए है जिनके साईड में एलईडी लाईट और लेंस डिटेल लिखी हुई है। कैमरा सेटअट के ठीक दाईं ओर कंपनी की ब्रांडिग है। जिसका प्राइमरी कैमरा सेंसर 48 मेगापिक्सल का है। वहीं, दूसरी ओर फोन के अन्य दो रियर कैमरा सेंसर की बात करें तो इसमें 2 मेगापिक्सल का दो सेंसर है, जिसमें से एक डेप्थ और एक मैक्रो सेंसर है। यह फोन 6,000एमएएच की बड़ी बैटरी सपोर्ट करता है जो 18वॉट फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी से भी लैस किया गया है।

The post POCO M3 इंडिया लॉन्च का रास्ता साफ, कंपनी ने शेयर की ऑफिशियल वीडियो first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-poco-m3-india-launch-video-teaser/feed/ 0